बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को परोल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को परोल मिली है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and अभय कुमार सिंह

  1. बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को परोल

    बलवंत सिंह राजोआना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को परोल मिली है. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बलवंत सिंह को पिता के अंतिम रस्मों (भोग) में शामिल होने के लिए ये परोल दी है.

    बलवंत सिंह राजोआना को फांसी की सज़ा सुनाई गई है. वो पंजाब की पटियाला जेल में बंद हैं.

    बता दें कि पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की वर्ष 1995 में एक आत्मघाती हमलावर दिलावर सिंह ने पंजाब-हरियाण सचिवालय की परिसर में धमाका करके हत्या कर दी थी.

    बलवंत सिंह और कुछ अन्य को इस मामले में दोषी ठहराया गया और राजोआना ने एक अगस्त 2007 को चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत ने फाँसी की सजा सुनाई.

  2. आईसीसी ने ज़िम्बाब्वे के क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर पर लगाया 3.5 साल का बैन, ये है वजह

    ब्रेंडन टेलर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-करप्शन और एंटी-डोपिंग कोड के तहत ब्रेंडन टेलर पर 3.5 साल का प्रतिबंध लगाया है. ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान प्रतिबंध की अवधि तक किसी भी फॉर्मेट का क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे.

    आईसीसी की तरफ से कहा गया है ब्रेंडन टेलर ने एंटी-करप्शन कोड के तहत 4 आरोप और एंटी-डोपिंग कोड के तहत एक आरोप को स्वीकार किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टेलर ने 24 जनवरी को ये खुलासा करके चौंका दिया था कि एक भारतीय कारोबारी के साथ मुलाक़ात के दौरान कोकीन लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया गया था.

    उन्होंने माना था कि भारतीय सट्टेबाज़ ने फिक्सिंग के लिए रकम दी थी. ट्विटर पर जारी अपने बयान में टेलर ने कहा था कि पैसा उन्होंने मज़बूरी में लिया था और दावा किया था कि फिक्सिंग नहीं की थी. टेलर का दावा है कि ये घटना अक्टूबर 2019 की है, जब उन्हें स्पॉन्सरशीप डील की बात कहकर भारत बुलाया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    टेलर ने ये भी माना है कि आईसीसी को इस घटना के बारे में बताने में उनसे देरी हुई है. इस दौरे पर कोकीन लेने की बात भी टेलर अपने बयान में लिखते हैं.

    उनका दावा है कि भारतीय कारोबारी की तरफ से उन्हें 15,000 डॉलर दिए गए थे और कहा गया था कि बाकी का काम पूरा होने पर उन्हें 20,000 डॉलर दिया जाएगा.बयान के साथ ही टेलर ने लिखा था कि उन्हें पता है कि आईसीसी उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने जा रही है.

    इसके अलावा एंटी-डोपिंग कोड के तहत भी टेलर पर एक महीने का बैन लगा है. आईसीसी ने कहा, "यह एक महीने का निलंबन एंटी-करप्शन कोड के तहत साढ़े तीन साल के निलंबन के साथ-साथ चलेगा.'' ब्रेंडन टेलर अब 28 जुलाई 2025 को क्रिकेट से जुड़े किसी फॉर्मेट में खेल सकेंगे.

  3. यूक्रेन संकट पर पुतिन बोले- अमेरिका ने रूस की सुरक्षा चिंताओं को किया नज़रअंदाज़

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, EPA

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से बातचीत में कहा है कि अमेरिका ने रूस की सुरक्षा चिंताओं की अनदेखी की है.

    ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका जताई जा रही है.

    रूस ने अमेरिका से मांग की थी कि यूक्रेन को नेटो में नहीं शामिल किया जाना चाहिए, रूस की इस अहम मांग को अमेरिका ने ख़ारिज़ कर दिया है लेकिन ज़ोर देकर ये कहा है कि अमेरिका रूस को ''डिप्लोमेटिक रास्ता'' अपनाने की पेशकश कर रहा था.

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने ये चेतावनी दी है कि इस बात की प्रबल आशंका है कि रूस अगले महीने यूक्रेन पर हमला कर सकता है. रूस बार-बार हमले की बात को ख़ारिज करता आया है.

    लेकिन शुक्रवार को पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा कि गतिरोध अभी तक सुलझा नहीं है.

    अमेरिका की तरफ़ से रूसी मांग को ख़ारिज़ करने के बाद पुतिन का पहला बयान सामने आया कि अमेरिका और नेटो रूस की चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

    पुतिन ने मैक्रों से कहा कि वो अब आगे की कार्रवाई पर फैसला लेने से पहले अमेरिकी प्रस्ताव का बारीक़ी से अध्ययन करेंगे.

  4. बाइडन ने कहा - अगले महीने रूस करेगा यूक्रेन पर हमला

    टैंक

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी है कि अगले महीने रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है. उन्होंने इसे प्रबल संभावना क़रार दिया है.

    उधर रूस ने साफ़ किया है कि अब मसले के हल की उम्मीद कम है क्योंकि अमेरिका ने उसकी मुख्य मांगों को ठुकरा दिया है.

    यूक्रेन के बॉर्डर पर करीब एक लाख रूसी सैनिकों की तैनाती ने यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका को बढ़ावा दिया है. हालांकि, रूस ने बार-बार कहा है कि वो यूक्रेन पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा है.

    अमेरिका राष्ट्रपति ने रूसी हमले की संभावना वाली ये टिप्पणी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से टेलीफ़ोन पर बातचीत के दौरान की है.

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एमिली होर्न का कहना है, “राष्ट्रपति ने कहा है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि रूस फ़रवरी में यूक्रेन पर आक्रमण करेगा. उन्होंने ये सार्वजनिक तौर पर कहा है और हम कई महीनों से इसकी चेतावनी दे रहे थे.”

    रूस बनाम यूक्रेन

    प्रवक्ता के मुताबिक़, यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी, यूक्रेन पर रूसी हमले की स्थिति में रूस को निर्णायक जवाब देंगे.

    ज़ेलेंस्की ने कहा है कि दोनों नेताओं ने तनाव कम करने के ताज़ा कूटनीतिक प्रयासों की चर्चा की है.

    एक्सियॉस न्यूज़ ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से कहा है कि दोनों नेता रूसी ख़तरे के बारे में विश्लेषण पर एकमत नहीं दिखे. कुछ सैन्य विश्लेषकों को लगता है कि रूस, यूक्रेन में ठंड बढ़ने के इंतज़ार में है ताकि वहां भारी मिलिट्री साज़ो-सामान आसानी से ले जाया जा सके.

    शुक्रवार को फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे बात करने वाले हैं.

    अगर रूस ने यूक्रेन पर चढ़ाई की तो ये पहली दफ़ा नहीं होगा. साल 2014 में रूसी फ़ौजें क्राइमिया में दाख़िल हुई थीं और इस प्रायद्वीप को रूस में मिला लिया था.

    नेटो
  5. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,044 नए मामले, 25 की मौत

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, NURPHOTO/Getty Images

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,044 नए मामले सामने आए हैं, 25 लोगों की मौत हुई है. वहीं गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 4,291 मामले सामने आए थे और 34 लोगों की मौत हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली सरकार की तरफ़ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़, संक्रमण दर में भी गिरावट आई है. पिछले 24 घंटे में ये आंकड़ा 8.60% है. बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के 29,152 सक्रिय मामले हैं.

    कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 47,042 टेस्ट हुए हैं. 70,267 लोगों को वैक्सीन दी गई है. इनमें 26,889 लोगों को पहली डोज और 30,059 लोगों को दूसरी डोज दी गई है.

  6. अमेरिका में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमेरिका और इटली में खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने संबंधित सरकारों के साथ इस मुद्दे को उठाया गया है और कार्रवाई की मांग की है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हाल ही में ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जब कट्टरपंथी तत्वों ने विदेशों में स्थित राजनयिक परिसरों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की.

    और वॉशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया गया था. ऐसे मामलों पर मंत्रालय का कहना है कि संबंधित सरकारों के समक्ष ये मुद्दा उठाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बता दें कि गुरुवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ख़बर दी कि ख़ालिस्तान समर्थक ग्रुप ने वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

    इसके अलावा कुछ दूसरे देशों में प्रदर्शन की ख़बरें आई हैं.

    अरिंदम बागची

    इमेज स्रोत, ANI

  7. जयंत की मौजूदगी में अखिलेश ने कहा- बीजेपा का न्यौता स्वीकार कौन कर रहा है

    जयंत चौधरी और अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Samajwadi Party

    मुज़फ़्फ़रनगर पहुँचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी चुनाव में सपा और राष्ट्रीय लोकदल की ऐतिहासिक विजय होगी. उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हिस्सा लिया. जयंत चौधरी को बीजेपी के बुलावे पर अखिलेश यादव ने कहा- उनका न्यौता स्वीकार कौन कर रहा है? सोचिए कैसी हालत है उनकी कि न्योता देना पड़ रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अखिलेश यादव ने कहा- मैं भाजपा को याद दिलाना चहाता हूँ कि अब जब चुनाव आ गया है तो अपना संकल्प पत्र पढ़ें और देंखें कि जो वादे उन्होंने किए वह पूरे हुए या नहीं. उनका हर वादा जुमला निकला, झूठे विज्ञापन दिए. मुझे उम्मीद है कि इस बार सपा-RLD की जीत होने जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- मुज़फ़्फ़रनगर में सपा-रालोद ने मिलकर लिया अन्नदाता पर अत्याचार और अन्याय करनेवाली भाजपा सरकार को हराने-हटाने का संयुक्त अन्न संकल्प.

  8. बीजेपी सबसे धनवान पार्टी, बीएसपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर: एडीआर की रिपोर्ट

    राजनीतिक दल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राजनीतिक दलों की संपत्ति और देनदारियों का विश्लेषण जारी किया है.

    2019-20 के दौरान सात राष्ट्रीय दलों ने 6988.57 करोड़ रुपए और 44 क्षेत्रीय दलों ने 2129.38 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है.

    राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक 4487.78 करोड़ रुपए की संपत्ति बीजेपी ने घोषित की है. इसके बाद बीएसपी ने 698.33 करोड़ रुपए और कांग्रेस ने 588.16 करोड़ की संपत्ति घोषित की है.

    44 क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति समाजवादी पार्टी ने घोषित की है. पार्टी के पास 563.47 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

    इसके बाद टीआरएस ने 301.47 करोड़ रुपए और एआईडीएमके ने 267.61 करोड़ की संपत्ति घोषित की है.

  9. अखिलेश यादव के आरोप पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- 11 मार्च को सैफ़ई जाने की करें तैयारी

    केशव प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दिल्ली में हेलिकॉप्टर रोके जाने के आरोप पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली है. केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि अखिलेश यादव के गठबंधन को किसी को रोकने की आवश्यकता नहीं. उन्होंने ट्वीट में लिखा है- श्री अखिलेश यादव जी आप और आपके गठबंधन को किसी के द्वारा रोकने की आवश्यकता नहीं, जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में कर दिया जो आज भी क़ायम है, नौटंकी बंद करके 10 मार्च को वोट की गिनती 11 मार्च को सैफ़ई जाने की तैयारी करें, 4 घंटे में नहीं 40 मिनट में मेरठ पहुँचाने वाला तैयार है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि उनके हेलिकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक कर रखा गया है और उन्हें मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक और ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा- सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है. समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा. हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  10. केजरीवाल का विरोधियों पर हमला, कहा पंजाब को 'कट्टर ईमानदार' सीएम चाहिए

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के फ़िल्लौर में एक कार्यक्रम में कांग्रेस और अकाली दल पर हमला बोला.

    उन्होंने दोनों ही दलों पर भ्रष्ट सरकार देने और मिलीभगत करने का आरोप लगाया. उन्होंने आम आदमी पार्टी को सबसे ईमानदार बताया.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘पंजाब को आज एक कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री चाहिए. एक तरफ वो लोग हैं जिन पर नशा बेचने के आरोप हैं, जिन पर रेत बेचने के आरोप हैं और एक तरफ़ ऐसा शख़्स (भगवंत मान) है जिसने किसी से आज तक एक चवन्नी तक नहीं ली.’’

    ‘‘हमने पूरे पंजाब में अच्छे और ईमानदार लोगों को टिकट दी है ताकि ईमानदार सरकार बने. हमारे भगवंत मान जी के पास भी पैसे नहीं हैं. वो कट्टर ईमानदार हैं.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने इस दौरान पंजाब में नशा और बेदअबी के मामलों का भी ज़िक्र किया.

    केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने और भगवंत मान ने पंजाब को बदलने को लेकर कई-कई घंटे बात की है. पंजाब से नशा कैसे ख़त्म करना है, बेदअबी कैसे रोकनी है. उन्हें सजा कैसे देनी है. दिल्ली की तरह पंजाब में मुफ़्त और 24 घंटे बिजली देंगे. लेकिन, ये तभी सफल होगा जब पंजाब में कट्टर ईमानदार सरकार आएगी.’’

    उन्होंने कहा,‘‘26 साल कांग्रेस की सरकार और 19 साल बादलों की सरकार रही. दोनों पंजाब को लूटते हैं और एक-दूसरे के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं करते. आज तक आपके पास विकल्प नहीं था. इस बार आपको विकल्प मिला है. हम आपसे सिर्फ़ पांच साल मांग रहे हैं.’’

  11. जयंत चौधरी ने कहा- मैं अमित शाह के न्योते को गंभीरता से नहीं लेता

    जयंत चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि वो गृहमंत्री के न्योते को गंभीरता से नहीं लेते हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में जयंत का आरोप है कि भाजपा ध्रुवीकरण चाहती है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ''वह (भाजपा) पश्चिम उत्तर प्रदेश को जाट लैंड कहते हैं, हरियाणा को वे क्या मानते हैं? वह बस ध्रुवीकरण पैदा करना चाहते हैं. जातिगत आधार पर ध्रुवीकरण हो, धार्मिक आधार पर उन्माद फैले यह उनकी रणनीति है. मुझे वह खुश करके क्या हासिल कर रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जयंत चौधरी ने लखीमपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर भी निशाना साधा. जयंत चौधरी ने भाजपा से सवाल किया कि आख़िर अजय मिश्रा टेनी अबतक मंत्री पद पर कैसे बने हुए हैं.

    उन्होंने कहा, ''लखीमपुर की घटना अभी ताज़ी है, मंत्री अभी भी मंत्री बने बैठे हैं. किसानों को गिरफ़्तार किया जा रहा है, मुकदमे वापस नहीं लिए गए. इन मामलों पर वह जवाब दें.''

    बता दें कि बुधवार को भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने जयंत चौधरी को बीजेपी में आने का ऑफ़र दिया था. हालांकि, इसके तुरंत बाद ही जयंत चौधरी ने ऑफर को ठुकरा दिया था.

  12. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की पोती का शव अपार्टमेंट में मिला, इमरान क़ुरैशी, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए

    बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल की तस्वीर, यहीं हुआ है पोस्टमार्टम

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या नीरज शुक्रवार को बेंगलुरु में अपने घर पर मृत पाई गईं.

    येदियुरप्पा के कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि सौंदर्या की शादी दो साल पहले हुई थी. उन्होंने अपने ही एमबीबीएस क्लासमेट डॉ नीरज से शादी की थी. करीब 6 महीने पहले ही सौंदर्या ने एक बच्ची को जन्म दिया था.

    सूत्रों के मुताबिक़, आज सुबह सौंदर्या के पति नीरज ऑफिस गए थे उसके बाद जब घरेलू सहायिका काम पर आईं तो अपॉर्टमेंट की घंटी बजाने के बाद भी कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था. किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही थी ऐसे में नीरज ऑफिस से लौटकर घर आए और सौंदर्या को अपार्टमेंट में मृत पाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बेंगलुरु के बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज़ किया है.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई समेत अन्य लोगों ने येदियुरप्पा को फोन कर दुख जताया है.

  13. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने बेरोज़गारी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

    वरुण गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने बीबीसी हिंदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि देश में आज बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है.

    उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि स्थिति विकराल होती जा रही है, इससे मुँह मोड़ना कपास से आग ढँकने जैसा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (RRB NTPC Result) में अलग-अलग पदों पर निकली भर्तियों में धांधली और लापरवाही को लेकर बिहार के छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. शुक्रवार को कई छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    पिछले कुछ महीनों से वरुण गाांधी ने कई बार अपनी सरकार को घेरा है. ख़ासकर किसानों के मुद्दे पर उन्होंने खुलकर सरकार से अलग राय रखी थी.

    उन्होंने लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाए जाने को लेकर भी कई सवाल उठाए थे.

  14. अखिलेश यादव का आरोप- मेरा हेलिकॉप्टर रोका गया, मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Twitter/@yadavakhilesh

    समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनके हेलिकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक कर रखा गया है.

    अखिलेश का कहना है उन्हें मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अपने ट्वीट में वो लिखते हैं, ''मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है. जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं. हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है. जनता सब समझ रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बता दें कि शुक्रवार को मुज़फ़्फ़रनगर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे से थी. दोपहर 3.30 बजे दोनों मेरठ में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.

  15. फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए किया 37.5 करोड़ डॉलर का सौदा

    ब्रह्मोस मिसाइल

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) और फ़िलीपींस के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के लिए 37.5 करोड़ डॉलर का सौदा हुआ है.

    शुक्रवार को बीएपीएल और फ़िलीपींस के रक्षा विभाग के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इस मौके पर ब्रह्मोस के सीईओ अतुल डी राणे, डिप्टी सीईओ संजीव जोशी, लेफ़्टिनेंट कर्नल आर नेगी और प्रवीण पाठक मौज़ूद रहे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल के लिए ये पहला विदेशी ऑर्डर है. फ़िलीपींस के रक्षा मंत्री डेलफ़िन लोरेंज़ाना की ओर से 31 दिसंबर को एक नोटिस जारी किया गया था. इस नोटिस में ब्रह्मोस एरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड से सौदे की जानकारी दी गई थी.

    ब्रह्मोस में क्या है ख़ास?

    ब्रह्मोस मिसाइल को दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक मिसाइलों में गिना जाता है. ये भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम में तैयार किया गया है. इसे जल, थल और वायु से छोड़ा जा सकता है. इस क्षमता को ट्रायड कहा जाता है.

    ट्रायड की विश्वसनीय क्षमता भारत के पहले सिर्फ़ अमरीका, रूस और सीमित रूप से फ्रांस के पास मौजूद है.इस मिसाइल की रफ़्तार 2.8 मैक (ध्वनि की रफ़्तार के बराबर) है. इस मिसाइल की रेंज 290 किलोमीटर है और ये 300 किलोग्राम भारी युद्धक सामग्री ले जा सकती है.

  16. बिहार के ग़ुस्साए छात्रों से सुशील मोदी की अपील

    बिहार में छात्रों का प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि रेलवे परीक्षा को लेकर नाराज़ छात्रों की मांगों को लेकर रेल मंत्री के आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन की ज़रूरत नहीं. उन्होंने कहा कि गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि ग्रुप-डी की एक ही परीक्षा होगी. इसके अलावा एनटीपीसी परीक्षा के साढ़े तीन लाख अतिरिक्त नतीजे निकाले जाएँगे और इसका आधार होगा एक छात्र-एक रिजल्ट.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुशील मोदी ने कहा कि अगर छात्रों की कोई और मांग है, तो वे रेलवे की ओर से गठित कमेटी से सामने उसे रख सकते हैं. उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि वे किसी और के बहकावे में आकर प्रदर्शन न करें.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (RRB NTPC Result) में अलग-अलग पदों पर निकली भर्तियों में धांधली और लापरवाही को लेकर बिहार के छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. शुक्रवार को कई छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया है.

  17. एनसीसी रैली में पीएम मोदी की पगड़ी क्या कहती है

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड पर एनसीसी कैडेट कॉर्प्स रैली का निरीक्षण किया. और इस बार नरेंद्र मोदी पगड़ी में नज़र आए. गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की टोपी पहने नज़र आए. इसे लोग ब्रह्मकमल टोपी भी कहते हैं. ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है.

    पीएम मोदी इस गणतंत्र दिवस में सफ़ेद कुर्ता, जैकेट, उत्तराखंडी टोपी और मणिपुरी स्टोल में दिखे. उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एनसीसी की रैली में पीएम मोदी ने कहा- मुझे गर्व है कि मैं भी कभी आपकी तरह ही एनसीसी का सक्रिय कैडेट रहा हूँ। मुझे एनसीसी में जो ट्रेनिंग मिली, जो जानने सीखने को मिला, आज देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों के निर्वहन में मुझे उससे असीम ताकत मिलती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को अपने प्रदेश की विरासत को अपनाने के लिए शुक्रिया कहा था. धामी ने ट्वीट कर कहा था, ''आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखंड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है. मैं उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    मणिपुर के मंत्री विश्वजीत सिंह ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा था, ''आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुरी स्टोल 'लीरम फी' लेकर हम सबका गौरव बढ़ाया है. यह राज्य की पंरपरा के प्रति पीएम मोदी का आदर भाव है.''

  18. मेरठ दौरे पर योगी आदित्यनाथ ने किया दंगों और राम मंदिर का ज़िक्र

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूपी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ के दौरे पर हैं.

    यहाँ उन्होंने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों पर निशाना साधा और मेरठ का विकास रोकने का आरोप लगाया.

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मेरठ में मुझे फिर से आने का सौभाग्य मिल रहा है.जनता-जनार्दन के विश्वास से 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण के हमारे प्रयास अवश्य सफल होंगे.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा अवधि को 4 घंटे से कम करके 40 मिनट कर दिया है.सपा और बसपा बताएँ कि उनके समय में यह क्यों नहीं हुआ?’’

    ‘‘मेरठ अपने खेल उत्पादों के लिए प्रसिद्ध था. किंतु सपा, बसपा व कांग्रेस की विकासद्रोही सरकारों ने इस विशिष्टता को जनपद की पहचान नहीं बनने दिया. आज यहां मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय स्थापित हो रहा है. फर्क साफ़ है...’’

    योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान दंगों और राम मंदिर की भी बात की.

    उन्होंने कहा,‘’मेरठ, जो 5 वर्ष पूर्व मजहबी दंगों की आग में झुलसता था. कर्फ़्यू के कारण लोग घरों में कैद रहने को विवश थे.आज यहाँ समृद्धि के नए मानक स्थापित हो रहे हैं.बेटियां सुरक्षित हैं और मातृशक्ति का सम्मान है.रंगदारी मांगने वाले अब जान की भीख मांग रहे हैं.‘’

    ‘’वे थे तो...राम भक्तों पर गोलियां चलीं.शिवभक्त कांवड़ियों की यात्राएं रद्द हुईं.सैफई महोत्सव के कारनामे हुए. हम हैं तो...श्री रामलला विराजमान का स्वप्न साकार हुआ.शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई. 'दीपोत्सव', 'रंगोत्सव' उत्तर प्रदेश की पहचान बने.’’

  19. राहुल गांधी ने पूछा- चीन ने जिस भारत भूमि पर कब्ज़ा किया है, वो वापस कब मिलेगी, प्रधानमंत्री जी?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन की वापसी पर तसल्ली जताई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- मिराम तारोन को चीन ने वापस लौटा दिया है ये जानकर तसल्ली हुई. लेकिन उन्होंने अगली लाइन में ये सवाल पूछा है कि जिस भारत भूमि पर चीन ने कब्ज़ा किया है वो कब वापस मिलेगी, प्रधानमंत्री जी?

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी थी कि चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया है. अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग ज़िले के जिदो गांव के रहने वाले 17 वर्षीय युवक मिराम तारोन बीते 18 जनवरी से लापता थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उनके लापता होने की ख़बर सामने आने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था.

  20. गूगल करेगा भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश

    एयरटेल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गूगल भारती एयरलेट में एक अरब डॉलर का निवेश करेगा. माना जा रहा है कि गूगल के इस फ़ैसले से एयरटेल को अपना डिज़िटल दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी. भारती एयरटेल ने ये जानकारी दी है.

    समझौते के मुताबिक़ गूगल 70 करोड़ डॉलर निवेश करके भारती एयरटेल में 1.28 फ़ीसदी हिस्सेदारी लेगा. इसके अलावा गूगल 30 करोड़ डॉलर का निवेश आने वाले समय में कमर्शियल एग्रीमेंट्स में लगाएगा.

    जानकारी के मुताबिक़ गूगल भारती एयरटेल में 734 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 1.28 फीसदी हिस्सेदारी ख़रीदेगी. एयरटेल द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक गूगल सस्ते फ़ोन को विकसित करने और 5जी तकनीक पर रिसर्च करने के लिए भारती एयरटेल के साथ मिलकर काम करेगा.

    वर्तमान में, एयरटेल के प्रमोटर समूह- मित्तल परिवार और सिंगटेल के पास 55.93 प्रतिशत हिस्सा है. मित्तल परिवार की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 24.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि सिंगटेल की 31.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है.