INDvSA: दक्षिण अफ़्रीका ने जीता पहला वनडे, भारत को 31 रन से हराया
दक्षिण अफ़्रीका से मिली 297 रन की चुनौती के जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बना सकी.
लाइव कवरेज
मानसी दाश, कीर्ति दुबे and मोहम्मद शाहिद
ईवीएम के इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट
इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल को चुनौती देने वाली एक याचिका पर विचार करने के लिए सहमति व्यक्त कर दी.
चीफ़ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील एमएल शर्मा की दलीलें सुनीं, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में ये याचिका दायर की है.
शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 61ए, जो ईवीएम के इस्तेमाल की अनुमति देती है, संसद में पारित नहीं की गई थी और इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता है.
उन्होंने मांग की है कि ईवीएम से हुए चुनाव को रद्द किया जाए और आगामी विधानसभा चुनावों को भी बैलेट पेपर से कराया जाए.
इमेज स्रोत, AFP
पीठ ने कहा है कि वह इस याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगी.
उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में अगले महीने यानी फरवरी से विधानसभा चुनाव होने हैं.
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को लेकर कहा है कि पीठ देखेगी कि याचिका में सुनवाई की कितनी क्षमता है. अगर याचिका समुचित और उचित पाई गई तो कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा.
अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर बोले अखिलेश यादव
इमेज स्रोत, @samajwadiparty
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस
कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान उन्होंने अपनी संबंधी अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल
होने पर भी बात की.
उन्होंने कहा कि वो सबसे पहले अपर्णा यादव को बधाई और
शुभकामनाएं देंगे. उन्होंने कहा, “हमें ख़ुशी इस बात की
है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि हमारी
विचारधारा वहां पर (बीजेपी में) पहुंचेगी और संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम होगा.”
उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि क्या मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद
के बाद अपर्णा यादव बीजेपी में गई हैं? इस सवाल पर अखिलेश यादव
ने कहा कि ‘नेताजी ने उन्हें समझाने
की बहुत कोशिश की.’
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा, “टिकट अभी पूरे नहीं बंटे
हैं और टिकट किसको मिलना है और किसको नहीं मिलेगा ये क्षेत्र, जनता और हमारी इंटर्नल
सर्वे रिपोर्ट पर निर्भर करता है. समाजवादी पार्टी ने जिन नेताओं को जोड़ा है उनका
व्यापक जनाधार है और आज ज़रूरत और राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से समाजवादी पार्टी का कोई मुक़ाबला नहीं कर सकता है.”
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने
कहा कि वो अगर चुनाव लड़ते हैं तो पहले आज़मगढ़ की जनता से आशीर्वाद लेंगे. अखिलेश
यादव आज़मगढ़ से लोकसभा के सदस्य हैं.
अपर्णा यादव बीजेपी में हुईं शामिल
वीडियो कैप्शन, अपर्णा यादव बीजेपी में हुईं शामिल
समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है.
अमेरिका से मुक़ाबले के लिए ईरान की अब रूस के साथ क्या है रणनीति?
....में
Author, बीबीसी मॉनिटरिंग
पदनाम, .
इमेज स्रोत, EPA/ABEDIN TAHERKENAREH
ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के अध्यक्ष अली शमख़ानी ने कहा है कि ईरान के साथ रूस के मज़बूत होते रिश्तों से अमेरिका के एकतरफा रवैये पर लगाम लगेगी.
मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी के मॉस्को दौरे के मौक़े पर एक ट्वीट कर अली शमख़ानी ने लिखा, "क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रूस के साथ ईरान के सहयोग से, अमेरिका अपनी एकतरफा नीतियों को कमज़ोर होता देखेगा. ईरान और रूस के बीच लंबे वक्त का आर्थिक सहयोग आने वाले वक्त में सफल अनुभव की नींव तैयार कर सकता है."
इब्राहीम रईसी दो दिन की यात्रा पर बुधवार को रूस जा रहे हैं.
रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19 जनवरी को ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात करेंगे.
इमेज स्रोत, Getty Images
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं में व्यापार और आर्थिक परियोजनाओं समेत द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी. मुलाक़ात के दौरान 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते के प्रति ईरान की प्रतिबद्धता पर भी बात होगी.
इब्राहीम रईसी के सत्ता में आने के बाद से पूर्वी मुल्कों की तरफ हाथ बढ़ाने के लिए ईरान की आलोचना होती रही है.
ईरान ने बीते साल मार्च में चीन के साथ ऊर्जा, सुरक्षा, ढांचागत विकास और कम्युनिकेशन्स के सेक्टर में समझौता किया था.
ये सौदा 20 साल से अधिक के वक्त का था. अमेरिका ने इसकी कड़ी आलोचना की थी.
माना जा रहा है कि ईरान रूस के साथ भी इसी तरह समझौता करना चाहता है.
रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- अगर बेटे को टिकट मिला तो इस्तीफ़ा दे दूंगी
वीडियो कैप्शन, रीता बहुगुणा जोशी बोलीं, अगर बेटे को टिकट मिला तो इस्तीफ़ा दे दूंगी
उत्तर प्रदेश से ऐसी ख़बरें हैं कि रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, दक्षिण अफ़्रीका ने पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का किया फ़ैसला
इमेज स्रोत, BCCI
बोलैंड पार्क में आज से शुरू हो रही वनडे सीरीज़ के पहले
मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला
लिया है.
वेंकटेश अय्यर भारत की ओर से वनडे मैच में पदार्पण कर रहे
हैं और टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में है.
भारत ने अपने अंतिम 11 खिलाड़ियों की सूची जारी की है
जिसमें शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत
(विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, आर
अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युज़वेंद्र चाहल शामिल
हैं.
रूस के हमले का डर, अमेरिका के विदेश मंत्री यूक्रेन पहुंचे
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
यूक्रेन पर रूस के संभावित
हमले के मद्देनज़र अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बुधवार को यूक्रेन पहुंचे
हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री
शुक्रवार को जिनेवा में अपने रूसी समकक्ष के साथ मुलाक़ात करने जा रहे हैं. ऐसी
आशंकाएं जताई गई हैं कि अमेरिका फिर एक बार रूस को चेतावनी देने वाला है कि अगर
उसने तनाव कम नहीं किया तो उसको आर्थिक रूप से इसका परिणाम झेलना होगा.
वहीं, रूस ने ख़ारिज किया है
कि उसकी यूक्रेन पर हमले की कोई योजना है. रूस ने कहा है कि उसके एक लाख से अधिक
सैनिक सीमा पर तैनात हैं.
यूक्रेन के रक्षा मंत्री
ओलेक्सी रेज़निकोफ़ ने पश्चिमी देशों की सरकारों से निवेदन किया है कि वो रूस पर
तुरंत प्रतिबंध लगाएं ताकि उसको हमले से रोका जा सके क्योंकि एक हमला बहुत महंगा
साबित हो सकता है.
इमेज स्रोत, EPA
उन्होंने बीबीसी से बातचीत
में कहा है कि रूस के हमले से ख़ून बहेगा और यूरोप में शरणार्थी संकट पैदा हो सकता
है.
यूक्रेन की राजधानी कीव
पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ
चर्चा करेंगे लेकिन उससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री अपने ब्रिटिश, जर्मन और
फ़्रेंच समकक्षों के साथ चर्चा करेंगे.
मंगलवार को अमेरिका के
अधिकारियों ने कहा था कि रूस ‘किसी भी मौक़े’ पर हमला शुरू कर सकता है.
व्हाइट
हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पत्रकारों से कहा था कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के
नज़दीक एक लाख से अधिक सैनिक तैनात किए हैं जिससे ‘एक बेहद ख़तरनाक स्थिति’ पैदा हो गई है.
Live: पंजाब में शिक्षक क्यों हैं नाराज़?, जालंधर से बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा (कैमरा- मयंक)
खाड़ी के इस्लामिक देशों में चीन की बढ़ती दिलचस्पी
वीडियो कैप्शन, खाड़ी के इस्लामिक देशों में चीन की बढ़ती दिलचस्पी
चीन की मौजूदगी पूरी दुनिया में बढ़ रही है लेकिन हाल के दिनों में उसकी दिलचस्पी मध्य-पूर्व के इस्लामिक देशों में और बढ़ी है.
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमिराब्दोल्लाहिअन 14 जनवरी को अपने पहले चीन दौरे पर गए थे.
चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाक़ात के बाद ईरानी विदेश मंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि पिछले साल 'ईरान-चाइना 25-इयर कोऑपरेशन प्रोग्राम' पर हस्ताक्षर हुआ था और अब इसे लागू करने की बारी है.
चीन ने इससे पहले ओमान और क़तर के विदेश मंत्री की आगवानी की थी. इसके अलावा गल्फ़ अरब देशों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया था. सऊदी अरब के विदेश मंत्री 10 जनवरी को चीनी विदेश मंत्री से मिले थे.
भारत से आने-जाने वाली निर्धारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फ़रवरी तक बढ़ाया गया
इमेज स्रोत, PETRAS MALUKAS/AFP
नागर विमानन मंत्रालय के महानिदेशक ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि "भारत से आने-जाने वाली निर्धारत अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल यात्री सेवाओं पर लगा प्रतिबंध 28 फरवरी 2022 को रात 11.59 बजे तक लागू रहेगा."
समाचार एजेंसी एएनआई ने इस सर्कुलर के हवाले से कहा है कि ये पाबंदी मालवाहक जहाज़ों पर नहीं होगी और जिन उड़ानों की इजाज़त डीजीसीए देगी वो भी इसके दायरे से बाहर होंगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, गोवा में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे अमित पालेकर
इमेज स्रोत, Aam Aadmi Party
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम
आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गोवा के लिए पार्टी के
मुख्यमंत्री पद की घोषणा की.
उन्होंने बताया कि अमित पालेकर आम
आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.
उन्होंने कहा कि ‘यह पढ़े-लिखे शख़्स हैं, गोवा का बच्चा-बच्चा इन्हें जानता है. गोवा में
कोरोना के वक्त इन्होंने हर जाति-धर्म के लोगों की सेवा की, ये नया चेहरा हैं और इन्होंने आज तक राजनीति नहीं की है.’
अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और भंडारी समुदाय से आते हैं.
INS रणवीर पर हुए धमाके में मारे गए नाविकों के बारे में नौसेना ने बताया
इमेज स्रोत, Getty Images
मुंबई में नेवल डॉकयार्ड पर मंगलवार को आईएनएस रणवीर पर हुए धमाके में मारे गए
नाविकों की पहचान नौसेना ने जारी की है.
नौसेना ने बयान जारी करते हुए बताया है कि इस घटना में नौसेना के तीन कर्मियों
की मौत हुई है और 11 कर्मी घायल हुए हैं.
बयान में नौसेना ने कहा है, “नेवल
डॉकयार्ड मुंबई पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें आईएनएस रणवीर के इंटर्नल
कंपार्टमेंट में हुए धमाके में तीन नौसैनिक घायल हुए थे जिसके बाद उनकी मौत हो गई.”
“जहाज़ के क्रू ने त्वरित कार्रवाई करते
हुए स्थिति को नियंत्रण में पा लिया. किसी बड़े नुक़सान की ख़बर नहीं है.”
नौसेना के प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल ने इस घटना में मारे गए नाविकों की तस्वीर
ट्वीट करते हुए लिखा है कि नौसेना
प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने मारे गए लोगों के
परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस ट्वीट में बताया गया है कि मारे गए लोगों में एमसीपीओ वन
कृष्ण कुमार, एमसीपीओ टू सुरिंदर कुमार और एमसीपीओ टू एके सिंह शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया है कि यह घटना मंगलवार की शाम साढ़े
चार बजे हुई थी.
नवंबर 2021 में क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन तैनाती के तहत ईस्टर्न नेवल
कमांड से आईएनएस रणवीर को भेजा गया था और उसे जल्द ही अपने बंदरगाह पर लौटना था.
रक्षा मंत्रालय
ने बयान में बताया है कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन कर
दिया गया है.
संयुक्त राष्ट्र में मुंबई बम धमाकों का भारत ने क्यों किया ज़िक्र
इमेज स्रोत, @INDIAUNNEWYORK
इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति
संयुक्त राष्ट्र में
भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर अपनी बात रखी है. भारत ने मंगलवार को 1993
मुंबई बम धमाकों के मुख्य अभियुक्त दाऊद इब्राहिम का नाम लिए बग़ैर कहा कि इस घटना
के अपराधियों को न केवल एक राष्ट्र ने सुरक्षा दी बल्कि उन्होंने पांच सितारा मेहमाननवाज़ी
का आनंद भी लिया.
ग़ौरतलब है कि भारत दावा
करता रहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छिपा हुआ है. अगस्त 2020 में पाकिस्तान ने एक अधिसूचना में बताया था कि कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर है और उसने दाऊद पर आर्थिक प्रतिबंध लागू किए हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र में ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल
द्वारा आयोजित इंटरनेशनल काउंटर टेररिज़्म कॉन्फ़्रेंस 2022 के दौरान संयुक्त
राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ये बात कही है.
उन्होंने कहा, “1993 मुंबई बम ब्लास्ट के ज़िम्मेदार क्राइम सिंडिकेट को न केवल एक राष्ट्र ने
सुरक्षा दी बल्कि पांच सितारा मेहमाननवाज़ी का उन्होंने आनंद भी लिया.”
इमेज स्रोत, Getty Images
तिरुमूर्ति ने इस सम्मेलन
के दौरान कहा कि ‘बीते दो सालों के दौरान देखा गया है कि कई सदस्य
राष्ट्र अपने राजनीतिक, धार्मिक और अन्य उद्देश्यों पर ध्यान दे रहे हैं, जिसके
तहत वो आतंकवाद को श्रेणीबद्ध कर रहे हैं, जैसे कि नस्लीय और जातीय प्रेरित हिंसक
चरमपंथ, हिंसक राष्ट्रवाद, दक्षिणपंथी चरमपंथ, आदि. ये तरीक़ा कई कारणों से बहुत
ख़तरनाक है.’
उन्होंने कहा कि हाल ही
में स्वीकार किए गए ग्लोबल काउंतर टेररिज़्म स्ट्रेटेजी के सभी सिद्धांतों के ये
ख़िलाफ़ है जिसे सभी संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने स्वीकार किया था, जो साफ़तौर
पर किसी भी रूप में आतंकवाद की निंदा करता है.
तिरुमूर्ति ने कहा कि “किसी भी प्रकार के आतंकवाद को
सही नहीं ठहराया जा सकता है. यह हमें 9/11 के पहले के काल में ले जाएगा
जब आतंकवादपर ‘आपका आतंकवाद’
और ‘मेरा आतंकवाद’ का ठप्पा लगाया जाता था और यह बीते दो दशकों के हमारे
साझा लाभ को मिटा देगा.”
ब्रेकिंग न्यूज़, बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, कहा- राष्ट्र धर्म सबसे ज़रूरी
इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अपर्णा यादव पार्टी में शामिल हुईं.
पार्टी का हाथ थामने के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपर्णा यादव ने कहा कि "मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित रही हूं. स्वच्छ भारत जैसे बीजेपी के अभियानों से हमेशा प्रभावित रही हूं. मेरे लिए राष्ट्रधर्म सबसे ज़रूरी है और मैं उसी राह पर निकली हूं."
वहीं संवाददाता सम्मेलन में मौजूद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि "समय-समय पर अपर्णा यादव ने जो अपने विचार मीडिया के सामने रखे हैं वो विचार मुझे भाजपाई ही लगते थे. वो बीजेपी परिवार के लिए उपयुक्त नेत्री हैं. बहुत दिनों से चल रही चर्चा के बाद आज उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फ़ैसला किया है. मैं उनका स्वागत करता हूं."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उनके भाजपा में शामिल होने को समाजवादी पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है.
अपर्णा बिष्ट यादव मुलायम सिंह के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं.
2017 विधानसभा चुनाव से पहले भी अपर्णा ने बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ातें की थी, जिसके बाद इस तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि वो बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.
कोरोना किट से घर बैठे टेस्ट करना कितना सही
वीडियो कैप्शन, कोरोना किट से घर बैठे टेस्ट करना कितना सही
कोरोना की तीसरी लहर के बीच कोरोना टेस्ट किसे करवाना चाहिए और किसे नहीं - इस बारे में भारत सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं.
अब अगर आपको कोरोना के लक्षण नहीं है और आप बस टेस्ट इस वजह से कराना चाहते हैं या आप हाल फिलहाल में ऐसे किसी के सम्पर्क में आए हैं जो कोविड पॉज़िटिव रहा है तो आपको टेस्ट कराने की ज़रूरत नहीं है.
लेकिन अगर आपको दूसरी बीमारी है और आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है तो आप कोरोना टेस्ट करा सकते हैं.
भारत सरकार की नई गाईडलाइन के मुताबिक़ होम आइसोलेशन के दिन पूरे होने के बाद या फिर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के वक़्त या फिर एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा के वक़्त भी कोविड19 टेस्ट कराने की ज़रूरत नहीं है.
दूसरी तरफ़ आंकड़े बता रहे हैं कि रोज़ाना बढ़ते नए मामलों के बीच घर पर टेस्ट किट लाकर कोरोना जाँच करने वालों की तादाद दिनों दिन बढ़ती जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,82,970 नए मामले दर्ज
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,82,970 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कल से 44,889 ज़्यादा हैं, वहीं कोरोना के कारण 441 मौतें हुई हैं.
इसके साथ ही देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 18,31,000 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रायल के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण के कुल 8,961 मामले दर्ज किए गए हैं.
विजय माल्या हारे केस, बैंक ज़ब्त कर सकता है लंदन का उनका घर
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय बैंकों का कर्ज़ बिना चुकाए देश छोड़ने वाले व्यापारी विजय माल्या यूके हाई कोर्ट में एक महत्वपूर्ण केस हार गए हैं. इसके बाद कोर्ट ने कहा है कि लंदन का उनका घर अब बैंक ज़ब्त कर सकता है.
स्विस बैंक यूबीएस के साथ चल रहे इस विवाद की सुनवाई मंगलवार को वर्चुअली हुई थी.
फ़ैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि "बैंक का लिया 2.04 करोड़ ब्रितानी पाउंड का कर्ज़ चुकाने के लिए माल्या परिवार को और वक्त देने की कोई ठोस वजह नहीं है. दूसरे पक्ष की दलील उचित है, उन्हें और समय देने से कोई लाभ होगा ऐसा नहीं लगता."
जज ने विजय माल्या की गुज़ारिश खारिज करते हुए कहा कि "इस मामले में अपील की इजाज़त नहीं दी जाती और इसका मतलब स्पष्ट है कि इस मामले में स्टे का आदेश नहीं दिया जा सकता."
कोर्ट के आदेश के बाद बैंक अब इस संपत्ति को ज़ब्त कर अपने कर्ज़ की भरपाई की कार्रवाई कर सकता है. बैंक के वकील का कहना है कि बैंक जल्द से जल्द कोर्ट के आदेश का पालन करेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विजय माल्या की इस संपत्ति को कोर्ट में 'बेहद मूल्यवान संपत्ति' बताया गया है जिसकी 'क़ीमत लाखों पाउंड हो सकती है.' माल्या की कंपनी रोज़ कैपिटल वेंचर्स ने इस घर को गिरवी रख यूबीएस बैंक से कर्ज़ लिया था.
माना जा रहा है कि लंदन के रीजेंट पार्क के पास मौजूद 18/19 कॉर्नवॉल टेरैस के इस घर में विजय माल्या की 95 वर्षीय मां ललिता रहती हैं.
इससे पहले इस मामले में मई 2019 को कोर्ट ने माल्या को कर्ज़ चुकाने के लिए 30 अप्रैल 2020 तक का वक्त दिया था. उसके बाद कोविड-19 महामारी के चलते जो आपात नियम लागू हुए उसके तहत बैंक इस मामले को क़ानूनी तौर पर आगे नहीं बढ़ा सका था.
विजय माल्या मार्च 2016 को भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे. उन पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी किंगफ़िशर एयरलाइन कंपनी के लिए बैंकों से क़र्ज़ लिया और उसे बिना चुकाए वो विदेश चले गए.
क़र्ज़ की यह रकम क़रीब 10 हज़ार करोड़ रुपए बताई जाती है. किंगफ़िशर एयरलाइन ख़स्ताहाल होने के बाद बंद हो चुकी है.
सऊदी अधिकारियों ने कहा- सोशल मीडिया पर अफ़वाह फैलाई तो होगी जेल
....में
Author, सेबास्चियन अशर
पदनाम, बीबीसी अरब मामलों के संपादक
इमेज स्रोत, Getty Images
महिलाओं के साथ बदसलूकी की ख़बरों के बाद सऊदी अरब के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी को सोशल मीडिया पर "निराधार" अफ़वाह पोस्ट करते पाया गया तो उसे पांच साल की सज़ा हो सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
इससे पहले रियाद में होने वाले एक कंसर्ट के रदद् होने के बाद वहां से घर लौट रही महिलाओं के साथ बदसलूकी की ख़बरें आई थीं.
कुछ महिलाओं ने बीबीसी को बताया कि कंसर्ट के बाद जो हुआ उसके बारे में पोस्ट करने को लेकर वो डर रही हैं.
इसके बाद सऊदी एंटरटेनमेंट चीफ़ तुर्की अल-शेख़ ने ट्वीट कर महिलाओं के साथ बदसलूकी के दावों को खारिज किया और उन्हें फर्जी बताया.
14 जनवरी की शाम को रियाद में कोरियाई पॉप बैंड स्ट्रे किड्स का एक म्यूज़िक कंसर्ट होना था लेकिन भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण इसे आख़िरी वक्त पर रद्द कर दिया गया. इसके बाद आयोजन की जगह से बाहर निकल रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई.
इसके बाद सोशल मीडिया पर ख़बरें आने लगीं कि घर लौट रही कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई है और कुछ वापस घर नहीं लौटी हैं.
हालांकि अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि कंसर्ट रद्द होने के बाद उस दिन क्या हुआ था.
कुछ लोगों ने बदसलूकी की घटनाओं से इनकार किया है और कहा है कि कंसर्ट रद्द करने के लिए आयोजकों का समर्थन किया है. लेकिन कईयों का कहना है कि सरकार उन लोगों को चुप कराना चाहती है जो एक आज़ाद खयाल मुल्क के रूप में सऊदी अरब की छवि को नुक़सान पहुंचा सकते हैं.
अमेरिका की चेतावनी- रूस कभी भी यूक्रेन पर कर सकता है हमला
इमेज स्रोत, Sergei Malgavko\TASS via Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक भेजे हैं और वो 'किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है.'
व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि यूक्रेन के लिए हालात बेहद ख़तरनाक बन रहे हैं.
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को इस मुद्दे पर अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लेवरॉव से चर्चा की है और दोनों नेताओं में जल्द जेनेवा में मुलाक़ात करने पर सहमति बनी है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार ये मुलाक़ात शुक्रवार को होनी है. इससे पहले ब्लिंकन यूक्रेन और यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकातें कर रहे हैं.
जेन साकी ने कहा, "हमारा मानना है कि स्थिति बेहद ख़तरनाक है. हम अब उस स्टेज पर हैं जहां रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है. अपने समकक्ष से चर्चा में विदेश मंत्री इस बात पर ज़ोर देंगे कि मामले को कूटनीतिक रास्ते से हल किया जाए. अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी नागरिकों को तय करना है कि वो आर्थिक प्रतिबंध चाहते हैं या नहीं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इधर नेटो ने चेतावनी दी है कि अगर रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई की तो उसे इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी.
नेटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि ये सैन्य गठबंधन यूक्रेन का साथ देगा और आत्मरक्षा के उसके हक़ का समर्थन करेगा.
उन्होंने रूस को चेतावनी दी कि यूक्रेन पर हमला किया तो उस पर आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो रूस के साथ चर्चा करना चाहते हैं और उसकी सुरक्षा चिंताओं को समझना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, "मैं रूस और नेटो के सभी सदस्य देशों को भविष्य में होने वाली नेटो रूसी काउंसिल की बैठक में शामिल होने का न्योता देना चाहता हूं. हम सुरक्षा को लेकर रूस की चिंताओं के बारे में चर्चा करना चाहते हैं और उसका पक्ष समझना चाहते हैं. हम रास्ता तलाशना चाहते हैं ताकि रूस यूक्रेन पर हमला न करे."
इसी संवाददाता सम्मेलन में जर्मनी के चांसलर ओल्फ़ शोल्ज़ भी मौजूद था. उन्होंने कहा कि ऑर्गेनाइज़ेशन फ़ॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन इन यूरोप (ओएससीई) के सदस्य के तौर पर हम चाहते हैं कि रूस सीमा पर तनाव कम करने की कोशिशें करे.
उन्होंने कहा, "हम सकारात्मक और स्थायी संबंध चाहते हैं और तनाव बढ़ाने में किसी की कोई दिलचस्पी नहीं है. ये ज़रूरी है कि रूस समेत हर सदस्य देश ओएससीई के मूल्यों का पालन करे और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धा दिखाए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
तनाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लेवरॉव ने कहा है कि रूस को ग़लत तरीके से पेश किया जा रहा है. उनका कहना है कि सीमा के पास सैनिकों का अभ्यास चल रहा है. लेकिन अमेरिका ने कहा है कि सैनिकों की संख्या 'सामान्य से अधिक है.'
उन्होंने कहा, "यूक्रेन के मामले में जर्मनी और रूस की समझ मिंस्क समझौते के दायरे में रहकर है, इसका कोई विकल्प नहीं है. तनाव के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराना ग़लत है. हमने हाल के दिनों में ऐसा देखा है कि मिंस्क समझौते का पालन न करने के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है. हमें उम्मीद है कि जर्मनी यूक्रेन में अपने पार्टनर्स से कहेगा कि वो इस समझौते का पूरी तरह पालन करें."
फ्रांस और जर्मनी की मध्यस्थता से यूक्रेन के डोनबास इलाक़े में जारी तनाव को ख़त्म करने के लिए 2014 में मिंस्क समझौता हुआ था.
रूस इस बात की गारंटी चाहता है कि यूक्रेन को कभी नेटो का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा.
ग़ौरतलब है कि रूस बड़ी मात्रा में जर्मनी को पाइपलाइन के ज़रिए गैस सप्लाई करता है और ये पाइपलाइन्स यूक्रेन से होकर गुज़रती हैं. अगर तनाव बढ़ा तो सप्लाई में बाधा आ सकती है.
नमस्कार
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.