भारत ने अरुणाचल से लापता युवक के बारे में चीनी सेना से साझा की जानकारी

केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत ने अरुणाचल प्रदेश के एक लापता युवक मिराम तारोन से जुड़ी जानकारी चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ साझा की गई है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. क्या सपा में गए अपने पिता एसपी मौर्य के लिए प्रचार करेंगी BJP सांसद संघमित्रा मौर्य?

  2. आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल होकर बोले- 'दुरुस्त आए', सपा-कांग्रेस पर क्या असर?

  3. भारत ने अरुणाचल से लापता युवक के बारे में चीनी सेना से साझा की जानकारी

    मिराम तारोन

    इमेज स्रोत, TWITTER@TapirGao

    केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत ने अरुणाचल प्रदेश के एक लापता युवक मिराम तारोन से जुड़ी जानकारी चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ साझा की गई है. ताकि चीनी सेना की हिरासत में मौजूद लोगों में से उनकी पहचान हो सके.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चीनी पक्ष ने 20 जनवरी को भारतीय सेना को बताया था कि उन्हें एक युवक मिला है, इसलिए उनकी पहचान साबित करने के लिए जानकारी दी जाए.

    किरेन रिजिजू ने इस बारे में 'कू' ऐप पर अपना एक बयान डाला है.

    इसमें उन्होंने कहा, "पहचान साबित करने में चीनी सेना के साथ मदद करने के लिए भारतीय सेना ने उन युवक के निजी ब्यौरे और फोटो साझा किए हैं. अब चीन के जवाब का इंतज़ार किया जा रहा है.''

    रिजिजू ने कहा कि हमारी सरकार पहले दिन से इस मामले को देख रही है. मैं इस बारे में बयान देने को लेकर मैं सभी से सतर्क रहने की अपील करता हूं.

    उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के इस युवक की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है. किरेन रिजिजू ख़ुद अरुणाचल प्रदेश के निवासी हैं.

    अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग ज़िले के जिदो गांव के रहने वाले 17 वर्षीय युवक मिराम तारोन बीते 18 जनवरी से लापता है.

    उनके लापता होने की ख़बर सामने आने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था.

  4. जनवरी के अंत तक टाटा की हो सकती है एयर इंडिया

    एयर इंडिया

    इमेज स्रोत, AFP

    सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया का नियंत्रण इस हफ़्ते टाटा समूह को सौंपा जा सकता है. कंपनी का मालिकाना हक़ बदले जाने से संबंधित बाक़ी की औपचारिकताएं अगले कुछ दिनों में पूरी होने की उम्मीद है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से केंद्र सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

    इससे पहले, पिछले साल 8 अक्टूबर को एक नीलामी में एयर इंडिया को टाटा समूह की सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को 18 हज़ार करोड़ रुपये में बेच दिया गया था.

    उसके बाद, 11 अक्टूबर को सरकार ने टाटा समूह के नाम एक लेटर जारी किया. उसमें लिखा था कि सरकार टाटा समूह को एयर इंडिया के 100 प्रतिशत शेयर बेचना चाहती है. सरकार ने 25 अक्टूबर को शेयर ख़रीद समझौते पर दस्तख़त कर दिया.

  5. पद्म सम्मान 2022: बिपिन रावत और कल्याण सिंह को पद्म विभूषण, ग़ुलाम नबी आज़ाद और साइरस पूनावाला को पद्म भूषण

    बिपिन रावत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम 2022 के पद्म सम्मानों का एलान कर दिया है.

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस बार 128 लोगों को ये सम्मान दिए जाएंगे.

    इस बार 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

    कौन-कौन हैं इस सूची में?

    पद्म विभूषण पाने वाले 4 लोगों में पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, गोरखपुर के गीता प्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका और शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे हैं.

    इनमें से प्रभा आत्रे को छोड़कर बाक़ी तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पद्म भूषण पाने वाले 17 लोगों में इस बार कोरोना वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला और भारत बायोटेक के संस्थापक चेयरमैन कृष्णा एल्ला और उनकी पत्नी सुचिता एल्ला (संयुक्त) भी शामिल हैं.

    उनके अलावा, कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य और पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि भी इस सूची में शामिल हैं.

    कारोबार और तकनीकी जगत के पद्म भूषण पाने वाले अन्य नामों में टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, गूगल के सीईओ सुदंर पिचाई, माइक्रोसॉफ़्ट के चेयरमैन सत्या नडेला और भारतीय मूल के मैक्सिको के वैज्ञानिक संजय राजाराम (मरणोपरांत) शामिल हैं.

    कला जगत में अभिनेता विक्टर बनर्जी, पंजाब की लोक गायिका गुरमीत बावा, अभिनेत्री और लेखिका मधु जाफ़री, शास्त्रीय संगीतकार राशिद ख़ान को भी पद्म भूषण पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा.

    भाला फेंकने वाले पैरा खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, ओडिया साहित्यकार प्रतिभा रे, आध्यात्मिक गुरु और लेखक स्वामी सच्चिदानंद और लेखक वशिष्ठ त्रिपाठी को भी यह सम्मान देने का एलान हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पद्म श्री पाने वाले प्रमुख नाम

    इस बार 107 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिए जाएंगे.

    इनमें ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, भाला फेंकने के पैरा खिलाड़ी सुमित एंटिल, बै​डमिंटन के पैरा खिलाड़ी प्रमोद भगत, वंदना कटारिया, अवनि लेखारा,को पद्म श्री देने का एलान हुआ है.

    वहीं लेखिका नज़मा अख़्तर, अभिनेता और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, समाजशास्त्री शैबाल गुप्ता, लद्दाख के सांसद शेरिंग नामग्याल, गायक सोनू निगम जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं.

  6. अखिलेश यादव का बीजेपी पर आरोप, बोले- 'राज्य के कप्तान और उप कप्तान की छवि आपराधिक'

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ASHOK NATH DEY

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में अपराधियों को टिकट देने का मुद्दा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है .

    अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा टीम के 'कप्तान' और उप कप्तान' की छवि आपराधिक है.'

    कई राजनीतिक विश्लेषकों राय है कि इस बयान के जरिए अखिलेश ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर सवाल उठाने की कोशिश की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने अब तक जिन 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें से 82 की छवि 'आपराधिक' है.

    उन्होंने लखीमपुर की घटना का भी ज़िक्र किया है. लखीमपुर खीरी में अक्टूबर महीने में प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना हुई थी. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे मुख्य अभियुक्त हैं.

    इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने इसे 'गुंडों का गैंग' बताया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. दिल्ली: 24 घंटे में कोरोना के 6,028 नए मामले, 31 की मौत

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली सरकार के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राजधानी में कोरोना संक्रमण के 6,028 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 31 लोगों की मौत हुई है.

    मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब पॉज़िटिविटी रेट 10 फ़ीसदी से थोड़ी ही ज़्यादा है. बीते हफ़्ते के मुक़ाबले नए केस की संख्या और पॉज़िटिविटी रेट में तेज़ी से कमी आई है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय से जारी किए गए रोज़ाना के हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में केवल 57 हज़ार टेस्ट किए गए.

    राज्य के अस्पतालों में फ़िलहाल 2,304 बेड भरे हुए हैं.

    अब दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 42 हज़ार है. उधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में क़रीब 85 हज़ार लोगों का टीकाकरण किया गया है.

  8. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 25 जनवरी 2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. श्रीलंका की अदालत ने 56 भारतीय मछुआरों को छोड़ने का दिया आदेश

    मछुआरे

    इमेज स्रोत, EPA

    श्रीलंका की एक अदालत ने मंगलवार को 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है.

    ये मछुआरे श्रीलंका की जेल में बंद हैं. उन पर आरोप था कि वो भारत की जगह श्रीलंका के समुद्री इलाक़े में मछली पकड़ रहे थे.

    श्रीलंका की नौसेना ने क़रीब महीना भर पहले दिसंबर के मध्य में दक्षिणी मन्नार के समुद्र में इन्हें मछली पकड़ते हुए हिरासत लिया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मामले की सुनवाई उत्तरी जाफ़ना प्रायद्वीप की एक अदालत में हो रही थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विदेश मंत्री ने क्या कहा?

    अदालत का आदेश आने के बाद, श्रीलंका ​में भारत के उच्चायोग ने इस बारे में एक ट्वीट करके जानकारी दी.

    भारतीय उच्चायोग ने लिखा, ''यह जानकर ख़ुशी हो रही है कि यहां की एक अदालत ने 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मामले पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट किया और भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले के प्रयासों की सराहना की.

    एस जयशंकर ने अंग्रेजी और तमिल में लिखा, ''मछुआरों की रिहाई में अहम योगदान देने के लिए भारतीय राजदूत गोपाल बागले और उनकी टीम के अथक प्रयासों की मैं दिल से प्रशंसा करता हूं.''

    भारत और श्रीलंका दोनों देशों के अधिकारियों ने इस आदेश को कंफ़र्म किया है. अधिकारियों ने यह भी बताया है कि अब श्रीलंका की क़ैद में भारत का कोई मछुआरा नहीं है.

    इससे पहले, भारतीय अधिकारियों ने श्रीलंका सरकार से अपील की थी कि वो पकड़े गए मछुआरों को मानवीय आधार पर रिहा कर दें.

  10. यूक्रेन संकट: अलर्ट पर अमेरिकी सैनिक, रूस ने कहा- चिंता बढ़ाने वाला कदम

    व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के 8500 सैनिकों को अलर्ट पर रखने का फ़ैसला 'चिंता का मामला' है.

    अमेरिका ने यूक्रेन संकट को लेकर यूरोप में 8,500 सैनिकों को अलर्ट पर रखा है.

    क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेसकोव ने एक बार फिर दोहराया है कि यूक्रेन संकट को रूस नहीं ​बल्कि अमेरिका और नेटो बढ़ा रहे हैं.

    इससे पहले नेटो ने सोमवार को कहा था कि उसने सुरक्षा बलों को तैयार रखा है और पूर्वी यूरोप में और जहाज और लड़ाकू विमान भेजे जा रहे हैं. रूस ने इसकी कड़ी निंदा की.

    अमेरिका और यूरोप के कई देश रूस यूक्रेन की सीमा पर क़रीब एक लाख सैनिक तैनात करने के रूस के कदम पर सवाल उठाते हैं. वो रूस के इरादों को लेकर सवाल उठाते हैं.

    पश्चिमी देशों का आरोप है कि रूस की योजना यूक्रेन पर हमला करने की है. हालांकि रूस इन आरोपों को ख़ारिज़ करता रहा है.

    रूस की मांग है कि यूक्रेन को कभी नेटो का सदस्य न बनाया जाए और पश्चिमी देशों की सेनाएं पूर्वी यूरोप से वापस चली जाएं, क्योंकि इससे रूस की सुरक्षा को ख़तरा हो सकता है.

    हालांकि पश्चिमी देश रूस की इस मांग को सिरे से नकारते रहे हैं.

  11. केजरीवाल की घोषणा- दिल्ली के हर सरकारी दफ़्तर में लगेगी आंबेडकर और भगत सिंह की फोटो

    भीमराव आंबेडकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एलान किया कि अब से राज्य के सरकारी दफ़्तरों में किसी राजनेता की बजाय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी.

    अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा, ''आज मैं एलान करता हूं कि दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में बीआर आंबेडकर और भगत सिंह की फोटो होगी. अब हम किसी मुख्यमंत्री और नेता की फोटो नहीं लगाएंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि जब दुनिया में इंटरनेट नहीं था, उस समय आंबेडकर ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल आफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की थी. उनसे यह सीखा जा सकता है कि कैसे अपने देश के लिए कुछ बड़ा करने की सोचा जाए.

  12. भ्रष्टाचार पर ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट जारी, जानिए क्या है भारत की रैंकिंग

    ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल

    इमेज स्रोत, Twitter

    दुनिया की जानी मानी संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने मंगलवार को 'करप्शन परेसेप्शन इंडेक्स' (सीपीआई) जारी किया. इस सर्वे में दुनिया के 180 देशों में भ्रष्टाचार के स्तर को बताया गया है.

    अपनी रिपोर्ट को जारी करते हुए सरकारों को संबोधित करते हुए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने ट्विटर पर अपनी बात कही.

    संस्था ने लिखा, ''मीडिया संस्थानों और एनजीओ को बंद करने, मानवाधिकारों के लिए लड़ने और ग़लत कामों का विरोध करने वालों की हत्या करने, नेताओं और पत्रकारों की जासूसी करने से आपके देश का करप्शन परेसेप्शन इंडेक्स नहीं सुधरने वाला. इसके लिए आपको उल्टा चलना होगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत सरकार पर भी मीडिया और एनजीओ पर लगाम लगाने और पत्रकारों सहित कई हस्तियों की जासूसी के आरोप आए दिन लगते रहते हैं.

    बहरहाल इस साल जारी सूची में, भारत की रैंकिंग एक स्थान सुधरकर 180 देशों में 85 हो गई है. हालांकि 100 अंकों के पैमाने पर दिए जाने वाले स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारत के अंक पहले की तरह ही 40 हैं.

    वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का प्रदर्शन सुधरने की बजाय और ख़राब हुआ है. इसकी रैंकिंग इस सूची में 124 से गिरकर अब 140 हो गई है.

    इस साल की सूची में दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन डेनमार्क का रहा और वह नंबर एक पर रहा. दूसरे नंबर पर फिनलैंड, तीसरे पर न्यूज़ीलैंड, चौथे स्थान पर नॉर्वे और पांचवें पर सिंगापुर है.

    सबसे ख़राब हाल दक्षिणी सूडान का रहा है और उसे 180 नंबर रखा गया है. उससे पहले सीरिया, सोमालिया, वेनेज़ुएला और यमन का नंबर आता है.

    पिछले दशक में नहीं हुआ कोई ख़ास सुधार

    संस्था ने कहा है कि दुनिया में भ्रष्टाचार कोरोना काल के पहले जैसा ही है और बीते दो सालों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

    इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि तमाम वादों के बावजूद दुनिया के 131 देशों ने पिछले एक दशक में भ्रष्टाचार से निपटने की दिशा में कोई ख़ास तरक़्क़ी नहीं की है.

    संस्था ने दुनिया में मानव अधिकारों और लोकतंत्र को ख़तरे में बताया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के दो तिहाई देशों को 50 फ़ीसदी से भी कम अंक मिले हैं.

  13. ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल देने की घोषणा की गई है.

    4 राजपूताना राइफ़ल्स में सूबेदार नीरज चोपड़ा ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था.

    नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. गणतंत्र दिवस परेड कल: जानें क्या बदलाव होगा इस बार

    गणतंत्र दिवस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आज़ादी के 75वें साल में हो रहे इस बार के गणतंत्र दिवस में कई नए बदलाव किए गए हैं.

    केंद्र सरकार 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मना रही है, लिहाज़ा इस गणतंत्र दिवस को ख़ास बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

    सबसे बड़ा बदलाव तो ये हुआ है कि अब हर साल गणतंत्र दिवस का आयोजन आठ दिनों तक चलेगा.

    इसके तहत इस आयोजन की शुरुआत 24 जनवरी की बजाय सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन 23 जनवरी से होगी और यह गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी (शहीद दिवस) तक चलेगी.

    और क्या क्या हुए हैं बदलाव?

    1. इस बार के मुख्य परेड में 'शहीदों को शत शत नमन' कार्यक्रम एनसीसी के कैडेट पेश करेंगे. वायुसेना के 75 विमान और हेलfकॉप्टर फ्लाई पास्ट करेंगे. वंदे मातरम नृत्य प्रतियोगिता के ज़रिए देश भर से चुने गए 480 कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे.

    वहीं 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले 'बिटींग द रिट्रीट' परेड के दौरान देश में तैयार 1,000 ड्रोन भाग लेंगे.

    2. परेड का समय भी अब 10 की बजाय 10.30 बजे शुरू होगा. ऐसा इसलिए किया गया है कि जाड़े का मौसम होने के चलते कोहरा या धुंध पहले से शायद कम रहे और लोगों को परेड देखने में सुविधा हो.

    3. कोरोना के चलते दर्शकों की संख्या में बहुत कमी की गई है. इसलिए लोगों को कार्यक्रम में शरीक़ होने के लिए केंद्र सरकार के माईगोव पोर्टल (https://www.mygov.in/rd2022/) पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है. लोग इस साइट पर परेड में भाग लेने वाले दस्ते आदि के प्रदर्शन के लिए वोट भी दे सकते हैं.

    4. इस बार के परेड में केवल दो डोज़ ले चुके वयस्कों और सिंगल डोज़ ले चुके बच्चों को इस कार्यक्रम में आने की अनुमति दी गई है. 15 साल से कम उम्र के बच्चों को यहां आने की अनुमति नहीं होगी.

    5. इस बार के परेड में समाज के कमज़ोर तबके के लोगों को परेड दिखाने के ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं. ऐसे लोगों में ड्राइवर, रिक्शाचालक, मजदूर, सफ़ाई कर्मचारी और फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर शामिल हैं.

    6. अब परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति जाने की बजाय नेशनल वॉर म्यूज़ियम जाएंगे.

    7. इस बार के गणतंत्र दिवस के परेड में देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के साथ 9 मंत्रालयों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा.

  15. विदेशी फंडिंग पर 6000 एनजीओ को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, reuters

    देश में काम कर रहे क़रीब 6 हज़ार एनजीओ का विदेशों से चंदे लेने वाला FCRA लाइसेंस रद्द करने या उसे रिन्यू न करने के केंद्र के फ़ैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया.

    सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के फ़ैसले को चुनौती देने वाली ग़ैर सरकारी संस्थाओं से कहा है कि वे अपनी समस्याओं को पहले केंद्र सरकार के पास लेकर जाएँ, जो क़ानून के अनुसार फ़ैसले लेगी.

    सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की.

    आख़िर क्या है मामला

    मालूम हो कि इस महीने के शुरू में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क़रीब 6,000 ग़ैर सरकारी संस्थाओं पर असर डालने वाला एक अहम फ़ैसला लिया.

    इस फ़ैसले के तहत, सरकार ने 179 संस्थाओं का फ़ॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और 5,789 संस्थाओं का लाइसेंस रिन्यू न करने का फ़ैसला किया.

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की इस कार्रवाई से कई ग़ैर सरकारी संगठन अधर में लटक गए हैं. उसके बाद, अमेरिका स्थित एनजीओ 'ग्लोबल पीस इनिशयटिव' ने इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.

    सरकार की इस कार्रवाई का जिन संगठनों पर सबसे ज़्यादा असर पड़ा, उनमें मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनिरीज़ ऑफ़ चैरिटी, ऑक्सफ़ैम इंडिया, जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसी संस्थाएं हैं.

    साथ ही आंध्र प्रदेश के गुंटूर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मदद से काम करने वाली संस्था सेवा भारती और त्रिपुरा में ईसाई धर्मांतरण के विरोध में काम करने वाली संस्था शांतिकाली मिशन भी शामिल है.

  16. बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह ने कहा- कांग्रेस न वो पार्टी रही और न रही वो सोच

    आरपीएन सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी में बहुत लगन से काम किया, लेकिन कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही और न ही उसकी सोच पहले जैसी रही.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ़ की और जेपी नड्डा के साथ-साथ अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि लोग उनसे बहुत पहले से कहते थे कि आप बीजेपी में क्यों नहीं जाते. आरपीएन सिंह ने कहा- देर आए लेकिन दुरुस्त आए.

    उन्होंने यूपी की योगी सरकार की सराहना की और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बेहतरीन काम किया है. इस मौक़े पर दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी के उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे.

  17. आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल, मोदी, नड्डा और अमित शाह के नेतृत्व पर जताई आस्था

    आरपीएन सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

    दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में उन्हें बीजेपी की सदस्यता दी गई. इस मौक़े पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे.

    उन्होंने पार्टी में शामिल होने से पहले ट्वीट कर लिखा- ये मेरे लिए एक नई शुरुआत है. मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान के लिए तत्पर हूँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेज दिया था. उन्होंने ट्वीट किया था- आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    ऐसी भी रिपोर्टें हैं कि वे पडरौना से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं. पडरौना में आरपीएन सिंह को राजा साहब कहा जाता है. वे वहाँ से विधायक भी रह चुके हैं. उनके पिता कुंवर सीपीएन सिंह भी कुशीनगर से सांसद रह चुके हैं और वे 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा राज्य मंत्री थे. आरपीएन सिंह की पत्नी सोनिया सिंह न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में काम करती हैं.

  18. कांग्रेस विधायक का आरोप- आरपीएन सिंह बीजेपी के साथ मिलकर झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश में थे

    आरपीएन सिंह (फ़ाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस से त्यागपत्र देने पर झारखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है. आरपीएन सिंह झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी भी थे.

    राजेश ठाकुर ने कहा कि ये दुखद है, लेकिन कई प्रभारी आते हैं, चले जाते हैं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता. राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह ने सोच समझकर ही ये फ़ैसला किया होगा. उन्होंने कहा- हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं. हम यही रहेंगे और यहीं मरेंगे. हमारा मानना है कि उनका फ़ैसला ग़लत है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    झारखंड में कांग्रेस की एक विधायक अंबा प्रसाद ने तो ट्वीट पर आरपीएन सिंह पर आरोप लगाया है कि वे एक साल से अधिक समय से बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे.

    उन्होंने लिखा है कि इनके बीजेपी में जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी ख़ुश है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पूर्व केंद्रीय आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्यागपत्र भेजा है. इस त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि वे तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने नरेंद्र मोदी में जताई आस्था

    आरपीएन सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के नेतृत्व में आस्था जताई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. फ़ुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़, आठ की मौत

    स्टेडियम

    इमेज स्रोत, Reuters

    अफ्रीका कप ऑफ़ नेशन्स के एक मैच के दौरान कैमरून के एक फ़ुटबॉल स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में दबकर कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है और कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं.

    इस भगदड़ का जो वीडियो सामने आया है उसमें स्टेडियम के एंट्री गेट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिख रहे हैं. वे चिल्ला रहे हैं और भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ती हुई दिख रही है.

    जिस समय यह हादसा हुआ, वहाँ मौजूद लोगों का कहना है कि मैदान के बाहर भगदड़ का माहौल था क्योंकि हज़ारों की संख्या में प्रशंसक मैच देखने के लिए पहुंचे थे और अंदर घुसने के लिए एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ना चाह रहे थे.

    इस हादसे में जो 38 लोग घायल हुए हैं उनमें से क़रीब सात लोगों की हालत नाज़ुक बनी हुई है.

    न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के हवाले से ख़बर दी गई है कि जिन आठ लोगों की मौत हो चुकी है, उनमें एक बच्चा भी शामिल था.

    इस स्टेडियम की क्षमता 60 हज़ार लोगों की है लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए प्रतिबंध लागू हैं तो इसे 80 फ़ीसदी क्षमता से अधिक नहीं भरा जाना था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मैच अधिकारियों का कहना है कि क़रीब पचास हज़ार लोग स्टेडियम में घुसकर मैच देखने की कोशिश कर रहे थे.

    डच पत्रकार बस्टर एमिल किर्चनर ने बीबीसी को वह बताया जो उन्होंने देखा था.

    उन्होंने कहा, “वहां अफ़रा-तफ़री मची हुई थी. लोग स्टेडियम के बाहर से अंदर आने के लिए चिल्ला रहे थे.”

    उन्होंने बताया, “यह बहुत भरा हुआ था. लोग इधर से उधर दौड़ रहे थे. लोग बाड़ों तक पर चढ़ जा रहे थे. लोग बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ रहे थे.”

    बस्टर ने बीबीसी को बताया कि स्टेडियम में घुसने की कोशिश करने वालों में कई ऐसे भी थे जिनके पास टिकट तक नहीं थी फिर भी वे अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे.