बीरभूम में हुई हिंसा के मुख्य अभियुक्त अनवारूल हुसैन को गिरफ्तार किया गया

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई थी. आज शाम इस सिलसिले में मुख्य अभियुक्त अनवारूल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद and कीर्ति दुबे

  1. यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का प्रस्ताव पारित, भारत ने बताया क्यों नहीं किया मतदान

    टीएस तिरुमूर्ति

    इमेज स्रोत, @AMBTSTIRUMURT

    इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति

    यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने गुरुवार को 'यूक्रेन के ख़िलाफ़ हमले के मानवीय परिणाम' नाम के प्रस्ताव को अपनी मंज़ूरी दे दी. हालांकि भारत ने इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में भाग नहीं लिया.

    यूक्रेन संकट पर चल रही मौजूदा विशेष आपात सत्र में इस प्रस्ताव के पक्ष में 140 वोट पड़े और केवल पांच ने प्रस्ताव का विरोध किया. वहीं 38 देशों ने इस प्रस्ताव पर मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया.

    प्रस्ताव पारित होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि या राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने अपना पक्ष रखा है. इस बारे में ट्विटर पर उन्होंने दो पेज का एक नोट डाला है. इसमें भारत के मतदान में भाग न लेने की वजह बताई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसमें उन्होंने लिखा, ''भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया, क्योंकि हम लड़ाई को ख़त्म करने और तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाने पर फ़ोकस करना चाहते हैं. इस मसौदा प्रस्ताव में इन चुनौतियों को हल करने की ज़रूरतों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया है.''

    उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन के ताज़ा हालात से बहुत चिंतित है, जो लगातार ख़राब होती जा रही है.

    उन्होंने यूक्रेन को भारत द्वारा दी गई मदद का ज़िक्र करते हुए बताया कि कैसे भारत ने 22.5 हज़ार नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकाला.

  2. बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा के मुख्य अभियुक्त अनवारूल हुसैन को गिरफ्तार किया गया

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अनवारुल हसन

    इमेज स्रोत, Prabhakar Mani Tiwari/BBC

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को बीरभूम जिले के हिंसाग्रस्त गांव बोगतुई का दौरा कर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और वहीं से पुलिस को अनवारूल हुसैन को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था.

    घटना के दिन से ही लापता इस तृणमूल कांग्रेस नेता को कुछ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है.

    उसे इस घटना का मूल अभियुक्त बताया जा रहा है. सोमवार रात की आगजनी में जिन लोगों की मौत हुई थी उनके परिजनों ने ममता से आरोप लगाया की आगजनी करने वाले गुट का नेतृत्व अनवारूल ही कर रहे थे.

    लोगों ने बताया था कि मदद की गुहार लगाने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया और पुलिस को भी समय से मौके पर नहीं पहुंचने दिया.

    कभी राजमिस्त्री का काम करने वाला अनवारूल कुछ साल पहले कांग्रेस से टीएमसी में शामिल हुआ था और देखते ही देखते पार्टी का कई बड़े नेताओं का करीबी बन गया था.

    उसे रामपुरहाट एक नंबर ब्लॉक का पार्टी अध्यक्ष भी बनाया गया था. अब गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उसे इस पद से हटा दिया है.

    हालांकि अनवारूल ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है आगजनी की घटना के समय वो भादू शेख के शव के साथ पहले अस्पताल और उसके बाद पुलिस स्टेशन में था.

    रामपुरहाट से सटे संधीपुर इलाके में अनवारूल का आलीशान मकान है, ऐसा ही आलीशान मकान भादू शेख का भी है.

  3. दिल्ली विधानसभा में AAP-बीजेपी में झड़प, बीजेपी विधायकों पर स्पीकर की कार्रवाई

    दिल्ली विधानसभा

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को आप और बीजेपी के विधायकों में झड़प हो गई. उसके बाद बीजेपी के दो विधायकों को विधानसभा से मार्शलों के ज़रिए बाहर निकाल दिया गया.

    मामला ये हुआ कि आप के दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि वो अपने इलाक़े में तिरंगा लगाना चाह रहे हैं, लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोग ऐसा होने नहीं दे रहे.

    उन्होंने दावा किया कि जिस सूर्य सेन पार्क में तिरंगा लगाने की योजना है, वहां आरएसएस की शाखा लगती है, इसलिए दोनों संगठन ऐसा होने नहीं दे रहे.

    लेकिन बीजेपी के विधायकों ने भारती के दावों का विरोध करते हुए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 'टुकड़े टुकड़े गैंग' क़रार दिया.

    आरोप प्रत्यारोप करते हुए दोनों पक्ष सदन के वेल में आ गए, उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने के लिए बीजेपी के दो विधायकों विजेंदर गुप्ता और जीतेंद्र महाजन को सदन से निकालने का आदेश दिया.

  4. यूक्रेन संकट के चलते भारत के विकास में 2 फ़ीसदी कमी होने का अनुमान: अंकटाड

    विकास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंकटाड ने 2022 में भारत की विकास दर के अनुमान को 2 फ़ीसदी से भी ज़्यादा घटा दिया है.

    साथ ही दुनिया का विकास अनुमान भी 1 फ़ीसदी घटा दिया गया है. यूक्रेन में जारी हिंसा को इसकी मुख्य वजह बताया गया है.

    अंकटाड के अनुसार, 2022 में भारत की विकास दर अब 4.6 फ़ीसदी रहेगी, जो पहले 6.7 फ़ीसदी रहने का अनुमान था. वहीं दुनिया की विकास दर अब 2.6 फ़ीसदी रह सकती है. पहले इसके 3.6 फ़ीसदी रहने का अनुमान जताया गया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, व्यापार और विकास पर यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस (अंकटाड) ने गुरुवार को अपना नया अनुमान जारी किया है.

    बताया गया है कि यूक्रेन संकट के चलते भारत को तेल और गैस के आयात में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है. इससे महंगाई, सामानों की आवाजाही और वित्तीय अस्थिरता जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.

  5. बंगाल के रामपुरहाट में हिंसा के बाद छुट्टी भेजे गए पुलिस अधिकारी

    बीरभूम में हिंसा

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    बीरभूम पुलिस ने रामपुरहाट के सब-डिवीज़नल पुलिस ऑफ़िसर (एसडीपीओ) शायान अहमद को छुट्टी पर भेज दिया है.

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से पीटीआई ने बताया है कि एक दिन पहले ज़िले के बोगतुई गांव में आठ लोगों को ज़िंदा जलाकर मार दिए जाने के बाद ये कार्रवाई की गई है.

    आज रामपुरहाट के दौरे पर गईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही नज़र आ रही है. उन्होंने ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए थे.

    टीएमसी के एक स्थानीय नेता और ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष की हत्या के बाद हुई हिंसा में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई थी. इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि एसडीपीओ को तुरंत प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया गया है.

    गुरुवार को ही इसी आधार पर रामपुरहाट पुलिस थाने के प्रभारी त्रीदीप प्रमाणिक को निलंबित कर दिया गया था.

    अपनी रामपुरहाट यात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था, "एसडीपीओ ने एहतियातन कोई क़दम नहीं उठाया था. प्रभारी इंसपेक्टर और ज़िले के इंटेलिजेंस ब्यूरौ ने भी अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभाई. यदि एसडीपीओ ने अहतियातन क़दम उठाए होते तो ये घटना ना हुई होती."

    वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट घटना का स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है. अदालत ने अपना फ़ैसला सुरक्षित कर लिया है. अदालत में कई जनहित याचिकाएं भी दायर की गई हैं जिनमें घटना की सीबीआई या एनआईए से जांच कराने की मांग की गई है.

    पश्चिम बंगाल की सरकार ने घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की है. सरकार ने अदालत में कहा है कि एसआईटी को जांच के लिए समय दिया जाना चाहिए.

  6. चीन के विदेश मंत्री वांग यी पहुंचे नई दिल्ली, करेंगे भारत से बातचीत

    वांग यी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी गुरुवार को अब से थोड़ी देर पहले नई दिल्ली पहुंच गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है.

    चीनी नेता अपने इस दौरे के दौरान शुक्रवार को रूस और भारत के विदेश मंत्रियों के साथ राजधानी में मुलाक़ात करने वाले हैं. साथ ही भारत से सीमा विवाद सहित कई और मसलों पर बातचीत करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत के साथ क़रीब दो साल पहले लद्दाख इलाक़े में सीमा विवाद शुरू होने के बाद किसी भी चीनी नेता की यह पहली भारत यात्रा है.

    हालांकि भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान में 57 इस्लामिक देशों की संस्था 'इस्लामी सहयोग संगठन' के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने कश्मीर को लेकर जो बयान दिया, उससे भारत ख़ुश नहीं हुआ.

  7. पंजाब से AAP के सभी पांच उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

    AAP

    इमेज स्रोत, @AAPPUNJAB

    इमेज कैप्शन, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सभी पांचों उम्मीदवार

    राज्यसभा चुनाव के लिए पंजाब से नामांकन दाख़िल करने वाले आम आदमी पार्टी के सभी पांचों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिटर्निंग अफ़सर सह सचिव सुरिंदर पाल के हवाले से बताया कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, एलपी यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफ़ेसर संदीप पाठक और उद्योगपति संजीव अरोड़ा अब राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं.

    उन्होंने बताया कि इस बारे में एक रिपोर्ट भारतीय चुनाव आयोग को भेज दी गई है.

    31 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नाम वापस लेने का गुरुवार को अंतिम दिन था, लेकिन तय समय शाम तीन बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया.

    AAP

    इमेज स्रोत, @AAPPUNJAB

    इन पांचों उम्मीदवारों के ​अलावा और किसी ने भी इन चुनावों के लिए अपना नामांकन दाख़िल नहीं किया था.

    इससे पहले हाल के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी.

    इस जीत के बाद भगवंत मान राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं. उनके अलावा, मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली है.

  8. ममता बनर्जी पर आक्रामक बीजेपी ने कहा- पश्चिम बंगाल में अराजकता, लोगों को बोलने की आज़ादी नहीं

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को बीरभूम ज़िले के रामपुर हाट का दौरा किया. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- सीएम ममता बनर्जी को यहाँ पहले आना चाहिए था. ये मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. ममता बनर्जी परिवार के लोगों को नौकरी और पैसा देकर ख़रीदना चाहती है. उनके साथ से क़ानून-व्यवस्था निकल चुकी है. इस बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल अराजकता की स्थिति में है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा- 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों में आग लगा दी गई. कई कार्यकर्ताओं की हत्याएँ हुई हैं. ये हत्याएँ (बीरभूम हिंसा) सरकार के तत्वावधान में हो रही हैं. लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों को बोलने की आज़ादी नहीं है और जो सरकार के ख़िलाफ़ बोलता है, उसकी हत्या कर दी जाती है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई भी क़ानून व्यवस्था नहीं है. अगर परिस्थितियाँ ऐसी ही बिगड़ती हैं, तो हम राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे.

  9. मुस्लिम देशों के सम्मेलन में भारत के ज़िक्र पर विदेश मंत्रालय का कड़ा जवाब

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

    मुस्लिम देशों के संगठन OIC के घोषणापत्र में भारत से जुड़े मामलों का ज़िक्र करने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि ‘यह संगठन की अप्रासंगिकता को दिखाता है.’

    उन्होंने कहा है, “बैठक में जो बयान दिया गया और घोषणापत्र स्वीकार किया गया वो इस्लामी सहयोग संगठन की एक निकाय के रूप में अप्रासंगिकता और पाकिस्तान की चालाकी से बात मनवाने वाली भूमिका को दिखाता है.”

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, EPA

    “भारत को लेकर जो हवाले दिए गए वो झूठ और ग़लत बयानी पर आधारित थे. इस निकाय की विसंगति यह रही कि उसने अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर टिप्पणी की जबकि पाकिस्तान जैसा देश मानवाधिकारों का लगातार उल्लंघन करता रहा है.”

    “इस तरह की हरकतों के साथ जो राष्ट्र और सरकारें जुड़ी हुई हैं उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि यह उनकी प्रतिष्ठा पर ही असर डालेगा.”

  10. योगी आदित्यनाथ ने कहा, बिना डिगे, बिना झुके यूपी की जनता के लिए करेंगे काम

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद दिए भाषण में कहा कि ‘जनता ने सारे दुष्प्रचार के बाद वंशवादी और जातिवादी राजनीति को नकरा दिया.’

    उन्होंने कहा,“पार्टी ने मुझे फिर से ज़िम्मेदारी दी है तो मैं वचन देता हूँ कि बिना झुके, बिना डिगे उत्तर प्रदेश की जनता के लिए काम करेंगे.”

    “मुझे विधायक दल के नेता के रूप में आज चुना गया है. मैं आप सबका आभारी हूँ. उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री 5 वर्ष तक कार्य करे और वो पार्टी द्वारा सत्ता में आ जाए. अगर आप पहले आम चुनाव से अब तक देखेंगे तो यह पहली बार हुआ है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    “सुरक्षा का बेहतर माहौल, कल्याणकारी योजनाओं को बिना भेदभाव के पहुँचाने का काम जिस प्रतिबद्धता के साथ हुआ है, उसका परिणाम जनता ने 2022 के इस चुनाव में हम सबके सामने प्रस्तुत किया है.

    “2017 में मैं एक सामान्य सांसद था, मेरे पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था लेकिन एक अभिभावक के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जी ने संरक्षण दिया. वरना हम तो अनगढ़ थे.”

    योगी आदित्यनाथ ने कहा,“उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में कोई सुरक्षा के बारे में नहीं सोचता था. उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में निवेश और सुशासन की बात हो सकती है यह संभव करके दिखाया.”

  11. उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का किया फ़ैसला

    पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, BJP

    उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का फ़ैसला किया है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राज्य कैबिनेट की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से फ़ैसला हुआ कि जल्द ही विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा. पुष्कर सिंह धामी ने कहा- समान नागरिक संहिता को राज्य में लागू किया जाएगा. उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक दिन पहले ही पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. बीजेपी ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. हालाँकि पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट हार गए थे. लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में उनमें भरोसा जताया. बीजेपी ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की थी.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे यूपी के सीएम पद की शपथ

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद गुरुवार को योगी आदित्यनाथ को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया है.

    लखनऊ में पार्टी कार्यालय में सभी विधायकों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुबर दास भी मौजूद थे.

    इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बीजेपी उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे.

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    कल लखनऊ में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे. कुल कितने मंत्री शपथ लेंगे ये अभी साफ़ नहीं है.

    वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.

    फ़रवरी और मार्च में सात चरणों में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी और पूर्ण बहुमत हासिल किया था.

    बीजेपी ने 403 में से कुल 255 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि उसकी विरोधी पार्टी सपा ने 111 सीटें जीती थीं.

  13. नेटो की बैठक में ज़ेलेंस्की ने रूस को जम कर कोसा और कहा- ये जीवन और मरण का प्रश्न, हमें हथियार दीजिए

    ज़ेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ एक महीने से चल रही लड़ाई को विनाश का काला महीना और बहादुरी से सुरक्षा का महीना कहा है. नेटो सम्मेलन में वीडियो लिंक के ज़रिए अपने संबोधन में ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे मानते हैं कि यूक्रेन पश्चिम और रूस के बीच ग्रे ज़ोन में फँस गया है. यूक्रेन गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन फिर भी वो साझा मूल्यों की रक्षा कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन बहादुरी के साथ डटा हुआ है, लेकिन इसकी भारी क़ीमत उसे चुकानी पड़ी है, जिसमें हज़ारों लोगों की जान गई है, शहर तबाह हो गए हैं और क़रीब एक करोड़ लोगों का पलायन हुआ है. ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे हवाई क्षेत्र में सहायता की इसलिए मांग कर रहे हैं ताकि हम अपने आसमान की रक्षा कर सकें क्योंकि यूक्रेन के पास कोई शक्तिशाली विमान-रोधी सुरक्षा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि रूस सामूहिक नरसंहार के हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है और इसके नतीजे भी साफ़ दिख रहे हैं.

    ज़ेलेंस्की ने कहा- हम एक महीने से एक असमान लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने बिना किसी सीमा के सैन्य समर्थन की मांग की ताकि यूक्रेन के लोगों और शहरों को बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि रूस बिना किसी सीमा के अपने सभी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वो आवासीय शहरों, अस्पतालों और पुलों को निशाना बना रहा है. ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को एक विमान तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वे टैंकों के लिए अपील कर रहे हैं, आप हमें दीजिए, आप हमें बेचिए. लेकिन हमें इस बारे में नेटो से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है.

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा- यूक्रेन वर्षों तक लड़ाई लड़ना नहीं चाहता. हम बस ज़िंदा रहना चाहते हैं और अपने लोगों को बचाना चाहते हैं. ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे नेटो को दोषी नहीं ठहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेटो अब भी मदद कर सकता है ताकि वहाँ और मौतों को रोका जा सके. इसके लिए वो यूक्रेन को और हथियार दे सकता है. उन्होंने कहा- ये जीवन और मरण का प्रश्न है. अपने संबोधन के दौरान ज़ेलेंस्की ने रूस पर फॉस्फोरसम बमों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया. हालाँकि उन्होंने ये नहीं बताया कि इन बमों का इस्तेमाल कहाँ हुआ है.

  14. बीरभूम पहुँचे कांग्रेस और बीजेपी के नेता, अधीर रंजन ने कहा- पिकनिक के लिए आईं थी ममता

    अधीर रंजन चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बोगटूई गाँव में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी वहाँ पहुँचे. बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार कर रहे थे. बीजेपी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बड़साल ग्राम पंचायत के उप-प्रधान और टीएमसी नेता भादू शेख़ की सोमवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी और आठ लोगों की हत्या कर दी गई. इन लोगों के घरों में आग लगा दी गई, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दूसरी ओर कांग्रेस सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि उन्हें यहाँ आने से रोका गया था. उन्होंने दो घंटे धरना दिया. इसके बाद उन्हें यहाँ आने की अनुमति मिली. अधीर रंजन चौधरी ने कहा- यहां के लोग सरकार पर भरोसा नहीं करते हैं, इसलिए हमने आर्टिकल 355 की माँग की है, हम इसके लिए कोर्ट में भी गए. मारी मांग है कि सीबीआई जाँच हो. बंगाल की मुख्यमंत्री आज यहाँ पिकनिक करने आईं थीं. हेलिकॉप्टर से आईं, यहाँ खाना खाया और चली गईं. उन्होंने कहा- ये मध्यकालीन बर्बरता का जीता जागता उदाहरण है. यहाँ 'मानव राज' की जगह 'दानव राज' है. मुख्यमंत्री ने राज्य को तबाह कर दिया है.

  15. परमबीर सिंह से जुड़े सभी मामलों की जाँच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    परमबीर सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के ख़िलाफ़ महाराष्ट्र पुलिस की ओर से दायर सभी मामलों की जाँच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है.

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल की पीठ ने यह आदेश दिया है, साथ ही कहा है कि सीबीआई विस्तार से इस मामले की जाँच करे.

    इस आदेश में कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फ़ैसले को ख़ारिज करते हुए कहा कि वो हाई कोर्ट की जाँच को स्वीकार करने में असमर्थ है जिसमें हाई कोर्ट ने इसे नौकरी के विवाद के तौर पर देखा है.

    कोर्ट ने पाँचों एफ़आईआर को सीबीआई को ट्रांसफ़र कर दिया है और कहा है कि एक सप्ताह के अंदर सभी रिकॉर्ड्स उसे देने होंगे.

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अपीलकर्ता (परमबीर सिंह) समेत सभी लोगों को सीबीआई को पूरा सहयोग करना होगा.

  16. रूस का यूक्रेनी शहर आईज़्यूम पर क़ब्ज़े का दावा

    कार

    इमेज स्रोत, Volodymyr Matsokin/Reuters

    रूस के सरकारी टीवी चैनल रसिया 24 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पूर्वी यूक्रेन के ख़ारकीएव प्रांत के आईज़्यूम शहर का नियंत्रण रूस के पास आ चुका है.

    रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोफ़ का कहना है, “रूसी सुरक्षाबल विशेष सैन्य अभियान को जारी रख रहा है. 24 मार्च की सुबह तक रूसी सेना की इकाइयों ने ख़ारकीएव क्षेत्र के आईज़्यूम शहर का पूरा नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया था.”

    वहीं, इस शहर के यूक्रेनी प्राधिकरण का कहना है कि लड़ाई अभी भी जारी है.

    इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर कहा कि ख़ारकीएव के दक्षिण-पूर्व के एक छोटे शहर में यूक्रेनी सेना ने जवाबी हमला किया है.

    रूसी टैंक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा है, “हम आज यूक्रेनियों की एक महत्वपूर्ण लड़ाई को देख रहे हैं और वापस पाने की कोशिशें जारी हैं.”

    पूर्वी डोनबास क्षेत्र जाने के लिए आईज़्यूम एक महत्वपूर्ण रूट है जो कि उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व जाने के लिए रूसी सुरक्षाबलों को मदद करेगा.

    ख़ारकीएव क्षेत्र में 50,000 लोगों की आबादी वाला यह एक क्षेत्रीय केंद्र है और यहां पर एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है.

  17. भगवंत मान ने पीएम मोदी से मांगा 50 हज़ार करोड़ का पैकेज, सोशल मीडिया पर उठे मुफ़्त के वादों पर सवाल

    भगवंत मान और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की है. मुलाक़ात के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा बरकरार रखने के लिए केंद्र के सहयोग की आवश्यकता है. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की वित्तीय स्थिति बदहाल है और उन्होंने इस स्थिति में सुधार के लिए दो साल तक प्रति वर्ष 50 हज़ार करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़ी जीत हासिल की थी. आम आदमी पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया था. उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे साथ मिलकर पंजाब के विकास और कल्याण के लिए काम करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भगवंत मान के केंद्र सरकार से पैकेज की मांग पर लोगों ने सोशल मीडिया पर आप सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं कि अगर पंजाब की आर्थिक हालत इतनी ख़राब है तो मुफ़्त वाले इतने वादे क्यों किए गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4

    पोस्ट X समाप्त, 4

    छोड़िए X पोस्ट, 5

    पोस्ट X समाप्त, 5

    छोड़िए X पोस्ट, 6

    पोस्ट X समाप्त, 6

  18. बिहार दिवस पर खाना खाने के बाद 150 से अधिक बच्चे बीमार

    अस्पताल

    इमेज स्रोत, ANI

    पटना में बिहार दिवस के समारोह के मौक़े पर दोपहर का खाना खाने के बाद कई छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    सिविल सर्जन डॉक्टर विभा सिंह ने बताया है कि 156 से अधिक छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    उन्होंने बताया कि सभी छात्रों की हालत स्थिर है और अधिकतर ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस घटना के बाद आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने लिखा है, “शर्म करो नीतीश कुमार ज़हरीली शराब के बाद हुई मौतों से दिल नहीं भरा जो अब बिहार दिवस में 200 बच्चे को ज़हरीला खाना खिला दिया. मैं भगवान से बच्चों के जान की दुआ मांगता हूं.”

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा होंगे नए कप्तान

    महेंद्र सिंह धोनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का नया सीज़न शुरू होने से ठीक दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रवींद्र जडेजा वर्ष 2012 से चेन्नई टीम का हिस्सा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी इस सीज़न और बाद में भी चेन्नई टीम का हिस्सा बने रहेंगे.

    रवींद्र जडेजा और धोनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2008 में सीएसके का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के चार ख़िताब जीते हैं. आईपीएल के 15 साल के इतिहास में सिर्फ़ एक बार सीएसके की टीम प्ले ऑफ़्स के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाई थी.

    धोनी की कप्तानी में सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार रही है. धोनी और सुरेश रैना के बाद रवींद्र जडेजा सीएसके के तीसरे कप्तान होंगे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का ख़िताब जीता. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 121 मैच जीते और जीत का औसत रहा 59.6 प्रतिशत.

  20. बीरभूम की घटना शर्मनाक और प्रशासन पर अमिट धब्बा- राज्यपाल धनखड़

    ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप घनखड़ ने एक बार फिर बीरभूम हिंसा को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल उठाए हैं. ममता बनर्जी और राज्यपाल धनखड़ पहले भी कई मुद्दों पर आमने-सामने आ चुके हैं. बीरभूम हिंसा पर भी राज्यपाल के बयान की ममता बनर्जी ने आलोचना की थी. लेकिन राज्यापल ने एक बार फिर ममता सरकार पर निशाना साधा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि ये घटना शर्मनाक है और प्रशासन पर अमिट दाग है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा- एक लोकंत्र में लोगों को इस तरह ज़िंदा जला देने काफ़ी पीड़ादायक है. मैं सरकार से अपील करता हूँ कि वे अपना बचाव करने की जगह सबक सीखें. पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बड़साल ग्राम पंचायत के उप-प्रधान और टीएमसी नेता भादू शेख़ की सोमवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी और आठ लोगों की हत्या कर दी गई. इन लोगों के घरों में आग लगा दी गई, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.