कर्नाटक में कांग्रेस के 33 नेताओं के ख़िलाफ़ FIR, क्या है वजह?

कांग्रेस की 'हमारा पानी, हमारा हक़' पदयात्रा शुरू करने के फ़ैसले के बाद हलचल में कर्नाटक की राजनीति. क्या हैं कारण?

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, मोहम्मद शाहिद and भूमिका राय

  1. कर्नाटक: लोन नहीं मिला तो शख़्स ने लगा दी बैंक में आग

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    आग

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक के हावेरी ज़िले में एक 33 वर्षीय शख़्स ने एक बैंक की ब्रांच में आग लगा दी.

    दरअसल, बैंक ने इस शख़्स को लोन देने से इनक़ार कर दिया था, जिसके बाद इस शख़्स ने गुस्से में ब्रांच में आग लगा दी.

    वसीम अकरम मुल्ला ने कई बैंक़ों से लोन लेने की कोशिश की थी लेकिन एक ग़ैर सरकारी संगठन चलाने के लिए किसी भी बैंक ने उन्हें लोन देने से इनकार कर दिया. लोन देने से मना करने की अहम वजह यह भी थी कि मुल्ला का सिबिल स्कोर काफी कम था क्योंकि उन्होंने पहले भी कई लोन ले रखे थे.

    हावेरी पुलिस ने बताया- वह इस बात से काफ़ी नाराज़ थे कि कई बैंकों ने उन्हें लोन देने से मना कर दिया था. वह महीनों से इस प्रयास में थे.

    शनिवार की रात वसीम ने अपनी मोटरसाइकिल के दोनों नंबर प्लेट हटाए और फिर अपने गांव रत्तीहल्ली से हेडिगोंडा पहुंचा.

    इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर बैंक की इमारत के पिछले हिस्से की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस के बयान में कहा गया है कि वह अपने साथ पेट्रोल का केन भी लेकर गए थे और बैंक में घुसने के बाद उसे चारों ओर छिड़क दिया और उसके बाद लाइटर से आग लगा दी.

    इसके बाद वह नाले में कूद गए और इस कूदने की आवाज़ से आसपास रहने वालों की नींद खुल गयी. बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और कागिनेले पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

    बैंक के मुताबिक़, ब्रांच में आग लगने से क़रीब 16 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है.

  2. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मिलेगी अब सिर्फ़ टेकअवे सेवा

    रेस्टोरेंट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेस्तरां में बैठकर खाना खाने की सेवा को बंद करने का फ़ैसला लिया गया है.

    इसका मतलब ये हुआ कि अब सिर्फ़ टेक-अवे सेवा ही उपलब्ध होगी. या फिर आप ऑनलाइन ही खाना मंगवा सकेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को दिल्ली में हुई आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद यह फ़ैसला लिया गया.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के लेफ़्टिनेंट गवर्नर के हवाले से लिखा है कि- आज डीडीएमए की बैठक हुई. जिसके बाद दिल्ली में रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है. हालांकि टेक अवे की सुविधा जारी रहेगी.

    इसके साथ ही हर ज़ोन में हर दिन सिर्फ़ एक वीकली-मार्केट को खोलने की अनुमति दी गयी है.

  3. कर्नाटक में कांग्रेस के 33 नेताओं के ख़िलाफ़ FIR, क्या है वजह?

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पदयात्रा

    इमेज स्रोत, @DKShivakumar

    कर्नाटक में विपक्षी दल कांग्रेस के शीर्ष 33 नेताओं के ख़िलाफ़ ‘वॉक फ़ॉर वॉटर’ मार्च के दौरान नियमों के उल्लंघन, ग़ैर क़ानूनी रूप से जमा होने, मानव-जीवन और दूसरों की सुरक्षा को ख़तरे में डालने के आरोप में एफ़आईआर दर्ज की गयी है.

    इस मार्च के दौरान कांग्रेस नेता, मेकेदातु पेयजल परियोजना को लागू करने की मांग कर रहे थे.

    इन नेताओं के ख़िलाफ़ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और महामारी रोग अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    इस एफ़आईआर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रह तुके सिद्दारम्मैया और वीरप्पा मोइली समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.

    164 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के दूसरे दिन डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य इस पदयात्रा को रोकना है.

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “जैसा की रामनगर के डिप्टी कमिश्नर कोविड पॉज़ीटिव हैं, तो एडिशमल डिप्टी कमिश्नर को मेरे पास इस निर्देश के साथ भेजा गया था कि मुझसे कोविड पॉज़ीटिव रिपोर्ट ली जाए.”

    कांग्रेस के 'हमारा पानी, हमारा हक़' पदयात्रा शुरू करने के फ़ैसले ने सत्तारुढ़ बीजेपी और जनता दल सेक्युलर दोनों ही पार्टियों में हलचल बढ़ाने का काम किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, यह पदयात्रा 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी जहां जेडीएस का प्रभाव कम हो रहा है और बीजेपी इसका फ़ायदा उठाते हुए दक्षिण कर्नाटक में ख़ुद को मज़बूत करने की कोशिश में है.

    इस परियोजना के तहत रामनगर के मेकेदातु में एक जलाशय का निर्माण किया जाना है.

    यह जगह बेंगलुरू से 90 किलोमीटर और कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा से चार किलोमीटर है.

    यह परियोजना बेंगलुरू के लिए एक अहम पेयजल परियोजना तो है ही साथ ही यह एक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजना भी है. इस परियोजना के शुरू हो जाने से 400 मेगा वॉट की बिजली प्राप्त होगी.

    इस परियोजना को लेकर तमिलनाडु राज्य की कुछ आपत्तियां हैं. वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस पदयात्रा को 'राजनीतिक नौटंकी' बताया है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोनो से संक्रमित

    भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

    आज कई बड़े सियासतदान कोरोना की चपेट में आए हैं. राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई भी आज कोरोना संक्रमण होने की जानकारी दे चुके हैं

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कज़ाख़स्तान के हालात पर साफ़ किया भारत ने अपना स्डैंड, क्या कहा?

    बागची

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत ने सोमवार को कहा है कि वह क़जाख़स्तान की स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.

    भारत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि क़ज़ाखस्तान के मौजूदा घटनाक्रम पर भारत नज़दीकी नज़र रखे हुए है, साथ ही भारत यह उम्मीद करता है कि वहां जल्द से जल्द हालात सामान्य हो जाएं.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अधिकारियों के साथ तालमेल के कारण क़ज़ाख़स्तान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली है.

    विदेश मंत्रालय की ओर से हिंसा में मारे गए और पीड़ितों के प्रति संवेदना भी ज़ाहिर की गयी है.

    अरिंदम बागची ने उम्मीद जताई कि कज़ाख़स्तान में हालात जल्द से जल्द बेहतर हों.

    मध्य एशियाई देश कज़ाख़स्तान में गैस की क़ीमतें बढ़ाने के ख़िलाफ़ भारी प्रदर्शन हो रहे हैं.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में अभी तक कम से कम 160 लोगों की मौत हो चुकी है.

    भारतीय विदेश विभाग के प्रवक्ता बागची ने बताया कि क़ज़ख़स्तान में मौजूद भारतीयों को स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. साथ ही किसी भी सहायता की स्थिति में भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गयी है.

  6. जल्‍लीकट्टू के आयोजन पर तमिलनाडु ने जारी की गाइडलाइन्स

    जल्लीकट्टू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तमिलनाडु के गौरव और संस्कृति के परिचायक माने जाने वाले जल्लीकट्टू कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राज्य सरकार ने गाइडलाइंस जारी की हैं.

    देश में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनज़र यह गाइडलाइन्स जारी की गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, इस समारोह के आयोजन के दौरान सिर्फ़ 150 दर्शक ही मौजूद रहेंगे.

    जिस जगह यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा वहां पर मौजूद लोगों के बैठने की क्षमता के 50 फ़ीसद की ही अनुमति होगी.

    कार्यक्रम में किसी भी रूप में शामिल होने वाले शख़्स को पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना ज़रूरी है. साथ ही आरटीपीसीआर रिपोर्ट 48 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए.

    क्या है जल्लीकट्टू

    जल्‍लीकट्टू तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है और जिसमे बैलों से इंसानों की लड़ाई कराई जाती है.

    जल्लीकट्टू को तमिलनाडु के गौरव तथा संस्कृति का प्रतीक कहा जाता है.

  7. दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने क्या कुछ कहा

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सिरीज़ का तीसरा मुक़ाबला केपटाउन में 11 जनवरी से खेल जाएगा. इस मैच के पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगामी मैच के बारे में और पिछले मैचों के बारे में पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने फ़िटनेस से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं पूरी तरह से फ़िट हूं.

    उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह फिट हूं और केपटाउन टेस्ट मैच में खेलूंगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मोहम्मद सिराज के के खेलने पर उन्होंने बताया, “सिराज केपटाउन में होने वाले मैच नहीं खेलेंगे. वह अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    विराट कोहली ने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें लेकर रिस्क नहीं लिया जा सकता है.

    ऋषभ पंत के शॉट सेलेक्शन के एक सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कहा कि हम सभी ने अपने करियर के अहम मोड़ पर कुछ ग़लतियां की हैं. ग़लती स्वीकार करने से मदद मिलती है.

    टेस्ट टीम के कप्तान ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के परफॉर्मेंस पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा किट्रांज़िशन को फ़ोर्स नहीं किया जा सकता है. हमें लोगों को मुश्किल हालातों में नहीं डालना चाहिए.

  8. जोकोविच ने किया ऑस्ट्रेलियाई जज का धन्यवाद, कहा अब सिर्फ़ टेनिस पर फ़ोकस

    टेनिस

    इमेज स्रोत, PA Media

    टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने एक ट्वीट करके ऑस्ट्रेलियाई जज के प्रति आभार व्यक्त किया है.

    उन्होंने ट्वीट किया है- “मैं बहुत खुश हूं और बहुत आभारी भी कि जज ने मेरे वीज़ा रद्द करने के आदेश को पलट दिया. जो कुछ भी अभी तक हुआ उसके बावजूद, मैं यहां रहकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने की कोशिश करना चाहता हूं.”

    जोकोविच आगे लिखते है कि मैं उसी पर फ़ोकस रहा हूं. मैं शानदार दर्शकों से सामने एक बेहद महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने के लिए ही आया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया की एक कोर्ट में जज ने अहम फ़ैसला देते हुए जोकोविच को प्रवासन हिरासत केंद्र से छोड़ने का आदेश सुनाया.

    बीते सप्ताह ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने के लिए पहुंचे सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी जोकोविच का कोरोना वैक्सीनेशन न होने के कारण, वीज़ा रद्द कर दिया गया था.

    इसके बाद वो इस लड़ाई को कोर्ट में लेकर गए थे.

    उनके वकीलों की जिरह के बाद वीज़ा रद्द करने के मामले को जोकोविच जीत चुके हैं.

    जज एंथनी कैली ने जोकोविच के वीज़ा रद्द करने के ऑस्ट्रेलियाई प्राधिकरण के फ़ैसले को ‘ख़ारिज’ कर दिया.

    इसका अर्थ है कि अब उनका वीज़ा वैध है और वो ऑस्ट्रेलिया में दाख़िल हो सकते हैं.

  9. स्वागत है आपका बीबीसी हिंदी के डिजिटल बुलेटिन दिन भर में

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, नीतीश कुमार के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई कोरोना से संक्रमित

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

    उन्होंने ट्वीट पर जानकारी दी, "मेरा कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है. मेरी सेहत ठीक है और में घर पर क्वारंटीन रहूंगा. हाल ही में मेरे संपर्क मैं आने वाले लोगों से निवदेन है कि वे अपना टेस्ट करवा लें."

    इससे पहले आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. चीन ने हिंसाग्रस्त कज़ाख़स्तान के सामने रखा ये प्रस्ताव

    वांग यी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन पड़ोसी कज़ाख़स्तान के साथ क़ानून लागू करने और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है. साथ ही चीन ने बाहरी ताक़तों की दख़लअंदाज़ी के ख़िलाफ़ भी मदद की बात कही है.

    मध्य एशियाई देश कज़ाख़स्तान में गैस की क़ीमतें बढ़ाने के ख़िलाफ़ भारी प्रदर्शन हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से जारी ये विरोध प्रदर्शन इतने उग्र हो गए कि राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकायेव ने सरकार बर्ख़ास्त कर दी.

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की ख़बर के मुताबिक़, चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वांग यी ने कज़ाख़स्तान के विदेश मंत्री मुख़्तार तिलबर्दी के साथ फ़ोन पर बात की.

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, वांग यी ने तिलबर्दी से कहा कि –“कज़ाख़स्तान में हालिया अस्थिरता से पता चलता है कि मध्य एशिया अभी भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है.इस घटनाक्रम से यह भी पता चलता है कि कछ बाहरी ताक़तें हमारे इलाक़े में शांति बनी नहीं रहने देना चाहते.”

  12. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉज़िटिव

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है.

    मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्वीट के मुताबिक़, "नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाए गए हैं. डॉक्टरों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं. उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियाँ बरतने की अपील की है."

  13. प्रियंका गांधी ने किस मुद्दे पर कहा- मेरी कोई संवैधानिक हैसियत नहीं

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और हर देशवासी के लिए ये सर्वोपरि है कि वे सुरक्षित रहें. पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर उन्होंने कहा कि जाँच हो रही है, सच्चाई सामने आ जाएगी.

    न्यूज़ चैनल आज तक के साथ बातचीत में प्रियंका गांधी ने इससे इनकार किया कि पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने उन्हें ब्रीफ़ किया था. उन्होंने बताया कि सीएम ने नहीं बल्कि उन्होंने फ़ोन करके एक सहयोगी होने के नाते बात की थी. प्रियंका गांधी ने कहा- मुझे पीएम की चिंता हुई थी कि कहीं हमारी सरकार से कोई चूक तो नहीं हुई है. मैंने चन्नी जी को फ़ोन किया कि सब कुछ ठीक तो है. मैं चन्नी जी से कैसे रिपोर्ट मांग सकती हूँ. मेरी कोई संवैधानिक हैसियत नहीं हैं.

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा के मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. भाजपा को भी नहीं करना चाहिए, हमारी पार्टी को भी नहीं करनी चाहिए. प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने देखा है कि सुरक्षा के साथ राजनीतिकरण किया जाता है, तो क्या होता है.

  14. सोनू सूद की बहन कांग्रेस में शामिल, सिद्धू की सोनू से मुलाक़ात

    सोनू सूद

    इमेज स्रोत, ANI

    अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

    पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव से पहले इस क़दम को 'गेम चेंजर' बताया है.

    वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भी इस मौक़े पर मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इतने अच्छे परिवार का एक सदस्य हमारी पार्टी में शामिल हो रहा है.

    इस घोषणा से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात की.

    16वीं पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है.

    पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

    पंजाब में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 59 का आंकड़ा हासिल करना होता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्यों अहम है ये बैठक

    सोनू सूद के साथ नवजोत सिंह की सिद्धू को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है.

    दरअसल, कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन की वजह से फँसे मज़दूरों को घर पहुंचाने में उनकी हरसंभव मदद की थी.

    उन्होंने उनके लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीज़ों तक का इंतज़ाम किया था.

    तब से शुरू हुआ सिलसिला अभी जारी है और लोग सोनू सूद से अलग-अलग माध्यमों से मदद मांगते रहते हैं और सोनू मदद भी करते हैं.

    उनके इस काम ने एक बड़े समुदाय के बीच उनकी छवि को काफी बड़ा बना दिया है और अगर सोनू सूद किसी पार्टी के साथ जाते हैं या समर्थन जताते हैं तो निश्चित तौर पर यह उस पार्टी के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा.

    सोनू सूद

    इमेज स्रोत, Facebook

    स्टेट आइकन के पद से हटा दिया गया

    इससे पूर्व साल 2020 में चुनाव आयोग की ओर से सोनू सूद को पंजाब का 'स्टेट आइकन' बनाया गया था.

    पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें पंजाब के लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करने के लिए आग्रह किया था.

    लेकिन फिर बाद में निर्वाचन आयोग ने उनके स्टेट आइकन की नियुक्ति को वापस ले लिया था.

    आयोग ने दलील दी थी कि सोनू सूद की बहन राजनीति में आने की घोषणा कर चुकी हैं और वह ख़ुद भी राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलते रहते हैं, इसलिए ऐसा किया गया.

  15. नरेंद्र मोदी पर क्यों भड़क गए जावेद अख़्तर

    जावेद अख़्तर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चर्चित गीतकार जावेद अख़्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से एक अनिश्चित और कई लोगों के मुताबिक़ काल्पनिक ख़तरे पर चर्चा की. जबकि वे एक बुलेटप्रुफ़ गाड़ी में थे और एलएमजी लिए हुए बॉडी गार्ड्स से घिरे थे.

    जावेद अख़्तर ने कहा कि लेकिन हमारे पीएम ने एक भी शब्द नहीं कहा, जब 20 करोड़ मुसलमानों को खुलेआम नरसंहार की धमकी दी गई. क्यों मिस्टर मोदी? पिछले दिनों पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने काफ़िले के साथ फ़िरोज़पुर में एक फ़्लाईओवर पर रुकना पड़ा था, क्योंकि प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया था. हालाँकि पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने इससे इनकार किया था. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया.

    अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जाँच के लिए एक जाँच समिति के गठन का निर्देश दिया है.

    दूसरी ओर पिछले महीने दिसंबर में हरिद्वार में हुई धर्मसंसद में मुसलमानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गई थी. शुरू में उत्तराखंड पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिसको लेकर सवाल उठे थे. लेकिन बाद में कई लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ है.

    सोमवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी हरिद्वार मामले पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि मोदी सरकार के कट्टरपंथी एजेंडे पर दुनिया को कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने भी मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. चीन के दौरे पर क्यों जा रहे हैं ईरान के विदेश मंत्री

    ईरान चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईरान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दोल्लहियान इस सप्ताह के अंत तक चीन का दौरा करेंगे.

    उन्होंने बताया कि यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है.

    इस दौरान वह ईरान और चीन के बीच के 25 साल के सहयोग समझौते पर चर्चा करेंगे.

    चीन और ईरान ने मार्च 2021 में आर्थिक और राजनीतिक द्विपक्षीय समझौतों को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

    मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए चीन, ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए लाइफ़-लाइन बन चुका है. ख़ासतौर पर साल 2018 के बाद से, जब अमेरिका ने ख़ुद को परमाणु समझौते से अलग कर लिया.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़ातिबज़ादेह के अनुसार, अपने इस दौरे पर विदेश मंत्री चीन के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करेंगे.

    ईरान के विदेश मंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वियना में साल 2015 के समझौते को दोबारा लागू करने के लिए दुनिया के ताक़तवर देशों और ईरान के बीच बातचीत चल रही है.

  17. दिल्ली पुलिस के क़रीब एक हज़ार पुलिसकर्मी कोरोना पॉज़िटिव

    दिल्ली पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली पुलिस के क़रीब एक हज़ार पुलिसकर्मी कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं. दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल का भी कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है.

    सभी संक्रमित पुलिसकर्मी फ़िलहाल क्वारंटीन में है. दिल्ली पुलिस में कुल 80,000 पुलिसकर्मी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाल ही में दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी किया था.

    इसमें कहा गया था कि पुलिसकर्मी फ़्रंटलाइन वर्कर्स हैं जिनको जनता के बीच अपनी सेवाएं देनी होती हैं इसलिए यह अनिवार्य है कि वो कोविड से बचने के लिए एहतियाती क़दम उठाएं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    दिल्ली में कोरोना की स्थिति

    दिल्ली सरकार की ओर से हर शाम कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर बुलेटिन जारी किया जाता है.

    रविवार को जारी सूचना के मुताबिक़, एक दिन में कोरोना के 22 से अधिक नए मामले दर्ज किये गए थे. साथ ही 10 हज़ार से अधिक लोगों के इलाज के बाद ठीक होने की भी पुष्टि की गयी थी.

    कोरोना संक्रमण के कारण राजधानी में 17 लोगों के मरने की भी ख़बर दी गयी.

    राजधानी दिल्ली में फिलहाल कुल एक्टिव केस 60,733 हैं.

    साथ ही कोरोना की पॉज़ीटिविटी रेट 23.53% है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

    भारत में कोरोना की स्थिति

    भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान तक़रीबन 1.80 लाख कोरोना संक्रमण के नए मामलों का पता चला है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं जबकि 146 लोगों की मौत हुई है.

    भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 7.23 लाख के क़रीब है जबकि दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 13.29% पहुंच गया है.

    देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी बढ़ने जारी हैं और इसके कुल मामले 4,033 हो गए हैं.

  18. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर ये जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अपने ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा है- मैं कोरोना पॉज़िटिव हूँ. मुझमें हल्के लक्षण हैं. मैं घर पर क्वारंटीन हूँ. मैं अपने संपर्क में आए लोगों से अपील करता हूँ कि वे अपने आप को आइसोलेट करें और टेस्ट कराएँ.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

  19. नाम और निशान मिटाने के हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर बोले ओवैसी

    असदउद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एआईएमआईएम के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. ओवैसी ने बिस्वा सरमा के तेलंगना के वारंगल में दिए भाषण को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है- हरिद्वार और रायपुर धर्मसंसद में मुसलमानों के नरसंहार की अपील और यहाँ बीजेपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं.....

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वारंगल में अपने भाषण में असम के मुख्यमंत्री ने कहा था, "भारत को कोई रोकने वाला नहीं है. जैसे आर्टिकल 370 ख़त्म हो गया, जैसे राम मंदिर बनने का काम शुरू हो गया, यहाँ भी निज़ाम का नाम और निशान मिट जाएगा. ओवैसी का नाम और निशान मिट जाएगा. वो दिन ज़्यादा दूर नहीं है. भारत अब जाग उठा है. "

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अपने भाषण में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था- बाबर जैसे ख़त्म हो गया, ओवैसी भी ख़त्म हो जाएगा. हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है, जिस भारत में औवैसी की जगह नहीं है, जिस भारत में औरंगजेब की जगह नहीं होगी, जिस भारत में बाबर की जगह नहीं होगी. जिस भारत में लोग निजाम का इतिहास नहीं पढ़ेंगे.

  20. न्यूज़ीलैंड के इस क्रिकेटर को आईसीसी ने चुना महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    एजाज़ पटेल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने न्यूज़ीलैंड के एजाज़ पटेल को दिसंबर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है. एजाज़ पटेल ने दिसंबर में भारत के ख़िलाफ़ मुंबई में हुए टेस्ट मैच में इतिहास रचा था.

    उन्होंने भारत की एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे. जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद वे ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज़ थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बाएँ हाथ के स्पिनर एजाज़ ने दिसंबर महीने में सिर्फ़ एक टेस्ट मैच खेला और 16.07 की औसत से कुल 14 विकेट लिए. मुंबई टेस्ट में एजाज़ पटेल ने भारत की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उनके खाते में चार विकेट आए.

    एजाज़ पटेल ने मुंबई टेस्ट में कुल 225 रन देकर 14 विकेट लिए. ये 2021 में खेले गए टेस्ट मैचौं में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था. हालाँकि एजाज़ पटेल के इस प्रदर्शन के बावजूद न्यूज़ीलैंड की टीम ये टेस्ट मैच हार गई थी.