INDvsWI: रिकॉर्ड बनाने के साथ पहला टी20 जीता भारत

नए खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहला टी20 मुक़ाबला छह विकेट से जीतने के साथ ही अपने रिकॉर्ड की बराबरी की.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. INDvsWI: रिकॉर्ड बनाने के साथ पहला टी20 जीता भारत

    वेंकटेश अय्यर ने छक्का मार कर जीत दिलाई, INDvsWI

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वेंकटेश अय्यर ने छक्का मार कर जीत दिलाई

    नए खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहला टी20 मुक़ाबला छह विकेट से जीतने के साथ ही अपने रिकॉर्ड की बराबरी की.

    टी20 मैचों में यह भारत की लगातार सातवीं जीत है. इसके साथ ही उसने अपने पहले के लगातार सात टी20 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की है.

    वहीं यह मैच भारत के लिए इस मायने में भी यादगार बन गया है कि यह उन कुछ मैचों में शामिल हो गया है जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी ने छक्का मार जीत दिलाई और अपने पहले ही मैच में किसी क्रिकेटर को मैन ऑफ़ द मैच भी मिला.

    पढ़ें पूरा ब्योरा

    कोलकाता में खेले गए सिरीज़ के इस पहले मैच में टॉस जीत कर भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    वनडे सिरीज़ में 3-0 से हार चुकी वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज़ निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए.

    सलामी बल्लेबाज़ काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान किरोन पोलार्ड ने (नाबाद) 24 रनों की बेशकीमती पारी खेली. भारत ने छह गेंदबाज़ों को आजमाया.

    रवि बिश्नोई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, रवि बिश्नोई- करियर के अपने पहले टी20 मैच में ही मैन ऑफ़ द मैच बनने वाले क्रिकेटर बने

    पहले मैच में ही मैन ऑफ़ द मैच बने बिश्नोई

    भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने बहुत किफायती गेंदबाज़ी की और चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लिए. बिश्नोई अपने शानदार प्रदर्शन के लिएमैन ऑफ़ द मैचचुने गए.

    हर्षल पटेल ने भी दो विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल ने एक एक विकेट लिए.

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    रोहित की आतिशी पारी

    इसके जवाब में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को तेज़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 45 गेंदों पर 64 रन जोड़े. रोहित शर्मा 19 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए.

    इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन ने कुछ देर विकेट पर बिताए लेकिन 93 और 94 के स्कोर पर ये दोनों बल्लेबाज़ आउट हो गए.

    ईशान किशन ने 35 (42 गेंद) और कोहली ने 17 रन (13 गेंद) बनाए. इसके बाद ऋषभ पंत भी जल्द ही 8 रन (8 गेंद) बना कर आउट हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    छक्के से जीत

    हालांकि इसके बाद अपना 12वां टी20 खेल रहे सूर्यकुमार यादव और अपना चौथा टी20 मुक़ाबला खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और अंत तक आउट हुए बग़ैर भारत को छह विकेट से जीत दिला दी.

    वेंकटेश अय्यर ने 13 गेंद में 24 रन बनाए और छक्का मारकर जीत हासिल किया. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों पर 34 रन बनाए. दोनों बल्लेबाज़ों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 48 रन जोड़े.

  2. रविदास जयंती: जब पीएम मोदी ने बजाया मंजीरा

  3. हिजाब विवाद पर स्थिति साफ़, हाई कोर्ट के आदेश का पालन करेंगेः कर्नाटक सरकार

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज  बोम्मई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में हिजाब विवाद पर अपनी सरकार का पक्ष रखा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बोम्मई ने कहा है कि “स्थिति स्पष्ट है. हमारी सरकार उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करेगी.”

    बता दें कि उडुपि ज़िले से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब कर्नाटक हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है जहां बीते कुछ दिनों से लगातार इस मुद्दे पर सुनवाई हो रही है.

    इसी बीच कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी किया है जिसके तहत सरकार को स्कूल खोलने का सुझाव दिया है और स्कूल परिसर में धार्मिक वस्त्रों पहनने से मना किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बाद से कर्नाटक के कई ज़िलों में स्कूल प्रशासक छात्राओं को हिजाब के साथ स्कूल के अंदर प्रवेश करने देने से इनकार कर रहे हैं.

    ऐसे में कई जगहों पर छात्राएं हिजाब हटाने से इनकार करते हुए स्कूल से लौटती दिख रही हैं.

    वहीं, एक स्कूल ने अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करने का फ़ैसला किया है.

  4. कन्नौज में बोले अखिलेश यादव, ‘ऐ पुलिसवालों, तुमसे ज़्यादा बदतमीज़ कुछ नहीं हो सकता’

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को कन्नौज के तिरवा में चुनावी रैली के दौरान जगह खाली करवाते पुलिसकर्मियों पर बरस पड़े.

    अखिलेश यादव ने कहा, “ऐ पुलिसवालों, ऐ पुलिस... क्यों कर रहो ये तमाशा. ऐ... पुलिस, तुमसे ज़्यादा बदतमीज़ कुछ नहीं हो सकता. क्यों ऐसा कर रहे हो भाई.”

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पुलिसकर्मी स्टेज़ के पास से भीड़ को जबरदस्ती हटा रहे थे.

    इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, “ये लगता है कि बीजेपी वाले करवा रहे हैं. ये बीजेपी वालों ने रेड कार्ड जारी किए थे. याद है कि नहीं. और एक जाति के अधिकारी थे. एक जाति के अधिकारी थे जिन्होंने अन्याय किया था या नहीं किया था?”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. INDvsWI: पहले टी20 में भारत के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Twitter/BCCI

    वेस्टइंडीज ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टी20 में भारत के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा है.

    वनडे सिरीज़ में 3-0 से हार चुकी वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज़ निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए.

    सलामी बल्लेबाज़ काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान किरोन पोलार्ड ने (नाबाद) 24 रनों की बेशकीमती पारी खेली.

    भारत ने छह गेंदबाज़ों को आजमाया. रवि बिश्नोई ने बहुत किफायती गेंदबाज़ी की और अपने चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लिए. हर्षल पटेल ने भी दो विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल ने एक एक विकेट लिए.

    भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल.

    वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आर पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, शेल्डन कॉट्रेल.

  6. हिजाब विवाद पर कोर्ट में बोले वकील, 'सिर्फ़ हिजाब पर प्रतिबंध लगाना ग़लत'

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कर्नाटक की छात्राएं

    इमेज स्रोत, UMESH MARPALLY/BBC

    कर्नाटक के उडुपि से शुरू हुए हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में बुधवार को भी सुनवाई जारी रही.

    सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट से कहा गया कि छात्राओं को हिजाब पहनने से रोका जाना पूर्वाग्रह भरा रवैया है. भारत में अलग-अलग धर्मों के 100 से ज़्यादा धार्मिक प्रतीक हैं, लेकिन इन्हीं छात्राओं के साथ ऐसा 'शत्रुतापूर्ण रवैया' क्यों अपनाया गया?

    उडुपि के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की एक छात्रा की ओर से पेश हुए वकील प्रोफ़ेसर रवि वर्मा कुमार ने अदालत से कहा, “अगर पगड़ी पहने लोगों को सेना में अपनी सेवाएं देने की अनुमति है तो अपने धर्म के प्रतीक को धारण किए व्यक्ति को स्कूल में बैठने की अनुमति क्यों नहीं मिल सकती.अगर इस वजह से उन्हें बाहर कर दिया जाता है तो यह एक बेहद सख्त कदम है."

    इस प्रतिबंध को संविधान के अनुच्छेद 15 का उल्लंघन बताते हुए प्रोफ़ेसर कुमार ने कहा, 'हिजाब सिर्फ़ मुसलमानों द्वारा पहना जाता है. घूंघट पर प्रतिबंध नहीं है. न ही बिंदी - चूड़ी और ईसाइयों द्वारा पहने जाने वाले क्रॉस पर प्रतिबंध है. इन लड़कियां के साथ ही ऐसा क्यों? यह केवल धर्म के कारण है.''

    बता दें कि सिर को ढकने की प्रथा भारत के तमाम समुदायों में बेहद आम रही है.

    नालसा और पुत्तुस्वामी केस में आए फ़ैसले का संदर्भ देते हुए प्रोफ़ेसर कुमार ने कहा कि "शिक्षा का लक्ष्य बहुलता प्रदान करना है न कि समरूपता या एकरूपता को बढ़ावा देना. इसका काम विविधता को बढ़ावा देना है,"

    छात्राएं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कानून नहीं देता इजाज़त

    प्रोफ़ेसर कुमार की दलील का मुख्य तर्क ये था कि कर्नाटक में शिक्षा अधिनियम और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के संचालन के लिए जो नियम बनाए गए हैं, वो हिजाब पहनने पर रोक नहीं लगाते हैं.

    यही नहीं, मौजूदा कानून इस बात पर जोर देते हैं कि बच्चों के लिए कोई यूनिफॉर्म न हो और अगर प्रिंसिपल इसे पहनने पर जोर दें उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो सकती है.

    इसके साथ ही मौजूदा अधिनियम में सरकार द्वारा कॉलेज विकास समिति (सीडीसी) को यूनिफॉर्म पर निर्णय लेने की शक्तियां देने का भी प्रावधान नहीं है.

    इसकी वजह ये है कि समिति के अध्यक्ष, जो एक विधायक हैं, सरकार के अधीनस्थ नहीं हैं. विधायकों का काम सरकार की जवाबदेही तय करना है. और सीडीसी केवल बुनियादी ढांचे और अनुदान के उपयोग पर निर्णय ले सकती है.

    इसी बीच, कर्नाटक के कई ज़िलों में जब स्कूल प्रशासन की ओर से हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करने की बात कहते हुए छात्राओं को हिजाब पहनकर स्कूल आने से रोका गया तो वे स्कूल छोड़कर चली गयीं.

    हालांकि, उडुपि में एक संस्थान ने कहा है कि वह उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कराएगा.

  7. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए मानसी दाश से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. श्रेयस अय्यर बने शाहरुख ख़ान की टीम केकेआर के कप्तान

    श्रेयस अय्यर

    इमेज स्रोत, Twitter/KKRiders

    शाहरुख ख़ान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को एलान किया है कि क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयस अय्यर उनकी टीम के नए कप्तान होंगे.

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्विटर पर इस ख़बर को जारी किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में श्रेयस अय्यर को आईपीएल बोली प्रक्रिया के दौरान 12.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा था.

  9. वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाज़ी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन टी-20 मैच होने है. ये मैच कोलकाता में हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत ने तीन वनडे मैचों की सिरीज़ 3-0 से पहले ही जीत ली है. पहले टी-20 मैच में रवि बिश्नोई को मौक़ा दिया जा रहा है, जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चहर, हर्शल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई

  10. यूपी-बिहार पर चन्नी के बयान को लेकर मायावती की लोगों से ये अपील

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी और बिहार पर पंजाब के सीएम चन्नी के बयान को शर्मनाक कहा है.

    मायावती ने ट्वीट कर लिखा है- पंजाब के कांग्रेसी सीएम ने शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यूपी व बिहार के लोगों का जिस प्रकार से अपमान किया है, वह अति शर्मनाक. उन्होंने कहा कि ऐसे में इन दोनों राज्यों के लोग कांग्रेस को पंजाब व यूपी में भी हो रहे विधानसभा आमचुनाव में जरूर सबक सिखाएँ. बिहार के लोग भी इसका ज़रूर उचित संज्ञान लें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने ये कहते दिख रहे हैं- प्रियंका गांधी भी पंजाबन हैं और पंजाब की बहू हैं, सारे पंजाबी एक हो जाओ, हम यूपी, बिहार और दिल्ली के भइया जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें घुसने नहीं देंगे. जब चन्नी ये कहते हैं तो प्रियंका गांधी वीडियो में ताली बजाती दिख रही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में चन्नी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि कांग्रेस को इस पर माफ़ी मांगनी चाहिए. बीजेपी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है- प्रियंका वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में आ कर अपने को यूपी की बेटी बताती है और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगो के अपमान पर ताली बजाती है , ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी.

  11. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा- हमें अब तक रूस की सेनाएँ वापस लौटती नहीं दिख रही हैं

    पश्चिमी यूक्रेन का एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र

    सारा रेंसफोर्ड

    बीबीसी पूर्वी यूरोप संवाददाता

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने रूसी सैन्य टुकड़ियों की सीमा से वापसी से जुड़ी ख़बरों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

    पश्चिमी यूक्रेन के एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में बीबीसी से बात करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा– ईमानदारी से कहें तो हम अपने सामने मौजूद हालातों को देखकर ही प्रतिक्रिया देंगे. और हमें अब तक किसी तरह की वापसी होती नहीं दिख रही है. हमने सिर्फ़ इस बारे में सुना है.

    टैंक

    इमेज स्रोत, Reuters

    उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि “आम लोग ये उम्मीद लगाएँगे कि तनाव कम होगा.

    जहां तक ​​ख़तरे का सवाल है तो मैंने कई बार कहा है कि हम किसी भी तरह के ख़तरे को लेकर संयम बरत रहे हैं. क्योंकि हमें ये याद है कि ये सब कल शुरू नहीं हुआ था. यह बीते कई सालों से जारी है.”

    इसके साथ ही ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जब सैनिक पीछे हटते हैं तो वो सभी को दिखेगा, न कि केवल इसे देखने के लिए भेजी गई टुकड़ी या या टोही विमानों को.

  12. यूपी चुनाव Live: क्या कन्नौज का मशहूर इत्र कारोबार 2022 के चुनाव प्रचार में हुआ बदनाम?

    इत्र कारोबारियों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता अनंत झणाणे.

  13. अरविंद केजरीवाल और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बढ़ती ज़ुबानी जंग

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच ज़ुबानी जंग जारी है. पंजाब चुनाव को लेकर दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

    पिछले दिनों केजरीवाल ने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव हार रहे हैं. जबकि लुधियाना में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में हिंदू और व्यापारी चिंतित हैं. सीएम चन्नी ने केजरीवाल के इस बयान की रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- पंजाब सभी धर्मों और जातियों का है. मेरी सरकार सभी के लिए शांति और सद्भाव का माहौल उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि पंजाबी इस तरह की सांप्रदायिक शक्तियों को सफल नहीं होने देंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सीएम चन्नी ने अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक आकलन वाले ट्वीट पर तंज़ किया है. उन्होंने केजरीवाल के पुराने दावे वाले ट्वीट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है- मेरा राजनीतिक आकलन- केजरीवाल जी को राजनीतिक आकलन बंद कर देना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे लिखा है- केजरीवाल जी कम से कम 51000 झूठ तो आप बोल ही चुके हैं. 2017 की तरह 10 मार्च को आपकी ये बातें भी ग़लत साबित हो जाएँगी. पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने भी चुनावी रैलियों में चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी दोनों जगह से हार रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था- ये सब केवल मुझे गालियाँ दे रहे हैं। अमित शाह जी ने आज मुझे खूब गालियाँ दीं। चन्नी साहिब, सुखबीर बादल रोज़ मुझे गालियाँ देते हैं। ये एक दूसरे को गाली नहीं देते, केवल मुझे गाली देते हैं। मेरा क़सूर? मैं पंजाब के स्कूल अस्पताल, बिजली, पानी ठीक करना चाहता हूँ, रोज़गार देना चाहता हूँ

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    अरविंद केजरीवाल ने यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों के लिए सीएम चन्नी के बयान को शर्मनाक कहा था.

  14. यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को दूतावास ने फ़्लाइट्स बढ़ाने का आश्वासन दिया

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों को संयम बरतने की सलाह दी है.

    दूतावास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यूक्रेन में रहे रहे भारतीयों के सवालों के जवाब दिए हैं.

    इसमें बताया गया है कि, "ये अहम है कि संयम बनाए रखें और न घबराएँ. वो लोग जो भारत वापस जाना चाहते हैं, उन्हें उपलब्ध कमर्शियल फ़्लाइट्स के टिकट लेने चाहिए."

    ”भारतीय विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और तमाम विमानन कंपनियों के संपर्क में है ताकि भारत और यूक्रेन के बीच विमान सेवाओं को बढ़ाया जा सके.”

    ”फिलहाल दिल्ली और यूक्रेन के बीच फ़्लाइट (यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस) उपलब्ध है. इसके अलावा शारजाह, दुबई, अलमाटी, फ्रैंकफर्ट और दोहा से कनेक्टिंग फ़्लाइट उपलब्ध हैं.”

    यूक्रेन और रूस के बीच पिछले कुछ हफ़्तों से तनाव जारी है. रूस ने अपनी कई सैन्य टुकड़ियों को पिछले काफ़ी वक़्त से यूक्रेन की सीमा के पास तैनात किया हुआ है.

    हालांकि, हाल में इनमें से कुछ टुकड़ियां अपने बेस की ओर वापसी कर रही हैं.

    लेकिन अमेरिका से लेकर तमाम दूसरे पश्चिमी देश इसे यूक्रेन पर रूस के हमले की तैयारी की रूप में देख रहे हैं.

    हालांकि, रूस इससे इनकार करता रहा है और अपनी बात के समर्थन में तर्क देता रहा है कि वह अपने देश की सीमा में अपनी सीमा को कहीं भी तैनात कर सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. चीनी कंपनी ख़्वावे के दफ़्तरों पर आयकर विभाग का छापा

    चीन

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारतीय आयकर विभाग ने कर चोरी के एक मामले में चीनी कंपनी ख़्वावे के दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु स्थित दफ़्तरों पर छापे मारे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, “आयकर विभाग कर चोरी के एक मामले की जांच के संबंध में चीनी दूरसंचार कंपनी ख़्वावे के दफ़्तरों पर छापा मार रही है. इस सिलसिले में आयकर विभाग की टीमें मंगलवार से ही कंपनी के दिल्ली, गुरुग्राम, और बेंगलुरु स्थित दफ़्तरों पर छापे मार रही हैं.”

    एएनआई ने बताया है कि आयकर विभाग के अधिकारी वित्तीय दस्तावेज़ों, लेखा-बही और ख़्वावे के भारतीय व्यवसायों और विदेशी लेनदेन को देख रहे हैं.

    आयकर विभाग ने पिछले साल श्याओमी और ओप्पो जैसी चीनी मोबाइल संचार और हैंडसेट निर्माता कंपनियों के दफ़्तरों पर छापे मारे थे.

    इसके बाद आयकर विभाग ने दावा किया था कि इन कंपनियों ने भारतीय कर क़ानूनों और नियमों का उल्लंघन करते हुए 6,500 करोड़ रुपये से अधिक की कथित कमाई की है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ख़्वावे ने दी प्रतिक्रिया

    इसी बीच चीनी कंपनी ख़्वावे की ओर से आयकर विभाग की ओर से मारे जा रहे छापों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है.

    कंपनी ने कहा है कि हमें आयकर विभाग के अधिकारियों के हमारे दफ़्तर आने की सूचना मिली है.

    समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी बयान में कहा गया है, “ख़्वावे मानती है कि भारत में हमारी गतिविधियां सभी नियमों और क़ानूनों का मजबूती से पालन करते हुए अंजाम दी गयी हैं."

    "हम इस बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार पूरी तरह से सहयोग करेंगे और सही प्रक्रिया का पालन करेंगे.”

  16. प्रियंका के सामने यूपी और बिहार पर सीएम चन्नी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी-जनता दल (यू) आक्रामक

    चरणजीत सिंह चन्नी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री और बिहार में बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी और बिहार के लोगों पर की गई टिप्पणी की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि पहले तो राहुल गांधी कहते थे भारत एक राष्ट्र नहीं है और अब प्रियंका गांधी यूपी और बिहार के लोगों के बहिष्कार की सीएम चन्नी की अपील का स्वागत कर रही हैं. उन्होंने चन्नी और प्रियंका गांधी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत का बाँटने का काम कांग्रेस की 'फ़र्स्ट फ़ैमिली' का लगातार चलने वाला प्रोजेक्ट है और इसी कारण राज्य दर राज्य भारत उन्हें ख़ारिज कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने ये कहते दिख रहे हैं- प्रियंका गांधी भी पंजाबन हैं और पंजाब की बहू हैं, सारे पंजाबी एक हो जाओ, हम यूपी, बिहार और दिल्ली के भइया जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें घुसने नहीं देंगे. जब चन्नी ये कहते हैं तो प्रियंका गांधी वीडियो में ताली बजाती दिख रही हैं. केजरीवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि प्रियंका गांधी भी यूपी की ही हैं.केजरीवाल ने कहा- ये बहुत शर्मनाक है. हम किसी भी व्यक्ति या किसी ख़ास समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं. प्रियंका गांधी भी यूपी की है और इस आधार पर वे भी भइया हैं. आंध्र प्रदेश के लिए बीजेपी के महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने ट्वीट कर लिखा है कि एक ओर नरेंद्र मोदी सबका साथ और सबका विकास की दिशा में काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस बाँटों और राज करो की नीति पर चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बिहार सरकार में मंत्री जनता दल (यूनाइटेड) के संजय कुमार झा ने इसे शर्मनाक कहते हुए कहा है कि सीएम चन्नी ने बिहार और यूपी के लोगों का मज़ाक उड़ाया और प्रियंका गांधी ने उनके बयान का समर्थन किया. उन्होंने कांग्रेस से मांग की है कि वो इस पर माफ़ी मांगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी ट्वीट कर लिखा है कि सीएम चन्नी ने बिहार और यूपी के लोगों का मज़ाक उड़ाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

  17. अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे बीजेपी के एसपी सिंह बघेल ने लगाया हमले का आरोप, दो गिरफ़्तार

    एसपी सिंह बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय मंत्री और यूपी में करहल विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने पुलिस में एफ़आईआर दर्ज कराई है. करहल से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी उम्मीदवार हैं.

    एसपी सिंह बघेल का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफ़िले पर हमला किया है. पुलिस ने इस मामले में एक नामजद व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. उत्तर प्रदेश के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एसपी सिंह बघेल ने इस मामले में दो व्यक्तियों को नामजद किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ाकर ज़ेड श्रेणी की कर दी गई है. एसपी सिंह बघेल ने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी को बताया है कि उनकी कार पर हमला हुआ और उन्हें भी चोटें आई हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने गोलियाँ चलने की भी आवाज़ें सुनीं.

    एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं और मोदी सरकार में क़ानून राज्य मंत्री हैं. एसपी सिंह बघेल का दावा है कि वे करहल में अखिलेश यादव को मात देंगे. पर्चा भरने के बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- लोकतंत्र में जो अपने क्षेत्र को पुश्तैनी कहता है वो लोकतंत्र का अपमान करता है. करहल मैनपुरी लोकसभा सीट में आती है जहाँ से मुलायम सिंह मौजूदा सांसद हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लोकतंत्र में चुनाव बहुत पवित्र प्रक्रिया है जो भी तत्व इसकी मर्यादा को खराब करते है वो कभी अच्छे देशवासी नहीं हो सकते । इसी गुंडागर्दी के बल पर ये चुनाव जीतना चाहते हैं. इस बयान को एसपी सिंह बघेल ने भी ट्वीट किया है.

  18. अखिलेश यादव ने कहा- योगी सरकार ने आशीष मिश्र मामले में ठीक से नहीं की पैरवी

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आशीष मिश्र को ज़मानत के मामले में योगी आदित्यनाथ की सरकार को घेरा है. औरैया में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जिस तरह की पैरवी सरकार को करनी चाहिए थी वो नहीं हुई.

    उन्होंने कहा- जिस मंत्री पुत्र ने गाड़ी से किसानों को कुचला था, उसे ज़मानत मिल गई, जो पैरवी सरकार को करनी चाहिए थी वो नहीं हुई. सरकार बनने वाली है ऐसी पैरवी होगी कि जिसने किसानों की जान ली, वो तो जेल जाएँगे ही उनके पालने-पोसने वालों को भी जेल भेजने का काम होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र मंगलवार को ज़मानत पर बाहर आए हैं. लेकिन विपक्षी दल इस मामले पर बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने भी सरकार पर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का कहना है कि सरकार ने इस मामले में ठीक से अदालत में अपना पक्ष नहीं रखा.

    आशीष मिश्र लखीमपुर हिंसा के मामले में मुख्य अभियुक्त हैं. पिछले साल तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से चार किसानों की मौत गाड़ी के नीचे कुचलकर मरने की वजह से हुई थी, जिनमें से एक कार आशीष मिश्र की थी. इस मामले में आशीष मिश्र को 10 फरवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से ज़मानत मिल गई थी.

  19. हिजाब विवाद को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने मुसलमानों पर की ये टिप्पणी

    सुब्रमण्यम स्वामी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कर्नाटक के हिजाब विवाद पर मुसलमानों को घेरा है.

    सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर लिखा है- हिजाब विवाद को लेकर मुस्लिम छात्र क्लास का बहिष्कार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले हिजाब और फिर पढ़ाई. ये सब देखकर मैं सोच रहा हूँ कि उनके दादा लोगों ने पाकिस्तान जाने की बजाए भारत में रहना क्यों चुना.

    स्वामी ने कहा कि वहाँ हिजाब को लेकर कोई परेशानी नहीं होती.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्नाटक के उडुपी में पिछले महीने हिजाब पहनकर छात्राओं को क्लास में न जाने देने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. ये विवाद राज्य के अन्य इलाक़ों में फैल गया था और कई जगह हिजाब समर्थकों और हिजाब विरोधियों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी. अभी ये मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में है, जहाँ इसकी सुनवाई चल रही है.

    चुनावी मौसम में हिजाब के विरोध में और हिजाब के समर्थन में राजनेता भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. बीजेपी के नेता जहाँ स्कूल में हिजाब का विरोध कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस और एआईएमआईएम ने हिजाब का समर्थन किया है. पाकिस्तान की ओर से भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है.

    पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को बुलाकर अपना विरोध भी दर्ज कराया. हाल ही में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने भी इस मामले पर चिंता जताई है. हालाँकि भारत ने इसे ख़ारिज कर दिया और ओआईसी के बयान को भ्रामक बताया.

  20. पंजाब के पठानकोट से पीएम मोदी का कांग्रेस और आप पर हमला

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/BJP4UP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में मतदान से चार दिन पहले बुधवार को पठानकोट में एक जनसभा के दौरान करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश की.

    पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम पंजाब को पंजाबियत की नज़र से देखते हैं, हमारे विरोधी पंजाब को सियासत के चश्मे से देखते हैं. इसलिए, हमें करतारपुर साहिब कॉरिडॉर के विकास का सौभाग्य मिला.’

    इसके साथ ही उन्होंने करतार कॉरिडोर के पाकिस्तान में होने के मुद्दे पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को घेरा.

    उन्होंने कहा, “जब देश का विभाजन हुआ तब कांग्रेस के लोग थे, क्या इन्हें इतनी समझ नहीं आई कि सीमा से 6 किमी दूरी पर स्थिति गुरुनानक देव जी की तपोभूमि को भारत में रखा जाए. कांग्रेस के लोगों ने पाप किया है, हमारी भावनाओं को कुचला है.

    "1965 की लड़ाई में भारत की सेना लाहौर में झंडा फहराने की ताकत के साथ आगे बढ़ रही थी. अगर तब थोड़ा दो कदम आगे जाते तो गुरुनानक देव जी की तपोभूमि हमारे पास होती. दूसरा मौका भी वो चूक गए."

    "बांग्लादेश की लड़ाई में 90,000 पाकिस्तान के सैनिकों ने हिंदुस्तान की सेना के सामने घुटने टेक दिए. तब दिल्ली में बैठी सरकार में दम होता तो कह देते कि ये सैनिक तुम्हें तब मिलेंगे, जब हमें गुरुनानक देव जी की तपोभूमि वापस मिलेगी. तीन-तीन मौके उन्होंने गंवाए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उसे कांग्रेस पार्टी की कॉपी करार दिया.

    उन्होंने कहा, “काँग्रेस पार्टी की करतूतों का साथ देने के लिए अब उन्हें ‘पार्टनर- इन- क्राइम’ भी मिल गया है. आप देखिए, कितनी समानता है, दोनों दलों में. जब अयोध्या में राम मंदिर बनता है, तो दोनों मिलकर विरोध करते हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम मोदी ने पठानकोट हमले के समय कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा- इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था तब देश उस संवेदनशील मौके पर एकजुट था। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे?

    मोदी ने कहा- इन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए या नहीं उठाए? इन्होंने शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछाला या नहीं उछाला? और पुलवामा हमले की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वो हमारी सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांग रहे हैं.