चीन ने अमेरिका से कहा- भारत के साथ सीमा विवाद दो पक्षों का मुद्दा है, तीसरे की ज़रूरत नहीं

चीन की तरफ़ से कहा गया है कि सीमा के मुद्दे को ''सही से संभालने'' के लिए वो भारत के साथ मिलकर काम करेगा.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कमलेश मठेनी and अभय कुमार सिंह

  1. LIVE: NTPC-RRB पर बवाल, बिहार में क्या हैं हालात

    NTPC-RRB परीक्षा को लेकर जिस कोचिंग हब भिखना पहाड़ी-मुसल्लहपुर इलाके में स्टूडेंट्स और पुलिस आमने-सामने आए, वहां अब कैसे हैं हालात? ज्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के दिलनवाज़ पाशा

  2. आधिकारिक तौर पर टाटा ग्रुप की हुई एयर इंडिया

    एयर इंडिया

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    गुरुवार को आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया का अधिग्रहण टाटा ग्रुप ने कर लिया.

    इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि समयबद्ध तरीके से एयर इंडिया के विनिवेश प्रक्रिया पूरी हुई है जो उल्लेखनीय है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, ''ये उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है. ये सरकार की क्षमता को साबित करता है. ये भी साबित करता है कि सरकार भविष्य में गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में विनिवेश करने का संकल्प रखती है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बता दें कि आधिकारिक तौर पर अधिग्रहण के ऐलान से पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात की. मुलाक़ात की तस्वीर पीएमओ के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है.

    अक्तूबर 2021 में टाटा ने जीती थी नीलामी

    अक्तूबर 2021 में एयर इंडिया के विनिवेश के लिए लगाई गयी बोली के दौरान 'टाटा संस' ने सबसे ज़्यादा की बोली लगाई थी. इसी के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी.

    रतन टाटा ने एयर इंडिया की 'घर वापसी' का स्वागत करते हुए कहा था, "टाटा समूह का एयर इंडिया की बोली जीतना एक बड़ी ख़बर है. एयर इंडिया को फिर से खड़ा करने के लिए हमें काफी कोशिश करनी होगी. हमें उम्मीद है कि इससे टाटा समूह की एविएशन इंडस्ट्री में मौजूदगी से मजबूत व्यापारिक अवसर पैदा होंगे."

    इस संदेश के साथ ही रतन टाटा ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें जेआरडी टाटा एयर इंडिया के विमान के साथ से उतरते हुए दिख रहे हैं और उनके पीछे फ़्लाइट का क्रू है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  3. दिल्ली हाईकोर्ट से जूही चावला को राहत, पब्लिसिटी वाली टिप्पणी कार्यवाही से बाहर, जुर्माना भी घटा

    जूही चावला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ़ से अभिनेत्री जूही चावला के लिए राहत भरी ख़बर है.

    हाईकोर्ट ने गुरुवार को जूही चावला के ख़िलाफ उन टिप्पणियों को कार्यवाही से निकाल दिया है, जिसमें ये कहा गया था कि जूही ने पब्लिसिटी हासिल करने के लिए देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क के ख़िलाफ अपील की थी.

    अभिनेत्री ने अपनी अपील में स्वास्थ्य संबंधी ख़तरा बताकर 5जी वायरलेस नेटवर्क का विरोध किया था.

    जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की पीठ ने ये भी कहा कि जूही चावला ने 5G को मुद्दे को हल्के तौर पर नहीं लिया था. ऐसे में पीठ ने चावला पर लगे 20 लाख रुपए के ज़ुर्माने को घटाकर 2 लाख रुपए कर दिया है.

    खंडपीठ ने जूही चावला की अपील को मंज़ूर कर लिया है. साथ ही 4 जून, 2021 के आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें चावला और दो दूसरे लोगों की अपील को ये कहते हुए ख़ारिज़ कर दिया गया था कि ये अपील "दोषपूर्ण" है, "कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग" है और "प्रचार हासिल करने के लिए" दायर किया गया था.

    जूही की याचिका में क्या था?

    देश में 5जी तकनीक के ख़िलाफ़ जूही चावला के साथ दो अन्य याचिकाकर्ता वीरेश मलिक और टीना वाच्छानी ने एक याचिका में अदालत से कहा था कि वो सरकारी एजेंसियों को आदेश दें कि वो जाँच कर पता लगाएँ कि 5जी स्वास्थ्य के लिए कितना सुरक्षित है.

    याचिकाकर्ताओं की माँग थी कि इस जाँच पर किसी भी निजी कंपनी, व्यक्ति का प्रभाव ना हो. याचिका में 5जी से पेश संभावित ख़तरों का ज़िक्र था.

  4. फ़ॉलोअर्स कम होने की राहुल गांधी की शिकायत पर आया ट्विटर का जवाब

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स कम होने की शिकायत पर ट्विटर ने अपना जवाब दिया है.

    ट्विटर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी भरोसा रखें कि फॉलोअर्स की संख्या सार्थक और सटीक है. ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर हेरफेर और स्पैम को लेकर ज़ीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाता है.’’

    ‘‘हम बड़े पैमाने पर स्पैम के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रहे हैं. अच्छी सेवा उपलब्ध कराने और विश्वसनीय अकाउंट का संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसलिए फॉलोअर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव हो सकता है.’’

    ट्विटर ने कहा, ‘’ट्विटर प्लेटफॉर्म पर हेरफेर व स्पैम करने और हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के चलते हम हर हफ़्ते लाखों अकाउंट हटाते हैं. कुछ अकाउंट पर इसका कम असर तो कुछ पर ज़्यादा असर हो सकता है.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राहुल गांधी का पत्र

    राहुल गांधी ने 27 दिसंबर को ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को इस संबंध में पत्र लिखा था.

    उन्होंने लिखा था, ‘’यह हैरान करने वाला है कि मेरे ट्विटर फॉलोअर्स में हो रही बढ़ोतरी अचानक रोक दी गई है. दो करोड़ फोलोअर्स के साथ मेरा ट्विटर अकाउंट बहुत सक्रिय रहा है. इसमें औसतन आठ से दस हज़ार फॉलोअर्स हर दिन जुड़ते हैं.’’

    उदाहरण के लिए, मई 2021 में मेरे अकाउंट में करीब 640,000 नए फॉलोअर्स जुड़े थे. पिछले कई सालों से जुलाई 2021 तक ऐसा ही हो रहा था. लेकिन, अगस्त 2021 से मेरे नए ट्विटर फॉलोअर्स की औसत संख्या गिरकर करीब ज़ीरो हो गई है.’’

    राहुल गांधी ने लिखा,‘’ये उन महीनों के दौरान हुआ जब मैंने दिल्ली में एक रेप पीड़िता के परिवार की खराब स्थिति को लेकर आवाज़ उठाई, किसानों के समर्थन में खड़ा हुआ और अन्य मानवाधिकार के मसलों पर सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी.’’

    ‘’मुझे ट्विटर इंडिया के कई लोगों ने बताया है कि मेरी आवाज़ दबाने के लिए वो सरकार के दबाव में हैं. मैं करोड़ों भारतीयों की ओर से लिख रहा हूं कि भारत के विचार के विनाश में ट्विटर को मोहरा ना बनने दें.’’

    हालांकि, अब ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट के साथ किसी तरह की गड़बड़ी होने से इनकार किया है और विश्वास बनाए रखने के लिए कहा है.

  5. लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में, सेहत में सुधार के दिख रहे हैं संकेत

    लता मंगेशकर

    इमेज स्रोत, ANI

    मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज़ अब भी आईसीयू में ही चल रहा है.

    लता मंगेशकर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में बताया गया है कि उनके सेहत में सुधार के संकेत हैं लेकिन वो अभी डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में ही रहेंगी. इस टीम का नेतृत्व डॉक्टर प्रतीत समदानी कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लता मंगेशकर हल्के लक्षण के साथ 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं. उन्हें दक्षिणी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, तब से उनका इलाज़ आईसीयू में ही चल रहा है.

    ट्विटर के जरिए भी उनका परिवार सेहत के बारे में अपडेट दे रहा है. हाल ही में परिवार की तरफ़ से ये अपील की गई थी कि लता मंगेशकर के सेहत से जुड़ी किसी भी अफ़वाह को न फैलाया जाए और इनसे बचा जाए.

    बता दें कि भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपना करियर 13 साल की उम्र में साल 1942 में शुरू किया था. उन्होंने भारतीय भाषाओं में 30 हज़ार से अधिक गाने गए हैं. लता मंगेशकर को भारत रत्न और दादा साहब फ़ाल्के जैसे सम्मान हासिल हैं.

  6. हामिद अंसारी के बयान पर छिड़ा विवाद, कहा- भारत में असहिष्णुता और असुरक्षा को बढ़ावा

    भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

    भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का एक बयान विवादों में आ गया है.

    उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान चुनावी बहुमत को परोक्ष रूप से धार्मिक बहुमत और राजनीतिक एकाधिकार से हासिल हुआ बहुमत बताया. साथ ही देश में असहिष्णुता, अशांति और असुरक्षा बढ़ने की बात कही.

    वह 26 जनवरी को भारतीय अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल के एक वर्चुअल कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर अपनी चिंताएँ ज़ाहिर कीं.

    हामिद अंसारी ने कहा, ‘‘भारत में क़रीब 20 प्रतिशत लोग धार्मिक अल्संख्यक हैं. हाल के सालों में हमने अलग तरह की प्रवृतियाँ और व्यवहार देखा है जो नागरिक राष्ट्रवाद के पहले से स्थापित सिद्धांत पर विवाद करते हैं और सांस्कृति राष्ट्रवाद के एक नए और काल्पनिक सिद्धांत को जोड़ते हैं.’’

    ‘’यह एक धार्मिक बहुमत और एकाधिकार वाली राजनीतिक शक्ति की आड़ में चुनावी बहुमत पेश करना चाहता है. यह नागरिकों को उनके विश्वास के आधार पर अलग करना चाहता है, असहिष्णुता, अशांति और असुरक्षा को बढ़ावा देना चाहते हैं."

    उन्होंने कहा,‘‘हाल में हुईं इसकी कुछ अभिव्यक्तियां डराने वाली हैं और क़ानून के शासन के दावे को कमजोर करती हैं. ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब देना होगा. इन प्रवृतियों से क़ानूनी रूप से और राजनीतिक रूप से लड़ने की ज़रूरत है.’’

    हामिद अंसारी के बयानों पर ही नहीं बल्कि जिस काउंसिल के वो कार्यक्रम में शामिल हुए उसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

    त्रिपुरा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए शपथपत्र में भारतीय अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल पर पाकिस्तानी ख़ुफ़ियाएजेंसी आईएसआई और अन्य उग्रवादी संगठनों से संबंध होने का आरोप लगाया था. हालांकि, काउंसिल ने त्रिपुरा सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया था.

    हामिद अंसारी के बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी नेकहा, ‘‘मोदी की आलोचना करने का पागलपन अब भारत की आलोचना करने की साजिश में बदल गया है.जो लोग अल्‍पसंख्‍यकों के वोट का शोषण करते थे, वे अब देश के सकारात्‍मक माहौल से परेशान हैं.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, जदयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट किया है, ‘‘मियां हामिद अंसारी जी का वक्तव्य शर्मनाक है. पहले पाकिस्तान के भारतीय मुसलमानों के बारे में बोलते जिन्हें आज तक मोहाजिर कहा जाता है. भारत अगर हिंदू राष्ट्र बन गया, नरेंद्र मोदी जी ने बना दिया तो किस दल की हिम्मत होगी की भविष्य में बदल दे.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. RRB-NTPC: रेल मंत्री के आश्वासन पर क्या कहना है प्रभावित छात्रों का

  8. अमित शाह ने कहा- माफ़ियाओं पर कार्रवाई से अखिलेश को होता है दर्द

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक़ नहीं है. मथुरा में प्रभावी मतदाता संवाद में अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के शासन में गुंडाराज था. उन्होंने कहा कि माफ़ियाओं पर कार्रवाई से अखिलेश को दर्द होता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमित शाह ने कहा कि एसपी और बीएसपी ने जाति विशेष के लिए काम किया. अमित शाह ने दावा किया कि योगी सरकार में माफ़िया सरेंडर कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा- इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव को विधायक के चुनाव की तरह मत समझिए. किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए. उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा- मैं ब्रज क्षेत्र की जनता को कहने आया हूँ कि साढे सात साल में देश और उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, इसका अगर सीधा श्रेय किसी को जाता है तो वो उत्तर प्रदेश की महान जनता को जाता है. ब्रज क्षेत्र की समस्त जनता को मैं हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि चाहे चुनाव 2014 का हो, 2017 का हो या चाहे 2022 का हो, ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल दिखाई देता है.

  9. दिल्ली में वीकेंड कर्फ़्यू ख़त्म, जानिए और क्या हुए हैं फ़ैसले

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ़्यू हटाने का फ़ैसला किया है. लेकिन नाइट कर्फ़्यू जारी रहेगा. साथ ही स्कूलों को अभी न खोलने का फ़ैसला हुआ है. सरकार ने ये भी फ़ैसला किया है कि विवाह में अधिकतम 200 लोगों को अनुमति होगी.

    बार, रेस्तरां और सिनेमाहॉल 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे. साथ ही सरकारी कार्यालय में 50 फ़ीसदी लोग आ सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में वीकेंड कर्फ़्यू लगाया गया था. लेकिन अब स्थिति बेहतर हुई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि आज दिल्ली में कोरोना के पाँच हज़ार से भी कम मामले सामने आएँगे. अरविंद केजरीवाल ने भी संकेत दिए थे कि दिल्ली में कुछ पाबंदियाँ हटाई जा सकती हैं.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, अरुणाचल के युवक को चीन ने भारतीय सेना को सौंपा

    अरुणचाल प्रदेश का युवक

    इमेज स्रोत, TWITTER@TapirGao

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया है.

    उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच सहित उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग ज़िले के जिदो गांव के रहने वाले 17 वर्षीय युवक मिराम तारोन बीते 18 जनवरी से लापता थे.

    उनके लापता होने की ख़बर सामने आने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था.

    किरेन रिजूजी ने पहले कहा था कि अरुणाचल प्रदेश के इस युवक की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है. किरेन रिजिजू ख़ुद अरुणाचल प्रदेश के निवासी हैं.

  11. बीजेपी के बुलावे पर जयंत चौधरी ने कहा- मैं कोई चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊँ

    जयंत चौधरी

    इमेज स्रोत, Jayant Singh

    बीजेपी की ओर से बुलावे पर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के नेता जयंत चौधरी ने कहा है कि वे कोई चवन्नी नहीं हैं कि पलट जाएँ. बुधवार को बीजेपी के सांसद परवेश वर्मा के घर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई जाट नेताओं से मुलाक़ात की थी और बीजेपी को समर्थन देने की अपील की थी.

    बाद में परवेश वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जयंत चौधरी के लिए बीजेपी के दरवाज़े हमेशा खुले हैं. एक दिन पहले भी जयंत चौधरी ने इस पर ट्वीट कर कहा था- न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गुरुवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाईचारे से किसको एलर्जी है. लेकिन बीजेपी के नेता उस समय कहाँ थे जब किसानों को कुचला गया था. वो आज भी मंत्री बनकर बैठे हैं. जयंत चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का फ़ैसला सोच समझकर किया गया है. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें हल्के में न लें.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जयंत चौधरी का इशारा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की ओर से, जिनके बेटे किसानों पर गाड़ी चढाने के मामले में जेल में बंद हैं.

    एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में जयंत चौधरी ने कहा कि ये तो उनका चुनावी पैंतरा है. जाटों की भावना किसान आंदोलन से जुड़ी हुई है. मुझसे इसलिए सहानुभूति जता रहे हैं कि उनसे जो वोट खिसक रहा है, वो वापस लौटे. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी की हालत खस्ता है. इसलिए ये बातें हो रही है. इसे ज़्यादा दिली लगाव इनका हमसे नहीं है.

  12. बिहार में ज़हरीली शराब पीने से पाँच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    बिहार में बक्सर ज़िले में जहरीली शराब से मौत

    इमेज स्रोत, Neeraj Yadav

    इमेज कैप्शन, बिहार में बक्सर ज़िले में जहरीली शराब से मौत

    विष्णु नारायणबीबीसी हिंदी के लिए

    बिहार के बक्सर ज़िले में ज़हरीली शराब पीने से पाँच लोगों की मौत हो गई है और चार की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    बक्सर ज़िले की डुमरांव विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले अंसारी नामक गाँव में ये घटना हुई है.

    बक्सर के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि प्रशासन को इस संदर्भ में जानकारी मिली है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

    डुमरांव के भाकपा (माले) विधायक ने इस मामले में कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को आपदा के तहत मुआवज़ा दे, क्योंकि वो सरकार की बेजा नीतियों के ही शिकार हुए हैं. साथ ही वे सरकार से माँग करते हैं कि परिवार के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए.

    पिछले साल भी बिहार में गोपालगंज, बेतिया और सिवान में 50 से अधिक लोगों की मौत ज़हरीली शराब पीने से हो गई थी.

    वहीं, साल की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री के गृह ज़िले (नालंदा) के बाद छपरा ज़िले के भी दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत 'ज़हरीली शराब' पीने से हो गई.

    शराबबंदी के मसले पर विपक्ष सरकार पर लगातार हमले करता रहा है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और सरकार में साथी जीतन राम माझी शराब पर पाबंदी के बाद भी शराब मिलने पर सवाल उठाते रहे हैं.

  13. दिल्ली में आज कोरोना के पाँच हज़ार से भी कम मामले आएँगे, हो सकते हैं अहम फ़ैसले

    दिल्ली कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि आज दिल्ली में कोरोना के पाँच हज़ार से भी कम मामले आएँगे. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में पॉज़िटिविटी रेट भी 10 फ़ीसदी से नीचे आ जाएगी. कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पॉज़िटिविटी रेट कम होने पर कोरोना संबंधित पाबंदियाँ हटाई जा सकती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी स्कूल खोलने के संकेत दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस संबंध में आज डीडीएम की एक अहम बैठक हो रही है, जिसमें कुछ अहम फ़ैसले हो सकते हैं. एक दिन पहले दिल्ली में सात हज़ार से ज़्यादा कोरोना के मामले आए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  14. बिक्रम मजीठिया की गिरफ़्तारी पर सोमवार तक रोक

    बिक्रम सिंह मजीठिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अकाली नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस से कहा है कि 31 जनवरी को मजीठिया की याचिका पर सुनवाई से पहले उन्हें गिरफ़्तार न किया जाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने ड्रग केस में उनकी अग्रिम ज़मानत की याचिका ख़ारिज कर दी थी. उसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था. पिछले महीने एनडीपीसी एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज़) के तहत उन पर मुक़दमा दर्ज हुआ था. अकाली नेता का कहना है कि पंजाब की सरकार उन पर राजनैतिक बदले की कार्रवाई कर रही है.

  15. टीपू सुल्तान के बारे में बीजेपी से हमें जानने की ज़रूरत नहीं: शिवसेना

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने को लेकर चल रहे विवाद में शिवसेना ने बीजेपी को घेरा है. शिवसेना सांसद संजय राउत कहना है कि बीजेपी को लगता है कि इतिहास की जानकारी उसे ही है. संजय राउत ने कहा- हमें टीपू सुल्तान के बारे में पता है. हमें बीजेपी से ये जानने की आवश्यकता नहीं. राज्य सरकार फ़ैसले लेने में सक्षम है. नया इतिहास मत लिखिए. आप दिल्ली में इतिहास बदलने की कोशिश करते रहिए, लेकिन आप सफल नहीं होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मुंबई में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मलाड के एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नामकरण टीपू सुल्तान के नाम पर करने को लेकर बखेड़ा शुरू हुआ था. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के इस फ़ैसले का जमकर विरोध कर रही है. विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकताओं ने बीएमसी के इस फ़ैसले के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी के एक विधायक अतुल भटखलकर ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मलाड के इस मैदान का नाम फिर से बदलकर छत्रप​ति शिवाजी महाराज के नाम पर रख दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि शिवसेना का हिंदुत्व बेकार है और मुंबई के लोगों ने शिवसेना का असली चेहरा देख लिया है. उन्होंने कहा कि असलम शेख़ वहीं इंसान है, जिन्होंने याक़ूब मेमन का समर्थन किया था. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस फ़ैसले पर आपत्ति जताई थी.

  16. भारत-मध्य एशिया पहला शिखर सम्मेलन आज, पीएम मोदी करेंगे मेज़बानी

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की वर्चुअली मेज़बानी करने वाले हैं.

    इस वर्चुअल सम्मेलन में कज़ाख़स्तान, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति शामिल होंगे.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच राष्ट्र प्रमुखों के स्तर का अपनी तरह का पहला सम्मेलन होगा.

    इस सम्मेलन में चर्चा के केंद्र में क्षेत्रीय सुरक्षा, अफ़ग़ानिस्तान, व्यापार एवं संपर्क, विकास साझेदारी, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंध होंगे.

    26 जनवरी को हुए गणतंत्र दिवस समारोह में भी मध्य एशियाई देशों के प्रमुखों के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना थी, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह बिना मुख्य अतिथि के ही संपन्न हुआ.

    पीएम मोदी ने 2015 में सभी मध्य एशियाई देशों की ऐतिहासिक यात्रा भी की थी.

    भारत से पहले 25 जनवरी को चीन ने मध्य एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. भारत: कोरोना के दो लाख 86 हज़ार से ज़्यादा मामले, 573 मौतें

    कोरोना टेस्ट

    इमेज स्रोत, EPA

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,86,384 मामले सामने आए हैं और 573 लोगों की मौत हुई है.

    वहीं, एक दिन में तीन लाख छह हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं.

    देश में अभी तक पॉज़िटिविटी दर 19.59 प्रतिशत बनी हुई है.

    कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना के चार करोड़ मामले सामने आ चुके हैं और चार लाख 91 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

    वैक्सीनेशन के मामले में एक दिन में 22 लाख से ज़्यादा वैक्सीन दी गई है. अब तक 163 करोड़ 84 लाख से अधिक वैक्सीन दी जा चुकी है.

  18. अखिलेश यादव सपा से परिवारवाद और यादववाद का टैग हटाने में कामयाब होंगे?

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    यूपी में कितनी कामयाब हो पाएगी ग़ैर यादव वोटरों को लामबंद करने की अखिलेश यादव की रणनीति?

    क्या ग़ैर यादव ओबीसी वोटरों को लुभा कर लखनऊ की कुर्सी पर क़ाबिज़ हो पाएंगे अखिलेश?

    यूपी के मतदाताओं के बीच बनी इस धारणा ने समाजवादी पार्टी को 2017 में काफ़ी नुकसान पहुंचाया था और पार्टी सिर्फ़ 47 सीटों पर सिमट कर रह गई थी.

  19. उत्तराखंड: पार्टी से निकाले गए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बीजेपी में जाने की अटकलें

    पूर्व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पूर्व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

    उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के कारण पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया है.

    अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें पहले ही सभी पदों से हटा दिया गया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि किशोर उपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. वो टिहरी गढ़वाल से चुनाव लड़ सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें किशोर उपाध्याय का नाम नहीं था. तभी से उनके बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं.

    किशोर उपाध्याय के नज़दीकी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि उपाध्याय पार्टी के सभी पदों से निलंबन के फ़ैसले की वापसी चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाई है. हाल ही में उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पार्टी में सभी पदों से हटा दिया गया था.

    उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है. इससे पहले कांग्रेस में एक और बदलाव हुआ है. पार्टी ने पूर्व सीएम हरिश रावत को रामनगर की बजाए लालकुआं से टिकट दिया है.

    उनकी बेटी अनुपमा रावत को भी हरिद्वार ग्रामीण सीट से टिकट दिया गया है. ये कांग्रेस के उस फ़ैसले के उलट है जिसमें एक सीट, एक परिवार का फॉर्म्यूला तय किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट की होगी चांद से टक्कर

    स्पेस एक्स के रॉकेट फैलकन 9 को साल 2015 में फ्लोरिडा से छोड़ा गया था.

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, स्पेस एक्स के रॉकेट फैलकन 9 को साल 2015 में फ्लोरिडा से छोड़ा गया था.

    एलन मस्क की अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी स्पेसएक्स का लॉन्च किया गया एक रॉकेट चंद्रमा से टकराकर विस्फोट करने वाला है.

    फ़ैल्कन 9 बूस्टर नाम का ये रॉकेट 2015 में लॉन्च किया गया था. लेकिन, अभियान पूरा न करने के बाद इसमें धरती पर वापस लौटने के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं बचा और ये अंतरिक्ष में ही रह गया.

    खगोलविद जोनाथन मैकडॉवेल ने बीबीसी को बताया कि यह चंद्रमा के साथ पहली ऐसी अनियंत्रित रॉकेट टक्कर होगी जिसकी हमें जानकारी है. लेकिन, इसका प्रभाव बहुत कम होगा.

    इस रॉकेट को अंतरिक्ष मौसम उपग्रह को दस लाख मील की यात्रा पर भेजने के अभियान को पूरा करने के बाद सात साल पहले उच्च कक्षा (ऑरबिट) में छोड़ दिया गया था.

    ये एलन मस्क के अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम स्पेसएक्स का हिस्सा था. स्पेसएक्स एक निजी कंपनी है जो दूसरे ग्रहों पर इंसानों के रहने की संभावना पर काम करती है.

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, एलन मस्क

    बंद हो चुका है रॉकेट

    अमेरिका के हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर में खगोल भौतिकी के प्रोफ़ेसर मैकडॉवेल बताते हैं कि 2015 के बाद पृथ्वी, चंद्रमा और सूरज का गुरुत्वाकर्षण इस रॉकेट को खींचता रहा, इससे इसका रास्ता भटक गया. ‘‘ये बंद हो चुका था- सिर्फ़ गुरुत्वाकर्षण की तरफ़ खिंच रहा था.’’

    ये भी अंतरिक्ष में मौजूद लाखों कचरे के टुकड़ों का हिस्सा बन गया.

    प्रोफ़ेसर मैकडॉवेल ने बताया, ‘‘पिछले दशकों के दौरान हम क़रीब 50 ऐसी बड़ी वस्तुओं को अंतरिक्ष में खो चुके हैं. ऐसा टकराव पहले भी हुआ होगा, लेकिन हमें पता नहीं चला. ये पहला ऐसा मामला है जिसकी पुष्टि हो पाएगी.’’

    उन्होंने बताया कि फ़ैल्कन 9 बूस्टर एक चार टन का मेटल का टैंक है जिसके पीछे एक रॉकेट इंजन लगा है. इसके 5000 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से किसी चट्टान के टकराने से कुछ तो नुक़सान होगा ही.