सऊदी अरब और अमेरिका में खटास बढ़ी, शाही परिवार के सदस्य ने रिश्तों को लेकर जताई नाराज़गी

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सऊदी अरब के शाही परिवार से जुड़े एक शख्स ने कहा है कि हूती विद्रोहियों के हमलों और दूसरी सुरक्षा चुनौतियों पर अमेरिका के रुख से लगता है कि उसने उनके देश को नीचा दिखाया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and दीपक मंडल

  1. राणा-रिंकू ने दिलाई कोलकाता को शानदार जीत

    राणा-रिंकू

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    आईपीएल में सोमवार को खेले गए मुक़ाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पांच गेंद शेष रहते राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया.

    जीत के लिए 153 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक समय ये लक्ष्य चुनौतीपूर्ण लग रहा था लेकिन नितीश राणा और रिंकू सिंह की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 66 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई.

    नितीश राणा 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए.

    इससे पहले राजस्थान रायल्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 152 रन बनाए. जोस बटलर ने 22 रन बनाए जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 49 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए.

    हेटमायर ने आख़िरी पलों में 13 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए लेकिन टीम पांच विकेटों पर 152 रन तक ही पहुंच सकी. कोलकाता की ओर सुनील नरेन ने चार ओवरों में महज 19 रन दिए जबकि उमेश यादव ने चार ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट लिया.

    राजस्थान रॉयल्स इस हार के बाद 10 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है जबकि कोलकाता की टीम 10वें मैच में चौथी जीत के साथ आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर है.

  2. सऊदी अरब और अमेरिका में खटास बढ़ी, शाही परिवार के सदस्य ने रिश्तों को लेकर जताई नाराज़गी

    सऊदी अरब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब ने अमेरिका से अपने रिश्तों को लेकर नाराजगी जाहिर की है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सऊदी अरब के शाही परिवार से जुड़े प्रिंस तुर्की अल-फैसल ने कहा है कि हूती विद्रोहियों के हमलों और दूसरी सुरक्षा चुनौतियों पर अमेरिका के रुख से लगता है कि उसने उनके देश को नीचा दिखाया है. प्रिंस तुर्की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ थे.

    अमेरिका से सऊदी अरब के रिश्ते जमाल खशोज्जी की हत्या के बाद बिगड़े. खशोज्जी की हत्या सऊदी एजेंटों के हाथों हुई थी.

    यमन युद्ध की वजह से भी दोनों के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं.

    सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठजोड़ हूती विद्रोहियों से सात साल से लड़ रहा है. पिछले कुछ वक्त से सऊदी अरब रूस की ओर झुकता नजर आ रहा है.

    यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए, जिससे ये दुनिया के सबसे अधिक प्रतिबंधों से ग्रस्त देशों में से एक बन गया, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात ने अब तक रूस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है.

  3. CIA: नंद मूलचंदानी को जिस अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने बनाया अधिकारी वो कैसे काम करती है?

    नंद मूलचंदानी

    इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images

    इमेज कैप्शन, नंद मूलचंदानी

    अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम जे बर्न्स ने भारतीय मूल के नंद मूलचंदानी को एजेंसी का पहला चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफ़िसर नियुक्त किया है.

    सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से रविवार को जारीबयानमें कहा गया है कि नंद मूलचंदानी के पास प्राइवेट और सरकारी महकमों में 25 से ज़्यादा वर्षों का अनुभव है.

    वे सिलिकॉन वैली के साथ-साथ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में काम कर चुके हैं. सीआईए से जुड़ने से पहले नंद मूलचंदानी रक्षा मंत्रालय में ज्वाइंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर के चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफ़िसर और कार्यकारी निदेशक के ओहदे पर थे.

    नंद मूलचंदानी कई सफल स्टार्टअप बना चुके हैं. वे ओब्लिक्स, डिटरमिना, ओपन डीएनएस और स्केल एक्सट्रीम के सह संस्थापक और सीईओ भी रह चुके हैं.

    नंद मूलचंदानी की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल से पढ़ाई की है. साल 1987 में इसी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी कर नंद मूलचंदानी बीए करने अमेरिका चले गए. अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से उन्होंने कंप्यूटर साइंस और मैथ से डिग्री हासिल की है.

    2018 में उन्होंने स्टैनफ़र्ड से मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ़ साइंस और हार्वर्ड से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स भी की हुई है.

    अब नंद मूलचंदानी गोपनीयता और जासूसी क्षमताओं के लिए मशहूर सीआईए में बतौर चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की कमान संभालने जा रहे हैं.

  4. रिहा होने के बाद जिग्नेश मेवाणी ने पुष्पा फिल्म का डायलॉग दोहराया - फ्लावर नहीं फायर है, झुकेगा नहीं

    जिग्नेश मेवाणी

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने सोमवार को रिहा होने के बाद 'पुष्पा- द राइज' फिल्म का डायलॉग दोहराया.

    मेवाणी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ''मोदी जी आप भी गुजरात से हैं और मैं भी गुजरात से. आप समझ सकते हैं और जैसा कि मेरे एक साथी ने कहा है, फ्लावर नहीं, फायर है, झुकेगा नहीं . भारत के प्रधानमंत्री आपको मेरा चैलेंज है.''

    मेवाणी को असम पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक कथित ट्वीट के आरोप में गिरफ्तार किया था.

    इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी. लेकिन एक दूसरे मामले में भी उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था.

    उन पर एक महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने का आरोप था.

    लेकिन अब इस मामले में भी बारपेटा की एक अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया.

  5. जम्मू कश्मीर में बिजली कटौली से बेहाल जनता,महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

    वीडियो कैप्शन, जम्मू कश्मीर में बिजली कटौली से बेहाल जनता,महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

    बीते एक महीने से जम्मू-कश्मीर में लोग बिजली संकट से परेशान हैं.

    बिजली कटौती के विरोध में आम लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    बिजली विभाग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में ज़्यादातर महिलाएं हिस्सा ले रही हैं.

    ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट का ज़्यादा असर है.

    वीडियो: माजिद जगांहीर, बीबीसी के लिए

  6. LIC IPO: एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हुआ

    एलआईसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एलआईसी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मई को खुलेगा. लेकिन इस बीच इसे एंकर निवेशकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक बैंकर के हवाले से बताया है कि एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ का आरक्षित हिस्सा ओवर सब्सक्राइब हो चुका है.

    एंकर निवेशकों के लिए इसने 5.93 करोड़ शेयर आरक्षित रखे थे. उनसे अपर प्राइस बैंड पर 5630 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है.

    एलआईसी अपना 3.5 फीसदी हिस्सा बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने का इरादा रखती है. एंकर निवेशक वे संस्थागत निवेशक होते हैं जो आईपीओ के आने से पहले ही उसमें निवेश करते हैं.

    रिटेल निवेशक आईपीओ के लिए 4 मई से आवेदन कर सकते हैं. रिटेल निवेशकों को प्रति शेयर 45 और एलआईसी पॉलिसी होल्डर को प्रति शेयर 60 रुपये की छूट मिलेगी. आईपीओ ने अपने आईपीओ के लिए 902 से लेकर 949 रुपये तक प्राइस बैंड तय किया है.

  7. यूएई की रूस से बढ़ती नज़दीकी, अमेरिका से दूरी और पर्दे के पीछे से शेख मंसूर बिन ज़ायेद का रोल

    शेख मंसूर बिन ज़ायेद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शेख मंसूर बिन ज़ायेद

    संयुक्त अरब अमीरात के बाहर शेख मंसूर बिन ज़ायेद अल नाहयान को इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के मालिक के रूप में जाना जाता है.

    अपने देश में वे डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और शासक परिवार के एक प्रमुख सदस्य हैं.

    हालांकि रूसियों के साथ अबू धाबी की नजदीकी से वाकिफ़ कुछ स्रोतों ने नाम न छापने की शर्त पर ब्लूमबर्ग न्यूज़ को बताया कि शेख मंसूर की पर्दे की पीछे बड़ी भूमिका है जो हाल के महीनों में काफी बढ़ी है.

    उनकी जिम्मेदारियों में संयुक्त अरब अमीरात में अपना पैसा ट्रांसफर करने के लिए इंतज़ार कर रहे दौलतमंद रूसियों के साथ संबंध स्थापित करना भी शामिल है.

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शेख मंसूर लंबे समय से रूस और यूएई के बीच संबंधों को सुधारने के प्रयासों में शामिल रहे हैं, लेकिन यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से उनके रोल की अहमियत बढ़ गई है.

  8. रूस से गैस-तेल की सप्लाई रोकने पर ईयू के देशों में सहमति नहीं

    रूस गैस सप्लाई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस से गैस और तेल की सप्लाई पर रोक लगाने के मामले में यूरोपियन यूनियन के देश आपस में सहमत नहीं हो पाए हैं.

    ब्रसेल्स में इस मुद्दे पर बुलाई गई बैठक के बाद जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री रॉबर्ट हेबक ने कहा कि यूरोपियन यूनियन के देश इस मुद्दे पर सहमति नहीं बना पाए हैं.

    हंगरी रूस और गैस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार नहीं है.

    जर्मनी फिलहाल रूसी गैस की सप्लाई बैन करने के लिए तैयार नहीं है.

    वह साल के अंत में इस पर विचार करेगा. जर्मनी इस साल तक रूसी तेल के बगैर भी काम चला सकता है.

  9. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन ‘दिनभर’ 02 मई 2022, सुनिए मोहन लाल शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. मेहुल चोकसी के ख़िलाफ़ सीबीआई ने नया केस किया दर्ज, आईएफ़सीआई को 22 करोड़ का चूना लगाने का आरोप

    मेहुल चोकसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सीबीआई ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और उनकी कंपनी गीतांजलि जेम्स के ख़िलाफ़ एक नया मामला दर्ज किया है. चोकसी और उनकी कंपनी पर आईएफ़सीआई से धोखाधड़ी करने का आरोप है. चोकसी के ख़िलाफ़ कथित तौर पर 22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है.

    सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़ आईएफसीआई (IFCI) के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने मेहुल चोकसी और उनकी कंपनी गीतांजलि जेम्स के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी. चोकसी के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) 468 (धोखाधड़ी के मकसद से जालसाज़ी) और धारा 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पिछले महीने पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पुणे में उनकी नौ एकड़ ज़मीन ज़ब्त कर ली थी. मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है. दोनों 2018 से भारत से फरार हैं. मेहुल चोकसी और नीरव मोदी रिश्तेदार हैं.

  11. प्रशांत किशोर की भविष्य की योजना पर सुशील मोदी ने की भविष्यवाणी

    सुशील कुमार मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलावा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं है. उनकी ये टिप्पणी चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं का ज़िक्र किया है और कहा है कि अब जनता के पास जाने का समय आ गया है. उन्होंने लिखा है कि वे बिहार से शुरुआत करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस पर टिप्पणी करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा है- लोकतंत्र में किसी को भी राजनीतिक प्रयोग करने या दल बनाने की पूरी आज़ादी है, इसलिए देश में सैकड़ों दल पहले से हैं. अब इस भीड़ में अगर कोई अतिमहत्वाकांक्षी व्यक्ति एक नई नहर बनाना चाहता है, तो इससे सदाबहार नदियों को क्या फ़र्क पड़ेगा?

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार के रूप में बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस और अन्य कई पार्टियों से जुड़े रहे हैं. एक बार वो जनता दल (यूनाइटेड) में भी शामिल हुए. लेकिन फिर इससे अलग हो गए. हाल ही में उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज़ हुई थी. वे कांग्रेस के लिए एक रोडमैप लेकर अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले थे. लेकिन बात नहीं बन पाई और पार्टी में शामिल होने का न्यौता उन्होंने अस्वीकार कर दिया था.

  12. स्पाइसजेट हादसे में डीजीसीए ने दिए जाँच के आदेश

    स्पाइसजेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मुंबई से दुर्गापुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान की लैडिंग के दौरान यात्रियों को चोट लगने की घटना की जाँच के आदेश दिए हैं.

    एक मई को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान के दौरान हवाईअड्डे पर उतर रहा था.

    उस दौरान विमान को एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इस हादसे में 12 यात्रियों को चोटें आईं. चालक दल के तीन सदस्यों को भी चोट लगी थी.

    डीजीसीए ने कहा है कि इस मामले की जाँच के लिए एक टीम बनाई गई है. जाँच के बाद यह टीम रिपोर्ट सौंपेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ''1 मई को स्पाइजेट फ्लाइट नंबर SG-945 मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान पर थी. लेकिन लैंडिंग के दौरान इसे एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. चालक दल ने कई बार यात्रियों को इस दौरान अपनी सीट पर बैठे रहने को कहा था. लेकिन कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. अब तक आठ यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. उन्हें एयरलाइंस की ओर से हरसंभव मदद दी जा रही है.''

  13. अमेरिका की बाइडन सरकार से इमरान ख़ान ने पूछा सवाल

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अमेरिका के जो बाइडन सरकार से सवाल पूछा है. इमरान ख़ान ने ट्वीट करके ये सवाल पूछा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- 22 करोड़ लोगों के देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को हटाने और एक कठपुतली पीएम लाने के लिए साज़िश में शामिल होकर क्या आप ये सोचते हैं कि आपने पाकिस्तान में अमेरिका विरोधी भावना को कम किया है या बढ़ाया है?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले महीने पाकिस्तान में इमरान ख़ान की सरकार गिर गई थी और शहबाज़ शरीफ़ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी थी. जब से विपक्षी गठबंधन ने इमरान ख़ान की सरकार के ख़िलाफ़ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, उसी समय से इमरान ख़ान ने विदेशी साज़िश का आरोप लगाया था. उन्होंने कई बार ये कहा कि विदेशी ताक़ते यहाँ के लोगों के साथ मिलकर उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही हैं. इमरान ख़ान ने तो एक बार अमेरिका का भी नाम ले लिया था.

  14. राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- ईद पर सार्वजनिक रूप से न करें हनुमान चालीसा का पाठ

    राज ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से तीन मई को सार्वजनिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ न करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर अपील की है कि ईद के दौरान वे ऐसा न करें ताकि इस मौक़े पर कोई सामाजिक तनाव न हो.

    राज ठाकरे ने ट्वीट में लिखा है- कल ईद है. कल मैंने औरंगाबाद की रैली में उसके बारे में बात की थी. मुस्लिम समाज का ये त्यौहार ख़ुशी से मनाया जाना चाहिए, पहले तय हुआ था, उस तरह से अब आप अक्षय तृतीया के दिन कहीं भी आऱती मत करें. हमें किसी के भी त्यौहार में बाधा नहीं डालनी है. लाउडस्पीकर का विषय धार्मिक नहीं सामाजिक है और उसके बारे में आगे क्या करना है, ये मैं कल ट्विटर पर बताऊँगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राज ठाकरे ने पिछले महीने महाराष्ट्र सरकार को ये अल्टीमेटम दिया था कि अगर तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगी, तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने इसकी आलोचना की थी. पिछले दिनों राज ठाकरे ने एक ट्वीट करके योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने ट्वीट किया था, "धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने और ख़ासतौर पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के योगी सरकार के फ़ैसले के लिए मैं उन्हें पूरे दिल से बधाई देता हूँ और उनके इस फ़ैसले पर पूरी तरह से उनके साथ खड़ा हूँ. दुर्भाग्य की बात है कि महाराष्ट्र में हमारे पास कोई ‘योगी’ नहीं है, हमारे यहाँ हैं तो सिर्फ़ भोगी. महाराष्ट्र सरकार को सद्बुद्धि मिले, यही हमारी प्रार्थना है."

  15. एचडीएफसी लिमिटेड का मुनाफ़ा चौथी तिमाही में 3700 करोड़ रुपए पर पहुँचा

    एचडीएफसी लिमिटेड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एचडीएफसी लिमिटेड ने चौथी तिमाही (2021-22) में 3700 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है. ये वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के मुनाफे की तुलना में 16 फ़ीसदी अधिक है. वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में एचडीएफ़सी लिमिटेड ने 3,180 करोड़ रुपए का मुनाफ़ा कमाया था.

    एचडीएफसी लिमिटेड के इस नतीजे के बाद दोपहर में इसके शेयर 1.22 फ़ीसदी बढ़ कर 2,250 रुपए पर पहुँच गए. नतीजों के बाद कंपनी ने 31 मार्च, 2022 के लिए प्रति शेयर 30 रुपए के डिविडेंड का एलान किया है

    कंपनी के नेट इंटरेस्ट इनकम में भी बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी की नेट इंटरेस्ट इनकम 4027 करोड़ रुपए थी, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में ये बढ़ कर 4601 करोड़ रुपए हो गई.

  16. श्रीलंका के मामले में स्टालिन की किस मांग को मान लिया है विदेश मंत्री जयशंकर ने

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंका की लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को निजी तौर पर धन्यवाद दिया है. स्टालिन ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें भरोसा है कि उनके इस मानवीय क़दम का सभी स्वागत करेंगे और इससे दोनों देशों के बीच गर्मजोशी और सौहार्द्र को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    श्रीलंका इस समय कठिन आर्थिक दौर से गुज़र रहा है. लेकिन भारत सरकार ने कई मौक़े पर उसकी मदद भी की है. भारत ने श्रीलंका को क़र्ज़ भी दिया है. इसके अलावा भारत अनाज, तेल और दवाओं की कई खेप भी श्रीलंका भेज चुका है. दरअसल पिछले दिनों तमिलनाडु विधानसभा में एक प्रस्ताव पास किया गया था और तमिलनाडु सरकार की ओर से श्रीलंका में मानवीय सहायता भेजने की मांग की थी. स्टालिन ने इस बारे में विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र लिखा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जयशंकर ने पत्र लिखकर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को विस्तार से जानकारी दी है कि भारत ने श्रीलंका को कैसे मदद की है और आगे भी वो मदद करेगा. उन्होंने ये भी कहा कि तमिलनाडु के मुख्य सचिव मदद के लिए केंद्र सरकार से संपर्क कर सकते हैं. इस बीच डीएमके के सांसद टीकेएस इलैंगोवन ने भी कहा है कि भारत को वहाँ के लोगों की मदद करनी चाहिए. उन्होंने कहा- श्रीलंका हमारा क़रीबी पड़ोसी है. हमें खाद्यान्न और दवाओं की कमी झेल रहे वहाँ के लोगों की मदद करनी चाहिए. श्रीलंका के लोग हमारे यहाँ शरणार्थी के रूप में आ रहे हैं. इसलिए हमने विदेश मंत्री से उनके सहयोग की मांग की थी. विदेश मंत्री ने कहा कि हम ऐसा कर सकते हैं और हम इसका स्वागत करते हैं.

  17. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार बने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरुण कपूर

    तरुण कपूर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण कपूर हिमाचल प्रदेश काडर के हैं. वे पेट्रोलियम सचिव भी रह चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में तरुण कपूर की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है. उन्हें भारत सरकार के सचिव का दर्जा हासिल होगा. पदभार संभालने के बाद उनकी नियुक्ति फ़िलहाल दो साल के लिए होगी. इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

  18. यूक्रेन का दावा, ड्रोन हमले में रूस के दो गश्ती जहाज मार गिराए

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Ukraine Ministry of Defence / Twitter

    यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने ब्लैक सी में रूस के दो गश्ती पोत ध्वस्त कर दिए हैं.

    यूक्रेन के मिलिट्री चीफ वलेरियाव जालुझिनी ने कहा, ''रूस के दो रैप्टर-क्लास बोट जमिनी द्वीप के पास डुबो दिए गए हैं. यूक्रेनी सेना ने हमले का एक ड्रोन फुटेज जारी किया है.''

    हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इस वीडियो में मिसाइलें दो पोतों को निशाना बनाती दिख रही हैं.

    ये पोत गश्ती करते दिख रहे थे. हालांकि यूक्रेन के इस दावे पर रूस ने अभी कोई जवाब नहीं दिया

  19. सऊदी के किंग सलमान और ग्रैंड मुफ़्ती का मुसलमानों के नाम संदेश

    किंग सलमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईद के मौक़े पर सऊदी अरब के किंग सलमान और वहाँ के ग्रैंड मुफ़्ती ने दुनियाभर के मुसलमानों को शुभकामनाएं दी हैं और दो पवित्र धार्मिक स्थलों की धरती होने के लिए गर्व जताया है.

    किंग सलमान ने अपने संदेश में सहिष्णुता और क्षमा पर ज़ोर दिया है.

    सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, किंग सलमान ने अपने संदेश में कहा, "आपको ईद उल-फ़ितर की मुबारकबाद. अल्लाह हमारे देश और पूरी दुनिया को विपदाओं और क्षति से बचाए."

    किंग सलमान का ये संदेश उनके कार्यवाहक मीडिया मंत्री माजिद अल-क़साबी ने सुनाया.

    उन्होंने कहा, "हम पर रहमत रखने के लिए अल्लाह का और रमज़ान के पावन महीने में रोज़ा रखने, दुआएं करने के लिए आपका शुक्रिया."

    "हम अल्लाह का इसलिए भी शुक्रिया करते हैं क्योंकि उन्होंने हमें ईद उल-फ़ितर का पावन दिन दिखाया. हम आशा करते हैं कि अल्लाह हम सबको इस ईद पर ख़ुशियों से नवाज़े और हमारे सारे मक़सद पूरे करने में मदद करे."

  20. कुमार विश्वास की गिरफ़्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    कुमार विश्वास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है.

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ फिलहाल कुमार विश्वास को अंतरिम राहत दी गई है लेकिन उनकी केस ख़ारिज करने की याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी.

    कुमार विश्वास के ख़िलाफ़ रोपड़ में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए एक बयान पर केस दर्ज किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कुमार विश्वास ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर अरविंद केजीरवाल को लेकर बयान दिया था.

    कुमार विश्वास ने कहा था आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलगाववादी तत्वों और खालिस्तान समर्थक लोगों से संबंध हैं. इस सिलसिले में 12 अप्रैल को पंजाब के रोपड़ सदर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

    ये केस धारा 153, 153ए, 505, 505 (2), 116 और 143, 147, 323 (हमला), 341, 120-बी (आपराधिक साज़िश) के तहत दर्ज किया गया था.