कश्मीर में चरमपंथी हमले में एक नागरिक की मौत, बिहार का एक व्यक्ति घायल

कश्मीर में दो अलग-अलग चरमपंथी घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and विभुराज

  1. यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए कफील खान ने भरा पर्चा

    डॉ कफील खान

    इमेज स्रोत, @drkafeelkhan

    उत्तर प्रदेश में देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय से सपा प्रत्याशी डॉ. कफील खान ने विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा है.

    उत्तर प्रदेश में विधान परिषद स्थानीय निकाय की 36 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है.

    साल 2017 में डॉ. कफील खान तब सुर्खियों में आए थे, जब गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई बच्चों की मौत हो गई थी. इस मामले में कफील खान कई दिनों तक जेल में भी रहे थे.

    नामांकन भरने के बाद डॉ. कफील खान ने संवृद्धि स्मृति लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. खेरसोन में यूक्रेनी प्रदर्शनकारियों पर रूसी सेना की फायरिंग

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो : खेरसोन में रूसी हमले से पहले शहर छोड़ते यूक्रेनी

    यूक्रेन के शहर खेरसोन पर रूसी सेना का कब्जा हो चुका है लेकिन यहां उसे यूक्रेनी प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ रहा है.

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रूसी सेना ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाई हैं.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में रूसी सेना का विरोध करने के लिए शहर के चौराहे में जमा हुए प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागते दिख रहे हैं.

    साथ ही ऑटोमैटिक बंदूकों से गोलियां चलने की आवाज़ आ रही है.

    कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रदर्शकारियों पर स्टन ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया गया.

    कई लोगों के घायल होने की भी ख़बरें हैं. रूसी सेना ने खेरसोन पर मार्च की शुरुआत में ही कब्जा कर लिया था. इसके बाद से ही यहां यूक्रेनी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

    यूक्रेन पर रूस के हमले के 25 दिन हो चुके हैं. रूसी सेना ने अब तक यूक्रेन के जिन शहरों पर कब्जा किया है, उनमें खेरसोन सबसे बड़ा है.

    रूसी सेना राजधानी कीएव को कब्जा करने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है. दूसरी ओर यूक्रेनी सेना भी डटी हुई है.

  3. तेलंगाना: शिवाजी की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद, 12 गिरफ़्तार

    बोधन

    इमेज स्रोत, BBC Telugu

    तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले के बोधन में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद सोमवार को स्थिति शांतिपूर्ण रही.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अभी तक चार केस दर्ज किए गए हैं और 12 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. गिरफ़्तार किए गए लोगों पर पत्थरबाज़ी में शामिल होने का आरोप है.

    पुलिस ने बताया कि एक ग्रुप ने शनिवार को बोधन के एक चौराहे पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की थी, दूसरे समूह ने इसका विरोध किया जिसके बाद उन दोनों समूहों में रविवार को झड़प हो गई.

    दोनों समूहों ने एक दूसरे के ऊपर पत्थरों से हमला किया जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा. इसमें एक कॉन्स्टेबल घायल भी हुआ है.

    पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि बोधन में हालात शांतिपूर्ण और स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है.

  4. कश्मीर में चरमपंथी हमले में एक नागरिक की मौत,बिहार से आया एक व्यक्ति घायल

    कश्मीर में हिंसा के बाद सख़्त पहरा

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने सोमवार को कहा है कि केंद्र शासित राज्य के बडगाम में चरमपंथियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलवामा में हुई एक अन्य घटना में राज्य के बाहर से आया एक व्यक्ति घायल हुआ है.

    पुलिस ने अपने बयान में कहा, “ सेंट्रल कश्मीर के बडगाम के निवासी ताजमुल मोहिउद्दीन राठर पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं और उन्हें घायल कर दिया. राठर के अस्पताल ले जाया गया. वहाँ उनकी मौत हो गई,”

    पुलवामा में हुई दूसरी घटना में चरमपंथियों ने बिहार से आए बिसुजीत कुमार को शहर के सर्कुलर रोड पर गोलियां चलाकर घायल कर दिया.

    पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि बिसुजीत का पुलवामा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है. दोनों घटनास्थलों की घेरेबंदी कर दी गई है और चरमपंथियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

  5. चीन में विमान दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया, चीन ने किया धन्यवाद

    विमान दुर्घटनाग्रस्त

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में चीन के राजदूत सन वेडोंग ने चीन में हुई विमान दुर्घटना पर संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क धन्यवाद कहा है.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन के गुआंग्शी में यात्री उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया था.

    इस विमान पर 132 लोग सवार थे. फ़िलहाल हताहतों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में हुए विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया था.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उन्हें हादसे के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ है.

    नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. चीन के गुआंगशी प्रांत में इस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस विमान में 132 लोग सवार थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. रूस की अदालत ने फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम को बताया 'चरमपंथी'

    फेसबुक, इंंस्टाग्राम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सरकारी समाचार एजेंसी टास के मुताबिक रूस में मास्को की एक अदालत ने इंस्टाग्राम और मेटा (फेसबुक) की गतिविधियों को 'चरमपंथी' करार दिया है.

    अदालत ने रूस में दोनों प्लेटफॉर्म के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    रूस पहले ही फेसबुक पर प्रतिबंध लगा चुका है.

    जबकि इंस्टाग्राम को मेटा प्लेटफॉर्म के उस बयान के बाद ब्लॉक कर दिया था जिसमें मेटा (फेसबुक) ने कहा था कि वो यूक्रेन में सोशल मीडिया यूजर्स को पुतिन और उसकी सेना के खिलाफ हिंसा की अपील करने वाले संदेश पोस्ट करने की इजाजत देगा.

    24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था.

  7. दिनभर: यूक्रेन ने कहा रूस के आगे नहीं डालेंगे हथियार

  8. यूक्रेन में मारे गए नवीन का शव घर पहुंचा, मेडिकल रिसर्च के लिए सुपुर्द किया गया

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    नवीन शेखरप्पा ज्ञाननागोउदर का पार्थिव शरीर

    इमेज स्रोत, ANI

    यूक्रेन में मारे गए युवक नवीन शेखरप्पा ज्ञाननागोउदर का पार्थिव शरीर कर्नाटक के हावेरी ज़िले के शोकसंतप्त चलागेरी गांव में उनके घर पहुंच गया.

    यूक्रेन के खारकीएव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के छात्र नवीन जरूरी चीज़ें खरीदने के लिए बंकर से बाहर निकले थे और उसी दौरान उनकी मौत हो गई थी.

    रूसी और यूक्रेनी सुरक्षा बलों की क्रॉस फायरिंग में मारे गए नवीन का पार्थिव शरीर 21 दिनों बाद सोमवार सुबह बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया.

    नवीन शेखरप्पा ज्ञाननागोउदर का पार्थिव शरीर

    इमेज स्रोत, ANI

    उनका पार्थिव शरीर यूक्रेन के एक स्थानीय अस्पताल में सुरक्षित रखा गया था. भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से उनके शव को भारत लाने का इंतज़ाम किया.

    नवीन का पार्थिव शरीर एक स्पेशल एंबुलेंस के जरिए उनके गांव लाया गया. धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई जिसमें तमाम गांव वाले ज्ञाननागोउदर परिवार के दुख में शामिल हुए.

    ज्ञाननागोउदर परिवार ने ये फ़ैसला किया है कि उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को सुपुर्द कर दिया जाएगा.

    नवीन के बड़े भाई हर्ष ज्ञाननागोउदर ने बीबीसी हिंदी से कहा, "वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हमारे गांव के लोगों की सेवा करना चाहता था. इसलिए हमने उसका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए देने का फ़ैसला किया है."

    नवीन शेखरप्पा ज्ञाननागोउदर का पार्थिव शरीर

    इमेज स्रोत, ANI

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, प्रमोद सावंत होंगे गोवा के मुख्यमंत्री

    नरेंद्र मोदी और प्रमोद सावंत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री होंगे. गोवा में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया. उत्तराखंड की तरह पिछले 10 दिनों से यहाँ भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. लेकिन अब उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विश्वजीत राने ने प्रमोद सावंत के नाम का प्रस्ताव रखा और सभी ने इसका समर्थन किया. उन्होंने कहा- सावंत को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना है. वे अगले पाँच साल तक विधायक दल के नेता रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 में से 20 सीटें जीती हैं. लेकिन उसे तीन निर्दलीय विधायकों और एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी) के दो विधायकों का भी समर्थन हासिल है. कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली.

  10. चीन में विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, व्यापक स्तर पर जारी है बचाव कार्य

    इस्टर्न एयरलाइंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में हुए विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उन्हें हादसे के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ है. नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. चीन के गुआंगशी प्रांत में इस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस विमान में 132 लोग सवार थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव प्रयास का आदेश दिया है. इस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान ने कुनमिंग से उड़ान भरी थी और ये विमान गुआन्गज़ो जाने वाला था. लेकिन विमान एक पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. साथ ही हादसे की जाँच के भी आदेश दिए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  11. चुनाव हार कर भी सीएम पद की रेस में जीत गए पुष्कर धामी

      • Author, राजेश डोबरियाल
      • पदनाम, देहरादून से बीबीसी हिंदी के लिए
    राजनाथ सिंह और पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, Pushkar Singh Dhami

    उत्तराखंड में आख़िरकार मुख्यमंत्री के नाम पर बना सस्पेंस ख़त्म हो गया है. पुष्कर सिंह धामी ही फिर राज्य की कमान संभालेंगे. देहरादून में विधान मंडल दल की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह ऐलान किया. बीजेपी ने यह चुनाव धामी के चेहरे पर ही लड़ा था और पार्टी को 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. हालाँकि मुख्यमंत्री पद के दावेदार धामी ख़ुद अपनी सीट नहीं बचा पाए थे.

    पुष्कर धामी को अब 6 महीने के अंदर चुनाव जीतकर विधायक बनना होगा, क्योंकि वह खटीमा से अपना चुनाव हार गए थे. खटीमा से कोंग्रेस के भुवन कापड़ी ने धामी को शिकस्त दी थी. इससे पहले धामी दो बार खटीमा से जीतकर विधानसभा के सदस्य बने थे. धामी के चुनाव हार जाने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते 11 दिन से सोशल मीडिया पर ऐसे नेताओं के नामों पर दावे किए जा रहे थे, जो सीएम बन सकते हैं. इनमें धामी सरकार में ही कैबिनेट मंत्री रहे धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूरी में अलावा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट और अनिल बलूनी शामिल थे. हालांकि इन कयासों के बीच भी कभी पुष्कर सिंह धामी का नाम रेस से बाहर नहीं हुआ. चूंकि धामी के नाम पर ही चुनाव लड़े गए थे इसलिए उनके नाम पर एक तरह की सहमति बनी थी.

  12. द कश्मीर फ़ाइल्स पर बोले तेलंगाना के सीएम केसीआर, सरकार पर भी किया तंज़

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 'द कश्मीर फ़ाइल्स' पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा, "कैसी फ़िल्म है 'द कश्मीर फ़ाइल्स', अगर कोई प्रगतिशील सरकार सत्ता में होती तो 'इरीगेशन फ़ाइल्स' (सिंचाई फ़ाइल्स), 'इकोनॉमिक फ़ाइल्स' बननी चाहिए थी. कौन 'द कश्मीर फ़ाइल्स' चाहता है? दिल्ली में कश्मीरी पंडितों का कहना है कि कुछ लोग ये वोट के नाम पर कर रहे हैं, हमें कोई मदद नहीं मिलती है."

    केसीआर ने केंद्र सरकार पर ये आरोप लगाया कि केंद्र किसानों के मुद्दे को नज़रअंदाज़ करने के लिए 'द कश्मीर फ़ाइल्स' को प्रमोट कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मार्च को बीजेपी के संसदीय बोर्ड की मीटिंग में अपने संबोधन में कहा, "हमारे देश का दुर्भाग्य है कि इतिहास को सही परिपेक्ष्य में समाज के सामने सही समय पर रखना, जिसमें किताबों का महत्व होता है, कविताओं का महत्व होता है, साहित्य का महत्व होता है और वैसा ही फ़िल्म जगत का भी महत्व होता है. आज़ादी के बाद दुनिया के सामने महात्मा गांधी को सचमुच में, सारी दुनिया मार्टिन लूथर की बात करती है, नेल्सन मंडेला की बात करती है लेकिन दुनिया महात्मा गांधी की चर्चा बहुत कम करती है."

    पीएम मोदी ने तंज़ भरे अंदाज़ में कहा कि "बहुत से लोग फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन की बात तो करते हैं लेकिन आपने देखा होगा कि इमरजेंसी पर कोई फ़िल्म नहीं बना पाया क्योंकि सत्य को लगातार दबाने का प्रयास होता रहा. भारत विभाजन, जब हमने 14 अगस्त को एक हॉरर डे रूप में याद करने के लिए तय किया तो बहुत से लोगों को बड़ी दिक़्क़त हो गई."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    'द कश्मीर फ़ाइल्स' की टीम से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, "अपने ही देश में अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए कश्मीरी पंडितों के बलिदान, असहनीय पीड़ा और संघर्ष की सच्चाई इस फिल्म के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने आई है, जो एक बहुत ही प्रशंसनीय प्रयास है."

  13. रूस के हमले के बाद यूक्रेन छोड़ कर 20 लाख से ज़्यादा लोगों ने पोलैंड में पनाह ली, एडम इस्टन, वॉरसा संवाददाता

    यूक्रेन-पोलैंड बोर्डर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Fabrizio Bensch

    रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन से लोगों को पलायन जारी है. माना जा रहा है कि अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है.

    इनमें से कुछ देश के भीतर ही एक जगह से दूसरी जगह पर गए हैं तो कुछ लोगों को मुल्क छोड़ना पड़ा है.

    पोलैंड की सीमा सुरक्षा एजेंसी पोलिश बोर्डर गार्ड ने सोमवार को बताया कि यूक्रेन-रूस युद्ध के शुरू होने के बाद 21 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़कर उनके यहाँ पनाह ली है.

    हालांकि सीमा पार करने वाले लोगों की संख्या ज़रूर कम हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पोलिश बोर्डर गार्ड ने ट्विटर पर जानकारी दी कि रविवार को 33,800 ने बोर्डर क्रॉस किया. शनिवार की तुलना में ये संख्या 16 फ़ीसदी कम थी.

    सोमवार को सुबह तक 5,700 लोग बोर्डर क्रॉस कर चुके थे. शनिवार के इस समय तक के आंकड़ों की तुलना में ये 17 फ़ीसदी कम था.

    यूक्रेन से पोलैंड आने वाले लोगों में कुछ लोगों ने अन्य देशों की तरफ़ भी रुख़ किया है. वॉरसा यूनिवर्सिटी में माइग्रेशन रिसर्च पर काम कर रहे प्रोफ़ेसर मैकिज डुसज़ीक का अनुमान है कि लगभग 12 लाख लोग अभी भी पोलैंड में बने हुए हैं.

    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ 264,000 लोग युद्ध शुरू होने के बाद पोलैंड के रास्ते यूक्रेन लौटे भी हैं.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

    पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, FB

    पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुन लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हालाँकि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में वे अपनी सीट से चुनाव हार गए थे. लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है. केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखंड पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने पिछले छह महीने में शानदार काम किया था.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले छह महीनों में धामी ने अपने काम से छाप छोड़ी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार राज्य में बहुआयामी विकास करेगी.

    भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल करके बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस को सिर्फ़ 19 सीटें ही मिल पाई. हालाँकि 2017 के मुक़ाबले भाजपा को कम सीटें हासिल हुई हैं.

  15. इमरान ख़ान की ओर से विदेश नीति की वाहवाही पर क्या कहा भारत ने

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान की भारत की विदेश नीति की सराहना करने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- ये कहना कि एक व्यक्ति ने हमारी प्रशंसा की है, तो ये ग़लत होगा. प्रधानमंत्री के स्तर पर विदेश नीति के मोर्चे पर हमने जो पहल की है, उसकी सराहना हमें दुनियाभर से मिली है. हर्षवर्धन शृंगला ने कहा कि भारत का रिकॉर्ड ख़ुद बोलता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भारत की विदेश नीति की प्रशंसा की थी. इमरान ख़ान ने कहा था- मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूँ, उन्होंने हमेशा आज़ाद विदेश नीति रखी. क्वॉड के अंदर अमेरिका के साथ अलायंस है और अपने आप को वो न्यूट्रल (तटस्थ) कहता है. रूस से तेल मंगवा रहा है, जबकि प्रतिबंध लगे हुए हैं, क्योंकि हिंदुस्तान की पॉलिसी अपने लोगों के लिए है.

  16. बीजेपी नेता का दावा, पीएम मोदी केवल दो घंटे ही सोते हैं...

    महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

    महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल दो ही घंटे सोते हैं और वे एक प्रयोग कर रहे हैं कि उन्हें सोना न पड़े ताकि वे 24 घंटे देश के लिए काम कर सकें.

    महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "पीएम मोदी सिर्फ़ दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं."

    उन्होंने दावा किया कि वह (मोदी) एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की ज़रूरत ही न पड़े और हर मिनट देश की सेवा करते रहें.

    महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

    पाटिल ने कहा कि मोदी नींद को रोकने के लिए कोशिश कर रहे हैं ताकि वे 24 घंटे जगे रह सकें और देश के लिए काम कर सकें.

    उन्होंने कहा, "वे एक मिनट भी समय बर्बाद नहीं करते हैं."

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेता ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री बेहद प्रभावशाली तरीके से काम करते हैं और उन्हें देश के सभी राजनीतिक दलों में क्या हो रहा है, इसकी ख़बर रहती है.

  17. एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए

    बीरेन सिंह

    इमेज स्रोत, DILIP SHARMA/BBC

    एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी से नेता बने नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में बीरेन सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

    साल 2002 में राजनीति की ओर रुख करने वाले 61 साल के बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है. इस शपथ ग्रहण समारोह बीरेन सिंह के साथ उनके मंत्रिमंडल के पांच सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई.

    बीरेन सिंह के बाद बीजेपी की तरफ से थोंगम विश्वजीत सिंह,युमनाम खेमचंद सिंह, गोविंददास के सिंह, नेमचा किपजेन और नागा पीपुल्स फ्रंट से अवांगबौ न्यूमाई ने बतौर मंत्री शपथ ली. फिलहाल बीरेन सिंह के कैबिनेट में नेमचा किपजेन एकमात्र महिला मंत्री बनी है.

    बीरेन सिंह

    इमेज स्रोत, N Biren Singh/Twitter

    एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले बीरेन सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में काम कर चुके है. बाद में उन्होंने बीएसएफ से इस्तीफा देकर पत्रकारिता में कदम रखा था. किसी तरह का औपचारिक प्रशिक्षण और अनुभव नहीं होने के बावजूद उन्होंने 1992 में स्थानीय भाषा में 'नाहरोल्गी थौउडांग' नामक दैनिक अखबार शुरू किया और 2001 तक इसमें संपादक के रूप में काम किया.

    इसके बाद 2002 में बीरेन सिंह डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपल्स पार्टी में शामिल होकर हिंगांग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे. लेकिन वे 2003 में कांग्रेस में शामिल हो गए और फरवरी 2012 तक कैबिनेट मंत्री के तौर पर कांग्रेस सरकार में रहें. 2016 में कांग्रेस से नाता तोड़ बीरेन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

    शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू ,भूपेंद्र यादव, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे.

  18. यूक्रेन के सांसद ने कहा- रूस चाहता है मारियुपोल के लोगों को भूखे रखना

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मारियुपोल से यूक्रेन के सांसद ने कहा है कि रूस समर्पण के लिए मजबूर करने के लिए शहर के लोगों को भूखा रखना चाहता है. यूक्रेन ने रूस की हथियार डालने की मांग को ख़ारिज कर दिया है. यूक्रेन का कहना है कि उनके सैनिकों के हथियार डालने का सवाल ही नहीं उठता है.

    मारियुपोल से सांसद दिमित्रो गुरिन का कहना है कि शहर के क़रीब तीन लाख लोग फँसे हुए हैं. लेकिन वे समर्पण नहीं करेंगे. उन्होंने बीबीसी को बताया- रूस मानवीय कॉरिडोर को नहीं खोल रहा है. वे मानवीय सहायता लेकर आने वाले वाहनों को शहर में घुसने नहीं देते. दिमित्रो गुरिन ने कहा कि उन्हें रूस का लक्ष्य साफ़ दिख रहा है. वे लोगों को भूखा रखकर समर्पण के लिए मजबूर करना चाहते हैं. अगर लोग समर्पण नहीं करते और समर्पण करेंगे भी नहीं, तो लोगों को बाहर नहीं जाने देंगे.

    मारियुपोल में रूस ने बहुत हमले किए हैं. गुरिन का कहना है कि एक थिएटर के मलबे में बड़ी संख्या में लोग फँसे हो सकते हैं. लेकिन राहतकर्मी वो काम भी नहीं कर पा रहे हैं. रूस इस थिएटर पर बमबारी से इनकार करता है.

  19. उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम महिला का आरोप- बीजेपी को वोट देने के कारण तलाक़ की धमकी

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, लखनऊ से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बरेली की रहने वाली उज़मा
    इमेज कैप्शन, बरेली की रहने वाली उज़मा

    उत्तर प्रदेश की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि बीजेपी को वोट देने के कारण उन्हें तलाक़ की धमकी दी जा रही है. बरेली की रहने वाली उज़मा ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके ये आरोप लगाया.

    उन्होंने दावा किया कि उनके पति और उनके पति के चाचा ने उन्हें समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने बीजेपी को वोट दिया. उज़मा का कहना है कि बीजेपी की मुफ़्त राशन स्कीम और तीन तलाक़ पर पाबंदी लगाने के कारण उन्होंने बीजेपी को वोट दिया.

    उन्होंने कहा, "मेरा मामला ये है कि मैं आराम से रहती थी. अलग रहती हूं. अपने शौहर के साथ रहती थी. ससुराल वालों से कोई मतलब नहीं. हम लोग अलग रहते थे. ऐसे ही एक बार मेरे शौहर के मामू आए थे. उन्होंने हंसी-हंसी में बोल दिया कि वोट देना साइकिल की तरफ़. वो बोल रहे थे आकर क्योंकि वो उधर को सपोर्ट करते हैं. तो मैं हंसने लगी, मैंने कहा ठीक है. जब योगी जी की सरकार बन गई तो मैंने कहा कि वोट तो मैंने भी योगी जी को दिया है."

    "मुझसे पूछा गया कि क्यों दिया वोट योगी जी को. कहा गया कि ये है, वो है, मुसलमानों के साथ ऐसा होगा-वैसा होगा. मैंने कहा कि बुराई क्या हुई, अनाज-गल्ला मिल रहा है, दो बार, तेल भी मिल रहा है. सब चीज़ मिल रही है. सबसे बड़ी बात मैंने कही कि तीन तलाक बंद हो गया है. तो मुझसे कहा गया कि अपनी तीन तलाक अब तू रुकवा कर देख ले. मेरे शौहर ने भी मुझसे यही कहा कि अब तू यहां से जा और अपनी तीन तलाक रुकवा कर देख ले."

    पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के सवाल पर उन्होंने कहा, "जी मैंने नहीं की. क्योंकि वे बड़े लोग हैं. मैं ग़रीब हूं. आपने देखा है कि मेरे पिता मजदूरी करते हैं. मेरी इतनी औकात नहीं है कि मैं पुलिस में जाऊं या ये सब करूं. अभी भी मुझे इतना डर है कि मैं यहां तक डर-डर कर आई हूं."

    शादी कब हुई थी और पति क्या करते हैं, इस सवाल पर उज़मा ने बताया, "शादी के एक साल हुए हैं. दो जनवरी, 2021 को शादी हुई थी. मेरे शौहर शादियों में खाना बनाते हैं. ये शादी हम दोनों ने अपनी मर्जी से की थी. न तो मेरे मां-बाप और न ही उनके माता-पिता इस शादी के लिए तैयार थे. हम आराम से रह रहे थे."

    रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी बरेली
    इमेज कैप्शन, रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी बरेली

    बरेली की पुलिस ने उनके पति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के कारण उज़मा और उनके पति अपने परिवार वालों से अलग रह रहे थे.

    एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि वे इस मामले की जाँच कर रहे हैं. उज़मा के पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जबकि उनके पति के चाचा का कहना है कि वे कई महीनों से बरेली नहीं गए हैं.

    बरेली के एएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया, "थाना बारादरी के अंतर्गत एक महिला ने ये आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उसे तीन तलाक की धमकी दी है और एक पार्टी विशेष को वोट देने के कारण ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. साथ ही साथ दूसरे पक्ष का कहना है कि छह महीने पहले उन्होंने अपने बहू और बेटे को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया था और ये लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं. दोनों ही पक्षों की बात सुनकर मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है और जो भी सच होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी."

  20. पाकिस्तान की इस महिला क्रिकेटर ने विश्व कप में एक मैच में किया कमाल

    निदा डार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महिला विश्व कप क्रिकेट के एक मैच में पाकिस्तान की तेज़ गेंदबाज़ निदा डार की जमकर वाहवाही हो रही है. न्यूज़ीलैंड में चल रहे विश्व कप में वेस्टइंडीज़ और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश से प्रभावित रहा. मैच पाँच घंटे की देरी से शुरू हुआ. इस कारण इसे 20-20 ओवर का कर दिया गया. लेकिन 20-20 की तर्ज इस मैच में वेस्टइंडीज़ की टीम कुछ ख़ास नहीं कर पाई और 20 ओवरों में सात विकेट पर 89 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज़ की ओर से सर्वाधिक 27 रन डिएंड्रा डॉटिन ने बनाए. जबकि कप्तानी स्टेफ़नी टेलर ने 18 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी की निदा डार ने. उन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए. वनडे में ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने वेस्टइंडीज़ को आठ विकेट से हरा दिया. हालाँकि पाँच मैचों में पाकिस्तान की ये पहली जीत है और टीम सेमी फ़ाइनल की रेस से क़रीब क़रीब बाहर है. निदा की इस बेहतरीन गेंदबाज़ी की ख़ूब सराहना हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    35 वर्ष की निदा टीम में ऑलराउंडर की हैसियत से खेलती हैं. अभी तक उन्होंने 88 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और 108 टी-20 मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 77 विकेट लिए हैं और 2467 रन भी बनाए हैं. जबकि टी-20 में उन्होंने 103 विकेट लिए हैं और 1871 रन बनाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3