IPL 2022: DCvsRR: मार्श के 89 रन, दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर के बीच 144 रन की दूसरे विकेट की साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा

  1. IPL 2022: DCvsRR: मार्श के 89 रन, दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

    डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श के बीच शतकीय साझेदारी हुई

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श के बीच शतकीय साझेदारी हुई

    मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर के बीच 144 रन की दूसरे विकेट की साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया है.

    पहला विकेट शून्य पर आउट होने के बाद मिशेल मार्श ने 62 गेंदों पर 89 रन बनाए तो दूसरे छोर से डेविड वॉर्नर ने भी नाबाद अर्धशतक (41 गेंद पर 52 रन) जमाया.

    मार्श के आउट होने के बाद पिच पर आए कप्तान रिषभ पंत ने चार गेंदों पर 13 रन बनाए और वॉर्नर के साथ अंत तक आउट नहीं हुए.

    दिल्ली ने 11 गेंद रहते यह मुक़ाबला जीत लिया. दिल्ली की पारी में युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए.

    यह दिल्ली कैपिटल्स की 12 मैचों में छठी जीत है. वहीं राजस्थान की इतने ही मैचों में पांचवी हार.

    हालांकि पॉइंट टेबल में दोनों अपने पहले के स्थानों पर ही बने हुए हैं. राजस्थान 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि दिल्ली 12 अंकों के साथ पांचवे पर. लेकिन इस जीत से दिल्ली के नेट रन रेट में सुधार हुआ है तो राजस्थान के नेट रन रेट में गिरावट आई है.

    DCvsRR, IPL, IPL 2022

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल में पहला अर्धशतक

    अश्विन का पहला अर्धशतक, दिल्ली के सामने 161 रन का टारगेट

    इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल के सामने जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य रखा.

    राजस्थान के जॉस बटलर और यशस्वी यादव ने पारी की शुरुआत की. बटलर 7 रन बनाकर जल्द ही आउट हो गए.

    इसके बाद तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन को उतारा गया. अश्विन ने दूसरे विकेट के लिए 43 और तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई और अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया.

    38 गेंदों पर 50 रन बना कर अश्विन आउट हुए. उनके अलावा देवदत्त पड्डिकल ने 48 रनों की पारी खेली वहीं ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 19 रन का योगदान दिया.

    इसके अलावा राजस्थान का कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक में स्कोर नहीं कर सका.

    राजस्थान ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रन बनाए.

    दिल्ली की ओर से चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्जी और मिशेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए.

  2. श्रीलंका में हिंसक झड़पों के बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने पहली बार देश को किया संबोधित

    गोटाबाया राजपक्षे

    इमेज स्रोत, Twitter

    इमेज कैप्शन, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

    श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद पहली बार राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने पहली बार देश को संबोधित किया है. उन्होंने सरकार समर्थक और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों की निंदा की है. इन झड़पों में 300 लोग घायल हुए हैं.

    राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा कि वे एक सप्ताह के भीतर एक नया मंत्रिमंडल नियुक्त करेंगे. इस मंत्रिमंडल में उनके भाई महिंदा राजपक्षे की जगह किसी को लिया जाएगा.

    महिंदा राजपक्षे को सोमवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था.

    इससे पहले केंद्रीय बैंक ने चेतावनी दी थी कि अगर अगले दो दिनों में नई सरकार नहीं बनी तो देश की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है.

    बैंक के गवर्नर (डॉ नंदलाल वीरसिंघे) ने कहा था कि जीवन संकट को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रहते हैं तो ईंधन और भोजन की कमी और बदतर हो सकती है.

    ऐसे में श्रीलंका के लोगों को रोजाना 12 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है.

    विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद देश में गुरुवार तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. सुरक्षाबलों को लूटपाट सहित हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति पर अधिक बल प्रयोग करने और गोली चलाने की इजाजत दी गई है.

  3. रवींद्र जडेजा चोट की वजह से नहीं खेल सकेंगे IPL के बाक़ी मैच

    रवींद्र जडेजा

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और टीम के अहम खिलाड़ी रवींद्र जडेजा चोट लगने के कारण आईपीएल के मौजूदा सीज़न में अब नहीं खेल पाएंगे.

    यह जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर दी है. बताया गया है कि उनकी पसली में चोट लगी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस ट्वीट में रवींद्र जडेजा को टैग करते हुए ​लिखा गया है, 'आधिकारिक एलान: चोट लगने के चलते जडेजा बचे हुए आईपीएल में अब नहीं दिखेंगे. हम अपने 'जादूगर' के तेज़ी से ठीक होने की दुआ करते हैं!'

    इससे पहले आईपीएल के इस 15वें सीज़न के शुरू होते वक़्त एलान किया गया था कि महेंद्र सिंह धोनी की जगह रवींद्र जडेजा टीम के नए कप्तान होंगे. लेकिन कई मैच हारने के बाद ​आख़िरकार टीम मैनेजमेंट ने फिर से धोनी को ही कप्तान बनाने का फ़ैसला लिया.

    रवींद्र जडेजा तीनों ही प्रारूप में भारत के लिए खेलते रहे हैं. उन्होंने अभी तक 59 टेस्ट, 168 वनडे और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

  4. IPL 2022: DCvsRR: अश्विन का पहला अर्धशतक, दिल्ली के सामने 161 रन का टारगेट

    DCvsRR, IPL, IPL 2022

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल में पहला अर्धशतक

    आईपीएल के 58वें लीग मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल के सामने जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य रखा.

    मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर राजस्थान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे राजस्थान के जॉस बटलर और यशस्वी यादव ने पारी की शुरुआत की.

    बटलर शुरू से ही फीके रहे और तीसरे ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर आउट हो गए. बटलर ने 11 गेंदों पर केवल 7 रन बनाए.

    इसके बाद तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन को उतारा गया.

    अश्विन ने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी यादव के साथ 32 गेंदों पर 43 रनों की साझेदारी की.

    फिर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए देवदत्त पड्डिकल के साथ अर्धशतकीय (36 गेंदों पर 53 रन की) साझेदारी की.

    इस दौरान अश्विन ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक (38 गेंदों पर 50 रन) जमाया.

    अश्विन के अलावा पड्डिकल के 48 रन बनाए वहीं ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी 19 रन का योगदान दिया.

    इसके अलावा राजस्थान का कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक में स्कोर नहीं कर सका.

    राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रन बनाए.

    दिल्ली की ओर से चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्जी और मिशेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए.

    पॉइंट टेबल में राजस्थान रॉयल्स जहां 14 अंकों के तीसरे स्थान पर है वहीं दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है.

  5. उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल का हुआ ट्रांसफर, बने सिविल डिफेंस के डीजी

    मुकुल गोयल

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल का तबादला कर दिया गया है. उन्हें सिविल डिफेंस का महानिदेशक बनाया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सरकार की ओर से जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि मुकुल गोयल अपने आधिकारिक कामों की उपेक्षा कर रहे थे और अपने विभागीय कामों में रुचि नहीं ले रहे थे.

    मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं और उन्हें पिछले साल जून में प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. बॉलीवुड 'अफ़ोर्ड' नहीं कर सकता वाले बयान पर महेश बाबू ने दी सफाई

    महेश बाबू

    इमेज स्रोत, URSTRULYMAHESH/TWITTER

    तेलुगू सुपरस्टार महेश घट्टामनेनी यानी महेश बाबू ने अब अपने उस बयान पर सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें 'अफ़ोर्ड' नहीं कर सकता, इसलिये वो वहाँ जा कर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते.

    महेश बाबू का कहना है कि उन्हें सिनेमा से प्यार है और वे सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं.

    अपने बयान में उन्होंने कहा कि वे जहां काम कर रहे हैं वहीं पर खुश हैं. वे अपने सपनों को पूरा होते देख खुश हैं कि तेलुगू सिनेमा को लोग पसंद कर रहे हैं

    उनके जिस बयान पर इतना हंगामा हुआ वो उन्होंने अपनी आने वाली फ़िल्म 'मेज़र' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिया था.

    करीब 47 साल के महेश बाबू का एक्टिंग करियर बचपन में ही शुरू हो गया था. तेलुगू के जाने-माने अभिनेता कृष्णा के छोटे बेटे महेश ने फिल्म नीडा से शुरुआत की. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आठ फिल्में की हैं. 'राजाकुमारुडू' के लिये उन्हें पहला अवॉर्ड मिला था.

  7. तेजस्वी मिले नीतीश से, कहा ​जातीय जनगणना पर जल्द होगी सर्वदलीय बैठक

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर जाकर मुलाक़ात की.

    इस मुलाक़ात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने इस मसले को लेकर जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाने का भरोसा दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले पर मुख्यमंत्री को भी अपना रुख़ साफ़ करना चाहिए.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने तेजस्वी के हवाले से बताया, 'सीएम ने कहा कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सभी गठबंधन सहयोगियों को इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया जाएगा.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला

    इससे पहले तेजस्वी यादव ने राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दिन तक चले विचार विमर्श के बाद मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार को अल्टीमेटम दिया था.

    उन्होंने कहा था कि इस मसले पर सीएम 72 घंटों के भीतर अपने अगले क़दम के बारे में बताएं. उन्होंने पूछा था कि इस मामले पर अब अगली बैठक कब होगी, यदि वे नहीं बताते, तो वे पटना से दिल्ली तक की पैदल यात्रा करेंगे.

  8. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. स्वीडन या फिनलैंड पर हमला हुआ तो ब्रिटेन रहेगा उनके साथः बोरिस जॉनसन

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, Pool

    स्वीडन के दौरे पर गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को एलान किया कि यदि स्वीडन या फिनलैंड पर हमला हुआ तो ब्रिटेन उन दोनों की मदद करेगा. वहीं स्वीडन ने भी कहा है कि हमला होने पर वो ब्रिटेन की मदद करेगा.

    उनका यह बयान इसलिए भी अहम हो जाता है कि हाल में दोनों देशों के नेटो में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

    हालांकि रूस ने इन दोनों देशों को नेटो में शामिल होने को लेकर चेताया है. रूस का तर्क है कि ऐसा होने पर यूरोप में स्थिरता नहीं रहेगी.

    एक दिन के दौरे पर स्वीडन और फिनलैंड पहुंचे पीएम जॉनसन ने बुधवार को स्वीडन के प्रधानमंत्री मैगडेलेना एंडरसन के साथ एक सुरक्षा समझौते पर दस्तख़त किया.

    इस समझौते में दोनों देशों ने हमले की सूरत में एक दूसरे को समर्थन देने का क़रार किया है.

    इस दौरे पर वो दोनों देशों के नेताओं से मिलेंगे. इस मुलाक़ात में नेटो में शामिल होने की संभावनाओं के साथ यूक्रेन के ताज़ा हालात और यूरोप के सुरक्षा हालात पर भी चर्चा करेंगे.

  10. भीलवाड़ा हत्याकांड: हिंदू संगठन का प्रशासन से समझौता, पोस्टमार्टम कराने पर हुई सहमति

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    भीलवाड़ा

    इमेज स्रोत, Rajkumar Mali

    भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर में मंगलवार रात युवक की हत्या होने के बाद से ही शहर में तनाव का माहौल है. हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.

    शहर में पुलिस बंदोबस्त पूरी तरह से चाक चौबंद है और ज़िला प्रशासन ने अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

    पहले हिंदू संगठनों ने सभी दोषियों की गिरफ़्तारी करने, मुआवज़ा और परिवार के एक सदस्य को एक सरकारी नौकरी देने की मांग की और कहा कि तब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा, जब तक मांगें नहीं मान ली जाएँगी.

    लेकिन अब हिंदू संगठन और परिजनों का प्रशासन के साथ मांगों पर समझौता हो गया है. समझौते के तहत परिजनों को 20 लाख रुपए दिए जाएंगे. परिवार को एक सरकारी नौकरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा.

    मृतक आदर्श तापड़िया के छोटे भाई मयंक तापड़िया ने मीडिया से बातचीत में मुआवज़े के साथ-साथ तीन नामजद अभियुक्तों सहित सभी दोषियों की गिरफ़्तारी की मांग की है. उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनके पिता की मौत हुई थी और अब भाई की भी हत्या हो गई है.

    भीलवाड़ा

    इमेज स्रोत, Rajkumar Mali

    हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर बाज़ार को बंद कराया. मुख्य बाज़ार सहित गलियों में खुली दुकानें भी हिंदू संगठनों ने बंद करा दी और लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की.

    हालांकि हिंदू संगठन और स्थानीय विधायक की ज़िला प्रशासन से बातचीत बेनतीजा रही है. संगठन के लोग सुबह से ही धरना दे रहे हैं.

    पुलिस हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए है. ज़िला कलेक्टर और एसपी ने भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अलर्ट रहने को कहा है.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, पूजा सिंघल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में किया गिरफ़्तार

    पूजा सिंघल

    इमेज स्रोत, IPRD JHARKHAND

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को गिरफ़्तार कर लिया है. इस मामले में पूजा सिंघल के सीए की पहले ही गिरफ़्तारी हो चुकी है. पूजा सिंघल झारखंड में खनन सचिव हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूजा को गिरफ़्तार किया है. पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के घर से 17 करोड़ रुपए बरामद हुए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पिछले दिनों साल 2000 बैच की झारखंड काडर की इस आईएएस अधिकारी के घर-ससुराल, उनके पति के अस्पताल और उनसे जुड़े लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने छापेमारी की थी. उन पर अन्य आरोपों के साथ-साथ मनरेगा के फंड के गबन का भी आरोप है.

  12. राजद्रोह क़ानून पर मोदी सरकार के बचाव में रिजिजू ने नेहरू, इंदिरा और मनमोहन सिंह को घेरा

    नरेंद्र मोदी और किरेन रिजिजू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की राजद्रोह क़ानून पर टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. किरेन रिजिजू ने कहा है कि ये राहुल गांधी के खोखले शब्द हैं. उन्होंने कहा कि अगर एक पार्टी जो आज़ादी, लोकतंत्र और संस्थानों के प्रति सम्मान के ख़िलाफ़ है, तो वो है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस. राजद्रोह क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था- सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं. सच कहना देश प्रेम है, देशद्रोह नहीं. सच सुनना राजधर्म है, सच कुचलना राजहठ है. डरो मत!

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह क़ानून के ख़िलाफ़ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि केंद्र इस पर फिर से विचार करे. सुप्रीम कोर्ट ने इस क़ानून की समीक्षा होने तक इसके तहत कोई भी मामला दर्ज न करने का आदेश दिया. पहले मोदी सरकार ने अदालत में इस क़ानून की ज़रूरत का हवाला दिया था. लेकिन बाद में अपने हलफ़नामे में केंद्र ने इस पर फिर से विचार करने की बात कही थी. अब किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस पर हल्ला बोला है.

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने लिखा है- ये पार्टी हमेशा भारत को तोड़ने वाली ताक़तों के साथ खड़ी रही है और भारत को बाँटने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ा है. किरेन रिजिजू ने आगे पूछा है कि किसने इस क़ानून में पहला संशोधन किया. उन्होंने इसके जवाब में लिखा है- वो कोई नहीं पंडित जवाहर लाल नेहरू थे. एसपी मुखर्जी और जन संघ इसके ख़िलाफ़ खड़े थे, जिसका मक़सद अभिव्यक्ति की आज़ादी को कम करना था. क़ानून मंत्री ने ये भी लिखा है कि नेहरू जी ने केरल में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को हटाया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    किरेन रिजिजू इतने पर ही नहीं रुके. जवाहर लाल नेहरू के बाद उन्होंने इंदिरा गांधी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा- जब बोलने की आज़ादी को कुचलने की बात आती है, तो श्रीमती इंदिरा गांधी को स्वर्ण पदक विजेता हैं. इमरजेंसी के बारे में तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंदिरा गांधी ने अनुच्छेद 356 का 50 से अधिक बार इस्तेमाल किया. वे हमारे तीसरे स्तम्भ न्यायपालिका को कमज़ोर करने के लिए प्रतिबद्ध न्यायपालिका का विचार लेकर आई थी.

    किरेन रिजिजू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    किरेन रिजिजू ने कहा कि वो इंदिरा गांधी की ही सरकार थी, जिसने भारत के इतिहास में पहली बार सेक्शन 124ए को संज्ञेय अपराध बनाया था. ये नई दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के तहत हुआ और ये 1974 में लागू हुआ. क्या कांग्रेस ने अपने पिछले क़दमों के बारे में जाँच की है? केंद्रीय क़ानून मंत्री ने ये भी आरोप लगाया कि राजद्रोह का मामला दर्ज करने में यूपीए की सरकार का रिकॉर्ड सबसे बुरा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में पी चिदंबरम की चौकस निगाहों के बीच हज़ारों लोगों के ख़िलाफ़ इस क़ानून के तहत मामला दर्ज हुआ था.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने हमेशा भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की है. इस सरकार ने संविधान में दर्ज मूल्यों की भी रक्षा करेगी.

  13. अल जज़ीरा की पत्रकार की मौत पर आया इसराइल के पीएम का स्पष्टीकरण

    नफ़्ताली बेनेट

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइल के प्रधानमंत्री नफ़्टाली बेनेट ने वेस्ट बैंक के उत्तरी हिस्से में हुई सैन्य कार्रवाई में अल जज़ीरा की संवाददाता शिरीन अबू अक़लेह की मौत मामले में अपने पक्ष का बचाव किया है.

    पीएम बेनेट ने इस मामले की जाँच के लिए इसराइल और फ़लीस्तीन दोनों की संयुक्त टीमें बनाने की भी पेशकश की है. उन्होंने कहा कि जेनिन शहर में इसराइली सेना की कार्रवाई फ़लीस्तीन के चरमपंथियों की गोलीबारी के जवाब में की गई.

    अपना पक्ष रखने के लिए बेनेट ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं.

    प्रधानमंत्री बेनेट ने लिखा, 'फ़लीस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष बिना किसी ठोस आधार के इसराइल पर आरोप लगाते रहते हैं. हमारे पास उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, इस बात की पूरी संभावना है कि हथियारबंद फ़लीस्तीनियों की अंधाधुंध गोलीबारी के चलते ही महिला पत्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है.'

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा- पत्रकार की मौत मामले में सच्चाई तक पहुँचने के लिए इसराइल ने फ़लीस्तीन से एक संयुक्त पैथोलॉजिकल एनालिसिस और संयुक्त जाँच की पेशकश की है. लेकिन अभी तक फ़लीस्तीन इससे इनकार कर रहा है. इसराइल चरमपं​थ की लहर को ख़त्म करने और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाता रहेगा.

    इसराइली पीएम

    इमेज स्रोत, Twitter/Naftali Bennett Bennett

    इसराइली पीएम ने एक और ट्वीट में लिखा, "सुरक्षा बलों को सच्चाई की तह तक जाने के लिए हमें अच्छे से खोजबीन करने की ज़रूरत है, लेकिन फ़लीस्तीनी इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं. इसके बिना हम सच्चाई तक नहीं पहुँच सकते. जेनिन की घटना को व्यापक संदर्भ में देखना चाहिए: पिछले दो महीनों से इसराइल में लगातार जानलेवा चरमपंथी हमले हो रहे हैं. फ़लीस्तीनी चरमपंथी इसराइल के लोगों की हत्या के इरादे से काम कर रहे हैं."

    उन्होंने लिखा, "रात में इसराइली सेना ने चरमपंथ की घातक लहर रोकने के इसराइल के प्रयास के तौर पर उत्तरी सामरिया में एक बड़े अभियान की शुरुआत की. ऑपरेशन के दौरान, फ़लीस्तीन के बंदूकधारियों ने ग़लत, बेतरतीब और अंधाधुंध गोलीबारी की."

    उन्होंने बताया- जेनिन में किया गया ऑपरेशन चरमपंथ की लहर रोकने और इसराइली नागरिकों की सुरक्षा बहाल करने के लिए उठाए गए क़दमों का एक हिस्सा है. हम यह लक्ष्य हासिल होने तक ये कार्रवाई जारी रखने को लेकर अडिग हैं. हम इसराइली सैनिकों, जेनरल सिक्योरिटी सर्विसेज़ के लोगों और पुलिस का समर्थन करते हैं, जो हमारी जान बचाने के लिए अपनी जानें जोख़िम में डाल रहे हैं.

    एक और ट्वीट में कहा, "हम इसराइली सेना (आईडीएफ़) के लड़ाकों का समर्थन करते हैं. कृपया वीडियो शेयर करें और हम सब मिलकर इसराइल के लिए लड़ें."

    शिरीन अबू अक़लेह

    इमेज स्रोत, AL-JAZEERA

    क्या है मामला

    हाल के हफ़्तों में इसराइल ने वेस्ट बैंक में कई कार्रवाई की है.

    जेनिन में शरणार्थी कैंप हैं. इसराइल ने 1967 में लड़े गए युद्ध के बाद वेस्ट बैंक पर नियंत्रण कर लिया था और फ़लस्तीनी भविष्य में इसे अपने आज़ाद देश का अहम हिस्सा बनाना चाहता है.

    इस इलाक़े में क़रीब 30 लाख फ़लस्तीनी इसराइली सेना की निगरानी में रहते हैं. इसराइल ने वेस्ट बैंक में क़रीब 130 से ज़्यादा बस्तियाँ बसाई हैं, जहाँ क़रीब पाँच लाख़ से ज़्यादा यहूदी बसते हैं. इन सबके पास इसराइली नागरिकता है.

  14. आरा से Live: BPSC पेपर लीक मामले में इस कॉलेज को लेकर क्या है विवाद

    स्थानीय पत्रकार से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता अनंत प्रकाश…

  15. अमेरिका ने कहा- पाकिस्तान के साथ रिश्तों में दुष्प्रचार और झूठ को नहीं आने देंगे

    अमेरिका और पाकिस्तान का झंडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों में किसी भी दुष्रचार या झूठ की अनुमति नहीं देता. वॉशिंगटन में विदेश मंत्रालय की नियमित ब्रीफ़िंग के दौरान प्रवक्ता नेड प्राइस ने अमेरिका को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के आरोपों का खंडन भी किया. नेड प्राइस ने कहा- अमेरिका पाकिस्तान में किसी एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करता है, बल्कि वो क़ानून के शासन के सिद्धांत का समर्थन करता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेड प्राइस ने पिछले सप्ताह अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी से मुलाक़ात का ज़िक्र किया और कहा कि इस पर भी बात हुई है कि दोनों देशों के बीच सहयोग को कैसे मज़बूत किया जाए. उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने अफ़ग़ानिस्तान में स्थिरता और आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता का भी ज़िक्र किया. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान ने अपनी सरकार गिरने के पीछे विदेशी साज़िश का बार-बार ज़िक्र किया है. इमरान ने अमेरिका का भी नाम लिया है.

  16. जैकलीन फ़र्नांडिस ने कोर्ट से विदेश यात्रा के लिए अनुमति मांगी

    जैकलीन फ़र्नाडिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हिंदी फ़िल्मों की अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नांडिस ने बुधवार को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में एक याचिका दायर कर 15 दिनों के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी है.

    बीबीसी हिंदी से बातचीत में फ़र्नांडिस के वकील अजीत सिंह ने बताया कि कई कामों के चलते जैकलीन फर्नांडिस को यूएई के अबू धाबी, नेपाल और फ़्रांस जाने की ज़रूरत है. उन वजहों में से एक आइफ़ा अवार्ड भी है.

    अजीत सिंह ने बीबीसी को बताया, 'मौजूदा केस के तथ्य और हालात देखते हुए यह आवेदन दाख़िल किया गया है. हमने मांग की है कि आवेदक को उनका पासपोर्ट लौटाया जाए.'

    मालूम हो कि जैकलीन फ़र्नांडिस भारत की नहीं, श्रीलंका की नागरिक हैं और 2009 से भारत में रहकर बॉलीवुड के लिए काम कर रही हैं.

    याचिका में कहा गया है- प्रवर्तन निदेशालय ने मौजूदा मामले में जो चार्जशीट दाख़िल की है, उसमें जैकलीन का नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज नहीं है. फिर भी बिना कोई ख़ास वजह बताए ईडी ने आवेदक का पासपोर्ट जब्त कर लिया.

    इसमें आगे कहा गया कि जैकलीन चूँकि जानी मानी अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विदेश जाना ज़रूरी होता है.

    मालूम हो कि मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जैकलीन फ़र्नांडिस पर यह मामला दर्ज किया गया.

  17. FB LIVE: राजद्रोह क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के क्या हैं मायने?

    पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केसी कौशिक से बात कर रही हैं बीबीसी संवाददाता सरोज सिंह. कैमरा: मनीष जालुई

  18. राजद्रोह क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी ने कहा- सच कुचलना राजहठ है

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं. राजद्रोह क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा आदेश के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी राय रखी है. राहुल गांधी ने लिखा है- सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं. सच कहना देश प्रेम है, देशद्रोह नहीं. सच सुनना राजधर्म है, सच कुचलना राजहठ है. डरो मत!

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह क़ानून के ख़िलाफ़ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि केंद्र इस पर फिर से विचार करे. सुप्रीम कोर्ट ने इस क़ानून की समीक्षा होने तक इसके तहत कोई भी मामला दर्ज न करने का आदेश दिया. पहले मोदी सरकार ने अदालत में इस क़ानून की ज़रूरत का हवाला दिया था. लेकिन बाद में अपने हलफ़नामे में केंद्र ने इस पर फिर से विचार करने की बात कही थी.

  19. मैरिटल रेप मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का बँटा हुआ फ़ैसला, अब फुल बेंच करेगी सुनवाई

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    दिल्ली हाईकोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मैरिटल रेप को अपराध बनाने के मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में बँटा हुआ फ़ैसला दिया है.

    इस मामले की सुनवाई कर रही खंडपीठ के दोनों जजों की राय एक दूसरे से अलग रही. ऐसे में अब इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की फुल बेंच में की जाएगी.

    इस मामले में अपना फ़ैसला सुनाते हुए जस्टिस राजीव शकधर ने मौजूदा प्रावधान के विरोध में राय रखी. वहीं दूसरे जज जस्टिस सी हरिशंकर अपने साथी जज की राय से सहमत नहीं थे.

    जस्टिस शकधर ने कहा- अभी तक का जो प्रावधान रहा है कि बिना अपनी पत्नी की सहमति के उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है. इसलिए उसे ख़त्म कर देना चाहिए.

    वहीं जस्टिस सी हरिशंकर ने कहा कि वो इस मामले में जस्टिस शकधर के फ़ैसले से सहमत नहीं है. उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 375 का अपवाद 2 संविधान का उल्लंघन नहीं करता.

    भारत में 'वैवाहिक बलात्कार' यानी 'मैरिटल रेप' क़ानून की नज़र में अपराध नहीं है. यानी अगर पति अपनी पत्नी की मर्ज़ी के बगैर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे अपराध नहीं माना जाता.

    केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में 'मैरिटल रेप' को 'अपराध करार देने के लिए' दायर की गई याचिका के ख़िलाफ़ कहा कि इससे 'विवाह की संस्था अस्थिर' हो सकती है.

  20. राजद्रोह क़ानून पर महबूबा मुफ़्ती मोदी सरकार पर बरसीं और ये चेतावनी भी दी

    महबूबा मुफ़्ती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि इस समय देश में जो हालात हैं, उसे रोका नहीं गया तो भारत की स्थिति श्रीलंका से भी बदतर हो जाएगी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राजद्रोह क़ानून के दुरुपयोग का ज़िक्र किया और कहा कि किसी ने कोई बात की नहीं कि उस पर राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज कर दिया जाता है. महबूबा ने कहा- कोई अख़बार वाला कुछ लिखता है, तो उस पर राजद्रोह का आरोप लगाया जाता है. कोई छात्र कोई बात कह देता है, तो उस पर भी राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज कर दिया जाता है. एक्टिविस्ट के साथ भी ऐसा ही होता है. राजनेताओं की तो कोई बात ही नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि अगर ये इसको अभी रोकेंगे नहीं, तो जो हालात इस वक़्त श्रीलंका के हैं, उससे बदतर हमारे हालात हो जाएँगे क्योंकि वहाँ भी हाइपर राष्ट्रवाद का नारा चल रहा था. बौद्ध, ईसाई और मुसलमानों को आपस में लड़ाया जा रहा था. और आज आपने देखा कि उसका क्या हाल है. महबूबा मुफ़्ती ने कहा- मैं उम्मीद करती हूँ कि आज सरकार में जो लोग हैं, अभी बीजेपी है, वो श्रीलंका में जो हो रहा है, उससे सबक सीखेगी. मुझे उम्मीद है कि उन्होंने जो देश में सांप्रदायिक तनाव और बहुसंख्यकवाद फैला रखा है, उसे ख़त्म करेंगे. आज ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राजद्रोह क़ानून पर फिर से विचार करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने तब तक इस क़ानून के तहत कोई भी मामला दर्ज न करने की सलाह दी है.