केरॉन पोलार्ड ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
पोलार्ड ने अपने संन्यास की घोषणा आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुक़ाबले से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर की.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and दीपक मंडल
वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर केरॉन पोलार्ड ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
इमेज स्रोत, Getty Images
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और सीमित ओवरों के कप्तान केरॉन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
पोलार्ड ने अपने संन्यास की घोषणा आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुक़ाबले से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर की.
पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए अपने एक वीडियो में कहा कि, "मैंने सोच समझ कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फ़ैसला लिया है."
उन्होंने कहा, "जैसा कि कई युवा क्रिकेटरों का सपना होता है, जब मैं 10 साल का था तब से ही वेस्टइंडीज़ का प्रतिनिधित्व करने का मेरा सपना था और मुझे 15 सालों तक वेस्टइंडीज क्रिकेट का टी20 और वनडे फॉर्मेट में प्रतिनिधत्व करने का गर्व है."
पोलार्ड ने कहा, "मैंने अपने बचपन के हीरो ब्रायन लारा के नेतृत्व में 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था जिसकी याद आज भी ताज़ा हैं. मैरुन रंग (वेस्टइंडीज़ क्रिकेट की जर्सी) को पहनना और ऐसे महान क्रिकेटरों के साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैंने इस खेल के किसी भी क्षेत्र को हल्के में नहीं लिया, चाहे ये गेंदबाज़ी हो या बल्लेबाज़ी या फील्डिंग."
पोलार्ड इस समय भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
पोलार्ड ने 123 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 2706 रन बनाए और 55 विकेट लिए हैं. वहीं 101 टी20 मैचों में 135.14 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 1,568 रन बनाए हैं.
पोलार्ड आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच में इस साल फ़रवरी में भारत के ख़िलाफ़ बतौर वेस्टइंडीज़ के कप्तान उतरे थे.
IPL 2022: DCvsPBKS: दिल्ली ने 11वें ओवर में पंजाब को 9 विकेट से हराया
इमेज स्रोत, IPL/BCCI
पहले दिल्ली के गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन से पंजाब को 115 रन पर रोका. फिर ओपनर्स डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की तेज़ बल्लेबाज़ी की बदौलत दिल्ली ने पंजाब को महज 11वें ओवर में 9 विकेट से हरा दिया.
दिल्ली की बल्लेबाज़ी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने की और दोनों ही शुरू से बेहद आक्रामक अंदाज में रहे. ताबड़तोड़ छक्के और चौके जमाए, पहले विकेट के लिए 6.3 ओवरों में 81 रन बनाए.
पृथ्वी शॉ 20 गेंद में 41 रन बना कर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान शॉ ने सात चौके और एक छक्का जमाया.
वहीं डेविड वॉर्नर ने भी 10 चौके और एक छक्के की बदौलत केवल 30 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए.
इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीत कर पंजाब को बल्लेबाज़ी के लिए उतारा. दिल्ली के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को महज 115 रन पर ऑल आउट कर दिया.
आईपीएल 2022 में दिल्ली की यह तीसरी जीत है और इसके साथ ही पॉइंट टेबल में उसके छह अंक हो गए हैं और नेट रन रेट के आधार पर अब वो आठवें से छठे पायदान पर पहुंच गई है. वैसे दिल्ली का नेट रन रेट अब 0.942 हो गया है जो आईपीएल में खेल रही किसी भी टीम से बेहतर है.
वहीं पंजाब इस हार के बाद सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गया है.
अशोक गहलोत का पीके पर निशाना, कहा- उनके जैसे और भी, बस नाम बड़ा हो गया है
इमेज स्रोत, Getty Images
राजस्थान
के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की एक अहम बैठक से पहले चुनावी रणनीतिकार
प्रशांत किशोर को लेकर बयान दिया है.
उन्होंने
कहा है कि प्रशांत किशोर एक प्रोफेशनल हैं और ऐसे काम करने वाले और
भी हैं. एजेंसी से राय लेने का काम पहली बार नहीं हो रहा है.
अशोक
गहलोत कांग्रेस के राजस्थान में होने वाले चिंतन शिविर और आगामी चुनावों की रणनीति
को लेकर बैठक के लिए दिल्ली आए हुए हैं.
कांग्रेस
की अहम बैठकों में प्रशांत किशोर के शामिल होने को लेकर अशोक गहलोत ने कहा, ‘’प्रशांत किशोर देश
के अंदर एक ब्रांड बन गए हैं. पहले वो मोदी जी के साथ थे, फिर वो नीतीश जी के साथ
गए, फिर वो पंजाब में कांग्रेस के साथ थे. ये तो एक सबका प्रोफेशनल काम है. ऐसे और
भी हैं.’’
‘’लेकिन, क्योंकि
प्रशांत किशोर का नाम बड़ा हो गया इसलिए आप लोगों के लिए न्यूज़ है. विपक्ष और
सत्ताधारी पार्टी भी ऐसे काम लेती है. ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है. हम लोग भी
लगातार ऐसी एजेंसियों और एक्सपर्ट की राय लेते रहते हैं. पीके का नाम बड़ा हो गया तो
वो चर्चा में आ गए हैं.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हाल के दिनों में प्रशांत किशोर की कांग्रेस में भूमिका बढ़ गई है. प्रशांत किशोर की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ 16 अप्रैल को बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को 2024 के चुनाव को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया है. अब कांग्रेस में प्रशांत किशोर के सुझावों पर मंथन चल रहा है.
IPL 2022: DCvsPBKS: दिल्ली के गेंदबाज़ों ने पंजाब को 115 रन पर रोका
इमेज स्रोत, IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में टूर्नामेंट का 32वां मुक़ाबला चल रहा है.
टॉस जीत कर दिल्ली ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया. इस मुक़ाबले में दिल्ली के गेंदबाज़ों ने पंजाब के किसी भी बल्लेबाज़ को पिच पर जमने का मौका ही नहीं दिया. पंजाब ने 20 ओवरों में 115 रन बनाए.
पंजाब ने अपनी बल्लेबाज़ी की शुरुआत तो ठीक की थी लेकिन चौथे ओवर में शिखर धवन के आउट होने के बाद से उसके विकेट लगातार गिरते रहे.
विकेटों के गिरने का आलम ये था कि पहले पावरप्ले (छह ओवरों) तक पंजाब ने 47 रन तो बना लिए थे लेकिन उसके तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे.
पंजाब की पारी में कप्तान मयंक अग्रवाल ने टीम में वापसी करते हुए पारी की शुरुआत की और 24 रनों का योगदान दिया. विकेटकीपर जीतेश शर्मा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए.
पंजाब की टीम किस तरह की बल्लेबाज़ी कर रही थी इसका अहसास उनकी पारी के दौरान लगे पहले छक्के से पता चलता है, जो कि 17वें ओवर में उनके पुछल्ले बल्लेबाज़ राहुल चाहर (12 रन) के बल्ले से लगा.
दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव और खलील अहमद ने दो-दो विकेट लिए. जबकि मुस्तफिज़ुर रहमान को एक विकेट मिला.
पंजाब और दिल्ली की टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में दो-दो मुक़ाबले जीते हैं और पॉइंट टेबल में क्रमशः सातवें और आठवें पायदान पर चेन्नई और मुंबई से ठीक ऊपर हैं.
रूस ने नई मिसाइल का किया परीक्षण, पुतिन ने कहा- ये हमें धमकी देने वालों के लिए
इमेज स्रोत, AFP
रूस ने कहा है कि उसने अपने सरमाट इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग रूस को धमकी दे रहे हैं. उन्हें यह सोचने की खुराक दे देगी.
मिसाइल की टेस्टिंग पर टीवी पर सेना की ओर से पुतिन को ब्रीफ करते दिखाया गया. मिसाइल रूस के उत्तर-पश्चिम में पेलेस्त्सक से लांच की गई. उसने रूस के सुदूर कमचतका प्रायद्वीप में अपने निशाने पर हमला किया.
इससे पहले पुतिन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन के पूर्वी इलाके डोनबास में अपने सैन्य उद्देश्य को पूरा कर लेगा. इसके बाद लोग वहां लोगों को सामान्य जिंदगी की इजाजत मिल जाएगी.
पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने भारत आने वालों को मिलेगा अब आयुष वीजा
इमेज स्रोत, ANI
सरकार पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने के लिए भारत आने वालों को आयुष वीजा देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीनगर में आयुष इनवेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान ये ऐलान किया है.
उन्होंने कहा, '' इस वीजा के जरिये आयुष थेरेपी के लिए भारत की यात्रा आसान हो जाएगी. केंद्र ने आयुष सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके तहत औषधीय पौधों की खेती करने वालों को एक डिजिटल पोर्टल से जोड़ा जाएगा. इसके तहत आयुष प्रोडक्ट बनाने वाले मैन्यूफैक्चरर्स और किसान आपस में जुड़ सकेंगे. ''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गांधीनगर में पीएम के इस ऐलान के दौरान डब्ल्यूएओ चीफ टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसस, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद थे.
डब्ल्यूएचओ चीफ गिब्रेयेसस मंगलवार को जामनगर में 25 करोड़ डॉलर के निवेश से बन रहे डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रडिशनल मेडिसिन के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने गुजरात पहुंचे हैं.
जहांगीरपुरी हिंसा : ओवैसी ने कहा- बुलडोजर अंसार, अहमद पर चलेगा लेकिन अर्जुन, अजय पर नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि वहां कानूनी तौर पर एक नया बुलडोजर जुलूस निकाला गया.
समाचार एजेंसी एएनआई को एक दिए एक इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा, '' मुस्लिमों को सामूहिक सजा दी जा रही है. गरीबों की बद्दुआ से डरिये. आपने मस्जिद के सामने की दुकानों को तोड़ दिया लेकिन मंदिर के सामने की दुकान को क्यों नहीं तोड़ा. ये एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. मैं इसकी निंदा करता हूं. मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं कि उसने इस पर रोक लगाई. लेकिन उन लोगों ने अभियान नहीं रोका. ये लोग जनता को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कह रहे हैं. लेकिन वे भारतीय हैं.''
उन्होंने कहा, '' मैंने पहले भी कहा है कि बुलडोजर अंसार, अहमद पर चलेगा लेकिन अर्जुन, अजय पर नहीं. यही अंतर है. अंसार, अंसार ही रहता है चाहे वो बीजेपी में हो या आप में. चुनाव आएंगे, जाएंगे लेकिन उनका क्या होगा जो रमजान के दौरान सड़क पर आ गए? ''
इससे पहले ओवैसी ने जहांगीरपुरी में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान को तुर्कमान गेट 2022 कहा था.
उन्होंने ट्वीट कर कहा था, '' ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, '' तुर्कमान गेट 2022. इतिहास आपको बताता है कि जो लोग 1976 में सत्ता में थे वो आज एक चुकी हुई ताकत हो गए हैं. बीजेपी और आप को यह याद रखना चाहिए. सत्ता हमेशा के लिए नहीं होती. ''.
जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. जिसे कोर्ट के स्टे के बाद रोक दिया गया था.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर, 20 अप्रैल 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएल 2022: दिल्ली की टीम में एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, एक और मैच का स्थान बदला
इमेज स्रोत, Getty Images
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है.
बीसीसीआई ने इस कारण दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 22 अप्रैल को पुणे में होने वाले मैच को मुंबई में कराना का फ़ैसला किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीसीसीआई सचिव जय शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. बयान में कहा गया है कि दिल्ली की टीम में कोरोना संक्रमण का छठा मामला सामने आया है. दिल्ली कैपिटल्स ने कहा है कि न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर टिम सिफ़र्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
नरेंद्र मोदी ने WHO के महानिदेशक टेड्रोस को दिया गुजराती नाम
इमेज स्रोत, Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस का अपने अंदाज़ में गुजरात में स्वागत किया.
गांधीनगर में आयुष निवेश और इनोवेशन सम्मेलन में नरेंद्र मोदी ने उन्हें नया नाम भी दिया.
नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा- डब्लूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस मेरे बहुत अच्छे मित्र रहे हैं. जब भी मिलते थे, तो एक बात अवश्य कहते थे कि बचपन से भारत के शिक्षकों ने मुझे पढ़ाया है. मेरे जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर भारत के टीचर्स का बहुत बड़ा रोल रहा है. मुझे भारत से जुड़ने पर बहुत गर्व है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मोदी ने कहा कि आज सुबह से जब वे मुझे मिले तो कहा कि देखो अब मैं पक्का गुजराती हो गया हूँ. उन्होंने कहा कि मेरा नाम भी गुजराती रख दो. नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं आज महात्मा गांधी की पवित्र भूमि पर मेरे इस परम मित्र को गुजराती होने के नाते तुलसी भाई नाम देता हूँ. तुलसी वो पौधा है, जिसकी पूजा करने की पीढ़ी दर पीढ़ी परंपरा रही है. तुलसी वो पौधा है, जो भारत की आध्यात्मिक विरासत एक अहम हिस्सा है.
मारियुपोल में यूक्रेनी सेनाओं के सरेंडर की डेडलाइन ख़त्म, रूस की सेना का घेरा और मज़बूत
इमेज स्रोत, Getty Images
रूस की सेना ने यूक्रेन के मारियुपोल के एक स्टील प्लांट में पनाह लिए हुए यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने का आख़िरी अल्टीमेटम दिया है.
हालाँकि सैनिकों ने कहा है कि वे सरेंडर नहीं करेंगे. उन्होंने यूरोपीय देशों से और अधिक हथियार की मांग की है.
इस बीच मारियुपोल से लोगों को निकालने का काम भी शुरू हो गया है. रूस से शुरुआती बातचीत के बाद छह हज़ार लोगों को निकाल लिया गया है. लेकिन अभी भी 10 हज़ार लोग वहां फँसे हैं.
इधर, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस यूक्रेन में यहाँ-वहाँ अंधाधुँध हमले कर रहा है. फ़िलहल रूस यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. रूस और यूक्रेन की सेना के बीच यहाँ भीषण लड़ाई चल रही है.
रूसी सेना ने पिछले दो दिनों से यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में फोकस किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस उनके देश के जिस इलाके पर हमले की ताक में था वो अब शुरू हो गया है.
श्रीलंका से LIVE: आर्थिक संकट से जूझते श्रीलंका में क्या हैं ताज़ा हाल?
कोलंबो से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी की अर्चना शुक्ला (कैमरा- प्रीतम रॉय)
अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी बुलडोज़र को ही अपना प्रतीक चिह्न बना ले
इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बुलडोज़र के इस्तेमाल पर बीजेपी पर निशाना साधा है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में बुलडोज़र के इस्तेमाल से एक बार फिर ये मुद्दा गरमा गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा है कि भाजपा ने बुलडोज़र को अपनी ग़ैरक़ानूनी ताक़त दिखाने का प्रतीक बना लिया है. उन्होंने कहा कि मुसलमान और अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित इनके निशाने पर हैं. अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं. अखिलेश यादव ने लिखा- भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोज़र चला रही है. भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिह्न बना ले. दरअसल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बुलडोज़र को सपा ने एक मुद्दा बनाया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोज़र बाबा तक कहा गया. अब दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में एनडीएमसी ने आज अवैध निर्माण गिराने का काम शुरू किया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फ़िलहाल इस पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने का आदेश दिया है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई गुरुवार को होगी.
जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलाए जाने पर राहुल गांधी ने कहा- ये संवैधानिक मूल्यों का विध्वंस
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलाए जाने की आलोचना की है और कहा है कि ये संवैधानिक मूल्यों का विध्वंस है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ये सरकार की ओर से ग़रीबों और अल्पसंख्यों को निशाना बनाना है.
राहुल गांधी ने कहा है कि इसके बजाए बीजेपी को अपने दिलों में नफ़रत पर बुलडोज़र चलाना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में एनडीएमसी ने आज अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस पर फ़िलहाल रोक लगाई गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यथास्थिति बहाल रखने की बात कही है. कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में सुनवाई गुरुवार को होगी. जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौक़े पर जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हुए थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
जहांगीरपुरी हिंसा : अतिक्रमण हटाओ अभियान को ओवैसी ने तुर्कमान गेट 2022 बताया
इमेज स्रोत, ANI
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे 2022 का तुर्कमान गेट करार दिया है.
ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, '' तुर्कमान गेट 2022. इतिहास आपको बताता है कि जो लोग 1976 में सत्ता में थे वो आज एक चुकी हुई ताकत हो गए हैं. बीजेपी और आप को यह याद रखना चाहिए. सत्ता हमेशा के लिए नहीं होती. ''
1976 में दिल्ली के तुर्कमान गेट पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. उस दौरान केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. इस अभियान के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ओवैसी ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर किए गए एक और ट्वीट में ओवैसी ने कहा ''बीजेपी ने सबसे गरीब तबके के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है. बस गरीब मुसलमानों को जिंदा रहने की सजा देने के लिए अतिक्रमण के नाम पर वह यूपी और एमपी की तरह दिल्ली में घरों को ध्वस्त करने जा रही है. कोई नोटिस नहीं, अदालत जाने का मौका तक नहीं दिया गया. अरविंद केजरीवाल को अपना संदिग्ध रोल जाहिर करना चाहिए. ''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम ने कथित अवैध कब्जों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश जारी किया था. इसके बाद भी तोड़फोड़ चलती रही. हालांकि दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (क़ानून-व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट काआदेश मिलते ही जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई.
रूस और बेलारूस के खिलाड़ी नहीं खेल पाएँगे विंबलडन में, यूक्रेन युद्ध के कारण लगी पाबंदी
इमेज स्रोत, Getty Images
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन में इस साल रूस और बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी नहीं खेल पाएँगे.
आयोजकों ने ये फ़ैसला किया है कि यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर इस साल विंबलडन में खेलने पर पाबंदी रहेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जिन शीर्ष खिलाड़ियों पर इसका असर पड़ेगा वे हैं- दुनिया के नंबर दो पुरुष टेनिस खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव और महिलाओं में नंबर चार खिलाड़ी बेलारूस की अरिना सबालेन्का. इस साल की विंबलडन प्रतियोगिता 27 जून से 10 जुलाई के बीच खेली जाएगी. पिछले साल सबालेन्का सेमी फ़ाइनल तक पहुँची थी, जबकि मेदवेदेव चौथे दौर तक ही पहुँच पाए थे. दुनिया की नंबर 15 खिलाड़ी रूस की अनास्तेसिया पावलियुचेन्कोवा और बेलारूस की विक्टोरिया अज़ारेन्का भी विंबलडन में नहीं खेल पाएँगी.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जहांगीरपुरी में क्यों चलता रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान?
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से जहांगीरपुरी में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया है.
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (क़ानून-व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बीबीसी हिंदी से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तुरंत रोक दी गई.
सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत
उलेमा-ए-हिंद की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाई .
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीबीसी ने जब दीपेंद्र पाठक से पूछा कि जब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई चल रही थी तो यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा था. इस पर उन्होंने कहा कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया पुलिस और नगर एजेंसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया.
पाठक ने कहा है कि जहांगीरपुरी में हिंसा की जांच चल रही है और इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल शांति व्यवस्था कायम करना पुलिस की प्राथमिकता है.
बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के मुद्दे पर कविता कृष्णन ने आम आदमी पार्टी को घेरा
इमेज स्रोत, Getty Images
सीपीआई (एम-एल) की नेता कविता कृष्णन ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि वो भी बीजेपी की तरह बांग्लादेशी और रोहिंग्या का इस्तेमाल कर रही है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बीच बीजेपी ने मंगलवार को बांग्लादेशियों और रोहिंग्या का मुद्दा उठाया था और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पिछले आठ सालों में भारतीय जनता पार्टी ने जगह-जगह पूरे देश में सबसे ज़्यादा तादाद में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया है. इसलिए बसाया है भाजपा ने, कि उनका इस्तेमाल करके दंगे कराए जाएँ. जबकि दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ये कहा था कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की जाँच में सहयोग नहीं कर रही है. राघव चड्ढा के बयान के बाद कविता कृष्णन ने ट्वीट कर लिखा है- आम आदमी पार्टी भाजपा पर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को दिल्ली और पूरे भारत में बसाने का आरोप लगा रही है. बीजेपी की तरह आम आदमी पार्टी भी बंगाली भाषी मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने के लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या का इस्तेमाल कर रही है.
कविता कृष्णन ने कहा- आम आदमी पार्टी ने 2013-2014 में ही अपने लक्ष्यों और उपलब्धियों की सूची में अवैध प्रवासियों की पहचान और बांग्लादेशियों आदि को रखा था. हममें से कुछ लोगों ने इस पर ध्यान दिया और इस मुद्दे को उठाया.
ज़ेलेंस्की ने फिर मांगे हथियार और कहा- समय पर मिलते, तो ख़त्म हो चुका होता युद्ध
इमेज स्रोत, Ukraine military
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर उनके देश के पास रूस की तुलना में बेहतर हथियार होते, तो ये युद्ध अब तक ख़त्म हो चुका होता.
देर रात अपने संबोधन में ज़ेलेंस्की ने कहा, "मेरे सभी इंटरव्यू और नेताओं के साथ बातचीत के दौरान मैंने कहा है कि ये बिल्कुल ग़लत है कि यूक्रेन अभी भी वो हथियार मांगने को मजबूर है, जो उसके सहयोगी देश सालों से रखे हुए हैं."
उन्होंने कहा कि अगर सहयोगी देशों के पास वो हथियार और गोला-बारूद हैं, जिनकी यूक्रेन को ज़रूरत है, तो ये उनका नैतिक कर्तव्य है कि वो आज़ादी की रक्षा में, हज़ारों यूक्रेनियों की ज़िंदगी बचाने में मदद करें.
ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर उनके देश को अब भी वो हथियार मिल जाएँ, जिनका वादा किया गया है तो इससे हज़ारों लोगों की जान बच जाएगी.
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि डोनबास के ख़ारकीएव और अन्य पूर्वी इलाक़ों में रूस के हमले पहले से तेज़ हो गए हैं और अब रिहायशी इलाक़ों को भी निशाना बनाया जा रहा है.
जे़लेंस्की ने कहा कि मारियुपोल से रूस के अधिकार क्षेत्र वाले इलाक़ों में गए हज़ारों लोगों का भविष्य अंधकार में है.
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा- अगर दंगे रोकने हैं तो बीजेपी के मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चलाइए बुलडोज़र
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के जहांगीपुरी में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाने को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
उन्होंने कहा है कि देशभर में जगह-जगह दंगे भारतीय जनता पार्टी करवा रही है. गुंडई और लफंगई सरेआम भारतीय जनता पार्टी करा रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा- अगर भारत देश में दंगे रोकने हैं, तो भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर बुलडोज़र चलाइए. हम गारंटी देते हैं कि अगर भाजपा के मुख्यालय पर बुलडोज़र चलेगा, तो दंगे रुक जाएँगे. यही लोग कराते हैं दंगे. दिल्ली का क्या माहौल बना दिया है.
आम आदमी पार्टी ने भी आरोप लगाया है कि दिल्ली दंगे का मुख्य अभियुक्त अंसार बीजेपी का नेता है. इस दावे के समर्थन में पार्टी ने कई तस्वीरें भी ट्वीट की है. लेकिन बीजेपी ने इन आरोपों को ग़लत बताया है और उल्टे आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है. बीजेपी की मांग है कि दंगों में आप की भूमिका की जाँच होनी चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में आए दिन ये लोग दंगे करवाते हैं. 2020 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगे हुए. आज जहांगीरपुरी में दंगे हुए हैं. गृह मंत्री ख़ुद ये दंगे करवा रहे हैं. अगर बुलडोज़र चलाना है, तो गृह मंत्री जी के घर पर चलाइए, उससे दंगे रुकेंगे. दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में एनडीएमसी ने अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई शुरू की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फ़िलहाल इस पर रोक लगा दी है और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई कल यानी गुरुवार को होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस बीच दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में पकड़े दंगाइयों को आम आदमी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है.
उन्होंने कहा- मैंने निगम को दंगाइयों के अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण पर कारवाई के लिए कहा था, निगम द्वारा इस पर जल्द कारवाई करने के लिए मैं निगम को बधाई देता हूँ.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
आप सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पिछले आठ सालों में भारतीय जनता पार्टी ने जगह-जगह पूरे देश में सबसे ज़्यादा तादाद में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया है. इसलिए बसाया है भाजपा ने, कि उनका इस्तेमाल करके दंगे कराए जाएँ. एक दिन पहले दिल्ली बीजेपी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के मामले पर आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर सवाल उठाए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
राघव चड्ढा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षों से नगर निगम में है. 15 सालों में भाजपा के नेताओं ने पैसे खा-खाकर ग़ैर क़ानूनी निर्माण कराया. उन्होंने कहा- आज जो ये ग़ैर क़ानूनी निर्माण को तोड़ने गए हैं, तो मैं कहता हूँ कि इसके साथ-साथ बीजेपी के उन नेताओं के घर भी तोड़ने चाहिए, जिन नेताओं ने पैसे खाकर, रिश्वत लेकर ये अवैध निर्माण कराया.