You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

SAvIND: एल्गार पर थर्ड अंपायर के फ़ैसले से नाराज़ हुए कोहली, पंत और अश्विन, क्या कहा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट मैच के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली और विकेटकीप ऋषभ पंत अंपायर के एक फ़ैसले पर नाराज़ दिखे.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा

  1. एस सोमनाथ होंगे इसरो और अंतरिक्ष आयोग के प्रमुख

    विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) के निदेशक और इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक एस सोमनाथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख होंगे.

    वे शुक्रवार को इसरो के 10वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे. उनका कार्यकाल तीन साल का होगा.

    एस सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी भी दी गई है.

    सोमनाथ ने चार साल पहले विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का कार्यभार संभाला था.

    सोमनाथ की नियुक्ति की जानकारी न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के हवाले से दी है. आम तौर पर ये तीनों ज़िम्मेदारियां किसी एक ही व्यक्ति को दी जाती रही है.

    सोमनाथ पिछले चार साल से इन ज़िम्मेदारियों को संभाल रहे के सिवन की जगह लेंगे. इससे पहले सिवन को एक साल का सेवा विस्तार भी मिला था.

    सोमनाथ की नियुक्ति पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कई जाने माने लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. डीआरडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने भी बधाई दी है.

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि उन्हें गर्व है कि केरल ने देश के अं​तरिक्ष कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाला एक और इंसान दिया.

    मालूम हो कि एस सोमनाथ केरल के मूल निवासी हैं.

  2. रूस को राजनयिक संबंधों या टकराव में से एक को चुनना होगा: अमेरिका

    अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने रूस को चेतावनी दी है कि उसे पश्चिमी देशों के साथ राजनयिक संबंधों या टकराव में से किसी एक को चुनना होगा.

    यूक्रेन में तनाव घटाने को लेकर नेटो देशों और रूस के बीच बातचीत के बाद वेंडी शरमन ने ये बयान दिया.

    रूस के उप विदेश मंत्री एलेक्ज़ेंडर ग्रश्को ने कहा कि नेटो रूस की मांगों में से अपनी सहूलियत के अनुसार मांगे नहीं चुन सकता.

    रूस ने जो मांगें सामने रखी हैं उसमें ये भी है कि यूक्रेन नेटो का हिस्सा कभी नहीं बनेगा.

    यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सेना की तैनाती के बाद से पश्चिमी देशों और रूस के बीच तनाव पैदा हो गया है.

    रूस के क़रीब एक लाख सैनिक कथित तौर पर यूक्रेन की सीमा पर तैनात किए गए हैं जिससे हमले की आशंका बढ़ गई है.

    रूस की मांग को लेकर वेंडी शरमन ने कहा कि अमेरिका और अन्य नेटो सदस्य यूक्रेन को नेटो में शामिल होने से नहीं रोक सकते. सैन्य गठबंधन में सभी के लिए दरवाज़े खुले हैं.

    हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनमें बात आगे बढ़ सकती है और अब रूस को फ़ैसला करना है कि वो आगे क्या चाहता है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिककरें.