जेएनयू : हॉस्टल में मांसाहार को लेकर टकराव, कई घायल

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र संगठन आइसा और हिंदूवादी छात्र संगठन एबीवीपी ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दीपक मंडल

  1. ऑस्ट्रेलिया में 21 मई को आम चुनाव का एलान

    स्कॉट मॉरिसन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 21 मई को आम चुनाव कराने का एलान किया है. स्कॉट मॉरिसन साल 2018 से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हैं.

    मॉरिसन की अगुवाई वाले गठबंधन की संसद में 76 सीटें हैं और ऑस्ट्रेलिया में सरकार बनाने के लिए कम से कम इतनी सीटें होना ज़रूरी है.

    चुनावी सर्वे ये बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में सरकार बदल सकती है और विपक्षी लेबर पार्टी सत्ता में आ सकती है. हालांकि, बीते चुनाव में तमाम चुनावी सर्वेक्षणों में हार की आशंका के बावजूद स्कॉट मॉरिसन ने चुनाव जीता था.

    स्कॉट मॉरिसन ने गवर्नर जनरल से बातचीत के बाद चुनाव का एलान किया है. हाल के दिनों में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के ख़िलाफ़ कई आरोप लगने के बाद उनकी लोकप्रियता में कमी आई है.

    जनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीते 9 संसदीय चुनावों में से सात जीतने के बावजूद भी स्कॉट मॉरिसन की पार्टी के लिए आगामी चुनाव जीतना कठिन होगा.

  2. यूक्रेन को 120 बख्तरबंद वाहन, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम देगा ब्रिटेन, पीएम जॉनसन ने ज़ेलेंस्की से किया वादा

    यू्ृक्रेन-ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कीएव की यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से 120 बख्तरबंद वाहन के साथ ही नई एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम देने का वादा किया है.

    ब्रिटिश पीएम कार्यालय (डाउनिंग स्ट्रीट) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "ये सहायता इसलिए दी जा रही है क्योंकि ज़ेलेंस्की के अटल नेतृत्व और यूक्रेनी लोगों के साहस के आगे पुतिन के ख़तरनाक मंसूबों पर पानी फिर गया है."

    इस दौरे पर बोरिस जॉनसन ने वादा किया है कि यूक्रेन को विश्व बैंक से 50 करोड़ डॉलर की राशि दिलवाने के लिए ब्रिटेन गारंटी देगा. हालांकि, इसके लिए ब्रिटेन की संसद की मंज़ूरी की ज़रूरत है.

    अब तक ब्रिटेन ने यूक्रेन को 1 अरब डॉलर की लोन गारंटी दी है. इसके अलावा यूके यक्रेन से आयात किए जाने वाले अधिकांश उत्पादों से टैरिफ में रियायत देगा ताकि कारोबार बढ़े.

    ब्रितानी पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, "यूक्रेन ने मुश्किलों को हराते हुए रूसी सेना को कीएव के द्वार से पीछे धकेल दिया है. मैं आज ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि ब्रिटेन इस लड़ाई में यूक्रेन के साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा."

  3. यूक्रेन: यूरोपीय संघ ने कीएव में फिर से दूतावास खोला

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन की राजधानी कीएव में अपने दूतावास को फिर से खोल दिया है. रूस के आक्रमण की वजह से पहले इसे पोलैंड शिफ़्ट कर दिया गया था.

    ईयू के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बुरेल ने शुक्रवार को यूक्रेन की यात्रा के दौरान इसका एलान किया.

    यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्माइहल से बातचीत के बाद बुरेल ने कहा कि उनके बीच अगला ईयू-यूक्रेन एसोसिएशन काउंसिल बनाने की तैयारियां आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है.

    यूक्रेन में ईयू प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मैटी मासिकास ने कीएव में ईयू के झंडे की तस्वीर भी ट्वीट की थी, जिससे पहले ही यहां डिप्लोमैटिक मिशन की वापसी के संकेत मिल गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इटली भी ईस्टर बीत जाने के बाद कीएव में अपना दूतावास खोलने की तैयारी में है. शनिवार को इटली की न्यूज़ सर्विस अन्सा ने विदेश मंत्री लुइगी माइयो के हवाले से ये जानकारी दी.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 09 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.