इमरान ख़ान के सलाहकार शहज़ाद अकबर के इस्तीफ़े की वजह क्या है?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के सलाहकार शहज़ाद अकबर ने सोमवार को इस्तीफ़ा दे दिया. एक ट्वीट में उन्होंने इस्तीफ़े की जानकारी दी है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, भूमिका राय and अभय कुमार सिंह

  1. शिवसेना को देवेंद्र फडणवीस की चुनौती: सोनिया, राहुल से बाला साहब के लिए एक ट्वीट करा लें

    देवेंद्र फडणवीस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की टिप्पणी पर बयानबाज़ी तेज़ होने लगी है. शिवसेना के संजय राउत और एनसीपी के नवाब मलिक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "जिस प्रकार का भाषण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है, उससे लगता है कि कहीं न कहीं वह आहत हैं अपनी पार्टी के चौथे नंबर पर जाने से और उसका ग़ुस्सा भाजपा पर निकाल रहे हैं. होना तो यह चाहिए था कि वह राज्य के सवालों और दिक़्क़तों पर बोलते."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पार्टी के संस्थापक और अपने पिता बाल ठाकरे के 96वें जन्मदिन पर शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए रविवार को उद्धव ठाकरे ने कहा था कि भाजपा से गठबंधन करके 25 साल बर्बाद हो गए. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने तो यहाँ तक कह दिया कि महाराष्ट्र में बीजेपी को शीर्ष पर पहुँचाने वाली उनकी ही पार्टी है. उन्होंने पार्टी प्रमुख की इस राय से सहमति जताई कि बीजेपी सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे शिवसेना को याद दिलाना चाहते हैं कि जब उसका जन्म नहीं हुआ था, उस समय मुंबई में बीजेपी का कॉरपोरेटर था. उन्होंने कहा कि जब तक शिवसेना बीजेपी के साथ थी, वो या तो नंबर एक या नंबर दो पर रहती थी, लेकिन आज वो नंबर चार पर आ गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैं शिवसेना को चुनौती देता हूँ कि वे बालासाहब ठाकरे के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से एक ट्वीट करा लें, जिनके साथ वे बैठे हुए हैं. आपने राम मंदिर के दौरान सिर्फ़ भाषण दिए, जबकि हमने डंडे और गोलियाँ खाईं.

  2. राहुल द्रविड़ को आई हार्दिक और रवींद्र जडेजा की याद

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट के बाद वनडे सिरीज़ भी गँवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया है कि वनडे टीम में संतुलन की कमी थी. तीन वनडे की सिरीज़ भारत 3-0 से हार गया है. जबकि टेस्ट में भारत 2-1 से हारा था.

    राहुल द्रविड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तीसरे वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा कि वनडे टीम संतुलित नहीं थी क्योंकि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी टीम में नहीं थे. द्रविड़ ने कहा कि वनडे टीम को संतुलित करने वाले कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं थे और इसका असर पड़ा. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ये खिलाड़ी टीम में वापस आएँगे और टीम संतुलित होगी. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल ने की. कोच द्रविड़ ने कहा कि केएल राहुल ने ठीक काम किया ख़ासकर वैसी स्थिति में जब टीम में कई खिलाड़ी नहीं थे.

  3. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस

    परेड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र आम लोगों के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से ज़रूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

    दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और दिल्ली पुलिस की सुरक्षा जाँच में पूरा सहयोग करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लोगों से अपील की गई है कि वे-

    - तय समय पर ही समारोह स्थल पर पहुँचें.

    - गणतंत्र दिवस समारोह देखने पहुँचने वाले आगंतुकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित जगह पर ही बैठें.

    - समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना की दोनों डोज़ लगी होनी चाहिए.

    - वैक्सीन प्रमाण पत्र साथ में होना अनिवार्य है.

    - इस वर्ष कार्यक्रम में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को आने की अनुमति नहीं होगी.

  4. 'उद्धव का फ़ैसला बाल ठाकरे की आत्मा को कचोटता होगा'

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा से गठबंधन को 25 साल की बर्बादी बताकर बाला साहब के निर्णय को चुनौती दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, " सत्ता के मोह में शिवसेना आज जिस तरह देश तोड़ने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली शक्तियों की गोद में जा बैठी है, उससे निश्चित ही बाला साहब की आत्मा जार-जार रो रही होगी." नरोत्तम मिश्र ने कहा कि शिवसेना के लोगों को अपने वर्तमान नेतृत्व पर विचार करना चाहिए.

    उन्होंने कहा- जिन लोगों से ज़िंदगी भर ठाकरे जी लड़े, चाहे वो कांग्रेस हो या तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग हों, उन सभी से कुर्सी के मोह में उद्धव ठाकरे जी ने समझौता कर लिया. उन्होंने कहा कि ये घटनाएँ ठाकरे जी की आत्मा को कचोटती होंगी.

  5. विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका की तस्वीर वायरल होने पर क्या कहा

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ खेले गए तीसरे वनडे में अनुष्का वामिका दिखे थे. तस्वीर को लेकर अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है.

    विराट कोहली का बयान
    अनुष्का शर्मा

    इमेज स्रोत, Anushka Sharma Instagram

  6. बीजेपी ने अपने गठबंधन के दलों को बर्बाद किया है: एनसीपी

    नवाब मलिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीजेपी के सहयोगी के रूप में 25 साल बर्बाद करने वाले बयान पर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की भी प्रतिक्रिया आई है. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि जिन भी पार्टियों ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है, धीरे-धीरे बीजेपी ने उसे बर्बाद कर दिया है. नवाब मलिक ने कहा- अपने धर्म पर गर्व करना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे धर्मों के प्रति नफ़रत फैलाना अच्छी बात नहीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रविवार को शिवसेना के संस्थापक और अपने पिता बाल ठाकरे के 96वें जन्मदिन पर शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना ने भाजपा के सहयोगी के तौर पर 25 साल बर्बाद किए.

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने बीजेपी के साथ इसलिए गठबंधन किया था ताकि हिंदुत्व के एजेंडा को आगे बढ़ाए, लेकिन पार्टी ने कभी सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया.

    पार्टी के सांसद संजय राउत ने भी कहा कि बीजेपी हिंदुत्व का इस्तेमाल सिर्फ़ सत्ता के लिए करती है.

    महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर लड़ा था. लेकिन चुनावी नतीजों के बाद सीएम पद की मांग को लेकर बीजेपी और शिवसेना में दरार आ गई. बाद में शिवसेना ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई. इस समय शिवसेना के उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम हैं.

  7. शोएब अख़्तर ने कहा- मैं विराट की जगह होता, तो कभी शादी ना करता

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विराट कोहली के क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट की कप्तानी से हटने और बोर्ड और उनके बीच के संबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख़्तर का कहना है कि विराट कोहली पर निश्चित तौर पर प्रदर्शन का दबाव है.

    विराट कोहली और चयन समिति के फ़ैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर ने कहा है कि मैं चाहता था कि जब वह 120 सेंचुरी बना लें, तब शादी करें.

    उन्होंने आगे कहा कि अगर वह भारत में होते और उनका रुतबा भी विराट कोहली की ही तरह होता तो वे कभी शादी नहीं करते.

    उन्होंने कहा, "मैं अपनी ज़िम्मेदारियों को कभी भी नहीं बढ़ाता."

    हालाँकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि शादी करना विराट का निजी फ़ैसला है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विराट कोहली ने बीते दिनों टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था.

    विराट कोहली की इस घोषणा के लगभग एक महीने पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ से पहले विराट कोहली को वन-डे की कप्तानी से हटाया था.

    इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फ़ैसला किया था.

    इस बीच उनके और बोर्ड के बीच गतिरोध और सब कुछ ठीक ना होने की ख़बरें भी लगातार आती रहीं.

  8. ...तो देश में शिवसेना का पीएम होता: संजय राउत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी को शीर्ष पर लेकर आई थी.

    पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ने कहा- बाबरी के बाद उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी. अगर हमने उस समय चुनाव लड़ा होता, तो देश में शिवसेना का पीएम होता. लेकिन हमने बीजेपी के लिए ये छोड़ दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि बीजेपी हिंदुत्व का इस्तेमाल सिर्फ़ सत्ता के लिए करती है. महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर लड़ा था. लेकिन चुनावी नतीजों के बाद सीएम पद की मांग को लेकर बीजेपी और शिवसेना में दरार आ गई.

    बाद में शिवसेना ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई. इस समय शिवसेना के उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम हैं.

    रविवार को शिवसेना के संस्थापक और अपने पिता बाल ठाकरे के 96वें जन्मदिन पर शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना ने भाजपा के सहयोगी के तौर पर 25 साल बर्बाद किए.

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने बीजेपी के साथ इसलिए गठबंधन किया था ताकि हिंदुत्व के एजेंडा को आगे बढ़ाए, लेकिन पार्टी ने कभी सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया.

  9. ऑस्ट्रेलियाई ओपेन: पेंग शुआई से जुड़ी टी-शर्ट पहनने पर रोक, पूर्व खिलाड़ी ने जतायी आपत्ति

    पेंग शुआई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रिटायर्ड टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने ऑस्ट्रेलियाई ओपेन के दौरान चीनी खिलाड़ी पेंग शुआई के समर्थन वाली टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाने के फ़ैसले की निंदा की है.

    शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपेन के एक मैच के दौरान दर्शक-दीर्घा में बैठे एक शख़्स को सुरक्षाकर्मी ने अपनी टी-शर्ट उतारने के लिए कहा. उस शख़्स की टी-शर्ट पर लिखा हुआ था- पेंग शुआई कहां हैं?

    चीन की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में शामिल शुआई ने कुछ महीनों पहले एक शीर्ष चीनी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.जिसके बाद कई हफ़्तों तक वह नज़र नहीं आयीं.

    नवंबर महीने में एक मेल सामने आने की बात कही गयी थी और दावा किया गया था कि वह मेल पेंग शुआई ने ही भेजा है और उनकी ओर से अधिकारी पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा कहा गया है.

    दुनियाभर में तमाम लोगों ने इस मेल की प्रमाणिकता पर संदेह जताया और पेंग की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऑस्ट्रेलियन ओपन की आयोजक संस्था का कहना है कि पेंग की सुरक्षा उनकी प्राथमिक चिंता है. हालांकि उन्होंने टी-शर्ट उतारने को कहने और बैनर को ज़ब्त करने की कार्रवाई का बचाव किया है.

    एक बयान में कहा गया है कि हमारी एंट्री टिकट्स की शर्तों के अनुसार,हम ऐसे कपड़े, बैनर की अनुमति नहीं देते हैं जो कमर्शियल या पॉलीटिकल हों.

    एक ट्वीट करके पूर्व खिलाड़ी ने इस फ़ैसले को दुखद बताया है.

  10. कोरोना महामारी: भारत में बीते 24 घंटों में संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,06,064 नए मामले सामने आये हैं. जोकि पिछले दिन आए आंकड़ों की तुलना में 27 हज़ार 469 कम हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कारण 439 लोगों की जान गयी है वहीं 2,43,495 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

    देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गयी है जबकि रोजाना की पॉज़ीटिविटी दर 20.75 फ़ीसद है.

  11. तालिबान सदस्यों की पश्चिमी देशों के अधिकारियों संग बैठक आज

    तालिबान नेता

    इमेज स्रोत, EPA

    तालिबान के सदस्य नॉर्वे में पश्चिमी देशों के अधिकारियों के साथ आज बैठक करेंगे.

    अफ़ग़ानिस्तान में नियंत्रण हासिल करने के बाद से पश्चिमी देशों के अधिकारियों संग तालिबान सदस्यों की होने वाली यह पहली भेंट है.

    इस तीन दिवसीय बैठक में मानवाधिकारों और मानव-त्रासदी जैसे मुद्दों पर ख़ासतौर पर चर्चा होने की उम्मीद है.

    संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में क़रीब 95 फ़ीसद आबादी के पास पर्याप्त खाना नहीं है.

    हालांकि यूरोप में कुछ लोग तालिबान के साथ हो रही इस बैठक का विरोध भी कर रहे हैं. कुछ जगहों पर प्रदर्शन भी किये जा रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि तालिबान के साथ यह बैठक करके उन्हें तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए.

    रविवार को, तालिबान सदस्यों ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात की, हालांकि उनके बीच किन मुद्दों पर बात हुई और क्या बात हुई इसका ब्योरा अभी तक सामने नहीं आया है. एक महिलावादी कार्यकर्ता जमीला अफ़ग़ानी ने एएफ़पी से कहा कि उनसे बातचीत में संभावना तो दिखाई दी है. उन्होनें कहा, “देखते हैं कि वे आगे क्या करते हैं, जैसा की उन्होंने करने की बात की है.”

    माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली तालिबान सदस्यों और यूरोपीय अधिकारियों की बैठक सबसे अहम होगी. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि तालिबान निश्चित तौर पर उस अरबों डॉलर रकम को देने के लिए अनुरोध करेगा जिस पर फिलहाल रोक है.

  12. चीन ने ब्रिटेन को दी चेतावनी लेकिन क्यों?

    ऑकस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने रविवार को ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह कोल्ड-वॉर प्लेबुक का पालन ना करे क्योंकि आगे चलकर इसका कोई परिणाम नहीं निकलने वाला है.

    दरअसल, इससे पहले ब्रिटेन के शीर्ष अधिकारियों ने और रक्षा मामलों के जानकारों ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों से बात की थी और AUKUS को आगे बढ़ाने पर ज़ोर दिया था और रूस-चीन का मुक़ाबला करने के लिए एक वैचारिक गुट के संयोजन की बात की थी.

    ब्रिटेन के इस क़दम के बाद चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है.

    AUKUS एक ऐतिहासिक सुरक्षा समझौता है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इस समझौते के पीछे अमेरिका का उद्देश्य चीन के इस क्षेत्र में बढ़ते दबदबे को कम करना बताया जा रहा है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    चीन ने AUKUS के गठन के बाद इसकी निंदा की थी और कहा था कि यह 'बेहद ग़ैर ज़िम्मेदाराना' और 'संकीर्ण सोच वाला' है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीजन ने कहा था कि यह गठबंधन 'क्षेत्रीय शांति को गंभीर रूप से नुक़सान पहुंचाएगा और हथियारों की दौड़ को बढ़ाएगा.'

    ग्लोबल टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़, ब्रिटेन कई मामलों पर चीन के साथ गतिरोध की स्थिति में है और एक तरह से वह अमेरिकी रणनीति का पालन करता हुआ दिखाई दे रहा है.

    ग्लोबल टाइम्स की ख़बर के अनुसार, ब्रिटेन का यह क़दम ना सिर्फ़ यह दिखाता है कि बोरिस जॉनसन का प्रशासन स्थानीय मुद्दों से लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रहा है बल्कि यह ब्रिटेन के विदेश मंत्री लिज़ ट्रास की महत्वाकांक्षा को भी दिखाता है.

  13. यूक्रेन तनाव: अमेरिका ने दूतावास कर्मचारियों के परिवारों को देश छोड़ने को कहा

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने यूक्रेन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच वहां रह रहे अपने दूतावास कर्मचारियों के परिजनों को लौटने का आदेश जारी किया है.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसके साथ ही उन स्टाफ़ सदस्यों को भी यूक्रेन छोड़ने की अनुमति दे दी है जिनका फ़िलहाल वहां बने होना बहुत आवश्यक नहीं है.

    साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों को भी वहां से निकलने पर विचार करने को कहा है.

    एक बयान में कहा गया है कि ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि रूस, यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है. इस रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए ही यह आदेश जारी किया गया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    हालांकि रूस ने इन दावों को सिरे से नकारते हुए हमले की बात का खंडन किया है.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवायज़री के मुताबिक़, “ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि रूस, यूक्रेन के ख़िलाफ़ बड़ी सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है.”

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

    जारी की गई इस एडवायज़री में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा के लिहाज से परिस्थितियां बेहद अप्रत्याशित हैं और महज़ एक छोटी-सी सूचना के साथ ही स्थिति भयावह हो सकती है.

    मौजूदा समय में यूक्रेन की सीमा पर अनुमानत: एक लाख रूसी सैनिक तैनात हैं.

    नाटो के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है इस तैनाती से यूरोप में एक नये संघर्ष का ख़तरा है.

    ब्रितानी सरकार ने चौंकाते हुए औपचारिक बयान जारी कर कहा है कि रूस यूक्रेन की सत्ता में मॉस्को समर्थक नेता को बिठाना चाहता है.

    ब्रिटेन का यह बयान ऐसा समय में आया है जब यूक्रेन को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है. ब्रिटेन ने कहा कि अगर रूस सैन्य कार्रवाई करता है तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.