IPL 2022: RRvsDC: दिल्ली को 15 रन से हराकर राजस्थान टॉप पर
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल को 15 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
अंतिम ओवर में रोवमैन पॉवेल ने लगातार तीन छक्के जड़ कर मैच का रुख मोड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन दिल्ली को हार से नहीं बचा सके.
पावेल ने 15 गेंद में 36 रन बनाए.
राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते जॉस बटलर के शानदार शतक और देवदत्त पड्डिकल के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा.
इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 207 रन बना सकी और यह मुक़ाबला 15 रन से हार गई.
दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. पृथ्वी शॉ और ललित यादव ने 37 रनों का योगदान दिया. डेविड वॉर्नर ने 28 रन बनाए.
राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए.