ओवैसी का पाकिस्तान को जवाब- हमारे घर के मामले में टांग ना अड़ाओ, जख़्मी हो जाओगे

असदउद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद पर पाकिस्तान से आ रही प्रतिक्रियाओं पर जवाब दिया है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, भूमिका राय and कमलेश मठेनी

  1. मोदी का इंटरव्यू : यूपी पर ज़ोर, जानिए 10 बड़ी बातें

  2. त्रिपुरा में कितने बड़े संकट से जूझ रही है बीजेपी?

  3. रूस ने कहा कूटनीति के ज़रिए कम हो सकता है यूक्रेन संकट

    फ्रांस के राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, REUTERS

    रूस के यूरोपीय संघ के राजदूत ने बीबीसी को बताया कि उनका देश अब भी मानता है कि कूटनीति के ज़रिए यूक्रेन के संकट को कम किया जा सकता है.

    व्लादिमीर चिज़ोव ने कहा कि रूस का किसी पर आक्रमण करने का कोई ईरादा नहीं है लेकिन ये भी ज़रूरी है कि रूस को अपना ईरादा बदलने के लिए उकसाया ना जाए.

    यूक्रेन संकट को लेकर सोमवार और मंगलवार को हुईं कूटनीतिक गतिविधियों के बाद ये बयान आया है.

    दरअसल, यूक्रेन की सीमा पर रूस के एक लाख से ज़्यादा सैनिक तैनात हैं और पश्चिमी देश यूक्रेन पर हमले का डर जता रहे हैं. लेकिन, रूस बार-बार यूक्रेन पर हमला करने की बात नकारता है.

    रूस की सेना

    इमेज स्रोत, RUSSIAN MINISTRY OF DEFENSE

    रूस की मांग है कि यूक्रेन के नेटो में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया जाए लेकिन अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन को ऐसा करने से नहीं रोका जा सकता.

    अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि रूस ने आक्रमण के लिए आवश्यक 70% सैन्य बलों को यूक्रेन की सीमा पर इकट्ठा कर लिया है.

    मॉस्को ने यूक्रेन की सरकार पर मिन्स्क समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया है. मिन्स्क समझौता, पूर्वी यूक्रेन में सेना और रूस समर्थक अलगाववादियों के बीच संघर्ष विराम की बात कहता है.

    वहीं, फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों इस सप्ताह दोनों देशों की राजधानियों के राजनयिक दौरे पर हैं.

    सोमवार को उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मॉस्को में लगभग छह घंटे की मुलाक़ात की जिसके बाद वह मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के पास अब मौक़ा है कि वे वार्ताओं को आगे बढ़ाते हुए, तनाव कम करने के लिए "ठोस समाधान" तलाश सकते हैं.

  4. जब कल्याण सिंह की उम्मीदों पर मुलायम सिंह और कांशीराम ने फेरा पानी - यूपी के सियाासी किस्से

  5. ओवैसी का हिजाब पर पाकिस्तान को जवाब- हमारे घर के मामले में टांग मत अड़ाओ, जख़्मी हो जाओगे

    एआईएमआईएम प्रमुख असउद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद पर पाकिस्तान से आ रही प्रतिक्रियाओं पर जवाब दिया है.

    उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान कहा कि ये हमारे घर का मसला है, पाकिस्तान इसमें अपनी टांग ना अड़ाए.

    असदउद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘‘मलाला पर हमला पाकिस्तान में हुआ. उसे वहां (अमेरिका) पर पढ़ना पड़ा. पाकिस्तान के संविधान के लिहाज़ से कोई गैर-मुस्लिम वहां का वज़ीर-ए-आज़म, प्रधानमंत्री नहीं बन सकता.’’

    ‘‘हम पाकिस्तान के लोगों से कहेंगे कि इधर मत देखो, उधर ही देखो. तुम्हारे पास बलुचियों की समस्या, तुम्हारे क्या-क्या झगड़े हैं, तुम उसको देखो, ये देश मेरा है. तुम्हारा नहीं है, हमारे घर का मामला है. आप इसमें अपनी टांग या अपनी नाक मत अड़ाओ, जख़्मी हो जाएंगे तुम्हारे टांग और नाक.’’

    इससे पहले की मशहूर महिला अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफ़ज़ई ने कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी थी.

    उन्होंने कहा था, ‘‘लड़कियों को अपने हिजाब में स्कूल जाने से रोकना भयावह है. कम या ज़्यादा पहनने को लेकर महिलाओं को एक वस्तु जैसा समझना बना हुआ है. उन्होंने भारतीय नेताओं से अपील की है कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं की उपेक्षा को रोकना चाहिए.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने ट्वीट कर कहा था कि मुसलमान लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. इस मौलिक अधिकार से किसी को वंचित करना और हिजाब पहनने पर आतंकित करना पूरी तरह दमनकारी है. दुनिया को ये समझना चाहिए कि ये मुसलमानों को घेटो (एक समुदाय की तंग बस्ती) में रहने को मजबूर करने की भारत की योजना का हिस्सा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके अलावा पाकिस्तान में मुस्लिम लीग (नवाज़) की नेता और पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ शरीफ़ ने ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर में कर्नाटक की मुस्लिम लड़की मुस्कान की तस्वीर लगाई है. हालाँकि इसके अलावा उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

    असदउद्दीन ओवैसी का बयान पाकिस्तान की तरफ़ से आए इन्हीं बयानों का जवाब है.

  6. सीबीएसई ने बताई 10वीं-12वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा की तारीख

    स्कूल

    इमेज स्रोत, SUNIL GHOSH/HINDUSTAN TIMES VIA GETTY IMAGES

    सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की दूसरे टर्म की परीक्षा की तारीख़ की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 26 अप्रैल को होगी.

    अभी डेट शीट जारी नहीं की गई है लेकिन जल्द ही अलग-अलग विषय के अनुसार परीक्षा की तरीखों का एलान किया जाएगा.

    कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो टर्म में हो रही है.

    पहले टर्म की परीक्षा दिसंबर में हुई थी. अभी उनके नतीजे आना बाकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. बीबीसी हिंदी डिजिटल बुलेटिन: हिजाब विवाद, हाईकोर्ट में क्या हुआ

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 9 फरवरी 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से.

  8. मरियम नवाज़ ने ऐसे किया कर्नाटक की मुस्लिम लड़की का समर्थन

    मरियम नवाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में मुस्लिम लीग (नवाज़) की नेता और पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ शरीफ़ ने ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर में कर्नाटक की मुस्लिम लड़की मुस्कान की तस्वीर लगाई है. हालाँकि इसके अलावा उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगलवार को कर्नाटक के मांडया में कॉलेज जा रही मुस्कान को जयश्री राम का नारा लगाते लड़कों का सामना करना पड़ा था. मुस्कान बुरक़ा पहने हुई थीं. एक बार तो नारेबाज़ी कर रहे लड़के उनके काफ़ी क़रीब पहुँच गए. ग़ुस्से में मुस्कान ने भी दो बार अल्लाहु अकबर कहा. बाद में कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों को बीच-बचाव करते देखा गया. मुस्कान के समर्थन में और हिजाब को अधिकार कहने वाले कई भारतीय राजनेता भी सामने आए हैं. असदउद्दीन ओवैसी ने तो मुस्कान और उनके पिता से बात की और उनके हौसले की सराहना की. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि ये महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनें.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    पाकिस्तान के दो मंत्री पहले ही कर्नाटक में चल रहे हिजाब मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. इमरान सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री चौधरी फ़वाद हुसैन ने ट्वीट कर कहा- मोदी के भारत में जो हो रहा है वो डरावना है. भारतीय समाज अस्थिर नेतृत्व में तेज़ी से नीचे आ रहा है. हिजाब पहनना एक व्यक्तिगत पसंद है, ठीक वैसे ही जैसे किसी भी दूसरी ड्रेस को पहनने के लिए लोग स्वतंत्र हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने ट्वीट कर कहा कि मुसलमान लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. इस मौलिक अधिकार से किसी को वंचित करना और हिजाब पहनने पर आतंकित करना पूरी तरह दमनकारी है. दुनिया को ये समझना चाहिए कि ये मुसलमानों को घेटो (एक समुदाय की तंग बस्ती) में रहने को मजबूर करने की भारत की योजना का हिस्सा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पाकिस्तान की महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसूफ़ज़ई भी हिजाब-विवाद को लेकर टिप्पणी कर चुकी हैं. मलाला ने ट्विटर पर लिखा है- मलाला ने आगे लिखा है- लड़कियों को अपने हिजाब में स्कूल जाने से रोकना भयावह है. कम या ज़्यादा पहनने को लेकर महिलाओं को एक वस्तु जैसा समझना बना हुआ है. उन्होंने भारतीय नेताओं से अपील की है कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं की उपेक्षा को रोकना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  9. कर्नाटक: बेंगलुरू में स्कूल-कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर लगी रोक

    हिजाब के समर्थन में प्रदर्शन करती छात्राएं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हिजाब के समर्थन में प्रदर्शन करती छात्राएं

    कर्नाटक में हिजाब को लेकर हो रहे विवाद के बीच बैंगलुरू मेंस्कूल-कॉलेजों के आसपास दो हफ़्तों के लिए विरोध प्रदर्शन या सभा करने पर रोक लगा दी गई है.

    बैंगलुरू पुलिस की तरफ से जारी आदेश के अनुसार,‘‘बुधवार से अगले दो हफ़्तों के बीच बैंगलुरू में स्कूल, पीयू कॉलेज, डिग्री कॉलेज और इसी तरह के अन्य शिक्षण संस्थानों के गेट से 200 मीटर के दायरे के भीतर किसी भी प्रकार की सभा, आंदोलन या विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंधित रहेगा.’’

    दरअसर, कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर विवाद चल रहा है.

    उडुपी के एक कॉलेज में कुछ छात्राओं तो हिजाब पहनकर क्लास में जाने से रोका गया तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

    इसके बाद कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राएं भगवा शॉल पहनकर स्कूल आने लगे और विवाद बढ़ गया. छह लड़कियों ने हिजाब पहनने के अधिकार को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. हिमाचल प्रदेश में खुला तिब्बत संग्रहालय, दिखाया जाएगा तिब्बत का संघर्ष

    तिब्बत संग्रहालय

    इमेज स्रोत, Twitter/@NetTibet

    तिब्बत की निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में एक नए तिब्बत संग्रहालय का उद्घाटन किया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये संग्रहालय धर्मशाला में स्थित है जिसमें तिब्बत के संघर्ष के राजनीतिक पक्ष को दिखाया गया है.

    इस संग्रहालय को तिब्बत की निर्वासित सरकार के सूचना एवं अंतरराष्ट्रीय मंत्रालय के तहत खोला गया है.

    इस मौके पर पेनपा त्सेरिंग ने कहा, ‘‘ये तिब्बत और तिब्बत के लोगों के संघर्ष का इतिहास देखने का एक मौका है. ये संग्रहालय तिब्बत के लोगों के संघर्ष, भारतीयों की मेहमानवाज़ी और तिब्बत के उद्देश्य को समर्थन करने वालीं अन्य सरकारों पर केंद्रित होगा.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हम एक वर्चुअल गाइड विकसित करने की योजना बना रहे हैं. इसे हम भारत की अलग-अलग भाषाओं में बनाएंगे ताकि यहां आने वाले लोग तिब्बत की कहानियां अपनी भाषा में सुन सकें.’’

    केंद्रीय तिब्बत प्रशासन यानी निर्वासित सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी भी दी है. इसमें लिखा है, ‘‘लंबे इंतज़ार के बाद केंद्रीय तिब्बत प्रशासन के तिब्बत म्यूज़ियम को 9 फरवरी, 2022 को आखिरकार खोल दिया गया.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. भारत ने वेस्टइंडीज़ को दिया 238 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने बनाए 64 रन

    सूर्यकुमार यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज़ के सामने जीत के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा है. अहमदाबाद में हो रहे दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज़ के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

    भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ़ पाँच रन बनाकर आउट हो गए. ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए. दोनों ने 18-18 रन बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी संभाली. दोनों के बीच चौथे विकेट की साझेदारी में 91 रन बने. केएल राहुल 49 रन बनाकर आउट हुए, तो सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर ने 24 और दीपक हुडा ने 29 रनों का योगदान दिया.

    भारत ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 237 रन बनाए. वेस्टइंडीज़ की ओर से अल्ज़ारी जोसेफ़ और ओडियन स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए. तीन वनडे मैचों की सिरीज़ में भारत पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है.

  12. बीजेपी और सपा के चुनावी वादों में कितना अंतर है?

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Twitter/samajwadiparty

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहले ही कह चुके थे कि वो सपा का घोषणापत्र भाजपा के घोषणापत्र जारी होने बाद जारी करेंगे और उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र जारी होने के चंद घंटों में ही समाजवादी पार्टी का वचन पत्र लखनऊ में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर जारी कर दिया.

    87 पन्नों के घोषणापत्र में योजनाओं की लम्बी फ़ेहरिस्त है और उन्हें विस्तार से बताने की कोशिश की गई है.

    समाजवादी पार्टी और बीजेपी के घोषणापत्रों में क्या है, पिछले घोषणापत्रों की तुलना में इस बार के वादे कितने अलग हैं. बीजेपी ने पहले किए कितने वादे पूरे किए हैं. एक विश्लेषण.

  13. शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने हिजाब की बजाय यूनिफॉर्म पहनने का किया समर्थन

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे

    कर्नाटक के कुछ कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर हुए विवाद पर अब शिवसेना ने बयान दिया है.

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने हिजाब की बजाय स्कूल यूनिफॉर्म पहनने का समर्थन किया है.

    आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘जहाँ स्कूल/कॉलेजों में यूनिफॉर्म तय की गई है तो उसका पालन करना चाहिए. शिक्षा के केंद्रों में सिर्फ़ शिक्षा पर ध्यान होना चाहिए. धार्मिक या राजनीति मुद्दे स्कूल/कॉलेजों में नहीं लाने चाहिए.’’

    कर्नाटक के कुछ कॉलेजों में मुसलमान छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर विवाद चल रहा है.

    हिजाब के समर्थन में प्रदर्शन करती छात्राएं

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इसकी शुरुआत उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी गवर्नमेंट कॉलेज से हुई थी जहां लगभग आधा दर्जन छात्राओं ने हिजाब उतारने से इनकार कर दिया था.

    कॉलेज प्रशासन ने इन छात्राओं से हिजाब उतारकर यूनिफॉर्म में क्लास में बैठने की अपील की था लेकिन उन्होंने मानने से इनकार कर दिया था.

    जब इन छात्राओं की बात नहीं सुनी गई तो इन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया. ये मामला तब और बढ़ गया जब उडुपी ज़िले के कॉलेज में लड़कियों के हिजाब के जवाब में कुछ छात्र और छात्राएं भगवा शॉल पहन कर आ गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. कर्नाटक के हिजाब विवाद पर अब हाई कोर्ट की बड़ी बेंच करेगी सुनवाई

    कर्नाटक में हिजाब विवाद

    इमेज स्रोत, UMESH MARPALLY/BBC

    कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर हुए विवाद में कर्नाटक हाई कोर्ट ने मामले को सिंगल बेंच से बड़ी बेंच के पास भेज दिया है.

    न्यायाधीश कृष्णा दीक्षित ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है और सभी इस पर सहमत होते हैं तो मैं ये कर सकती हूँ. मुझे लगता है कि इस मामले में बड़ी बेंच के विचार करने की ज़रूरत है.’’

    बेंच ने कॉलेजों में हिजाब पहनकर जाने की अनुमति देने के मामले में अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि अंतरिम राहत पर बड़ी बेंच को विचार करना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्नाटक के कुछ कॉलेजों में मुसलमान छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर विवाद चल रहा है.

    इसकी शुरुआत उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी गवर्नमेंट कॉलेज से हुई थी जहाँ छात्राओं ने हिजाब उतारने से इनकार कर दिया था.

    जब इन छात्राओं की बात नहीं सुनी गई तो इन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसको बाद उडुपी ज़िले के कॉलेज में हिजाब के जवाब में कुछ छात्र और छात्राएँ भगवा शॉल पहन कर आ गए.

    हिजाब पहनने से रोके जाने पर छात्राओं ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी.

    कर्नाटक के कई हिस्सों में इस मामले पर हंगामे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को तीन दिनों तक बंद कर दिया है.

  15. ओवैसी ने कर्नाटक की 'मुस्कान' से बात की और कहा- उन्हें भी मिला है हौसला

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एआईएमआईएम के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक के मांडया में जयश्री राम के नारे लगा रहे लड़कों का सामना करने वाली लड़की मुस्कान की तारीफ़ की है. ओवैसी ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने मुस्कान और उनके पिता से बात की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ओवैसी ने लिखा है कि उन्होंने लड़कों का डट कर मुक़ाबला करने वाली मुस्कान और उनके पिता से बात की और मुस्कान की हिम्मत दाद दी. ओवैसी ने कहा कि मुस्कान की बेबाकी को देख कर उन्हें भी हौसला मिला.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने मुस्कान की अच्छी परवरिश के लिए उनके माता-पिता को मुबारकबाद दी. असदउद्दीन ओवैसी ने हिजाब पहनने के अधिकार की वकालत की और कहा कि ये उनका संवैधानिक अधिकार है.

  16. लालू यादव ने हिजाब विवाद पर कहा- मोदी सरकार में देश गृह युद्ध की ओर

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लालू यादव ने कहा- मोदी सरकार में देश गृह युद्ध की ओर राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- मोदी सरकार में देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है.

    उन्होंने कहा कि इसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी. बीजेपी के लोग गंदी बातें करते रहते हैं. कभी मुज़फ़्फ़रनगर, तो कभी ये कभी वो. लालू यादव ने कहा कि देश में इतनी बेरोज़गारी है, ग़रीबी है, लेकिन इसकी कभी चर्चा नहीं होती. पीएम के भाषण में भी नहीं. उन्होंने कहा- कभी अयोध्या, तो कभी वाराणसी. इनको चस्का लग गया है कि ऐसा कहने से हिंदू वोट मिलेगा. कोई इनको वोट देने नहीं जा रहा है.

    लालू यादव ने यूपी चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रदेश में बीजेपी का सफ़ाया हो जाएगा. उन्‍होंने यूपी के वोटर्स, ख़ासकर जाट बिरादरी से बीजेपी को हराने की अपील की. लालू यादव ने कहा कि जाटों को किस तरह अपमानित किया गया, उन्हें आतंकवादी कहा गया और जेल में डाला गया. लालू यादव ने कहा- यूपी से जो संकेत आ रहे हैं, उससे साफ़ लगता है कि बीजेपी की विदाई तय है. यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी यानी गुरुवार को होना है.

  17. केरल: पहाड़ी में दो दिनों से फंसे ट्रैकर की जान इस तरह बची

  18. राहुल गांधी के विदेश नीति वाले बयान पर नितिन गडकरी ने क्या कहा

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत की विदेश नीति को लेकर दिए गए बयान पर जवाब दिया है.

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बीजेपी सरकार की विदेश नीति सही है. राहुल गांधी विरोध की राजनीति कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी इसलिए ये बयान देते हैं क्योंकि वो विपक्ष में हैं. लेकिन, हमारी विदेश नीति सही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में, पहली बार, भारत दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है. राहुल गांधी इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. वो विरोध की राजनीति कर रहे हैं. ’’

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ़्ते लोकसभा में कहा था कि मोदी सरकार ने चीन और पाकिस्तान को साथ लाकर सबसे बड़ा अपराध किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राहुल गांधी ने कहा था, ''भारत की विदेश नीति में एक सबसे बड़ा लक्ष्य रहता था कि पाकिस्तान और चीन को क़रीब आने से रोकना है, लेकिन इस सरकार ने दोनों को साथ ला दिया है. भारत के लोगों के ख़िलाफ़ इस सरकार ने ऐसा कर सबसे बड़ा अपराध किया है.'’

    इससे पहले बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि विदेश मामलों में राहुल गांधी का ज्ञान उनकी विदेश यात्रा और छुट्टियों तक ही सीमित है.

    उन्होंने राहुल गांधी की राज्यसभा में अनुपस्थिति का मसला भी उठाया और कहा कि राहुल गांधी को विदेश यात्रा से जब समय मिलता है तब वो संसद आते हैं और संसद में जो मन में आता है वो बोलकर चले जाते हैं.

  19. आईपीएल में अहमदाबाद फ़्रेंचाइज़ी का नाम होगा गुजरात टाइटन्स

    हार्दिक पंड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अहमदाबाद फ़्रेंचाइज़ी ने अपनी टीम का नाम रखा है गुजरात टाइटन्स. इस टीम ने पहले ही हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान घोषित कर दिया है. टीम ने ऑक्शन से पहले ही राशिद ख़ान और शुभमन गिल को भी पहले ही टीम में शामिल कर लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस साल आईपीएल में दो नई टीमें शामिल हो रही हैं- लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात टाइटन्स. हार्दिक पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जबकि राशिद ख़ान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे. शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गुजरात टाइटन्स का स्टेडियम होगा अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम. पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा इस टीम से बतौर कोच जुड़ चुके हैं. गैरी कर्स्टन को मेंटॉर और बैटिंग कोच बनाया गया है.

  20. BBCISWOTY: बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन अवॉर्ड में इस बार क्या कुछ ख़ास है?

    #BBCISWOTY LIVE: पसंदीदा महिला खिलाड़ियों को कैसे दें वोट और इस बार के बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन अवॉर्ड में क्या कुछ ख़ास है? ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी की सारिका सिंह और वंदना #ChangeTheGame