IPL: 2020 के बाद पहली बार चेन्नई को हराकर टॉप-4 में पहुंचा बैंगलोर
आईपीएल 2022 के हाइप्रोफ़ाइल मुक़ाबले में रॉयल चैलेंज़र्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत दर्ज की है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and दीपक मंडल
बलराज साहनी: प्रसारक से अभिनेता तक
वीडियो कैप्शन, बलराज साहनी: प्रसारक से अभिनेता तक
ऐ मेरी ज़ोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं. ये गाना पुरानी पीढ़ी से लेकर नई पीढ़ी सबकी ज़ुबान पर आ ही जाता है. साथ ही आती है बलराज साहनी की तस्वीर. एक मई को बलराज साहनी की जयंती थी.
उनकी विरासत और यादें दो मुल्कों तक सिमटी है. उनका जन्म पाकिस्तान के रावलपींडी में हुआ था.
जिस घर में बलराज साहनी का जन्म हुआ था वो आज भी वहां मौजूद है.
देखिए कैसा है वो घर बीबीसी संवाददाता ज़ियाउद्दीन शाहर और फ़ाखिर मुनीर की इस रिपोर्ट में.
उत्तर प्रदेश: ललितपुर में बलात्कार की शिकार लड़की से थाने में भी रेप का आरोप, एसएचओ निलंबित
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
यूपी के ललितपुर में एक 13 वर्षीय
लड़की के साथ पहले चार लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. इसके बाद थाने में
शिकायत दर्ज कराने पहुंची इस लड़की को एसएचओ ने भी कथित तौर पर बलात्कार का शिकार बनाया.
पुलिस
अधिकारियों को मुताबिक पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसएचओ
के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उसे निलंबित कर दिया गया है. लेकिन वो फरार है.
अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में पूरे पाली पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों को पुलिस
लाइन भेज दिया गया है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक कानपुर जोन के एडीजी भानु शंकर ने बताया कि झांसी के डीआईजी जोगेंद्र
कुमार को इस मामले की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है.
लखनऊ
में राज्य के एडीजी के प्रशांत कुमार ने कहा कि डीआईजी जोगेंद्र कुमार को जांच की
जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें केस सुलझने तक ललितपुर में ही रहने को कहा गया है.
लाउडस्पीकर विवाद में अब बाल ठाकरे की एंट्री, राज ठाकरे ने शेयर किया वीडियो
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, बाल ठाकरे के पिता अंग्रेज़ी लेखक विलियम मेकपीस ठेकरे के मुरीद थे और उन्होंने ठेकरे को अपना पारिवारिक नाम बना लिया
अपने राजनीतिक करियर को नया जीवन देने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे अपने चाचा और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की तरह आक्रामक हिंदुत्व का सहारा लेते रहे हैं.
पिछले कुछ समय से वो लगातार लाउडस्पीकर को मुद्दा बना रहे हैं. वे महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर जोर शोर से भाषण दे रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं.
इसके लिए उन्होंने 3 मई यानी ईद के दिन की डेडलाइन भी रखी थी और अपने समर्थकों से कहा था कि इसके बाद से वो अज़ान के वक्त लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ करें.
लाउडस्पीकर से अज़ान के मुद्दे को अब उन्होंने शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे से जोड़ दिया है. बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर बाला साहब ठाकरे का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है. इसमें बाल ठाकरे भी लाउडस्पीकर से होने वाली नमाज़ का विरोध कर रहे हैं.
वीडियो में बाल ठाकरे कह रहे हैं, ''जिस दिन इस महाराष्ट्र में हमारी सरकार आएगी. उस दिन सड़क पर होने वाली नमाज़ को बंद किए बिना हम खामोश नहीं बैठेंगे, क्योंकि धर्म ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्र के विकास के आड़े नहीं आना चाहिए. उससे लोगों को तकलीफ न हो. हमारे हिंदू धर्म में अगर कहीं ऐसी तकलीफ किसी को हो रही होगी तो हमें आकर बताएं. मैं उसका बंदोबस्त करूंगा, लेकिन यह लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे ज़रूर आएंगे''
बीसीसीआई ने पत्रकार बोरिया मजूमदार को दो साल के लिए बैन किया, क्या है मामला?
इमेज स्रोत, Amal KS/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार
बीसीसीआई ने खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार को दो साल के लिए बैन कर दिया है. मजूमदार पर भारत के लिए विकेटकीपर-बैट्समैन के तौर पर खेल चुके रिद्धिमान साहा को
धमकी देने का आरोप है.
रिद्धिमान साहा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज के तौर भी खेल रहे हैं.
साहा ने
पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. इसमें साहा को एक पत्रकार ने धमकी दी थी इसके बाद साहा
से वीरेंद्र सहवाग और भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री समेत कई खिलाड़ियों ने
उस पत्रकार का नाम जाहिर करने को कहा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रवि शास्त्री ने बीसीसीआई से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.इसके बाद बीसीसीआई ने इस मामले में दखल दिया था. बीसीसीआई ने साहा से पूछताछ की थी.
जांच समिति में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और बोर्ड के शीर्ष परिषद सदस्य प्रभतेज सिंह भाटिया शामिल थे.
FB Live श्रीलंका से: आर्थिक संकट को लेकर श्रीलंका में सियासी गतिरोध जारी
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
मछली पकड़ने के लिए थर्माकोल का इस्तेमाल कर रहे मछुआरे
वीडियो कैप्शन, मछली पकड़ने के लिए थर्माकोल का इस्तेमाल कर रहे मछुआरे
तमिलनाडु के रामनाथपुरम में मछुआरे एक बहुत ही अलग अंदाज़ में स्क्विड मछली पकड़ते हैं.
स्क्विड मछलियां बहुत नाज़ुक होती हैं और मोटरबोट की आवाज़ सुन कर वो भाग जाती हैं.
इसलिए मछुआरें थर्माकोल राफ़्ट का इस्तेमाल करके उन्हें पकड़ते हैं.
स्क्विड का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिस पिंजरे का इस्तेमाल होता है वो भी बहुत अलग तरह का है.
स्क्विड, सी-वीड यानी समुद्री शैवाल पर अंडे देते हैं इसलिए मछुआरे उन्हें आकर्षित करने के लिए खजूर के पत्तों को सीवीड की तरह इस्तेमाल करते हैं.
रूसी गैस पर प्रतिबंध को लेकर हंगरी असमंजस में, कहा- यूरोपीय संघ के प्लान में ऊर्जा सुरक्षा नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
रूस से
तेल-गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने के मामले में यूरोपीय देशों के बीच सहमति नहीं
बन पाई है.
हंगरी ने बुधवार को कहा कि ईयू
की ओर से रूसी गैस पर प्रस्तावित बैन में उसे अपनी ऊर्जा सुरक्षा नहीं दिखती.
हंगरी
सरकार ने समाचार एजेंसी एएफपी को भेजे एक एक बयान में कहा है, "हमें ईयू के मौजूदा प्रस्ताव में अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर कोई
योजना और गारंटी नहीं दिखती. यहां तक कि मौजूदा प्रस्ताव की वजह से जो बदलाव का
दौर होगा उसकी व्यवस्था भी कैसी होगी यह भी पता नहीं. हमें नहीं लगता कि इस
प्रस्ताव की वजह से ये स्थिति भी संभल पाएगी भी या नहीं."
ईयू के
देश रूस के गैस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं.
लेकिन जर्मनी, हंगरी जैसे
देश अभी भी इसे लेकर निश्चित नहीं हैं कि उनका काम रूसी गैस के बगैर चल जाएगा.
जम्मू कश्मीर में बिजली कटौती से बेहाल जनता,महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
वीडियो कैप्शन, जम्मू कश्मीर में बिजली कटौली से बेहाल जनता,महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
बीते एक महीने से जम्मू-कश्मीर में लोग बिजली संकट से परेशान हैं.
बिजली कटौती के विरोध में आम लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं.
बिजली विभाग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में ज़्यादातर महिलाएं हिस्सा ले रही हैं.
ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट का ज़्यादा असर है.
LIC IPO: पॉलिसी होल्डर का कोटा पूरी तरह से सब्सक्राइब हुआ
इमेज स्रोत, ANI
जीवन बीमा निगम (लाइफ़ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन) का आईपीओ बुधवार को आम लोगों के लिए खुल गया. लगभग एक तिहाई शेयर पहले दो घंटे में ही सब्सक्राइब हो गए.
देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ के लिए पॉलिसी धारकों और एलआईसी कर्मचारियों के बीच उत्साह देखा गया है.
पॉलिसी धारकों का कोटा आईपीओ खुलने के कुछ ही घंटे के भीतर भर गया.
दिन के 12:25 बजे तक पॉलिसी धारकों का कोटा 1.05 गुना भर गया था जबकि कर्मचारियों के लिए निर्धारित कोटा में से 50 फीसदी इस समय तक सब्सक्राइब हुआ और रीटेल कोटा में 33 फ़ीसदी भर गया था.
लेकिन नॉन इंस्टीट्यूशनल कैटगिरी में एलआईसी के आईपीओ के लिए वैसी गर्मजोशी नहीं देखी गई है. नॉन इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में कॉरपोरेट्स और दूसरे निवेशक आते हैं.
इस कोटा में केवल 6 फ़ीसदी ही सब्सक्रिप्शन रजिस्टर हुआ है.
एलआईसी का आईपीओ 9 मई तक खुला रहेगा.
अमित शाह बंगाल बीजेपी में जारी भगदड़ को क्या रोक पाएंगे
इमेज स्रोत, Getty Images
दो मई, दीदी (ममता बनर्जी) गई...........
पश्चिम बंगाल में बीते साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैलियों में यह नारा एक अभिन्न हिस्सा बन गया था.
दो मई यानी चुनाव नतीजे के दिन दीदी तो कहीं नहीं गई लेकिन बीजेपी के तमाम केंद्रीय नेता ज़रूर बंगाल का रास्ता भूल गए. उस बात को ठीक एक साल बीत गए हैं. इस बीच, हुगली में पानी बह चुका है. इस दौरान बंगाल में बीजेपी भी लगातर बिखरती रही है.
पार्टी के वरिष्ठ नेता सरेआम एक-दूसरे की पोल खोलने में जुटे हैं और नेताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मच गई है. बीते एक साल के दौरान पार्टी के सात विधायक उससे नाता तोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में लौट चुके हैं. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 77 सीटें जीती थीं.
रूस से इस साल के अंत तक तेल मंगाना बंद कर देगा ईयू, कई और प्रतिबंधों की भी तैयारी
इमेज स्रोत, Getty Images
यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगा सकता है. इसके
तहत रूस से इस साल के अंत तक तेल का आयात बंद कर दिया जाएगा. इसके साथ ही रूस के
सबसे बड़े बैंक सबरबैंक को भी स्विफ्ट फाइनेंशियल
सिस्टम से हटाने का फैसला किया गया है.
यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन
डेर लेयेन ने इन प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ अगले छह महीने में
रूस से कच्चा तेल मंगाना बंद कर देगा.
इसके बाद रिफाइंड प्रोडक्ट भी 2022 तक मंगाना
पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.
रूस से तेल मंगाने पर प्रतिबंध का फैसला यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच सहमति के बाद ही
लागू होगा.
यूरोपियन यूनियन के मुताबिक सबरबैंक के अलावा रूस के क्रेडिट बैंक ऑफ मॉस्को
को रशियन एग्रीकल्चरल बैंक को भी स्विफ्ट सिस्टम से हटा दिया जाएगा
क्या यूरोप भी चुकाएगा चीन से कर्ज़ लेने की असल कीमत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, क्रोएशिया में चीन निर्मित पेलजेसैक ब्रिज
चीन के अरबों डॉलर कुछ यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन कुछ सौदों को लेकर आलोचकों का कहना है कि ये एक तरह का 'कर्ज़ जाल' है. जहां चीन को चुनने का अधिकार है कि अगर कर्ज़ नहीं चुकाया गया तो क्या होगा.
चीन इस बात पर ज़ोर देता है कि वो एक विश्वसनीय निवेश भागीदार है लेकिन चीन को श्रमिकों के शोषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है.
ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास, पीरियस के विशाल ग्रीक बंदरगाह पर एक डॉक वर्कर को शिपिंग कंटेनरों के एक बड़े ढेर के पास टहल रहा था. अचानक व्यक्ति देखता है कि एक के बाद एक बड़े कंटेनर उसकी तरफ आ रहे हैं.
व्यक्ति अपने को बचाते हुए दूर भागता है और दो बड़े विशालकाय कंटेनर जैसे दिखने वाले बक्से नीचे खाली खड़ी गाड़ी पर जा गिरते हैं. इस हादसे में व्यक्ति बाल बाल बचता है.
लेकिन पिछले साल पीरियस के बंदरगाह पर काम करने वाला व्यक्ति इतना भाग्यशाली नहीं था. 45 साल के दिमित्रिस डगक्लिस एक क्रेन दुर्घटना में मारे गए थे.
केरल: आरएसएस नेता की हत्या के मामले में चार और गिरफ़्तार, अब तक 20 लोग पकड़े गए
इमेज स्रोत, ARUN SANKAR/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, केरल पुलिस की फ़ाइल फ़ोटो
पिछले महीने केरल के पालक्काड ज़िले में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता की हत्या के मामले में चार और लोगों की गिरफ़्तारी के साथ अब तक 20 लोग पकड़े जा चुके हैं.
एडिश्नल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस विजय साखरे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बुधवार को बताया, "चार और लोगों को मंगलवार शाम में गिरफ़्तार किया गया. इनमें से एक कथित रूप से छह लोगों के उस गुट में शामिल था जिन पर आरएसएस नेता एसके श्रीनिवासन की हत्या का आरोप है."
एसके श्रीनिवासन की 16 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी.
विजय साखरे ने बताया कि हत्या करने वाले गुट में शामिल दो अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया जाना बाक़ी है.
उन्होंने ये बताया कि इस मामले में गिरफ़्तार किए गए सभी 20 लोगों का संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफ़आई) या इसके राजनीतिक मंच सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) से है.
पुलिस का दावा है कि 15 अप्रैल को हुई पीएफ़आई के नेता सुबैर की हत्या का बदला लेने के लिए 45 वर्षीय आरएसएस नेता एसके श्रीनिवासन की हत्या कराई गई थी.
विजय साखरे ने ये भी बताया कि सुबैर की हत्या के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और ये सभी अभियुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं.
अमेरिकी आयोग ने भारत को सिद्दीक़ी कप्पन मामले में घेरा
इमेज स्रोत, @sanamwazir
अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता की निगरानी करने वाले अमेरिकी आयोग 'यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ़्रीडम' (USCIRF) ने विश्व प्रेस आज़ादी दिवस के मौक़े पर भारत की स्थिति को लेकर गंभीर बातें कही हैं.
यूएससीआईआरएफ़ ने कहा है कि वो उन पत्रकारों के साथ खड़ा है जो धार्मिक स्वतंत्रता उत्पीड़न और हिंसा झेल रहे हैं, ख़ासतौर पर भारत में.
पैनल ने ऐसे कुछ भारतीय पत्रकारों के नाम और उनसे जुड़े मामलों का भी ज़िक्र किया है जिनमें सिद्दीक़ कप्पन और किशोर राम का नाम भी शामिल है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया, लोन हो सकता है महंगा
इमेज स्रोत, Getty Images
आरबीआई ने प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है.
आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है.
आरबीआई के इस फैसले के पीछे महंगाई कम करने का इरादा है. आरबीआई के इस फैसले से अब रेपो बढ़ कर 4.40 फीसदी हो गया है. आरबीआई के इस फैसले से लोन महंगा हो सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मार्च 2022 में थोक महंगाई दर बढ़ कर सात फीसदी तक पहुंच गई, जो केंद्रीय बैंक के ऊपरी दायरे के पार कर गया है. खास कर खाद्य महंगाई का प्रमुख महंगाई दरों पर असर पड़ा है.
उन्होंने कहा कि खाद्य समूह के 12 उप समूहों में मार्च में महंगाई बढ़ी है. अप्रैल के संकेतों से भी ऐसा लग रह रहा है कि महंगाई का यह दबाव बना रहेगा.
'पाकिस्तानी गाने चोरी' हुए, बॉलीवुड तेरे लिए?
इमेज स्रोत, YT/HADIQA/KANIKA
इमेज कैप्शन, कनिका कपूर (बाएं) और हदिक़ा कियानी (दाएं)
'बूहे बारियां... ' यानी 'दरवाज़े, खिड़कियाँ और दीवारें लाँघ कर...आऊंगी हवा बनकर'
पाकिस्तानी सिंगर हदिक़ा कियानी का ये गाना साल 1999 के बाद से काफी लोगों ने सुना. इस 'बूहे बारियां' गाने की लय से मिलते-जुलते कुछ गाने भारत की हिंदी फ़िल्मों में भी सुनाई दिए.
लेकिन अब यही गाना लय और अपने शुरुआती कुछ शब्दों के साथ एक नए रिलीज़ गाने में सुनाई दिया है.
पाकिस्तानी हदिक़ा कियानी और भारतीय कनिका कपूर: 'बूहे बारियां' गाने पर आमने-सामने आईं ये दोनों सिंगर कौन हैं और गाने चोरी का अतीत क्या है?
मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर राज ठाकरे की नई चेतावनी
इमेज स्रोत, ANI
महाराष्ट्र
नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया कि जब तक मस्जिदों
के ऊपर लाउडस्पीकर बंद नहीं होते तो उनका आंदोलन जारी रहेगा.
राज ठाकरे
ने कहा, ''हमने सरकार को मस्जिदों पर लाउडस्पीकर
बंद करने की विनती की थी. हमने कहा था कि अगर चार मार्च के बाद लाउडस्पीकर चलाए गए
तो हम लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा चलाएंगे. लेकिन, अब हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ा जा रहा है. लेकिन, मैं पूछता हूं कि आज सुबह अज़ान करने वाली 135 मस्जिदों के
ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की गई?''
उन्होंने
कहा, ''मैं अज़ान के ख़िलाफ़ नहीं हूं लेकिन वो घर में या मस्जिद के अंदर पढ़ी जाए. सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के मुताबिक़ लाउडस्पीकर
की आवाज़ 45 से 55 डेसिबल तक होनी चाहिए. ये आवाज़ घर में चलने वाले ग्राइंडर मिक्सर
जितनी होती है. अगर इससे आगे जाएंगे तो कार्रवाई होगी.''
''हम महाराष्ट्र में शांति चाहते
हैं. मस्जिद ही नहीं अगर मंदिरों के ऊपर भी अवैध लाउडस्पीकर हैं तो आप उसे भी निकालो.
अगर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना हो रही है तो आगे क्या होगा ये भी मुझे देखना है. सुप्रीम
कोर्ट के आदेश को सरकार मानेगी ही नहीं तो आदेश का क्या फ़ायदा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राज ठाकरे ने साफ़ तौर पर कहा कि जब निवेदन की भाषा समझ नहीं आती तो आंदोलन की भाषा शुरू हो जाती है. ये एक दिन का आंदोलन नहीं है. अगर लाउडस्पीकर बंद नहीं होते तो ये आंदोलन जारी रहेगा.
राज ठाकरे ने राज्य सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी थी. इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई भी अप्रिय घटना हुई है किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कुछ जगहों पर नाकाबंदी की गई है और गाड़ियों की जांच की जा रही है.
वहीं, औरंगाबाद पुलिस ने दो दिन पहले भड़काऊ भाषण देने के आरोप में राज ठाकरे के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. उन्हें इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है.
पुलिस ने मौलवियों और मस्जिदों के ट्रस्टी के साथ बैठक भी की है और उन्हें ध्वनि प्रदूषण से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों और नियमों का पालन करने के लिए कहा है.
असमः इंडियन ऑयल के एक कार्यक्रम में अचानक चली पोर्न वीडियो
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma
इमेज कैप्शन, इंडियन ऑयल के कार्यक्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली
असम पुलिस की क्राइम ब्रांच इंडियन ऑयल के एक कार्यक्रम में स्क्रीन पर 'पोर्न वीडियो क्लिप' चलने की घटना की जांच कर रही है.
तिनसुकिया
शहर के एक होटल में शनिवार को इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ़ से आयोजित इस कार्यक्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद
थे.
इस चूक के लिए तिनसुकिया पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. घटना
के सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने प्रोजेक्ट ऑपरेटर को हिरासत में लिया है और
आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इस बीच तिनसुकिया के ज़िलाधिकारी ने घटना की
मैजिस्ट्रेट स्तर की जांच की घोषणा की है और अतिरिक्त ज़िलाधिकारी मंजीत बरकाकोती को
जांच का ज़िम्मा सौंपा गया है.
इस
घटना की जानकारी रखने वाले लोगों को ज़िला उपायुक्त कार्यालय में आज (चार मई) सुनवाई के लिए बुलाया गया है.
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma
क्या हुआ था कार्यक्रम में
केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली इंडियन ऑयल के मेथनॉल-मिश्रित एम -15 पेट्रोल के पायलट रोल आउट का शुभारंभ करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे.
मंत्री तेली ने नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत, इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एसएम विद्या, राज्य के श्रम मंत्री संजय किशन, असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष बिकुल डेका और ऑयल इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एम-15 पेट्रोल का पायलट रोल आउट लॉन्च किया.
इस लॉन्च कार्यक्रम के बाद शहर के एक होटल में बैठक हुई, जहाँ यह घटना हुई. तिनसुकिया में इस घटना को कवर करने वाले पत्रकार राजीव दत्ता कहते हैं, "यह घटना तब हुई जब इंडियन ऑयल के एक अधिकारी मंच पर अपना भाषण दे रहे थे और उस समय उनके पीछे एक प्रोजेक्टर स्क्रीन चल रही थी, जिसमें मेथनॉल-मिश्रित पेट्रोल परियोजना की वीडियो क्लिप दिखाई जा रही थी. जब प्रोजेक्ट ऑपरेटर वीडियो क्लिप बदल रहा था, तभी अचानक स्क्रीन पर एक पोर्न क्लिप चल गई. इससे वहाँ मौजूद लोग हैरान रह गए. यह वीडियो क्लिप महज 3-4 सेकंड तक चली, ऑपरेटर ने जल्द ही उसे हटा दिया."
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा था और इंडियन ऑयल के एक अधिकारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जूम मीटिंग आईडी और पासकोड साझा किया था.
इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री तेली ने कहा, "मैं उस समय इंडियन ऑयल के एक अधिकारी द्वारा दिया जा रहा भाषण सुन रहा था. मैं स्क्रीन पर नहीं देख रहा था. लिहाजा मुझे इस बारे में कुछ पता ही नहीं चला. बाद में मेरे निजी सहायक ने घटना के बारे में बताया. उस समय ज़िला उपायुक्त भी वहाँ बैठे हुए थे. मैंने उन्हें तुरंत इस मामले की जांच शुरू करने का निर्देश दिया. अगर यह सच है, तो दोषी व्यक्ति के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."
पीएम मोदी डेनमार्क में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
इमेज स्रोत, @PIB_INDIA
भारत के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को डेनमार्क में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा
लेंगे. दूसरी बार हो रहे इस सम्मेलन में भारत के अलावा डेनमार्क, आइसलैंड, फ़िनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे भी शामिल होंगे.
ये सम्मलेन
कोरोना महामारी के बाद तेज़ हो रही आर्थिक गतिविधियों, जलवायु परिवर्तन, इनोवेशन, तकनीक, नवीकरणीय
ऊर्जा और आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग पर केंद्रित होगा. इसका मुख्य एजेंडा भारत और नॉर्डिक
देशों के बीच द्वीपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना है.
भारत-नॉर्डिक
शिखर सम्मेलन पहली बार 2018 में स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ था.
नॉर्डिक
देशों में डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे
और स्वीडन शामिल हैं. यहां पीएम मोदी डेनमार्क के अलावा बाकी देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.
मंगलवार
को पीएम मोदी ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया
था. इस मौके पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन भी मौजूद थीं. पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ़्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. शिखर सम्मेलन के बाद आज तीसरे दिन पीएम मोदी फ़्रांस पहुंचेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
श्रीलंका में ख़स्ताहाल होता पर्यटन, दम तोड़ती खेती