उत्तर प्रदेश: पहले चरण के चुनाव में 60 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को सम्पन्न हुआ. राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक 60 फ़ीसदी से अधिक वोट डाले गए.
लाइव कवरेज
पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा
उत्तराखंड में नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस ने बिपिन रावत को सड़क का गुंडा तक कहा था
इमेज स्रोत, BJP
उत्तराखंड में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की चर्चा की और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए.
उत्तराखंड के श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन लोगों ने जनरल रावत को देश का पहला सीडीएस बनाए जाने पर भी खूब सियासत की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मोदी ने कहा- इसी कांग्रेस पार्टी के नेता ने बिपिन रावत जी को सड़क का गुंडा तक कह डाला था. ये है देश के सैनिकों के लिए इन लोगों की नफ़रत. आज अगर वोट के लिए ये लोग जनरल रावत का सियासी इस्तेमाल करना चाह रहे हैं, तो उन्हें जवाब देने की ज़िम्मेदारी उत्तराखंड के लोगों की है. पिछले साल आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टॉफ़ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई थी. इस हादसे में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत और हेलिकॉप्टर में सवार रहे 12 अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उत्तराखंड में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने सेना को लेकर कांग्रेस के रवैए पर भी सवाल उठाए. मोदी ने कहा- उत्तराखंड के लोग कभी भूल नहीं सकते, सेना को लेकर इन लोगों का रवैया क्या रहा है. जब भारत के वीरों ने आतंकी अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तो ये लोग सेना पर सवाल उठा रहे थे. दिल्ली के कुछ नेताओं ने तो बाकायदा टीवी पर आकर सेना से सबूत मांगे थे. उन्होंने कहा कि इतने सालों तक ये सत्ता में थे, लेकिन वन रैंक वन पेंशन को लेकर झूठ बोलते रहे. मोदी ने कहा- ये हमारी ही सरकार है जिसने वन रैंक, वन पेंशन की व्यवस्था लागू की. ये भी भाजपा सरकार ही है, जो देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान में ‘सैन्य धाम’ बना रही है.
बीजेपी में शामिल हुए द ग्रेट खली, मोदी सरकार की राष्ट्रीय नीति की सराहना की
इमेज स्रोत, ANI
द ग्रेट खली के नाम से चर्चित दलीप सिंह राना बीजेपी में शामिल हो गए हैं.
एक दशक तक डब्लूडब्लूई यानि वर्ल्ड रेस्लिंग इंटरटेनमेंट में भाग लेने के बाद खली अब रिटायर हो चुके हैं.
खली ने जालंधर में कुश्ती सिखाने के लिए एक अकादमी खोल रखी है.
साढ़े सात फ़ुट की लंबाई और दो सौ किलो वज़न वाले द ग्रेट खली रियालिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं. हालाँकि वे शो जीत नहीं पाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीजेपी में शामिल होने के बाद खली ने कहा- मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूँ. मुझे लगता है कि देश के लिए पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है. इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी क्यों नहीं देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूँ. मैं बीजेपी की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूँ.
यूपी चुनाव Live: गौतम बुद्ध नगर ज़िले की दादरी विधानसभा में कैसा है मतदान
गौतम बुद्ध नगर जिले की दादरी विधानसभा के गांव आकिलपुर जागीर से वोटरों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय.
उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 35.03 फ़ीसदी मतदान
इमेज स्रोत, Getty Images
चुनाव आयोग के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के पहले चरण में 11 ज़िलों में हो रहे मतदान का औसत एक बजे तक 35.03 फ़ीसदी रहा है.
गुरुवार को पहले चरण का मतदान 58 विधानसभा सीटों पर हो रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य अभियुक्त और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से ज़मानत मिल गई है.
तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में कारों से कुचले जाने से चार किसानों की मौत हुई थी जिसमें से एक कार आशीष मिश्रा की थी. उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी इस मामले की जाँच कर रही है और बीते महीने ही इस केस में चार्जशीट दाखिल की गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पांच हज़ार पन्नों की चार्जशीट को स्टील के तालाबंद बक्सों में लखीमपुर के कचहरी परिसर में लाया गया और उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था.
इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र मुख्य अभियुक्त हैं. साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के भतीजे अंकित दास के अलावा 12अन्य सह अभियुक्त हैं.
तीन अक्तूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ज़िले के तिकुनियां कस्बे में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विरोध कर रहे किसानों पर थार गाड़ी चढ़ा दी गई थी, ये गाड़ी आशीष मिश्रा की थी
इस घटना में चार किसानों की कारों से कुचलने से मौत हुई थी. एक पत्रकार की भी कार से कुचलने से मौत हुई थी जबकि मौके पर मौजूद भीड़ ने कारों में सवार तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. कुल आठ लोग इस हिंसा में मारे गए थे.
योगी आदित्यनाथ को सीएम विजयन ने बताया कि यूपी केरल बनेगा, तो क्या-क्या होगा
इमेज स्रोत, Getty Images
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि अगर यूपी केरल में बदल जाता है, तो वहाँ सर्वश्रेष्ठ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक कल्याण और जीवन स्तर होगा.
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यूपी में एक समरस समाज होगा, जहाँ लोगों को धर्म और जाति के नाम पर मारा नहीं जाएगा और उत्तर प्रदेश के लोग भी यही चाहेंगे.
पिनराई विजयन ने ट्वीट करके योगी आदित्यनाथ को ये जवाब दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पहले चरण के मतदान से पहले एक वीडियो ट्वीट कर लोगों से अपील की थी. उन्होंने इस वीडियो में अपने पाँच साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ गिनाईं और विपक्ष पर निशाना साधा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसी वीडियो में उन्होंने कहा- मुझे सबसे बड़ा संतोष इस बात का है कि आज हमारा उत्तर प्रदेश गुंडों, बदमाशों, दंगाइयों, उगाही गिरोहों, पेशेवर अपराधियों और माफ़ियाओं के आतंक से मुक्त है. पलायन कर चुके हिंदू अपने घरों को लौट चुके हैं. आज मुझे कोई चिंता है, तो केवल एक कि जिन जिन दंगाइयों और आतताइयों पर अंकुश लगा है, वे सब अब मचल रहे हैं. आतंकी बार बार धमका रहे हैं कि ज़रा सरकार आने दीजिए. सावधान रहिए. और इस बार उत्तर प्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया है- उत्तर प्रदेश के मुक़ाबले जम्मू - कश्मीर का प्रति व्यक्ति आय दुगने के क़रीब है, बंगाल का तीन गुना और केरल सात गुना है.
योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- पिछली सरकारों ने दंगे कराए, त्योहार मनाने से रोका
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बीच सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली हुई.
इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों निशाना साधते हुए कहा, ‘’कोसीकलां हो या मुज़फ़्फ़नगर,सहारनपुर,या अलीगढ़,पिछली सरकारों के अराजक शासन के दौरान कई दंगों को अंजाम दिया गया .उन्होंने कर्फ्यू लगाया,दंगे करवाए,लोगों को त्योहार नहीं मनाने दिया और कांवड़ यात्रा रोक दी गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पहले चरण में राज्य के 11 ज़िलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
जिन ज़िलों में वोटिंग हो रही है उनमें मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर,अ लीगढ़, आगरा और मथुरा शामिल हैं.
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी.
पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इसमें लगभग 2.28 करोड़ लोग वोट डालेंगे.
पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उसे जाट बेल्ट या गन्ना बेल्ट कहा जाता है. यहाँ बीजेपी ने 17 जाट उम्मीदवारों को टिकट दिया है,वहीं समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने 12 और 6 जाट लोगों को उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा है.
BBC ISOTY: अपनी पसंदीदा खिलाड़ी को करिए वोट
बॉक्सर Lovlina Borgohain : साधारण परिवार की लड़की, जो रिंग में उतरकर चैंपियन बनीं.
यूपी चुनाव Live: हापुड़ में कैसी है मतदान की रफ़्तार
बता रही हैं बीबीसी संवाददाता सुशीला सिंह (कैमरा- बुशरा शेख़)
कर्नाटक हिजाब विवाद पर पाकिस्तान ने किया भारतीय राजनयिक को तलब
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक के हिजाब विवाद पर इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तलब करके अपनी चिंता जताई है.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत के कर्नाटक राज्य में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर लगी पाबंदी की कड़ी निंदा की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ़्तिख़ार अहमद की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान भारतीय राज्य कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने के फ़ैसले की निंदा करता है. बयान के मुताबिक़ भारतीय राजनयिक को पाकिस्तान की इस चिंता से भी अवगत कराया गया है कि धार्मिक असहिष्णुता, नकारात्मक स्टीरियोटाइपिंग, मुसलमानों पर धब्बा लगाना और उनके ख़िलाफ़ भेदभाव दिल्ली दंगों के दो साल बाद भी बेरोकटोक जारी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान की मशहूर महिला अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफ़ज़ई ने कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था- लड़कियों को अपने हिजाब में स्कूल जाने से रोकना भयावह है. कम या ज़्यादा पहनने को लेकर महिलाओं को एक वस्तु जैसा समझना जारी है. उन्होंने भारतीय नेताओं से अपील की है कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं की उपेक्षा को रोकना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने ट्वीट कर कहा था कि मुसलमान लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. इस मौलिक अधिकार से किसी को वंचित करना और हिजाब पहनने पर आतंकित करना पूरी तरह दमनकारी है. दुनिया को ये समझना चाहिए कि ये मुसलमानों को घेटो (एक समुदाय की तंग बस्ती) में रहने को मजबूर करने की भारत की योजना का हिस्सा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
इसके अलावा पाकिस्तान में मुस्लिम लीग (नवाज़) की नेता और पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ शरीफ़ ने ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर में कर्नाटक की मुस्लिम लड़की मुस्कान की तस्वीर लगाई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
इमरान सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री चौधरी फ़वाद हुसैन ने ट्वीट कर कहा था- मोदी के भारत में जो हो रहा है वो डरावना है. भारतीय समाज अस्थिर नेतृत्व में तेज़ी से नीचे आ रहा है. हिजाब पहनना एक व्यक्तिगत पसंद है, ठीक वैसे ही जैसे किसी भी दूसरी ड्रेस को पहनने के लिए लोग स्वतंत्र हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
हालाँकि बुधवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद पर पाकिस्तान से आ रही प्रतिक्रियाओं पर जवाब दिया था. उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान कहा कि ये हमारे घर का मसला है, पाकिस्तान इसमें अपनी टांग ना अड़ाए.
असदउद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘‘मलाला पर हमला पाकिस्तान में हुआ. उसे वहां (अमेरिका) पर पढ़ना पड़ा. पाकिस्तान के संविधान के लिहाज़ से कोई गैर-मुस्लिम वहां का वज़ीर-ए-आज़म, प्रधानमंत्री नहीं बन सकता.’’
‘‘हम पाकिस्तान के लोगों से कहेंगे कि इधर मत देखो, उधर ही देखो. तुम्हारे पास बलुचियों की समस्या, तुम्हारे क्या-क्या झगड़े हैं, तुम उसको देखो, ये देश मेरा है. तुम्हारा नहीं है, हमारे घर का मामला है. आप इसमें अपनी टांग या अपनी नाक मत अड़ाओ, जख़्मी हो जाएंगे तुम्हारे टांग और नाक.’’
अभिनेत्री डेज़ी शाह की बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर के लिए ख़ास अपील
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हिजाब विवाद पर गीतकार जावेद अख़्तर ने सवाल उठाने वालों को दिया जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
मशहूर गीतकार जावेद अख़्तर ने हिजाब विवाद पर कहा है कि वे कभी भी हिजाब या बुरक़ा के पक्ष में नहीं रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अब भी वे अपने इस रुख़ पर क़ायम हैं.
जावेद अख़्तर ने ट्वीट कर लिखा है- मैं कभी भी हिजाब या बुरक़ा के पक्ष में नहीं रहा हूँ. मैं अब भी उस पर क़ायम हूँ. लेकिन साथ ही उन गुंडों की भीड़ के लिए मेरे मन में बड़ा तिरस्कार है, जो कुछ लड़कियों को डराने की कोशिश कर रहे हैं और उसमें भी वे सफल नहीं हो पा रहे हैं. क्या ये उनकी मर्दानगी की अवधारणा है. बहुत अफ़सोस की बात है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कर्नाटक के हिजाब विवाद पर कई लोगों ने अपनी-अपनी राय ज़ाहिर की है. एक ओर असदउद्दीन ओवैसी और प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने कहा है कि ये महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनें. वहीं बीजेपी और शिवसेना ने कहा है कि कॉलेज में यूनिफॉर्म पहनना चाहिए और शिक्षा के केंद्र को धार्मिक मुद्दों से अलग रखना चाहिए. पिछले दिनों कर्नाटक से उठे इस विवाद के बाद जावेद अख़्तर का एक पुराना ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बुरक़े का विरोध किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वर्ष 2011 के इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि बुरक़ा बुनियादी मानवाधिकारों को कम करता है, भले ही बुरक़ा पहनने वाली महिला इस बारे में न जानती हो. बुर्का बुनियादी मानवाधिकारों में कटौती करता है, भले ही बुर्के के अंदर की महिला को इसके बारे में पता न हो।
पीएम नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
इमेज स्रोत, Sansad TV
तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी टीआरएस के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है.
इन सांसदों ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पर की गई टिप्पणी के ख़िलाफ़ ऐसा किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
टीआरएस के सांसदों का कहना है कि राज्यसभा के सभापति जब तक उनके प्रस्ताव को स्वीकर नहीं करते, वे सदन का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने इसके बाद सदन से वॉक आउट कर लिया. पिछले दिनों राज्यसभा में कांग्रेस की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस सरकार के समय आंध्र प्रदेश का विभाजन ग़लत तरीक़े से हुआ.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मोदी के इस बयान के बाद तेलंगाना में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए थे. लोगों ने पीएम मोदी का पुतला भी फूँका था. टीआरएस राज्य भर में मोदी के बयान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही है. टीआरएस सरकार के मंत्री, विधायक भी सड़क पर उतर आए हैं. पीएम मोदी ने राज्यसभा में तेलंगाना पर कहा था- कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश का बँटवारा किया था. कोई चर्चा नहीं हुई, क्या यह तरीक़ा ठीक था? क्या यह लोकतंत्र था? पीएम मोदी के इस बयान का कांग्रेस ने तो विरोध किया ही, तेलंगाना में टीआरएस नेताओं ने भी विरोध किया और कहा कि बीजेपी हमेशा से तेलंगाना के विरोध में रही है.
कर्नाटक हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाई कोर्ट को फ़ैसला करने दीजिए
इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब विवाद से संबंधित याचिकाओं को कर्नाटक हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफ़र करने की मांग वाली याचिका को तत्काल सूची में शामिल करने इनकार कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कर्नाटक हाईकोर्ट को आज इस मामले पर पहली सुनवाई करनी है, और उसे इस स्तर पर हस्तक्षेप आख़िर क्यों करना चाहिए? ये कहते हुए कोर्ट ने इस मामले पर तारीख़ देने से इनकार कर दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कर्नाटक के कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट के तीन जजों की बेंच गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे सुनवाई करेगी.
इस बेंच में एक मुसलमान महिला जज को भी सदस्य बनाया है. जस्टिस जयबुनिसा मोहिउद्दीन खाजी इस बेंच की सदस्य हैं जिन्हें पिछले साल एक ज़िला जज के पद से पदोन्नति देकर हाईकोर्ट का जज बनाया गया था.
इस बेंच की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश स्वयं करेंगे.
पीठ के दूसरे सदस्य न्यायमूर्ति कृष्णा दीक्षित हैं जिन्होंने तीन दिनों तक हिजाब मामले पर सुनवाई करने के बाद इसे बड़ी पीठ के पास भेजने का फैसला लिया क्योंकि इस मामले में संवैधानिक सवाल और व्यक्तिगत क़ानून दोनों शामिल हैं.
बीते महीने कर्नाटक के उडुपी स्थित एक कॉलेज ने मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहन कर कैंपस में दाखिल होने पर रोक लगा दी थी जिसके बाद छात्राओं ने इस फ़ैसले का विरोध किया.
देखते ही देखते छात्रों के एक अन्य समूह ने भगवा शॉल ओढ़ कर हिजाब पहन कर कॉलेज आने वाली छात्राओं के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ दिनों के भीतर ही ये मामला उडुपी के एमजीएम कॉलेज से फैलकर कई ज़िलों के कॉलेजों तक पहुंच गया.
बिगड़ते हालात को देखते हुए मंगलवार को राज्य सरकार ने तीन दिनों तक सभी हाईस्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया.
जीडीपी 7.8% रहने का अनुमान,रेपो रेट में बदलाव नहीं-RBI
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय रिज़र्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 7.8% वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान लगाया है.
इसके साथ ही रिज़र्व बैंक ने साल 2022 का बजट पेश होने के बाद अपनी पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो और रिवर्स रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है. 2021 की तरह इस समय भी रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% रखा गया है.
ये जानकारी रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यह दसवीं बार है जब आरबीआई ने लेंडिंग रेट (ऋण दर) में बदलाव नहीं किया है ताकि और कोविड महामारी के बीच इन दरों को उदार रखा जा सके.
बजट से पहले आए आर्थिक सर्वेक्षण में इस साल जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 9.2% रखा गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 तक राजस्व घाटा जीडीपी के 4.5% तक पहुँचने की बात कही गई है. 2022/23 में राजस्व घाटा जीडीपी का 6.4% रहने का अनुमान है. 2021/22 में संशोधित राजस्व घाटा जीडीपी का 6.9% बताया गया है. 2022/23 में कुल खर्च 39.45 ट्रिलियन रुपए होने का अनुमान है.
यूपी में पहले चरण की वोटिंग पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने की मतदाताओं से ये अपील
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि पहले मतदान करें, फिर जलपान करें.
उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘’उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. याद रखना है- पहले मतदान,फिर जलपान!’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी यूपी के लोगों से अपील करके हुए ट्वीट किया है कि- ‘’देश को हर डर से आज़ाद करो- बाहर आओ,वोट करो!’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे जिसके शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है और सांतवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. 10 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे.
पहले चरण में राज्य के 11 ज़िलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. जिन ज़िलों में वोटिंग हो रही है उनमें मुज़फ़्फ़रनगर,मेरठ,बागपत,गाज़ियाबाद,शामली,हापुड़,गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,आगरा और मथुरा शामिल हैं.
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी.
पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इसमें लगभग 2.28 करोड़ लोग वोट डालेंगे.
कर्नाटक हिजाब विवाद पर आज सुनवाई, एक मुसलमान महिला जज भी बेंच में शामिल
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक के कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट के तीन जजों की बेंच गुरुवार को सुनवाई करेगी.
कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस रितु राज अवस्थी ने एक मुसलमान महिला जज को इस तीन सदस्यीय बेंच का सदस्य बनाया है. ये बेंच गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगी.
जस्टिस जयबुनिसा मोहिउद्दीन खाजीइस बेंच की सदस्य हैं जिन्हें पिछले साल एक ज़िला जज के पद से पदोन्नति देकर हाईकोर्ट का जज बनाया गया था.
इस बेंच की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश स्वयं करेंगे.
पीठ के दूसरे सदस्य न्यायमूर्ति कृष्णा दीक्षित हैं जिन्होंने तीन दिनों तक हिजाब मामले पर सुनवाई करने के बाद इसे बड़ी पीठ के पास भेजने का फैसला लिया क्योंकि इस मामले में संवैधानिक सवाल और व्यक्तिगत क़ानून दोनों शामिल हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
बीते महीने कर्नाटक के उडुपी स्थित एक कॉलेज ने मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहन कर कैंपस में दाखिल होने पर रोक लगा दी थी जिसके बाद छात्राओं ने इस फ़ैसले का विरोध किया.
देखते ही देखते छात्रों के एक अन्य समूह ने भगवा शॉल ओढ़ कर हिजाब पहन कर कॉलेज आने वाली छात्राओं के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ दिनों के भीतर ही ये मामला उडुपी के एमजीएम कॉलेज से फैलकर कई ज़िलों के कॉलेजों तक पहुंच गया.
बिगड़ते हालात को देखते हुए मंगलवार को राज्य सरकार ने तीन दिनों तक सभी हाईस्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया.
यूपी चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू,पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग
इमेज स्रोत, Getty Images
गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में राज्य के 11 ज़िलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
जिन ज़िलों में वोटिंग हो रही है उनमें मुज़फ़्फ़रनगर,मेरठ,बागपत,गाज़ियाबाद,शामली,हापुड़,गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,आगरा और मथुरा शामिल हैं.
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी.
पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इसमें लगभग 2.28 करोड़ लोग वोट डालेंगे.
पहले चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उसे जाट बेल्ट या गन्ना बेल्ट कहा जाता है. यहां बीजेपी ने 17 जाट उम्मीदवारों को टिकट दिया है,वहीं समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने 12 और 6 जाट लोगों को उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
इस चुनाव में आरएलडी और सपा गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं,पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान आंदोलन का गढ़ रहा है. ऐसे में मतदान के इस चरण पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.
बीते विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2017 में बीजेपी ने इस इलाके की 58 सीटों में से 53 सीटों पर जीत हासिल की थी.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.
हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.बीते 24 घंटों की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.