जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ कार्रवाई रुकी, नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील: वृंदा करात

इमेज स्रोत, ANI
सीपीआईएम नेता वृंदा करात ने बताया है कि जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई रुक गई है. उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की भी अपील की है.
करात ने जहांगीरपुरी का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "अतिक्रमण हटाया जाना फ़िलहाल रुक गया है. मैं जहांगीरपुरी के लोगों से अपील करती हूँ कि वो शांति और सौहार्द्र बनाए रखें और सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश का इंतज़ार करें."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "ये कार्रवाई संविधान के ख़िलाफ़ थी. स्पेशल कमिश्नर ऑफ दिल्ली पुलिस ने मुझे आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अब अवैध निर्माण नहीं गिराए जाएँगे."
इससे पहले वृंदा करात ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है. ये कार्रवाई कानून और संविधान के ख़िलाफ़ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2