पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को शिवसेना समर्थकों और सिख
संगठन के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी.
हालांकि पंजाब सरकार का दावा है कि अब स्थिति ठीक है.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कल ही बयान जारी करके कहा था कि इस मामले में
शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.
पटियाला में शिवसेना और सिख समूहों के बीच विवाद के विरोध में हिंदू समूहों ने पटियाला में बंद का आह्वान किया है.
वहीं पटियाला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं.
इससे पहले पटियाला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार रात से शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया था.
भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा था कि 29 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा. इसके विरोध में हिंदू संगठन ने मार्च निकालने का ऐलान किया था.
सिख संगठनों और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे पर पथराव किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग की.
जहां सिख संगठनों ने खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने की कोशिश की, वहीं शिवसेना ने खालिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया.
पुलिस ने शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.
ताकि ग़लत सूचना फैले नहीं
वहीं न्यू पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि इस मामले में बयान दर्ज कर लिए गए हैं. और दोषी को गिरफ़्तार किया जाएगा.
इन घटनाओं को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं और पटियाला के उपायुक्त ने भी ट्वीट कर इससे बचने की अपील की है.
इसके साथ ही पटियाला में आज सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है.
पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया कि इस मामले में एफ़आईआरदर्ज कर ली गयी है और पुलिस कार्रवाई कर रही है. साक्षी साहनी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि पंजाब के पटियाला से आ रही तस्वीरें परेशान करने वाली हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के लिए शांति और सदभाव सबसे ज़रूरी है. राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को भी नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसी जगह नहीं है, जहाँ प्रयोग किए जाएँ. राहुल गांधी ने पंजाब की सरकार से अपील की है कि वो राज्य में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करे.
प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया है-
“आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था वे पूरे पंजाब को चौबीस घंटे बिजली दंगे ”