भारत-नेपाल के बीच पहली रेल सेवा का उद्घाटन, देउबा बोले- सीमा विवाद सुलझाने के लिए साझा व्यवस्था बने

भारत और नेपाल ने शनिवार को सीमा पार रेलवे नेटवर्क समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कोई साझा व्यवस्था बने.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दीपक मंडल

  1. रुबैया सईद का अपहरण और कश्मीर में हिंसा का दौर - विवेचना

    वीडियो कैप्शन, रुबैया सईद का अपहरण और कश्मीर में हिंसा का दौर - Vivechana

    1989 में तत्कालीन गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बेटी रुबैया सईद के अपहरण के बाद पांच चरमपंथियों के रिहाई से कश्मीर घाटी में अपहरणों और हत्याओं का दौर चल पड़ा.

    क्या थी पूरी कहानी बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में.

  2. यूक्रेन पर रूस के हमले से इराक़ को फायदा, तेल निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इराक़ के तेल मंत्रालय ने बताया है कि पिछले महीने उसने 11.07 अरब डॉलर मूल्य के तेल का निर्यात किया है. बीती आधी सदी में इराक़ की ओर से तेल का ये सबसे बड़ा निर्यात है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर रूस के हमले और तेल की आपूर्ति में कमी की आशंकाओं के कारण बढ़ी क़ीमतों की वजह से इराक़ की कमाई बढ़ गई है. इराक़ ओपेक देशों में तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है.

    इराक़ी तेल मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, "100,563,999 बैरल तेल के निर्यात से 11.07 अरब डॉलर का राजस्व मिला है. साल 1972 के बाद ये सबसे अधिक राजस्व है."

    हालांकि शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़े अभी शुरुआती हैं लेकिन तेल मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि अंतिम आंकड़े इससे अलग नहीं होंगे.

    फरवरी में इराक़ का तेल निर्यात अपने आठ सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. इराक़ की आमदनी का 90 फ़ीसदी राजस्व तेल के निर्यात से प्राप्त होता है.

  3. नेपाल और भारत ने कई प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, मोदी ने कहा- ये है दोनों देशों के भविष्य का ब्लूप्रिंट

    नेपाल-भारत

    इमेज स्रोत, ANI

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा शुक्रवार से तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं और इस दौरान शनिवार को भारत और नेपाल ने संयुक्त रूप से कई सेवाओं का उद्घाटन किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जयनगर (भारत) से कुर्था (नेपाल) तक जाने वाली यात्री ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.

    इसके अलावा दोनों नेताओं ने भारत सरकार की क्रेडिट लाइन के तहत बने नेपाल में सोलू कॉरिडोर 132 केवी पावर ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन का उद्घाटन किया.

    पीएम मोदी ने पीएम देउबा के साथ मिलकर नेपाल में रु-पे सेवा लॉन्च की.

    साथ ही नेपाल सोलर गठबंधन में भी आधिकारिक रूप से शामिल हुआ है.

    दोनों नेताओं ने एक साझा बयान जारी कर कहा, "विद्युत सहयोग पर हमारा संयुक्त विजन दोनों देशों के भविष्य के सहयोग का ब्लूप्रिंट साबित होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देउबा जी भारत के पुराने दोस्त हैं. प्रधानमंत्री के रूप में, यह उनकी भारत की पांचवीं यात्रा है. उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भारत और नेपाल के बीच दोस्ती, हमारे लोगों के बीच संबंध, ऐसा उदाहरण दुनिया में और कहीं नहीं देखा जा सकता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "हमने सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और भविष्य के खाके पर भी चर्चा की. हम दोनों सहमत हैं कि हमें बिजली के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों का फ़ायदा उठाना चाहिए."

    "हमने नेपाल की जलविद्युत विकास परियोजनाओं में भारतीय कंपनियों की अधिक भागीदारी पर भी सहमति व्यक्त की. यह खुशी की बात है कि नेपाल अपनी अतिरिक्त बिजली भारत को निर्यात कर रहा है. यह नेपाल के आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देगा."

  4. हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान- पंजाब की 'आप' सरकार है 'बच्चा पार्टी'

    अनिल विज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अनिल विज

    चंडीगढ़ के पूरे नियंत्रण के लिए पंजाब की विधानसभा में शुक्रवार को पास हुए प्रस्ताव पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को 'बच्चा पार्टी' बताया है.

    हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा, "पंजाब में जो सरकार आई है ये 'बच्चा पार्टी' है इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है. चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ SYL के जल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा किसी एक का नहीं."

    अनिल विज ने कहा, "अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं. इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है. अन्ना हज़ारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ को पूरी तरह पंजाब में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव पेश किया था.

    इसके बाद उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार अब इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाएगी. इसके लिए पंजाब सीएम ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से समय मांगा है.

    उन्होंने कहा, "पंजाब के हक़ के लिए जहां भी ज़रूर होगा उनकी सरकार जाएगी."

  5. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ व्यापार समझौता, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक पल

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ शनिवार को एक बड़े अंतरिम व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने आने वाले 85 फ़ीसदी उत्पादों पर टैरिफ़ नहीं लगेगा.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया कोऑपरेशन एंड ट्रेड अग्रीमेंट द्विपक्षीय समझौते के लिए "ऐतिहासिक पल" है. इस समझौते का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया से भारत आने वाले 85 फ़ीसदी उत्पादों से टैरिफ़ (कई तरह के आयात शुल्क) हटाना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ वर्चुअली इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, "इतने कम समय में इस अहम समझौते पर सहमति बनना दोनों देशों के बीच परस्पर भरोसे को दिखाता है. ये हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के लिए एक ऐतिहासिक पल है."

    पीएम मोदी ने कहा कि इस व्यापार समझौते से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामान लाने-ले जाने में आसानी होगी और स्थिरता आएगी.

    वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि इस व्यापार समझौते से दोनों देशों के रिश्ते और गहरे होंगे.

  6. ब्रिटेन के ख़ालसा टीवी का लाइसेंस निलंबित, ख़ालिस्तान के लिए हिंसा को जायज़ ठहराने का आरोप

    Khalistan

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन के ब्रॉडकास्टर रेग्युलेटर ऑफ़कॉम ने पंजाबी टेलीविज़न चैनल केटीवी (ख़ालसा टीवी) का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. चैनल पर आरोप था कि उसके एंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान 'ख़ालिस्तान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हिंसा और हत्या को कई बार जायज़ ठहराया.'

    ऑफ़कॉम ने अपनी जांच में पाया कि चैनल पर प्राइम टाइम नाम के शो में 95 मिनट लंबी लाइव चर्चा के दौरान ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया.

    ऑफ़कॉम ने इस संबंध में बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, "प्रेज़ेंटर ने कार्यक्रम के दौरान कई बार ऐसे बयान दिए जिसमें ख़ालिस्तान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हिंसा को बढ़ावा दिया गया और हत्या तक को जायज़ बताया गया."

    ऑफ़कॉम ने कहा कि ये नियमों का गंभीर उल्लंघन है और तत्काल प्रभाव से ख़ालसा टीवी का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है.

    कंपनी को अब ऑफ़कॉम के सामने अपना पक्ष रखने के लिए 21 दिनों का समय मिला है. इसके बाद ऑफ़कॉम तय करेगा कि ये लाइसेंस बहाल किया जाए या नहीं.

    इस मामले में ख़ालसा टेलीविज़न से बीबीसी ने संपर्क किया लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

  7. चीन: शंघाई में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ़्तार, मरीज़ों से भरे अस्पताल

    चीन में कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के शंघाई में कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है और शहर के बड़े अस्पताल मरीज़ों से भर गए हैं.

    शंघाई ने कोरोना वायरस की नई लहर आने के बाद से अब तक संक्रमण से किसी की भी मौत की घोषणा नहीं की है.

    हालांकि, बीबीसी ने शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित वृद्धों की देखभाल करने वाले अस्पताल में काम करने वालों से बात की. इन लोगों ने बताया कि स्थिति बहुत ही ख़राब है और यहां बहुत से वृद्ध मरीज़ भर्ती हुए हैं, जिनमें से कई लोगों की मौत भी हो गई है.

    उनका ये कहना है कि मरीज़ की मौत कोरोना से हुई है या नहीं, ये बताना मुश्किल है क्योंकि शहर में कई और संक्रमण मौजूद हैं.

    अस्पताल में काम कर रही एक नर्स ने बीबीसी को बताया कि शंघाई सरकार की ओर से भेजे गए मेडिकल स्टाफ और एक्सपर्ट्स भी संक्रमित हो गए हैं. शहर में सैकड़ों लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.

    उन्होंने कहा कि कई मरीज़ ऐसे भी हैं जो मास्क नहीं पहन रहे.

    चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक शंघाई में 2.5 करोड़ लोगों की आबादी रहती है. शहर में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 9 दिनों से लॉकडाउन लगा रखा है.

  8. समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाने वाले एनसीबी के गवाह प्रभाकर साइल की मौत

    प्रभाकर साइल

    इमेज स्रोत, ANI

    आर्यन ख़ान ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुख्य गवाह प्रभाकर साइल की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रभाकर साइल की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है.

    बीते साल अक्टूबर में क्रूज़ ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के गिरफ़्तार होने के बाद प्रभाकर साइल का नाम चर्चा में आया था. साइल ने एनसीबी के तत्कालीन मुंबई ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए थे.

    प्रभाकर साइल ने दावा किया था कि क्रूज़ ड्रग्स केस में गिरफ़्तार होने वाले आर्यन खान को छोड़ने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, केपी गोसावी और सैम डिसूज़ा के बीच 18 करोड़ की डील हुई थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने थे.

    प्रभाकर साइल के वकील तुषार खांडरे ने बीबीसी मराठी को बताया कि उनकी मौत शुक्रवार शाम को ही हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कैसे हुई मौत?

    प्रभाकर साइल की अचानक मौत की ख़बर शनिवार सुबह आई. मुंबई पुलिस को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी.

    बीबीसी मराठी ने प्रभाकर साइल के वकील तुषार खंडारे से संपर्क किया.

    तुषार खंडारे ने कहा, "प्रभाकर साइल की मौत शुक्रवार शाम क़रीब 4 बजे हुई. उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इससे पहले ही इनकी मौत हो चुकी थी."

    तुषार खंडारे ने इस मौत के पीछे किसी भी साजिश की बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि साइल की मां मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती हैं और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना के 1260 नए मामले, एक दिन में 83 मरीज़ों की गई जान

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 1 हज़ार 260 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1 हज़ार 404 कोरोना मरीज़ स्वस्थ हुए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के 13 हज़ार 445 मरीज़ बचे हैं जो इलाज करा रहे हैं.

    वहीं, बीते एक दिन में कोरोना से 83 लोगों की जान भी गई है. महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 5 लाख 21 हज़ार 264 कोरोना मरीज़ों ने दम तोड़ा है.

    दैनिक संक्रमण दर अब 0.24 फ़ीसदी तक गिर गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. जनसंख्या नियंत्रण पर बीजेपी सांसद के बिल को स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों कहा न

    मनसुख मंडाविया

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मनसुख मंडाविया

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बीजेपी के ही सांसद राकेश सिन्हा की ओर से जनसंख्या नियंत्रण पर बढ़ाए गए निजी बिल को न कह दिया.

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने "बल (जबरन)" के इस्तेमाल के बजाय जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता और स्वास्थ्य अभियानों का सफलतापूर्वक उपयोग किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री के दखल के बाद राकेश सिन्हा को अपने विधेयक को वापस लेना पड़ा.

    इस विधायक में दो बच्चों वाले नियम को लागू करने की मांग की गई थी. साथ ही इसका उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की भी मांग की गई थी.

    स्वास्थ्य मंत्री ने विधेयक को लेकर कहा कि ये सही है कि बढ़ती जनसंख्या कई समस्याओं की वजह होती है लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि शिक्षा तथा जागरूकता के प्रसार से जनसंख्या नियंत्रण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा.

    उन्होंने कहा कि देश में प्रजनन दर 2 फ़ीसदी तक पहुंच गई है और साल 2025 तक इसे और कम करने की ओर देश बढ़ रहा है.

    मंत्री ने कहा, "ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे जनता खुद परिवार नियोजन को अपनाए. इसके लिए कानून ज़रूरी नहीं है."

  11. यूक्रेन संकट: रूस ने बदला रुख़, अब कीएव की बजाय पूर्वी हिस्से की घेराबंदी पर ज़ोर

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Reuters

    बीबीसी ने कीएव से सटे बाहरी इलाकों में संभावित युद्ध अपराधों के सबूत देखे हैं.

    मॉस्को ने अब यूक्रेन की राजधानी कीएव पर ध्यान देने की बजाय पूर्वी हिस्से की घेराबंदी शुरू कर दी है.

    कड़े प्रतिरोध की बदौलत कई इलाकों में यूक्रेनी सेना वापस नियंत्रण पा रही है.

    रूस ने आरोप लगाया है कि बेलगोरोद शहर में एक तेल डिपो पर हुए हमले के लिए यूक्रेन ज़िम्मेदार है. वहीं, यूक्रेन ने इन आरोपों को ये कहते हुए खारिज किया है कि संभवतः ये रूस का फ़ॉल्स फ्लैग ऑपरेशन हो सकता है.

    रूबल में भुगतान को लेकर छिड़े विवाद के बावजूद रूस यूरोपीय देशों को गैस निर्यात नहीं रोकेगा.

    यूक्रेन ने बताया है कि शुक्रवार को भीषण रूसी हमले झेलने वाले मारियुपोल शहर से 3000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. शनिवार को और लोगों को निकाला जाना है.

    विश्व व्यापार संगठन ने युद्ध के परिणाम का हवाला देते हुए वैश्विक कारोबार की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को घटाकर आधा कर दिया है.

  12. बीजेपी सांसद की सीएम योगी को चिट्ठी, फ़र्रुख़ाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर करने की अपील

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, होली समारोह के दौरान योगी आदित्यनाथ (फ़ाइल तस्वीर)

    उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र का नाम बदलकर पांचाल नगर करने की मांग की है.

    बीजेपी सांसद ने इस अपील के पीछे धार्मिक वजहें होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी ये मांग इतिहास में दर्ज तथ्यों के आधार पर है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चिट्ठी में बीजेपी सांसद ने लिखा है कि तीन नदियों- गंगा, रामगंगा, काली नदी के बीच बसे हुए फ़र्रुख़ाबाद का इतिहास पौराणिक काल से समृद्ध है.

    सांसद ने लिखा है कि उस समय ये शहर पांचाल क्षेत्र कहलाता था. ये शहर पांचाल राज्य की राजधानी हुआ करती थी. फ़र्रुख़ाबाद की स्थापना से पहले ही यहां कंपिल, संकिसा, श्रंगीरामपुर और शमसाबाद प्रसिद्ध थे.

    उन्होंने सीएम योगी को संबोधित करते हुए लिखा है कि यहां स्थित राजा द्रुपद की राजधानी कंपिल में ही राजकुमारी द्रौपदी का स्वंयवर हुआ था और राजा द्रुपद की सेना छावनी शबर में निवास करती थी, जहां आज दो बड़े रेजिमेंट हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने ये भी लिखा है कि हिंदू और जैन दोनों धर्मावलंबियों के लिए कंपिल का खास महत्व है. लेकिन मुग़ल शासक फ़र्रुखसियर ने 1714 में भारतीय पौराणिक संस्कृति को नष्ट करने के उद्देश्य से इस ऐतिहासिक नगर का नाम अपने नाम के आधार पर बदलकर फ़र्रुख़ाबाद कर दिया था.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में फिर 80 पैसों की बढ़ोतरी, 12 दिन में 7.20 रुपये बढ़ी क़ीमतें

    पेट्रोल-डीज़ल दाम

    इमेज स्रोत, ANI

    पेट्रोल-डीज़ल के दामों में शनिवार को एक बार फिर से 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बीते 12 दिनों में ये 10वीं बार है जब पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है. दस दिन दाम बढ़ने के बाद अब तक तेल की क़ीमत कुल 7.20 रुपये बढ़ गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

    वहीं, मुंबई में ये कीमत क्रमशः 117.57 रुपये और 101.79 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में शनिवार को क़ीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. यूपी सरकार से बोला सुप्रीम कोर्ट- ऑनर किलिंग को हल्के में नहीं ले सकते

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वो "ऑनर किलिंग" के मामले को हल्के में नहीं ले सकती. शीर्ष न्यायालय ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से एक महिला की याचिका पर जवाब मांगा है. महिला ने अपने रिश्तेदार की बेल को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महिला का दावा है कि बीते साल दूसरी जाति में शादी करने के बाद अभियुक्त ने उनके पति को मारने की साज़िश रची थी.

    राज्य सरकार और अन्य को इस मामले में नोटिस जारी करने से पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और सूर्य कांत ने याचिकाकर्ता दीप्ति मिश्रा की वकील से भी कड़े सवाल किए. याचिकाकर्ता के पति की बीते साल कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी.

    पीठ ने ये माना कि मामले की एफ़आईआर में याचिकाकर्ता महिला के रिश्तेदार के ख़िलाफ़ कोई स्पष्ट आरोप नहीं है. इसमें बस ये ज़िक्र है कि उन्होंने शादी का विरोध किया था.

    वकील ने कोर्ट में कहा कि दीप्ति मिश्रा के रिश्तेदार और उनके दो बेटे हत्या में शामिल थे और इससे पहले भी कई बार विवाद हुआ था, जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायतें भी दर्ज की थीं.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "ये ऑनर किलिंग का मामला है और हम इसे हल्के में नहीं लेते." बीते साल 17 दिसंबर को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दीप्ति मिश्रा के चाचा मणिकांत मिश्रा को मामले में ज़मानत दे दी थी.

    एफ़आईआर के मुताबिक़, 24 जुलाई 2021 को याचिकाकर्ता के पति अनीष कुमार की दिनदहाड़े हत्या की गई थी. दीप्ति मिश्रा ने अपनी याचिका में कहा था कि वो सवर्ण हैं और उन्होंने पिछड़ी जाति के अनीष से शादी की थी. इसी वजह से उनके रिश्तेदारों ने अनीष की हत्या कर दी और ये मामला "ऑनर किलिंग" का है.

  15. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 01 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.