रूस-फ़्रांस बैठक: इमैनुएल मैक्रों ने रूसी कोरोना टेस्ट कराने से क्यों किया इनक़ार

यूक्रेन संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाक़ात पर जहां दुनियाभर की नज़र रही वहीं इन दोनों के बीच जिस "सोशल डिस्टेंसिंग" के साथ बैठक हुई थी, उसकी भी ख़ूब चर्चा हुई.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and अभय कुमार सिंह

  1. रूस-फ़्रांस बैठक: इमैनुएल मैक्रों ने रूसी कोरोना टेस्ट कराने से क्यों किया इनक़ार

    व्लादिमीर पुतिन और इमैनुएल मैक्रों

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, व्लादिमीर पुतिन और इमैनुएल मैक्रों

    यूक्रेन संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाक़ात पर दुनियाभर की नज़र रही.

    यूक्रेन पर पसरे तनाव को लेकर दोनों की बीच क़रीब 5 घंटे की बातचीत हुई. इस बीच मैक्रों और पुतिन के बीच जिस ''सोशल डिस्टेंसिंग'' के साथ बैठक हुई थी, उसकी भी ख़ूब चर्चा है. अब क्रेमलिन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इमैनुएल मैक्रों ने रूसी कोरोना टेस्ट कराने से इनक़ार कर दिया था.

    फ़्रांस के एक सूत्र ने बीबीसी को बताया कि कोरोना टेस्ट के लिए हेल्थ प्रोटोकॉल की ज़रूरत थी, जो अस्वीकार्य था. साथ ही वो फ़्रांस के राष्ट्रपति के कार्यक्रम के साथ फिट नहीं बैठ रहा था.

    रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कहीं रूस, मैक्रों का डीएनए न हासिल कर ले, इसलिए पीसीआर टेस्ट को मना कर दिया गया. हालांकि, सूत्रों ने ये नहीं बताया कि रूस की ख़ुफ़िया विभाग मैक्रों के डीएनए का कैसे इस्तेमाल कर सकता है.

    पुतिन-मैक्रों बैठक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पुतिन और मैक्रों के बीच बातचीत की इस तस्वीर की हो रही है चर्चा

    चार मीटर लंबी मेज के बीच हुई बातचीत

    पुतिन और मैक्रों की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के साथ हुई. दोनों के बीच एक चार मीटर लंबी मेज रखी गई थी और दोनों ने हाथ भी नहीं मिलाया. इस बैठक पर नज़र रखने वाले कुछ जानकार ये भी मान रहे थे कि कहीं ऐसी ''सोशल डिस्टेंसिंग'' रखकर पुतिन कोई डिप्लोमैटिक मैसेज तो नहीं देना चाह रहे.

    लेकिन फ़्रांस के सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि मैक्रों को दो विकल्प दिए गए थे. पुतिन के क़रीब बैठने के लिए रूसी पीसीआर टेस्ट कराना या सख़्त सोशल डिस्टेंसिंग नियम के साथ बैठक करना.

    क्रेमलिन की तरफ़ से कहा गया है कि रूस, फ़्रांस के रुख़ को समझ सकता है और इस वजह से बातचीत को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

  2. लड़की की जान बचाने के लिए पटरी पर लेट गया एक शख़्स

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    महबूब

    इमेज स्रोत, शुरैह नियाज़ी

    भोपाल के एक कारपेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लड़की के साथ ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी के नीचे लेटा हुए हैं.

    जानकारी के मुताबिक़, लड़की ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रही थी. तभी मालगाड़ी चल दी. लड़की ने मदद के लिये आवाज़ लगाई.

    वहां मौजूद महबूब उसे बचाने के लिए फ़ौरन ट्रेन के नीचे चले गये और उस लड़की के साथ लेट गये.

    उनके ऊपर से ट्रेन निकल गई. लेकिन दोनों सुरक्षित बच गये. यह घटना 5 फरवरी की है लेकिन वीडियो आज सामने आया है.

    महबूब ने बताया कि उनके ऊपर से ट्रेन के 26 डिब्बे गुजरे लेकिन वे बच गए.

  3. WHO की चीफ़ साइंटिस्ट ने दी चेतावनी, "महामारी अभी ख़त्म नहीं हुई, आ सकते हैं नए वेरिएंट"

    BBC

    देश-दुनिया में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ़ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी दी है.

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, स्वामीनाथन ने शुक्रवार को कहा है कि दुनिया से अभी कोरोना महामारी ख़त्म नहीं हुई है. कोरोना के नए वेरिएंटस आ सकते हैं.

    दक्षिण अफ़्रीका में वैक्सीन मैन्युफ़ेक्चरिंग की स्थिति देखने पहुंची सौम्या स्वामीनाथन ने पत्रकारों से कहा, "हमने वायरस को पैदा होते, म्यूटेट होते देखा है. ऐसे में हम जानते हैं कि कुछ और वेरिएंट सामने आ सकते हैं, लिहाजा दुनिया से अभी महामारी ख़त्म नहीं हुई है."

  4. हिमंत बिस्वा सरमा के विवादित बयान पर सुरजेवाला ने कहा- 'दिवालियेपन की सब हदें पार कर लीं'

    सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, @rssurjewala

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर जो निजी टिप्पणी की थी उस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लिखा है- "हार सामने देख असम के (कांग्रेस के भगोड़े) मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो कर राजनीतिक दिवालियेपन की सब हदें पार कर ली. अब मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना ज़रूरी है. ये हेमंता सरमा के छिछोरेपन व घटिया सोच का सबूत है."

    दरअसल, देहरादून में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर तो निशाना साधा ही, उन्होंने राहुल गांधी पर निजी हमले भी किये.

    सरमा

    सरमा ने कहा, "आप कौन से पिता के बेटे हैं क्या हमने कभी सुबूत मांगा है क्या?"

    उन्होंने कहा कि अगर हमारे सैनिकों ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की है तो आपको सुबूत मांगने का क्या अधिकार है?

    सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तराखंड के बेटे जनरल बिपिन रावत पर क्या विश्वास नहीं?

    उन्होंने कहा, “अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है, तो यह अंतिम है.क्या हमने कभी सुबूत मांगा कि क्या आप सचमुच में राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?”

    जिसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला की प्रतिक्रिया आयी है.

  5. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हराया, सिरीज़ पर 3-0 से क़ब्ज़ा

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की शतकीय साझेदारी और फिर मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के दमपर भारत ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हरा दिया है. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सिरीज़ को भारत ने अपने नाम कर लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वेस्टइंडीज की पूरी टीम 169 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ़ से कोई भी बल्लेबाज क्रीज़ पर नहीं जम सका. ओडीन स्मिथ ने सबसे ज़्यादा 36 रन बनाए.

    मोहम्मद सिराज- प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव और दीपक चाहर को 2-2 विकेट हासिल हुए.

    भारत ने बनाए थे 265 रन

    इससे पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली तीनों नहीं चल सके. विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने शतकीय साझेदारी की.

    अय्यर ने 111 गेंदों पर 80 रन बनाए, वहीं पंत ने 54 गेंदों पर 56 रनों का योगदान दिया. वाशिंगटन सुंदर ने 33 और दीपक चाहर ने 38 रन बनाए. इनिंग की आख़िरी बॉल पर सिराज आउट हो गए. इस तरह भारत ने 50 ओवर में 265 रन बनाए.

    वेस्टइंडीज की तरफ़ से जेसन होल्डर ने सबसे ज़्यादा चार विकेट चटकाए.

    श्रेयस अय्यर को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया.

  6. राहुल गांधी पर हिमंत बिस्वा सरमा की विवादित टिप्पणी

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, BBC/DILIP KUMAR SHARMA

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार करने देहरादून पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर कई तल्ख़ टिप्पणियां कीं. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निजी हमला भी किया.

    उन्होंने कहा इन (कांग्रेस) लोगों की सोच देखिए, उत्तराखंड के गौरव जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया, राहुल गांधी क्या बोले- प्रमाण दो.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सरमा ने कहा, "आप कौन से पिता के बेटे हैं क्या हमने कभी सुबूत मांगा है क्या?"

    उन्होंने कहा कि अगर हमारे सैनिकों ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की है तो आपको सुबूत मांगने का क्या अधिकार है?

    सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तराखंड के बेटे जनरल बिपिन रावत पर क्या विश्वास नहीं?

    उन्होंने कहा, “अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है, तो यह अंतिम है.क्या हमने कभी सुबूत मांगा कि क्या आप सचमुच में राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?”

    हिजाब मामले पर अपनी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "सभी इस्लामिक देश कह रहे हैं कि हिजाब ज़रुरी नहीं है. राहुल और प्रियंका गांधी कह रहे हैं कि हिजाब पहनो. लेकिन उनका एक भी वक्तव्य नहीं मिलेगा जहां पर वे बोल रहे हों कि आप लोग इंजीनियरिंग, मेडिकल पढ़ो.”

  7. बीबीसी हिंदी का रेडियो कार्यक्रम 'दिनभर' मोहनलाल शर्मा के साथ

  8. जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में हुए चरमपंथी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, चार घायल

      • Author, आमिर पीरज़ादा
    बांदीपोरा

    इमेज स्रोत, Sajid Raina

    बांदीपोरा में आज हुए एक चरमपंथी हमले में एक सिपाही की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हैं.

    अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की है और बताया है कि यह हमला मुख्य शहर में हुआ.

    हमला

    इमेज स्रोत, Sajid Raina

    अधिकारियों ने समाचार एजेंसी कश्मीर न्यूज़ ऑब्ज़र्वर को बताया कि चरमपंथियों ने आज दोपहर में निशात पार्क के पास पुलिस और बीएसएफ़ की ज्वाइंट पार्टी पर हमला किया था.

    अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हो गए है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    इस हमले पर पुलिस ने विज्ञप्ति भी जारी की है.

    हमला

    इमेज स्रोत, Sajid Raina

    पुलिस के मुताबिक़, यह हमला शाम पांच बजे के क़रीब हुआ. चरमपंथियों ने पुलिस और बीएसएफ़ की ज्वाइंट पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए.

    वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

    शुरुआती जांच के मुताबिक, चरमपंथियों ने बांदीपोरा में निशात पार्क के पास एक ग्रेनेड फेंका, जिससे पांच पुलिस/बीएसएफ़ के जवान ज़ख़्मी हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां घायल पुलिसकर्मी ज़ुबैर अहमद की मृत्यु हो गयी. जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर है.

    पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच के आदेश दे दिये गए हैं. इलाक़े को घेर लिया गया है और तलाशी जारी है.

  9. वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ से बाहर हुए केएल राहुल और अक्षर पटेल

    केएल राहुल

    इमेज स्रोत, ANI

    16 फ़रवरी से भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सिरीज़ खेली जानी है. इससे पहले टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल और ऑल राउंडर अक्षर पटेल टीम से बाहर हो गए हैं.

    इन दोनों की जगह ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल को अपर लेफ्ट हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की शिकायत हुई थी.

    वहीं अक्षर पटेल कोरोना वायरस से उबर चुके हैं लेकिन कुछ दिनों बाद ही टीम के लिए उपलब्ध होंगे.

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा.

  10. राना अय्यूब के ख़िलाफ़ ईडी की कार्रवाई पर शिवसेना सांसद ने क्या कहा

    प्रियंका चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पत्रकार राना अय्यूब के ख़िलाफ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है. पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कोविड के दौरान जब राना अय्यूब ने कहा था कि वे ग़रीबों की मदद करेंगी, तो डोनेशन के रूप में बड़ी रकम इकट्ठा हुई थी. उन्होंने कहा- अगर पैसे का ग़लत इस्तेमाल हुआ है, तो जाँच होनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पत्रकार राना अय्यूब की 1.77 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ ईडी के एक अधिकारी ने बताया है कि राना अय्यूब ने कथित तौर पर तीन अभियानों के लिए मिले डोनेशन का इस्तेमाल नहीं किया. अधिकारी का ये भी आरोप है कि राना अय्यूब ने डोनेशन के कुछ हिस्से को कथित तौर पर निजी ख़र्चों में इस्तेमाल किया. पुलिस ने 'हिंदू आईटी सेल' नाम की एक ग़ैर सरकारी संस्था के संस्थापक और ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले विकास सांकृत्यायन की शिकायत पर राना के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राना अय्यूब अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट में नियमित कॉलम लिखती हैं. उन्हें मोदी सरकार का आलोचक माना जाता है. राना अय्यूब ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि सरकार उनकी पत्रकारिता के कारण उनके पीछे एजेंसियों को लगा रही है. लेकिन वे सच बोलना जारी रखेंगी.

  11. क्रिप्टोकरेंसी बैन होगी या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं- वित्त मंत्री

    निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, ANI

    बजट 2022 में क्रिप्टो करेंसी पर ऐलान के बाद से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

    अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में स्पष्ट किया है कि क्रिप्टो को बैन किया जाएगा या नहीं, इस पर फ़ैसला नहीं किया गया है. सभी पक्षों से परामर्श लेने के बाद ही इस पर कोई फ़ैसला होगा.

    आम बजट पर चल रही बहस के दौरान राज्यसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि डिजिटल एसेट्स पर टैक्स लगाने का ये मतलब नहीं लगाया जाना चाहिए कि क्रिप्टोकरेंसी को वैध किया जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बता दें कि 1 फरवरी को बजट घोषणा में वित्त मंत्री ने किसी भी तरह के वर्चुअल डिजिटल एसेट के लेनदेन से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा था. यानी क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर अब 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा.

    इसके बाद से ही कुछ मार्केट एनालिस्ट इसे क्रिप्टोकरेंसी को वैध करने की प्रक्रिया से जोड़कर देखने लगे थे. ऐसे ही अटकलों पर आज वित्त मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि टैक्स लगाए जाने को क्रिप्टोकरेंसी को बैन करने या नहीं करने से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

  12. अय्यर-पंत के दम पर सम्माजनक स्कोर पर पहुंचा भारत, WI को 266 रनों का लक्ष्य

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की सिरीज़ के आख़िरी मैच में टीम इंडिया 265 रनों पर सिमट गई.

    शुरुआती विकेट तेज़ी से गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली. अय्यर ने 111 गेंदों पर 80 रन बनाए, वहीं पंत ने 54 गेंदों पर 56 रनों का योगदान दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली तीनों के ज़ल्दी ही आउट हो जाने के बाद अय्यर-पंत ने शतकीय साझेदारी निभाई. वाशिंगटन सुंदर ने 33 और दीपक चाहर ने 38 रन बनाए.

    इनिंग की आख़िरी बॉल पर सिराज आउट हो गए. इस तरह से भारत ने 50 ओवर में 265 रन बनाए.

    वेस्टइंडीज की तरफ़ से जेसन होल्डर ने सबसे ज़्यादा चार विकेट चटकाए.

  13. विराट कोहली वनडे सिरीज़ में हुए फ़्लॉप, लोगों ने कहा- ब्रेक ले लो विराट

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में बिना खाता खोले आउट होने के बाद विराट कोहली पर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर एक तरफ़ लोग उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दे रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं. वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ तीन वनडे मैचों की सिरीज़ में विराट कोहली ने कुल 26 रन बनाए. आठ, 18 और शून्य.

    @CricketAnalystN नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- विराट कोहली सिर्फ़ 100 रनों से शतक से चूक गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सौरभश्री ने लिखा है- मेरे ख़्याल से विराट कोहली को एक-दो महीने का ब्रेक ले लेना चाहिए. बीसीसीआई को उन्हें ब्रेक देना चाहिए.

    नावेद रज़ा ने लिखा है- मुझे लगता है कि विराट आपको आराम करना चाहिए और अन्य युवा खिलाड़ियों को मौक़ा देना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    @Mollywoodfilms नाम के ट्विटर हैंडल से पूछा गया है कि विराट कोहली आपको हो क्या है. जल्द वापसी कीजिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    लेकिन कई लोग विराट का समर्थन भी कर रहे हैं. @bholaladkaa नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- ये सिर्फ़ समय की बात है. सभी जानते हैं कि असली किंग कौन है.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा है कि दुनिया के हर खिलाड़ी को ऐसे दौर से गुज़रना होता है, जैसे दौर से विराट गुज़र रहे हैं. लेकिन जब महान खिलाड़ी वापसी करते हैं, तो वे इसकी भरपाई कर देते हैं. मुझे विराट कोहली को उस दौर में देखने का इंतज़ार है.

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से विराट कोहली को लेकर कई विवाद भी हुए हैं. विश्व कप से पहले उन्होंने टी-20 में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. तो बाद में बीसीसीआई ने उन्हें वनडे की कप्तानी से छुट्टी दे दी. एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में विराट ने कहा कि उनसे सिर्फ़ वनडे की कप्तानी से हटाए जाने की सूचना दी गई थी. बाद में विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी.

  14. नरेंद्र मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर लालू यादव ने की ये टिप्पणी

    तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने परिवारवाद के सवाल पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को घेरा है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा- मोदी, नीतीश को बेटा-बेटी नहीं है तो हम लोग क्या करें? नीतीश को तो एक हुआ, लेकिन वो भी राजनीति के लायक नहीं है, तो उसमें हम लोग क्या करें? भगवान से प्रार्थना है कि इन लोगों को बेटा-बेटी दें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव आगे बढ़ रहे हैं, तो बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है. पिछले दिनों समाचार एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों को घेरा था और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की थी. नरेंद्र मोदी ने कहा था कि परिवारवाद राजनीति और लोकतंत्र के लिए ख़तरा है. उन्होंने कहा था कि परिवारवाद के कारण प्रतिभाओं को सामने आने का मौक़ा नहीं मिलता. उन्होंने सपा पर फ़र्ज़ी समाजवादी होने का आरोप लगाते हुए राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फ़र्नांडीज़ और नीतीश कुमार की सराहना की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    नीतीश की सराहना पर तेजस्वी यादव ने कहा- मोदी जी ही तो बोले थे कि जेडीयू का मतलब जनता का दमन और उत्पीड़न! और नीतीश जी का डीएनए ख़राब बता रहे थे! और नीतीश जी भी बीजेपी को बड़का झुट्ठा पार्टी बोल रहे थे! तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों पहले यह तय कर लें कि तब झूठ बोल रहे थे कि अब झूठ बोल रहे हैं! कब उनकी बात का विश्वास करें?

  15. रवीना टंडन के पिता निर्देशक रवि टंडन का निधन, रवीना ने लिखी भावुक पोस्ट, मधु पाल, बीबीसी हिंदी के लिए

    रवि टंडन

    इमेज स्रोत, Twitter/TandonRaveena

    बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का शुक्रवार को निधन हो गया. वो 87 साल के थे.

    रवि टंडन, अमिताभ बच्चन की ''खुद्दार'' और ऋषि कपूर की ''खेल-खेल में'' जैसी फ़िल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. पिछले कुछ सालों से रवि साँस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.

    रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया है. रवीना ने अपने पिता की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ''आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे, मैं आपको जाने नहीं दूंगी, लव यू पापा.''

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    रवीना के इस पोस्ट पर अभिनेत्री जूही चावला, चंकी पांडेय, नम्रता शिरोडकर, शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद समेत कई सितारों ने दुख जताया है.

    रवि टंडन के फ़िल्मी सफ़र के बारे में बात करें तो वो अनहोनी, नज़राना, मजबूर, खुद्दार, ज़िंदगी जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. हिजाब विवाद पर बोले गिरिराज सिंह- यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड इस देश की ज़रूरत

    गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद की चर्चा पूरे देश में हो रही है. अलग-अलग पार्टियों की तरफ़ से भी इसको लेकर बयान सामने आ रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस वक्त देश को यूनिफॉर्म सिविल कोड की ज़रूरत है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, ''आज देश के जो हालात हैं उसमें एक देश, एक क़ानून होना चाहिए. ये देश एक है इसलिए क़ानून भी एक होना चाहिए. ये इस देश का दुर्भाग्य है कि वोट के सौदागरों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश के हालात इतने बिगाड़ दिए हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समान नागरिक संहिता या फिर यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर देशभर में चर्चा सालों से चली आ रही है.

    हिजाब विवाद क्या है?

    ये मामला तब सुर्ख़ियों में आया जब उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी गवर्नमेंट कॉलेज की लगभग आधा दर्जन छात्राओं ने हिजाब उतारने से इनक़ार कर दिया.

    दूसरे वर्ष की इन छात्राओं ने हिजाब उतारकर क्लास में बैठने की अपीलों को ख़ारिज कर दिया. जब इन छात्राओं की बात नहीं सुनी गई तो इन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया.

    ये मामला तब और बढ़ गया जब उडुपी ज़िले के कॉलेज में लड़कियों के हिजाब के जवाब में कुछ छात्र भगवा शॉल पहन कर चले आए थे. इसके बाद लड़कियों ने भी भगवा शॉल पहन कर जुलुस की शक्ल में एक प्राइवेट कॉलेज में घुसने की कोशिश की.

    मामला तूल पकड़ता गया और राजनीतिक पार्टियां भी इस विवाद में कूद पड़ीं. फ़िलहाल, इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस मामले में अगली सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट में सोमवार को होगी.

  17. उन्नाव में सपा नेता के खेत से दलित लड़की का शव बरामद, अखिलेश यादव ने क्या कहा?

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    यूपी के उन्नाव में बीते दो महीने से लापता दलित लड़की का शव बरामद हुआ है. उन्नाव के कब्बा खेड़ा गांव में सपा सरकार में मंत्री रहे दिवंगत नेता फतेह बहादुर सिंह की ख़ाली पड़ी ज़मीन से ये शव बरामद हुआ है.

    8 दिसंबर से लड़की लापता थी. इसके बाद लड़की की मां ने फ़तेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई थी.

    न्यूज़ चैनल ''आज तक'' से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा है कि फ़तेह बहादुर समाजवादी पार्टी में थे, जिनका निधन हो चुका है. आरोपी से समाजवादी पार्टी का कोई नाता नहीं है, न ही वो पार्टी के सदस्य हैं.

    इसी के साथ अखिलेश यादव ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि एफ़आईआर दर्ज़ होने के बाद भी पुलिस ने इतना वक्त क्यों लगा.

    अखिलेश ने कहा, ''पुलिस किस बात का इंतजार कर रही थी. क्या पुलिस सो रही थी? यूपी की पुलिस क़ानून व्यवस्था को बेहतर करेगी या नहीं?''

    उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक ने माना है कि एफ़आईआर दर्ज़ होने में देरी हुई, जिसके बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

    राजनीति गरमाई

    इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफ़नाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला है. परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे. राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत सख़्त कानूनी कार्रवाई करे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शव मिलने के बाद से ही भाजपा, अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है. यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है कि अखिलेश ऐसे अपराध करने वाले नेताओं को संरक्षण देते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''अखिलेश यादव जी सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद,जब बेटी की माँ आपकी गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी तो उनकी बात नहीं सुनना और सपा नेता का संरक्षण करोगे. नई सपा में सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे,जाँचकर दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे.''

  18. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहा ये उम्मीदवार सपा में हुआ शामिल

    सलीम खान और अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चुनाव के बीचों-बीच कांग्रेस के ये प्रत्याशी सपा में हुए शामिल उत्तर प्रदेश में अमरोहा से कांग्रेस प्रत्याशी सलीम ख़ान अपनी पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पार्टी ने लिखा है- समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए अमरोहा से कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट सलीम खान जी कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले दिनों सलीम ख़ान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो कांग्रेस प्रत्याशी होते हुए भी सपा को जिताने की अपील कर रहे थे. इस वीडियो में वे लोगों से भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव की पार्टी को जिताने की अपील कर रहे थे. हालाँकि बाद में उन्होंने इन आरोपों का ख़ारिज कर दिया था. अमरोहा से समाजवादी पार्टी ने महबूब अली को अपना उम्मीदवार बनाया है. महबूब अली पिछली बार भी अमरोहा से चुनाव जीते थे. अमरोहा ज़िले की चार विधानसभा सीटों में तीन पर पिछली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

  19. हिजाब विवाद पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- ये कांग्रेस प्रायोजित इस्लाम

    हिमंत बिस्व सरमा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हिजाब विवाद पर हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- ये कांग्रेस प्रायोजित इस्लाम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कर्नाटक में जो कुछ भी हो रहा है वो ज्ञान का मसला नहीं है, बल्कि ज्ञान के मंदिर में धर्म का मसला है. उत्तराखंड में चुनावी सभा करने आए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- अगर आप हिजाब पहनकर जाते हैं, तो शिक्षक को कैसे मालूम होगा कि आप समझ रहे हैं या नहीं समझ रहे हैं. क्लास में एक छात्र हिजाब पहनकर बैठेगा, तो दूसरा कोई अन्य ड्रेस में. ये क्या मामला हो रहा है. तीन साल पहले तो कोई भी नहीं बोला था कि कॉलेज में हिजाब पहनना है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    असम के सीएम ने कहा कि हिजाब को मुद्दा ही नहीं है. इसका मुद्दा कांग्रेस ने बनाया है. पिछले दिनों कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद राज्य के कई हिस्सों में फैल गया था. कई जगह हिजाब समर्थक और हिजाब विरोधियों में टकराव भी हुआ था. कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में इस पर रोक लगाने से मना कर दिया. ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुँचा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है.

    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने इस पर सवाल उठाया कि कोर्ट में हिजाब को लेकर जो मामला है, उसमें कांग्रेस के ही नेता क्यों हिजाब के पक्ष में खड़े हैं. असम के सीएम ने कहा कि ये देश को तोड़ने का षडयंत्र है. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- अभी मुसलमान समाज को सबसे अधिक शिक्षा की ज़रूरत है. उनको हिजाब की ज़रूरत नहीं है. मुसलमान बेटियों को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है डॉक्टर बनने की, इंजीनियर बनने की. मैं तो दो इस्लाम मानता हूँ- एक धार्मिक इस्लाम और एक राजनीतिक इस्लाम. जो कांग्रेस इसको सपोर्ट कर रही है. उन्होंने कहा कि धार्मिक इस्लाम क़ुरान के हिसाब से जाएगा, जहाँ ज्ञान ही सबसे बड़ा मुद्दा होगा. बाक़ी तो कांग्रेस प्रायोजित इस्लाम है.

  20. Live: लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को ज़मानत पर क्या है किसानों की प्रतिक्रिया?

    लखीमपुर से बीबीसी संवाददाता अनंत झणाणे.