छत्तीसगढ़: नाबालिग बेटे की सुन्नत कराने पर महिला गिरफ़्तार, क्या है मामला

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत उनके पति ने ही की है. उनका आरोप है कि बच्चे का धर्म बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी and मानसी दाश

  1. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अभी समाजवादी पार्टी में नहीं हुए हैं शामिल

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, Akhilesh Yadav Twitter

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से इस्तीफ़ा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अभी वे समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे.

    उन्होंने कहा कि सस्पेंस बने रहना चाहिए. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी से उनका जाना ताबूत में आख़िरी कील होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा- मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहा हूँ. मेरे पास अभी तक किसी बड़े या छोटे नेताओं की ओर से कॉल नहीं आया है. अगर वे समय पर सचेत हो जाते और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करते, तो बीजेपी को इसका सामना नहीं करना पड़ता.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य का समाजवादी पार्टी में स्वागत है. स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी सरकार से इस्तीफ़े के बाद बीजेपी के तीन विधायकों रोशन लाल वर्मा, बृजेश प्रजापति और भगवती सागर ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना पॉज़िटिव

    अमरिंदर सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

    उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

    अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- कोरोना की मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है. जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, अपना टेस्ट करा लें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर सिंह ने पिछले साल मतभेद के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी.

    अब उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई है और भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी गठजोड़ किया है.

  3. कोरोना से संक्रमित लता मंगेशकर अब कैसी हैं, डॉक्टर ने दी जानकारी

    लता मंगेशकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत रत्न से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में हैं. समाचार एजेंसी एएनआई को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समधानी ने ये जानकारी दी है.

    डॉक्टर समधानी के मुताबिक़ लता मंगेशकर को कोविड के साथ-साथ निमोनिया भी है. उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि अभी 10-12 दिन वे निगरानी में रहेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    92 वर्षीय लता मंगेशकर को पिछले दिनो कोविड संक्रमण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी भतीजी रचना ने बताया था कि उनकी अधिक उम्र को देखते हुए एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है.

    उन्होंने लोगों से लता दीदी के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी. डॉक्टरों का कहना है कि अधिक उम्र के कारण उनके ठीक होने में ज़्यादा समय लग सकता है.

  4. सिद्धार्थ ने मांगी माफ़ी, साइना नेहवाल बोलीं- महिला को टारगेट नहीं करना चाहिए

    सिद्धार्थ, साइना नेहवाल

    इमेज स्रोत, Pramod Thakur/Hindustan Times via Getty Images/ANI

    बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा है कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के जानेमाने कलाकार सिद्धार्थ के माफी मांगने से वो ख़ुश हैं.

    साइना ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "पहले उन्होंने मेरे बारे में कुछ कहा और फिर माफ़ी मांग ली. मुझे नहीं पता कि ये मामला वायरल क्यों हुआ. ख़ुद को ट्विटर पर ट्रेंड करता देख मैं हैरान थी."

    साइना ने कहा, "आपको किसी महिला को इस तरह टारगेट नहीं करना चाहिए. मुझे इससे फ़र्क नहीं पड़ता. ईश्वर उनकी मदद करें."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल के एक ट्वीट पर कमेंट किया था.

    साइना नेहवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, "सटल कॉक (SUBTLE COCK) चैम्पियन ऑफ़ द वर्ल्ड... शुक्र है कि हमारे पास भारत के संरक्षक हैं. करबद्ध प्रार्थना. रिहाना शर्म करो."

    अंग्रेज़ी शब्द SUBTLE के साथ कॉक के इस्तेमाल पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और इसके द्विअर्थी होने की बात कही, जिसके बाद एक्टर सिद्धार्थ ने साइना से माफी मांगी है.

    उन्होंने सोशल मीडिया पर साइना के नाम एक चिट्ठी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि आपके ट्वीट पर भद्दा मज़ाक करने के लिए मैं आपके माफ़ी चाहता हूं.

    उन्होंने लिखा, "हो सकता मैं कई मुद्दों पर आपसे इत्तेफ़ाक नहीं रखता लेकिन मेरा गुस्सा या नाराज़गी मेरे ट्वीट को सही नहीं ठहराते. हालांकि मैं फिर भी कहना चाहता हूं कि मेरा इरादा ग़लत नहीं था. मैं फेमिनिस्टों का समर्थन करता हूँ और आपको यक़ीन दिलाना चाहता हूँ कि मेरे ट्वीट में न तो जेंडर को लेकर कोई बुरा इरादा था और न ही महिला के तौर पर आप पर हमला करने का मेरा कोई इरादा था."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जाँच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जाँच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी की अगुआई रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा करेंगी. इस कमेटी में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी एनआईए के महानिदेशक, पंजाब में डीजी (सिक्योरिटी) और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रहेंगे

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कमेटी जितना जल्द संभव है जाँच रिपोर्ट सौंपे. कोर्ट ने कहा कि ये ऐसे सवाल हैं, जिन्हें एकतरफ़ा जाँच पर नहीं छोड़ा जा सकता, हमें स्वतंत्र जाँच की आवश्यकता है. कमेटी इस बात की जाँच करेगी कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई, कौन इसके लिए ज़िम्मेदार है और भविष्य में ऐसी चूक न हो, उसके लिए क्या क़दम उठाए जाने की आवश्यकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से गठित कमेटी पर रोक लगा दी है. पाँच जनवरी को पीएम मोदी के काफ़िले को पंजाब के फ़िरोज़पुर में एक फ़्लाईओवर पर 10-15 मिनट तक रुकना पड़ा था. उस समय गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया था, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने इससे इनकार किया था.

  6. रूस ने भारतीय मीडिया से कड़ी आपत्ति क्यों जताई

    रूस इन दिनों भारतीय मीडिया से ख़ासा नाराज़ है. रूसी विदेश मंत्रालय ने भारतीय मीडिया में कज़ाख़स्तान और यूक्रेन की कवरेज को लेकर भारतीय मीडिया को आड़े हाथों लिया है.

    रूस ने पहली आपत्ति सात जनवरी को कज़ाख़स्तान में अपने सैनिकों को भेजने को लेकर भारतीय मीडिया में जिस तरह से रिपोर्ट छपी, उस पर जताई. यह आपत्ति भारत स्थित रूसी दूतावास की तरफ़ से जताई गई है.

    रूस का कहना है कि भारतीय मीडिया कज़ाख़स्तान में रूसी सैनिकों के जाने को लेकर पूरा सच नहीं बता रहा है.

    वीडियो कैप्शन, रूस भारतीय मीडिया से जताई कड़ी आपत्ति, ये है वजह
  7. बीते एक दिन में कोरोना के 1 लाख 94 हजार नए मामले

    बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के क़रीब 1 लाख 94 हजार नए मामले सामने आए हैं.

    कोरोना के मामले
  8. तालिबान की धमकी- हम कमज़ोर हैं डरपोक नहीं, हमारे विमान और हेलिकॉप्टर लौटाएं पड़ोसी मुल्क

    मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद

    इमेज स्रोत, RTA

    तालिबान के कार्यकारी रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान से अपील की है कि वो अफ़गान विमानों और हेलिकॉप्टरों को लौटा दें. उन्होंने कहा है कि ऐसा न किया तो तालिबान कार्रवाई कर सकता है.

    काबुल में अफ़ग़ान पायलटों और अफ़ग़ान एयर फोर्स के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के सत्ता से जाने के बाद जो विमान पड़ोसी मुल्कों में ले जाए गए हैं, वो अफ़ग़ानिस्तान की संपत्ति हैं और उन्हें जल्द देश को लौटाया जाना चाहिए.

    उन्होंने कहा, "हम अपने पड़ोसियों की तुलना में कमज़ोर हो सकते हैं लेकिन डरपोक नहीं हैं और हम अपने विमानों और हेलिकॉप्टरों का हर पुर्ज़ा वापिस ले कर रहेंगे. मैं उनसे गुज़ारिश करना चाहता हूं कि वो हमारे धैर्य की परीक्षा न लें और हमारे विमान और हेलिकॉप्टर हमें लौटा दें."

    मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने देश छोड़कर न जाने वाले अफ़ग़ान वायु सेना के पायलटों और इंजीनियरों का धन्यवाद किया और जो बीते महीनों में देश छोड़कर चले गए हैं उनसे वापिस लौटने की अपील की.

    उन्होंने कहा कि वो एयर फोर्स को मज़बूत बनाना चाहते हैं जो विदेशी आर्थिक मदद पर निर्भर न रहे और अफ़ग़ानिस्तान की सीमाओं की सुरक्षा कर सके.

    • ये भी पढ़ें- तालिबान ने की भारत की प्रशंसा लेकिन कहा- अभी और मदद चाहिए
    अफ़ग़ान हेलिकॉप्टर

    इमेज स्रोत, MOD/FACEBOOK

    टोलो न्यूज़ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि बीते साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से 40 से अधिक हेलिकॉप्टर पड़ोसी मुल्क ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान ले जाए गए हैं.

    अभी तक ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के अधिकारियों ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है.

    यह पहली बार है जब तालिबान ने अपने पड़ोसियों के ख़िलाफ़ इस तरह की कठोर भाषा और चेतावनियों का इस्तेमाल किया है.

    हाल के दिनों में, तालिबान पाकिस्तान के साथ डूरंड रेखा पर और तुर्कमेनिस्तान और ईरान के साथ सटी सीमाओं पर तनाव बढ़ा है, लेकिन तालिबान सरकार ने कहा है कि वह कूटनीतिक रास्ते से समस्या को हल करेगी.

    • ये भी पढ़ें- तालिबान ने पाकिस्तान को डूरंड लाइन को लेकर दी चुनौती
  9. अफ़ग़ानिस्तान को अमेरिका देगा 30 करोड़ डॉलर की मदद, ये होगी शर्त

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Sayed Khodaiberdi Sadat/Anadolu Agency via Getty Images

    अमेरिका ने कहा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान को आर्थिक मदद के तौर पर 30.8 करोड़ डॉलर देने के लिए तैयार है. हालांकि उसने ये भी कहा है कि तालिबान को राहत कार्य में लगे सभी कर्मियों को काम करने की पूरी आज़ादी देनी होगी.

    व्हाइट हाउस प्रवक्ता एमिली हॉर्न के बयान के अनुसार ये मदद अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (यूएसएड) की तरफ से मानवीय राहत पहुंचाने वाली स्वतंत्र एजेंसियों के ज़रिए दी जाएगी.

    इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवा, सर्दियों में रहने के लिए ज़रूरी चीज़ों, आपात खाद्यान्न और पानी के लिए होगा.

    इसके साथ ही अक्तूबर 2021 के बाद से अमेरिका से अफ़ग़ानिस्तान को मिल रही मानवीय मदद का आंकड़ा अब 78.2 करोड़ डॉलर हो गया है.

    इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में गहराते मानवीय संकट के मद्देनज़र उसके लिए 5 अरब डॉलर के आपात मदद के लिए दुनिया के देशों से अपील की थी.

    बीते साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से देश को अमेरिका से मिल रही आर्थिक मदद बंद हो गई, साथ ही उस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध भी लगा दिए गए थे. ऐसे में विदेशी मदद पर निर्भर अफ़ग़ानिस्तान के लिए अस्पताल, स्कूल और सरकारी एजेंसियों को चलाना मुश्किल हो गया.

    • ये भी पढ़ें-अफ़ग़ानिस्तान में भुखमरी के हालात, कैसे निपटेगा तालिबान
    अफ़ग़ानिस्तान में भुखमरी के हालात

    इमेज स्रोत, Bilal Guler/Anadolu Agency via Getty Images

    इमेज कैप्शन, ये तस्वीर हेरात प्रांत में 11 जनवरी 2022 को ली गई है. खाद्य संकट के बीच इस परिवार को कई दिनों तक सूखा आटा खाने को मजबूर होना पड़ा.

    रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय कमिटी ने कहा है कि दुनिया के बाकी मुल्क तालिबान सरकार को मान्यता देना नहीं चाहते. इसका खामियाज़ा वहां के 3.9 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिनके सिर पर भुखमरी का ख़तरा मंडरा रहा है.

    बीबीसी को दिए इंटरव्यू में नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के जेन इगेलैंड ने कहा, "प्रतिबंधों और आंतकवादरोधी क़ानून के कारण अफ़ग़ानिस्तान तक मदद पहुंचाना मुश्किल हो रहा है. नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के 1,400 कर्मचारी वहां हैं, लेकिन हम उन तक मदद नहीं पहुंचा पा रहे. हम अफ़ग़ानिस्तान से सामान खरीदने की बजाय पाकिस्तान और ईरान से सामान खरीद कर उन तक पहुंचा रहे हैं. इस तरह हम लगातार ख़राब हो रही अफ़ग़ान अर्थव्यवस्था के लिए और मुश्किलें पैदा कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा, "हमें वहां की आबादी को बंधक नहीं बनाना चाहिए. हमें उन तक मदद पहुंचनी चाहिए और इसके लिए प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए. इसके कारण महिलाओं और बच्चों में कुपोषण का ख़तरा बढ़ रहा है."

  10. योगी के 'चुनाव 80 बनाम 20 का' वाले बयान पर अखिलेश बोले 'अपमान करने वाली राजनीति'

    अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर 'तुष्टिकरण की राजनीति' करने का आरोप लगाया है.

    वहीं, समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे नेताओं पर टिप्पणी करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है, "गुंडे, अपराधी, माफिया , दंगाई समाजवादी पार्टी की शऱण में जा रहे हैं. "

    उधर, समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी 'अपमान' करने वाली राजनीति करती है.

    उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में ऐसे बयानों और नेताओं के एक से दूसरे दलों में जाने के क्रम ने सर्द मौसम के बीच सियासी पारे को ऊपर पहुंचा दिया है.

  11. उत्तर कोरिया का दावा- किम जोंग-उन की निगरानी में हुआ नए हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट

    किम जोंग-उन

    इमेज स्रोत, KCNA via REUTERS

    उत्तर कोरिया ने कहा है कि देश के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन की निगरानी में देश ने एक और हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.

    सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार मिसाइल का टेस्ट मंगलवार को किया गया और ये मिसाइल एक हज़ार किलोमीटर दूर 'सटीक' अपने लक्ष्य पर गिरी.

    बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने तीसरी बार ऐसे मिसाइल का परीक्षण किया है जो बैलिस्टिक मिसाइल की तुलना में रडार की नज़र में आने में बच सकती है.

    किम जोंग-उन के नए साल के मौक़े पर दिए भाषण के बाद एक ही सप्ताह के भीतर देश ने दो मिसाइल परीक्षण किए थे.

    दक्षिण कोरिया और जापान का कहना है कि दोनों ने ही मंगलवार को किए गए उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च को डिटेक्ट किया है. ये मिसाइल उत्तर कोरिया की ज़मीन से समंदर की तरफ लॉन्च की गई थी.

    • ये भी पढ़ें- हाइपरसोनिक मिसाइलें ख़तरनाक क्यों होती हैं? पढ़िए पूरी कहानी
    उत्तर कोरिया का मिसाइल टेस्ट

    इमेज स्रोत, EPA/KCNA

    बाद में केसीएनए ने कहा कि ये एक हाइपरसोनिक मिसाइल थी जो 'बेहद तेज़ गति से' मार करने में सक्षम है.

    इससे पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने पांच जनवरी को हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. उस वक्त अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने मिसाइल परीक्षण के लिए उत्तर कोरिया की आलोचना की थी और कहा था कि वो 'अस्थिर करने वाली अपनी हरकतों' को बंद करे.

    बैलिस्टिक मिसाइल की तुलना में हाइपरसोनिक मिसाइल वायुमंडल में निचले स्तर पर तेज़ गति से उड़ान भरते हुए अपने लक्ष्य को भेद सकते हैं. ये आवाज़ की गति से पांच गुना तक यानी 6,200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से जा सकते हैं.

    • ये भी पढ़ें- किम जोंग-उन बोले- उत्तर कोरिया के सामने 'जिंदगी और मौत का बड़ा संकट'
    किम जोंग-उन

    इमेज स्रोत, KCNA via REUTERS

    केसीएनए ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें किन जोंग-उन अधिकारियों के साथ मिसाइल टेस्ट देखते हुए नज़र आ रहे हैं.

    बताया जा रहा है कि मार्च 2020 के बाद से ये पहली बार है जब किन जोंग-उन ने आधिकारिक तौर पर मिसाइल लॉन्च कार्यक्रम में शिरकत की है.

    उत्तर कोरिया से जुड़े मामलों पर नज़र रखने वाले कोरिया रिस्क ग्रूप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चाड ओ'कैरल के अनुसार, "किम जोंग-उन ने अनाधिकारिक तौर पर शायद कई टेस्ट की निगरानी की हो लेकिन उत्तर कोरियाई अख़बार रोडोंग सिनमुन के पहले पन्ने पर इस टेस्ट से जुड़ी तस्वीरें छापी गई हैं जो बेहद अहम हैं."

    "इनका मतलब है कि नई तकनीक के परीक्षण में निजी तौर पर शामिल होने को लेकर किम जोंग-उन चिंतित नहीं हैं. उन्हें इस बात की परेशानी नहीं है कि अमेरिका इस पर क्या प्रतिक्रिया देगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.