SAvIND: एल्गार पर थर्ड अंपायर के फ़ैसले से नाराज़ हुए कोहली, पंत और अश्विन, क्या कहा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट मैच के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली और विकेटकीप ऋषभ पंत अंपायर के एक फ़ैसले पर नाराज़ दिखे.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, कई घायल

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    ट्रेन हादसा

    इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC

    पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है.

    जलपाईगुड़ी की डीएम मौमिता दास ने अब तक चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.

    हालांकि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) गुनीत कौर ने इस हादसे में अब तक तीन यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है.

    कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    रेलवे की सीपीआरओ के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की हालत गंभीर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रेलवे के मुताबिक़ 12 बोगियाँ पटरी से उतर गई हैं. रेलवे के मुताबिक़ शाम पाँच बजे ये हादसा हुआ.

    रेलवे के मुताबिक़, डीआरएम और एडीआरएम मौक़े पर पहुँच गए हैं. साथ ही राहत ट्रेन और मेडिकल वैन भी वहाँ पहुँच गई है. रेलवे के मुताबिक़ घटना की उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दे दिए गए हैं. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं. नंबर हैं- 03612731622 और 03612731623

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक यात्री ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एक झटके के साथ कई बोगियाँ पटरी से उतर गईं. यात्री ने दावा किया कि लोग हताहत हुए हैं. लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

  2. शरद पवार का दावा, बीजेपी के चार और विधायक गुरुवार को छोड़ेंगे पार्टी

    शरद पवार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी के चार और विधायक गुरुवार को पार्टी छोड़ने जा रहे हैं.

    मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, ''एक भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब बीजेपी का कोई भी नेता पार्टी न छोड़ता हो. उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश को ही लें, बीजेपी के 13 विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं.''

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार पवार ने कहा, ''मुझे पता चला है कि केवल आज बीजेपी के चार विधायक पार्टी छोड़ने जा रहे हैं.''

    बीजेपी छोड़ने वाले विधायकों की लंबी फ़ेहरिश्त

    गुरुवार को पार्टी के एक और विधायक विनय शाक्य ने बीजेपी छोड़ने का एलान किया. वे योगी आदित्यनाथ सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक माने जाते हैं.

    अभी तक स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी को मिलाकर तीन मंत्री योगी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

    इसके अलावा विनय शाक्य सहित पार्टी के सात विधायक त्यागपत्र दे चुके हैं.

    इनमें से ज़्यादातर ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता माना है और राज्य सरकार पर पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है.

  3. नवजोत सिंह सिद्धू ने किस बात पर कहा- या तो ये सिस्टम रहेगा या सिद्धू

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वो सिस्टम जो उनके गुरु को न्याय नहीं दे सकता और ड्रग के व्यापार में शामिल बड़े लोगों को सज़ा नहीं दे सकता, उसे पूरी तरह समाप्त करने की ज़रूरत है. सिद्धू ने एक ट्वीट कर लिखा है कि वे किसी भी पद के लिए उम्मीदवार नहीं हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि या तो ये सिस्टम रहेगा या नवजोत सिंह सिद्धू.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिद्धू का इशारा हाल ही में हुई बेअदबी की घटनाओं और ड्रग मामले में अभी तक कोई बड़ी प्रगति न होने की ओर था. पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस समय राज्य के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी है. जिनके साथ गाहे-बगाहे विवाद की रिपोर्टें सामने आती रहती हैं.

    एक बार तो सिद्धू ने अपना पद तक छोड़ने की घोषणा कर दी थी. हालाँकि हाई कमान की पहल के बाद वे मान गए थे. पिछले साल सिद्धू से मतभेद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था. बाद में अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाई. अब उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर पंजाब में चुनाव लड़ रही है.

    पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों कहा था कि पंजाब का सीएम जनता तय करेगी, हाई कमान नहीं.

  4. पाकिस्तान में हाफ़िज़ सईद के घर के पास बम धमाका करने के मामले में चार को मौत की सजा

    हाफ़िज़ सईद

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तान की एक अदालत ने चार लोगों को मौत की सजा सुनाई है. वहीं एक महिला को इनकी मदद करने के आरोप में पांच साल की क़ैद की सजा सुनाई गई है.

    इन सभी पर पिछले साल के जून में जमात-उद-दावा प्रमुख हाफ़िज़ सईद के घर के पास बम धमाका करने का आरोप लगाया गया था.

    मालूम हो कि 23 जून, 2021 को हाफ़िज़ सईद के घर के बाहर हुए एक कार धमाके में चार लोगों की मौत हो गई थी.

    पाकिस्तान के पंजाब सूबे के चरमपंथ विरोधी विभाग ने एक बयान जारी कर इस मामले की जानकारी दी है.

    बयान के अनुसार, सभी दोषी पाकिस्तानी नागरिक हैं और उस घटना के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया था.

    भारत का आरोप रहा है कि सईद उनके यहां चरमपंथी गतिविधियों का संचालन करते हैं. भारत उन्हें 2008 के मुंबई पर हुए हमले का मास्टरमाइंड बताता है.

    अमेरिका भी सईद को चरमपंथी मानता है. वहाँ के न्याय मंत्रालय ने उन्हें अमेरिका को सौंपने पर एक करोड़ डॉलर का इनाम देने का एलान कर रखा है.

  5. अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा क्यों हो रहे हैं ट्रोल

    अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चल रहे तीसरे टेस्ट में भारत के बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा फ़ैन्स के निशाने पर हैं. इतना ही नहीं पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट समीक्षक भी उनके प्रदर्शन को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

    मैच के तीसरे दिन की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा चलते बने. उन्होंने इस पारी में नौ रन बनाए. उसके तुरंत बाद अजिंक्य रहाणे भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस अहम मैच में भारत ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ़ 58 रन पर चार विकेट गँवा दिए थे.

    ये इस सिरीज़ का निर्णायक मैच है. दोनों टीमें एक-एक टेस्ट जीतकर बराबर हैं. भारत को पहली पारी के आधार पर सिर्फ़ 13 रनों की बढ़त हासिल है.

    जैसे ही अजिंक्य रहाणे आउट हुए, क्रिकेट प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये लिखा है कि ये टेस्ट रहाणे का आख़िरी टेस्ट हो सकता है, तो किसी ने ये लिखा है कि रहाणे और पुजारा को नए खिलाड़ियों के लिए जगह ख़ाली कर देना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4

    पोस्ट X समाप्त, 4

    छोड़िए X पोस्ट, 5

    पोस्ट X समाप्त, 5

    पूर्व टेस्ट क्रिकेटर डोडा गणेश ने लिखा है कि अब रहाणे को नए खिलाड़ियों के लिए रास्ता बनाना चाहिए. किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ को इतना समय नहीं दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    क्रिकेट समीक्षक अयाज़ मेमन ने लिखा है कि रहाणे के ख़राब प्रदर्शन का दौर जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 7
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 7

    न्यू इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार वेंकट कृष्ण ने लिखा है कि ये श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के लिए नाइंसाफ़ी होगी, अगर श्रीलंका सिरीज़ के लिए रहाणे और पुजारा को टीम में रखा जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 8
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 8

  6. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- जितना ज़्यादा परेशान करोगे, उतनी ही मज़बूती से हराऊँगा

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार से इस्तीफ़ा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि त्यागपत्र देने के दो दिन के अंदर ही उनके ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी कर दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आठ साल पुराने मामले में वारंट जारी हुआ है. उन्होंने कहा कि उनके ख़िलाफ़ अगर दर्जनों केस भी दर्ज कर दिए जाएँ, तो उनके हौसले पर असर नहीं होगा.

    उन्होंने कहा- जितना भी वे मुझे परेशान करेंगे, उतनी ही मज़बूती से मैं उन्हें हराऊँगा. स्वामी प्रसाद मौर्य समेत तीन मंत्री योगी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने त्यागपत्र दे दिया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके साथ तस्वीर ट्वीट करके उनका पार्टी में स्वागत किया है.

    इसके अलावा पार्टी के सात विधायकों ने भी त्यागपत्र दे दिया है. इनमें से ज़्यादातर ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता माना है और राज्य सरकार पर पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाया है.

    एक ताज़ा ट्वीट में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा है- नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा.

  7. स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर साधा निशाना, ख़ुद को नेवला और बीजेपी को सांप बताया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी और योगी आदित्यनाथ सरकार का साथ छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी दोनों पर सख़्त बयान दिया है.

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ख़ुद को नेवला बताते हुए आरएसएस को नाग और बीजेपी को सांप कहा है.

    मौर्य मंगलवार को योगी सरकार से इस्तीफ़ा दे दिया था. उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मौर्य के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डालते हुए उनका स्वागत किया था.

    हालाँकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया था कि वे अभी समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने बताया था कि वे 14 जनवरी को सुबह 11 बजे लखनऊ में इस विषय पर जानकारी देंगे.

    मौर्य के ख़िलाफ़ बुधवार को 2014 के एक मामले में गिरफ़्तारी का वारंट जारी हुआ. यह मामला हेट स्पीच से जुड़ा है. उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने तब देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी.

    योगी सरकार से स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ़े के बाद बीजेपी के कई विधायक अब तक पार्टी छोड़ने का एलान कर चुके हैं. मौर्य समेत सभी विधायकों ने बीजेपी पर दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया है.

  8. यूपी की योगी सरकार से एक और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफ़ा

    अखिलेश और धर्म सिंह सैनी

    इमेज स्रोत, @yadavakhilesh

    उत्तर प्रदेश सरकार से एक और मंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया है. आयुष विभाग के राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी ने अपना त्यागपत्र सार्वजनिक किया है

    उन्होंने अपने इस्तीफ़े में लिखा है, "जिन अपेक्षाओं के साथ दलितों, पिछड़ों, किसानों, शिक्षित बेरोज़गारों ने बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी, उनकी उपेक्षा के कारण मैं इस्तीफ़ा देता हूँ."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ऐसी ख़बरें हैं कि सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है.

    पिछले कुछ दिनों में यूपी बीजेपी में इस्तीफ़ों का सिलसिला जारी है.यूपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री और बसपा से बीजेपी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ़े के बाद कुछ विधायक और मंत्री पार्टी और सरकार को अलविदा कर चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि सैनी ने साफ़ नहीं किया है कि वे किस दल में जा रहे हैं लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक, उनके साथ एक तस्वीर ट्वीट की है

    अखिलेश ने ट्वीट में लिखा है, " ‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!"

    इससे पहले पद छोड़ने वाला एसपी मौर्य और दारा सिंह चौहान के साथ भी अखिलेश ने सोशल मीडिया पर, ऐसे ही तस्वीर साझा की थी.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, यूपीःबीजेपी के एक और विधायक विनय शाक्य का इस्तीफ़ा, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ

    विधायक विनय शाक्य

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विधायक विनय शाक्य

    उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक और विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    बिधूना से विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफ़ा देते हुए लिखा, ‘‘प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ने दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई. इसके अलावा पिछड़ों, किसानों, बेरोजगारों और व्यपारियों की भी उपेक्षा कई गई.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘स्वामी प्रसाद मौर्य कमज़ोरों की आवाज़ हैं और हमारे नेता हैं. मैं उनके साथ हूं.’’

    योगी सरकार के मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे पहले मंगलवार को इस्तीफ़ा दे दिया था.

    समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीर आने के बाद मौर्य के समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वो 14 जनवरी को अपने अगले क़दम का एलान करेंगे.

    बुधवार को योगी सरकार के एक और मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है.

    विनय शाक्य का इस्तीफ़ा
    इमेज कैप्शन, विनय शाक्य के इस्तीफ़े की कॉपी
  10. चीन में इस केएफ़सी मील प्रमोशन का क्यों हो रहा विरोध?

    केएफसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक प्रमुख चीनी उपभोक्ता समूह ने केएफ़सी के एक मील प्रमोशन का बहिष्कार करने की अपील की है. उनका कहना है कि ये खाने की बर्बादी को बढ़ावा देता है.

    चाइना कंज़्यूमर एसोसिएशन (सीसीए) ने कहा कि इस प्रचार के कारण कुछ उपभोक्ताओं ने बहुत ज़्यादा खरीदारी की है.

    केएफ़सी ने पिछले हफ़्ते चीनी खिलौना निर्माता पॉप मार्ट में अपने एक मील का प्रचार किया था.

    इसमें बताया गया था कुछ ख़ास केएफ़सी मील खरीदने पर बड़ी-बडी आंखों और गोल चेहरे वाली डिमू डॉल्स दी जाएंगी. ये खिलौने सीमित संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं.

    सीसीए ने कहा, ‘‘केएफ़सी ने सीमित संस्करण वाली ब्लाइंड बॉक्स बिक्री का इस्तेमाल उपभोक्ताओं को अपने मील्स की तर्कहीन और अत्यधिक खरीद के लिए प्रेरित करने को किया है जो सार्वजनिक आदेश, अच्छे रीतियों और क़ानून के ख़िलाफ़ है.’’

    सीसीए ने कहा कि इससे एक उपभोक्ता ने खिलौने इकट्ठे करने के लिए एक बार में 100 से ज़्यादा मील पर 10,494 युआन (121872 रुपये) खर्च किए. वहीं, लोगों ने दूसरों को उनके लिए मील खरीदने पर भी पैसे खर्च किए और उस खाने को फेंक दिया.

    केएफ़सी चाइना और पॉप मार्ट को संचालित करने वाले युम चाइना से बीबीसी ने बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है.

  11. अरविंद केजरीवाल ने कहा- पंजाब में सीएम चेहरा कौन हो, जनता बताए

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन हो, जनता बताए.

    केजरीवाल ने कहा- हम आज ये नंबर 7074870748 जारी कर रहे हैं, आप इस नंबर पर वॉट्सऐप, एसएमएस, फ़ोन करके 17 जनवरी शाम 5 बजे तक बता सकते हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन हो. आम आदमी पार्टी लोगों के जवाब के आधार पर अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मोहाली में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में केजरीवाल ने कहा, "भगवंत मान हमारे बहुत प्यारे हैं, मेरा छोटे भाई हैं, आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं. हम भी कमरे में बैठकर कह रहे थे कि भगवंत मान को बना देते हैं, लेकिन इन्होंने कहा कि नहीं जनता से पूछना चाहिए." केजरीवाल ने कहा- भगवंत मान ने कहा ​कि जनता मुझे जो ज़िम्मेदारी देगी, मैं वो ज़िम्मेदारी पूरी करूँगा, बंद कमरे में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने का सिलसिला बंद करना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी अन्य प्रमुख पार्टियों को कड़ी टक्कर दे सकती है. भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के चर्चित चेहरों में से एक हैं. फ़िलहाल वे संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  12. यूपी चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 50 महिलाएँ, उन्नाव रेप पीड़िता की माँ को भी टिकट

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. उन्होंने 125 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें 50 महिलाएँ हैं.

    प्रियंका गांधी ने गुरुवार की गई प्रेस कांफ्रेंस में खासतौर पर महिला उम्मीदवारों का ज़िक्र किया और उनके बारे में जानकारी दी.

    जिन महिला उम्मीदवारों को कांग्रेस में टिकट दिया गया है, उनमें एक नाम काफ़ी अहम हैं. कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की माँ आशा सिंह को टिकट दिया गया है. इस मामले में बीजेपी के पूर्व नेता कुलदीप सेंगर पर रेप और हत्या का आरोप लगा था.

    इसके अलावा कुछ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी टिकट दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और ऐसे प्रत्याशी हों जो राज्य में नई राजनीति करें. इनमें 40 प्रतिशत महिलाएँ और 40 प्रतिशत युवा हैं. महिला उम्मीदवारों में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, संघर्षशील महिलाएँ और ऐसी महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने अपने जीवन में अत्याचार व उत्पीड़न का सामना किया है."

    उन्होंने आशा सिंह के नाम की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘वो अपना संघर्ष जारी रखना चाहती हैं. हम चाहते हैं कि वो सत्ता में आएं और अपनी लड़ाई खुद लड़ें.’’

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी. लड़ेंगी, जीतेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके अलावा जिन प्रमुख महिला उम्मीदवारों की जानकारी दी गई उनमें शाहजहांपुर से आशा वर्कर पूनम पांडे हैं. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस ने मारपीट की थी.

    सदफ जफर को टिकट दिया गया है, जिन्हें सीएए के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन को लेकर गिरफ़्तार किया गया था.वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना पॉज़िटिव

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनके कार्यालय ने ये जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उनके दफ़्तर के बयान के मुताबिक़ उनमें कोई लक्षण नहीं हैं. लेकिन वे होम आइसोलेशन में हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने वैक्सीन की दोनों डोज़ ले ली थी.

  14. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ी

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक ने इस्तीफ़ा दे दिया है. शिकोहाबाद से बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी छोड़ दी है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार से दो मंत्री पहले ही इस्तीफ़ा दे चुके हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ़े से ये सिलसिला शुरू हुआ. जिसके बाद कुछ विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी है.

    इस्तीफ़ा देने के बाद मुकेश वर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं, वे जहाँ जाएँगे, वे उनके साथ जाएँगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद बुधवार को योगी सरकार के एक और मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी त्यागपत्र दे दिया था. हालाँकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया है कि वे अभी समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. लेकिन 14 जनवरी को वे सपा में शामिल हो जाएँगे.

    मुकेश वर्मा का इस्तीफ़ा

    दारा सिंह चौहान ने भी अभी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन इन दोनों पूर्व मंत्रियों की तस्वीर ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि उनका समाजवादी पार्टी में स्वागत है.

  15. असम और मेघालय के बीच विवादित इलाक़ों को लेकर बनी सहमति: हिमंत बिस्व सरमा

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा

    इमेज स्रोत, BBC/DILIP KUMAR SHARMA

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उनकी सरकार की मेघालय के साथ सीमा विवाद मामले में छह इलाक़ों को लेकर आपसी सहमति बन गई है.

    उन्होंने कहा, ‘‘दोनों सरकारों के बीच आपसी सहमति बनी है. लेकिन इसे बड़े स्तर पर मंज़ूरी मिलनी ज़रूरी है. इस मामले में राज्य के लोगों और राज्यों के हित शामिल हैं. सरकार अकेले कोई फ़ैसला नहीं ले सकती.’’

    मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन ताइसोंग ने कहा, ‘‘जिन इलाक़ों की हम पहले ही जाँच कर चुके हैं, उन पर हम लगभग सहमति पर पहुँचने वाले हैं. मुख्यमंत्रियों ने इसे लेकर विस्तार से रिपोर्ट मांगी है. इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों की एक और बैठक होगी.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ‘‘दोनों मुख्यमंत्री 21 जनवरी से पहले केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे. उनके लौटने के बाद अंतिम समझौता सार्वजनिक किया जाएगा.’’

    असम और मेघालय में सीमा विवाद सामने आता रहा है. पिछले साल इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. विवाद वाली 12 में से छह जगहों को लेकर पिछले साल दिसंबर में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी.

  16. भारत: कोरोना संक्रमण के 2.47 लाख मामले, एक दिन में 27% की बढ़ोतरी

    वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,47,417 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले के मुक़ाबले कोरोना के मामलों में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

    वहीं, एक दिन में कोरोना संक्रमण से 380 लोगों की मौत हो गई है.

    इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 84,825 लोग करोनो से ठीक भी हुए हैं. फ़िलहाल देश में 11 लाख 17 से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं.

    दैनिक पॉज़िटिविटी दर 13.11 प्रतिशत है और ओमिक्रॉन के मामले 5,488 पर पहुंच गए हैं.

    भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की बात करें तो देश में तीन करोड़ 59 लाख से ज़्यादा मामले हो चुके हैं और अब तक चार लाख 85 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

    कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो एक दिन में 76,32,024 वैक्सीन दी गई है. अब तक 154 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन दी जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. उत्तर प्रदेश चुनावः कितने ताक़तवर हैं स्वामी प्रसाद मौर्य?

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले के रहने वाले 68 वर्षीय स्वामी प्रसाद मौर्य बीते करीब तीन दशकों से यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं. पिछड़ा वर्ग और ख़ास तौर से कोइरी समाज में उनका अपना जनाधार है.

    अखिलेश यादव के उनके साथ तस्वीर आने के बाद से ही मौर्य को लेकर राजनीतिक नफ़ा-नुक़सान का आकलन शुरू हो गया है.

    अटकलें लग रही हैं कि यूपी के विधानसभा चुनाव में वो किसका खेल बना और बिगाड़ सकते हैं?

  18. योनेक्स-सनराइज़ इंडिया ओपन 2022 के सात खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित

    बैडमिंटन

    इमेज स्रोत, krisanapong detraphiphat

    बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ़) ने इस बात की पुष्टि की है कि यॉनेक्स-सनराइज़ इंडिया ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे.

    खिलाड़ियों का मंगलवार को कोरोना टेस्ट किया गया था जो पॉज़िटिव आया है. जोड़े में खेलने वाले संक्रमित खिलाड़ियों के पार्टनर को भी खेल से हटाया गया है.

    मुख्य ड्रॉ में खिलाड़ियों को नहीं बदला जाएगा और उनके प्रतिद्दवंदियों को सीधे अगले राउंड में भेजा जाएगा.

    इस टूर्नामेंट का दूसरा राउंड आज से शुरू हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में कपिल सिब्बल क्या बोले

    कपिल सिब्बल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में मुसलमानों के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण देने के मामले में याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस प्रमुखों से पूछा है कि अब तक अभियुक्तों को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया.

    सुप्रीम कोर्ट में हरिद्वार धर्म संसद में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा की अपील मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने क्या दलील दी.

  20. अफ़ग़ानिस्तान के साथ तालमेल से दी जाए मानवीय मदद: तालिबान

    अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के उप-प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफ़ी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के उप-प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफ़ी

    अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के उप-प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफ़ी ने कहा कि देश के ज़रूरतमंत लोगों को इस्लामिक अमीरात के साथ तालमेल बिठाकर मानवीय मदद दी जानी चाहिए.

    उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के कर्मचारियों को लोगों को मदद पहुंचाने में शामिल किया जाना चाहिए.

    हनफ़ी ने बुधवार को काबुल में एक सभा में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मदद ग़रीबी, भूख और आर्थिक संकट से निपटने के लिए स्थायी समाधान नहीं है. हमारा मानना है कि सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आर्थिक गतिविधियों को तेज़ करना चाहिए.’’

    उन्होंने सहायता के वितरण में पारदर्शिता होने की बात कही.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप विशेष प्रतिनिधि और अफ़ग़ानिस्तान के मानवीय समन्वयक रमीज़ एलेकबरोव ने कहा कि संस्था ने 2022 में लगभग एक करोड़ आठ लाख अफ़ग़ानों को मानवीय सहायता प्रदान की है.

    वहीं, अफ़ग़ानिस्तान के वित्त मंत्रालय ने देश में लोगों को मदद पहुंचाने के लिए तीन समितियों का गठन किया है.