जनरल रावत का हेलिकॉप्टर कैसे हुआ था क्रैश? एयरफोर्स ने जारी किया बयान

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बीते महीने एक हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी. हादसे में कई अधिकारी भी मारे गए थे.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी, अभय कुमार सिंह and विभुराज

  1. राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद सरकार इस साल 3.73 लाख करोड़ रुपये और खर्च कर सकेगी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विनियोग अधिनियम, 2021 को मंज़ूरी दे दी है जिससे सरकार मौजूदा साल में अतिरिक्त 3.73 लाख करोड़ रुपये खर्च कर सकती है.

    ये क़ानून सरकार को वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेवाओं के लिए संचित निधि से अतिरिक्त रकम की निकासी करने का अधिकार देता है.

    संसद में दूसरी बार अनुदान की अतिरिक्त मांगों के लिए विनियोग अधिनियम, 2021 पास किया गया था.

    राजपत्र में शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘विनियोग अधिनियम, 2021 को 12 जनवरी, 2022 को राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिल गई है.’’

    बजट में 2021-22 के लिए 34.88 लाख करोड़ तक सरकार के कुल खर्च का अनुमान लगाया गया था. लेकिन, दो बार अतिरिक्त अनुदान की मंज़ूरी के बाद इसके बढ़ने की संभावना है.

  2. स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी समाजवादी पार्टी में शामिल

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    योगी सरकार का साथ छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

    समाजवादी पार्टी ने एक वर्चुअल रैली में इन दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने का एलान किया.

    इन दोनों नेताओं के अलावा भगवती सागर और विनय शाक्य ने भी अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

    इस रैली से पहले धर्म सिंह सैनी ने कहा, "पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ. इसे देखते हुए हम पिछड़े, ​दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं."

    उधर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है. भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है. अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, केरल नन रेप केस: 'बिशप को बरी किए जाने के फ़ैसले को चुनौती दी जाएगी'

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    बिशप फ़्रैंको मुलक्कल
    इमेज कैप्शन, बिशप फ़्रैंको मुलक्कल ने इस मामले में हमेशा ही खुद को निर्दोष बताया है

    केरल नन रेप केस में बिशप फ़्रैंको मुलक्कल को बरी किए जाने के फ़ैसले के बाद पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा है कि वे इस निर्णय को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे.

    केरल के कोट्टायम ज़िले की एक अदालत ने नन के साथ रेप मामले में बिशप फ़्रैंको मुलक्कल को बरी करने का फ़ैसला सुनाया है.

    पीड़िता नन की वकील संध्या राजू ने बीबीसी हिंदी से कहा, "हम इसे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे."

    इस मामले में बिशप फ़्रैंको मुलक्कल का बचाव कर रही टीम के सदस्य रमन पिल्लै ने कहा, "अदालत ने कहा है कि वे दोषी नहीं हैं. अभियोजन पक्ष बिशप के ख़िलाफ़ लगाए गए किसी भी आरोप को साबित करने में नाकाम रहा है. ये साफ़ है कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए गवाह के साक्ष्य को अदालत ने खारिज कर दिया है. इसका मतलब ये है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे थे. वहां कोई बलात्कार नहीं हुआ है."

    रमन पिल्लै ने कहा, "ये एक बड़ा मामला है. इसका हाई कोर्ट में जाना तय है. इसमें कोई दिक्कत नहीं है. हमने सभी सबूतों को ध्वस्त कर दिया है."

  4. ऑस्ट्रेलिया ने फिर से रद्द किया नोवाक जोकोविच का वीज़ा

    नोवाक जोकोविच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया ने नोवाक जोकोविच का विज़ा फिर से रद्द कर दिया है और उन्हें वापस भेजा सकता है. अब उनके पास इस फ़ैसले को क़ानूनी चुनौती देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

    ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने पहुंचे दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश देने से ही इनकार कर दिया गया था.

    सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मेलबर्न हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया था और उसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि वो ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश के नियमों को पूरा नहीं करते हैं.

    नोवाक जोकोविच के मेलबर्न पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि उनकी टीम ने वैक्सीन ना लगाने को लेकर चिकित्सकीय छूट देने वाले वीज़ा के लिए अनुरोध नहीं किया था.

    हालांकि, टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि की है कि दो अलग-अलग स्वतंत्र पैनल की समीक्षा के बाद नोवाक जोकोविच को वैक्सीन लगाने से चिकित्सकीय छूट दी गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शेन वोर्न ने किया ट्वीट

    नोवाक जोकोविच के मामले पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वोर्न ने भी ट्वीट किया. उन्होंने जोकोविच का विरोध करते हुए उन पर सही दस्तावेज ना देने का आरोप लगाया.

    उन्होंने लिखा, ‘‘नोवाक एक महान टेनिस खिलाड़ी हैं और हमेशा बेहतरीन रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन, उन्होंने प्रवेश से जुड़े दस्तावेज में झूठ बोला था. वो कोविड होने पर भी बाहर गए थे और अब क़ानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं. उन्हें वैक्सीन ना लेने की इजाज़त है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उन्हें बाहर निकालने का अधिकार है! सहमत?’’

  5. ‘कड़कनाथ’ मुर्गा इतना महंगा क्यों बिकता है?

    वीडियो कैप्शन, कड़कनाथ मुर्गे का चिकन अब कश्मीर में मिलेगा

    कश्मीर में इंजीनियरिंग के दो छात्रों ने ‘कड़कनाथ’ चिकन पॉल्ट्री फार्म शुरू किया है. इंडोनेशिया की काले मुर्गों की इस ब्रीड को ‘अयाम सेमानी’ कहते हैं.

    दोनों युवकों का कहना है कि इससे घाटी के लोगों को रोज़गार मिलेगा. ‘कड़कनाथ’ को दुनिया की सबसे महंगी चिकन ब्रीड माना जाता है. ‘कड़कनाथ’ के मांस में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है.

  6. COVER STORY: अफ़ग़ानिस्तान में दांव पर बचपन

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: अफ़ग़ानिस्तान में क्यों दांव पर है बचपन

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के क़ब्ज़े के बाद अर्थव्यवस्था की हालत और ख़राब होती जा रही है.

    गिरती अर्थव्यवस्था के बीच परिवार चलाने, रोज़ी-रोटी के लिए बहुत से बच्चे काम ढूंढ रहे हैं और जूते पॉलिश करने जैसे काम कर रहे हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान में हज़ारों बच्चे पढ़ाई छोड़कर रोज़ी-रोटी के लिए दिनभर भटकते हैं. तालिबान के क़ब्ज़े के बाद अफ़ग़ानिस्तान को मिलने वाले विदेशी फ़ंड पर रोक लग गई है.

    इसकी वजह से यहां बेरोज़गारी और ग़रीबी बढ़ रही है. बीबीसी संवाददाता सिकंदर किरमानी ने काबुल में कुछ बच्चों के साथ दिन बिताया. देखिए उनकी रिपोर्ट.

  7. बीजेपी का साथ छोड़ने वाले नेताओं पर क्या बोले योगी सरकार के मंत्री

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पार्टी और सरकार का साथ छोड़ने वाले नेताओं पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "विधायकों के बीजेपी छोड़ने के कई कारण हैं. कुछ लोग निजी फायदे के लिए पार्टी छोड़ रहे हैं. कुछ लोगों को डर है कि उन्हें उनकी पसंद की विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया जाएगा. इन लोगों ने पांच साल तक बीजेपी के साथ रहकर मलाई खाने का काम किया है."

    उन्होंने आगे कहा, "भाजपा जनता से फीडबैक लेकर टिकट देती और काटती है, जब आपको पता चलता है तो आप भागोगे. अखिलेश जी के यहां तो दरवाजे खुले हुए हैं, सबको भर्ती कर लो, हमें कोई ऐतराज नहीं है. परिणाम वो ही आएगा 300 पार."

    पार्टी छोड़ने वाले विधायकों ने पिछड़ों और दलितों का मुद्दा उठाया है. इस बारे में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "राज्य में पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया जा रहा है. बीजेपी छोड़ने वाले विधायक पिछड़ों और दलितों के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई 10 योजनाओं के नाम बताकर देखें. समाजवादी पार्टी केवल मुसलमानों और यादवों के लिए काम करती है. मैं उनसे ये कहना चाहता हूं कि अन्य पिछड़ी जातियां कभी भी मुसलमानों और यादवों का साथ नहीं देंगी."

  8. रूस में तुर्की और आर्मीनिया की बातचीत, क्या दूरियां होंगी कम

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस की राजधानी मॉस्को में तुर्की और आर्मीनिया के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को पहले दौर की बातचीत होने जा रही है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत से आर्मीनिया को दशकों की अदावत के बाद तुर्की के साथ सीमा विवाद सुलझाने और कूटनीतिक संबंध बहाल करने की उम्मीद है.

    तुर्की और आर्मीनिया के बीच पिछले तीन दशकों से कोई कूटनीतिक और व्यावसायिक संबंध नहीं हैं. साल 2009 में हुए शांति समझौते के बाद दोनों मुल्कों के बीच बातचीत की ये पहली कोशिश है.

    उस करार को कभी मंज़ूरी नहीं मिल पाई और दोनों मुल्कों के बीच तनावपूर्ण संबंध बने रहे.

    दोनों पड़ोसी देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद है. इनमें ऑटोमन साम्राज्य के समय 15 लाख आर्मीनियाई लोगों के मारे जाने का मुद्दा भी शामिल है.

    आर्मीनिया इसे नरसंहार कहता है तो दूसरी तरफ़ तुर्की ये तो मानता है कि ऑटोमन साम्राज्य के समय आर्मीनियाई लोग ऑटोमन सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे लेकिन हताहत होने वाले लोगों की संख्या को लेकर उसका एतराज रहा है.

  9. केरल नन रेप केस: बिशप फ्रांको मुलक्कल सभी आरोपों से बरी

    प्रतिकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, AS SATHEESH/BBC

    इमेज कैप्शन, प्रतिकात्मक तस्वीर

    केरल की एक अदालत ने नन के साथ रेप मामले में बिशप फ़्रैंको मुलक्कल को बरी कर दिया है.

    इस दौरान फ़्रैंको मुलक्कल रो पड़े और अपने वकीलों को गले लगा लिया.

    उन्होंने भगवान को धन्यवाद किया और सभी का शुक्रिया अदा किया.

    केरल के कोट्टायम की अतिरिक्त सत्र अदालत ने 105 दिनों की सुनवाई के बाद शुक्रवार को इस मामले में फ़ैसला सुनाया.

    बिशप फ़्रैंको मुलक्कल को रेप सहित सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.

    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोपाकुमार ने अपने फ़ैसले में कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष मामले में अभियुक्त के ख़िलाफ़ कोई भी आरोप साबित नहीं कर पाया है.’’

    बिशप हाउस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या है मामला

    पंजाब में जालंधर के बिशप फ़्रैंको मुलक्कल पर केरल की एक नन ने यौन शोषण का आरोप लगाया था.

    बिशप फ़्रैंको मुलक्कल जालंधर के सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च में रहते हैं और ये उनका धार्मिक अधिकार क्षेत्र भी है.

    केरल में पुलिस को जो शिकायत मिली थी उसमें नन ने ये दावा किया थी कि मई 2014 से लेकर सितंबर 2016 के बीच बिशप फ़्रैंको मुलक्कल ने कई बार उनका यौन शोषण किया.

    हालांकि, बिशप मुलक्कल ने इन आरोपों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया था.

  10. ईरान न्यूक्लियर डील को बचाने के लिए कुछ ही हफ़्तों की मोहलत: अमेरिका

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन ने गुरुवार को कहा है कि ईरान न्यूक्लियर डील को बचाने के लिए कुछ ही हफ़्तों का समय बचा है और अगर ये बातचीत नाकाम होती है तो अमेरिका दूसरे विकल्पों पर गौर करने के लिए तैयार है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2015 के परमाणु करार को बहाल करने के लिए पिछले साल ईरान की अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस, चीन और जर्मनी के साथ बातचीत शुरू हुई थी लेकिन रूढ़ीवादी नेता इब्राहिम रईसी के राष्ट्रपति पद पर चुने जाने के बाद जून में ये वार्ता रुक गई थी. हालांकि नवंबर में बातचीत फिर शुरू हो गई थी.

    अमेरिका के सरकारी रेडियो चैनल एनपीआर को दिए इंटरव्यू में एंथनी ब्लिंकेन ने कहा है कि, "मुझे लगता है कि इस परमाणु करार को आम सहमति से लागू करने के लिए हमारे पास कुछ ही हफ़्तों का समय बचा है. हमारे पास बहुत कम समय है. क्योंकि ईरान न्यूक्लियर हथियारों के लिए परमाणु सामाग्री जुटाने के बेहद करीब है."

    एंथनी ब्लिंकेन का कहना है कि ईरान परमाणु हथियारों के इतना करीब पहुंच गया है कि उसका वापस लौटना मुश्किल लगता है.

  11. बीजेपी नेताओं के पार्टी छोड़ने पर बोले नरेंद्र तोमर- यूपी में इस्तीफ़े बड़ी बात नहीं

    मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेताओं के इस्तीफ़े देने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यूपी में इस्तीफ़े कोई बड़ी बात नहीं है. बीजेपी ही सरकार बनाएगी.

    उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी को पूरे राज्य से समर्थन मिल रहा है. लोग हमें आर्शीवाद दे रहे हैं और बीजेपी यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाएगी.’’

    बीते कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कई नेताओं ने इस्तीफ़ा दिया है. इनमें बीजेपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान भी शामिल हैं.

    स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में ही विधायक विजय शाक्य और मुकेश वर्मा ने भी गुरुवार को इस्तीफ़ा दिया है. उन्होंने भाजपा पर दलित और पिछड़ों के लिए काम ना करने का आरोप लगाया है.

    बीजेपी से निकलने वाले नेता समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं. जहां विपक्ष के समर्थक इसे बीजेपी की ख़राब होती स्थिति बता रहे हैं वहीं, बीजेपी समर्थकों का कहना है कि पार्टी से जाने वाले विधायकों की पहले ही पार्टी में छवि ख़राब हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत: एक दिन में कोरोना संक्रमण के 2.64 लाख मामले, 315 की मौत

    वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,64,202 मामले सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हो गई है.

    वहीं, ओमिक्रॉन वेरिएंट के 5,753 मामले आए हैं.

    एक दिन में 1,09,345 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में 12 लाख से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं.

    देश में पॉज़िटिविटी दर 14.78 प्रतिशत हो गई है.

    वैक्सीनेशन की बात करें कि एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 73 लाख से ज़्यादा वैक्सीन दी गई है. अभी तक कुल 155 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे में नौ लोगों की मौत, बचाव अभियान ख़त्म

    रेल हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा गुरुवार शाम को हुआ था जब ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं.

    केंद्रीय मंत्री जॉन बालरा ने सामाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ट्रेन दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 36 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    जॉन बालरा ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है. यात्रियों को विशेष ट्रेन से गुवाहाटी भेजा गया है.

    रेलवे के मुताबिक़ गुरुवार शाम पाँच बजे ये हादसा हुआ. ट्रेन की 12 बोगियाँ पटरी से उतर गईं.

    एक यात्री ने भी समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एक झटके के साथ कई बोगियाँ पटरी से उतर गईं और लोग घायल हो गए.

    रेलवे के अनुसार घटना की उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दे दिए गए हैं. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं. नंबर हैं- 03612731622 और 03612731623

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. बिना मदद के लाखों अफ़ग़ान 'मौत की कगार' पर: संयुक्त राष्ट्र

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, HECTOR RETAMAL/AFP VIA GETTY IMAGES

    संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि लाखों अफ़ग़ान नागरिक ‘मौत की कगार’ पर हैं. ऐसे में अफ़ग़ानिस्तान की फ़्रीज़ की गई संपत्ति को जल्द ही जारी करना ज़रूरी है.

    संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान की अर्थव्यवस्था को ढहने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पांच अरब डॉलर की मानवीय मदद में सहायता देने, अफ़ग़ानिस्तान की फ़्रीज़ की गई संपत्तियों को जारी करने और उसके बैंकिंग सिस्टम को शुरू करने की अपील की है.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मीडिया से कहा कि फ़्रीज़ किए हुए पैसे अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के लिए जानलेवा हैं.

    उन्होंने कहा कि पैसे को जीवन और अर्थव्यवस्था बचाने से रोकने वाले नियमों और शर्तों को आपात स्थिति में निलंबित कर देना चाहिए.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

    यूएन ने कहा कि 87 लाख अफ़ग़ान नागरिक भूखमरी की कगार पर हैं.

    गुटेरेस ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की अर्थव्यवस्था में तेज़ी से पैसा डालना ज़रूरी है ताकि मंदी से बचा जा सके जो लाखों लोगों में ग़रीबी और भुखमरी का कारण बन सकती है.

    पिछले साल अगस्त में अमेरिकी और नेटो सेना की वापसी और तालिबान के क़ब्ज़े के बाद से देश की आर्थिक स्थिति ख़राब चल रही है.

    अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अफ़ग़ानिस्तान को आर्थिक मदद देना बंद कर दिया है. उसकी संपत्तियों को फ़्रीज़ कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफ़ग़ानिस्तान में समावेशी सरकार बनाने, महिलाओं को अधिकार देने और मानवाधिकारों का पालन करने की मांग कर रहा है.

  15. ब्रिटेन की संसद में 'चीनी एजेंट की मौजूदगी', सुरक्षा एजेंसी ने दी चेतावनी

    क्रस्टीन ली के लॉ फर्म चलाती हैं जिसके लंदन और बर्मिंघम में दफ़्तर हैं.
    इमेज कैप्शन, क्रस्टीन ली के लॉ फर्म चलाती हैं जिसके लंदन और बर्मिंघम में दफ़्तर हैं.

    ब्रितानी सुरक्षा एजेंसी एमआई5 ने चेतावनी जारी की है कि एक कथित चीनी एजेंट ने ब्रिटेन की राजनीति में दखल देने के लिए संसद में घुसपैठ की है.

    एमआई5 से आई चेतावनी में कहा गया है कि क्रिस्टीन चिंग कुई ली ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के लिए मौजूदा और भावी सांसदों के साथ ‘‘संपर्क बनाया’’.

    इसके बाद उन्होंने राजनेताओं को डोनेशन दिए जिसके लिए चीन और हॉन्ग-कॉन्ग से पैसा आता था.

    सूत्रों के मुताबिक़, एमआई5 की एक लंबी और अहम जांच के बाद ये बात सामने आई है.

    क्रिस्टीन चिंग कुई ली ने लेबर पार्टी के बैरी गार्डनर को फ़ंड किया था. उन्हें पांच सालों में चार लाख 20 हज़ार पाउंड (लगभग चार करोड़ 25 लाख रुपये) दिए गए. लेकिन, उनका कहना है कि उन्होंने सुरक्षा एजेंसी को हमेशा इसकी जानकारी दी थी.

    लिबरल डेमोक्रैट नेता सर एड डेवी को पांच हज़ार पाउंड (लगभग 50 हज़ार रुपये) डोनेशन दिया गया था. लेकिन उन्होंने कहा कि पैसा उनके स्थानीय संघ ने स्वीकार किया था और वो इसे लेकर चिंतित भी थे.

    गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि ‘‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए’’ इस तरह का ‘‘राजनीतिक हस्तक्षेप करना और सांसदों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है’’.

  16. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिककरें.