IPL 2022 में सबसे बड़ी जीत, कोलकाता को 75 रन से हरा कर लखनऊ पॉइंट टेबल में टॉप पर

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों से हरा कर लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. यह आईपीएल 2022 में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and दीपक मंडल

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, शाओमी इंडिया के अधिकारियों को डराने-धमकाने के आरोप पर प्रवर्तन निदेशालय ने दिया जवाब

    शाओमी इंडिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शाओमी इंडिया के उन आरोपों को 'बेबुनियाद' करार दिया है, जिनमेंं कंपनी ने कहा था कि उसके अधिकारियों से 'जोर-जबरदस्ती' कर बयान लिए गए. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि ये आरोप सोच-समझी रणनीति के तहत लगाए गए हैं.

    चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि ईडी की पूछताछ के दौरान उसके शीर्ष अधिकारियों को मारपीट की धमकी दी गई और जोर–जबरदस्ती की गई.

    लेकिन ईडी ने इन आरोपों से जुड़ी खबरों का जवाब देते हुए कहा कि वह एक प्रोफेशनल एजेंसी है और कामकाज के उच्च मानदंडों का पालन कर करती है. बेंगलुरु में शाओमी इंडिया के अधिकारियों से पूछताछ के दौरान कभी भी मारपीट की धमकी नहीं दी गई और ना ही उनसे जोर-जबरदस्ती की गई.

    ईडी ने कहा, "शाओमी इंडिया का ये आरोप बिल्कुल बेबुनियाद और झूठा है कि इसके अधिकारियों से पूछताछ के दौरान मारपीट की धमकी दी गई और जोर जबरदस्ती की गई."

    ईडी ने अपने बयान में आगे कहा, "फेमा के तहत शाओमी इंडिया के अधिकारियों ने ईडी के सामने कई बार अपने बयान सौहार्दपूर्ण माहौल में दर्ज कराए."

    जांच एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान अधिकारियों के बयान कंपनी की ओर से दस्तावेजों और जानकारियों के आधार पर दर्ज किए गए थे. उनके बयान लिखित जवाब के साथ ईडी को जमा कराए गए थे. ये सारे बयान रिकॉर्ड में मौजूद हैं.

    पिछले दिनों ईडी ने फेमा के उल्लंघन के आरोप में शाओमी इंडिया के 5551 करोड़ रुपये जब्त करने के आदेश दिए थे. इसके बाद कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ हुई थी.

  2. झारखंड की एक ख़ास प्रथा, जहां लिव-इन के बाद होती है शादी

    सामूहिक

    इमेज स्रोत, Nimitta

    खूंटी जिले के डुमरदगा गांव की फूलमनी टूटी 46 साल की हैं. साल 1998 में जब उनकी पहली शादी हुई, तो वे सिर्फ 22 साल की थीं. इसके महज सात साल बाद उनके पति की मौत हो गई. तब तक उन्हें दो बच्चे हो चुके थे और तीसरा पेट में था. वे गर्भवती थीं.

    पति की मौत के बाद वे बिल्कुल अकेली हो गईं. तीन-तीन बच्चे और घर में कोई जवान पुरुष नहीं, जो कुछ पैसे कमा कर घर का खर्च चला सके.

    उनके ससुर काफी वृद्ध थे. इस कारण वे कहीं काम करने की स्थिति में नहीं थे. सास पहले ही मर चुकी थीं. उनकी ज़िंदगी का दुख तब पहाड़-सा ऊंचा था और उसे पाट पाने की कोई तरक़ीब भी उनके पास नहीं थी.

    घर में वे अपने दो बेटे, एक बेटी और ससुर बिरसा लोहरा के साथ रहती थीं. तब उनके ससुर ने अपनी बहन के बेटे महावीर को गोद ले लिया.

  3. रिलायंस को बंपर मुनाफा, साल में 100 अरब डॉलर कमाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

    मुकेश अंबानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 22.5 फीसदी का शुद्ध मुनाफा कमाया है.

    ऑयल रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़ोतरी, डिजिटल सर्विसेज के बिजनेस में ग्रोथ और रिटेल बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन की वजह से कंपनी ने ये शानदार मुनाफा हासिल किया है.

    इस मुनाफे के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने एक साल में 100 अरब डॉलर का रेवेन्यू का आंकड़ा पार कर लिया है.

    31 मार्च, 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडिटेड नेट प्रॉफिट बढ़ कर 16,203 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

    वित्त वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में यह प्रॉफिट 13,227 करोड़ रुपये का था.

    ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबरों की तादाद बढ़ने की वजह से कंपनी की कमाई में इजाफा हुआ है. ऑनलाइन रिटेल और न्यू एनर्जी में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है.

  4. FB LIVE: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के निरीक्षण से जुड़ा क्या है पूरा मामला

  5. रूस का यूएन में बदला रुख़, लेकिन 'आगे क्या' के लिए निगाहें अब 'विक्ट्री डे' परेड पर

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाक़ी 14 सदस्यों के साथ रूस ने शुक्रवार को पहली बार सुर में सुर मिलाते हुए 'यूक्रेन की शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर गहरी चिंता' ज़ाहिर की है.

    साथ ही उसने इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों का समर्थन भी किया है.

    ऐसा करते हुए रूस ने पहली बार अपना वीटो वापस लेते हुए इस घोषणा के समर्थन में अपना वोट डाला.

    इस वजह से सुरक्षा परिषद का ताज़ा बयान आम सहमति से तैयार हुआ है. वैसे इसे नॉर्वे और मेक्सिको ने मिलकर तैयार किया था.

    इसमें कहा गया, "सुरक्षा परिषद यूक्रेन की शांति और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर गहरी चिंता जताती है. सुरक्षा परिषद याद दिलाना चाहती है कि इसके सभी सदस्यों ने यूएन चार्टर के तहत अपने अंतरराष्ट्रीय झगड़े शांतिपूर्ण तरीक़े से हल करने का ज़िम्मेदारी ली है. सुरक्षा परिषद शांतिपूर्ण हल खोजने की दिशा में यूएन महासचिव के प्रयासों का मजबूती से समर्थन करती है."

  6. प्रवर्तन निदेशालय और शाओमी इंडिया का मामला अदालत में, अब तक क्या मालूम है

    शाओमी इंडिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी कॉर्पोरेशन ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उसके वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ के दौरान 'मारपीट की धमकी' दी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स कोर्ट में दायर किए गए दस्तावेज़ों के हवाले से ये रिपोर्ट दी है.

    शाओमी ने चार मई को अदालत में जो दस्तावेज़ जमा किए गए हैं, उनमें दावा किया गया है, "प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कंपनी के पूर्व प्रबंधन निदेशक मनु कुमार जैन, मौजूदा चीफ़ फिनांशियल ऑफ़िसर समीर बीएस राव और उनके परिजनों को अगर एजेंसी की ओर से मांगे गए दस्तावेज़ नहीं पेश किए गए जाने की सूरत में अंजाम भुगतने की चेतावनी दी."

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. शाओमी के ख़िलाफ़ इस साल फरवरी से ही जांच चल रही है और पिछले हफ़्ते ईडी ने कंपनी के भारतीय बैंक खातों में पड़े 725 मिलियन डॉलर की रकम ज़ब्त कर ली थी.

    ईडी का दावा है कि शाओमी ने रॉयल्टी के नाम पर अवैध तरीके से बाहर पैसे भेजे हैं. शाओमी ने किसी गलती से इनकार किया है. कंपनी का कहना है कि रॉयल्टी के नाम किया गया भुगतान पूरी तरह से वैध है.

    शाओमी इंडिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुरुवार को कोर्ट ने शाओमी के मसले पर सुनवाई हुई जिसमें बैंक खाते सील करने के ईडी के फ़ैसले पर स्टे लगा दिया गया है. शाओमी का ये भी आरोप है कि जब उसके अधिकारी ईडी के सामने अप्रैल के महीने में कई बार पेश हुए तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उन्हें डराया-धमकाया.

    कर्नाटक हाई कोर्ट में दायर याचिका में शाओमी की ओर से कहा गया है, "मनु कुमार जैन और समीर बीएस राव को कुछ मौकों पर धमकी दी गई... उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने एजेंसी की मर्जी के मुताबिक़ बयान नहीं दिए तो गिरफ़्तारी, करियर ख़राब करने और आपराधिक केस और मारपीट के साथ अंजाम भुगतने की धमकी दी गई."

    "कंपनी के अधिकारी कई बार इन दबावों का सामना करने में कामयाब रहे लेकिन आख़िरकार वे झुक गए और उन्होंने अपनी मर्जी के ख़िलाफ़ जाकर कुछ बयान दिए."

    शाओमी ने मामला अदालत के विचाराधीन है, कहते हुए इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और न ही मनु कुमार जैन और समीर बीएस राव ने रॉयटर्स के सवालों का जवाब दिया.

  7. FB LIVE: रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई पर लोगों का क्या कहना है

  8. अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का फरमान, महिलाओं ने बुर्क़ा नहीं पहना तो पिता या पुरुष रिश्तेदार को होगी जेल

    तालिबान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने शनिवार को ये हुक्म जारी किया है कि महिलाओं को अपना चेहरा ढंकना ही होगा. तालिबान हुकूमत की ओर से ये फरमान गुट के सुप्रीम लीडर ने सुनाया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान हुकूमत के सत्ता में आने के बाद से अफ़ग़ानिस्तान में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं पर पाबंदियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और बहुत से अफ़ग़ान लोगों में और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच ऐसे फ़ैसलों की आलोचना होती रही है.

    मुल्क में मजहब को बढ़ावा देने और बुराई को रोकने वाले विभाग के प्रवक्ता ने काबुल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा का ये फरमान पढ़कर सुनाया.

    इतना ही इस हुक्म में ये भी कहा गया है कि अगर कोई महिला घर से बाहर निकलते वक़्त अपना चेहरा नहीं ढंकती है तो उसके पिता अथवा सबसे करीबी पुरुष रिश्तेदार को सरकारी नौकरी से निकाला जा सकता है और आख़िर में उसे जेल भी भेजा सकता है.

    आदेश के मुताबिक़, चेहरा ढंकने वाला सबसे आदर्श लिबास नीले रंग के बुर्क़े को माना गया है.

    साल 1996 से साल 2001 के बीच जब अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत थी तब भी नीले रंग का ये बुर्क़ा चलन में था और यहां तक दुनिया भर में बहुत से लोग उसे तालिबान हुकूमत की वैश्विक पहचान से जोड़कर देखते थे.

    अफ़ग़ानिस्तान में बहुत सी महिलाएं धार्मिक वजहों से सिर पर स्कार्फ़ पहनती हैं लेकिन काबुल जैसे शहरी इलाकों में कई महिलाएं अपना चेहरा नहीं ढंकती हैं.

  9. FB LIVE: हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम विवाह में हुई ऑनर किलिंग के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

  10. तेजिंदर पाल सिंह बग्गा केस- 10 मई तक के लिए स्थगित हुई सुनवाई

    तेजिंदर पाल सिंह बग्गा

    इमेज स्रोत, FB

    बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अगली सुनवाई मंगलवार यानी 10 मई को होगी.

    बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था.

    जब पंजाब पुलिस उन्हें पंजाब ले जा रही थी तब रास्ते में हरियाणा पुलिस ने काफ़िले को रोक लिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम कुरुक्षेत्र के पिपली पहुंची और तेजिंदर बग्गा को वापस दिल्ली ले आयी. देर रात मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के बाद बग्गा को घर भेजने का आदेश सुनाया गया.

    जस्टिस जीएस गिल आज तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के मामले की सुनवाई करेंगे.

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामला ‘बेतुका’है. दूसरी ओर, पंजाब के महाधिवक्ता ने कहा कि याचिका अमान्य नहीं है और वह मांग करेंगे कि बग्गा पर पंजाब में एफआईआर दर्ज हुई है और उन्हें नियमों के तहत गिरफ़्तार किया गया है और उनकी हिरासत पंजाब पुलिस को वापस की जाए.

    न्यायमूर्ति जीएस गिल की अदालत में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के मामले की सुनवाई हुई.मामले में अगली सुनवाई 10 मई को तय की गई है.

    पंजाब सरकार के वकील पुनीत बाली ने कहा कि पंजाब सरकार ने दिल्ली में जो कुछ हुआ उसके सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए अदालत में एक अर्जी दाखिल की है.

    भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन ने कहा, "जब भी कोई नोटिस आएगा, हम पंजाब सरकार द्वारा किए गए अनुरोध का जवाब देंगे."

  11. एंटनी ब्लिंकन और बिलावल भुट्टो ज़रदारी के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा

    यूएस-पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी के बीच छह मई को फ़ोन पर बात हुई.

    बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के संबंधों को और विस्तार देने पर चर्चा की.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार विदेश मंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान में स्थिरता और चरमपंथ के मुक़ाबले के लिए अमेरिका-पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पर भी चर्चा की.

    दोनों देशों के नेताओं ने व्यापार, निवेश, जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जारी साझेदारी पर भी चर्चा की.

    इस साल पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है. इस मौक़े पर दोनों देशों ने आपसी सहयोग को और बढ़ाने का भरोसा जताया.

  12. 'रूसी सैनिकों ने लूट लिए मेरे सारे पैसे'

    यूक्रेन के मारियुपोल में शहर पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. शहर के अज़ोवस्टाल स्टील वर्क्स से लोगों को निकालने की कोशिशें भी जारी हैं.

    वहीं कीएव के आसपास के इलाकों में रूसी सेना की बर्बरता की खौफ़नाक कहानियां अब भी सामने आ रही हैं.

    देखिए बीबीसी संवाददाता सारा रेन्सफ़ोर्ड की रिपोर्ट.

    वीडियो कैप्शन, 'रूसी सैनिकों ने लूट लिए मेरे सारे पैसे'
  13. दुबई में घर की तलाश में क्यों जुटे रूसी रईस?

    यूक्रेन से जंग की वजह से कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं. इस वजह से रूस के अमीर नागरिक बड़ी संख्या में देश छोड़कर दुबई पहुंच रहे हैं.

    संयुक्त अरब अमीरात उनके लिए एक सुरक्षित ठिकाना साबित हो रहा है.

    देखिए दुबई से बीबीसी संवाददाता समीर हाशमी की रिपोर्ट.

    वीडियो कैप्शन, दुबई में घर की तलाश में क्यों जुटे रूसी रईस?
  14. तेजिंदर बग्गा मामला: हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ़्तारी मामले की आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होने जा रही है.

    बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ़्तार किया था.

    जब पंजाब पुलिस उन्हें पंजाब ले जा रही थी तब रास्ते में हरियाणा पुलिस ने काफ़िले को रोक लिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम कुरुक्षेत्र के पिपली पहुंची और तेजिंदर बग्गा को वापस दिल्ली ले आयी. देर रात मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के बाद बग्गा को घर भेजने का आदेश सुनाया गया.

    जस्टिस जीएस गिल आज तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के मामले की सुनवाई करेंगे.

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामला ‘बेतुका’है. दूसरी ओर, पंजाब के महाधिवक्ता ने कहा कि याचिका अमान्य नहीं है और वह मांग करेंगे कि बग्गा पर पंजाब में एफआईआर दर्ज हुई है और उन्हें नियमों के तहत गिरफ़्तार किया गया है और उनकी हिरासत पंजाब पुलिस को वापस की जाए.

    ऐसे में आज हाईकोर्ट इस याचिका पर कैसे सुनवाई करता है, यह आने वाले कुछ घंटों में स्पष्ट हो जाएगा.

    इससे पहले हरियाणा सरकार ने अपनी दलील में कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

    उन्होंने कहा, "मामला लंबित था, अपहरण का मामला था, इसलिए हमने पंजाब पुलिस की टीम को रोक दिया."

  15. भारत से वीज़ा मांग रहा पाकिस्तान का सोढ़ा राजपूत समुदाय

    सोढ़ा हिंदू राजपूत लगभग 100 साल से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते आए हैं. ये पाकिस्तान में इकलौता राजपूत समुदाय है.

    सोढ़ा राजपूत सिर्फ़ अपनी ही बिरादरी में शादी करते हैं, जो कि ज़्यादातर भारत में है. लेकिन पिछले कुछ सालों से भारत सरकार ने इस समुदाय के लोगों के लिए वीज़ा पर रोक लगा दी है.

    देखिए पाकिस्तान के उमेरकोट से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की रिपोर्ट.

    वीडियो कैप्शन, भारत से वीज़ा मांग रहा पाकिस्तान का सोढ़ा राजपूत समुदाय
  16. उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, पीएमओ ने जताया दुख

    सड़क हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी है.

    हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक बच्चा है.

    हादसा नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68 पर हुआ. हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है.

    पीएमओ ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है. इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ग्रामीण मथुरा के एसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि हादसा आज सुबह नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी. हादसे में तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस हादसे पर दुख जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया है.

  17. रसोई गैस की क़ीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी

    रसोई गैस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और झटका लगा है.

    आज से देशभर में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गयी है.

    अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एलपीजी की बढ़ी क़ीमतों के मद्देनज़र सरकार पर हमलावर होते हुए कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने ट्वीट किया है-

    “14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गयी है. सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.मार्च 2014 में यह क़ीमत 410.50 रुपये प्रति सिलेंडर हुआ करती थी.आख़िर ग़रीब और मध्यम वर्ग कैसे इस क़ीमत पर सिलेंडर ख़रीद सकेगा?”

  18. श्रीलंका में राष्ट्रपति राजपक्षे ने फिर लागू किया आपातकाल

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में एक बार फिर आपातकाल लागू कर दिया गया है. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आधी रात से आपातकाल की घोषणा की है.

    यह आदेश छह मई की मध्यरात्रि से लागू हो गया है.

    राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने यह फ़ैसला छह मई को हुई कैबिनेट की एक विशेष बैठक के बाद लिया. इससे पहले राष्ट्रपति ने दो अप्रैल को भी आपातकाल लगाया था जिसे पांच अप्रैल को वापस ले लिया गया था.

    प्रेसिडेंशियल मीडिया यूनिट के मुताबिक़, राष्ट्रपति ने तीन मुद्दों पर ध्यान देते हुए आपातकाल लगाने का फ़ैसला किया है.

    • देश के अस्तित्व की रक्षा करना
    • सार्वजनिक जीवन के लिए आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं को बनाए रखना
    • जनता की सुरक्षा
    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, EPA/CHAMILA KARUNARATHNE

    श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है और यहां लोगों को दवाओं से लेकर रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान खरीदने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

    श्रीलंका दूसरे देशों से भोजन, ईंधन और दवाइयां ले रहा है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है.

    लोग सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. ये लोग सरकार से इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.

    इस बीच एक महीने से लंबे समय से जारी विरोध प्रदर्शन कई बार हिंसक भी हो गए.

    आपातकाल लोगू करने के फ़ैसले के एक दिन पहले, पुलिस ने कोलंबो में संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे.

    प्रदर्शनकारियों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था, जिससे शुक्रवार को कामकाज ठप रहा.

    आपातकाल के नियमों का पूरा विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी संभावना है कि यह पहले की ही तरह होगा.

    इससे पहले जब आपातकाल लागू किया गया था तब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक नोटिस जारी कर लोगों के सड़कों, पार्क, ट्रेन, समुद्र तट जैसी सार्वजनिक जगहों पर निकलने को लेकर पाबंदी लगा दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बीच कोलंबो में कनाडा के राजदूत ने आपातकाल लगाए जाने पर सवाल उठाए हैं.

    उन्होंने ट्वीट किया है, "पिछले कुछ हफ्तों में, देश के लोकतंत्र का सम्मान करते हुए बड़ी संख्या में लोग शांतिप्रिय विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, इसलिए यह समझना मुश्किल है कि आपातकाल की स्थिति घोषित करने की आवश्यकता क्यों है."

  19. मध्य प्रदेश: इंदौर में शॉर्ट सर्किट से इमारत में लगी आग, सात लोगों की जलकर मौत

    इंदौर

    इमेज स्रोत, Sameer Khan

    मध्य प्रदेश के इंदौर में शॉर्ट सर्किट के कारण दो मंज़िला इमारत में आग लग गयी.

    यह घटना इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में हुई. इस हादसे में सात लोगों की जलकर मौत हो गयी है और नौ लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला गया है.

    प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह घर अंसार पटेल नाम के शख़्स का है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा सुबह 4:00 से 5:00 के बीच हुआ.

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, फ़ायर बिग्रेड अगर समय पर पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था. हालांकि फ़ायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की.

    पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके घटना पर दुख ज़ाहिर किया है.

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आग की घटना में मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने घटना की जांच कराने और लापरवाही बरतने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं.

    इसके साथ ही ज़िला प्रशासन ने भी मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. ज़िला कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा.

    घायलों के लिए भी सहायता राशि की घोषणा की गयी है.

  20. पुतिन की ‘गर्लफ़्रेंड’ अलीना पर यूरोपीय संघ लगा सकता है प्रतिबंध

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर अमेरिका और तमाम यूरोपीय देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं. ये प्रतिबंध आर्थिक, व्यापारिक और राजनीतिक हैं.

    अभी तक ये प्रतिबंध रूस के राष्ट्रपति पुतिन, उनके करीबियों, रूस के रईसों और पुतिन की बेटियों पर ही लगाए गए थे लेकिन अब अलीना पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

    अलीना को रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' कहा जाता है.

    अलीना जिमनास्ट रह चुकी हैं और 2004 के एथेंस ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं.

    साल 2005 के बाद वह धीरे-धीरे राजनीति में आईं और उनका नाम राष्ट्रपति पुतिन के साथ जुड़ने लगा. वह 'यूनाइटेड रूस' पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए रूसी संसद के निचले सदन डूमा के लिए भी निर्वाचित हो चुकी हैं.

    अलीना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अगर ख़बरों को सच माना जाए तो यूरोपीय संघ अलीना पर प्रतिबंध लगा सकता है. यूरोपीय संघ ने पुतिन और उनके क़रीबियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं.

    बीते महीने अमेरिका और ब्रिटेन ने पुतिन की बेटियों मारिया और कैटेरिना पर प्रतिबंध लगाए थे लेकिन अलीना पर नहीं. यह चौंकाने वाली बात थी क्योंकि पुतिन के संदर्भ में वह एक चर्चित नाम है.

    सूत्रों ने बीबीसी से पुष्टि की है कि अलीना का नाम उन लोगों की सूची में है, जिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूरोपीय संघ ने स्वीकृति दी है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, क्रेमलिन का प्रोपोगैंडा बढ़ाने में उनकी भूमिका और राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी ‘निकटता’ के कारण उनका नाम भी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. हालांकि यूरोपीय संघ ने अभी तक इस प्रस्ताव पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं किए हैं.