कश्मीर प्रेस क्लब के कैंपस को सरकार ने अपने नियंत्रण में क्यों लिया

जम्मू और कश्मीर के प्रशासन ने सोमवार को कश्मीर प्रेस क्लब के कैंपस को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद and कीर्ति दुबे

  1. कोरोना के बढ़ते मामलों पर आमने-सामने हरियाणा और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में कोरोना के मामले दिल्ली में फैलते संक्रमण के कारण बढ़ रहे हैं.

    विज के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि ये राजनीति की बातें हैं और मैं भी बता सकता हूं कि दिल्ली में कितने हरियाणा के लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई को बयान देते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा,‘’ये राजनीतिक बातें हैं,मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं. दिल्ली के बाहर के लोगों में प्रतिदिन 1,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं:‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके इतर जैन ने बताया कि, ‘’कल (रविवार) दिल्ली में कोरोना के 18,286 मामले आए थे और पॉजिटिविटी दर 27.8% थी,लगातार 4 दिनों से कोरोना के मामले कम आ रहे हैं. दिल्ली में कुल 2,85,00,000 डोज दी जा चुकी है,100 फ़ीसद योग्य आबादी के लोगों को पहली डोज़ दी जा चुकी है,80% लोगों को दूसरी डोज़ दी गई है.’’

    इससे पहले अनिल विज ने कहा था, ‘’हमारे प्रदेश में रोज़ के नए केस लगभग 9 हज़ार हैं इनमें से आधे से ज़्यादा गुडगांव,फ़रीदाबाद और सोनीपत के हैं. दिल्ली में फैलते अनियंत्रित संक्रमण का बहुत असर हरियाणा पर हो रहा है. लेकिन हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियां पूरी हैं.’’

  2. योगी गोरखपुर या अयोध्या से चुनाव लड़ें, जनता वोट नहीं देगी-संजय राउत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर निशाना साधते हुए कहा है कि योगी जी चुनाव कहीं से भी लड़ें,लेकिन जनता उन्हें वोट नहीं देगी.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राउत ने कहा, ‘’उत्तर प्रदेश की टक्कर और चक्कर राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण है,योगी जी गोरखपुर से लड़ें या अयोध्या से लड़ें ये उनका अधिकार है. लेकिन देश में जो अराजकता है,गंगा में लाशों को बहते देखा गया,इससे ज़िंदा लोग तो उन्हें वोट नहीं देंगे.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते सप्ताह बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जिसके मुताबिक़ योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं.

    गोरखपुर को योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है. 1998 से लेकर 2017 तक वो वहां से सांसद रहे..

  3. बीजेपी से निष्कासित हरक सिंह बोले, 'अगली सरकार कांग्रेस की'

    हरक सिंह रावत

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी से निष्कासित किए जाने के बाद उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और वो कांग्रेस के लिए काम करेंगे.

    रविवार को हरक सिंह रावत को मंत्रीमंडल से बर्ख़ास्त करने के साथ-साथ छह साल के लिए पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था. माना जा रहा था कि हरक सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में मन मुताबिक़ सीट से टिकट के लिए दबाव बना रहे थे और उनके कांग्रेस में शामिल होने की भी चर्चा थी जिसके परिणाम स्वरूप बीजेपी ने उन पर ये कार्रवाई की.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘’मनगढंत ख़बरों के आधार पर कार्रवाई कर दी. इनके पास कुछ कहने को नहीं है अब ये तो नहीं कह सकते कि हमने हरक सिंह को काम नहीं करने दिया. हम्माम में सब नंगे हैं,मैं सबको जानता हूं. मुझ पर लांछन लगाने से क्या होगा.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ‘’मुझे इन लोगों ने निकाल दिया तो क्या करूंगा घर तो बैठूंगा नहीं इसलिए कांग्रेस के लिए काम करूंगा. अब मैं कांग्रेस के साथ बातचीत करूंगा और कांग्रेस में शामिल होऊंगा. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और वो भी पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है.‘’

  4. महामारी में भी 10 अमीरों की दौलत दोगुने से ज़्यादा बढ़ी

    ग़रीबी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महामारी के दौर में अमीरी और गरीबी की खाई पहले से भी ज़्यादा गहरी हुई है. अमीर और भी अमीर हुए हैं और ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन बिताने वालों की संख्या बढ़ गई है.

    ये बात चैरिटी संस्था ऑक्सफ़ैम की रिपोर्ट में सामने आई है.

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया में बेहद ग़रीबी के कारण रोज़ाना 21,000 लोगों की मौत हुई है. वहीं,दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में मार्च 2020 से लेकर अब तक दोगुने से भी ज़्यादे का इज़ाफ़ा हुआ है.

    ऑक्सफ़ैम आमतौर पर दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक की शुरुआत में वैश्विक असमानता पर एक रिपोर्ट जारी करता है.

    इस सालाना आयोजन में आमतौर पर हज़ारों कॉरपोरेट और राजनीतिक नेता,मशहूर हस्तियां,अर्थशास्त्री और पत्रकार स्विस स्की रिसॉर्ट में पैनल चर्चा के लिए एकत्रित होते हैं.

    अमीर-ग़रीब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हालांकि लगातार दूसरे साल इस सप्ताह शुरू होने वाला ये आयोजन ऑनलाइन होगा.

    ऑक्सफ़ैम के मुख्य कार्यकारी डैनी श्रीस्कंदराजाह ने कहा कि चैरिटी संस्था आर्थिक,व्यावसायिक और राजनीतिक अभिजात वर्ग का ध्यान आकर्षित करने के लिए दावोस में होने वाले आयोजन के समय पर ये रिपोर्ट जारी करती है.

    उन्होंने कहा, ‘’इस साल जो हो रहा है वह आसाधारण है. इस महामारी के दौर में भी हर दिन एक नया करोड़पति बना है.‘’

    इस बीच दुनिया की 99% आबादी लॉकडाउन,कम अंतरराष्ट्रीय व्यापार,कम अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई,और इसके परिणामस्वरूपलगभग 16 करोड़ नए लोग ग़रीबी की ओर धकेल दिए गए हैं. जो बताता है कि हमारी आर्थिक-प्रणाली में बड़े स्तर पर कमी है‘’

    फ़ोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार,दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति- एलन मस्क,जेफ़ बेजोस,बर्नार्ड अरनॉल्ट,बिल गेट्स,लैरी एलिसन,लैरी पेज,सर्गेई ब्रिन,मार्क ज़करबर्ग,स्टीव बाल्मर और वॉरेन बफ़ेट हैं.

  5. टेक्सस में यहूदियों को बंधक बनाने वाला शख़्स ब्रिटिश- एफ़बीआई

    टेक्सस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टेक्सस के डेलास में एक यहूदी पूजास्थल पर चार लोगों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की एफ़बीआई की कार्रवाई में मौत हो गई है. एफ़बीआई ने व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक मलिक फ़ैसल अकरम के रूप में की है.

    शनिवार को कोलीविले में सुबह की प्रार्थना के समय शख़्स ने लोगों को बंधक बना लिया था जिसके बाद पुलिस के साथ 10 घंटे तक चली मुठभेड़ में गोली लगने से व्यक्ति मौत हो गई,सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे "आतंकी कृत्य" बताया है और वहीं,ब्रिटेन ने हमले की निंदा की.

    ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने इसे आतंकवाद और यहूदी-विरोधी से जोड़ते हुए कहा, "हम नफ़रत फैलाने वालों के ख़िलाफ़ अपने नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा में अमेरिका के साथ खड़े हैं."

    डेलास एफबीआई का कहना है कि ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं जिससे ये कहा जा सके कि इस साजिश में अक़रम के अलावा कोई अन्य शामिल था.

    मलिक फ़ैसल अकरम के भाई ने पीड़ितों से माफ़ी मांगते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि वह "मानसिक रूप" से पीड़ित थे.

  6. जाने-माने कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

    पंडित बिरजू महाराज

    इमेज स्रोत, PREETI MANN

    जाने-माने कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात को निधन हो गया. वो 83 वर्ष के थे. पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित बिरजू महाराज के निधन की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी.

    उन्होंने लिखा, ‘’बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया. 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली. मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.‘’

    बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताते हुए गायक अदनान सामी ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘’महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की जानकारी से अत्यंत दुखी हूं. हमने कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. उनकी आत्मा को शांति मिले.‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए बिरजू महाराज के पिता अच्छन महाराज और चाचा शम्भू महाराज का नाम देश के प्रसिद्ध कलाकारों में शुमार था.

    उनका शुरुआती नाम बृजमोहन मिश्रा था,नौ वर्ष की आयु में पिता के गुज़र जाने के बाद परिवार की ज़िम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. फिर उन्होंने अपने चाचा से कत्थक का प्रशिक्षण लेना शुरू किया.

    कुछ अरसे बाद कपिला वात्स्यायन उन्हें दिल्ली ले आईं. उन्होंने संगीत भारती (दिल्ली) में छोटे बच्चों को कत्थक सिखाना शुरू किया और फिर कत्थक केंद्र (दिल्ली) का कार्यभार भी संभाला.

    उन्होंने कत्थक के साथ कई प्रयोग किए और फ़िल्मों के लिए कोरिओग्राफ़ भी किया.

  7. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिएयहां क्लिककरें.