COVER STORY: लैंड माइन्स से ख़तरा
यूक्रेन के कीएव इलाक़े में भीषण लड़ाई के बाद जगह-जगह से जिंदा बमों को हटाया जा रहा है.
ताकी लड़ाई के दौरान ये बम फटे नहीं. लेकिन माइन्स और दूसरे गोला बारूद के चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ रही है.
सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंज़र्स बैंगलोर के सबसे छोटे स्कोर का मुक़ाबला बड़ी आसानी से 8 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया है.
प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह
यूक्रेन के कीएव इलाक़े में भीषण लड़ाई के बाद जगह-जगह से जिंदा बमों को हटाया जा रहा है.
ताकी लड़ाई के दौरान ये बम फटे नहीं. लेकिन माइन्स और दूसरे गोला बारूद के चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ रही है.

इमेज स्रोत, ANI
यूक्रेन में चल रहे युद्ध और दिल्ली दंगों की कवरेज को लेकर भारत सरकार ने शनिवार को प्राइवेट टीवी चैनलों को सख़्त निर्देश जारी किए हैं.
सरकार की तरफ़ से कहा गया है कि ऐसे कवरेज की कुछ बहसों में भड़काऊ और अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसमें ''परमाणु पुतिन'' और ''अली, बली और खलबली'' जैसी हेडलाइंस या टैगलाइंस का भी ज़िक्र किया गया है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सरकार ने पाया है कि एक तरफ़ यूक्रेन संघर्ष की कवरेज में टीवी न्यूज़ चैनल्स की तरफ़ से ''झूठे दावे'' और ''अकसर गलत तरीक़े से बयानों'' का इस्तेमाल किया गया.
दूसरी तरफ़ उत्तर पश्चिमी दिल्ली में हुई घटनाओं की कवरेज पर भी सवाल उठाया गया है.
सरकार ने कहा है कि प्रशासन की कार्रवाई को सांप्रदायिक रंग दिया गया. साथ ही ये भी कहा कि दिल्ली हिंसा पर टेलीविजन चैनलों पर कुछ बहसों में असंसदीय, भड़काऊ और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल हुआ था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
''सरकार ने जताई है चिंता''
सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ़ से जारी एडवाइज़री में कहा गया है, ''सरकार टेलीविजन चैनलों के कंटेंट के प्रसारण करने के तरीकों पर गंभीर चिंता जताती है.''
एडवाइजरी में कहा गया है कि सरकार, टेलीविजन चैनलों को केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) कानून 1995 की धाराओं और इसके तहत आने वाले नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कंटेंट के प्रसारण को तुरंत रोकने की हिदायत देती है.
इस एडवाइजरी में यूक्रेन युद्ध की कवरेज से जुड़े कुछ उदाहरण भी दिए गए हैं. कहा गया है कि टीवी चैनल यूक्रेन संघर्ष को दिखाते हुए भड़काऊ हेडलाइन और टैगलाइन का इस्तेमाल करते हैं, जिसका ख़बर से कोई वास्ता नहीं होता है.
ऐसी ही कुछ हेडलाइन और टैगलाइन के उदाहरण एडवाइज़री में दिए गए हैं. जैसे- ''परमाणु पुतिन से परेशान ज़ेलेंस्की'', ''परमाणु एक्शन की चिंता से ज़ेलेंस्की को डिप्रेशन''.
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने प्राइवेट टीवी चैनलों को असंसदीय, भड़काऊ और सामाजित तौर पर अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल कर बहस दिखाने से भी आगाह किया है. इसमें कहा गया है कि ऐसी चीजें दर्शकों पर नकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव डाल सकते हैं और सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा दे सकते हैं.

इमेज स्रोत, Lokesh Bhardwaj
राजस्थान में दो अप्रैल को करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब अलवर ज़िले में बुलडोज़र से मंदिर तोड़ने के मामले से विवाद हो गया है.
दरअसल, 22 अप्रैल, 2022 के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में बुलडोजर से एक मंदिर को तोड़ते हुए दिखाया जा रहा है.
ये वीडियो राजस्थान के अलवर ज़िले में राजगढ़ नगर पालिका की ओर से हुई कार्रवाई का है.
अलवर ज़िले के राजगढ़ में 17 और 18 अप्रैल को नगर पालिका ने सड़क चौड़ी कर गौरव पथ बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.
इस दौरान राजगढ़ मेला के चौराहे से गोल चक्कर तक की सड़क के दोनों ओर से मकान, दुकान और तीन मंदिरों समेत कऱीब 85 इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई के पांच दिन बाद तक किसी तरह की चर्चा और ना ही किसी तरह का विरोध सामने आया.
लेकिन, वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा. भारतीय जनता पार्टी के राज्य से लेकर दिल्ली तक के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी.
बीजेपी ने इस कार्रवाई का विरोध किया और मंदिर पर बुलडोजर की कार्रवाई के लिए राज्य की अशोक गहलोत सरकार को दोषी ठहरा रही है.
बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं और उन्होंने आपसी सौहार्द बिगाड़ने और मंदिर तोड़ने की घटना के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार बताया.

इमेज स्रोत, ANI
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पूर्व मंत्रियों, विधायकों और उनके परिवारवालों समेत 184 लोगों की सुरक्षा हटा दी है.
जिन 184 लोगों की सुरक्षा हटाई गई है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का परिवार, गुरदर्शन बरार, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयबीर सिंह शामिल हैं.
इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह और बीबी जागिर कौर, तोता सिंह, पूर्व कांग्रेस सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, संतोष चौधरी और पूर्व कांग्रेस विधायक दीप मल्होत्रा के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
बीजेपी के पंजाब उपाध्यक्ष राजेश बग्गा, बीजेपी की स्टार कैंपेनर माही गिल, बीजेपी जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह कोहली की भी सुरक्षा व्यवस्था पंजाब सरकार ने हटाई है.

इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाक़ात के बाद एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान उनसे 'भारत में बढ़ते हिंदू राष्ट्रवाद और मानवाधिकारों के उल्लंघन' से जुड़ा सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि भारत एक महान लोकतंत्र है और यहां लोगों के पास संवैधानिक सुरक्षा है.
उन्होंने कहा, ''हम मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के सवालों पर बेशक बातचीत करते हैं, हमारी दोस्ती का फ़ायदा यह है कि हम ये बातें कर सकते हैं, और हम इस मुद्दे पर बात एक दोस्ताना और निजी तरीके से करते हैं.''
"यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत में सभी समुदायों के लिए संवैधानिक सुरक्षा है, भारत दुनियाभर के कई देशों में चलने वाले निरंकुशता के शासन से बहुत अलग है. भारत यह एक महान लोकतंत्र है, लगभग 1.35 अरब लोग इस लोकतंत्र में रहते हैं और हमें इसका जश्न मनाना चाहिए."

इमेज स्रोत, Getty Images
सऊदी अरब और ईरान क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी हैं और अब ऐसा बताया जा रहा है कि रिश्तों में सुधार के लिए दोनों देशों ने एक बार फिर बातचीत शुरू कर दी है.
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एक ईरानी न्यूज़ वेबसाइट का कहना है कि बग़दाद में ये बातचीत हुई है.
बता दें कि ईरान और सऊदी अरब के बीच कई मामलों को लेकर मतभेद है और कई क्षेत्रीय संघर्ष की घटनाओं और राजनीतिक विवादों में दोनों एक दूसरे के विरोधी पक्षों में रहे हैं.
दोनों देशों ने आपसी तनाव को कम करने के लिए पिछले साल सीधी बातचीत शुरू की थी.
ईरान ने इस बातचीत को बिना कोई कारण बताए पिछले महीने बंद कर दिया था.
ये कदम तब उठाया गया था जब सऊदी अधिकारियों ने एक दिन में 81 लोगों को मौत की सज़ा दी थी, इनमें से आधे कथित तौर पर शिया समुदाय के लोग थे.

"हम अभी कुछ नहीं कह सकते...सोमवार को कोर्ट का फ़ैसला आएगा, तब कुछ कह पाएंगे."
ये शब्द हैं राम रेड्डी के जिनकी बेटी संतोष रूपा अब से लगभग सात साल पहले उन्हें कुछ बताए बिना अमेरिका से सीधे बलात्कार के अभियुक्त बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के विवादित आश्रम में रहने आ गई थी जो कई सालों से फ़रार हैं.
38 वर्षीय संतोष रूपा उन कई महिलाओं में शामिल हैं जो आज भी दिल्ली के रोहिणी में स्थित पांच मंज़िला ऊंची क़िलेनुमा इमारत में रहती हैं.
इनमें से कई महिलाओं के घर वाले राम रेड्डी की तरह अपनी बेटियों को विवादित आश्रम से निकालने की कोशिश करते रहे हैं.
लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब इस विवादित आश्रम से जुड़ा मामला कोर्ट पहुंचा हो.

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान करने वाली निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ऐसा नहीं कर सकी हैं. पुलिस ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें नोटिस दिया था.
अब वो न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बरसती नजर आईं.
नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री पर गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री ने बड़े मुद्दों को छोड़कर लोगों को निशाना बनाने और आरोप लगाकर जेल भेजने पर ध्यान केंद्रित कर रखा है.
महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है.
अमरावती से आकर नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा मुंबई में खार इलाके में अपने घर में रुके हुए हैं. सुबह से ही उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता नज़र आ रहे हैं. ये कार्यकर्ता नवनीत राणा और रवि राणा के ख़िलाफ़ जमकर नारे भी लगाते नज़र आए.
दूसरी तरफ, शिवसेना सांसद संजय राउत और महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का दावा है कि नवनीत राणा और रवि राणा का ये ऐलान महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा है.
पाटिल का कहना है कि नवनीत राणा और रवि राणा राज्य सरकार की इमेज बिगाड़ना चाहते हैं और माहौल को ख़राब करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''अगर हनुमान चालीसा करना है तो वो अपने घर पर भी कर सकते थे, मातोश्री के बाहर करने की क्या ज़रूरत है.''

इमेज स्रोत, ANI
भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) ने एक बयान जारी कर लोगों को धोखाधड़ी से सचेत किया है.
भारतीय डाक का कहना है कि हाल के दिनों में कई वेबसाइट सर्वे, प्रश्नोत्तरी के जरिए और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सरकारी सब्सिडी दिए जाने का दावा कर रहे हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय डाक ने अपने बयान में कहा है, ''हम देश के नागरिकों को सूचित करना चाहते हैं कि भारतीय डाक सर्वेक्षण आदि के आधार पर सब्सिडी, बोनस या पुरस्कार की घोषणा जैसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है. इस तरह की अधिसूचना/संदेश/ई-मेल प्राप्त करने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे ऐसे फर्जी और नकली संदेश पर विश्वास न करें या इसका उत्तर नहीं या कोई व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करें.''
बयान में आगे कहा गया है कि भारतीय डाक अब ऐसे वेबसाइटों से बचाव के लिए ज़रूरी कार्रवाई कर रहा है.

इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित दौरे से केवल दो दिन पहले जम्मू के सुंजवां के सैन्य छावनी वाले इलाक़े में हमला हुआ है. प्रधानमंत्री रविवार को सांबा के पाली गांव में 'राष्ट्रीय पंचायत दिवस' के अवसर पर लोगों को संबोधित करेंगे. सुंजवां कैंप पाली से महज़ 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
इस हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन कश्मीर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में मायूसी है कि 2019 में जम्मू-कश्मीर की संप्रभुता समाप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा को केवल जम्मू तक ही सीमित कर दिया है, जिसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि वह कश्मीर से संबंधित किसी राजनीतिक रियायत की कोई बड़ी घोषणा नहीं करेंगे.
जम्मू में हमला क्यों?
जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह के अनुसार, सशस्त्र चरमपंथियों ने शुक्रवार को तड़के सवेरे सहरी से पहले जम्मू के सीमावर्ती ज़िले सांबा के सुंजवां इलाक़े में सैन्य छावनी के पास एक बस पर हमला किया. यह बस सेन्ट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (सीआईएसएफ़) के जवानों को सुबह की शिफ्ट के लिए लेकर जा रही थी, चरमपंथियों ने बस पर फ़ायरिंग की और ग्रेनेड दागे.

इमेज स्रोत, ANI
आईपीएल-2022 में 22 अप्रैल को राजस्थान और दिल्ली के बीच हुए मुक़ाबले में हंगामा देखने को मिला था.
अंतिम ओवर में हुए नो बॉल के विवाद को लेकर अब आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मैच फ़ीस का 100% ज़ुर्माना लगाया गया है. जबकि दिल्ली के गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर पर मैच फ़ीस का 50% ज़ुर्माना लगाया गया है.
वहीं दिल्ली के सहायक कोच प्रवीण आमरे पर मैच फ़ीस का 100% ज़ुर्माना लगाया गया है साथ ही उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है.
पूरा मामला क्या है?
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स ने 15 रन से हरा दिया था. इससे पहले मैच का आखिरी ओवर मेकॉय कर रहे थे. दिल्ली को जीत के लिए 36 रन बनाने थे, यानी सभी छह गेंदों पर छक्के की दरकार थी.
पहली तीन गेंदों पर रोवमैन पॉवेल ने लगातार तीन छक्के भी लगा दिए. इस ओवर की तीसरी गेंद पर हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला. रोवमैन पॉवेल ने जो तीसरा छक्का जड़ा दिल्ली की टीम उसे 'नो-बॉल' देने की मांग कर रही थी.
'नो-बॉल' करार नहीं दिए जाने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे. इससे कुछ देर तक मैच रुक गया. इस बीच दिल्ली के सहायक कोच प्रवीण आमरे भी मैदान पर चले गए लेकिन अंपायर ने उन्हें वापस भेज दिया.

इमेज स्रोत, Getty Images
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) की ओर से पेट्रोल-डीज़ल पर सब्सिडी घटाने की मांग को पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री ने शुक्रवार को स्वीकार कर लिया.
समाचार एजेंसी एएफ़पी की ख़बर के अनुसार, इसके अलावा बिज़नेस टैक्स से छूट की योजना को बंद करने की मांग भी पाकिस्तान ने मान ली है.
आईएमएफ़ ने साल 2019 में पाकिस्तान को तीन सालों के लिए 6 अरब डॉलर के कर्ज़ को मंज़ूरी दी थी लेकिन मुल्क में आर्थिक सुधारों की धीमी गति को देखते हुए इसका आवंटन रुक-रुक कर किया जा रहा था.
वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल ने कहा, "वॉशिंगटन में सालाना बैठक के दौरान आईएमएफ़ से अच्छी चर्चा हुई. उन्होंने ईंधन पर सब्सिडी बंद करने को कहा है. मैंने इसके लिए सहमति दे दी है."
उन्होंने कहा, "हम अभी जितनी सब्सिडी दे रहे हैं वो आगे जारी नहीं रख सकते. इसलिए हम इसमें कटौती करने जा रहे हैं."
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिजली और ईंधन पर भारी-भरकम छूट दी और कारोबार के लिए कर्ज़ माफ़ी का भी प्रावधान किया. इनकी वजह से ही आईएमएफ़ की राशि का आवंटन बाधित हुआ.

इमेज स्रोत, ANI
बिहार में आरजेडी की बुलाई इफ़्तार पार्टी में जाकर चर्चा का विषय बने सीएम नीतीश कुमार अगले ही दिन यानी शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को लेने ख़ुद हवाई अड्डे पहुंचे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
नीतीश कुमार ने गुलदस्ता देकर गृह मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं की बंद कमरे में भी मुलाक़ात हुई.
अमित शाह जगदीशपुर में सन् 1857 के विद्रोह के नायकों में से एक वीर कुंवर सिंह की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार दौरे पर हैं.
इससे पहले शुक्रवार को नीतीश कुमार बिहार में अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी आरजेडी की इफ़्तार पार्टी में शामिल हुए थे और तेज प्रताप यादव ने दावा किया था कि उनके और सीएम के बीच सरकार बनाने को लेकर सीक्रेट बातचीत हुई है. उन्होंने कहा था कि बिहार में खेल होगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2

इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान की सरकारी मीडिया में आई ख़बरों में दावा किया गया है कि एक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के एक सीनियर कमांडर की गाड़ी पर कुछ हमलावरों ने गोलियां बरसाईं.
इस हमले में कमांडर बाल-बाल बच गए लेकिन उनके एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई. मेहर न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ जनरल हुसैन अल्मासी का स्वास्थ्य एकदम ठीक है.
सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि ब्रिगेडियर जनरल हुसैन अलमासी हमले में सुरक्षित बच गए हैं. हमला शनिवार को दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में हुआ.
एजेंसी ने बताया कि अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. हमले में मारे गए कमांडर के बॉडीगार्ड का नाम सेकेंड लेफ़्टिनेंट महमूद अबसलन बताया जा रहा है.
अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान से सटे ईरान का सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत ड्रग तस्करों के गिरोह के लिए कुख्यात है. यहां अक्सर सुन्नी इस्लामी चरमपंथियों और शिया अधिकारियों के बीच झड़पें होती रहती हैं.

इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है. शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मरने वालों में 55 वर्षीय राजकुमार यादव, उनकी 25 वर्षीय बेटी मनीषा, उनकी पत्नी कुसुम, बहू सविता और महज़ दो साल की पोती मिताक्षी शामिल हैं.
पुलिस ने पीटीआई को बताया कि ये वारदात शुक्रवार देर रात हुई जब राजकुमार के बेटे सुनील घर पर नहीं थे. वो एक शादी में गए थे.
पुलिस ने बताया कि इस वारदात को लेकर गंगापार थरवई पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने कहा, जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई है और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं.
थरवई में हुई इस वारदात पर प्रयागरात एसएसपी ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, "आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में करीब चार-पांच लोग मृत मिले हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
"सूचना के बाद पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड, आला अधिकारी सभी मौके पर पहुंचे. मैं ख़ुद भी मौके पर पहुंचा. इस परिवार के मुखिया राजकुमार यादव की एक पांच वर्षीय पोती जीवित हैं. रात में सो रहे छह में से पांच मृत हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है."
"मौके पर पाया गया कि घर के एक बेडरूम में आग लगी थी, जिसे दमकल विभाग ने बुझाया. जांच के लिए सात टीमें बनाई गई हैं. बॉडी पोस्टमॉर्टम के बाद कई वजहें सामने आएंगी. किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा."

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका ने भारत और रूस के संबंधों पर एक बार फिर से बयान दिया है. पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत को लगातार ये कह रहा है कि वो रक्षा क्षेत्र में रूस पर अपनी निर्भरता को कम करे.
अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस के साथ एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की पांच यूनिट ख़रीदने के लिए 5 अरब डॉलर का समझौता किया था.
उस समय ट्रंप प्रशासन ने ये चेतावनी भी दी थी कि यदि भारत ये समझौता करता है तो उस पर अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अमेरिका ने तुर्क़ी पर रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदने पर अपने CAATSA कानून के तहत प्रतिबंध लगा रखे हैं.

इमेज स्रोत, ANI
पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी जॉन किर्बी ने शुक्रवार को रिपोर्टर्स से कहा, "हम भारत और अन्य देशों के साथ इस मुद्दे पर अपनी स्थिति को साफ़ कर चुके हैं कि हम उन्हें रक्षा ज़रूरतों के लिए रूस पर निर्भर नहीं देखना चाहते हैं. हम इस रुख को लेकर ईमानदार हैं और हम उन्हें ऐसा न करने के लिए कहते रहेंगे."
उन्होंने कहा, "इसी के साथ हम भारत के साथ अपने रक्षा सहयोग को भी अहमियत देते हैं. जैसा कि एक सप्ताह पहले ही दिखा, हम इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं. ये इसलिए आगे बढ़ेगा क्योंकि हमारे संबंध महत्वपूर्ण हैं. भारत उस क्षेत्र में रक्षा प्रदान करने वाला देश है और हम इसका सम्मान करते हैं."

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बढ़ती महंगाई और बैंक में बचत पर घटती ब्याज़ दर को लेकर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "महंगाई दर: 6.95%, एफ़डी ब्याज़ दर: 5%."
उन्होंने आगे लिखा है, "आपके बैंक ख़ाते में 15 लाख रुपये जमा होने के बारे में भूल जाइए, पीएम मोदी के 'मास्टरस्ट्रोक्स' ने आपकी मेहनत की कमाई को भी ध्वस्त कर दिया है."
राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक ग्राफ़िक कार्ड भी शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी को रोलर पर बैठा दिखाया गया है. इसके साथ तुलना कर के बताया गया है कि साल 2012 में दो लाख रुपये के फ़िक्स्ड डिपॉज़िट पर जनता को 19,152 रुपये ब्याज़ मिलता था, जबकि 2022 में ये घटकर 11,437 रह गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 2 हज़ार 527 नए मामले आए हैं. देश में कोरोना के ऐक्टिव मरीज़ों की संख्या बढ़ना जारी है और अब ये 15 हज़ार के पार हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 0.56 फ़ीसदी हो गई है.
भारत में फ़िलहाल कोरोना के 15 हज़ार 79 मरीज़ों का इलाज चल रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मुंबई के खार इलाक़े में स्थित सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर मौजूद हैं बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर. नवनीत राणा ने कहा था कि वो मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ेंगी.

इमेज स्रोत, WWW.UGC.AC.IN
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) ने भारतीय छात्रों को आगाह किया है कि वे पाकिस्तान के किसी कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थान में दाख़िला न लें.
अगर ऐसा होता है तो छात्रों को भारत में कोई नौकरी या उच्च शिक्षा हासिल नहीं हो सकेगी.
एक महीने पहले ही भारतीय छात्रों को चीन के शिक्षण संस्थानों में उच्चा शिक्षा हासिल करने से बचने की चेतावनी दी गई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यूजीसी और एआईसीटीई की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है, "सभी (छात्रों) को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान न जाएं. पाकिस्तान के किसी कॉलेज या शिक्षण संस्थान में कोई भी भारतीय नागरिक या भारतीय मूल का विदेशी नागरिक दाख़िला लेना चाहता है तो वो पाकिस्तानी सर्टिफ़िकेट के आधार पर भारत में नौकरी या उच्च शिक्षा पाने के योग्य नहीं रह जाएगा."

इमेज स्रोत, Getty Images
इसमें कहा गया है, "हालांकि, पाकिस्तान में शिक्षा पाने वाले और भारतीय नागरिकता पाए हुए प्रवासी नागरिक और उनके बच्चे भारत में रोज़गार हासिल कर सकते हैं. बशर्ते गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा मंज़ूरी मिले."
पीटीआई के अनुसार ऐसा परामर्श जारी करने के पीछे क्या कारण हैं, इसके बारे में अभी संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.