कज़ाख़स्तान: खुफ़िया विभाग के प्रमुख रहे मासिमोव राजद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार
पूरे कज़ाख़स्तान में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच खुफ़िया विभाग के पूर्व प्रमुख कासिम मासिमोव को राजद्रोह के संदेह में गिरफ़्तार कर लिया गया है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा, अनंत प्रकाश and मोहम्मद शाहिद
शाहजहाँ ने किस तरह बनवाया आगरा का ताज महल?
इमेज स्रोत, Walker and Co
शाहजहाँ का क़द दरमियानी था लेकिन वो गठीले बदन और चौड़े कंधों के मालिक थे.
जब तक वो सिर्फ़ शहज़ादे थे उन्होंने अपने पिता जहाँगीर और दादा अकबर की तरह सिर्फ़ मूछें रखीं लेकिन जब वो बादशाह बने तो उन्होंने दाढ़ी रखनी शुरू कर दी.
शाहजहाँ की शख़्सियत का एक हिस्सा मुग़ल शान और वैभव को दर्शाने के लिए बनाया गया था. शाहजहाँ को अपने पिता जहाँगीर की तरह मूड स्विंग्स नहीं होते थे. वो मृदुभाषी और विनम्र थे और हमेशा औपचारिक भाषा में बात करते थे.
लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी विवेचना.
मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी का FCRA लाइसेंस बहाल
इमेज स्रोत, Prabhakar Mani Tewari
प्रभाकर मणि तिवारी
कोलकाता से, बीबीसी
हिंदी के लिए
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मदर टेरेसा की
ओर से स्थापित मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी (एमओसी) के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) का
पंजीकरण बहाल कर दिया है.
दिसंबर के आख़िर में कई अन्य ग़ैर-सरकारी
संगठनों के साथ मिशनरीज़ के पंजीकरण का नवीनीकरण रोकते हुए सरकार ने उसके बैंक
खातों पर रोक लगा दी थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की आलोचना की
थी जिससे इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था.
तब गृह मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा
था कि नवीनीकरण के आवेदन में कुछ प्रतिकूल जानकारियों की वजह से 25 दिसंबर को
मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी के FCRA पंजीकरण का नवीनीकरण करने से मना कर दिया गया है.
इसका लाइसेंस 31 अक्टूबर तक वैध था लेकिनकई
अन्य संगठनों के साथ इसकी भी वैधता बढ़ा दी गई थी.
कोलकाता मुख्यालय वाले एमओसी की स्थापना
मदर टेरेसा ने 1950 में की थी. विदेशों से चंदा हासिल करने और उसे खर्च करने के
लिए यह पंजीकरण अनिवार्य है.
इमेज स्रोत, Getty Images
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई लोगों
ने केंद्र के इस फैसले पर हैरत जताते हुए इसकी आलोचना की थी.
एमओसी की ओर से उस समय जारी बयान में कहा
गया था कि मामले को सुलझाने के लिए विशेषज्ञों और ऑडिटर से सलाह ली जा रही है ताकि
FCRA के तहत लाइसेंस का नवीनीकरण हो सके.
इस मामले पर बढ़ते विवाद के बीच ममता ने
अपने एक ट्वीट में कहा था, “मैं यह सुनकर स्तब्ध हूं कि क्रिसमस के मौके पर
केंद्रीय मंत्रालय की ओर से देश में मदर टेरेसा के मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी के सभी बैंक
खातों को फ्रीज़ कर दिया गया. देश में भले ही कानून सर्वोपरि है, लेकिन
मानवीय प्रयासों से भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए.”
ब्रेकिंग न्यूज़, ओमिक्रॉन वैरिएंट के भारत में कुल मामलों की संख्या 3,071 हुई
इमेज स्रोत, EPA
भारत
में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 3,071 मामले सामने आए हैं
जिनमें से 1,203 लोग इस वैरिएंट से ठीक भी हो चुके हैं.
भारत
में अब तक 27 केंद्र शासित राज्यों और प्रदेशों में ये मामले पाए गए हैं.
सबसे
अधिक 876 मामले अब तक महाराष्ट्र में पाए गए हैं. उसके बाद राजधानी दिल्ली का नंबर
आता है जहां पर ओमिक्रॉन वैरिएंट के 513 मामलों का पता चला है.
कर्नाटक
में अब तक 333 मामले मिले हैं और वो पायदान पर तीसरे नंबर है.
शनिवार
को भारत में 24 घंटों के भीतर 1.41 लाख से अधिक नए कोरोना संक्रमण का पता चला है.
ओमिक्रॉनः घर में किसी को कोरोना संक्रमण हो, तो क्या करें?
इमेज स्रोत, EPA/JAGADEESH NV
दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से तेज़ी देखी जा रही है. भारत में 7 जनवरी को कोविड के नए मामलों की संख्या 1 लाख का आंकड़ा पार कर गई.
भारत में एक दिन में कोविड के 1 लाख से ज़्यादा नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं.
कोरोना के मामलों में तेज़ी की बड़ी वजह ओमिक्रॉन वेरिएंट को माना जा रहा है. जानकारों के अनुसार, कोविड-19 के इस वेरिएंट के कारण संक्रमण काफी तेज़ी से फैलता है, इसलिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है.
नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें.
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस संक्रमण के 1.41 लाख से अधिक मामले, बीते दिन की तुलना में 21% अधिक
इमेज स्रोत, EPA
भारत
में शनिवार को बीते 24 घंटों के दौरान 1.41 लाख से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के
मामलों का पता चला है.
केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ भारत में बीते दिन की तुलना में 21% अधिक कोरोना वायरस
संक्रमण के मामले मिले हैं. इनकी कुल संख्या 1,41,986 है.
वहीं
भारत में पॉज़िटिविटी रेट 9.28% पहुंच
गया है. 24 घंटों के दौरान 285 लोगों की मौत हुई है और 40,895 लोग इस बीमारी से
ठीक भी हुए हैं.
भारत
में सक्रिय मामलों की संख्या 4.72 लाख के ऊपर पहुंच चुकी है जबकि कुल मौतों का
आंकड़ा 4.83 लाख को पार कर चुका है.
कोरोना
वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अब तक 150 करोड़ वैक्सीन की ख़ुराक दी जा चुकी है.
हाल के दशकों में कैसे मज़बूत होती गई प्रधानमंत्री की सुरक्षा?
इमेज स्रोत, Getty Images
ये कहानी 1967 से शुरू हई. उस वक्त कांग्रेस ने ओडिशा में अपना चुनाव अभियान शुरू किया था. एक चुनावी रैली में भीड़ ने अचानक मंच की तरफ़ पत्थर फेंकने शुरू कर दिए.
मंच पर भाषण दे रही महिला को एक पत्थर लगा. उनकी नाक से ख़ून बहने लगा. उन्होंने ख़ून पोंछा और अपना भाषण जारी रखा.
ये महिला कोई और नहीं भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं. साल 1984 में इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने ही उनकी हत्या कर दी थी.
देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा हमेशा से ही एक गंभीर मुद्दा रही है. बदलते वक़्त के साथ प्रधानमंत्री पद की सुरक्षा ज़रूरतों में भी बदलाव हुए हैं.
नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.
डेनमार्क ने बीच समुद्र में कथित लुटेरों को क्यों जहाज़ से छोड़ा
इमेज स्रोत, DANISH ARMED FORCES
इमेज कैप्शन, गिनी की खाड़ी में संदिग्ध लुटेरों ने कंटेनरशिप पर हमला किया था
पश्चिमी अफ़्रीका के समुद्र तट से छह सप्ताह पहले
हिरासत में लिए गए संदिग्ध समुद्री लुटेरों को डेनमार्क के युद्धपोत ने बीच समुद्र
में एक छोटी नाव में छोड़ दिया है.
नवंबर में गिनी की खाड़ी में एक घातक गोलीबारी के बाद
इन तीनों को हिरासत में लिया गया था.
डेनमार्क के सुरक्षाबलों ने कहा था कि वो इस क्षेत्र
में ऐसा देश ढूंढने में नाकाम रहे हैं जो इन कथित लुटेरों को स्वीकार करे.
इस कारण इन संदिग्धों को नाइजीरियाई जलक्षेत्र के
क़रीब छोड़ने का फ़ैसला लिया गया था. इनको ख़ाना और ईंधन दिया गया है ताकि वो तट
के नज़दीक तक पहुंच सकें.
क्या है मामला
इमेज स्रोत, AFP
डेनमार्क प्राधिकरण के अनुसार, 24 नवंबर को हुई
गोलीबारी के दौरान संदिग्धों ने मालवाहक जहाज़ पर हमला किया था. इस दौरान डेनमार्क
की सेना जो वहां पर लुटेरों के कारण जहाज़ों की सुरक्षा के लिए तैनात थी उसने चार
लोगों को मार दिया था.
डेनमार्क के नौसेनिक जहाज़ ने चार लोगों को हिरासत
में लिया था. इन पर डेनमार्क के जवानों पर पहले हमला करने का आरोप था जिसे
अभियुक्तों ने ख़ारिज किया था.
इनमें से एक व्यक्ति को घाना भेजा गया था जहां उनकी
ज़ख़्मी टांग को काट दिया गया था. इसके बाद उन्हें डेनमार्क भेजा गया जहां पर उन
पर हत्या के प्रयास का मामला चलेगा.
डेनमार्क के न्यायिक मंत्रालय ने बताया कि इस एक
व्यक्ति को समुद्र में छोड़ना सुरक्षित नहीं था.
बाक़ी तीन पर से मामलों को रद्द कर दिया गया है और
उनके वकीलों ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से इस बात की पुष्टि की है.
15 से 18 साल के बच्चों को सिर्फ़ कोवैक्सीन दें- भारत बायोटेक
इमेज स्रोत, EPA
वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने अपने एक बयान में कहा है कि कुछ ऐसी रिपोर्ट्स मिल रही हैं जिनके मुताबिक़, 15-18 साल के किशोरों के लिए शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन के तहत कोवैक्सीन के अलावा दूसरे वैक्सीन की डोज़ भी दी जा रही है.
हिंदुस्तान टाइम्स टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़, भारत बायोटेक ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि बच्चों को सिर्फ़ और सिर्फ़ कोवैक्सीन ही दी जाए क्योंकि 15 से 18 साल तक के लिए अभी तक सिर्फ़ कोवैक्सीन को ही मंज़ूरी मिली है.
कज़ाख़स्तान में रूसी सेना के जाने पर अमेरिका ने इतिहास की दिलाई याद
इमेज स्रोत, Reuters
कज़ाख़स्तान
में सरकार के ख़िलाफ़ हिंसक विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए रूसी सेना को बुलाने
का अमेरिका ने कड़ा विरोध करते हुए इस पर कई सवाल खड़े किए हैं.
अमेरिका के
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि इतिहास दिखाता है कि एक बार रूसी जब आपके
घर में घुसते हैं तो फिर उन्हें बाहर निकालना बहुत मुश्किल होता है.
वहीं रूस ने
कह दिया है कि उसके सुरक्षाबलों की तैनाती एक साझा सुरक्षा समझौते के तहत है जो कि
अस्थाई है.
दूसरी ओर
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी कज़ाख़स्तान में स्थिरता कायम करने के लिए ‘कड़े क़दम’ उठाने का समर्थन किया है.
चीन का कज़ाख़स्तान में भारी निवेश
है और चीन के शिंजियांग प्रांत से कज़ाख़स्तान की सीमा लगती है. शिंजियांग में ही
चीन को वीगर मुसलमानों के व्यवहार के प्रति वैश्विक आलोचनाओं का सामना करना पड़ता रहा
है.
महंगाई के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
इमेज स्रोत, Reuters
देश में बढ़ते तेल के दामों के
ख़िलाफ़ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी
है.
कज़ाख़स्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्त
तोकाएव ने बताया है कि सुरक्षाबलों ने अल्माटी शहर को वापस अपने नियंत्रण में ले
लिया है.
शहर में मौजूद बीबीसी संवाददाता ने तबाही
के मंज़र के बारे में बताया है कि कैसे इमारतों को आग लगाई गई है और लूटा गया है
और क्षतिग्रस्त कारों में शव पड़े हुए हैं.
रूस की सेना पहुंची
कज़ाख़स्तान
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, कज़ाख़स्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकाएव
राष्ट्रपति तोकाएव ने इस
हिंसा के लिए विदेशों में ट्रेनिंग लेने वाले ‘आतंकियों’ को ज़िम्मेदार ठहराया है.
हालांकि, उन्होंने ये नहीं स्पष्ट किया है कि वे इस नतीजे पर कैसे पहुंचे.
इसी बीच कज़ाख़स्तान के अनुरोध पर रूस के नेतृत्व वाली सेना
कज़ाख़्स्तान पहुंच चुकी है.
कज़ाख़स्तान के गृह मंत्रालय
का कहना है कि 26 हथियारबंद अपराधियों को मार दिया गया है और हिंसा में
18 सुरक्षा अधिकारी भी मारे गए हैं.
गृह मंत्रालय का कहना है कि
तीन हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
हालांकि, प्रभावित क्षेत्र में इंटरनेट बंद है और बहुत कम जानकारी सामने आ रही है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक़
पूरे देश में 70 चेक प्वाइंट्स लगाए गए हैं.
आर्थिक संटक से जूझ रहे श्रीलंका में कैसे हैं हालात
विश्व बैंक का अनुमान है कि महामारी शुरू होने के बाद से श्रीलंका में पांच लाख लोग ग़रीबी की रेखा से नीचे चले गए हैं.
श्रीलंका में कुछ लोगों के लिए ज़िंदगी किस तरह दूभर हो गई है, देखिए बीबीसी संवाददाता अनबरासन एथिराजन की रिपोर्ट.
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: आर्थिक संकट से जूझता श्रीलंका
कज़ाख़स्तान: बिना चेतावनी दिए गोली मारने का आदेश
कज़ाख़स्तान के राष्ट्रपति ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनज़र सुरक्षाबलों को बिना चेतावनी दिए गोली मारने का आदेश दिया है.
यहां वैसे तो कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन गुरुवार को देश के सबसे बड़े शहर अल्माटी की सड़कों पर हिंसा भड़क उठी.
अधिकारियों का कहना है कि हिंसा में 26 लोग मारे गए हैं. अब तक 3000 लोगों को हिरासत में लिया गया.
वीडियो कैप्शन, कज़ाख़स्तान: बिना चेतावनी दिए गोली मारने का आदेश
ओमिक्रॉन: इटली से अमृतसर आने वाली उड़ान में बड़ी संख्या में यात्री पॉज़िटिव
भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि बीते दो दिनों में दूसरी बार इटली से
भारत आने वाली उड़ान में अधिकांश यात्री कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं.
शुक्रवार को रोम से अमृतसर आने वाली एक उड़ान में आए 285 यात्रियों में से
173 का कोविड टेस्ट पॉज़िटिव आया है.
अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक वीके सेठ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है
कि रोम से भारत आने वाली इस चार्टर्ड फ्लाइट में कुल 290 यात्री थे. बच्चों को
छोड़कर 285 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया था, इनमें से 173 का नतीजा
पॉज़िटिव आया है.
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को फिलहाल उनके
संबंधित ज़िले में क्वारंटीन में रखा गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले बुधवार को मिलान से अमृतसर आने वाली उड़ान में सौ से अधिक
यात्री कोविड पॉज़िटिव पाए गए थे.
इस फ्लाइट से आए यात्रियों में जो पॉज़िटिव थे उन्हें अस्पताल ले जाया गया
था लेकिन उनमें से 13 क्वारंटीन से भाग गए हैं.
पुलिस का कहना है कि इन लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की जाएगी.
शुक्रवार को इटली में संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड दो लाख बीस हज़ार दर्ज
की गई थी.
शुक्रवार को भारत में एक दिन में एक लाख से अधिक कोविड के मामले दर्ज किए
गए हैं. जानकारों का कहना है कि बीते सप्ताह संक्रमितों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी
देखी जा रही है इसका कारण कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट है.
इधर पंजाब के अमृतसर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्थाई
रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है और सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है.
भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के 3.5 करोड़ मामले दर्ज किए जा चुके हैं
और ये वायरस 483,000 लोगों की मौत का कारण बन चुका है.
नमस्कार!
बीबीसी
हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और
लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.