अरविंद केजरीवाल ने कहा- पीएम मोदी का बयान सरासर झूठ, कांग्रेस ने भी जताई आपत्ति
पीएम मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण में कोरोना लॉकडाउन के दौरान मज़दूरों के पलायन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाए थे.
लाइव कवरेज
पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and अभय कुमार सिंह
हेमा मालिनी ने कहा- जयंत चौधरी का हेमा मालिनी बनना मुश्किल
इमेज स्रोत, Getty Images
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी का हेमा मालिनी बनना बहुत मुश्किल है.
न्यूज़ चैनल एनडीटीवी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा- वो वो हेमा मालिनी कैसे बन सकते हैं. हेमा मालिनी बनना मुश्किल है.
हेमा मालिनी ने कहा- हेमा मालिनी बनने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है. आपको क्या लगता है कि जयंत चौधरी हेमा मालिनी बन सकते हैं. उन्होंने सही कहा है कि वे हेमा मालिनी नहीं बन सकते.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पिछले दिनों राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा था कि वे हेमा मालिनी नहीं बनना चाहते हैं. मथुरा में एक चुनावी सभा के दौरान जयंत चौधरी ने कहा मथुरा से उम्मीदवार का ज़िक्र करते हुए कहा- योगेश अभी कह रहा था कि अमित शाह ने उससे कहा है कि आ जा तेरे को हेमा मालिनी बना दूँगा. ना जानें कैसी-कैसी बातें कर रहे हैं? कोई प्यार नहीं है, कोई लगाव नहीं है हमारे लिए. और मैं कह रहा हूँ कि मुझे क्या मिल जाएगा? मुझे तो हेमा मालिनी नहीं बनना है. जनता के लिए आप क्या करोगे? उन सातों किसानों के परिवारों के लिए आपने क्या किया? टेनी क्यों मंत्री बने बैठे हैं? सुबह उठते ही वो नफरत घोलने का काम शुरू कर देते हैं. इनके पास कोई काम नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पिछले दिनों जाट नेताओं से अमित शाह की मुलाक़ात हुई थी. उसके बाद बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा था कि जयंत चौधरी के लिए बीजेपी के दरवाज़े हमेशा खुले हैं. हालाँकि जयंत चौधरी ने इस पेशकश को ठुकरा दिया था. हेमा मालिनी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मथुरा में मंदिर भी होगा लेकिन राज्य में विकास भी हुआ है. सुरक्षा भी दी गई है. गुंडागर्दी पर रोक लगी है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है.
कर्नाटक के कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर थम नहीं रहा है विवाद
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर विवाद जारी है.
हिजाब पहनी छात्राओं को अब भी क्लास में जाने की अनुमति नहीं.
एक छात्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "हाई कोर्ट का फ़ैसला आने तक हम हिजाब नहीं हटाएँगे. उन्होंने हमें क्लास में जाने की अनुमति नहीं दी है. इसलिए हम बाहर हॉल में बैठेंगे. हमारे के लिए क्लास नहीं हो रहे हैं. हम बाहर बैठे हुए हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि हिजाब या भगवा शॉल पहनकर कॉलेज आने की अनुमति नहीं हैं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों को वही पोशक पहनकर कॉलेज आना चाहिए, जिसे कॉलेज प्रबंधन ने मंज़ूरी दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा- सभी को इसका पालन करना चाहिए. सभी बराबर हैं और भारत माँ की संतान हैं. गृह मंत्री ने कहा कि छात्रों को धर्म से परे सोचना चाहिए. क्योंकि यूनिफ़ॉर्म बराबरी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के बीच कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके इसमें हित हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस को इसका निर्देश दिया गया है कि वे इसकी जाँच करें और पता लगाएँ कि इस मामले को हवा देने के पीछे कौन है.
बुधवार को, उडुपी ज़िले के तालुका कुंडापुर में सरकारी पीयू कॉलेज में मुस्लिम समुदाय की लड़कियों के हिजाब पहनने के विरोध में कॉलेज में कुछ लड़कों को भगवा शॉल पहने देखा गया. छात्रों के दो गुटों के बीच हिजाब और भगवा शॉल पहनने का मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में भी पहुँच गया है.
विरोध के चलते बुधवार को लगभग दो दर्जन स्टूडेंट्स के कॉलेज में घुसने की कोशिश करने पर प्रिंसिपल ने उन्हें रोकने के लिए कॉलेज का गेट बंद करा दिया.
नरेंद्र मोदी 'ख़राब मौसम' के कारण नहीं गए बिजनौर, विपक्ष ने बताया बिजनौर का हाल और कहा- बीजेपी का मौसम ख़राब
इमेज स्रोत, BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चुनावी रैली के लिए जाना था. लेकिन कहा गया कि ख़राब मौसम के कारण वे वहाँ नहीं जा पा रहे हैं और अब वे वर्चुअली ही लोगों को संबोधित करेंगे.
लेकिन इस फ़ैसले के कारण अब वे राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं.
ख़ुद पीएम मोदी ने वर्चुअल रैली में कहा- सबसे पहले मैं आपसे माफ़ी मांगना चाहता हूँ. क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा कुछ ढील देने के बाद आज मैंने सोचा था कि व्यक्तिगत रूप से बिजनौर आकर अपने अभियान की शुरुआत करूं, लेकिन मौसम ख़राब होने के कारण मेरा हेलिकॉप्टर नहीं जा सका और फिर एक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आया हूँ.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बिजनौर के मौसम का हाल बता-बता करके मोदी की रैली में न आने पर चुटकी ले रहे हैं. राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट किया- बिजनौर में धूप खिल रही है, लेकिन भाजपा का मौसम ख़राब है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने लिखा- आज़ मोदी जी को बिजनौर चुनावी सभा में जाना था. उन्होंने ख़राब मौसम का बहाना बनाकर दौरा रद्द किया, जबकि दिल्ली से बिजनौर तक सूरज निकला हुआ है. शायद वे चुनावी मौसम की बात कर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
समाजवादी पार्टी के डिज़िटल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल ने लिखा- मंच सजा था ,कुर्सियां लगीं थीं. लेकिन जनता नहीं आई. ख़राब मौसम का बहाना लेकर मोदी जी की रैली रद्द कर दी गई ,दरअसल पश्चिम यूपी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा का जबर्दस्त विरोध है ,भाजपा की सरकार जा रही है. इसीलिए इसका ठीकरा प्रधानमंत्री जी अपने सर नहीं लेना चाहते!
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
राष्ट्रीय जनता दल ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया- प्रधानमंत्री मोदी जी की बिजनौर में आज चुनावी रैली थी, भीड़ जुटी नहीं। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भाजपा का भारी विरोध है. मोदी जी ने ख़राब मौसम का बहाना बनाकर रैली में नहीं जाने का निर्णय लिया लेकिन सच्चाई यह है कि दिल्ली से लेकर बिजनौर तक कड़ी धूप खिली हुई है. मौसम एकदम सुहाना है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ने लिखा है- मोदी जी की रैली रद्द! मौसम ख़राब था या लोगों को लेकर बसें देर से पहुंची ? बहरहाल तस्वीरें जाहिर कर रही हैं कि बिजनौर में धूप खिली हुई है
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
संयुक्त किसान मोर्चा के आईटी सेल ने लिखा है- सुना है ख़राब मौसम की वजह से मोदी जी का बिजनौर दौरा रद्द हो गया है..!! लेकिन बिजनौर वाले बता रहे हैं कि वहाँ तो धूप निकल रही है...ओहो भाजपा का मौसम ख़राब है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 7
त्रिपुरा में बीजेपी को लगा झटका, सुदीप रॉय बर्मन ने पार्टी और पद से दिया इस्तीफ़ा
इमेज स्रोत, ANI
त्रिपुरा बीजेपी के बागी विधायक सुदीप रॉय बर्मन और उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफ़ा दे दिया है.
इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है.
साल 2019 में स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटाए गए बर्मन ने कुछ दिनों पहले ही कहा था राज्य में कोई लोकतंत्र नहीं है. यहाँ लोगों का दम घुट रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
बर्मन त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले 2017 में तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे. पांच बार विधायक रहे बर्मन, राज्य में विपक्ष के नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.,जून 2019 में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था, माना जाता है कि त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देव से उनकी बढती दूरी इसका कारण थी.
किसने कहा कि चन्नी को सीएम पद का चेहरा बनना राहुल गांधी का सबसे उत्कृष्ट फ़ैसला
इमेज स्रोत, Getty Images
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने का स्वागत किया है.
रविवार को राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी का सीएम पद का चेहरा घोषित किया था.
सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर लिखा है कि ये राहुल गांधी के राजनीतिक करियर का सबसे उत्कृष्ट फ़ैसला है.
उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी का ये फ़ैसला दिखाता है कि वे दृढ़ निश्चय वाले साहसी व्यक्ति हैं.
सुनील जाखड़ ने लिखा है कि चन्नी को सीएम पद का चेहरा घोषित करके राहुल गांधी ने इसे फिर से साबित किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
माना जाता है कि पंजाब अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से ही सुनील जाखड़ नाराज़ हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी नाराज़गी भी व्यक्त की थी.
आम आदमी पार्टी के संयोजक ने भी ट्वीट कर पूछा था कि कांग्रेस के सीएम पद के चेहरे में सुनील जाखड़ क्यों नहीं हैं. जाखड़ का एक वीडियो भी पिछले सप्ताह वायरल हुआ था, जिसमें वे कहते दिख रहे थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ़े के बाद सबसे ज़्यादा विधायक उनके समर्थन में थे.
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिनों की फ़रलो
इमेज स्रोत, Dera Saccha Sauda
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फ़रलो दी है.
फ़रलो किसी भी सज़ायाफ़्ता क़ैदी को दी जाती है.
इस दौरान क़ैदी अपने परिजनों से मिल सकते हैं.
गुरमीत राम रहीम 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के आरोपों में हुई सज़ा काट रहे हैं.
पिछले साल आठ अक्तूबर को गुरमीत राम रहीम को डेरा प्रेमी रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था.
वर्ष 2017 में उन्हें हत्या और रेप मामले में भी दोषी ठहराया गया था.
पंजाब चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली फ़रलो के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
अक्षय कुमार बने उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर
इमेज स्रोत, Uttarakhand CM
अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं.
सोमवार को देहरादून में उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और फूल दिए.
सीएम धामी ने ट्वीट किया,‘’ आज प्रख्यात अभिनेता,युवाओं के प्रेरणास्रोत और मेरे मित्र श्री अक्षय कुमार जी का मुख्यमंत्री आवास में स्वागत एवं अभिनन्दन किया. अक्षय कुमार जी ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पुष्कर सिंह धामी ने कहा,‘’ हमने उन्हें (अक्षय कुमार को) एक प्रस्ताव दिया था,उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अक्षय इन दिनों उत्तराखंड के मसूरी में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
सोमवार को उन्होंने मसूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘’प्यार में होना और क्या होता है? उत्तराखंड को देवभूमि किसी कारण से ही कहा जाता है. मैंने दुनिया के कई बेहतरीन जगहों पर शूट किया है लेकिन मसूरी अलग है. लाखों मिले, कोई भी ना तुम सा मिला. ‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
जेएनयू की पहली महिला कुलपति बनीं शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित
इमेज स्रोत, Getty Images
सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई है.
शिक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है. शांतिश्री जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी.
इस समय एम जगदीश कुमार जेएनयू के कुलपति हैं, जो पाँच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब कार्यवाहक वीसी का प्रभार संभाल रहे हें.
पिछले सप्ताह उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लता मंगेशकर के लिए शाहरुख़ की दुआ की फूँक को थूक कहने वाले बीजेपी अधिकारी और ट्रोलर्स को मिला ये जवाब
इमेज स्रोत, TWITTER
लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार से पहले मुंबई के शिवाजी पार्क पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा राजनीति और फ़िल्म के कई जाने-माने चेहरे श्रद्धांजलि देने पहुँचे.
इन्हीं में से एक थे अभिनेता शाहरुख़ ख़ान. लेकिन उन्हें लेकर ट्विटर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.
बीजेपी हरियाणा के आईटी सेल के प्रभावी अरुण यादव के ट्वीट ने इस विवाद को और हवा दी.
उन्होंने श्रद्धांजलि देते शाहरुख़ ख़ान का वीडियो शेयर करते हुए लिख दिया- क्या शाहरुख़ ने थूका है?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शाहरुख़ वहाँ अपनी सेक्रेटरी पूजा ददलानी के साथ पहुँचे थे. एक ओर जहाँ शाहरुख़ के हाथ दुआ के लिए उठे हुए थे, वहां पूजा ददलानी हाथ जोड़कर लता जी को श्रद्धांजलि दे रही थी. दुआ के बाद शाहरुख़ ने मास्क हटाकर फूँक मारी.
उनकी फूँक को थूक का नाम देकर लोग शाहरुख़ को ट्रोल करने लगे. हालाँकि एक दूसरा तबका उनकी और पूजा ददलानी की तस्वीर को भारत की असली तस्वीर कहकर तारीफ़ भी कह रहा है.
इस विवाद में कई जाने-माने चेहरे भी कूद पड़े और शाहरुख़ की आलोचना को आड़े हाथों लिया. शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया- कुछ लोग ना दुआ के क़ाबिल हैं, ना दया के उनको सिर्फ़ दवा की ज़रूरत है, मन के ज़हर को ख़त्म करने के लिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं द वायर के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन ने लिखा है- ये घिनौना ट्वीट बीजेपी के एक अधिकारी का है. इसमें अब कोई शक नहीं है कि समाज में कौन-कौन से लोग गंदगी और ज़हर फैला रहे हैं. अगर अरुण यादव दुआ से अनभिज्ञ हैं, तो दावा करने से पहले हमेशा किसी से पूछ सकते थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
ज़फ़र सरेशवाला ने लिखा है- कुछ धर्मांध लोग भारत की एकता के इस ख़बसूरत नज़ारे को पचा नहीं पा रहे हैं. सच में लता मंगेशकर जी वो इंसान थीं, जिन्होंने लोगों को जीते-जी भी एकता के सूत्र में बाँधा और मरने के बाद भी ऐसा करना जारी रखा. शाहरुख़ ख़ान भी इसी कड़ी में एक हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
फ़िल्मकार अशोक पंडित ने भी शाहरुख़ की आलोचना करने वालों का आड़े हाथों लिया है. राणा सफ़वी ने लिखा है- ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी शाहरुख़ के पक्ष में ट्वीट करते हुए उन पर सवाल उठाने वाले लोगों को घेरा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
रेडियो जॉकी सायमा ने लिखा है- दुआ की ‘फूंक’ को थूक कहने वालों की सोच थूकने लायक़ ही हैं. ज़हर और नफ़रत की खेती करते हैं ये.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
24 घंटों में कोरोना के 83,876 नए मामले, 895 की मौत
बीते 24 घंटों में कोरोना के 83,876 नए मामले सामने आए हैं और 895 लोगों की मौत हुई है.
वहीं करीब दो लाख कोरोना संक्रमित उपचार के बाद ठीक हुए.
इस वक़्त देश में कुल संक्रमण के सक्रिय मामले 11 लाख से ज़्यादा हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अफ़ग़ानिस्तान की ओर से हुई क्रॉस फ़ायरिंग में पाकिस्तान के 5 सैनिकों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
ख़ैबर पख़तूनख़्वा प्रांत के कुर्रम ज़िले में अफ़ग़ानिस्तान की ओर से हुई क्रॉस फायरिंग में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभागआईएसपीआर ने ये जानकरी दी है.
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि अगस्त में अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सत्ता की वापसी के बाद से ये इस तरह का दूसरा मामला है.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक़,अफ़ग़ानिस्तान से आए आतंकियों ने कुर्रम ज़िले में सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं,जिसके जवाब में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की गई जिसमें कई आतंकी मारे गए.
कुर्रम में शोरको तहसील के कमर खेल इलाके में आतंकवादियों ने एक एफसी चेक पोस्ट को निशाना बनाया. यह पोस्ट अफ़ग़ान प्रांत खोस्त की सीमा पर स्थित है,जहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सक्रिय है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच पिछले साल नवंबर और दिसंबर में खोस्त में बातचीत हुई थी और युद्ध-विराम समझौता हुआ था,जिसे बाद में रद्द कर दिया गया.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार,अभी तक इलाके में सीमा पर फेंस तक नहीं लगाई गई है,जबकि कुर्रम ज़िले का एक हिस्सा नंगरहार के अफगान प्रांत से भी जुड़ा हुआ है,जिसे इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह का गढ़ माना जाता है.
राज्यसभा में लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि, सभापति ने कहा- एक युग का अंत हुआ
इमेज स्रोत, Getty Images
सोमवार को राज्यसभा में जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. सदन की कार्यवाही से पहले लता मंगेशकर के लिए एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
राज्यसभा के सभापति वैंकैया नायडू ने कहा,‘’ लता मंगेशकर के निधन सेदेश ने भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग की दुनिया में एक महान पार्श्व गायिका,एक दयालु इंसान और एक महान व्यक्तित्व खो दिया है. उनके निधन से एक युग का अंत हुआ है और संगीत की दुनिया में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है. ‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है.
रविवार को लता मंगेशकर का निधन हुआ, देरशाम मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरूख ख़ान, सचिन तेंदुलकर सहित देश की कई नामचीन हस्तियों ने उन्हें आखिरी विदाई दी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा और राज्यसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर 3 फरवरी को यूपी के हापुड़ में हुए हमले के संबंध में बयान देंगे.
रूस-यूक्रेन संकटः फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा- युद्ध टालने के लिए एक डील हो सकती है
इमेज स्रोत, tass/gettyimages
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली बातचीत से पहले कहा है कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन के साथ युद्ध से बचने के लिए एक समझौता किया जा सकता है और रूस के लिए अपनी सुरक्षा चिंताओं को उठाना वाजिब है.
रूस ने यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर एक लाख से ज़्यादा सैनिकों की तैनाती की है,हालांकि वह हमले की बातों से इंकार करता रहा है.
रूस ने पश्चिमी देशों के सामने शर्त रखी है कि यूक्रेन को नेटो का सदस्य ना बनाया जाए और नेटो की सेना को पूर्वी यूरोप में घटाया जाए. पश्चिमी देशों ने इन मांगों को खारिज़ कर दिया है और इसके इतर बातचीत के नए मुद्दे सुझाए हैं,मसलन- परमाणु हथियारों की कटौती पर बातचीत आगे बढ़े.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमैनुएल मैक्रों ने जर्नल डू डिमंचे अख़बार को दिए इंटरव्यू में बताया कि रूस का उद्देश्य "यूक्रेन नहीं,बल्कि नेटो और यूरोपीय संघ के साथ नियमों का स्पष्टीकरण" हैं.
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूसी राष्ट्रपति के साथ उनकी बातचीत सैन्य संघर्ष को रोकने के लिए पर्याप्त होगी,और पुतिन व्यापक मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार होंगे.
उन्होंने कहा कि‘’हमें अपने यूरोपीय देशों की संप्रभुता और शांति को बनाए रखने के लिए एक नया सक्षम बैलेंस बनाना होगा.‘’
‘’ये रूस का सम्मान करते हुए और उसे समझते हुए किया जाना चाहिए.‘’
दिल्ली में आज से स्कूल कैंपसों में लौटे बच्चे, जिम और स्पा भी खुले
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली मे सोमवार से स्कूल खोल दिए गए हैं.9वीं से12वीं तक के बच्चे आज सुबह स्कूल कैंपसों में नज़र आए.
इसके साथ ही,कॉलेज,जिम,स्पा और स्विमिंग पुल भी आज से खुल रहे हैं. कोविड-19के ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आने और केस में हो रही बढ़ोतरी के कारण दिसंबर में स्कूलों को बंद कर दिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी डीडीएमए की बैठक के बाद शुक्रवार को इस पर फैसला किया गया था.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि‘’सात फरवरी से स्कूल-कॉलेज खोलेजा रहे हैं.9वीं से12वीं तक से स्कूल सोमवार से खुलेंगे,वहीं नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 14 फरवरी से खुलेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हालांकि, दिल्ली में नाईट कर्फ्यू नहीं हटाया गया है,लेकिन समय रात 10 बजे से बढ़ाकर11बजे कर दिया गया है. मतलब अब से दिल्ली में रात11बजे से सुबह5बजे तक ही नाइट कर्फ्यू होगा.’’
इसके अलावा सोमवार से सभी सरकारी और निजी दफ़्तर अपनी 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ संचालन कर सकेंगे.
हालांकि दिल्ली सरकार ने साफ़ किया है कि स्कूल खुलने के बाद भी हाईब्रिड क्लास का विकल्प मौजूद होगा. यानी क्लास ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों ही तरीके से ली जाएंगी.
क्रिप्टोकरेंसी की चोरी से उ. कोरिया कर रहा मिसाइल कार्यक्रम की फ़ंडिंग
इमेज स्रोत, Reuters
उत्तर कोरिया ने साइबर हमलों से लाखों डॉलर के क़ीमत की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की है और इन पैसों को देश के मिसाइल कार्यक्रमों की फ़ंडिंग के लिए इस्तेमाल किया गया.
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के ज़रिए ये बात मीडिया को बताई गई है.
जांचकर्ताओं ने पाया कि 2020 से 2021 के मध्य तक साइबर हमलावरों के ज़रिए 50 मिलियन डॉलर से अधिक की डिजिटल संपत्ति चोरी की गई.
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि इस तरह के हमले प्योंगयांग के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए एक "महत्वपूर्ण राजस्व का स्रोत" हैं.
शुक्रवार को ये रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति को सौंपी गई थी.
साइबर हमलों में उत्तरी अमेरिका,यूरोप और एशिया में कम से कम तीन क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों को टारगेट किया गया.
रिपोर्ट में पिछले महीने सिक्योरिटी फ़र्म चेनालिसिस के प्रकाशित एक अध्ययन का भी उल्लेख किया गया है जिसमें कहा गया है कि उत्तर कोरियाई साइबर हमले में पिछले साल 400 मिलियन डॉलर की क़ीमत की डिजिटल संपत्ति की चोरी की गई है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि 2019 में,उत्तर कोरिया ने साइबर हमलों के ज़रिए‘सामूहिक विनाश कार्यक्रमों’के अपने हथियारों के लिए दो अरब डॉलर जुटाया था.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर परमाणु परीक्षण करने और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने पर प्रतिबंध लगाया है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र की ये रिपोर्ट बताती है कि गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद,उत्तर कोरिया अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल के बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखने में सक्षम रहा है.
इन प्रतिबंधों पर नज़र रखने वालों ने कहा कि प्योंगयांग ने मिसाइल परीक्षण में "उल्लेखनीय वृद्धि" की है.
नमस्कार!
बीबीसी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.बीते 24 घंटों की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.