You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

IPL 2022 में सबसे बड़ी जीत, कोलकाता को 75 रन से हरा कर लखनऊ पॉइंट टेबल में टॉप पर

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों से हरा कर लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. यह आईपीएल 2022 में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and दीपक मंडल

  1. म्यांमार में लोकतंत्र के लिए हथियार उठाते नौजवान

    भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में पिछले साल तख़्ता-पलट के बाद से ही अशांति की स्थिति बनी हुई है.

    देश में सेना और लोकतंत्र समर्थक आम लोग आमने-सामने हैं और अब आम लोगों ने सेना के ख़िलाफ़ हथियार उठा लिए हैं. हथियार उठाने वालों में छात्र, नौजवान, महिलाएं सभी शामिल हैं.

    सेना के कथित दमन के बावजूद क्यों उठा रहे हैं आम नागरिक हथियार, इसकी चर्चा आज कवर स्टोरी में.

  2. हवाना: गैस रिसाव के कारण होटल में भयानक विस्फोट, 22 लोगों की मौत

    क्यूबा के जानेमाने फ़ाइव स्टार होटलों में से एक में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को ओल्ड हवाना के साराटोगा होटल में यह भयानक विस्फोट हुआ. इसके पीछे गैस रिसाव को कारण बताया गया है.

    ये होटल ऐतिहासिक महत्व वाले एक पांच मंज़िला इमारत में था जिसे महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था. आने वाले चार दिनों में इसे फिर से खोला जाना था.

    हादसे से इमारत पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है और देखने पर खंडहर-सा मालूम पड़ता है. होटल के बाहरी दीवार का ज़्यादातर हिस्सा टूट चुका है.

    मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है.

    हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    क्यूबा के राष्ट्रपति ने बताया कि मृतकों में एक गर्भवती महिला और एक बच्चा भी शामिल है.

    होटल से एक ब्लॉक की दूरी पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि धमाका इतना भयानक था कि उन्हें लगा जैसे भूकंप आ गया हो.

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट के बाद आसमान में काला धुंआ छा गया था और कुछ भी नज़र नहीं आ रहा था.

    होटल के ठीक पीछे एक स्कूल भी है. हादसे में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है. स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि स्कूल से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 06 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक करें.