IPL 2022: LSRvsMI: मुंबई की लगातार आठवीं हार, लखनऊ 36 रन से जीता

169 रनों की लक्ष्य के सामने मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में केवल 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद and अभय कुमार सिंह

  1. IPL 2022: LSRvsMI: मुंबई की लगातार आठवीं हार, लखनऊ 36 रन से जीता

    मुंबई की आठवीं हार, लखनऊ की पांचवीं जीत

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, मुंबई की आठवीं हार, लखनऊ की पांचवीं जीत

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के मुक़ाबले में 36 रनों से हरा दिया. यह आईपीएल 2022 में मुंबई की लगातार आठवीं हार है.

    लखनऊ ने आईपीएल के इस सीज़न में दूसरी बार मुंबई को हराया.

    मुंबई की तरफ़ से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन, तिलक वर्मा ने 38 और केरॉन पोलार्ड ने 19 रन बनाए.

    169 रनों की लक्ष्य के सामने मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में केवल 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी.

    इस मुक़ाबले में टॉस जीत कर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया.

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ की टीम ने कप्तान केएल राहुल के शतक की बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट पर 168 रन बनाए.

    राहुल ने 62 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके, चार छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए.

    इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप चार में पहुंच गई है जबकि मुंबई इंडियंस बिना कोई अंक सबसे निचले पायदान पर बरकरार है.

  2. आर्मीनिया पर अमेरिका का ये बयान तुर्की को फिर कर सकता है नाराज़

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, MANDEL NGAN/ Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आर्मीनिया में हुई दस लाख से ज़्यादा हत्याओं को एक बार फिर 'जनसंहार' कहा है.

    इन हत्याओं के लिए ऑटोमन साम्राज्य को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है. ऑटोमन साम्राज्य के पतन के आख़िरी दिनों में हुई इन हत्याओं को बाइडन एक साल पहले भी जनसंहार बता चुके हैं.

    पिछले साल उन्होंने 'आर्मीनियाई रिमेम्बरेंस डे' के मौक़े पर औपचारिक तौर पर 'जनसंहार' शब्द का इस्तेमाल किया था. ऐसा करने वाले वो पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे.

    तुर्की के लिए ये बेहद संवेदनशील मुद्दा है. वो उस दौरान लोगों पर हुए अत्याचारों और हत्याओं की बात स्वीकार तो करता है लेकिन इसे 'जनसंहार" मानने से इनकार करता है.

  3. अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान हुकूमत का फरमान, यूनिवर्सिटी में लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग दिन

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, iStock

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हुकूमत ने काबुल यूनिवर्सिटी में लड़कों और लड़कियों की पढ़ाई के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया है.

    तालिबान की नई योजना के तहत शनिवार, सोमवार और बुधवार को लड़कियां यूनिवर्सिटी जाएंगी और रविवार, मंगलवार और गुरुवार को लड़के यूनिवर्सिटी जाएंगे.

    तालिबान के शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने यूनिवर्सिटी में "यौन उत्पीड़न" की घटनाओं को रोकने का निर्णय लिया है.

    लेकिन काबुल विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों और छात्रों ने बीबीसी पश्तो सेवा को बताया है कि तालिबान की नई योजना "अनुचित" है.

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तालिबान के शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद तकी ने कहा कि नई योजना से छात्रों और शिक्षकों को शोध करने का अच्छा अवसर मिलेगा.

    हालांकि काबुल विश्वविद्यालय के कुछ प्रोफेसरों ने नाम न छापने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि तालिबान के इस फैसले का पाठ्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है.

    अहमद तकी ने बीबीसी को बताया कि ये आदेश काबुल के दो विश्वविद्यालयों में लागू किया गया है. हालांकि ये योजना अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों में भी लागू की जाएगी.

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पहले लड़के और लड़कियां दिन के अलग-अलग समय पर सरकारी विश्वविद्यालयों में जाते थे, लेकिन अहमद तकी ने कहा कि समय की कमी के कारण छात्र ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं.

    गौरतलब है कि तालिबान सरकार विश्वविद्यालयों में लड़कों और लड़कियों की सह-शिक्षा का विरोध करती है. यही वजह है कि उन्होंने अपने शासन के पहले महीनों में विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया था.

    विश्वविद्यालयों के फिर से खुलने के बाद, उन्होंने पहले लड़के और लड़कियों के लिए दिन के अलग-अलग समय निर्धारित किए थे, लेकिन अब उन्होंने उनके लिए सप्ताह के विशेष दिन निर्धारित किए हैं.

  4. जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाली 'तिरंगा यात्रा'

    जहांगीरपुरी

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के हफ़्ते भर बाद आज रविवार को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर 'तिरंगा यात्रा' निकाली.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही समुदाय के लोगों ने तिरंगा लहराते हुए शांति और सौहार्द के लिए अपील की.

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें दोनों ही समुदायों के 50-50 लोगों ने हिस्सा लिया.

    उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगानी ने बताया, "हमने दोनों ही समुदाय के लोगों को मिलाकर एक ज्वॉयंट पीस कमेटी का गठन किया है. उन्होंने जहांगीरपुरी में तिरंगा यात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा था और लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. इस यात्रा में दोनों ही समुदायों के 50-50 लोगों ने हिस्सा लिया."

    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी जिसमें आठ पुलिसवालों समेत नौ लोग घायल हो गए थे.

  5. IPL 2022: LSGvsMI: केएल राहुल का शतक, मुंबई के सामने पहली जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य

    KL Rahul, केएल राहुल, IPL 2022, LSGvsMI, MIvsLSG

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, केएल राहुल की कप्तानी पारी

    कप्तान केएल राहुल की शतकीय पारी के बदौलत आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के सामने पहली जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है.

    केएल राहुल ने 62 गेंदों पर 12 चौके, चार छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए.

    अब तक आईपीएल 2022 में अपने सभी सात मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल से पहले बल्लेबाज़ी करने को कहा.

    क्विंट डी-कॉक और कप्तान केएल राहुल ने लखनऊ के पारी की धीमी शुरुआत की. पहले दो ओवरों में केवल छह रन बने.

    इसके बाद अगली कुछ गेंदों पर डी-कॉक और राहुल ने रन बटोरे लेकिन मैच के चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डि कॉक को शॉर्ट कवर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया.

    इसके बाद मनीष पांडे आए. वो धीमी गति से रन बनाते रहे. हालांकि कप्तान राहुल के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की एक अहम साझेदारी निभाई.

    LSGvsMI, MIvsLSG, मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा, लखनऊ सुपर जायंट्स, केएल राहुल

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इस बीच केएल राहुल ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

    मनीष पांडे 22 गेंदों पर 22 रन बना कर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद लखनऊ के दो खिलाड़ी जल्दी जल्दी आउट हो गए. मार्कस स्टोइनिस अपना खाता नहीं खोल सके तो क्रुणाल पंड्या ने महज एक रन बनाए.

    जल्द ही दीपक हुडा भी केवल 10 रन का योगदान देकर आउट हो गए.

    अपनी बल्लेबाज़ी की धीमी शुरुआत करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवरों में 8.40 की औसत से 6 विकेट पर 168 रन बनाए.

    मुंबई की तरफ़ से केरॉन पोलार्ड और रिले मेरिडिथ ने दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह और डेनियल सम्स ने एक-एक विकेट लिए.

  6. दुनिया को बेहतर बनाने का एक ख़ास दिन

    वीडियो कैप्शन, इस साल की थीम है ‘Invest in our Planet’ यानी ‘धरती में निवेश’ करना

    जलवायु परिवर्तन का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. मार्च महीने में अचानक बढ़े तापमान ने गेहूं की फसल की पैदावार को प्रभावित किया है.

    वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि भयानक विपदाएं जैसे दक्षिण अफ्रीका में आई हालिया बाढ़, जिसमें 440 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई, जलवायु परिवर्तन का नतीजा हैं.

    रिसर्चर्स कहते हैं कि इस शताब्दी को भयावह भविष्य से बचाने के लिए दुनिया के बढ़ते तापमान को 1.5 डिग्री या उससे कम पर नियंत्रित करना होगा.

    ऐसा करने के लिए - 2030 तक उत्सर्जन को 45% तक घटाना होगा और 2050 तक नेट ज़ीरो के लक्ष्य तक पहुंचना होगा.

  7. जम्मू और कश्मीर पुलिस का दावा-पुलवामा में तीन चरमपंथियों की मौत

    जम्मू-कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर समेत तीन चरमपंथियों के मारे जाने का दावा किया है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पुलिस का कहना है कि पुलवामा के पाहू इलाक़े में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आरिफ़ हज़ार उर्फ रेहान और दो दूसरे चरमपंथियों की मौत हो गई.

    रेहान के अलावा बाकी के दोनों चरमपंथियों की पहचान की जा रही है.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पाहू इलाके में चरमपंथियों की मौजूदगी की ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद इलाक़े में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

    ये सर्च ऑपरेशन तब मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब चरमपंथियों की तरफ से फायरिंग की जाने लगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये दावा किया गया कि मृतक चरमपंथी आरिफ़ हज़ार, एक इंस्पेक्टर, एक एसआई और एक दुकानदार की हत्या में शामिल थे और श्रीनगर में उनके ख़िलाफ़ कई एफ़आईआर दर्ज़ था.

  8. COVER STORY : दुनिया के दो इलाके, दोनों ही संघर्षरत

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन में जहां संघर्ष जारी है, वहीं इज़रायल - फलस्तिनी लोगों के बीच फिर बढ़ी हिंसा

    यूक्रेन में कई जगहों पर रूसी फौज को कड़ी टक्कर मिल रही है, पर रूस के पलटवार का भी ख़तरा बरक़रार है.

    कैसे हो रही है निपटने की तैयारी और क्यों बढ़ रहा है इसराइली सेना और फलस्तीनी लोगों में संघर्ष. क्यों हथियार उठा रहे हैं युवा फलस्तीनी?

  9. जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर क्यों भड़क रही है कांग्रेस?

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस ने रविवार को जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. 143 चीज़ों पर जीएसटी को बढ़ाए जाने के कथित प्रस्ताव पर कांग्रेस ने इसे मध्यम और निम्न वर्ग के साथ ''धोखेबाज़ी'' बताया है.

    कांग्रेस की ये सख़्त प्रतिक्रिया एक मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर आई है जिसमें कहा गया है कि जीएसटी काउंसिल की तरफ़ से 143 चीज़ों के जीएसटी स्लैब को बढ़ाने का प्रस्ताव है और इसके लिए राज्यों से राय मांगी गई है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रिपोर्ट में कहा गया है कि 143 चीजों में से 92% चीजें ऐसी हैं जिन्हें 18% के स्लैब से 28% के स्लैब में ले जाने की बात है. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जीएसटी काउंसिल ने टैक्स रेट में बढ़ोतरी के लिए राज्यों से विचार नहीं मांगा है.

    सूत्रों ने बताया है कि जीएसटी रेट को तर्कसंगत बनाने पर विचार कर रहे मंत्रियों के पैनल ने अभी तक काउंसिल को अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. सूत्रों ने ये भी कहा है कि आधे से अधिक चीज़ों को 28% के जीएसटी स्लैब में करने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का दावा है कि जिन चीजों पर जीएसटी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है उनमें पापड़, गुड़, चश्मा, जूता, सूटकेस, 32 इंच से छोटी कलर टीवी जैसी चीजें शामिल हैं. सिंघवी का कहना है कि जीएसटी टैक्स में इस तरह की वृद्धि से मध्यम और निम्न वर्ग पर सबसे ज़्यादा मार पड़ेगी.

    सिंघवी का कहना है कि ये बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब सरकार के आंकड़ों के मुताबिक़, जीएसटी कलेक्शन सबसे उच्च स्तर पर है. टारगेट से ज़्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ है लेकिन इसके बावजूद इज़ाफ़ा किया गया है.

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, Twitter

    उन्होंने कहा है, ''ये बड़ा ही रहस्यमयी और विचित्र प्रस्ताव है, ऐसा लगता है कि सरकार का दायां हाथ जो कर रहा है वो बाएं हाथ को पता नहीं है. 143 चीज़ों में से कई आइटम ऐसे हैं जिनपर जीएसटी स्लैब में 2018 में कटौती की गई थी. ''

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने एक ट्वीट कर कहा है, ''मोदी सरकार ने रोज़मर्रा की 143 वस्तुओं पर GST बढ़ाने का फ़ैसला लिया ताकि हर महीने ₹1,42,000 करोड़ से अधिक वसूली हो.''

    उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है, ''क्या फ़र्क़ पड़ता है अगर -जेब में पैसा नहीं, बजट बिगड़ गया है, क्योंकि…भाजपा है तो यही मुमकिन है''

  10. बोरिस जॉनसन के भारत दौरे की अहम बातें

    वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत दौरे पर आए थे.

    दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रितानी प्रधानमंत्री ने बताया कि यूके सरकार ने नीरव मोदी और माल्या के प्रत्यर्पण के आदेश दे दिए हैं.

    उन्होंने कहा कि हम लोग ऐसे लोगों का स्वागत नहीं करते, जो भारत में कानून से बचने के लिए हमारी कानूनी प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहते हैं.

  11. गुवाहाटी नगर निगम चुनावः बीजेपी-एजीपी गठबंधन की जीत, आम आदमी पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस शून्य

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    असम

    इमेज स्रोत, DILIP SHARMA

    भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के साथ मिलकर गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में कुल 60 वार्डों में से 58 पर जीत हासिल की है.

    रविवार को जीएमसी चुनाव के सामने आए नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपना खाता खोला है, जबकि राज्य की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. एक सीट असम जातीय परिषद ने जीती हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार जीत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए भारी जनादेश के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया है.

    पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, "धन्यवाद गुवाहाटी! इस प्यारे शहर की जनता ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए असम बीजेपी को जोरदार जनादेश दिया है. लोगों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के तहत राज्य सरकार की मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है. इस कड़ी मेहनत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को मेरा आभार."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी ने तीन निर्विरोध उम्मीदवारों सहित 52 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी एजीपी ने छह वार्ड जीते है. वार्ड नंबर 42 से जीत दर्ज करने वाली आप प्रत्याशी मासूमा बेगम की भी काफी चर्चा हो रही है.

    दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद यहां भी पार्टी के कार्यकर्ता काफी सक्रिय हो गए है. जीएमसी का चुनाव आखिरी बार 2013 में हुआ था. दरअसल गुवाहाटी शहर के लोग सालों से दो बड़ी समस्याओं का सामना करते आ रहें है.

    पहली समस्या है कि बारिश के दिनों में शहर कृत्रिम बाढ़ से भर जाता है और दूसरी समस्या यहां पेयजल संकट है. पिछली कांग्रेस सरकार के समय गुवाहाटी में शुरू की गई जलापूर्ति परियोजना का फायदा अबतक शहर के अधिकांश लोगों को नहीं मिल पाया है. जबकि बीजेपी को भी शासन में आए करीब छह साल होने को है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    लिहाजा जीएमसी चुनाव के बाद लोगों को यह उम्मीद है कि इन दो बड़ी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा.

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी जीएमसी नतीजों पर एक ट्वीट कर कहा “मैं गुवाहाटी के लोगों के समक्ष जीएमसी चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अपना सिर झुकाता हूं. इस विशाल जनादेश के साथ लोगों ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारी विकास यात्रा पर अपने विश्वास की पुष्टि की है.”

    जीएमसी के 57 वार्डों में कुल 197 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. निगम के चुनाव में पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था और कुल मिलाकर 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ था.

  12. Live: बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर, 24 अप्रैल 2022, सुनिए वात्सल्य राय से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    • राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का एलान, रूस नहीं तोड़ पाएगा यूक्रेन के लोगों का इरादा, युद्ध में होगी जीत
    • पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र और विकास के नए उदाहरण पेश कर रहा है जम्मू कश्मीर
    • अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहले दौरे में किया वादा प्रधानमंत्री ने वहां क्या कहा और उनके दौरे पर लोगों की प्रतिक्रिया
    • ताइवान को लेकर चीन ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दिया जवाब
    • उर्दू अख़बारों की समीक्षा

    ऐसी ही कई ख़बरों के साथ वात्सल्य राय पेश कर रहे हैं बीबीसी हिंदा का डिजिटल बुलेटिन ''दिनभर''

  13. पीएम मोदी प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित, 'बड़ी बहन' को कुछ ऐसे किया याद

    लता मंगेशकर

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से रविवार को सम्मानित किया गया.

    मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ़ से इस पुरस्कार की शुरुआत की गई है.

    हर साल ये किसी एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने देश और समाज के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है.

    इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लता मंगेशकर उनकी बड़ी बहन थीं.

    उन्होंने कहा, ''मुझे गर्व होता है कि लता दीदी मेरी बड़ी बहन थीं. पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी की तरफ से हमेशा एक बड़ी बहन जैसा अपार प्रेम मुझे मिला है. इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आगे कहा, ''पुरस्कार जब लता दीदी जैसी बड़ी बहन के नाम से हो तो मेरे लिए उनके अपनत्व और प्यार का ही एक प्रतीक है. मैं इस पुरस्कार को सभी देशवासियों के लिए समर्पित करता हूं. जिस तरह लता दीदी जन-जन की थीं. उसी तरह से उनके नाम से मुझे दिया गया ये पुरस्कार जन-जन का है.''

    पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी से पहले से भी भारत को आवाज़ देने वाली लता मंगेशकर के सुर देश के 75 सालों की यात्रा से जुड़े रहे.

    उन्होंने कहा कि मंगेशकर परिवार का संगीत के लिए जो योगदान रहा है, उसके लिए देश उनका कर्ज़दार है.

  14. रूस-यूक्रेन युद्ध का माउंट एवरेस्ट जाने वालों पर क्या असर पड़ रहा - ग्राउंड रिपोर्ट

    आंग सारकी शेरपा

    इमेज स्रोत, BBC/ANBARASAN

    इमेज कैप्शन, आंग सारकी शेरपा

    आंग सारकी शेरपा का काम दुनिया के सबसे जोख़िम भरे कामों में से एक है, लेकिन वो तमाम जोख़िमों से जूझते हुए अपने काम में लगे रहते हैं.

    दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों के लिए रस्सियों और एल्यूमिनियम की सीढ़ियां लगाने वाले आंग सारकी शेरपा को 'आईसफ़ॉल डॉक्टर' के रूप में जाना जाता है. वह नेपाल के सबसे अनुभवी शेरपाओं में से एक हैं.

    लगातार अपनी जगह बदलती ग्लेशियर की बर्फ और गहरी खाइयों से जूझते हुए शेरपा हर साल अपने जोख़िम भरे काम से सैकड़ों पर्वतारोहियों की एवरेस्ट पर चढ़ाई को संभव बनाते हैं.

    वे अप्रैल और मई के महीने में बेस कैंप पहुंचते हैं जहां से एवरेस्ट पर चढ़ने का सिलसिला शुरू होता है. हालिया सालों में एवरेस्ट पर चढ़ाई करना काफ़ी जोख़िम भरा रहा है. पिछले कुछ सालों में यहां हिमस्खलन की कई ख़तरनाक घटनाएं हुई हैं. इसके बाद 2020 में कोविड की वजह से यहां पहुंचने वाले पर्वतारोहियों की संख्या कम रही.

  15. म्यांमार में विद्रोही क्यों दे रहे हैं चीन से जुड़ी माइनिंग कंपनियों को हमले की चेतावनी

    म्यांमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    म्यांमार के विद्रोहियों ने देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित चीन समर्थित खदानों पर हमले की चेतावनी जारी की है. इन विद्रोहियों का कहना है कि ऐसी परियोजनाओं का मुनाफ़ा सीधा सैन्य शासन की जेब में जाता है और अगर ये परियोजनाएं रोकी नहीं गईं तो खदानों पर हमला किया जाएगा.

    म्यांमार में हुए तख़्तापलट के बाद से ही देश की अर्थव्यवस्था उथल-पुथल से जूझ रही है. दुनिया के कई देशों ने म्यांमार के सैन्य से जुड़े कारोबारों पर प्रतिबंध लगाए हैं. ये जो विद्रोही समूह हैं ये खुद को पीपल्स डिफ़ेंस फोर्स (पीडीएफ) कहते हैं, ये सैन्य शासन के ख़िलाफ़ अपना प्रतिरोध जताते रहते हैं.

    चीन के वानबाओ माइनिंग की म्यांमार के सैन्य स्वामित्व वाले समूह म्यांमा इकनॉमिक होल्डिंग्स के साथ खदानों को चलाने की जिम्मेदारी है. लेकिन हाल फिलहाल में संघर्ष, इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई और कोरोना वायरस की वजह से खदान के काम में अड़चने आती रहीं.

    अब गुरुवार को 16 विद्रोही संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि खनन से होने वाली कमाई म्यांमार के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और उनके दोस्तों के जेब में जाएगी.

    पीडीएफ के एक प्रवक्ता ने न्यूज़ एजेंसी एएफपी से कहा, ''हम इंतज़ार करेंगे और देखेंगे कि क्या वो प्रोजेक्ट चलाएंगे या नहीं. अगर वो चलाते हैं तो हम उनपर हमला करेंगे.''

    विद्रोही संगठनों का कहना है कि सालों से काम करने के बावजूद भी चीन समर्थित खदानों से स्थानीय लोगों का फ़ायदा नहीं होता है. संगठन के प्रवक्ता ने कर्मचारियों से खदानों के ख़िलाफ़ सविनय अवज्ञा आंदोलन में शामिल होने और धरना करने की अपील की है.

    इससे पहले फरवरी में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि एक खदान पर विद्रोहियों ने रॉकेट से हमला किया था, इस खदान पर सालों से भूमि हथियाने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के आरोप लगते रहे थे.

    बता दें कि पिछले कुछ सालों में म्यांमार के कमर्शियल हब यंगून और दूसरे शहरों में खदान के विरोध में चीन विरोधी भावना को बढ़ावा मिला है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जनवरी में विद्रोहियों ने चीन समर्थित खदान को बिजली आपूर्ति करने में रुकावट पैदा की थी, जिसकी वजह से प्रोडक्शन में रुकावट आई थी.

  16. यूक्रेन से निकलकर पांच देशों को पार करने वाली लड़की की कहानी

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन से निकलकर पांच देशों को पार करने वाली लड़की की कहानी

    यूक्रेन में अपने सपनों, उम्मीदों और लक्ष्यों को पीछे छोड़ कैसे एक आम लड़की पांच देशों को पार करते हुए अपनी मंज़िल तक पहुंची?

  17. इसराइल: वेस्ट बैंक से 'आतंकी गतिविधियों के आरोप' में 12 लोगों की गिरफ़्तारी

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    इसराइली सुरक्षाबलों ने वेस्ट बैंक से 12 लोगों को गिरफ़्तार किया है. रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक़, इन सभी लोगों को इसराइल के अंदर घातक हमला करने के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया है.

    इसराइल की सेना और एक घरेलू सुरक्षा एजेंसी ने बताया है कि इन दोनों ने मिलकर वेस्ट बैंक के कई इलाक़ों में ''संयुक्त आतंकरोधी गतिविधियों'' को संचालित किया है.

    एक बयान में कहा गया है, ''सुरक्षाबलों ने सप्ताहांत में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में कुल 12 लोगों को गिरफ़्तार किया है.''

    गिरफ़्तार किए गए लोगों में एक ऐसा शख़्स भी है, जिसने तेल अवीव के नाइटलाइफ़ एरिया में हुई गोलीबारी में अपने रिश्तेदार की मदद की थी, इस गोलीबारी में तीन इसराइली मारे गए थे और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए थे.

    22 मार्च से इसराइल में हुए चार हमलों में कुल 14 लोगों की मौत हुई है. इनमें से कुछ घटनाओं को इस्लामिक स्टेट संगठन से जुड़े या उससे प्रेरित हमलावरों ने अंजाम दिया था. वहीं इसी अवधि में पूरे वेस्ट बैंक को मिलकार कुल 24 फ़लस्तीनियों की मौत हुई है, क्योंकि हमलों के जवाब में इसराइल ने अपने अभियान को तेज कर दिया है.

  18. एलन मस्क ने टेस्ला को टॉप कंपनी कैसे बनाया? Duniya Jahan

    वीडियो कैप्शन, एलन मस्क ने टेस्ला को टॉप कंपनी कैसे बनाया? Duniya Jahan

    साल 2008 में दिवालिया होने की कगार तक पहुंच चुकी टेस्ला 2018 में एक बार फिर उसी हाल तक पहुंच गई थी. लेकिन इसी साल उसकी मॉडल 3 दुनिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी.

    और फिर 2021 में टेस्ला दुनिया की दस बड़ी कंपनियों में शुमार हो गई. तो दुनिया जहान में इस बार पड़ताल ये कि एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला को बाज़ार मूल्य के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी कैसे बनाया. पड़ताल ये भी कि टेस्ला के शेयरों की क़ीमत इतनी अधिक क्यों है?

  19. लोकतंत्र और संकल्प की नई मिसाल पेश कर रहा है जम्मू और कश्मीर: पीएम मोदी

    जम्मू-कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर लोकतंत्र और दृढ़ संकल्प की नई मिसाल पेश कर रहा है, बीते 2-3 सालों में जम्मू और कश्मीर में विकास के नए आयाम बने हैं.

    अगस्त, 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पहली बार जम्मू और कश्मीर के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 2 साल में जम्मू और कश्मीर में 38 हज़ार करोड़ का प्राइवेट इंवेस्टमेंट आया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंचायती राज दिवस के दिन प्रधानमंत्री मोदी जम्मू से क़रीब 17 किलोमीटर दूर सांबा ज़िले के पल्ली गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे.

    उन्होंने कहा, ''पल्ली पंचायत देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनने की तरफ बढ़ रही है. इस बार का पंचायती राज दिवस, जम्मू कश्मीर में मनाया जाना, एक बड़े बदलाव का प्रतीक है.''

    उन्होंने आगे कहा, ''ये बहुत ही गर्व की बात है, कि जब लोकतंत्र जम्मू कश्मीर में ग्रास रूट तक पहुंचा है, तब यहां से मैं देशभर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं.''

    प्रधानमंत्री ने अपने दौरे पर जम्मू और कश्मीर के विकास के लिए 20 हज़ार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

    इस मौके पर उन्होंने कहा, ''यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20 हज़ार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. जम्मू और कश्मीर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य में तेजी से काम चल रहा है. इन प्रयासों से बहुत बड़ी संख्या में जम्मू और कश्मीर के नौजवानों को रोज़गार मिलेगा.''

  20. ताइवान की यूक्रेन से तुलना पर भड़का चीन, कहा- हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

    शी जिनपिंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 12 अप्रैल को अमेरिकी अख़बार लॉस एंजिलिस टाइम्स में एक लेख लिखकर यूक्रेन और ताइवान की तुलना की थी और कहा था कि अमेरिका को ये साफ़ करना चाहिए कि वह ज़रूरत पड़ने पर ताइवान की मदद के लिए खड़ा होगा.

    इस लेख के जवाब में चीन के काउंसल जनरल ज़ांग पिंग ने एक चिट्ठी अख़बार को लिखते हुए शिंजो आबे के लेख पर कड़ा ऐतराज़ दर्ज कराया है.

    लेख के जवाब में ज़ांग पिंग ने लिखा है-

    ऑप-पेड के लेखक शिंजो आबे ने ग़ैर-ज़िम्मेदाराना टिप्पणी करते हुए अमेरिका से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह ताइवान की रक्षा के लिए खड़ा रहेगा. यह केवल दो मुख्य देशों के बीच टकराव को भड़काने का काम है. चीन ऐसी बात को मज़बूती से ख़ारिज करता है.

    ताइवान और यूक्रेन की स्थितियों की तुलना नहीं की जा सकती. ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है, जहां पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना ही एकमात्र क़ानूनी सरकार है. इस एक-चीन सिद्धांत के बारे में चीन-अमेरिका और चीन-जापान के राजनयिक संबंधों के समय ही साफ़ किया जा चुका है.