कर्नाटक में चल रहे हंगामे पर मलाला ने कहा- हिजाब के लिए मना करना भयावह
मलाला युसूफ़ज़ई ने भारतीय नेताओं से अपील की है कि वे मुस्लिम महिलाओं की उपेक्षा को रोकें.
लाइव कवरेज
पंकज प्रियदर्शी, भूमिका राय and अभय कुमार सिंह
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हराया, सिरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
पहले श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की शतकीय साझेदारी और फ़िर मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाज़ी के दमपर भारत ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हरा दिया है. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सिरीज़ को भारत ने अपने नाम कर लिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वेस्टइंडीज की तरफ़ से कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर नहीं जम सका. ओडीन स्मिथ ने सबसे ज़्यादा 36 रन बनाए.
Live: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को ज़मानत पर क्या है किसानों की प्रतिक्रिया?
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को ज़मानत पर क्या है किसानों की प्रतिक्रिया? लखीमपुर से बीबीसी संवाददाता अनंत झणाणे कर रहे हैं किसानों से बातचीत.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कर्नाटक में चल रहे हंगामे पर मलाला ने कहा- हिजाब के लिए मना करना भयावह
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान की मशहूर महिला अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफ़ज़ई ने कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी है.
ट्विटर पर उन्होंने एक कॉलेज छात्रा के बयान को ट्वीट किया है, जिसमें वो लड़की कहती है कि कॉलेज उन्हें हिजाब और पढ़ाई में से एक को चुनने के लिए मजबूर कर रहा है.
मलाला ने आगे लिखा है- लड़कियों को अपने हिजाब में स्कूल जाने से रोकना भयावह है. कम या ज़्यादा पहनने को लेकर महिलाओं को एक वस्तु जैसा समझना बना हुआ है. उन्होंने भारतीय नेताओं से अपील की है कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं की उपेक्षा को रोकना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कर्नाटक के उडुपी में पिछले सप्ताह छात्राओं के हिजाब पहनकर कॉलेज जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्राओं को कॉलेज की यूनिफ़ॉर्म में आना चाहिए. इसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया. बाद में हिजाब समर्थक और हिजाब विरोधियों के बीच ठन गई.
भगवा शॉल पहने लड़कों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज में न हिजाब पहनकर आने की अनुमति है और न ही भगवा शॉल पहनकर. मंगलवार को भी कर्नाटक के मंडया का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बुरक़ा पहनी एक लड़की को भगवा शॉल पहने लड़कों ने परेशान किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लड़की अकेली थी और कॉलेज जा रही थी. लेकिन रास्ते में लड़के इस लड़की को देखकर जयश्री राम के नारे लगाने लगे. एक बार तो लड़की ने भी ग़ुस्से में अल्लाहु अकबर कहा. बाद में कॉलेज के अधिकारियों ने बीच-बचाव किया और लड़की कॉलेज जा सकी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने स्थिति को देखते हुए तीन दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज को बंद करने की घोषणा की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
ज्य में कई जगह विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए उन्होंने छात्रों से शांति की अपील की है. दूसरी ओर इस मामले पर हाई कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.
भारत की 'राइटिंग विद फायर' डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर में नॉमिनेशन
इमेज स्रोत, Twitter/RintuThomas11
भारतीय डॉक्यूमेंट्री ''राइटिंग विद फायर'' को ऑस्कर की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है.
एकेडमी अवॉर्ड्स के 94वें एडिशन में अपनी जगह बनाने वाली इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने डायरेक्ट किया है. दोनों की ही ये डेब्यू फ़िल्म थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सुष्मित घोष ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "हम बहुत खुश हैं. ये हमारे लिए और भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा क्षण है. ये फ़िल्म बेख़ौफ दलित महिलाओं की है जो शक्तिशाली होने के मतलब को फ़िर से परिभाषित कर रही हैं."
इस डॉक्यूमेंट्री में ख़बर लहरिया अख़बार के उदय की कहानी है, ये पहला ऐसा अख़बार है जिसे दलित महिलाएं चलाती हैं. इसमें काम करने वाली सभी महिलाएँ हैं और वे दलित, आदिवासी औऱ मुस्लिम वर्ग से आती हैं.
साल 2002 में चित्रकूट में शुरू हुए आठ पन्ने के अख़बार ख़बर लहरिया में महिला रिपोर्टर कहानी सुनाती हैं बदलते समाज की, समाज में फैले भ्रष्टाचार की, पूरे नहीं हुए सरकारी वादों की, ग़रीबों की और महिलाओं की.
ये अख़बार पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुका है और अब इसकी कहानी ऑस्कर हासिल करने की दौड़ में शामिल हो गई है.
कार्टून: नेहरूजी की चर्चा
संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन पर राहुल गांधी बोले- ''पूरा भाषण कांग्रेस पर, वो कांग्रेस से डरते हैं'
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने कल लोकसभा में और आज राज्यसभा में संबोधित किया. इस दौरान वो कांग्रेस पर जमकर बरसते नज़र आए. अब राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का पूरा भाषण कांग्रेस के ऊपर इसलिए था क्योंकि वो कांग्रेस से डरते हैं.
साथ ही राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री ने उनके किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, ''मैंने सदन में 3 बातें कहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसी भी बात पर जवाब नहीं दिया. मैंने पहले कोविड को लेकर भी कहा थी कि कोविड से खतरा है और किसी ने मेरी बात नहीं मानी. मैंने सदन में बोला है कि पाकिस्तान और चीन से खतरा है और इसको गंभीरता से लेना चाहिए.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राहुल गांधी ने चीन-पाकिस्तान पर क्या कहा था?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ़्ते लोकसभा में कहा था कि मोदी सरकार ने चीन और पाकिस्तान को साथ लाकर सबसे बड़ा अपराध किया है.
राहुल गांधी ने कहा था, ''भारत की विदेश नीति में एक सबसे बड़ा लक्ष्य रहता था कि पाकिस्तान और चीन को क़रीब आने से रोकना है, लेकिन इस सरकार ने दोनों को साथ ला दिया है. भारत के लोगों के ख़िलाफ़ इस सरकार ने ऐसा कर सबसे बड़ा अपराध किया है.'
राहुल गांधी की इस टिप्पणी का जवाब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तत्काल ट्विटर पर दिया था.
मेरे परदादा को किसी के सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं- राहुल गांधी
संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार जवाहरलाल नेहरू का ज़िक्र किया था. मोदी ने ये भी कहा कि ऐसे आरोप लगते हैं कि जवाहरलाल नेहरू का नाम नहीं लिया जाता तो वो आज पंडित नेहरू का ज़िक्र ख़ूब करेंगे.
महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू के भाषण का ज़िक्र किया और कहा, "महंगाई पर नेहरू जी ने लाल किले से क्या कहा वो मैं बता रहा हूं- 'कभी-कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है, इसके चलते वस्तुओं की कीमत बढ़ जाती है और यह हमारे नियंत्रण से भी बाहर हो रजाती हैं.' देश के सामने देश का पहला प्रधानमंत्री हाथ ऊपर कर देता है."
अब राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें अपने परदादा (जवाहरलाल नेहरू) के लिए किसी सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है.
राहुल गांधी ने कहा, ''मेरे परदादा ने देश की सेवा की, उन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश को दिया. मुझे अपने परदादा के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. वह डरते हैं कांग्रेस से क्योंकि कांग्रेस सच्च बोलती है. पूरा भाषण कांग्रेस के ऊपर. कांग्रेस ने क्या किया, क्या नहीं किया.''
बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में और मंगलवार को राज्यसभा में संबोधित किया था.
मध्य प्रदेश के स्कूलों में बुर्के पर लगेगा बैन, शुरैह नियाज़ी, भोपाल से, बीबीसी हिन्दी के लिए
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्य प्रदेश सरकार ने भी स्कूलों में बुर्के को बैन करने का फैसला कर लिया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के स्कूलों में बुर्का पहनने पर पाबंदी रहेगी.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्कूली शिक्षा विभाग आने वाले सत्र से स्कूलों में बच्चों के लिए ड्रेस कोड पर काम कर रहा है.
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा, “देश में योजनाबद्ध तरीके से शिक्षा को गलत तरीके से पेश करनी की कोशिश हो रही है.”
उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी मान्यता का पालन करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड का ही पालन होना चाहिए. परमार ने कहा कि बुर्का किसी भी तरह से ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं हो सकता.
कर्नाटक में हिजाब पर विवाद चल रहा है. इस बीच भाजपा शासित मध्यप्रदेश में भी बुर्के को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी और अब सरकार स्कूलों पर सख़्ती के मूड में है.
कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने इसका विरोध किया है. आरिफ़ मसूद का कहना है कि यह देश गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाला देश है.
उन्होंने कहा कि इसके ख़िलाफ़ सड़कों पर आकर आंदोलन किया जाएगा और अदालत का दरवाज़ा भी खटखटाया जाएगा.
Live : डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 8 फरवरी 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से
डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 8 फरवरी 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
यूपी विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 58 सीटों पर 10 फ़रवरी को वोटिंग
इमेज स्रोत, Twitter/UPVidhansabha
इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश विधानसभा
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है. 10 फरवरी को 58 सीटों पर वोटिंग होगी.
पिछले चुनाव की बात करें तो 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 58 सीटों पर बीजेपी का दबदबा था. 58 में से 53 सीट बीजेपी के ख़ाते में गई थी. सपा-बसपा ने 2-2 सीटें हासिल की थी.
हालांकि, इस बार बीजेपी ने 23 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं. उम्मीदवारों के बदले जाने को लेकर सेंटर फ़ॉर द स्टडी ऑफ़ डेवलपिंग सोसाइटीज़ (CSDS) के प्रोफ़ेसर संजय कुमार कहते हैं, ''भाजपा हर चुनाव में नए उम्मीदवारों को मौक़ा देती है. बड़ी वजह ये है कि स्थानीय स्तर पर मौजूदा विधायकों के ख़िलाफ़ जो एंटी इनकंबेंसी होती है, उससे बचने के लिए पार्टी उम्मीदवारों को बदल देती है. गुजरात के पिछले चुनाव में भाजपा ने एक तिहाई नए उम्मीदवार उतारे थे. ये भाजपा की रणनीति रही है.''
पहले चरण में सपा-रालोद गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी ने जो उम्मीदवार बदले हैं, उसकी दूसरी वजह है.
प्रोफ़ेसर संजय कुमार बताते हैं, ''ये पार्टियां मुख्य तौर पर स्थानीय कारणों के हिसाब से उम्मीदवार तय करती हैं. इसमें जातीय समीकरण और उम्मीदवारों की छवि अहम मानी जाती है.''
रालोद और सपा इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीएसपी और कांग्रेस ने अकेले ही चुनाव में उतरने का फ़ैसला किया है.
10 फरवरी को जिन 11 जिलों में वोटिंग होने जा रही है वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज़िले हैं. सवाल है कि क्या इन सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी की वापसी हो पाएगी?
ऐसा माना जा रहा है कि किसान आंदोलन का भी असर इन सीटों पर पड़ेगा और इसका फ़ायदा रालोद और समाजवादी पार्टी गठबंधन को मिल सकता है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होंगे. 10 फरवरी को पहले चरण के बाद, 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी को पांचवे, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें चरण की वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे आएंगे.
इमरान ख़ान ने कहा- पाकिस्तान लाएगा चीन और अमेरिका को साथ
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि उनका देश चीन और अमेरिका को साथ लाने की कोशिश करेगा.
सीजीटीएन चायना के साथ इंटरव्यू में इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के मज़बूत रिश्तों के कारण इस क्षेत्र में स्थिरता आई है.
उन्होंने कहा कि भारत के साथ कश्मीर ही एक मुद्दा है. इमरान ख़ान ने आरोप लगाया कि भारत ने मुद्दों को सुलझाने के बजाए चीज़ों को बदतर ही किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने उम्मीद जताई कि देर सबेर राजनीतिक बातचीत से मसले का हल निकल आएगा. अमेरिका और चीन के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए इमरान ख़ान ने कहा कि दुनिया एक और शीत युद्ध नहीं चाहती. इमरान ख़ान ने कहा- मैं उम्मीद करता हूँ एक और शीत युद्ध नहीं होगा. हमारा अमेरिका के साथ भी अच्छा रिश्ता है और चीन के साथ तो मज़बूत भाईचारा है. हम चाहते हैं कि पाकिस्तान वही भूमिका निभाए, जो उसने 1970 में चीन और पाकिस्तान को साथ लाने में किया था.
चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर के बारे में पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि ये काफ़ी अहम है. उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी और बिजली उत्पादन के लिए चीन का निवेश पाकिस्तान के लिए बहुत सही समय पर आया है. उन्होंने कहा- हम चीन से ये सीखना चाहते हैं कि कैसे संपत्ति अर्जित की जाए और फिर उसका इस्तेमाल लोगों को ग़रीबी से निकालने के लिए किया जाए.
राजनाथ सिंह का 'पुष्पा डायलॉग'- पुष्कर फ़्लावर भी है, फ़ायर भी, न झुकेगा, न रुकेगा
इमेज स्रोत, ANI
उत्तराखंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जमकर तारीफ़ करते नजर आए.
पुष्कर धामी की तारीफ़ों में रक्षा मंत्री ने 'पुष्पा' फ़िल्म के पॉपुलर डायलॉग का भी इस्तेमाल किया.
राजनाथ सिंह का कहना है कि पुष्कर रुकने या झुकने वालों में से नहीं हैं.
उन्होंने कहा, ''आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफ़ी चर्चा में है और हमारे मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी. हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा.''
बता दें कि दक्षिण भारत की इस फ़िल्म ने उत्तर भारत समेत पूरे देश में अच्छा कारोबार किया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह
गंगोलिहाट की रैली में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. राजनाथ का कहना है कि कांग्रेस में फूट पड़ी हुई है और वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं है.
उन्होंने कहा, ''उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है. उनके घर में ही आग लगी हुई है.''
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है, पार्टी के पास कोई नीति नहीं है.
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फँसे भारतीय सेना के सात जवानों की मौत
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर
अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन में फँसे भारतीय सेना के सात जवानों की मौत हो गई है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने, भारतीय सेना के हवाले से बताया है कि ये जवान 6 फ़रवरी को कामेंग सेक्टर के ऊंचाई पर स्थित इलाक़े में हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अब उनके शव हिमस्खलन वाले इलाक़े से निकाले गए हैं.
हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से ही इन जवानों के लिए बचाव का काम जारी था.
सिद्धू की पत्नी ने कहा- सीएम चेहरे पर राहुल गांधी को गुमराह किया गया
इमेज स्रोत, Getty Images
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि पंजाब में सीएम पद का चेहरा चुनते समय राहुल गांधी को गुमराह किया गया है.
रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किया था.
नवजोत कौर ने कहा कि इतने ऊँचे पद के लिए किसी को चुनते समय आपके काम, आपकी ईमानदारी, आपकी शिक्षा को मानदंड बनाना चाहिए था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नवजोत कौर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू इसके लिए सही पसंद होते. उन्होंने कहा कि वे ऐसा इसलिए नहीं कह रही हैं क्योंकि सिद्धू उनके पति हैं. नवजोत कौर ने कहा कि अगर सिद्धू इस लायक नहीं होते, तो वे ऐसा नहीं कहतीं. उन्होंने कहा कि सिद्धू के पास जो मॉडल है, उससे छह महीने में बदलाव दिखता.
कर्नाटक में बुरक़ा पहनी अकेली लड़की के सामने जयश्री राम के नारे
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच बुरक़ा पहनी एक लड़की को बड़ी संख्या में भगवा शॉल पहने लड़कों के तंग करने का वीडियो सामने आया है.
कर्नाटक के मंडया के इस वीडियो की काफ़ी आलोचना हो रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एआईएमआईएम के प्रमुख असदउद्दीन औवैसी ने वीडियो ट्वीट कर लड़की को सैल्यूट किया है. जबकि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. वीडियो में दिख रहा है बुरक़ा पहने लड़की अपने कॉलेज जा रही है और पीछे से भगवा शॉल पहने कई लड़के जयश्री राम का नारा लगा रहे हैं. एक बार तो लड़की ने ग़ुस्से में अल्लाहु अकबर का नारा भी लगया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भगवा शॉल लहराते लड़कों को उस लड़की के काफ़ी क़रीब जाते देखा गया. कॉलेज के कुछ अधिकारियों को बीच-बचाव भी करते देखा गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उस लड़की ने बाद में इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कई लड़के कॉलेज के थे, तो कई बाहरी भी थे. उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल और लेक्चरर ने उनका साथ दिया. पिछले सप्ताह कर्नाटक के उडुपी में एक कॉलेज से ये विवाद शुरू हुआ था. वहाँ लड़कियों के हिजाब पहनकर कॉलेज जाने का विरोध हुआ और फिर हिजाब समर्थक और हिजाब विरोधी प्रदर्शन करने लगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
कर्नाटक में हिजाब पर चल रहे हंगामे के बीच तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
इमेज स्रोत, Basavaraj S Bommai
कर्नाटक में हिजाब विवाद गरमाया हुआ है. अब राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल-कॉलेज के मैनेजमेंट के साथ-साथ कर्नाटक के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं. मैंने अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है. सभी से सहयोग का अनुरोध है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है. मंगलवार को पहले दिन की सुनवाई में कोर्ट ने भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की ताकि आम लोगों को इस विवाद से कोई दिक्कत न हो.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, कोर्ट ने कहा है कि आंदोलन करने, सड़कों पर आ जाने, नारेबाजी करने और छात्रों का एक दूसरे पर हमला करना सही नहीं है. कोर्ट ने कहा कि अगर हम टीवी पर ख़ून ख़राबा देखते हैं तो जज परेशान हो जाएंगे और जब मन अशांत होगा तो बुद्धि काम नहीं करेगी.
कोर्ट का कहना है कि ये मामला कानून और तर्क की कसौटी पर देखा जाएगा, जुनून या भावनाओं से नहीं. संविधान जो कहता है उसी हिसाब से कोर्ट चलेगा.
पूरा मामला क्या है?
ये मामला तब सुर्ख़ियों में आया जब उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी गवर्नमेंट कॉलेज की लगभग आधा दर्जन छात्राओं ने हिजाब उतारने से इनक़ार कर दिया. दूसरे वर्ष की इन छात्राओं ने हिजाब उतारकर क्लास में बैठने की अपीलों को ख़ारिज कर दिया.
जब इन छात्राओं की बात नहीं सुनी गई तो इन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया.
ये मामला तब और बढ़ गया जब उडुपी ज़िले के कॉलेज में लड़कियों के हिजाब के जवाब में कुछ छात्र भगवा शॉल पहन कर चले आए थे.
इसके बाद लड़कियों ने भी भगवा शॉल पहन कर जुलुस की शक्ल में एक प्राइवेट कॉलेज में घुसने की कोशिश की.
मामला तूल पकड़ता गया और राजनीतिक पार्टियां भी इस विवाद में कूद पड़ीं.
मंगलवार को कर्नाटक के दो ज़िलों में छात्रों के दो समूह के बीच गतिरोध भी देखने को मिला था. पथराव की घटना भी सामने आई थी.
फ़िलहाल, कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब के विवाद पर सुनवाई चल रही है.
मेघालय के सभी कांग्रेस विधायक सत्ताधारी एमडीए गठबंधन में शामिल
इमेज स्रोत, Twitter/ampareenlyngdoh
मेघालय के सभी पांच कांग्रेस विधायकों ने सत्ताधारी मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) में शामिल होने का फैसला किया है.
मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को भेजे गए पत्र में इन पाँचों विधायकों ने लिखा है कि वो एमडीए को और मज़बूती देने के लिए और सरकार की फ़ैसले लेने की क्षमता को बढ़ाने के लिए एमडीए में शामिल होना चाहते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की तरफ़ से विधायकों का जो पत्र जारी हुआ है, उसमें प्रिंट की हुई तारीख 23 जनवरी 2022 लिखी हुई है जिसे काटकर 8 फ़रवरी किया गया है.
पिछले साल कांग्रेस को लगा था बड़ा झटका
पिछले साल मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत 12 कांग्रेस के विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
बता दें कि मेघालय में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं.
साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के खाते में 19 सीटें आई थीं और बीजेपी को दो सीटें मिली थीं. मौजूदा सरकार में बीजेपी भी शामिल है.
राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे.
समाजवादी पार्टी के वचन पत्र में किसानों के लिए कई बड़े वादे, जानिए और क्या है इसमें
इमेज स्रोत, Samajwadi Party
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी का वचन पत्र जारी किया है.
आज ही बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी किया है.
सपा का वचन पत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने सरकार आने पर अपना हर वादा पूरा किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जानते हैं सपा के वचन पत्र की कुछ अहम घोषणाएँ
सभी फसलों के लिए एमएसपी
गन्ना किसानों के लिए 15 दिनों के अंदर भुगतान
सभी किसानों को 2025 तक ऋण मुक्त किया जाएगा
क़ानून बनाकर अत्यंत ग़रीब किसानों को फ़ायदा दिया जाएगा.
किसानों को सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली
किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक मदद. किसान स्मारक भी.
बीपीएल परिवार को प्रतिवर्ष दो सिलिंडर मुफ़्त
सभी दोपहिया मालिकों को हर महीने एक लीटर तेल मुफ़्त
सभी किसानों को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था
महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण
केजी से लेकर पीजी तक लड़कियों की शिक्षा मुफ़्त
समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू होगी
समाजवादी कैंटीन और किरान स्टोर स्थापित होगा
10 रुपए में समाजवादी थाली
कारीगर और श्रमिक पेंशन की व्यवस्था
12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप
300 यूनिट तक बिजली फ़्री
कर्नाटक में हिजाब पर विवाद हुआ हिंसक, पथराव की भी घटना आई सामने
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
कर्नाटक के दो ज़िलों में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया है. इन ज़िलों में दो पक्षों के छात्रों के बीच पथराव की भी घटना सामने आई है.
वहीं स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहना जा सकता है या नहीं, इस मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई भी शुरू हो चुकी है.
पथराव की घटना शिवमोगा और बागलकोट ज़िलों से सामने आई है. हालांकि, पुलिस ने फ़ौरन मौक़े पर पहुँचकर छात्रों को अलग-थलग कर दिया.
उडुपी ज़िले के प्राइवेट कॉलेज में हिजाब पहने छात्रों के समूह और भगवा शॉल ओढे छात्रों के समूह के बीच जमकर नारेबाजी देखने को मिली, ऐसे में कॉलेज को हाईकोर्ट का आदेश जारी होने तक बंद कर दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शिवमोगा और बन्नाहट्टी में दो पक्षों के बीच नारेबाज़ी और पथराव की घटना सामने आई. एक वीडियो में एक छात्र के अभिभावक भी पत्थर फेंकते नज़र आए. बीबीसी हिंदी को पुलिस ने बताया कि अब बन्नाहट्टी में स्थिति नियंत्रण में है.
मंगलवार सुबह ये अफ़रातफ़री देखने को मिली है. उडुपी जिले के एमजीएम कॉलेज में छात्र जमा हो गए. कुछ हिजाब पहने छात्राएं कॉलेज में पहले आईं. दूसरा पक्ष भगवा पगड़ी और शॉल डालकर कॉलेज आया था, जिन्हें कॉलेज परिसर में अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
हिजाब पहनकर आई एक छात्रा ने बताया,''हमें पूरे साल हिजाब पहनकर कॉलेज में आने की अनुमति दी गई थी. अचानक से ये कहा गया कि हिजाब पहनकर कॉलेज के महिला कक्ष में भी नहीं जाने दिया जाएगा.''
वहीं भगवा शॉल ओढ़े एक लड़की ने कन्नड़ टेलीविजन चैनल से कहा, ''हमें केवल एकरूपता चाहिए. हम इससे पहले भगवा शॉल ओढ़कर कभी नहीं आए.''
एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रताप रेड्डी ने बीबीसी हिंदी को बताया कि छात्र कॉलेज में नारेबाज़ी कर रहे थे, ऐसे में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ देवदास भट्ट ने हाईकोर्ट के आदेश तक कॉलेज बंद करने का ऐलान कर दिया. रेड्डी ने कहा, ''ये छोटी घटनाएं हैं, स्थिति नियंत्रण में है.''
हाईकोर्ट में फिलहाल इस मामले की सुनवाई चल रही है.
हुंडई मामले पर जयशंकर ने कोरियाई विदेश मंत्री से की बात, राजदूत भी तलब
इमेज स्रोत, Getty Images
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग उई योंग ने उनसे फ़ोन पर बात की है.
जयशंकर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.
उन्होंने ट्वीट किया है कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें हुंडई का मामला भी शामिल था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
भारत ने हुंडई मामले पर दक्षिण कोरिया के राजदूत को भी तलब किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बयान जारी करके इसकी पुष्टि की है.
बयान में कहा गया है कि भारत अपने यहाँ कंपनियों के निवेश का स्वागत करता है, लेकिन वो ये भी चाहता है कि कंपनियाँ भारत की संप्रभुता और अखडंता को लेकर ग़लत और भ्रामक टिप्पणी से बचें.
हालाँकि हुंडई मोटर कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी करके पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है और खेद भी व्यक्त किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है, ''कथित कश्मीर एकजुटता दिवस वाला हुंडई पाकिस्तान का सोशल मीडिया पोस्ट हमने देखा था. इसके तुरंत बाद ही रविवार, 6 फ़रवरी को सोल में हमारे राजदूत ने हुंडई हेडक्वॉर्टर से संपर्क किया और स्पष्टीकरण मांगा. आपत्तिजनक पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था. 7 फ़रवरी 2022 को रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राजदूत को विदेश मंत्रालय ने समन किया. उन्हें हुंडई पाकिस्तान के अस्वीकार्य सोशल मीडिया पोस्ट और भारत की कड़ी नाराज़गी से अवगत कराया गया. ये साफ़ किया गया कि मामला भारत की अखंडता से जुड़ा हुआ है इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता. हमें उम्मीद है कि कंपनी इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करेगी. रिपब्लिक ऑफ कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग ने आज सुबह विदेश मंत्री को फोन किया था. दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई, इस बीच रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भारत के लोगों को पहुंची ठेस को लेकर खेद जताया.
हुंडई मोटर्स की ओर से एक बयान भी जारी किया गया था जिसमें कंपनी ने भारत के लोगों से खेद व्यक्त किया है और ये भी साफ़ किया गया है कि कंपनी राजनीतिक या धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करती है. भारत अलग-अलग क्षेत्रों में विदेशी कंपनियों के निवेश का स्वागत करता है. लेकिन ये उम्मीद रखता है कि ऐसी कंपनियाँ और उनसे जुड़े सहयोगी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के मामलों पर ग़लत और भ्रम फैलाने वाली टिप्पणियों से परेहज करेंगे.''
पिछले दिनों पाकिस्तान में हुंडई के हैंडल से कश्मीर पर टिप्पणी की गई थी, जिसे लेकर भारत में काफ़ी हंगामा हुआ था. भारत में सोशल मीडिया पर हुंडई के बहिष्कार की अपील की जाने लगी. इस मामले में हुंडई इंडिया ने पहले ही बयान जारी करके अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की थी. लेकिन स्थिति संभली नहीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
ये मामला संसद में भी उठा. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की. अब हुंडई मोटर कंपनी ने बयान जारी करके खेद व्यक्त किया है और कहा है कि पाकिस्तान के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने कंपनी के ब्रांड का इस्तेमाल करके अनाधिकारिक रूप से कश्मीर पर टिप्पणी की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
जीतन राम माँझी का ये ट्वीट बीजेपी और नीतीश सरकार की उड़ा सकता है नींद
इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी ने कहा है कि बिहार के विकास और मान सम्मान के लिए किसी से भी हाथ मिलाने को तैयार रहना चाहिए.
इस समय जीतनराम माँझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ सत्ता में भागीदार है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जीतन राम माँझी ने अपने ताज़ा ट्वीट में लिखा है- राज्य के विकास के नाम पर तो अलगाववादियों के साथ भी 50-50 की सरकारें बनीं. वैसे मेरा मानना है कि बिहार के विकास, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, ग़रीब गुरबों के मान सम्मान के लिए अगर हमें किसी से भी हाथ मिलाना हो तो हमें तैयार रहना चाहिए,चाहे वह कोई हो…कोई भी…
पिछले कुछ समय से ऐसी अटकलें चल रही हैं कि जीतन राम माँझी के अलावा एनडीए के घटक दल नाराज़ चल रहे हैं. इनमें माँझी के अलावा मुकेश सहनी भी हैं, जिनकी विकासशील इंसान पार्टी भी नीतीश कुमार की अगुआई वाली सरकार में शामिल है. विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेता कई बार खुले तौर पर इन पार्टियों में अपने गठबंधन में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं.
एनडीए की बिहार विधानसभा में 125 सीटें हैं. जिनमें बीजेपी को सबसे ज़्यादा 74 और जनता दल (यूनाइटेड) के पास 43 सीटें हैं. जीतनराम माँझी की पार्टी और मुकेश सहनी की पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थी.