कर्नाटक में 'अजान के ख़िलाफ़' श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं का भजन और हनुमान चालीसा

सोमवार को कर्नाटक के कई हिस्सों में श्रीराम सेना ने मस्जिदों से ‘अजान’ न रोके जाने पर बीजेपी सरकार के खिलाफ भजन और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and दीपक मंडल

  1. कोलकाता नाइटराइडर्स की उम्मीदें बाक़ी, मुंबई को 52 रन से हराया

    कोलकाता

    इमेज स्रोत, BCCI-IPL

    इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के ख़राब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. सोमवार की रात कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया.

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट पर 165 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए महज 5.4 ओवरों में 60 जोड़कर धमाकेदार शुरुआत दी.

    वेंकटेश अय्यर ने 24 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन बनाए. जबकि अजिंक्य रहाणे ने तीन चौके की मदद से 25 रन बनाए. नीतिश राणा ने 26 गेंद पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन बनाए.

    आख़िरी ओवरों में रिंकू सिंह ने 19 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की पारी में जसप्रीत बुमराह ने चार ओवरों में 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

    इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ नाकाम रहे. ईशान किशन ने 43 गेंदों पर सबसे ज़्यादा 51 रन बनाए. लेकिन रोहित शर्मा और तिलक वर्मा दोहरे अंक में नहीं पहुंच सके.

    कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट चटकाए जबकि आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ पूरे 20 ओवर तक विकेट पर नहीं टिक सके.

    इस जीत के साथ 12 मैचों में कोलकाता के दस अंक हो गए हैं. इस जीत के साथ ही कोलकाता के प्ले ऑफ़ में पहुंचने की उम्मीद बची हुई है.

  2. मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हाथ में चोट लगने से आईपीएल नहीं खेल पाएंगे सूर्य कुमार यादव

    आईपीएल

    इमेज स्रोत, ROBERT CIANFLONE/GETTY IMAGES

    आईपीएल में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने बाईं बांह की मांसपेशियां खिंच जाने से आईपीएल का मैच नहीं खेल पाएंगे.

    यादव ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए आठ मैचों में 303 रन बनाए हैं. उन्होंने 43.29 रन के औसत से ये रन बनाए हैं. इनमें तीन अर्द्धशतक शामिल हैं.

    सूर्यकुमार यादव को 6 मई को हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी. मौजूदा आईपीएल में इस सीजन मुंबई इंडियन के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे.

    उस वक्त वह बेंगलुरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोट से उबर रहे थे. उस दौरान उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था. फरवरी में कोलकता में टी-20 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में फिल्डिंग के दौरान उन्हें ये चोट आई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सूर्यकुमार यादव को 6 मई को हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी. मौजूदा आईपीएल में इस सीजन मुंबई इंडियन के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे.

    उस वक्त वह बेंगलुरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोट से उबर रहे थे. उस दौरान उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था. फरवरी में कोलकता में टी-20 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में फिल्डिंग के दौरान उन्हें ये चोट आई थी.

  3. BPSC पेपर लीक: बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द होने पर बिहार के नौजवान क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, पेपर लीक मामले में बिहार लोक सेवा आयोग ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था.

    रविवार को आयोजित की गई बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रद्द कर दी गई है.

    पेपर लीक होने की जांच के लिए बनायी गई कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह फ़ैसला लिया गया है.

    BPSC की PT- 67 की परीक्षा आठ मई को निर्धारित थी और परीक्षा से चंद मिनटों पहले ही प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने की ख़बरें आने लगीं जिसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था.

    इस टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था.

  4. कर्नाटक में 'अजान के ख़िलाफ़' श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं का भजन और हनुमान चालीसा

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, Imran Qureshi

    सोमवार को कर्नाटक के कई हिस्सों में श्रीराम सेना ने मस्जिदों से ‘अजान’ न रोके जाने पर बीजेपी सरकार के खिलाफ भजन और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया.

    श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने उत्तरी और दक्षिणी कर्नाटक जिलों की कई जगहों पर योजनाबद्ध ढंग से प्रदर्शन किया. बेंगलुरु में उनका प्रदर्शन नहीं हो पाया कि क्योंकि यहां इसके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था.

    अलग-अलग जिलों से मिली रिपोर्टों के मुताबिक बेलगावी, धारवाड़, हुबली, हासन और मैसूर में अजान के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भजन गाए गए.

    मैसूर में श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने प्रदर्शन की अगुवाई की. वहां उन्होंने प्रतीकात्मक तौर पर एक मंदिर के लाउडस्पीकर का वॉल्यूम बढ़ा दिया. मंदिरों में हनुमान चालीसा पढ़ा गया और भजन गाए गए.

    श्रीराम सेना ने कहा है कि मस्जिदों से आने वाली अजान को रोकने के लिए 8 मई की डेडलाइन दी थी. मुतालिक ने मैसूर में पत्रकारों से कहा, "हमारे बार-बार अनुरोध के बावजूद सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट लागू कराने में नाकाम रही है."

  5. कोयले की कमी और बढ़ती गर्मी ने भारत के बिजली संकट को कैसे बढ़ाया

    कोयला खदान

    इमेज स्रोत, ANI

    एक महीने से ज्यादा समय से राजधानी दिल्ली के पास संदीप मल की फैक्ट्री को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. कभी कभी ये बिजली कटौती दिन में 14 घंटे तक हो जाती है.

    संदीप मल की फैक्ट्री हरियाणा के फरीदाबाद के एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब में है. जहां फैक्ट्री में लगी 50 मशीनें एरोनॉटिक्स, ऑटोमोबाइल, खनन और निर्माण उद्योगों के लिए उत्पाद बनाती हैं.

    संदीप मल कहते हैं, "हर बार जब बिजली जाती है तो मशीनें बंद हो जाती हैं जिसके कारण प्रोडक्ट पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाता. ये उत्पाद खारिज हो जाता है और हमें फिर से शुरू करना पड़ता है."

    ऐसा तब होता है जब वे फैक्ट्री को चालू रखने के लिए डीजल जनरेटरों को चलाते हैं. उनका कहना है कि फैक्ट्री को डीजल पर चलाना बिजली कंपनियों को पैसा देने से तीन गुना ज्यादा महंगा है.

    "इससे हम मार्केट में मुकाबला नहीं कर पाते, क्योंकि मुनाफे में सीधा कटौती होती है. ये बहुत परेशान करने वाला है. दस सालों में ये सबसे खराब बिजली कटौती में देख रहा हूं."

  6. शाओमी इंडिया मामले में चीनी दूतावास ने कहा- भारत से निष्पक्ष कारोबारी माहौल की उम्मीद

    शाओमी इंडिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईडी की ओर से चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी की सब्सिडियरी कंपनी शाओमी इंडिया की ओर से 5,551 करोड़ जब्त करने और कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ के बाद भारत में चीनी दूतावास ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

    भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जियाओजियान ने बयान में कहा, ''हमें उम्मीद है कि भारत चीनी कंपनियों को एक निष्पक्ष और भेदभाव रहित कारोबारी माहौल मुहैया करा सकता है. भारतीय पक्ष नियम-कानून के मुताबिक जांच कर सकता है और नियम लागू कर सकता है ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भारत में निवेश पर विश्वास मजबूत हो सके.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईडी ने विदेशी मुद्रा विनिमय क़ानून के उल्लंघन के आरोप में स्मार्टफ़ोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी के 5,551 करोड़ रुपये से ज़्यादा रकम के फंड ज़ब्त कर लिए गए थे.

    लेकिन शाओमी इंडिया का कहना था कि भारत में उसका कामकाज पूरी तरह नियम-कानूनों पर आधारित है. बाद में शाओमी इंडिया ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उसके अधिकारियों को डरा-धमकाया गया और उनसे जबरदस्ती बयान लिए गए. लेकिन ईडी ने इसका खंडन किया था.

  7. म्यांमार में लोकतंत्र के लिए हथियार उठाते नौजवान

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: म्यांमार में लोकतंत्र के लिए हथियार उठाते नौजवान

    भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में पिछले साल तख़्ता-पलट के बाद से ही अशांति की स्थिति बनी हुई है.

    देश में सेना और लोकतंत्र समर्थक आम लोग आमने-सामने हैं और अब आम लोगों ने सेना के ख़िलाफ़ हथियार उठा लिए हैं.

    हथियार उठाने वालों में छात्र, नौजवान, महिलाएं सभी शामिल हैं. चारों ओर से सेना के कथित दमन के बावजूद क्यों उठा रहे हैं आम नागरिक हथियार, इसकी चर्चा कवर स्टोरी में.

  8. श्रीलंका में सत्ताधारी पार्टी के सांसद ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के बाद खुदकुशी की

    अमरकीर्ति अथुकोराला

    इमेज स्रोत, Amarakeerthi Athukorala MP

    इमेज कैप्शन, अमरकीर्ति अथुकोराला

    श्रीलंका में सरकार समर्थक और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प के दौरान सत्ताधारी दल के एक सांसद की मौत हो गई.

    सत्ताधारी दल के सांसद अमरकीर्ति अथुकोराला ने सोमवार को पहले सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई और फिर खुद को गोली मार ली. यह हादसा कोलंबो के बाहरी इलाके में हुआ.

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि अमरकीर्ति ने निट्टामबुआ में उनकी कार को रोकने की कोशिश कर रहे दो लोगों पर गोली चला दी. गोली लगने में एक शख्स की मौत हो गई.

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Ranjan Arun Prasad/ BBC Tamil

    इसके बाद लोगों के गुस्से से बचने के लिए सांसद ने नजदीक ही एक बिल्डिंग में छिपने की कोशिश की. लेकिन नाराज लोगों ने पूरी बिल्डिंग घेर ली. लोगों से घिरा देख सांसद ने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई.

    श्रीलंका में सोमवार से सरकार समर्थक और विरोधियों के बीच झड़प शुरू हो गई थी.कोलंबो में इस झड़प के दौरान 138 लोग घायल हो गए.

    इन्हें कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ये झड़प तब शुरू हुई, जब सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों ने गॉल फेस में प्रदर्शन कर रहे लोगों के तंबुओं को उखाड़ना शुरू कर दिया. सरकार समर्थकों की ओर प्रदर्शनकारियों पर हमले के बाद जवाबी हिंसा शुरू हो गई.

  9. 'रूसी सैनिकों ने लूट लिए मेरे सारे पैसे'

    वीडियो कैप्शन, 'रूसी सैनिकों ने लूट लिए मेरे सारे पैसे'

    यूक्रेन के मारियुपोल में शहर पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. शहर के अज़ोवस्टाल स्टील वर्क्स से लोगों को निकालने की कोशिशें भी जारी हैं.

    वहीं, कीएव के आसपास के इलाकों में रूसी सेना की बर्बरता की खौफ़नाक कहानियां अब भी सामने आ रही हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता सारा रेन्सफ़ोर्ड की रिपोर्ट.

  10. स्पेशल नीड वाले बच्चे को फ्लाइट में जाने से रोकने के मामले में इंडिगो ने माफी मांगी

    इंडिगो एयरलाइंस

    इमेज स्रोत, ANI

    शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर स्पेशल नीड वाले बच्चे को विमान में चढ़ने से रोके जाने के मामले के चर्चा में आने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांग ली है.

    इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''इंडिगो में हम सभी इस घटना से दुखी हैं. अप्रैल से लेकर अब तक हमारी एयरलाइंस ने स्पेशल नीड वाले 75 हजार यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है. हमारे क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ को स्पेशल नीड वाले पैसेंजरों को संवेदनशीलता के साथ सर्विस देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. इसके बावजूद ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी.''

    दत्ता ने कहा, ''चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान हमारा इरादा परिवार को ले जाने का था, हालांकि, बोर्डिंग एरिया में टीनएजर की घबराहट दिख रही थी. सुरक्षा निर्देशों के मुताबिक कर्मचारियों को एक मुश्किल फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया.''

    इंडिगो एयरलाइंस

    इमेज स्रोत, INDIGO

    उन्होंने कहा, ''हम इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि खास जरूरत वालों के बच्चों की देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले माता-पिता हमारे समाज के सच्चे नायक हैं. उनके आजीवन समर्पण की हमारी प्रशंसा के प्रतीक के तौर पर हम उनके बच्चे के लिए एक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर खरीदने की पेशकश करना चाहते हैं.''

    इंडिगो एयरलाइंस ने रांची हवाई अड्डे पर स्पेशल नीड वाले एक बच्चे यानी ऐसा बच्चा जिसे खास देखभाल की ज़रूरत होती है उसे विमान में चढ़ने से रोक दिया था इस विवाद पर अब केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरलाइन के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

    सोमवार को सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी भी इंसान को इस तरह की परिस्थिति से नहीं गुज़रना चाहिए. मैं खुद इस मामले की जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी."

    इस बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले में झारखंड पुलिस से इंडिगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 9 मई 2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  12. लखीमपुर हिंसा मामले में चार अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, लखनऊ से, बीबीसी हिंदी के लिए
    लखीमपुरी खीरी

    इमेज स्रोत, ANI

    लखीमपुरी खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे और मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा के दोस्त अंकित दास समेत चार अभियुक्तों की जमानत खारिज हो गई है.

    जमानत खारिज करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अजय मिश्रा पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि अगर किसानों को धमकी न दी गई होती तो ये घटना नहीं होती.

    कोर्ट ने मंत्री के गाँव में आयोजित दंगल पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर इलाके में धारा 144 लगी हुई थी तो फिर दंगल का आयोजन कैसे हुआ. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कैसे इस आयोजन में शामिल होने गए. जब कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ेंगे तो कानून का क्या होगा.

    जज दिनेश कुमार सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा, ''ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को सार्वजनिक भाषणों में शालीन और सभ्य तरीके से बात करना चाहिए. उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि उन्हें अपनी स्थिति और उच्च पद की गरिमा के मुताबिक आचरण करना होता है.''

    अजय मिश्रा

    इमेज स्रोत, FB/AJAY MISHR TENI

    इमेज कैप्शन, अजय मिश्रा

    उन्होंने कहा, ''किसान आंदोलन कर रहे थे और वे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के उस बयान के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि किसानों को जिले से खदेड़ दिया जाएगा. कानून बनाने वालों को कानून का उल्लंघन करने वाले के रूप में नहीं देखा जा सकता है.''

    कोर्ट ने मामले की जाँच कर रही एजेंसी की तारीफ की और मुख्य अभियुक्त मंत्री पुत्र आशीष मिश्र मोनू की जमानत पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है.

    अब 25 मई को आशीष की जमानत पर सुनवाई होगी. जमानत की सुनवाई करते वक्त जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने अंकित दास, सुमित जायसवाल, शिशुपाल और लवकुश की जमानत खारिज कर दी.

    पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करते हुए एक हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था.

    इसके बाद उन्होंने लखीमपुर की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया. इसके बाद पुलिस ने आशीष मिश्रा को जेल भेज दिया.

  13. आज का कार्टून: डॉलर के खिलाफ

    कार्टून

    डॉलर के मुकाबले रूपए में गिरावट पर आज का कार्टून.

  14. दक्षिणी दिल्ली के मेयर ने अमानतुल्लाह ख़ान पर एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की

    अमानतुल्लाह ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के लिए विभाग को अमानतुल्लाह ख़ान और पार्षद अब्दुल वाजिद ख़ान के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करानी चाहिए.

    पत्र

    इमेज स्रोत, Mukesh Suryan

    मुकेश सूर्यान ने अमानतुल्लाह ख़ान के अलावा अब्दुल माजिद ख़ान पर भी सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने का आरोप लगाया है. सोमवार को दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाक़े में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था. लेकिन वहाँ उसे स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. वहाँ विधायक अमानतुल्लाह ख़ान और पार्षद अब्दुल वाजिद ख़ान भी पहुँच गए और विरोध करने लगे. अमानतुल्लाह ख़ान ने आरोप लगाया कि राजनीति की जा रही है. मुकेश सूर्यान ने पत्र में लिखा है कि पहले से ही तय अतिक्रमण हटाओ अभियान को कुछ नेताओं ने बाधित करने की कोशिश की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालाँकि अमानतुल्लाह ख़ान ने आरोप लगाया है कि एमसीडी अतिक्रमण हटाने के नाम पर माहौल ख़राब करने पहुँची थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने ख़ुद ही कुछ दिनों पहले ओखला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और जहाँ अतिक्रमण नज़र आया, उसे हटाया.

    लेकिन दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कांग्रेस और आप के नेताओं पर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. राजस्थान के गहलोत सरकार में मंत्री ने बेटे पर लगे रेप के आरोप पर क्या कहा

    रेप के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन की प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान में मंत्री महेश जोशी के बेटे पर लगे बलात्कार के आरोप पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- मैंने मीडिया रिपोर्ट्स देखी है. हमें ये देखना होगा कि एफ़आईआर में क्या है और जाँच में क्या सामने आता है. इस बीच मंत्री महेश जोशी ने भी कहा है कि उन्हें मीडिया से पता चला है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. उन्होंने कहा- पुलिस को इस मामले में सख़्ती और गहराई से जाँच करनी चाहिए. मैं हमेशा इस मामले या किसी भी अन्य मामलों में सत्य और न्याय के साथ खड़ा रहूँगा. बिना किसी मीडिया ट्रायल के पुलिस को अपना काम करने दीजिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजस्थान के जल संसाधन मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के ख़िलाफ़ बलात्कार के आरोप में दिल्ली में ज़ीरो एफ़आईआर दर्ज की गई है. ये मामला राजस्थान के एक स्थानीय न्यूज़ चैनल में कार्यरत रही महिलाकर्मी ने दर्ज करवाया है. बीबीसी से बात करते हुए मुक़दमा दर्ज करने वाली 23 वर्षीय युवती ने कहा, "राजस्थान में मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं था क्योंकि अभियुक्त मंत्री का बेटा है और उसने मुझे भंवरी देवी जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. इसलिए मैंने दिल्ली में एफ़आईआर दर्ज करवाई है ताकि मामले की जांच हो सके." इस युवती का आरोप है कि अभियुक्त ने उससे दोस्ती की और फिर उसका रेप किया. युवती ने वीडियो बनाए जाने और उसके आधार पर ब्लैकमेल किए जाने के आरोप भी लगाए हैं. दिल्ली पुलिस ने बीबीसी से ज़ीरो एफ़आईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है. हालाँकि राजस्थान पुलिस का कहना है कि उसे अभी एफ़आईआर नहीं मिली है.

  16. राजद्रोह क़ानून पर मोदी सरकार ने लिया यू-टर्न और कहा- समीक्षा के लिए तैयार

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार ने राजद्रोह क़ानून पर समीक्षा के मामले में यू-टर्न ले लिया है. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि राजद्रोह क़ानून की समीक्षा की जाएगी और केंद्र पुराने पड़ चुके औपनिवेशिक क़ानूनों को ख़त्म करने पर काम कर रहा है.

    केंद्र ने कहा है कि प्रधानमंत्री को राजद्रोह क़ानून के अलग-अलग विचारों और इसके दुरुपयोग को लेकर उठाए गए सवालों के बारे में पता है. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह राजद्रोह क़ानून के ख़िलाफ़ दायर याचिकाओं पर सुनवाई ना करे और केंद्र की ओर से पुनर्विचार की कवायद शुरू होने तक इंतजार करे.

    इससे पहले सुनवाई के दौरान केंद्र ने कहा था कि ये क़ानून बहुत ज़रूरी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्र ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफ़नामे में कहा है कि वह देश की संप्रभुता बरकरार रखने और उसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्र ने कहा है कि वह सेक्शन 124ए (राजद्रोह) के प्रावधानों की दोबारा समीक्षा और पुनर्विचार करने के लिए तैयार है. केंद्र के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है.

    सरकार इस साल औपनिवेशिक क़ानून का बोझ ख़त्म कर देना चाहती है. गृह मंत्रालय ने राजद्रोह क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट में तीन पन्ने का हलफ़नामा दायर किया है.

  17. श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफ़ा

    महिंदा राजपक्षे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीलंका में सरकार के ख़िलाफ़ भारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दे दिया है. रिपोर्टों के मुताबिक़ उन्होंने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

    देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनकी कैबिनेट पर इस्तीफ़ा देने का दबाव बनाया हुआ है.

    श्रीलंका सरकार ने फ़िलहाल देश में इमरजेंसी लागू की हुई है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन में गोटाबाया राजपक्षे के नेतृत्व में हुई.बैठक में शामिल महिंदा राजपक्षे से इस्तीफा देने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने मान लिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    श्रीलंका में कैबिनेट को सूचना दी गई है कि प्रधानमंत्री राजपक्षे ने देश की ख़राब आर्थिक हालात को संभालने में नाकाम रहने का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफ़े से कैबिनेट भी भंग हो गई है.

    राजपक्षे ने कहा था कि अगर उनके इस्तीफ़े से देश का मौजूदा आर्थिक संकट खत्म होता है तो वो इसके लिए तैयार हैं. श्रीलंका में खाद्यान्न, पेट्रोल और दवाओं की भारी कमी हो गई है. अपनी आज़ादी के बाद श्रीलंका सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुज़र रहा है. श्रीलंका के पास डॉलर की भारी कमी हो गई है. लिहाजा वह जरूरी चीज़ों का भी आयात नहीं कर पा रहा है.

    देश में सरकार के ख़िलाफ़ भारी प्रदर्शन हो रहे हैं. पिछले एक महीने से कोलंबो में प्रदर्शन कर रहे लोग सरकार और कैबिनेट से इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.

  18. शाहिद अफ़रीदी ने कहा था भारत को दुश्मन देश, अब दानिश कनेरिया ने दिया है जवाब

    दानिश कनेरिया और शाहिद अफ़ीरीदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया और पूर्व कप्तान शाहिद अफ़रीदी के बीच ज़ुबानी जंग तेज़ हो गई है. हाल ही में भारतीय मीडिया के साथ इंटरव्यू में दानिश कनेरिया ने शाहिद अफ़रीदी पर आरोप लगाया था कि हिंदू होने के कारण उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. दानिश कनेरिया ने ये भी आरोप लगाया कि अफ़रीदी ने उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला. लेकिन अफ़रीदी ने दानिश कनेरिया के आरोपों को ख़ारिज किया और कहा कि दानिश कनेरिया ने स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में देश को अपमानित किया और इसी के कारण उनका क्रिकेट करियर भी ख़त्म हो गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में कनेरिया पर गंभीर आरोप लगे थे. शाहिद अफ़ीरीदी ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और पैसा बनाने के लिए कनेरिया उन पर आरोप लगा रहे हैं. अफ़रीदी ने ये भी कहा था कि दानिश कनेरिया हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसकी वजह से धार्मिक भावनाएँ भड़क सकती हैं. अब दानिश कनेरिया ने अफ़रीदी की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. कनेरिया ने कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं है. हमारे दुश्मन वो हैं, जो धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं. अगर आप भारत को दुश्मन मानते हैं, तो फिर किसी भारतीय मीडिया चैनल पर कभी मत जाइए.

  19. शाहीन बाग़ अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट जाने को कहा

    शाहीन बाग

    शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है और याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है.

    जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एल नागेश्वर राव की बेंच ने याचिकाकर्ताओं के वकील से हाई कोर्ट जाने को कहा. कोर्ट ने कहा- कृपया इस मंच का इस्तेमाल न करें .

    याचिका दायर करने वालों के वकील पी सुरेंद्रनाथ ने कहा कि याचिका व्यापक हित में दायर की गई है. बिल्डिंग गिराए जा रहे हैं. आप इसमें दखल दें. लेकिन जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की बेंच कहा कि आप हाई कोर्ट जाइए.

    शाहीन बाग

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सामान हटाते लोग

    जस्टिस एल नागेश्वर राव ने कहा, ''हमें जहांगीरपुरी मामले में दखल देना है, जहाँ कई स्ट्रक्चर गिराए जा रहे हैं. लेकिन ये क्या केस है. क्या ये जहांगीरपुरी जैसा ही मामला है. ''

    उन्होंने कहा, ''अगर हॉकरों ने कथित तौर ग़ैर क़ानूनी रूप से फुटपाथ को घेर लिया और क़ानून का पालन नहीं कर रहे हैं तो क़ानून के मुताबिक़ अतिक्रमण हटाना ही होगा.''

    हालांकि जस्टिस राव ने कहा कि पहले से नोटिस दिए बगैर किसी स्ट्रक्चर को न तोड़ा जाए.

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, '' यह नियमित कार्रवाई है. नोटिस उन लोगों को दिया जा चुका है. लेकिन राजनीतिक मकसद से हंगामा किया गया है. कोई भी स्ट्रक्चर ध्वस्त नहीं किया गया है.''

  20. BPSC पेपर लीक मामले में तेजस्वी ने कहा- छात्रों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़, नीतीश ने भी दी प्रतिक्रिया

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि BPSC पेपर लीक की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई और परीक्षा रद्द की गई. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी इसकी जाँच की जा रही है कि पेपर कहाँ से लीक हुआ. नीतीश कुमार ने कहा- मैंने पुलिस को जाँच में तेज़ी लाने के लिए कहा है. जिस व्यक्ति ने भी पेपर लीक किया, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसकी निंदी की है और कहा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है. तेजस्वी यादव ने कहा- कई परीक्षाओं में ऐसा कई बार हुआ है. लेकिन इससे किसी से कुछ सीखा नहीं है. हमने इस मामले को कई बार उठाया है, लेकिन कोई फ़ायदा नहीं हुआ है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दूसरी ओर बीजेपी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि उनकी सरकार इस मामले में सख़्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा- हमलोग ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करते हैं. हमारी सरकार सख़्त से सख़्त कार्रवाई करेगी. तेजस्वी यादव क्या बोलते हैं, ये विषय नहीं है. मेरे लिए विषय है कि राज्य में ऐसी घटना होती है तो सरकार किस प्रकार कार्रवाई करती है. रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी. परीक्षा शुरू होने से कुछ पहले ही सोशल मीडिया पर पेपल वायरल होने की ख़बरें आने लगी थी, जिसके बाद बीपीएससी ने तीन सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया था.