IPL 2022: हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया

आईपीएल में शुक्रवार को हैदराबाद ने कोलकाता को 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है.

लाइव कवरेज

मानसी दाश, चंदन शर्मा and अभय कुमार सिंह

  1. IPL 2022: SRHvsKKR: कोलकाता को 7 विकेट से हराकर हैदराबाद ने जीत की हैट्रिक बनाई

    IPL 2022

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    आईपीएल में शुक्रवार को हैदराबाद ने कोलकाता को 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही हैदराबाद पॉइंट टेबल में 6 अंकों के साथ अन्य पांच टीमों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर हैदराबाद फिलहाल सातवें नंबर पर है.

    हैदराबाद ने टॉस जीत कर कोलकाता को पहले बैटिंग के लिए उतारा.

    कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 31 रन बनने तक उसके तीन विकेट आउट हो गए.

    कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच पर जूझते हुए 25 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. 13 ओवर तक कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट गई और स्कोर केवल 103 रन था.

    हालांकि नीतीश राणा (36 गेंदों पर 54 रन) और आंद्रे रसेल (25 गेंदों पर नाबाद 49 रन) की बढ़िया बल्लेबाज़ी से कोलकाता की टीम ने अगले 7 ओवरों में 10 से अधिक के औसत से बल्लेबाज़ी की और 20 ओवरों में 175 रन बनाने में कामयाब रही.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने शुरुआती झटके से उबरते हुए मरकराम और राहुल त्रिपाठी के बीच हुई 94 रनों की तीसरे विकेट की साझेदारी की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया.

    राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए वहीं मरकराम ने 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन का योगदान दिया.

  2. सऊदी क्राउन प्रिंस और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच किस बात पर हुई चर्चा

    सऊदी अरब-चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की.

    ये चर्चा ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले महीने ये रिपोर्ट्स आई कि रियाद, बीजिंग से बातचीत कर रहा है ताकि डॉलर के बजाय युआन में तेल की ख़रीदारी हो.

    15 अप्रैल को सऊदी अरब की न्यूज़ एजेंसी एसपीए ने बताया कि सऊदी क्राउन प्रिंस और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन पर बातचीत हुई है लेकिन क्या चर्चा हुई है इसके बारे में ब्योरा नहीं दिया गया है.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बातचीत में दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का प्रयास और साझा हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा शामिल थी.

    लेकिन इस रिपोर्ट में तेल की बिक्री या तेल की क़ीमतों को तय करने की बातचीत का उल्लेख नहीं किया गया.

  3. पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का भारत में है गांव

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का भारत में है गांव

    शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. शहबाज़ शरीफ़ भारत के पंजाब राज्य के जाती उमरा गांव से संबंध रखते हैं.

    जाती उमरा गांव के लोग शहबाज़ शरीफ़ के पीएम बनने से काफ़ी खुश हैं. गांव के लोग उम्मीद करते हैं कि उनके गांव का और विकास होगा.

    साल 2013 में शहबाज़ शरीफ अपने परिवार के साथ इस गांव में आए थे.

    उस वक्त इस गांव का काफ़ी विकास तत्कालीन अकाली दल-भाजपा सरकार ने करवाया था.

    अब गांव वालों की इच्छा है कि शहबाज़ एक बार अपने गांव आएं.

  4. दिल्ली में कोरोना का हाल: पिछले एक हफ्ते में होम आइसोलेशन के मामले 48 फ़ीसदी बढ़े

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के हर रोज के मामलों में इज़ाफ़ा देखने को मिला है. साथ ही पॉज़िटिविटी रेट भी 2 फ़ीसदी से अधिक हो गई है, ऐसे में राजधानी दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में होम आइसोलेशन में जाने वाले मरीज़ों की संख्या 48 फ़ीसदी बढ़ गई है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से ये जानकारी दी है. गुरुवार को होम आइसोलेशन वाले केस की कुल संख्या 574 की थी जबकि 325 नए कोरोना वायरस संक्रमण सामने आए थे. वहीं पॉज़िटिविटी रेट 2.39 फ़ीसदी है.

    पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हर उम्र के मरीज़ सामने आ रहे हैं. प्रोफेशनल और स्टूडेंट हर तरह के लोग संक्रमित हुए हैं और होम आइसोलेशन में है.

    हर रोज के कोरोना केस में पिछले कुछ दिनों से इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है. वहीं पॉज़िटिविटी रेट 4 अप्रैल से ही 1 फ़ीसदी से ज़्यादा है. दिल्ली में 1 अप्रैल को कोविड पॉजिटिविटी रेट 0.57 फ़ीसदी था, जो 14 अप्रैल को बढ़कर 2.39 फ़ीसदी हो गया.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हॉस्पिटल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है, ऐसे में कोई घबराने की बात नहीं है.

  5. क्या ड्रोन भविष्य में युद्ध की दिशा तय करेंगे? दुनिया जहान

    वीडियो कैप्शन, क्या ड्रोन भविष्य में युद्ध की दिशा तय करेंगे? Duniya Jahan

    दुश्मन से आगे रहने और दुश्मन सेना को अधिक से अधिक नुक़सान पहुंचाने के लिए पुराने वक्त से देश नए और आधुनिक हथियार बनाते रहे हैं और हथियारों का अपना ज़ख़ीरा बढ़ाते रहे हैं.

    तकनीक के विकास के साथ युद्ध में आगे रहने के लिए भी ऐसे नए हथियार आ रहे हैं जिनसे बिना जंग के मैदान में कदम रखे दुश्मन पर हमला किया जा सकता है और उसके बारे में ख़ुफ़िया जानकारी इकट्ठा की जा सकती है.

    रूस-यूक्रेन युद्ध में देखा जा रहा है कि रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन शक्तिशाली ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसे इसमें कामयबी भी मिल रही है.

    रक्षा क्षेत्र में निवेश, लड़ाकू विमानों, टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के उत्पादन और हथियारों की संख्या के मामले में रूसी सेना यूक्रेनी सेना के मुक़ाबले कहीं बड़ी है, लेकिन यूक्रेन के लिए ड्रोन इस युद्ध में अहम साबित हो रहे हैं.

    युद्ध के मैदान में ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल से ये सवाल पैदा हो रहा है कि क्या ड्रोन युद्ध का भविष्य तय कर सकते हैं. दुनिया जहान में इस सप्ताह हम सवाल कर रहे हैं कि क्या भविष्य में ड्रोन लड़ेंगे युद्ध?

  6. चीन: कोरोना संकट के बीच शंघाई में पुलिसकर्मियों और लोगों में झड़प की ख़बर

    चीन

    चीन के शंघाई में पुलिस और लोगों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है.

    ऐसा बताया जा रहा है कि लोगों को उनके घरों से बाहर निकालने को मजबूर किया जा रहा है, इसलिए झड़प हो रही है.

    कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ये शंघाई में लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता है. कुछ आवासीय परिसरों को क्वारंटीन सेंटर्स में तब्दील किया जा रहा है.

    शहर में कोरोना संक्रमण की ये नई लहर है जिसकी वजह से लाखों लोग अपने घरों में कैद हैं. जो भी कोरोना पॉज़िटिव पाया जा रहा है उन्हें क्वारंटीन में रखा जा रहा है. लेकिन 20,000 से ज़्यादा केस एक दिन में आने की वजह से प्रशासन को क्वारंटीन के लिए जगह बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है.

    हालिया हफ्तों में शहर के एग्ज़ीबिशन हॉल, स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर्स के तौर पर बनाया गया है. मेक शिफ्ट हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सख़्ती को लेकर भी आवाज़ उठाई है, साथ ही वो पर्याप्त मात्रा में खाने-पीने की चीज़ों के न होने की भी शिकायत कर रहे हैं.

    लॉकडाउन के बढ़ाए जाने ने डिलिवरी सर्विसेज, खाने पीने की चीज़ों की वेबसाइट और सरकारी आपूर्ति को भी प्रभावित किया है.

  7. रूस की धमकी के बाद क्या स्वीडन और फ़िनलैंड नेटो में शामिल होंगे?

    प्रधानमंत्री सना मारिन (दाएं) ने स्वीडन की नेता माग्दालेना एंडरसन से मुलाक़ात की.

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूस ने गुरुवार को नेटो को चेतावनी दी है कि अगर स्वीडन और फ़िनलैंड नेटो में शामिल हुए तो रूस यूरोप के बाहरी इलाक़े में परमाणु हथियार और हाइपरसोनिक मिसाइल तैनात कर देगा.

    फिनलैंड रूस के साथ 1340 किलोमीटर लम्बी सीमा साझा करता है. फ़िनलैंड और स्वीडन नेटो गठबंधन में शामिल होने को लेकर विचार कर रहे हैं.

    फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने बुधवार को कहा था कि अगले कुछ हफ़्तों में वे नेटो में शामिल होने के मुद्दे पर फ़ैसला कर सकती हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूस की सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अगर स्वीडन और फ़िनलैंड नेटो में शामिल होते हैं तो रूस को बाल्टिक सागर में अपनी थल-सेना, नौ-सेना और वायु सेना को और मज़बूत करना होगा.

    मेदवेदेव ने इस दौरान परमाणु हमले की चेतावनी भी दे दी. उन्होंने कहा कि 'परमाणु मुक्त' बाल्टिक सागर को लेकर कोई बातचीत नहीं होगी. यहां रूस का कैलिनिनग्राद क्षेत्र है जो पोलैंड और लिथुआनिया के बीच में है.

  8. आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में डीज़ल-पेट्रोल के लिए लागू किया गया ये नया सिस्टम

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, श्रीलंका में फ़्यूल स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइनों की वजह से लोगों में गुस्सा है

    श्रीलंका के सरकारी पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने एलान किया है कि शुक्रवार से वहां गाड़ियों में डीजल-पेट्रोल, फ़्यूल के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है.

    ये फ़ैसला ऐसे समय में किया गया है जब श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट के दौर से गुज़र रहा है और देशभर में प्रदर्शन चल रहे हैं.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने एक बयान में बताया है कि अब से मोटरसाइकिल और दूसरी दो पहिया गाड़ियां एक बार फ़्यूल स्टेशन पर जाकर 1,000 रुपये की क़ीमत का ही फ़्यूल भरा सकती हैं.

    इसी तरह तीन पहिया गाड़ियां 1500 रुपये तक का और जीप-वैन में 5,000 रुपये तक का फ़्यूल भराया जा सकता है.

    बस, लॉरी और दूसरी कॉमर्शियल गाड़ियों को इस सिस्टम से अलग रखा गया है.

    फ़्यूल स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइनों की वजह से लोगों में गुस्सा है. साथ ही बहुत सारे घरों को 12 घंटे तक के पावरकट का सामना करना पड़ा रहा है. श्रीलंका की करेंसी में गिरावट की वजह से देशभर में कई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है.

  9. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन दिनभर, 15 अप्रैल 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. खरगोन हिंसा: शिवराज सिंह चौहान क्या बुलडोज़र को चुनावी रथ बनाने की कोशिश कर रहे हैं

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images

    मध्य प्रदेश में खरगोन ज़िले में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा, उसके बाद कुछ लोगों के घरों और दुकानों पर पड़ोसी राज्य यूपी की तर्ज़ पर बुलडोज़र चलवाने का फ़ैसला देश में चर्चा और बहस का मुद्दा बना हुआ है.

    दंगे कैसे शुरू हुए, राज्य सरकार ने क्या सही किया, क्या ग़लत किया, ऐसे सवालों को निष्पक्ष तरीक़े से समझना जितना ज़रूरी है उतना ही कठिन भी. सभी पक्षों के बयानों को ग़ौर से देखने पर आप शायद किसी निष्कर्ष पर पहुँच सकें. पहले कुछ बयानों पर नज़र डाल लीजिए--

    • "जिन घरों से पत्थर आए हैं, उन घरों को पत्थर का ढेर बनाएंगे."- नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री, मध्य प्रदेश
    • "सरकार को विंडिक्टिव (बदला लेने वाला) नहीं होना चाहिए. मैं इस कार्रवाई का समर्थन नहीं करता."-अरुण गुर्टू, पूर्व आपीएस अधिकारी
    • "भारतीयक़ानूनमें घर तोड़ना कोई सज़ा नहीं है और ये बात मध्य प्रदेश ही नहीं, सभी प्रदेशों पर लागू होती है."-अजय गुप्ता, वरिष्ठ वकील
    • "आप उन लोगों के घर चले जाइए जिनके घर जले हैं. उन लोगों के बीच में इतना आक्रोश है, इस कार्रवाई से उनको लगता है कि प्रशासन कुछ कर रहा है, प्रशासन हमारे साथ है."- अनुग्रह पी, खरगोन की ज़िलाधिकारी

    इसी तरह खरगोन में रामनवमी के जुलूस में शामिल लोग कहते हैं कि उन पर अकारण हमला किया गया जबकि प्रत्यक्षदर्शी ये भी कहते हैं कि जुलूस में आपत्तिजनक गाने बजाए गए और भड़काऊ नारे लगाए गए.

  11. आरजेडी सांसद मनोज झा बोले- डीयू के दो कॉलेजों ने 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' पर कार्यक्रम का निमंत्रण किया रद्द

    मनोज कुमार झा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के दो कॉलेजों ने उन्हें पहले एक कार्यक्रम के लिए बुलाया बाद में निमंत्रण को रद्द कर दिया.

    ये कार्यक्रम ''अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र'' के विषय से संबंधित था, मनोज झा का कहना है कि कार्यक्रम के नेचर में ''बदलाव'' बताकर निमंत्रण को रद्द कर दिया गया.

    कुछ दिनों पहले डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज में छात्रों के एक वर्ग के विरोध के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का निमंत्रण वापस ले लिया गया था. अब मनोज कुमार झा जो डीयू में प्रोफेसर भी हैं, उन्होंने दोनों कॉलेजों का नाम लिए बिना बताया ट्वीट कर निमंत्रण रद्द किए जाने के बारे में बताया है.

    उन्होंने लिखा है, ''कुछ ऐसा साझा कर रहा हूं, जो मेरे ही विश्वविद्यालय की स्थिति को लेकर है और इससे मैं असहज महसूस कर रहा हूं. मुझे दो कॉलेजों में बोलने के लिए बुलाया गया था. लेकिन, बाद में बताया गया कि कार्यक्रम के नेचर में बदलाव है इसलिए निमंत्रण रद्द किया जा रहा है. कोई पछतावा नहीं है, बस परवाह है...''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने एक और ट्वीट में कहा है, ''मित्रों ने दोनों कॉलेज का नाम जानना चाहा. मैं नहीं बताना चाहता.कॉलेज के फंक्शन को मैं संबोधित नही कर सका कोई बात नही.लेकिन छात्रों का राजनीतिक/वैचारिक रूझान कुछ भी हो उन्हें आपसी रिश्तों को तल्खियों से बचाते हुए निर्बाध संवाद/बातचीत की परंपरा कायम रखनी चाहिए.बस इतना ही.''

    बता दें कि ये दोनों ही कार्यक्रम शुक्रवार को होने थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मनोज झा कहते हैं कि वो यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं और नहीं चाहते हैं कि छात्र आपस में लड़ाई करें चाहें वो लेफ़्ट के हों, राइट के हों या किसी विचारधारा की तरफ़ झुकाव रखते हों या नहीं.

    उन्होंने कहा, ''मैं संसद सत्र के दौरान भी अपनी यूनिवर्सिटी में रेगुलर क्लासेज लेता हूं. जब मेरी आवाज़ संसद में ख़तरा नहीं है, तो वो कॉलेज में कैसे ख़तरा होगा.'' साथ ही वो विरोधी विचारधाराओं के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद बनाए रखने के महत्व पर ज़ोर देते हैं.

    आरजेडी सांसद का कहना है कि लोकतंत्र में ख़ासकर कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ में हर विचारधारा के छात्रों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद होना चाहिए

  12. आज का कार्टून: महंगे ट्विटर पर सस्ते लोग

    कार्टून

    एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के ऑफर पर आज का कार्टून.

  13. आईपीएल 2022 में बुरे दौर से गुज़र रही चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और झटका

    दीपक चाहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं. सीएसके ने एक बयान जारी करके ये जानकारी दी है. टीम का कहना है कि दीपक चाहर को पीठ में चोट लगी है. सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा- हम निशान हैं, क्योंकि हमारा प्रमुख गेंदबाज़ हमारे पास नहीं है. लेकिन चोट लगाना खेल का हिस्सा है. हम दीपक चाहर के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं. दीपक चाहर वर्ष 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. उन्होंने चार सीज़न में कुल 58 विकेट लिए हैं. 2022 के ऑक्शन में सीएसके ने उन्हें अपनी टीम में फिर से शामिल कर लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अभी तक काफ़ी ख़राब रहा है. अभी तक टीम ने सिर्फ़ एक मैच जीता है. अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स 10 में से नौवें नंबर पर है. मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर है. आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. हालाँकि वे टीम में बने हुए हैं. टीम की कप्तानी रवींद्र जडेजा के पास है. सीएसके ने चार बार आईपीएल का ख़िताब जीता है. टीम को वर्ष 2010, 2011, 2018 और 2021 में ख़िताबी जीत मिली थी.

  14. जीतन राम माँझी ने कहा- मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं थे

    जीतनराम माँझी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी ने कहा है कि वे राम को नहीं मानते, राम कोई भगवान नहीं थे. बिहार के जमुई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा- तुलसीदास जी ने और वाल्मिकी जी ने अपनी बातों को कहने के लिए एक पात्र बनाया. इस पात्र के माध्यम से उन्होंने यथार्थ को इंगित किया है. काव्य और महाकाव्य में बहुत सी अच्छी बातें हैं. उसको हम मानते हैं. हम तुलसीदास जी को मानते हैं, वाल्मिकी जी को मानते हैं. लेकिन राम को हम नहीं मानते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले साल भी उन्होंने ब्राह्मणों से पूजा करवाने पर दलित समाज के लोगों पर निशाना साधा था और यहाँ तक कहा था कि वे लोग अब शबरी और तुलसी माता की पूजी नहीं करते थे. इस दौरान उन्होंने अपशब्द भी कहे थे. बाद में उन्होंने इसके लिए माफ़ी मांगी थी. जीतन राम माँझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए सरकार में शामिल है.

  15. यरुशलम में अल अक़्सा मस्जिद परिसर में इसराइली पुलिस और फ़लस्तीनियों के बीच झड़प,150 से अधिक घायल

    यरूशलम

    इमेज स्रोत, EPA

    यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इसराइली पुलिसकर्मियों के साथ हुई झड़प में 150 से अधिक फ़लस्तीनियों के घायल होने की ख़बर है.

    ये दावा फ़लस्तीनी डॉक्टरों की ओर से किया गया है.

    इसराइली पुलिस का कहना है कि आतिशबाज़ी, पत्थरों और दूसरी चीज़ों से हुए हमले के बाद अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश किया था.

    पुलिस का दावा है कि तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिस स्थान पर झड़प हुई है, उसे दोनों ही धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है.

    अल-अक़्सा मस्जिद पर मुसलमानों के पवित्र स्थल के तौर पर माना जाता है तो वहीं यहूदी इसे टेंपल माउंट कहते रहे हैं और यहूदियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता रहा है.

    पिछले कुछ दिनों में इसराइल में हुए हमले और वेस्ट बैंक में इसराइली सुरक्षाकर्मियों की ओर से छापों के दौरान चरमपंथियों की मौत के बाद इलाक़े में तनाव है.

  16. मोस्कवा युद्धपोत डूबने के बाद यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों की झड़ी

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीएव पर उसने कई मिसाइल हमले किए हैं. रूस ने चेतावनी दी है कि ऐसे हमले और तेज़ होंगे. रूस का कहना है कि ये यूक्रेन के 'आतंकवादी हमलों' और नुक़सान पहुँचाने की कार्रवाई के बदले में किया जा रहा है. रूस के मुताबिक़ उसके क्रूज़ मिसाइलों ने रात में कीएव स्थिक एक फ़ैक्टरी को निशाना बनाया, जहाँ पर एयर डिफ़ेंस सिस्टम्स और एंटी शिप मिसाइलें बनाई जाती हैं.

    टेलिग्राम पर जारी अपने बयान में रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि मिसाइल हमले में फ़ैक्टरी तबाह हो गई है. गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया था कि वे सीमा पार रूस के कई शहरों को निशाना बनाने के लिए हेलिकॉप्टर्स भेज रहा है. बीबीसी रूस के इस दावे की पुष्टि नहीं कर पा रही है.

    मोस्कवा

    इमेज स्रोत, Reuters

    एक दिन पहले ही यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने रूस के युद्धपोत मोस्कवा पर मिसाइलों से हमला किया है. हालाँकि रूस ने इससे इनकार किया. रूस का कहना था कि मोस्कवा में आग लगी थी और इसी वजह से गोला-बारूद में विस्फोट हुआ था. लेकिन यूक्रेन ने दावा किया कि मिसाइल हमलों के कारण ही मोस्कवा में आ लगी थी. यूक्रेन ने ये भी कहा था कि मोस्कवा डूबने वाला है. और आख़िरकार मोस्कवा डूब गया.

  17. इमरान ख़ान की पूर्व पत्नी जेमाइमा किस बात पर हैं ख़फ़ा, भिड़ गईं हामिद मीर से

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जेमाइमा गोल्डस्मिथ

    पाकिस्तान में चल रही सियासी उथल-पुथल से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पूर्व पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ परेशान हैं.

    जेमाइमा ने ट्विटर पर बताया है कि उनके घर के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे हैं, उनके बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें यहूदी विरोधी बयानबाज़ी का शिकार बनाया जा रहा है.

    जेमाइमा का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वो 90 के दशक के लाहौर में पहुँच गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच ऐसे प्रदर्शनों को लेकर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर और जेमाइमा गोल्डस्मिथ के बीच बहस भी देखने को मिली.

    दरअसल, जेमाइमा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए हामिद मीर ने पीटीआई और पीएमएल (एन) दोनों को प्रदर्शन रोकने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए.

    मीर ने ट्विटर पर लिखा है, ''पीटीआई को लंदन में नवाज़ शरीफ़ के घर के बाहर प्रदर्शन को बंद करना चाहिए और पीएमएल (एन) को जेमाइमा गोल्डस्मिथ के घर के बाहर भी ऐसा नहीं करना चाहिए. जो काँच के घरों में रहते हैं, उनको दूसरों के घर पर पत्थर फेंकना बंद करना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मेरा, मेरे बच्चों का पाकिस्तान की राजनीति से कोई लेना देना नहीं- जेमाइमा

    इसके जवाब में जेमाइमा का कहना था कि नवाज़ शरीफ़ और उनके घर के बाहर प्रदर्शन के बीच अंतर ये है कि उनका और उनके बच्चों का पाकिस्तान की राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. जेमाइमा का कहना है कि उनके बच्चे तो सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं. इसको रीट्वीट करते हुए हामिद मीर लिखते हैं कि नवाज़ शरीफ़ के घर में भी महिलाएं हैं जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन उन्हें रोज़ भद्दी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हामिद मीर का कहना है कि जेमाइमा गोल्डस्मिथ को कम से कम ऐसी भद्दी टिप्पणियों और महिलाओं के उत्पीड़न की निंदा करनी चाहिए. साथ ही हामिद मीर का दावा है कि जेमाइमा गोल्डस्मिथ के भाई पाकिस्तान की राजनीति में दख़ल देते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.

    हामिद मीर जेमाइमा के तर्क पर सहमति जताते हुए ये भी लिखते हैं, ''आप सही हैं लेकिन ध्रुवीकरण के शिकार लोग इसे नहीं समझेंगे.''

    हामिद मीर के इस ट्वीट के जवाब में जेमाइमा लिखती हैं कि अपने पूर्व पति या अपने भाई के किसी भी राजनीति कार्रवाई या बयानबाज़ी को लेकर वो ज़िम्मेदार नहीं हैं.

    सोशल मीडिया पर जेमाइमा को मिल रही मिलीजुली प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया हमेशा की तरह इस मुद्दे पर बंटा हुआ है. कई लोग जेमाइमा गोल्डस्मिथ के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जेमाइमा के घर के बाहर ऐसे प्रदर्शनों का कोई औचित्य नहीं हैं और ऐसा नहीं करना चाहिए.

    मेहर तरार ने लिखा है, ''जिस वक़्त नफ़रत से भरे ये लोग आपके घर के बाहर गंदा तमाशा कर रहे हैं पाकिस्तान आपके साथ खड़ा है. ये कुछ लोग और उनके मालिक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं. लाखों पाकिस्तानियों के मन में आपके लिए जो प्यार और सम्मान है, वही मायने रखता है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    जेमाइमा को पहले भी बनाया जा चुका है निशाना

    बता दें कि जेमाइमा गोल्डस्मिथ ब्रिटेन के एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरबपति कारोबारी की बेटी हैं. उन्होंने इमरान ख़ान से 1995 में शादी की थी. उनके दो बेटे भी हैं सुलेमान ख़ान और क़ासिम ख़ान. यह शादी नौ साल तक चली और साल 2004 में दोनों ने तलाक़ ले लिया.

    जेमाइमा से शादी के कारण इमरान ख़ान को 'यहूदी एजेंट' भी कहा गया और उनकी शादी को 'एक साज़िश' बताया गया था. हालांकि, जेमाइमा से अलग होते हुए इमरान ख़ान ने कहा था, "मेरा घर और भविष्य पाकिस्तान में है जबकि जेमाइमा पाकिस्तान में रहने की बहुत कोशिश कर रही हैं. पर मेरे राजनीतिक जीवन ने उनका यहाँ रहना मुश्किल बना दिया है."

    इमरान ख़ान को लेकर जेमाइमा गोल्डस्मिथ को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है. कई मौकों पर इमरान ख़ान को घेरने के लिए पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों और उनके समर्थकों ने जेमाइमा गोल्डस्मिथ पर निशाना साधा है. पिछले साल नवाज़ शरीफ़ की लंदन में अपने नवासे जुनैद का पोलो मैच देखते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. इस पर इमरान ख़ान ने शरीफ़ पर निशाना साधा था.

    जवाब में मरियम नवाज़ ने इमरान ख़ान पर तीखा हमला किया और उनके बच्चों को लेकर तंज कसा. मरियम ने कहा, "कहता है, उसके पास पोलो के लिए पैसे कहां से आए हैं. तो मैं बच्चों तक नहीं जाना चाहती थी, लेकिन जैसी बात करोगे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. वो नवाज़ शरीफ़ का नवासा है गोल्डस्मिथ का नवासा नहीं है. वो यहूदियों की गोद में नहीं पल रहा है. किस मुंह से तुम नाम लेते हो?"

    इसके बाद जेमाइमा गोल्डस्मिथ भी इस बहस में आ गईं और उन्होंने मरियम पर यहूदी विरोधी बयान देने का आरोप लगाया.

  18. मोहन भागवत के 'अखंड भारत' वाले बयान पर अशोक गहलोत का आरएसएस पर निशाना

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत का 'अखंड भारत' वाला बयान सुर्खियों में हैं.

    इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएसएस पर राजनीति करने और महात्मा गांधी, वल्लभभाई पटेल, भीमराव आंबेडकर जैसे लोगों का नाम सिर्फ़ चुनाव के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

    अशोक गहलोत ने कहा, ''वो 'अखंड भारत' की बात करते हैं लेकिन सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था. आरएसएस ने लिखित में दिया था कि संगठन कभी भी राजनीति में हिस्सा नहीं लेगा और सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होगा.''

    गहलोत ने आगे कहा, ''गांधी, पटेल और आंबेडकर पर न तो जनसंघ, बीजेपी और न ही आरएसएस का विश्वास है. वो सिर्फ इन लोगों का नाम चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करते हैं.''

    मोहन भागवत ने क्या कहा था?

    मोहन भागवत ने कहा था, ''15 साल में भारत फिर से 'अखंड भारत' बनेगा और ये सब हम अपनी आंखों से देखेंगे.''

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 15 साल में अखंड भारत बनने के बयान के साथ ही मोहन भागवत ने ये भी कहा कि ज्योतिष के अनुसार 20-25 साल में भारत अखंड भारत होगा.

  19. शिवपाल यादव आए समान नागरिक संहिता के समर्थन में, पार्टी की अहम समितियाँ भी भंग की

    शिवपाल यादव

    इमेज स्रोत, Facebook/Shivpal Yadav

    प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने समान नागरिक संहिता के पक्ष में तर्क दिया है.

    साथ ही शुक्रवार को शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की अहम समितियों को भंग कर दिया गया.

    पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यसमिति के साथ राष्ट्रीय और अपने सभी प्रादेशिक प्रकोष्ठों को तुरंत भंग करने का एलान किया गया है. शिवपाल यादव के बेटे और प्रसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने एक पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है.

    इस पत्र में यह भी बताया गया है कि पार्टी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

    समाजवादी पार्टी

    इमेज स्रोत, ANI

    समान नागरिक संहिता पर क्या बोले शिवपाल?

    आंबेडकर जयंती के मौके पर शिवपाल यादव ने समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की. उनका कहना है कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और राम मनोहर लोहिया दोनों ने ही समान नागरिक संहिता की वकालत की थी. शिवपाल का कहना है कि आंबेडकर की जयंती पर वो समान नागरिक संहिता की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं और इसकी मांग के लिए हर संभव उपाय भी किए जाएंगे.

    बता दें कि शिवपाल यादव अपनी पार्टी के संरक्षक हैं और इटावा की जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए हैं. पिछले कई दिनों से उनके अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज़गी की ख़बरें आ रही थीं.

  20. हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार कर रही है केजरीवाल प्रशासन की नकल: मनीष सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार केजरीवाल शासन की नकल कर रही है.

    मनीष सिसोदिया ने कहा- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वे प्रदेश में 150 यूनिट बिजली मुफ़्त देंगे, गाँव में मुफ़्त पानी और महिलाओं के लिए बस का किराया आधा करेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही इन्होंने केजरीवाल शासन की नकल करनी शुरू कर दी है. इन्हें लग गया है कि ये हारने वाले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस साल के आख़िर में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस समय वहाँ जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. पिछले दिनों मनीष सिसोदिया ने कहा था कि बीजेपी अपने मौजूदा सीएम की नाकामी छिपाने के लिए अनुराग ठाकुर को कुछ महीनों के लिए सीएम बनाना चाहती है. अनुराग ठाकुर इस समय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं.