दिल्ली में अब होगा एक नगर निगम, अमित शाह बोले- आप को जीत का भरोसा तो अभी चुनाव क्यों चाहती है

लोकसभा में इस बिल पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '' जो लोग ये कह रहे हैं कि बीजेपी हारने के डर से नगर निगम के चुनाव टाल रही है वे खुद डरे हुए हैं.''

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and दीपक मंडल

  1. त्रिपुरा में मवेशी चोरी के संदेह में 26 साल के युवक की हत्या', दो गिरफ्तार, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी हिंदी के लिए

    घटनास्थल पर जमा भीड़

    इमेज स्रोत, Raju Das

    त्रिपुरा के सिपाहीजाला ज़िले के बारामुरा गांव में मवेशी चोरी के संदेह में लिटन मियां नामक एक 26 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

    मंगलवार की सुबह जात्रापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आज धानपुर के पास वाली सड़क को अवरुद्ध कर अपना विरोध जताया.

    इस बीच पीड़ित के पिता जमाल मियां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार लोगों की पहचान सेंतु देबनाथ और अमर चंद्र दास के रूप में की गई है.

    लिट्टन मियां को ले जाती पुलिस

    इमेज स्रोत, Raju Das

    इमेज कैप्शन, पुलिस का कहना है कि लिटन मियां को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई

    इस घटना के बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बरामद कर कठलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और पीड़ित के परिजनों को अस्पताल आने की सूचना दी. बाद में पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अगरतला के जीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

    सोनामुरा उपमंडल के धानपुर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव तारापुकुर इलाक़े के रहने वाले लिटन मियां को बारामुरा में सुबह-सुबह मवेशी चुराने के संदेह में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बुरी तरह पीटने के आरोप सामने आए है. पुलिस फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है.

  2. दिल्ली में तीन के बजाय अब होगा एक नगर निगम, लोकसभा में संशोधन बिल पारित

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    लोकसभा में बुधवार को दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल पारित हो गया. इस बिल के जरिये दिल्ली में मौजूद तीन नगर निगमों को मिलाकर एक कर दिया जाएगा.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लोकसभा में इस बिल पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '' जो लोग ये कह रहे हैं कि बीजेपी हारने के डर से नगर निगम के चुनाव टाल रही है वे खुद डरे हुए हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आम आदमी पार्टी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ''अगर आपको जीत का इतना ही भरोसा है आप अभी चुनाव क्यों चाहते हैं. अगर आपने अच्छा काम किया है तो छह महीने बाद भी चुनाव होने पर आप जीतेंगे. ''

    अमित शाह ने कहा , '' अनुच्छेद 239एए और 3बी के मुताबिक संसद को दिल्ली संघ राज्य या इससे किसी भाग के बारे में इससे संबंधित किसी भी विषय कानून बनाने का अधिकार हासिल है. यह बिल संविधान के मुताबिक है. ''

    उन्होंने कहा, '' इस वक्त राज्यों के अधिकारों के बारे में बातें हो रही हैं. दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी ऐसा ही बोल रहे हैं. मैं महाराष्ट्र, गुजरात, बंगाल के बारे में इस तरह के बिल नहीं ला सकता. न तो मैं और न ही केंद्र ये काम राज्य में कर सकते हैं. लेकिन अगर आप केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों के बीच का फर्क नहीं जानते तो मुझे लगता है कि संविधान पढ़ा जाना चाहिए.''

  3. यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में ज्यादा उम्मीद नहीं : रूस

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Serhiy Haidai/Luhansk OVA

    रूस ने कहा है कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में ज्यादा उम्मीद नहीं दिख रही है. रूस के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस को इस बातचीत में कोई उम्मीद जगाने वाली बात नहीं दिखी. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर आगे कुछ प्रगति होगी तो वह इसकी जानकारी देंगे.

    इस बीच, रूसी सैनिक लुहान्स्क के उत्तर पूर्वी इलाके में जमकर बमबारी कर रहे हैं. रूसी सैनिक यहां अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. हालांकि दोनेत्स्क के इलाकों पर अभी उनकी पकड़ मजबूत नहीं हो पाई है.

    अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में स्थानीय शहरों पर तोपों के 35 हमले हो चुके हैं. राजधानी कीएव में तोपों से हमले की आवाज आज सुबह लगातार गूंजती रही.

    यूएन रिफ्यूजी एजेंसी के मुताबिक कीएव से अब तक चालीस लाख लोग पलायन कर चुके हैं. ब्रिटेन में आने के लिए शरणार्थियों के लिए 2700 वीजा जारी किए गए हैं. अब तक 28,300 लोग वीजा के लिए आवेदन कर चुके हैं.

  4. दो दिनों के दौरे पर भारत आएंगे रूसी विदेश मंत्री, सस्ते तेल पर हो सकता है सौदा

    सर्गेई लावरोफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ दो दिनों के दौरे पर भारत आ रहे हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमले के बाद रूस और भारत सरकार के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी.

    भारतीय विदेश मंत्रालय की वेबसाइट में कहा गया है, '' रशियन फेडरेशन के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2022 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर होंगे. ''

    लावरोफ़ का दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस और अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) दलीप सिंह भी भारत दौरे भी दिल्ली में होंगे. लिज ट्रस 31 मार्च को भारत आ रही हैं जबकि दलीप सिंह 30 मार्च को आ रहे हैं. इसके अलावा जर्मनी के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्स प्लोटनर भी भारत में होंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लावरोफ़ के भारत दौरे का फोकस रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीद पर रह सकता है. रूसी विदेश मंत्री के दौरे से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक भारत और रूस के बीच कारोबार के दौरान रुपये और रूबल में पेमेंट पर भी बातचीत हो सकती है. पश्चिमी देशों पर प्रतिबंध के बाद रूस रूबल में पेमेंट करने पर जोर दे रहा है.

    बातचीत के दौरान भारत रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम और दूसरे सैनिक साजो-सामान की समय पर डिलीवरी करने पर जोर दे सकता है. इससे पहले लावरोफ़ उन देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने चीन पहुंचे थे, जिनकी सीमाएं अफगानिस्तान से मिलती हैं. बैठक चीन ने अफगान संकट पर बातचीत के लिए बुलाई थी. चीनी विदेश मंत्री वांग यी पिछले सप्ताह ही भारत आए थे.

  5. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 30 मार्च 2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से (BBC Hindi)

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा केजरीवाल के लिए उपहास: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रमुख और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

    तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कहा, "केजरीवाल को लगता है कि एक समुदाय विशेष को ख़ुश करने के लिए बार-बार हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुँचा कर वो बच जाएँगे. हिंदुओं पर हुए अत्याचार को झूठा बताने वाले केजरीवाल के बयानों से यह स्पष्ट है कि उनके लिए कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा उपहास का विषय है. केजरीवाल को माफ़ी मांगनी होगी."

    युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और फ़िल्म 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिए बयान पर माफी मांगने की मांग की. बाद में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है.

    तेजस्वी सूर्या ने कहा, '' दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से विधानसभा में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाया, उसके खिलाफ हमने विरोध प्रदर्शन किया. हम चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल अपने बयान के लिए माफी मांगें. वो जब तक माफी नहीं मांग लेते, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. ''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस प्रदर्शन पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी केजरीवाल जी की हत्या करवाना चाहती है. उन्होंने कहा, '' आज पुलिस की मौजूदगी में, पुलिस के साथ भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर पहुँचाए गए. उनके घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए. बूम बैरियर तोड़े गए और सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ. बीजेपी के गुंडों ने ये सब किया है.''

    दूसरी ओर, बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर तंज करते हुए ट्वीट किया, '' कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान करके बुरी तरह फंस चुका हूं. लाख कोशिशों और बिकाऊ इंटरव्यू के बाद भी हालात काबू में नहीं आ रहे. अब एक ही रास्ता है, विक्टिम कार्ड. भाजपा मुझे जान से मार देना चाहती है. कृपया इसे फैलाने में मदद करें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी के एक नेता कपिल मिश्रा ने भी इस पर ट्वीट कर केजरीवाल पर हमला बोला.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    केेजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी के प्रदर्शन पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी ने आज एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सीएम के घर पर हमला किया, यह हमला सिर्फ केजरीवाल पर नहीं है, इस देश के लोगों पर है जो ईमानदार शासन चाहते हैं. आप जनता की सेवा और देशभक्ति से जवाब देगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान में सेनाध्यक्ष से मिलने के बाद इमरान ख़ान का राष्ट्र के नाम संबोधन टला

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान का राष्ट्र के नाम संबोधन स्थगित कर दिया गया है. पाकिस्तान में इमरान ख़ान की पार्टी के सांसद फ़ैसल जावेद ख़ान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

    इस बीच बीबीसी उर्दू ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बुधवार शाम सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाक़ात की संवाददाता फरहत जावेद के मुताबिक़ पेशावर में सेना के एक अधिकारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा इस्लामाबाद पहुँचे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इमरान ख़ान ने आज दोपहर कैबिनेट की बैठक भी बुलाई थी. इस बैठक के बाद शेख़ रशीद ने कहा कि इमरान ख़ान पर कैबिनेट ने भरोसा जताया है और वे इस्तीफ़ा नहीं देंगे.

    पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फ़वाद चौधरी ने भी कहा था कि इमरान ख़ान इस्तीफ़ा नहीं देंगे.

  8. शाहबाज़ शरीफ़ जल्द ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होंगे: बिलावल भुट्टो

    शाहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा है कि शाहबाज़ शरीफ़ जल्द ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने जाएँगे. एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपना बहुमत खो दिया है और अब उनकी सहयोगी पार्टी एमक्यूएम-पी भी उनके साथ आ गई है. उन्होंने बाक़ी पार्टियों का भी ज़िक्र किया, जो विपक्षी गठबंधन में शामिल हो गई हैं. बिलावल ने दावा किया कि अब इमरान ख़ान के पास बहुमत नहीं है.

    बिलावल भुट्टो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिलावल भुट्टों के साथ शाहबाज़ शरीफ़ भी मौजूद थे. बिलावल भुट्टो ने कहा कि शाहबाज़ शरीफ़ का इमरान ख़ान से इस्तीफ़ा मांगना सही था. बिलावल ने कहा कि इमरान के पास अब कोई विकल्प नहीं है. शाहबाज़ शरीफ़ के बारे में बिलावल ने कहा कि उन्होंने एक साथ काम किया और एक अलोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वे साथ आए हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही पाकिस्तान के लोगों को अच्छी ख़बर मिलेगी. बिलावल भुट्टो ने ये भी कहा कि वे कराची और सिंध और पाकिस्तान की समस्याओं के हित में फ़ैसला लेने के लिए एमक्यूएम पाकिस्तान के आभारी हैं. पाकिस्तान में इमरान ख़ान सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस 31 मार्च से शुरू होगी और मतदान तीन अप्रैल को होगा. लेकिन कई सहयोगी दलों के साथ छोड़ने के बाद विपक्षी पार्टियाँ इमरान ख़ान के इस्तीफ़े की मांग कर रही हैं.

  9. पाकिस्तान में इमरान ख़ान सरकार संकट में, एमक्यूएम-पी ने तोड़ा नाता

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Imran Khan

    पाकिस्तान में मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने इमरान ख़ान सरकार से नाता तोड़ने की घोषणा की है. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले इमरान ख़ान के लिए इसे तगड़ा झटका माना जा रहा है. शाहबाज़ शरीफ़ और बिलावल भुट्टो जैसे विपक्षी नेताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में एमक्यूएम के संयोजक ख़ालिद मक़बूल सिद्दीक़ी ने ये घोषणा की. उन्होंने इमरान सरकार से रिश्ता तोड़ते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने पाकिस्तान के हित को व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के नेता और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि आज का दिन पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि अब इमरान ख़ान को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. जबकि इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बिलावल भुट्टो ने कहा कि इमरान ख़ान ने भरोसा खो दिया है और उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.

    पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियों के नेता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है. इस प्रस्ताव पर बहस 31 मार्च से शुरू होगी. इस पर वोटिंग तीन अप्रैल को होने वाली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. भगवंत मान की घोषणा, पंजाब में इस सेशन में प्राइवेट स्कूल नहीं बढाएँगे फ़ीस

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Bhagwant Mann

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य में कोई भी प्राइवेट स्कूल इस सेशन में फ़ीस नहीं बढ़ा सकेगा. भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी एक दुकान से किताब ख़रीदने के लिए मजबूर नहीं जा सकेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- पंजाब में शिक्षा इतनी महंगी हो गई कि आम लोगों की पहुँच से दूर होती जा रही है. इसलिए आज हमने फ़ैसला लिया है कि कोई प्राइवेट स्कूल इस सेशन में फ़ीस नहीं बढ़ा सकेगा और किसी एक दुकान से किताबें ख़रीदने के लिए मजबूर नहीं करेगा. हम मनुष्य के तीसरे नेत्र विद्या को व्यापार नहीं बनने देंगे. पंजाब सरकार इस संबंध में जल्द ही नीति/दिशा-निर्देश लेकर आएगी.

  11. इमरान ख़ान आज शाम राष्ट्र को करेंगे संबोधित, कैबिनेट ने जताया पीएम पर भरोसा

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, EPA

    पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि इमरान ख़ान बुधवार की शाम देश के लोगों को संबोधित करेंगे.

    इमरान ख़ान ने आज दोपहर कैबिनेट की बैठक भी बुलाई थी. इस बैठक के बाद शेख़ रशीद ने कहा कि इमरान ख़ान पर कैबिनेट ने भरोसा जताया है और वे इस्तीफ़ा नहीं देंगे.

    पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फ़वाद चौधरी ने भी कहा था कि इमरान ख़ान इस्तीफ़ा नहीं देंगे.

    इमरान ख़ान ने 27 मार्च को अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की रैली में एक चिट्ठी लहराते हुए कहा था कि कुछ विदेशी ताकतें उनकी सरकार गिराना चाहती हैं.

    उन्होंने कहा कि यह चिट्ठी विपक्ष की ओर से उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले का है. इसका मतलब ये कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश काफी पहले से हो रही है.

    इमरान खान और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने कहा है कि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का रोल हो सकता है. दूसरी ओर विपक्ष मांग कर रहा है कि इमरान खान उस 'गुप्त चिट्ठी' को संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाकर सार्वजनिक करें.

    पाकिस्तान में विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद इमरान और विपक्षी नेताओं के बीच जम कर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं.

    अविश्वास प्रस्ताव पर 31 मार्च को चर्चा होगी और इस पर मतदान तीन अप्रैल को होगा.

    पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं. इमरान सरकार गिराने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 172 मतों की जरूरत होगी.

  12. हिजाब पहनने पर बोलीं मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू

    हरनाज़ कौर संधू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू ने हिजाब मामले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि अगर कोई लड़की हिजाब पहनती है, तो ये उसकी पसंद है. हरनाज़ कौर ने कहा- अगर कोई उस पर हावी हो रहा है, तो उसे आगे आकर बोलने की ज़रूरत है. उसे उस तरह जीने दीजिए, जैसा वो जीना चाहती है. हम अलग-अलग संस्कृतियों की महिलाएँ हैं और हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए.

    कर्नाटक में शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर पाबंदी के मामले को लेकर काफ़ी विवाद हुआ था. बाद में कर्नाटक हाई कोर्ट ने पाबंदी को बरकरार रखा था. अब सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक हाई कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले साल दिसंबर में हरनाज़ कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था. 21 साल बाद भारत की किसी महिला को ये ख़िताब मिला था. प्रतियोगिता के आख़िरी राउंड में हरनाज़ कौर से पूछा गया था- आज के समय में दबाव का सामना कर रही उन युवा महिलाओं को वो क्या सलाह देना चाहेंगी जिससे वो उसका सामना कर सकें?

    इस सवाल पर हरनाज़ संधू ने कहा, "आज के युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका ख़ुद पर भरोसा करना है. यह जानना कि आप अनोखे हो यह आपको ख़ूबसूरत बनाता है. अपने आप की दूसरों से तुलना करना बंद करिए और पूरी दुनिया में जो हो रहा है उस पर बात करना बेहद ज़रूरी है. बाहर निकलिए, ख़ुद के लिए बोलिए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेता हैं. आप ख़ुद की आवाज़ हैं. मैं ख़ुद में विश्वास करती हूं और इसीलिए मैं आज यहां पर खड़ी हूं." हरनाज़ कौर का ये जवाब जजों को भा गया और उन्हें विजेता घोषित किया गया था.

  13. बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है: मनीष सिसोदिया

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी केजरीवाल जी की हत्या करवाना चाहती है. उन्होंने कहा- आज पुलिस की मौजूदगी में, पुलिस के साथ भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर पहुँचाए गए. उनके घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए. बूम बैरियर तोड़े गए और सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ. बीजेपी के गुंडों ने ये सब किया है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हरा नहीं पाती, तो बीजेपी उन्हें ख़त्म करना चाहती है. ये बहुत सोची समझी साज़िश है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला एक कायराना हरकत है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी हार से बीजेपी की बौखलाहट साफ़ दिख रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भगवंत मान ने भी आरोप लगाया है कि केजरीवाल के घर पर हमला दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- अब ये साफ़ हो चुका है कि बीजेपी को सिर्फ़ आप और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है.

  14. राजस्थान में महिला डॉक्टर की 'आत्महत्या' के बाद कई अस्पतालों में हुआ विरोध, मोहर सिंह मीणा, जयपुर से बीबीसी हिंदी के लिए

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, मोहर सिंह मीणा

    राजस्थान के दौसा ज़िले के लालसोट में मंगलवार को एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के बाद पूरे राज्य के डॉक्टरों में रोष है. बुधवार को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने इस मामले पर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

    डॉक्टरों ने राज्यभर के निजी अस्पतालों में 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया है. राज्य के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी बुधवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार किया.

    मृतक डॉक्टर अर्चना शर्मा का लालसोट में एक निजी अस्पताल है. जहाँ सोमवार को डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और डॉक्टर अर्चना के खिलाफ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया.

    बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से ही महिला डॉक्टर तनाव में थीं और मंगलवार सुबह क़रीब 11 बजे उनका शव बरामद हुआ. मृतका डॉक्टर का एक कथित सुसाइड नोट भी सामने आया है.

    डॉक्टर अर्चना शर्मा के पति डॉक्टर सुनीत उपाध्याय भी डॉक्टर हैं. पति पत्नी मिलकर लालसोट में मिलकर अपना अस्पताल चला रहे थे. डॉक्टर उपाध्याय ने भी लालसोट थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत पर कुछ लोगों ने अस्पताल का घेराव किया और हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने की घिनौनी राजनीति की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के विधानसभा क्षेत्र लालसोट में ही यह घटना हुई है. इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है.

    उन्होंने लिखा है, "दौसा में डॉ अर्चना शर्मा की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद है. हर डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अपना पूरा प्रयास करता है परन्तु कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होते ही डॉक्टर पर आरोप लगाना न्यायोचित नहीं है. अगर इस तरह डॉक्टरों को डराया जाएगा तो वे निश्चिन्त होकर अपना काम कैसे कर पाएंगे. इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है एवं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा."

  15. राहुल गांधी ने पीएम पर तंज़ करते हुए कहा– दिन भर यही सोचते हैं मोदी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए कहा है कि पीएम की दिनचर्या में पेट्रोल की क़ीमत कितनी बढ़ाई जाए और कौन सी सरकारी कंपनी बेच दी जाए जैसी चिंताएं शामिल होती हैं.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’प्रधानमंत्री की डेली टू-डू लिस्ट

    1. पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊँ

    2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊँ

    3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं

    4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूँ

    5. किसानों को और लाचार कैसे करूँ.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आपको बता दें कि देश में लागातार पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं. इस नए वित्तीय साल में एलआईसी का भी आईपीओ लाने की तैयारी चल रही है. जिसके ख़िलाफ़ देश में अलग-अलग जगहों पर एलआईसी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

  16. इमरान ख़ान विदेशी साज़िश के सबूत वाला दस्तावेज़ दिखाने को तैयार

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Imran Khan Twitter

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि वे विदेशी साज़िश के सबूत वाले दस्तावेज़ को देश के शीर्ष पत्रकारों और सहयोगी दलों के नेताओं को दिखाने के लिए तैयार हैं. रविवार को राजधानी इस्लामाबाद में रैली के दौरान इमरान ख़ान ने कहा था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए अंतरराष्ट्रीय साज़िश की जा रही है और उनके पास इसके सबूत भी हैं. लेकिन पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने इसे ख़ारिज कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को इमरान ख़ान ने कहा- इस पत्र पर शक किया जा रहा है. ये कहा जा रहा है कि शायद इमरान ख़ान अपनी सरकार बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. इसलिए मैंने फ़ैसला किया है कि मैं पाकिस्तान के शीर्ष पत्रकारों के साथ इसे शेयर करूँगा. मैं अपनी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से भी इसे शेयर करूँगा. इमरान ख़ान ने कहा कि वे इन सभी लोगों को बताएँगे कि दस्तावेज़ सच्चा है. और ये उससे भी बड़ी साज़िश है, जितना उन्होंने कहा था. पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने इमरान ख़ान की सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर 31 मार्च को बहस शुरू होगी. इस प्रस्ताव पर तीन अप्रैल को मतदान होगा.

  17. पश्चिम बंगाल में माफ़ियाओं का राज है- बीजेपी की फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग रिपोर्ट

    बीजेपी की टीम जेपी नड्डा से मिली

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में हुई हिंसा के मामले में बंगाल बीजेपी प्रमुख डॉ सुकांत मजूमदार ने बुधवार को पार्टी की बंगाल इकाई की तरफ़ से तैयार की गई फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग रिपोर्ट गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी.

    इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘’ टीएमसी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में माफ़िया राज कर रहे हैं. और ये सब कुछ पुलिस और राजनेताओं की मिली भगत से हो रहा है. राज्य में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. ‘’

    ‘’जान-माल का ख़तरा होने के डर से स्थानीय लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है. हम अपील करते हैं कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग , महिला आयोग बोगटुई गाँव का दौरा करें.‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    21 मार्च को पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बोगटुई गांव में आठ लोगों को कथित तौर पर ज़िंदा जलाकर मार दिया गया था. ये घटना तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या के बाद हुई थी. जिसके बाद ज़िले में सियासी हलचल एक बार फिर तेज़ हो गई है.

  18. यूपी में 12वीं का पेपर लीक, कई ज़िलों में अंग्रेज़ी की परीक्षा रद्द

    बोर्ड एग्ज़ाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएँ चल रही हैं. लेकिन बुधवार को 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने की ख़बरों के बीच 24 ज़िलों के सभी सेंटरों पर परीक्षा रद्द करने का निर्देश जारी किया गया है.

    मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पेशल टास्क फ़ोर्स को जाँच करने के निर्देश दिए हैं.

    30 मार्च यानी आज दो बजे 12वीं के अंग्रेज़ी के पेपर होने थे लेकिन अब ये पेपर नहीं होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालाँकि विपक्षी समाजवादी पार्टी ने कहा है कि पर्चा लीक होने के कारण ऐसा हुआ है. पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि छात्रों के भविष्य से कब तक खिलवाड़ होता रहेगा. पार्टी ने इस बार में सीएम योगी आदित्यनाथ से जवाब मांगा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों का हमला: मनीष सिसोदिया

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं और गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट कर ये कहा है कि केजरीवाल के घर पर हमला हुआ है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में ऐसा हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. विश्व बैंक ने अफ़ग़ानिस्तान में करोड़ों डॉलर की परियोजनाओं पर क्यों लगाई रोक?

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विश्व बैंक ने अफ़ग़ानिस्तान में 60 करोड़ डॉलर की अपनी चार परियोजनाओं को रोक दिया है. विश्व बैंक का ये फ़ैसला तालिबान सरकार के उस क़दम के बाद आया है, जिसके तहत घोषणा करने के बावजूद सेकेंडरी स्कूल में लड़कियों को नहीं जाने दिया गया. विश्व बैंक की ये चार परियोजनाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सुधार से जुड़ी हुई थी.

    विश्व बैंक ने पहले ये कहना था कि उन्हें ये सुनिश्चित करना है कि संगठन के सहयोग से लड़कियाँ और महिलाएँ हिस्सेदारी करें और इसका फ़ायदा भी उठाएँ. पिछले सप्ताह तालिबान ने अपने ही फ़ैसले को बदलते हुए सेकेंडरी स्कूल में लड़कियों के जाने पर रोक लगा दी थी. कई महीनों से सेकेंडरी स्कूल में लड़कियों के जाने पर रोक लगी हुई है. लेकिन ये तय हुआ था कि मार्च में ये स्कूल खोल दिए जाएँगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. तालिबान का कहना है कि अब लड़कियों की यूनिफॉर्म पर फ़ैसले के बाद ही स्कूल उनके लिए खोले जाएँगे. तालिबान का कहना है कि लड़कियों की ड्रेस शरिया क़ानून और अफ़ग़ान परंपरा के मुताबिक़ होनी चाहिए. तालिबान के इस फ़ैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफ़ी आलोचना हुई थी.