आजम ख़ान भैंस चोरी केस में जेल में, जीप से कुचलने वाला बाहर आ गया- अखिलेश

इमेज स्रोत, Akhilesh Yadav
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के नेता आज़म ख़ान की सीट रामपुर में एक जनसभा के दौरान कहा कि उन्हें (आज़म ख़ान) भैंस चोरी के आरोप में जेल में रखा गया है, जबकि किसानों को कुचलने वाले को ज़मानत दे दी गई है.
अखिलेश का इशारा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे अशीष मिश्रा की ओर था, जिन्हें गुरुवार को लखीमपुर हिंसा मामले में ज़मानत मिल गई है.
रामपुर के शाहबाद में पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह के लिए आयोजित एक रैली में जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा,‘’यह वोट डालने का अधिकार हमें मिला है. आपका एक-एक वोट बदलाव लाने वाला है, आज जब हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं,अब्दुल्ला तो आ गए हमारे बीच में,दो साल इन्हें परेशानी उठानी पड़ी और झूठे मुकदमों में फंसे रहना पड़ा. आज़म खान साहब,जिनके बिना हमारा चुनाव चल रहा है, वह होते तो चुनाव के रंग कुछ और होता, लेकिन वह झूठे मुक़दमों में जेल चले गए, झूठे मुक़दमों की उम्र ज़्यादा नहीं होती.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अखिलेश ने कहा,‘’उनके ऊपर तो झूठे मुक़दमे लगे, वो जानते होंगे,कैसे कैसे मुकदमे हैं. पेड़ चोरी, भैंस चोरी,बकरी चोरी का मुकदमा है, किताब चोरी का मुकदमा है. ना जाने कितने मुकदमे लगाए गए हैं. इन्हें तो जेल में रहना पड़ रहा है,लेकिन आज का अख़बार आपने पढ़ा होगा कि जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर आ गया.’’

















