मायावती ने कहा- कांग्रेस और बीजेपी का महिलाओं पर दावा सिर्फ़ दिखावा

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने दावा किया है कि महिलाओं के मामले में कांग्रेस और बीजेपी की ‘धारणा एक जैसी’ है और विरोधी पार्टियां सिर्फ़ बीएसपी के प्रयासों को भुना रही हैं.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, पंकज प्रियदर्शी and वात्सल्य राय

  1. जापान में फ़्रेंच फ़ाइज की कमी से क्यों जूझ रहा है मैकडॉनल्ड्स

    मैकडॉनल्ड्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया की सबसे बड़ी फ़ास्ट फ़ूड कंपनी मैकडॉनल्ड जापान में फ़्रेंच फ़्राइज की कमी से जूझ रही है. कंपनी का कहना है कि ऐसे सप्लाई चेन की समस्या के कारण हो रहा है. कंपनी के मुताबिक़ उसकी फ़्रेंच फ़्राइज के लिए जो ख़ास तरह का आलू इस्तेमाल होता है, उसके जापान पहुँचने में देरी हो रही है. इसके कारण कंपनी 30 दिसंबर तक अपने फ़्रेंच फ़्राइज को कम ही बेचेगी.

    मैकडॉनल्ड्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कंपनी का कहना है- मैकडॉनल्ड्स जापान अपने मीडियम और लार्ज फ़्रेंच फ़्राइज की बिक्री को सीमित कर रही है, ताकि जापान के उसके उपभोक्ता फ़्रेंच फ़्राइज का आनंद लेते रहें. कंपनी ने बीबीसी को बताया कि जापान के उसके उपभोक्ता छोटे पैक वाला फ़्रेंच फ़्राइज ऑर्डर कर सकते हैं. मैकडॉनल्ड्स का कहना है कि कंपनी आम तौर पर वो कनाडा में वैंकुवर के निकट बंदरगाह से आलू का आयात करती है. लेकिन बाढ़ के कारण हुए नुक़सान और कोरोना के कारण प्रभावित हुए सप्लाई चेन के कारण इसमें देरी हो रही है. कंपनी का कहना है कि वो आलू की सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए विमान सेवा का इस्तेमाल करने जैसे विकल्प को भी अपनाएगी.

  2. पाकिस्तान, ईरान और तुर्की के बीच मालवाहक ट्रेन सेवा शुरू

    पाकिस्तान, ईरान और तुर्की के बीच मालगाड़ी सेवा

    इमेज स्रोत, Abdul Razak Dawood

    पाकिस्तान, ईरान और तुर्की के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मालवाहक ट्रेन सेवा शुरू की गई है. पाकिस्तान के रेल मंत्री आज़म ख़ान स्वाती और विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने मरगला रेलवे स्टेशन पर इस सेवा की शुरुआत की. इस सेवा का नाम इस्लामाबाद, तेहरान और इस्तांबुल के नाम पर आईटीआई रखा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मौक़े पर वाणिज्य मामलों पर पीएम इमरान ख़ान के सलाहकार अब्दुल रज़्ज़ाक दाऊद भी मौजूद थे. तुर्की, ईरान, कज़ाख़स्तान और उज़्बेकिस्तान के राजदूत भी वहाँ मौजूद थे. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि इससे तीनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रेल मंत्री आज़म ख़ान स्वाती ने कहा कि मालवाहक ट्रेन सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र में व्यापार का रास्ता खुल जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही पैसेंजर ट्रेन सेवा भी शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि आईटीआई से आयात और निर्यात में भी मदद मिलेगी और इस व्यापार में शामिल लोगों को भी फ़ायदा होगा.

  3. भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 214 हुई, पीएम मोदी करेंगे समीक्षा

    ओमिक्रॉन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 214 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ इनमें से 90 लोग ठीक चुके हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओमिक्रॉन से संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, BJP

    ओमिक्रॉन से संक्रमण के सबसे अधिक 57 मामले दिल्ली में दर्ज किए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र में इसकी संख्या 54 है. भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6317 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 318 लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,78,325 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क किया था.

  4. सोनी और ज़ी का विलय, जानिए क्या होगा नई कंपनी का स्वरूप

    सोनी टीवी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SPNI)और ज़ी एंटरटेन्मेंट इंटरप्राइज लिमिटेड (ZEEL) ने विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एक साझा बयान में दोनों कंपनियों ने कहा है कि लंबी बातचीत और आपसी विचार विमर्श के बाद ये समझौता हुआ है. बयान के मुताबिक़ दोनों कंपनियों ने अपने लिनियर नेटवर्क्स, डिज़िटल एसेट्स, प्रोडक्शन ऑपरेशन और प्रोग्राम लाइब्रेरीज़ को मिलाने के समझौते पर दस्तख़त किए हैं.

    ज़ी5

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस साल सितंबर में दोनों कंपनियों ने समझौते के लिए चल रही बातचीत के बारे में जानकारी दी थी. उस समय कहा गया था कि सोनी इसमें 1.575 अरब डॉलर का निवेश करेगी और विलय के बाद बनी कंपनी की 52.93 फ़ीसदी हिस्सेदारी रखेगी. लेकिन अब हुए समझौते के मुताबिक़ सोनी के पास क़रीब 51 फ़ीसदी और ज़ी के संस्थापकों के पास क़रीब 4 फ़ीसदी हिस्सेदारी रहेगी. बाक़ी हिस्सेदारी ZEEL के शेयर होल्डर्स के पास रहेगी. ज़ी के पुनीत गोयनका को विलय के बाद बनने वाली कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है. नई कंपनी के बोर्ड में कौन होगा, ये सोनी ग्रुप का फ़ैसला होगा. इसमें SPNI के सीईओ एनपी सिंह भी शामिल होंगे. वे इस बोर्ड में सोनी पिक्चर्स इंडिया के सीईओ की हैसियत से शामिल होंगे. नई कंपनी के पास सोनी मैक्स और ज़ी टीवी के साथ-साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स ज़ी5 और सोनी लिव का स्वामित्व होगा.

  5. केजरीवाल ने ममता बनर्जी की टीएमसी को क्यों बनाया निशाना

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गोवा विधानसभा चुनाव में दम दिखाने का दावा कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया है. आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का फ़ैसला किया है. दूसरी ओर ममता बनर्जी की टीएमसी भी विधानसभा चुनाव में अपना क़िस्मत आज़माएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पणजी पहुँचे अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे लगता है कि आप लोगों ने टीएमसी को ज़रूरत से ज़्यादा अहमियत दी है. फ़िलहाल टीएमसी का यहाँ एक प्रतिशत वोट शेयर भी नहीं है. टीएमसी तीन पहले पहले ही यहाँ आई है. लोकतंत्र ऐसे काम नहीं करता है. आपको मेहनत करनी पड़ती है. आपको लोगों के बीच काम करना होता है." इतना ही नहीं अरविंद केजरीवा ने यहाँ तक कह दिया कि गोवा चुनाव की रेस में टीएमसी कहीं भी नहीं है. अगले साल फरवरी में गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं और बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटों की आवश्यकता होती है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, म्यांमार में जेड खदान में भूस्खलन के कारण 70 लोग लापता

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    उत्तरी म्यांमार में एक जेड माइनिंग (क़ीमती पत्थरों का खनन) की जगह पर हुए भूस्खलन में कम से कम 70 लोग ग़ायब हो गए हैं.

    कचिन राज्य के हपाकांत इलाक़े में बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे यह भूस्खलन हुआ.

    घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों में अधिकतर अवैध जेड खनिक हैं.

    म्यांमार जेड (आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाला हरा पत्थर) का दुनिया का सबसे बड़ा स्रोत है लेकिन बीते कई सालों में इसके खनन के दौरान कई हादसे हुए हैं.

    हपाकांत में जेड माइनिंग पर प्रतिबंध है लेकिन स्थानीय लोग रोज़गार की कमी और कोविड-19 के बाद ख़राब हुई आर्थिक स्थिति के कारण उसका खनन करते हैं.

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    कुछ ही दिनों पहले हपाकांत में एक जेड ब्लॉक के पास भूस्खलन के दौरान 10 खनिक ग़ायब हो गए थे.

    2020 में हपाकांत में ही एक हादसे के दौरान 160 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर प्रवासी थे. यह हादसा खनन किए गए कचरे के झील में डूब जाने के कारण हुआ था.

    साल 2018 में एक नया रत्न खनन क़ानून पास किया गया था लेकिन आलोचकों का कहना है कि सरकार के पास इंस्पेक्टर नहीं हैं और अवैध काम रोकने के लिए सीमित अधिकार हैं.

    म्यांमार का जेड का व्यापार हर साल 30 अरब डॉलर का माना जाता है जिसमें हपाकांत दुनिया की सबसे बड़ी जेड खनन की जगह है.

  7. 'कहां जाना है? पेमेंट कैसे करेंगे?', इन सवालों के जवाब सुनते ही बुकिंग कैंसिल होने के मामले शायद अब कम होंगे. OLA ने इससे उबरने का इंतज़ाम करने का दावा किया है.

    ओला
  8. ओमिक्रॉन: UAE ने लोगों से कहा- आधे से अधिक ICU बेड ख़ाली हैं

    अस्पताल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि अस्पतालों और आईसीयू के आधे से अधिक बेड ख़ाली हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 के बेड तीन फ़ीसदी तक ही भरे हैं.

    यह घोषणा UAE की कोविड-19 की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई है.

    नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने यह घोषणा कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच की है.

    बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के नए मामलों में 50 फ़ीसदी का उछाल आया है जिसके बाद लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर डर है.

    अस्पताल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    NCEMA ने अपने बयान मे कहा है, “बीते महीनों और सप्ताह की तुलना में देश की संक्रमण दर में बढ़ोतरी हुई है, हमने अस्पतालों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्थितियों पर ज़ोर दिया है.”

    “वेरिएंट की निगरानी की जा रही है और सभी उपलब्ध संसाधनों की बुनियाद पर इससे निपटने के लिए उपयुक्त योजनाएं अपनाई जा रही हैं.”

    “विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ बातचीत के बाद वैज्ञानिक आधार पर UAE ने योजनाएं और कार्यक्रम तैयार किए हैं. महामारी पर निगरानी के लिए मेडिकल टीमें पूरे देश में काम कर रही हैं.”

  9. चीन हथियारों की होड़ में दुनिया के ताक़तवर देशों को कैसे दे सकता है मात

    ग्राफ़

    चीन अपनी सेना को तेज़ी से मज़बूत बना रहा है. मिसाइल टेक्नोलॉजी, परमाणु हथियारों और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में इसकी तेज़ तरक़्क़ी ने पश्चिमी देशों के जानकारों के मन में गहरी चिंता बिठा दी है. इनका मानना है कि चीन के चलते दुनिया की सैन्य शक्ति के संतुलन में तेज़ी से बड़ा बदलाव हो रहा है.

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2035 तक चीन की सेना को आधुनिक बनाने का आदेश दिया है.

    उन्होंने चीन को 'विश्व स्तर' की एक सैन्य शक्ति बनाने को कहा है जो 2049 तक 'युद्धों को लड़ने और जीतने' में सक्षम हो.

    भले यह लक्ष्य बहुत बड़ा हो, लेकिन चीन इसके लिए सही रास्ते पर चल रहा है.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.

  10. रूस ने पश्चिमी देशों पर लगाया धमकाने का आरोप

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, ओमिक्रॉन वेरिएंट के देश में कुल मामले हुए 213, दिल्ली में 57 केस

    मरीज़

    इमेज स्रोत, EPA

    देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,317 नए मामले सामने आए जबकि इसके कारण 318 लोगों की मौत हुई. बीते 24 घंटों में इस संक्रमण से 6,906 लोग ठीक भी हुए हैं.

    देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 78,190 है जो 575 दिनों में सबसे कम है. वहीं देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है.

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के सबसे अधिक मामले दिल्ली में 57 और महाराष्ट्र में 54 पाए गए हैं. इस वेरिएंट से संक्रमित रहे 90 मरीज़ों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई है.

  12. मांझी की जीभ पर इनाम घोषित करने वाले बीजेपी नेता पार्टी से निलंबित

    बीजेपी नेता गजेंद्र झा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता गजेंद्र झा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की ‘जीभ काटने पर 11 लाख रुपये का इनाम देने की’ घोषणा करने वाले बीजेपी नेता गजेंद्र झा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित करते हुए अगले 15 दिनों में इस पर पार्टी हाई कमांड को अपनी सफ़ाई देने को कहा है.

    ग़ौरतलब है कि हाल ही में एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने ब्राह्मण समुदाय की बात करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया था.

    मांझी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस पर सफ़ाई देते हुए मांझी ने कहा था कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के लिए नहीं बल्कि अपने समुदाय के लिए उस शब्द का इस्तेमाल किया था और इसके लिए उन्होंने माफ़ी भी मांग ली.

    हिंदुस्तान टाइम्स अख़बार लिखता है कि बीजेपी के मधुबनी ज़िले के अध्यक्ष शंकर झा ने गजेंद्र झा को पार्टी के फ़ैसले के बारे में बताते हुए कहा हैकि “आपके हालिया बयान से पार्टी को नुक़सान पहुंचा है. आपको तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाला जाता है.”

    मांझी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष हैं जो बिहार की गठबंधन सरकार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) का हिस्सा भी है.

  13. महाराष्ट्र में बंदरों ने बदला लेने के लिए मार डाले 200 पिल्ले - सच क्या है

    माकड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रातिनिधीक फोटो

    महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के मजलगांव तहसील का लावुल गांव पिछले एक हफ़्ते से पूरी दुनिया में चर्चा में है. इस चर्चा की वजह है यहां के बंदरों और कुत्तों के बीच संघर्ष की ख़बर.

    इस ख़बर को लेकर मीडिया संस्थानों में कई तरह के दावे किए गए. कई मीडिया प्रकाशनों ने यह भी दावा किया कि बंदरों ने कुत्तों के 200 पिल्लों को मार डाला. हालांकि जब बीबीसी मराठी ने गांव का दौरा किया और इन दावों की सत्यता की जांच की तो दूसरी तस्वीर सामने आई.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर.

  14. कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज़ देने वाला पहला देश बनेगा इसराइल

    टीकाकरण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल ने कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण नए संक्रमण की लहर के चलते उसकी योजना ऐसा पहला देश बनने की है जहां पर कोविड-19 वैक्सीन की चौथी डोज़ दी जाएगी.

    इसराइल के महामारी विशेषज्ञों ने 60 साल से ऊपर के लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए चौथे बूस्टर डोज़ को देने की सिफ़ारिश की है.

    प्रधानमंत्री नफ़्टाली बेनेट ने योजना का स्वागत करते हुए अधिकारियों को इसकी तैयारी करने के लिए कहा है.

    यह फ़ैसला तब आया है जब इसराइल में मंगलवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण पहले मरीज़ की मौत का पता चला है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इसराइल में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कम से कम 340 ज्ञात मामले हैं.

    चौथे बूस्टर डोज़ को लगाने का फ़ैसला अभी भी वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों के पास लंबित है.

    हालांकि, प्रधानमंत्री बेनेट के दफ़्तर ने बीबीसी से कहा है कि उसे उम्मीद है कि प्रशासन तीसरी डोज़ के बाद कम से कम चार महीनों के बाद चौथी डोज़ की अनुमति देगा.

    बेनेट

    इमेज स्रोत, EPA

    बेनेट ने कहा, “यह बहुत ही अच्छी ख़बर है. यह हमें दुनिया को अपनी चपेट में ले रही ओमिक्रॉन की लहर से बाहर निकलने में मदद करेगी.”

    कोविड-19 टीकाकरण का कार्यक्रम जब शुरू किया गया था तो इसराइल में इसका टीका लोगों ने काफ़ी तेज़ी से लगवाया था.

    इसके बावजूद देश की कुल आबादी 93 लाख के कुल 63% ही लोगों को वैक्सीन की दोनों ख़ुराक लगी हैं.

    यह इसराइल के अपेक्षाकृत युवा देश होने के कारण है क्योंकि देश की एक तिहाई आबादी 14 साल से कम है.

    कोरोना महामारी से निपटने के लिए इसराइल ने नवंबर में घोषणा की थी कि पांच साल से अधिक आयु के बच्चों का भी टीकाकरण किया जा सकता है.

  15. ओमिक्रॉन पर बाइडन ने अमेरिका से कहा- ‘हम तैयार हैं’

    बाइडन

    इमेज स्रोत, EPA

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओमिक्रॉन वेरिएंट पर रोक लगाने के उद्देश्य से कहा है कि 50 करोड़ कोविड रेपिड टेस्ट मुफ़्त में किए जाएंगे.

    मंगलवार को अपने भाषण में बाइडन ने अस्पतालों को टेस्टिंग और मिलिट्री सपोर्ट मुहैया कराने की घोषणा की लेकिन साथ ही यह भी कहा कि लॉकडाउन नहीं लगेगा.

    उन्होंने कहा, “यह मार्च 2020 नहीं है. हम तैयार हैं. हम बहुत कुछ जानते हैं.”

    अमेरिका में ओमिक्रॉन वेरिएंट अब सबसे बड़ा वेरिएंट बन चुका है. कोरोना के आने वाले नए मामलों में तीन चौथाई इसी वेरिएंट के हैं.

    पिछले महीने दक्षिणी अफ़्रीका में पाया गया यह वेरिएंट पूरी दुनिया में फैल चुका है.

    वैक्सीनेशन

    इमेज स्रोत, EPA

    इस नए वेरिएंट के कारण अमेरिका में सिर्फ़ एक मौत हुई है. टेक्सस के हैरिस काउंटी के 50 वर्षीय व्यक्ति को अन्य बीमारियां भी थीं और उन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया था.

    73% व्यस्क अमेरिकी कोरोना वायरस की दोनों डोज़ ले चुके हैं लेकिन प्रशासन उनके लिए चिंतित है जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है.

    मंगलवार को बोलते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिकियों से निवेदन करते हुए कहा कि वो वैक्सीनेशन जल्द से जल्द कराएं.

    उन्होंने यह माना कि कुछ टीका लगाने वाले अमेरिकी भी संक्रमित हुए हैं लेकिन उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि बिना टीकाकरण वाले लोगों पर ‘अस्पताल में भर्ती होने का और यहां तक कि मौत भी होने का मुख्य रूप से सबसे अधिक ख़तरा है.’

  16. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    21 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.