IPL 2022: हैदराबाद 9 विकेट से जीता, बैंगलोर को किया था 68 पर ऑल आउट

सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंज़र्स बैंगलोर के सबसे छोटे स्कोर का मुक़ाबला बड़ी आसानी से 8 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह

  1. यूक्रेन का दावा- दो और रूसी जनरलों की युद्ध में हुई मौत

    रूस-यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेनी सेना की तरफ़ से दावा किया गया है कि युद्ध में दो और रूसी जनरलों की मौत हो गई है.

    यूक्रेन का कहना है कि दोनों ही जनरल दक्षिण पूर्वी खेरसोन क्षेत्र में युद्ध के दौरान मारे गए.

    यूक्रेन की रक्षा मंत्रालय के इंटेलिजेंस अपडेट के मुताबिक़, एक तीसरे जनरल जो रूस के '49 जनरल आर्मी' के हैं वो भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, साथ ही एक मोबाइल कमांड सेंटर को तबाह कर दिया गया है.

    पश्चिमी विशेषज्ञों का मानना है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में किसी भी अन्य संघर्ष की तुलना में ज़्यादा रूसी जनरलों की मौत हुई है.

    विशेषज्ञ इसे तैयारी में कमी के तौर पर देखते हैं, जिसकी वजह से वरिष्ठ अधिकारियों को ऐसी जगह पर तैनात होना पड़ता है जहां उन्हें जान तक गंवानी पड़ रही है.

    इससे पहले ब्रिटेन के डिफ़ेंस इंटेलिजेंस ने बताया था कि यूक्रेनी सेनाएं, रूस के ख़िलाफ़ जवाबी हमला करने में कामयाब रही हैं और पूर्वी क्षेत्र में रूस को मिली बढ़त को इससे नुकसान पहुंच रहा है.

  2. IPL 2022: RCBvsSH: हैदराबाद 9 विकेट से जीता, बैंगलोर को किया था 68 पर ऑल आउट

    इस जीत के साथ ही हैदराबाद टीम के सात मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वो पॉइन्ट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, इस जीत के साथ ही हैदराबाद टीम के सात मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वो पॉइन्ट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है

    सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंज़र्स बैंगलोर के सबसे छोटे स्कोर का मुक़ाबला बड़ी आसानी से 8 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया है.

    69 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई.

    अभिषेक शर्मा 47 रन बना कर आउट हुए. वहीं विलियम्सन 16 रन पर और राहुल त्रिपाठी 7 रन बना कर नॉट आउट रहे.

    इस जीत के साथ ही हैदराबाद टीम आईपीएल 2022 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

    हैदराबाद ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए, IPL, IPL 2022, RCBvsSR

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ़्रीकी 21 वर्षीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मार्को जानसेन ने पहले बैंगलोर के कप्तान डुप्लेसी को आउट किया, फिर विराट कोहली को और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अनुज रावत को चलता किया

    बैंगलोर का आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे ख़राब प्रदर्शन

    इससे पहले रॉयल चैलेंज़र्स बैंगलोर ने आईपीएल के इतिहास में बल्ले से अपना अब तक का दूसरा सबसे ख़राब प्रदर्शन किया. बैंगलोर की पूरी टीम केवल 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

    यह आईपीएल में अब तक का छठा न्यूनतम स्कोर है. वहीं बैंगलोर का दूसरा सबसे ख़राब बल्लेबाज़ी प्रदर्शन है.

    बैगलोर की टीम 2017 में आज की तारीख़ (17 अप्रैल) पर कोलकाता के ख़िलाफ़ 49 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी.

    ये आईपीएल के इतिहास में न केवल बैंगलोर का बल्कि किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड है.

    टॉस जीत कर हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    मैच के दूसरे ओवर में ही हैदराबाद के युवा मार्को जानसेन ने तीन विकेट लेकर बैंगलोर की कमर तोड़ दी.

    दक्षिण अफ़्रीकी 21 वर्षीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मार्को जानसेन ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी को बोल्ड आउट किया.

    अगली ही गेंद पर पूर्व कप्तान विराट कोहली भी बिना ख़ाता खोले शून्य पर आउट हो गए.

    इस ओवर की आखिरी गेंद पर जानसेन ने अनुज रावत को शून्य पर आउट कर बैंगलोर को तीसरा झटका दिया.

    फाफ डुप्लेसी

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    शुरुआती झटके से उबर नहीं सका बैंगलोर

    इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल आए. अगले दो ओवरों तक विकेट नहीं गिरे. लेकिन मैच के पांचवे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट गए.

    पांवचे विकेट के लिए शाहबाज़ अहमद और सुयश प्रभुदेसाई के बीच 27 रनों की साझेदारी हुई. प्रभुदेसाई ने बैंगलोर की पारी में सर्वाधिक 15 रन बनाए.

    बैंगलोर की आधी टीम 8.2 ओवरों में 47 रन पर पवेलियन लौट गई. इसी ओवर में इन फॉर्म बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक भी बिना ख़ाता खोले आउट हो गए.

    7वां विकेट 49 पर, 8वां 55 रन पर, 9वां विकेट 65 रन पर और बैंगलोर की पूरी टीम 16.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई.

    हैदराबाद की तरफ़ से मार्को जानसेन और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट लिए वहीं जगदीशा सुचित ने दो जबकि भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट लिए.

  3. पाकिस्तान: 'विदेशी साज़िश' के दावे को सुरक्षा समिति ने किया ख़ारिज, अमेरिका ने किया स्वागत

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई.

    इस बैठक के बाद ऐलान किया गया कि उनकी जांच में विदेशी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है, जिसका ज़िक्र बार-बार इमरान ख़ान करते आए हैं.

    बयान के मुताबिक़, समिति की बैठक में वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तान दूतावास से मिले टेलीग्राम पर चर्चा हुई.

    इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में तत्कालीन पाकिस्तानी राजदूत ने टेलीग्राम के कंटेंट और बैकग्राउंड के बारे में समिति को जानकारी दी गई. इसके बाद देश की सुरक्षा एजेंसियों ने समिति को दोहराया कि विदेशी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है.

    अमेरिका ने किया स्वागत

    वहीं अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के बयान का स्वागत किया है. सुरक्षा समिति के बयान को लेकर जब अमेरिका के विदेश विभाग की प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''हम लंबे समय से कह रहे हैं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, इसलिए हम इस बयान का स्वागत करते हैं.''

    बता दें कि इमरान ख़ान को हाल ही में पाकिस्ता के प्रधानमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था. विपक्ष उनके ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था. इमरान ख़ान की तरफ़ से लगातार ये आरोप लगाए जा रहे थे कि उनके ख़िलाफ़ विदेशी साजिश रची जा रही है, जिसमें विपक्ष की भी मिली भगत है. वहीं अमेरिका इन आरोपों को ख़ारिज करता आया है.

  4. IPL 2022: RCBvsSH: आईपीएल इतिहास में बैंगलोर का दूसरा सबसे ख़राब प्रदर्शन, 68 पर ऑल आउट

    हैदराबाद ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए, IPL, IPL 2022, RCBvsSR

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, मार्को जानसेन ने पहले बैंगलोर के कप्तान डुप्लेसी को आउट किया, फिर विराट कोहली को और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अनुज रावत को चलता किया

    रॉयल चैलेंज़र्स बैंगलोर ने आईपीएल के इतिहास में बल्ले से अपना अब तक का दूसरा सबसे ख़राब प्रदर्शन किया है.

    सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ बैंगलोर की पूरी टीम केवल 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. यह आईपीएल में अब तक का छठा न्यूनतम स्कोर है. वहीं बैंगलोर का दूसरा सबसे ख़राब बल्लेबाज़ी प्रदर्शन है.

    बैगलोर की टीम 2017 में कोलकाता के ख़िलाफ़ 49 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी. ये आईपीएल के इतिहास में न केवल बैंगलोर का बल्कि किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड है.

    टॉस जीत कर हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    मैच के दूसरे ओवर में ही हैदराबाद के युवा मार्को जानसेन ने तीन विकेट लेकर बैंगलोर की कमर तोड़ दी.

    दक्षिण अफ़्रीकी 21 वर्षीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मार्को जानसेन ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी को बोल्ड आउट किया.

    अगली ही गेंद पर पूर्व कप्तान विराट कोहली भी बिना ख़ाता खोले शून्य पर आउट हो गए.

    इस ओवर की आखिरी गेंद पर जानसेन ने अनुज रावत को शून्य पर आउट कर बैंगलोर को तीसरा झटका दिया.

    दक्षिण अफ़्रीकी 21 वर्षीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मार्को जानसेन

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ़्रीकी 21 वर्षीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मार्को जानसेन

    इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल आए. अगले दो ओवरों तक विकेट नहीं गिरे. लेकिन मैच के पांचवे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट गए.

    पांवचे विकेट के लिए शाहबाज़ अहमद और सुयश प्रभुदेसाई के बीच 27 रनों की साझेदारी हुई. प्रभुदेसाई ने बैंगलोर की पारी में सर्वाधिक 15 रन बनाए.

    बैंगलोर की आधी टीम 8.2 ओवरों में 47 रन पर पवेलियन लौट गई. इसी ओवर में इन फॉर्म बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक भी बिना ख़ाता खोले आउट हो गए.

    7वां विकेट 49 पर, 8वां 55 रन पर, 9वां विकेट 65 रन पर और पूरी बैंगलोर टीम 68 रन पर ऑल आउट हो गई.

  5. अगर आतंकी बाहर से देश को निशाना बनाएंगे तो भारत सीमा पार करने से नहीं हिचकेगा: राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर चरमपंथी भारत के बाहर से देश को निशाना बनाएंगे तो भारत कार्रवाई करने में नहीं हिचकेगा. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार देश से चरमपंथ को उखाड़ फेंकने की दिशा में काम कर रही है.

    राजनाथ सिंह शनिवार को 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में शामिल रहे असम के सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

    उन्होंने कहा, ''भारत ने सफलतापूर्वक ये संदेश दिया है कि आतकंवाद से पूरी सख़्ती के साथ निपटा जाएगा. अगर देश को बाहर से निशाना बनाया जाता है तो हम सीमा पार करने में नहीं हिचकेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि सरकार देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए साहसिक निर्णय लेने में संकोच नहीं करती है और न ही करेगी.

    चीन के साथ हुए हालिया गतिरोध में भारतीय सैनिकों के प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि दुनिया की किसी भी शक्ति में वो ताकत नहीं है जो भारत माता के शीश को झुका दे.''

    इस मौके पर राजनाथ सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लेने वाले सैनिकों को सम्मानित किया. इस मौके पर 1971 के युद्ध के एक बांग्लादेशी दिग्गज और पद्मश्री से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल काज़ी सज्जाद अली ज़हीर (सेवानिवृत्त) भी समारोह में शामिल हुए.

  6. ईडी का आरोप, यस बैंक-डीएचएफएल केस में 5,050 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई

    यस बैंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राणा कपूर

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर और दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) के प्रमोटर्स कपिल और धीरज वधावन ने संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से 5,050 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी की.

    ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विशेष अदालत में राणा कपूर, उनके परिवार और वधावन बंधुओं समेत अन्य के ख़िलाफ़ दूसरे चार्जशीट में हेराफेरी का ये आरोप लगाया है.

    आरोपों के मुताबिक़, जांच में पता चला है कि हेराफेरी की गई रकम में से एक बड़ा हिस्सा राणा कपूर विदेश ले गए, जिसकी वजह से पीएमएलए के तहत वो सीधे कुर्की लिए उपलब्ध नहीं है.

    ईडी का कहना है कि जांच में ये खुलासा हुआ है कि 2018 में अप्रैल से जून के बीच यस बैंक ने डीएचएफल से 3,700 करोड़ रुपये के डिबेंचर ख़रीदे थे. ऐसे में ये पैसा डीएचएफएल को गया. इसके बाद डीएचएफल ने डीओआईटी अर्बन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को 600 करोड़ रुपये का कर्ज़ दिया था. इस कंपनी का स्वामित्व राणा कपूर और उनके परिवार के पास है.

  7. चीन के शंघाई पोर्ट पर ट्रैफिक जाम लगने से दुनिया भर में क्या-क्या हो सकता है महंगा

    शंघाई बंदरगाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने के बाद दर्जनों शहरों में पूरी तरह लॉकडाउन लगा है.

    ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने की वजह से ढाई करोड़ की आबादी वाला शंघाई शहर संक्रमण की अब तक की सबसे खराब लहर से जूझ रहा है.

    शंघाई चीन के बड़े कारोबारी शहरों में से एक है और इसे देश की वित्तीय राजधानी भी कहा जाता है.

    ये शहर न सिर्फ एक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर है बल्कि यह चीन के सबसे प्रमुख बंदरगाहों में से भी एक है. चीन के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए ये बंदरगाह काफी अहम है.

    साल 2021 तक यहां से चीन का 17 फीसदी कंटेनर ट्रैफिक गुजरता था. चीन का 27 निर्यात इसी बंदरगाह से होता है. पिछले दस साल से ये दुनिया के दस बड़े बंदरगाहों में शुमार रहा है.

    लेकिन शंघाई में लॉकडाउन की वजह से सड़कों के रास्ते सामान ढोने और उन्हें बाजारों और फैक्टरियों में पहुंचाने वाले ट्रकों का चलना भी मुश्किल हो गया है.

  8. IPL 2022: GTvsKKR: गेंद के बाद रसेल का बल्ले से कमाल, लेकिन कोलकाता नहीं जीता, गुजरात की 8 रन से जीत

    आंद्रे रसेल

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, आंद्रे रसेल

    आंद्रे रसेल ने पहले गेंदबाज़ी में फिर अंतिम ओवरों में बल्ले से कमाल किया लेकिन कोलकाता 8 रन से मैच हार गया.

    आंद्रे रसेल ने गुजरात की पारी के दौरान सिर्फ एक ओवर डाले और चार विकेट लिए फिर 25 गेंद में 48 रन बनाए और कोलकाता को जीत की दहलीज तक ले गए.

    लेकिन अंत में गुजरात से इस रोमांचक मैच को जीतने में कामयाब नहीं हुआ.

    गुजरात ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य रखा था.

    गुजरात ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया. यह पहला मौका है जब आईपीएल-15 में किसी टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया है.

    गुजरात जीता

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    गुजरात की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 49 गेंदों पर 67 रन बनाए. रिद्धिमान साहा के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की.

    इसके बाद डेविड मिलर के साथ भी पंड्या ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. मिलर ने 27 रन बनाए.

    कोलकाता की ओर से रसेल के अलावा टिम साउदी ने तीन विकेट लिए.

    आईपीएल 2022 में गुजरात ने कोलकाता को 8 रन से हराया

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    कोलकाता की पारी

    इसके बाद कोलकाता के पारी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. 6.1 ओवर तक उसके 4 खिलाड़ी 34 रन बनाने तक पवेलियन लौट गए. इसके बाद रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर ने पांचवे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी निभाई. रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए.

    फिर पिच पर आंद्रे रसेल आए. लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. आठवें विकेट के लिए उमेश यादव ने रसेल के साथ 37 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई.

    लेकिन 145 के स्कोर पर रसेल के आउट होने के बाद कोलकाता के जीत की उम्मीद ख़त्म हो गई.

    कोलकाता की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 148 रन बनाए और मैच आठ रन से हार गई.

  9. बीबीसी इंडिया बोल, 23 अप्रैल 2022, हिंदू-मुस्लिम तनाव, अचानक या साज़िश?, सुनिए मोहनलाल शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. महाराष्ट्र: नवनीत राणा और रवि राणा के ख़िलाफ़ केस दर्ज़, पुलिस ने हिरासत में लिया

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

    मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को हिरासत में ले लिया है. दोनों को पुलिस खार पुलिस स्टेशन लेकर आई है. नवनीत और रवि के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे ना) समेत कई धाराओं में मामला दर्ज़ किया गया है.

    दरअसल, नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था. वो ऐसा करने के लिए अमरावती से मुंबई पहुंचे थे लेकिन बाद में नवनीत राणा ऐसा नहीं कर सकी थी.

    उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया. हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं. कहीं ने कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज़ वहां तक पहुंची है.''

    नवनीत राणा के मुंबई के खार स्थित घर के बाहर सुबह से ही शिवसैनिकों की भीड़ नज़र आई. वो नवनीत और रवि के ख़िलाफ़ नारेबाजी भी करते नज़र आए.

    नवनीत राणा ने अपने घर के बाहर आई भीड़ को गुंडों की भीड़ बताते हुए कहा, ''जो भी गुंडे उद्धव ठाकरे ने हमारे घर तक भेजे हैं, अमरावती के घर में हो या मुंबई के घर में हो. बाला साहब के साथ ही उनके शिवसैनिक कब के चले गए. आज की शिवसेना गुंडों की शिवसेना रह गई है. उद्धव ठाकरे के इशारों पर गुंडागर्दी करने का काम महाराष्ट्र में किया जा रहा है.''

  11. श्रीलंका में तेल की बढ़ती कीमतों के ख़िलाफ बढ़ा प्रदर्शन

    वीडियो कैप्शन, 60 फीसदी बढ़ गए हैं ईंधन के दाम, बढ़ा लोगों का गुस्सा

    श्रीलंका में आर्थिक संकट जारी है.

    बुधवार को सेंट्रल श्रीलंका से कोलंबो को जोड़ने वाली सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग की गई.

    इसमें कई लोग घायल हो गए और एक शख़्स की मौत भी हो गई.

  12. समान नागरिक संहिता के लिए यूपी सरकार गंभीरता से कर रही है विचार: केशव प्रसाद मौर्य

    केशव प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि समान नागरिक संहिता देश और राज्य के लिए बेहद ज़रूरी है. मौर्य का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ''एक देश में सभी के लिए एक कानून, समय की ज़रूरत है. ये ज़रूरी है कि हम एक शख़्स के लिए एक कानून और दूसरे के लिए दूसरे कानून की व्यवस्था से बाहर निकलें. हम समान नागरिकता संहिता के पक्ष में हैं. उत्तर प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीरता से सोच रही है.''

    मौर्य ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है, यूपी और दूसरे बीजेपी शासित राज्यों में भी समान नागरिक संहिता लागू को लागू करना चाहिए.

    उन्होंने कहा, ''यहां तक कि दूसरे राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां भी समावेशी विकास के लिए इसको लागू करने की ज़रूरत है. समान नागरिक संहिता एक ऐसी चीज़ है जिसकी मांग ही नहीं साथ ही इसका स्वागत किए जाने की ज़रूरत है.''

    बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार बनने के बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति को गठित किया है.

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने रैलियों में कह चुके हैं कि देश में एक कानून की ज़रूरत है और इस मुद्दे को सही समय आने पर लागू किया जाएगा.

    हालांकि, समान नागरिक संहिता को लागू किए जाने को लेकर मुस्लिम संगठनों और विपक्ष की राय अलग है.

  13. मोबाइल चोरी होने पर ये पांच काम ज़रूर करें

    वीडियो कैप्शन, मोबाइल चोरी होने पर ये पांच काम ज़रूर करें

    फोन चोरी होने पर उसकी कीमत का नुकसान तो होता ही है, उससे ज़्यादा नुकसान उस फोन में रखे हमारे प्राइवेट डेटा का होता है.

    तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं जिसके जरिए अगर आपका फोन चोरी हो जाए, तो आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं.

  14. रिलायंस ने फ़्यूचर ग्रुप के साथ 24,713 करोड़ के सौदे को किया निरस्त

    रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने शनिवार को फ़्यूचर ग्रुप के साथ 24,713 करोड़ के सौदे के निरस्त होने का ऐलान किया.

    रिलायंस का कहना है कि इस डील को फ़्यूचर ग्रुप के सुरक्षित कर्ज़दाताओं की बैठक में मंजूरी नहीं मिल सकी, जिसके बाद डील को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा है कि इस सौदे को लेकर फ़्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफ़आरएल) के सुरक्षित कर्ज़दाताओं ने प्रस्तावित योजना के ख़िलाफ़ मतदान किया है. इसलिए योजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है.

    बता दें कि अगस्त 2020 में फ़्यूचर ग्रुप ने रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक और वेयरहाउस सेगमेंट में काम करने वाली अपनी 19 कंपनियां को 24,713 करोड़ के सौदे में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) को बेचने की घोषणा की थी.

  15. बुलडोज़र चलने के एक दिन बाद जहांगीरपुरी का माहौल

    वीडियो कैप्शन, बुलडोज़र चलने के एक दिन बाद जहांगीरपुरी का माहौल

    दिल्ली की जहांगीरपुरी में बुधवार को अतिक्रमण पर बुलडोज़र चला था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद ये अभियान रुक गया.

    गुरुवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा.

    इस बीच जहांगीरपुरी में माहौल कैसा रहा, सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच ग्राउंड रिपोर्ट.

  16. जहांगीरपुरी मामला: रोहिणी कोर्ट ने अंसार समेत 5 अभियुक्तों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

    जहांगीरपुरी मामला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में रोहिणी कोर्ट ने 5 अभियुक्तों अंसार, सोनू, सलीम, दिलशाद और अहीर को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. वहीं 4 दूसरे अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, शनिवार को कुल 9 अभियुक्तों को कोर्ट के सामने पेश किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    16 अप्रैल को हुई थी हिंसा

    बता दें कि 16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी. दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प में पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल हुए थे. इस मामले में पुलिस ने 20 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था.

  17. खलनायकों के 'लायन' अजीत की कहानी - विवेचना

    वीडियो कैप्शन, अजीत: खलनायकों के ‘लायन’ की कहानी - Vivechana

    मशहूर खलनायक अजीत को आज भी उनकी कड़क आवाज़, बेहतरीन शख़्सियत और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए याद किया जाता है.

    उनके जन्मशती वर्ष में उनकी जिंदगी के कई आयामों पर नज़र डाल रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में.

  18. अलवर मंदिर विवाद: ओवैसी बोले राजस्थान सरकार और बीजेपी को जनता से मांगनी चाहिए माफ़ी

    अलवर मंदिर विवाद

    इमेज स्रोत, LOKESH BHARDWAJ

    अलवर ज़िले में बुलडोज़र से मंदिर तोड़ने के मामले में विवाद जारी है. 22 अप्रैल, 2022 के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

    वीडियो में बुलडोजर से एक मंदिर को तोड़ते हुए दिखाया जा रहा है. इसके बाद से ही बीजेपी, कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

    अब एआईएमआईएम चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि इस घटना के लिए बीजेपी, कांग्रेस दोनों ही ज़िम्मेदार हैं. उन्होंने कहा है कि राजस्थान सरकार और बीजेपी दोनों को ही माफ़ी मांगनी चाहिए.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में ओवैसी ने कहा, ''राजस्थान सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए और बीजेपी को भी माफी मांगनी चाहिए क्योंकि वहां(राजगढ़, अलवर) नगर पालिका बोर्ड में भाजपा का बहुमत है और कांग्रेस सरकार ने भी प्राचीन मंदिर टूटने दिया इसलिए दोनों बराबर ज़िम्मेदार है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. संजय दत्त ने अपने फ़िल्मी करियर, परिवार और जेल जाने पर क्या कहा

    वीडियो कैप्शन, संजय दत्त ने अपने फ़िल्मी करियर, परिवार और जेल जाने पर क्या कहा?

    संजय दत्त बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने कई यादगार फ़िल्में की हैं.

    फ़िल्मी दुनिया के अलावा भी संजय दत्त की असल ज़िंदगी किसी सिनेमा की रील जैसी लगती है. संजय दत्त एक समय ड्रग्स के आदी हो गए थे.

    उसके बाद जब उनका करियर पटरी पर लौट ही रहा था कि उन्हें जेल जाना पड़ा. कुल मिलाकर संजय दत्त ने जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव देखे. संजय दत्त के साथ बीबीसी के लिए ख़ास बातचीत की नयनदीप रक्षित ने.

  20. IPL 2022: GTvsKKR: हार्दिक की फिफ्टी, 20वें ओवर में गिरे चार विकेट, गुजरात ने रखा 157 रन का लक्ष्य

    आंद्रे रसेल

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    20वें ओवर में आंद्रे रसेल के चार विकेटों की बदौलत कोलकाता ने गुजरात को 156 रन पर रोक दिया. इस ओवर की पहली दो गेंदों और आखिरी दो गेंदों पर विकेटें गिरी. इस ओवर से पहले गुजरात का स्कोर 151 पर पांच विकेट था जो ओवर की समाप्ति पर 156 पर नौ विकेट हो गया. रसेल का मैच में यह पहला ओवर ही था.

    आईपीएल 2022 के 35वें मुक़ाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया. यह पहला मौका है जब आईपीएल-15 में किसी टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया है.

    मैच के दूसरे ओवर में ही गुजरात के ओपनर शुभमन गिल (7 रन बनाकर) टिम साउदी की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद पिच पर कप्तान हार्दिक पंड्या आए.

    उन्होंने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू किए और पहले तीन ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 31 रन था लेकिन इसके बाद रन गति धीमी हो गई.

    हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक बनाया

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    पंड्या ने दूसरे विकेट के लिए रिद्धिमान साहा के साथ 75 रनों की साझेदारी की.

    तीसरे विकेट के लिए हार्दिक पंड्या के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाने के बाद मिलर 27 रन बना कर आउट हो गए. 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिलर का विकेट गिरा.

    मिलर ने अपनी 20 गेंदों की पारी के दौरान आईपीएल में छक्कों का शतक भी पूरा किया.

    हालांकि ये छक्का बाउंड्री पर वेंकटेश अय्यर ने लपक लिया था लेकिन उनका एक पैर बाउंड्री से बाहर चला गया और मिलर को छक्का मिल गया.

    टिम साउदी ने तीन विकेट लिए

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, टिम साउदी ने तीन विकेट लिए

    मिलर के बाद पिच पर तेवतिया आए लेकिन अगले ही ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान हार्दिक पंड्या आउट हो गए. पंड्या ने 49 गेंदों पर 67 रन बनाए.

    इसी ओवर की पांचवी गेंद पर गुजरात के पिछले मैच के हीरो रहे राशिद ख़ान बिना ख़ाता खोले आउट हो गए. ये दोनों ही विकेटें टिम साउदी ने लिए.

    कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने चार, टिम साउदी ने तीन, जबकि शिवम मावी और उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिए.