IPL 2022: MIvsRR: मुंबई इंडियंस का खुला खाता, राजस्थान को हराकर हासिल की पहली जीत
आखिरकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली. मुंबई ने आखिरी ओवरों में टिम डेविड की तेज़ बल्लेबाज़ी की बदौलत राजस्थान को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपना खाता खोला.
लाइव कवरेज
इंटरनेट के दौर में प्यार और डेटिंग की दुनिया कैसे बदली है?
वीडियो कैप्शन, इसे समझने के लिए पाकिस्तान की एक आर्टिस्ट मरियम वहीद ने एक ख़ास सोशल एक्सपेरिमेंट किया
पाकिस्तान की एक आर्टिस्ट मरियम वहीद ने एक ख़ास सोशल एक्सपेरिमेंट किया.
वो डेटिंग ऐप टिंडर और बंबल के ज़रिए 10 अलग-अलग लोगों से कॉफ़ी और चाय पर मिलीं.
इस सोशल एक्सपेरिमेंट का क्या निकला नतीजा.
किसी को भी मस्जिद के अंदर जाकर वीडियोग्राफी और सर्वे नहीं करने देंगे: ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी
इमेज स्रोत, SAMIRATMAJ MISHRA/BBC
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी ने स्थानीय अदालत के उस फैसले के विरोध करने का फैसला किया जिसमें मस्जिद के अंदर की इमारतों की वीडियोग्राफी और सर्वे करने की इजाजत दी गई है. वीडियोग्राफी और सर्वे 6 और 7 मई को किया जाना है.
मस्जिद प्रबंधन कमेटी अंजुमन इंतजामिया के संयुक्त सचिव एस एम यासिन ने कहा कि मस्जिद में किसी को घुसने नहीं दिया जाएगा.
दरअसल, श्रृंगार गौरी अभिषेक मामले में वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर ने 26 अप्रैल को श्रृंगार गौरी मंदिर के एडवोकेट कमिश्नर की ओर से काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापाणी मस्जिद परिसर और दूसरी जगहों की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया था. वीडियोग्राफी ईद के बाद और 10 मई से पहले कराने को कहा गया था.
कोर्ट ने कहा था कि इस दौरान एडवोकेट कमिश्नर और इस मामलों के पक्षों के अलावा एक सहयोगी वहां रह सकता है.
कोर्ट के इस आदेश पर यासिन ने कहा, ''हम किसी को भी मस्जिद के अंदर जाकर वीडियोग्राफी और सर्वे नहीं करने देंगे. ज्ञानवापी मस्जिद की मैनेजमेंट कमेटी इसका विरोध करेगी. विरोध संवैधानिक तरीके से होगा.''
वाराणसी के वकील दुर्गेश यादव ने कहा है कि ऐसे मामलों में कोर्ट एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करता है, जो मामले की जांच के बाद उसे रिपोर्ट सौंपता है
चीन: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बीजिंग में बंद किए गए स्कूल
वीडियो कैप्शन, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बीजिंग में आज कई स्कूल और सार्वजनिक जगहों को बंद रखा गया
चीन की राजधानी बीजिंग में आज कई स्कूलों और सार्वजनिक जगहों को बंद रखा गया ताकि दो करोड़ 20 लाख की आबादी वाले इस शहर के ज़्यादातर लोग कोविड-19 टेस्ट के लिए घरों से निकलें.
इतने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग इसलिए की जा रही है ताक़ि शंघाई जैसे सख़्त लॉकडाउन की नौबत ना आए.
IPL 2022: RCBvsGT: कोहली का चला बल्ला, बैंगलोर ने रखा 171 रन का लक्ष्य
इमेज स्रोत, BCCI/IPL
इमेज कैप्शन, विराट कोहली का आईपीएल 2022 में पहला अर्धशतक
विराट कोहली और रजत पाटीदार के अर्धशतकों, दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 99 रनों की साझेदारी और ग्लेन मैक्सवेल के 33 रनों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटन्स के सामने जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य रखा है.
टॉस जीत कर बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया लेकिन मैच के दूसरे ओवर में कप्तान फाफ डुप्लेसी बग़ैर खाता खोले आउट हो गए.
इसके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने 99 रनों की साझेदारी निभाई.
अब तक इस टूर्नामेंट में ख़राब फॉर्म से जूझ रहे टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत करते हुए आईपीएल 2022 में अपना पहला अर्धशतक बनाया.
यह विराट कोहली का आईपीएल में 43वां अर्धशतक है, वे आईपीएल में पांच शतक भी लगा चुके हैं.
इमेज स्रोत, BCCI/IPL
इमेज कैप्शन, रजत पाटीदार ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जमाया
रजत पाटीदार का पहला अर्धशतक
वहीं आईपीएल 2022 में अपना केवल दूसरा (ओवरऑल छठा) मैच खेल रहे रजत पाटीदार ने भी पहला अर्धशतक बनाया.
हालांकि रजत पाटीदार अर्धशतक (32 गेंदों पर 52 रन) बना कर जल्द ही आउट हो गए.
दो ओवर बाद ही विराट कोहली भी 58 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए.
अंतिम ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल ने केवल 18 गेंदों पर 33 रन बनाए.
गुजरात की ओर से प्रदीप सांगवान ने फाफ डुप्लेसी और रजत पाटीदार का विकेट लिया. प्रदीप सांगवना बेहद किफायती भी रहे. अपने चार ओवरों में प्रदीप सांगवान ने केवल 19 रन दिए.
20 ओवरों में बैंगलोर ने 6 विकेट पर 170 रन बनाए.
वहीं मोहम्मद शमी, राशिद ख़ान, लोकी फर्ग्यूसन और अल्ज़ारी जोसेफ़ ने एक-एक विकेट चटकाए.
चिट्ठी के जवाब में खुला खत, पूर्व जजों, नौकरशाहों ने मोदी सरकार के बचाव में अब लिखा लेटर
इमेज स्रोत, ANI
अभी कुछ दिन पहले ही सौ से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ''नफरत की राजनीति'' खत्म किए जाने की मांग की थी.
अब एक बार फिर सौ से ज़्यादा पूर्व जजों और नौकरशाहों ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का बचाव किया है साथ ही पहले लिखी गई चिट्ठी को लिखने वालों के इरादे पर सवाल उठाया है.
ताज़ा खुला खत 8 पूर्व जजों, 97 पूर्व नौकरशाहों और 92 पूर्व सशस्त्र बलों के अधिकारियों के हस्ताक्षर के साथ है. अपने को ''कंसर्न्ड सिटीजंस'' बताने वाले इस समूह का कहना है कि वो कॉन्स्टीट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप (सीसीजी) की तरफ़ से लिखी गई चिट्ठी का समर्थन नहीं करते हैं.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सीसीजी की तरफ़ से लिखी गई चिट्ठी में कहा गया था कि, "देशभर नफरत से भरी तबाही का उन्माद देखा जा रहा है, जहां बलि के लिए केवल मुस्लिम और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्य ही नहीं, बल्कि संविधान भी है."
अब ''कंसर्न्ड सिटीजंस'' की तरफ़ से लिखी गई ताज़ा चिट्ठी में सीसीजी की तरफ़ से लिखी गई पुरानी चिट्ठी को एकतरफ़ा बताया गया है.
''कंसर्न्ड सिटीजंस'' का कहना है कि सीसीजी की चिट्ठी पक्षपाती है और बार-बार एक ही तरह के शब्दों को दोहराती नज़र आती है.
''कंसर्न्ड सिटीजंस'' ने पश्चिमी बंगाल हिंसा के वक्त सीसीजी की कथित चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं.
ताज़ा चिट्ठी में दावा किया गया है कि बीजेपी सरकार में बड़े सांप्रदायिक हिंसा के मामलों में कमी आई है, जिसकी लोगों ने भी तारीफ़ की है.
चीनी कंपनी शाओमी इंडिया के 5,551 करोड़ रुपये ईडी ने ज़ब्त किए
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बताया कि विदेशी मुद्रा विनिमय क़ानून के उल्लंघन के आरोप में स्मार्टफ़ोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी के 5,551 करोड़ रुपये से ज़्यादा रकम के फंड ज़ब्त कर लिए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की ये कार्रवाई शाओमी इंडिया टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ख़िलाफ़ की गई है. इसे शाओमी इंडिया के नाम से भी जाना जाता है.
भारत के बाज़ार में शाओमी इंडिया एमआई ब्रैंड से मोबाइल फोन का वितरण और व्यापार करती है.
ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "शाओमी इंडिया चीन की कंपनी शाओमी समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है. कंपनी के बैंक खातों में जमा 5,551.27 करोड़ रुपये की रकम प्रवर्तन निदेशालय ने ज़ब्त कर ली है."
इमेज स्रोत, Getty Images
कंपनी ने फरवरी में कथित तौर पर अवैध तरीके से बाहर पैसे भेजे थे जिसे लेकर ईडी ने जांच की और इसके बाद फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट ऐक्ट (फ़ेमा क़ानून) के संबंधित प्रावधानों के तहत ज़ब्ती की ये कार्रवाई की गई है.
शाओमी ने साल 2014 में भारत में अपना कारोबार शुरू किया था और उसके अगले साल से ही बाहर पैसे भेजने का सिलसिला शुरू हो गया था.
ईडी के बयान में कहा गया है, "शाओमी इंडिया ने रॉयल्टी के नाम पर तीन विदेशी कंपनियों को जिनमें एक शाओमी समूह की भी कंपनी है, 5,551.27 करोड़ रुपये के बराबर की विदेशी मुद्रा भेजी थी. रॉयल्टी के नाम पर इतनी बड़ी रकम का भुगतान चीन में मौजूद पैरंट कंपनी के निर्देशों के अनुसार किया गया था."
शाओमी इंडिया से पैसा पाने वाली दो अमेरिकी कंपनियां भी हैं जिनका इस समूह से कोई सीधा संबंध नहीं है. ईडी के बयान के अनुसार, शाओमी इंडिया भारत में मोबाइल फोन बनाती है और उसने इन तीन में किसी कंपनी से कोई सर्विस नहीं ली थी जिसके एवज में उन्हें इतनी बड़ी रकम का ट्रांसफर किया गया है.
हनुमान चालीसा के नाम पर देश को बांटने की योजना बनाने वालों के ख़िलाफ़ लड़ रही है शिवसेना: संजय राउत
इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा है कि उनकी पार्टी ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ लड़ रही है जो हनुमान चालीसा के नाम पर दंगे करा देश को बांटने की योजना बनाने वालों के ख़िलाफ शिवसेना लड़ रही है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, उन्होंने कहा, "हनुमान चालीसा के नाम पर आप राजनीति कर देश को बांटने और महाराष्ट्र को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और हम आपसे लड़ रहे हैं यह देख कर बालासाहेब जरूर खुश होंगे."
राउत की ये टिप्पणी केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के उस बयान के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष किया था.
चौबे ने पुणे में पत्रकारों से कहा था, "हाल में मैंने यहां देखा था कि हनुमान चालीसा का पाठ करने या भगवान राम का नाम लेने पर गिरफ्तारियां की गईं. ठाकरे साहब की आत्मा को ठेस पहुंची होगी."
बता दें कि अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राना और उनके पति और विधायक रवि राना ने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी. हालांकि, दोनों को ही बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.
भारत में फैली हीट वेव का आप पर क्या असर होगा, गर्मी का मुक़ाबला कैसे करें
इमेज स्रोत, Getty Images
क्या आपने मार्च-अप्रैल के महीने में धूप में न निकलने की हिदायतें पहले कभी सुनीं थीं?
क्या मार्च-अप्रैल के महीने में ही हवाओं में लू का अहसास हुआ था कभी?
क्या मार्च-अप्रैल के महीने में आपके धोए हुए कपड़े महज़ आधे-एक घंटे में सूख जाते थे?
क्या इससे पहले कभी मार्च-अप्रैल महीने में धूप में रखे आपके पौधे झुलसने लगे थे?
क्या इससे पहले मार्च महीने से ही ठंडे पानी, एसी की ठंडी हवा और आम-पने या नींबू-पानी की तलब के शिकार हुए थे आप? क्या पहले कभी मार्च-अप्रैल के महीनों के दौरान आपको हीटस्ट्रोक हुआ था? अगर इन सवालों के जवाब में आपकी ना है तो हैरान होने वाली कोई बात नहीं है.
पंजाब: पटियाला में झड़प के बाद तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद अब ज़िले के तीन बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला के एसएसपी नानक सिंह, आईजीपी राकेश अग्रवाल और पटियाला सिटी के एसपी हरपाल सिंह का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, ट्रांसफर के आदेश के बाद आईपीएस राकेश अग्रवाल ने कहा, "ये एक सरकारी आदेश है, हम यहां पटियाला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चीना को पटियाला का नया आईजी नियुक्त किया गया है. दीपक पारिक को नया एसएसपी और वज़ीर सिंह को पटियाला का एसपी बनाया गया है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पटियाला में फिलहाल शांति है.
एएनआई के मुताबिक़, उन्होंने कहा, "शिवसेना, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं."
इससे पहले शुक्रवार को ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कल ही बयान जारी करके कहा था कि इस मामले में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की 7.27 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
इमेज स्रोत, ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है. ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति को ज़ब्त कर लिया है.
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के ख़िलाफ़ चल रहे आपराधिक मामलों में जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सामने आया था.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, श्रीलंकाई नागरिक जैकलीन फर्नांडिस से इस मामले में कई बार प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुका है.
ऐसा आरोप है कि चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को उपहार देने के लिए धोखाधड़ी से जुटाए गए अवैध धन का इस्तेमाल किया था.
सुकेश चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी का आरोप है.
जैकलीन फर्नांडीस ने पिछले साल अगस्त और अक्टूबर में ईडी को दिए गए अपने बयान में माना था कि उन्हें महंगे बैग्स, ईयर रिंग्स, जूते, ब्रेसलेट समेत कई गिफ्ट सुकेश चंद्रशेखर से मिले थे.
ईडी ने पाया था कि जैकलीन पिछले साल फरवरी से अगस्त में सुकेश की गिरफ्तारी तक उनसे लगातार संपर्क में थीं.
जनरल मनोज पांडे ने संभाला सेना अध्यक्ष का पदभार
इमेज स्रोत, ANI
जनरल मनोज पांडे ने नए थलसेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया है.
जनरल मनोज पांडे ने आज भारतीय सेना के 29वें सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला. वे इंजीनियरिंग कोर के पहले अधिकारी होंगे जो थल सेनाध्यक्ष बने हैं.
पाकिस्तान: हमज़ा शहबाज़ ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ
इमेज स्रोत, PTV
हमज़ा शहबाज़ ने गवर्नर हाउस लाहौर में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
वह पंजाब सूबे के 21वें मुख्यमंत्री हैं.
हमज़ा शहबाज़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और उनकी पहली पत्नी नुसरत शहबाज़ के पुत्र हैं.
शहबाज़ शरीफ़ के बेटे हमज़ा शरीफ़ का जन्म 6 सितंबर 1974 को लाहौर में हुआ था. उन्होंने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरे करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से एलएलबी की डिग्री हासिल की.
हमज़ा शरीफ़ 2008-13 और 2013-18 के दौरान लगातार दो बार पाकिस्तान के सांसद रहे हैं. वे पंजाब की विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं.
बिजली कटौती पर अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी प्रमुख
अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार
बिजली की किल्लत के पीछे के कारण गिना रही है, बजाय इसके की वह इस समस्या का
समाधान दे.
राज्य सरकार पर तंज़
करते हुए अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- “सरकार समस्या का कारण बताने के लिए नहीं, निवारण के लिए
होती है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अपने इस ट्वीट के साथ अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एके शर्मा के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी अटैच किया है.
जिसमें एके शर्मा की ओर से जानकारी दी गयी थी कि उत्तर प्रदेश की कुछ विद्युत उत्पादन ईकइयां तकनीकी कारणों से कई सप्ताह से बंद हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले शुक्रवार को भी अखिलेश यादव ने बयान जारी कर सरकार को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक लोग बिजली की कटौती से जूझ रहे हैं. जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, बिजली की समस्या भी बढ़ती जा रही है.
मध्य प्रदेश और जहांगीरपुरी का ज़िक्र करते हुए भावुक हुए असदुद्दीन ओवैसी
इमेज स्रोत, Getty Images
एआईएमआईएम चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में नमाज़ के बाद भावुक हो गए.
हैदराबाद में जुमे की नमाज़ के बाद अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे ओवैसी ने हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के खरगोन से लेकर दिल्ली के जहांगीरपुरी तक में हुई हिंसा पर अपनी बात रखी.
ओवैसी ने कहा कि डरने और घबराने की ज़रूरत नहीं, अपने हौसले बुलंद रखो. सब्र करो, हिम्मत से काम लो, अल्लाह से डरते रहो ताकि अपने मक़सद में कामयाबी हासिल कर सको.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "इस तरह की बहुत सी घटनाएं हो रही है. मुझे कई बार फ़ोन आते हैं और लोग मुझसे कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी ज़ुल्म हो रहा है, तक़लीफ़ हो रही है. असदुद्दीन ओवैसी घरों को तोड़ दिया जा रहा है. दुकानों को तोड़ दिया जा रहा है. मध्य प्रदेश में 22 घरों को तोड़ दिया गया, सच है. मुसलमानों के घरों को तोड़ दिया गया."
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने संबोधन में वसीम शेख का भी ज़िक्र किया. वसीम दोनों हाथों से अपाहिज हैं और उन पर आरोप है कि वे मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा में शामिल थे.
अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा कि यह बात भी सच है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में दुकानें, मकान ढहा दिये गए.
उन्होंने कहा, "लोग मुझसे कहते हैं कि उन्हें अब डर लगता है. फिक्र होती है... लेकिन मैं उन सभी से यही कहना चाहता हूं कि डरने की ज़रूरत नहीं है. अपनी हिम्मत और हौसले को बुलंद रखें."
बोरिस जॉनसन के भारत में बुलडोज़र पर चढ़ने पर क्यों भड़कीं ब्रितानी सांसद
स्थायी शांति के लिए कश्मीर और फ़लस्तीन मसले का समाधान ज़रूरी- शहबाज़ शरीफ़
इमेज स्रोत, Reuters
पाकिस्तान के
प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने फ़लस्तीन के लोगों के प्रति अपना समर्थन ज़ाहिर
किया है. उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि मैं एक स्वतंत्र फ़लस्तीन के वैश्विक
वादे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एकबार फिर दोहराता हूं.
मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान के आख़िरी जुमे के मौके पर शहबाज़ शरीफ़ ने
एक संदेश में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह यह आश्वस्त करे कि संयुक्त
राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समझौते सही तरह से लागू हों.
पीएम शहबाज शरीफ़ ने शुक्रवार को कहा कि भारत और इसराइल के क्रमश: कश्मीर और फ़लस्तीन पर अवैध क़ब्ज़े
के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने से स्थायी
शांति की उम्मीद की जा सकती है.
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 'हर साल, इस दिन मुसलमान, यहूदी सुरक्षाबलों
के बर्बर हमलों और हिंसा की खिलाफ़त करते हैं और पाकिस्तान की आवाज़ भी न्याय के साथ
है.'
पीएम शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान फ़लस्तीनी लोगों के साथ हो रहे उत्पीड़न की
निंदा करता है.
उन्होंने
कहा कि हम फ़लस्तीनियों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. यह समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय
के लिए निर्दोष फ़लस्तीनियों की ज़िंदगी की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय क़ानून और
संयुक्त राष्ट्र चार्टर को सुरक्षित रखने का है.
पाकिस्तान
के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी फ़लस्तीनियों के प्रति अपना समर्थन जताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने ट्वीट किया है- “आज अल-कुद्स के मौक़े पर, हम फ़लस्तीनियों के प्रति अपनी एकजुटता जताना चाहते हैं. फ़लस्तीनियों के खिलाफ़ हो रही हिंसा में हम उनके साथ हैं. ”
पंजाब के पटियाला में शिवसेना समर्थकों और सिख संगठन के बीच झड़प के बाद क्या है स्थिति?
इमेज स्रोत, ANI
पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को शिवसेना समर्थकों और सिख
संगठन के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी.
हालांकि पंजाब सरकार का दावा है कि अब स्थिति ठीक है.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कल ही बयान जारी करके कहा था कि इस मामले में
शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पटियाला में शिवसेना और सिख समूहों के बीच विवाद के विरोध में हिंदू समूहों ने पटियाला में बंद का आह्वान किया है.
वहीं पटियाला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं.
इससे पहले पटियाला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार रात से शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया था.
क्या हुआ था
भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा था कि 29 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा. इसके विरोध में हिंदू संगठन ने मार्च निकालने का ऐलान किया था.
सिख संगठनों और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे पर पथराव किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग की.
जहां सिख संगठनों ने खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने की कोशिश की, वहीं शिवसेना ने खालिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया.
पुलिस ने शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.
ताकि ग़लत सूचना फैले नहीं
वहीं न्यू पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि इस मामले में बयान दर्ज कर लिए गए हैं. और दोषी को गिरफ़्तार किया जाएगा.
इन घटनाओं को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं और पटियाला के उपायुक्त ने भी ट्वीट कर इससे बचने की अपील की है.
इमेज स्रोत, twitter
इसके साथ ही पटियाला में आज सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है.
पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया कि इस मामले में एफ़आईआरदर्ज कर ली गयी है और पुलिस कार्रवाई कर रही है. साक्षी साहनी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राजनीतिक टिप्पणी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि पंजाब के पटियाला से आ रही तस्वीरें परेशान करने वाली हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के लिए शांति और सदभाव सबसे ज़रूरी है. राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को भी नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसी जगह नहीं है, जहाँ प्रयोग किए जाएँ. राहुल गांधी ने पंजाब की सरकार से अपील की है कि वो राज्य में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करे.
प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया है-
“आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था वे पूरे पंजाब को चौबीस घंटे बिजली दंगे ”
कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के तीन हज़ार से अधिक मामले
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
भारत में
कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले हर रोज़ बढ़ रहे हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना
वायरस संक्रमण के 3 हज़ार 688 नए मामले आए हैं.
इन बीते
24 घंटों में 50 मरीज़ों की मृत्यु हुई है. सक्रिय मामले भी बढ़कर 18,684 हो गए हैं.
देश में अब तक कोरोना से होने
वाली मौत का कुल आंकड़ा 5 लाख 23 हज़ार 803 हो गया है.
देश में
अभी तक कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 42533377 है.
भारत में
अभी तक 1,88,89,90, 935 वैक्सीन लग चुकी है.
काबुल की मस्जिद में हुए ब्लास्ट में कम से कम 50 लोगों की मौत- मस्जिद के प्रमुख का दावा
इमेज स्रोत, EPA
काबुल की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए ज़ोरदार बम
धमाके में पचास से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा है.
मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान के दौरान अफ़ग़ानिस्तान
में एक के बाद क कई धमाके हुए हैं और इनमें अभी तक दर्जनों नागरिक मारे जा चुके
हैं.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की ख़बर के अनुसार, यह धमाका शुक्रवार
की दोपहर में हुआ. यह मस्जिद राजधानी काबुल के पश्चिम में स्थित है. ख़लीफ़ा साहिब
मस्जिद में जिस दौरान यह धमाका हुआ, वहां सैकड़ों की संख्या में लोग नमाज़ के लिए
जमा हुए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीबीसी फ़ारसी सेवा के ज़िया शहरयार ने ट्वीट किया है कि काबुल की इस मस्जिद के प्रमुख ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर को नमाज़ के ठीक बाद हुए इस बम धमाके में कम से कम पचास लोग मारे गए हैं. हालांकि तालिबान अधिकारियों की ओर से मरने वालों की जो संख्या बतायी जा रही है वह बेहद कम है.
अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रालय के एक प्रवक्ता बेसमुल्लाह हबीब के मुताबिक़ इस हमले में दस लोग मारे गए हैं.
मस्जिद के प्रमुख का कहना है कि ऐसा लगता है कि यह एक आत्मघाती हमला था. हमलावर नमाज़ अदा करने वालों के बीच ही छिपा हुआ था और नमाज़ के बाद ये हमला हो गया.
पिछले हफ्ते, कुंदुज प्रांत में इसी तरह के विस्फोट में बच्चों समेत 33 लोगों की मौत हो गयी थी.
कोयले की किल्लत पर चिदंबरम की चुटकी, 'मोदी सरकार का दोष नहीं, कांग्रेस के 60 सालों के कारण यह स्थिति'
इमेज स्रोत, Getty Images
देश
की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बिजली का संकट पैदा हो गया है. कोयले की पर्याप्त
आपूर्ति ना हो पाने के कारण पैदा हुई इस समस्या पर विभिन्न राज्यों ने चिंता ज़ाहिर की है.
इस
बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एक ट्वीट करके मोदी सरकार पर ‘तंज़’ किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने ट्वीट करके बिजली संकट पर केंद्र की चुटकी ली है.
उन्होंने ट्वीट किया है- “प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कोयला, विशाल रेल नेटवर्क, थर्मल प्लांट्स की क्षमता जिसका पूरा इस्तेमाल भी नहीं हो रहा...फिर भी बिजली की भारी कमी है. मोदी सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है. यह कांग्रेस के 60 सालों के शासन के कारण है.”
उन्होंने आगे ट्वीट किया है- “कोयला मंत्रालय, रेलवे मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय, वहां कोई कमी नहीं है. सारा का सारा दोष इन मंत्रालयों के पूर्व कांग्रेसी मंत्रियो का है.”
पी चिदंबरम ने इस मामले पर अपने आख़िरी ट्वीट में लिखा है- मोदी है तो मुमकिन है.
देश के कई हिस्सों में बिजली उत्पादन संयंत्र कोयला संकट का सामना कर रहे हैं. रेलवे ने इससे निपटने के लिए और कोयले की आपूर्ति के लिए कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, ताकि कोयला ले जा रही माल गाड़ियों के फेरों को बढ़ाया जा सके.
इससे एक दिन पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि देश में कोयले की कमी है, हमारे पास 21 दिन का कोयले का बैकअप होना चाहिए लेकिन बहुत से पावर प्लांट्स के पास सिर्फ़ एक दिन का ही कोयला बचा है.
इमेज स्रोत, Getty Images
वही राजस्थान के सीएम ने भी बिजली संकट को लेकर ट्वीट किये थे.
उन्होंने लिखा था- “देश के 16 राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है एवं इसके अनुरूप कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति संभव नहीं है. यह एक राष्ट्रीय संकट है. मैं सभी से अपील करता हूं कि इस संकट में एकजुट होकर परिस्थितियों को बेहतर करने में सरकार का साथ दें. अपने निवास या कार्यक्षेत्र के गैर-जरूरी बिजली उपकरणों को बन्द रखें. अपनी प्राथमिकताएं तय कर बिजली का उपयोग जरूरत के मुताबिक करें.”
हालांकि बाद में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एनटीपीसी ने कोयले की कमी पर दिल्ली सरकार के दावे को ख़ारिज किया था. एनटीपीसी ने दो ट्वीट करके जानकारी दी है कि पावर प्लांट्स के लिए कोयले की कोई समस्या नहीं है.
एनटीपीसी ने कहा- मौजूदा समय में ऊँचाहार और दादरी स्टेशन अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं. ऊँचाहार का यूनिट-1 पहले से तय काम के चलते पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है. एनटीपीसी का कहना है कि दादरी के सभी छह यूनिट और ऊँचाहार के पाँच यूनिट अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं और उन्हें कोयले की नियमित सप्लाई हो रही है. मौजूदा समय में दादरी में 140000 एमटी और ऊँचाहार में 95000 एमटी कोयला उपलब्ध है. साथ ही कोयला आयात करने की मामले पर भी बातचीत चल रही है.