मायावती ने कहा- कांग्रेस और बीजेपी का महिलाओं पर दावा सिर्फ़ दिखावा

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने दावा किया है कि महिलाओं के मामले में कांग्रेस और बीजेपी की ‘धारणा एक जैसी’ है और विरोधी पार्टियां सिर्फ़ बीएसपी के प्रयासों को भुना रही हैं.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, पंकज प्रियदर्शी and वात्सल्य राय

  1. म्यांमार में भारत कैसे करेगा चीन की चुनौती का सामना?

  2. मायावती ने कहा- कांग्रेस और बीजेपी का महिलाओं पर दावा सिर्फ़ दिखावा

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के महिलाओं को सशक्त बनाने के दावे सिर्फ़ दिखावा हैं.

    उन्होंने दावा किया है कि इसी कारण महिलाओं को अब तक लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल सका है.

    मायावती ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की ‘धारणा एक जैसी’ है.

    मायावती ने महिलाओं मजबूत बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर लिखा,महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में कांग्रेस की तरह भाजपा भी गंभीर नहीं है.लोकसभा व विधानसभाओं में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला वर्षों से लम्बित पड़ा होना इसका जीता-जागता प्रमाण है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मायावती और प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    दावों का दौर

    मायावती ने ये मुद्दा ऐसे वक़्त उठाया है जबकि उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगभग सभी राजनीतिक दलों के बीच खुद को 'महिला हितैषी' दिखाने की होड़ नज़र आ रही है.

    बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर विरोधियों को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (मंगलवार को) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महिलाओं के लिए‘कन्या सुमंगल योजना’की शुरुआत की थी.

    उन्होंने बीजेपी शासित सरकारों को महिला हितैषी बताते हुए उनके हितों में किए जा रहे काम भी गिनाए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया, 'सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है.'

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रियंका का दावा

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इसे कांग्रेस की कोशिशों का नतीजा बताया था.

    उन्होंने दावा किया, “हमने लड़की हूँ.लड़ सकती हूँ, का नारा दिया. महिला उठ गई है. जाग गई है. कह रही हैं मेरा हक़ दो. इसलिए आज नरेंद्र मोदी जी को भी झुकना पड़ा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    क्या बोले अखिलेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी पर सवाल उठाए थे तो जवाब में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर पलटवार किया.

    उन्होंने दावा किया, " दिक़्क़त, क़िल्लत व ज़िल्लत ने महिलाओं को भाजपा के ख़िलाफ़ कर दिया है. उप्र की नारी भाजपा पर पड़ेगी भारी."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    मायावती की मांग

    बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती ने तमाम पार्टियों के दावों को ख़ारिज करते हुए कहा, “कांग्रेस व भाजपा आदि की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति लगभग एक जैसी ही धारणा है. इनका रवैया ज्यादातर दिखावटी ही होता है जबकि बीएसपी सरकार में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आत्मनिर्भरता हेतु काफी प्रयास किए, जिन्हीं को अब विरोधी पार्टियाँ भुना रहीं हैं.”

    मायावती ने कहा है कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलना चाहिए

  3. यूपी चुनाव में बीजेपी का चेहरा क्या योगी नहीं मोदी का होगा ?

  4. सेक्स रेशियो: हरियाणा में लड़कियों की संख्या क्या लड़कों से ज़्यादा हुई?

  5. कार्टून: ये नंबर आये नहीं या लिए नहीं?

  6. जम्मू कश्मीर: संदिग्ध चरमपंथियों का हमला, पुलिस अधिकारी समेत दो की मौत, माज़िद जहांगीर बीबीसी हिंदी के लिए

    सुरक्षा जवान

    इमेज स्रोत, Bilal Bahadur

    जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक आज (बुधवार) शाम संदिग्ध चरमपंथियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. जबकि एक अन्य हमले में घायल एक आम नागरिक की भी मौत हो गई.

    पुलिस ने बताया है कि पुलिस अधिकारी पर हमले की घटना अनंतनाग ज़िले की है.

    पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, " चरमपंथियों ने अनंतनाग ज़िले के बिजबिहारा पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात अस्सिस्टेंट सब -इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ़ पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं और उन्हें गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया. मोहम्मद अशरफ़ को ज़ख़्मी हलात में इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई."

    पुलिस ने बताया है कि इस घटना के बाद पूरे इलाके की घेरेबंदी की गई है और चरमपंथियों की तलाश की जा रही है.

    सुरक्षा जवान

    इमेज स्रोत, Bilal Bahadur

    दूसरी घटना

    पुलिस ने ये भी बताया है कि फ़ायरिंग की एक दूसरी घटना में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में संदिग्ध चरमपंथियों ने एक आम नागरिक रऊफ़ अहमद पर गोलियां चलायीं और उन्हें ज़ख़्मी कर दिया.

    पुलिस के मुताबिक, "अहमद को ज़ख़्मी हालत में श्रीनगर के एक नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई."

    हमले की निंदा

    जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संदिग्ध चरमपंथी हमलों की निंदा की है.

    उपराज्यपाल के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, " इन हत्याओं के लिए ज़िम्मेदार चरमपंथी और उनके हैंडलरों को जल्दी ही इंसाफ की जद में लाया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गौरतलब है कि बीते दिनों श्रीनगर में संदिग्ध चरमपंथियों ने पुलिस की एक बस पर हमला किया था. इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि बारह पुलिसकर्मी ज़ख़्मी हो गए थे.

  7. तुर्की के ख़िलाफ़ रची गई साजिश: अर्दोआन

    ANI

    इमेज स्रोत, अर्दोआन

    तुर्की के राष्ट्रपति रचेप तैय्यप अर्दोआन ने आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी धड़ों ने उनके देश के आर्थिक हितों पर हमले की साजिश रची लेकिन वो तमाम अवरोधों को दूर करने में जुटे हैं.

    तुर्की के सामने हाल में आर्थिक मोर्चे पर कई चुनौतियां बढ़ी हैं. तुर्की की मुद्रा लीरा में डॉलर के मुक़ाबले कमी आई है. वहीं देश महंगाई से भी जूझ रहा है.

    एके पार्टी के संसदीय समूह की मीटिंग में अर्दोआन ने कहा, “वैश्विक ट्रेड नियमों का उल्लंघन करते हुए लुक छुप कर प्रतिबंध लगाए गए. बाद में खुलेआम प्रतिबंध लगाए गए. यहां तक कि महामारी की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में आए उतार-चढ़ाव को हमारे देश पर हो रहे हमलों की कोशिश को तेज़ करने में आजमाया गया.”

    अर्दोआन ने आगे कहा, “ ये साजिश देश के बाहर के कुछ धड़ों ने रची. देश के अंदर के कुछ तत्वों ने भी इस गंदले परिदृश्य में भूमिका निभाई.”

    तुर्की के राष्ट्रपति ने ये दावा भी किया कि वो तमाम साजिशों को नाकाम करने में जुटे हैं.

    अर्दोआन ने कहा, “उसी समय, हम देश के हितों की रक्षा का काम करने में जुटे रहे और हमारे रास्ते में मौजूद तमाम अवरोधों को हटाते रहे”

  8. ओवैसी का आरोप- दंगा हो, फसाद हो, उद्घाटन करते हैं अखिलेश, मुक्कमल करते हैं योगी-मोदी

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी नेता नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया.

    ओवैसी ने अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी नेताओं के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप को लेकर ही दोनों पार्टियों को घेरने की कोशिश की है.

    उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ‘शुरुआत करते हैं’ और उसे ‘अंजाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ पहुंचाते हैं.’

    प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत जिन विकास योजनाओं की शुरुआत की, अखिलेश यादव ने दावा कि उन योजनाओं की शुरुआत उनके मुख्यमंत्री रहते हुए हुई.

    ओवैसी ने इसे लेकर ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “ चाहे वो मुज़फ़्फ़रनगर का दंगा हो, बिजनौर का फसाद हो या यूएपीए का क़ानून हो, अखिलेश यादव उद्घाटन करते हैं, योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी उसे मुक्कमल करते हैं.”

    ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बिजनौर ज़िले के नगीना की एक रैली की एक क्लिप भी ट्विटर पर पोस्ट की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ओवैसी के आरोप

    ओवैसी ने आरोप लगाया, “अखिलेश, तुमने मुजफ़्फ़रनगर शुरू किया. सब चीज तुम्ही शुरू करते हो. पार्लियामेंट में खड़े होकर समाजवादी पार्टी ने UAPA के क़ानून की मोदी के कानून की ताईद (समर्थन) की और उस क़ानून के तहत आज जेलों मे मुस्लिम नौजवान दिल्ली के फसादाद (दंगे) में सड़ रहे हैं. भारत के कोने-कोने में सड़ रहे हैं.हां अखिलेश, हर काम तुम्ही शुरू करते हो. तुम्ही उसका उद्घाटन करते हो और उस काम को मुक्कमल करते हैं ये लोग. हां तुमने बिजनौर में फायरिंग की थी तो योगी की हुकूमत आई और 27 फ़ीसद मुसलमानों का एनकाउंटर में, उनका कत्ल कर दिया गया. ये सब चीज आप ही शुरू करते हैं और आ जाते हैं मसीहा बनाकर...”

    कांग्रेस ने उठाए सवाल

    ओवैसी के पहले कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से संबंधों को सवाल उठाए थे.

    कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ तस्वीर पोस्ट की थी और दावा किया,"नई सपा" में 'स' का मतलब 'संघवाद' है?

    तो समाजवादी पार्टी नेइस पर पलटवार करते हुए कहा,“राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस.”

    बीजेपी को आरएसएस की राजनीतिक शाखा माना जाता है. पार्टी से जुड़े कई नेता आरएसएस को 'मातृ संगठन' बताते हैं.

    ओवैसी पर भी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिले होने के आरोप लगते रहे हैं. ओवैसी ने जिस वक़्त उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया था तब कई विरोधी दलों ने उनकी पार्टी को बीजेपी की‘बी टीम’बताया था.

    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि ओवैसी 'बीजेपी के चचा जान' हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन, सुनिए फैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. जनरल ज़िया ने जैसे पाकिस्तान में ज़हर भरा, वैसा भारत में हो रहा है : महबूबा मुफ़्ती

    जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती

    इमेज स्रोत, ani

    पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर को प्रयोगशाला बना दिया है.

    महबूबा मुफ़्ती ने मौजूदा बीजेपी सरकार की तुलना पाकिस्तान के सैनिक शासक जनरल ज़िया उल हक़ के शासन से की है.

    उन्होंने कहा, “ हमारे पड़ोसी देश में एक जनरल आया और उसने कहा कि वो वहाँ वास्तविक इस्लाम लाएगा. उसने मजहब की शिक्षा देते हुए नफ़रत फैलाई. बच्चों को किताबों की जगह बंदूक दी गई और आज पाकिस्तान में विस्फोट हो रहे हैं.”

    उन्होंने आगे कहा, “हमारे देश में क्या हो रहा है. हमारा लोकतंत्र ख़त्म हो चुका है. हमारे संविधान को परे किया जा चुका है. जम्मू कश्मीर प्रयोगशाला में तब्दील हो चुका है जहाँ परीक्षण हो रहे हैं.”

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा, “जनरल ज़िया उल हक़ और आज के भारत में क्या अंतर है. वो हमारे देश में उसी तरह ज़हर भर रहे हैं जैसे पाकिस्तान के शासक ने किया.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जिन्ना का ज़िक्र

    महबूबा मुफ़्ती की पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में सरकार चला चुकी है लेकिन सरकार गिरने के बाद से वो बीजेपी पर तीखे हमले करती रही हैं.

    उन्होंने पाकिस्तान के जन्मदाता कहे जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का भी ज़िक्र किया.

    महबूबा मुफ़्ती ने कहा, “आज, हज़ारों जिन्ना हैं जो भारतीयों का ध्रुवीकरण कर रहे हैं. वो उस पार्टी से जुड़े हैं जिसने आज़ादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई थी.”

    उन्होंने आगे कहा, “आज दावा किया जाता है कि वो राष्ट्रवादी हैं और वो अपने विरोधियों को गद्दार और देश विरोधी बताते हैं. उनमें से कोई भी आज़ादी की लड़ाई के दौरान जेल नहीं गया. कुछ साल पहले तक वो अपने मुख्यालय पर राष्ट्रीय झंडा भी नहीं लहराते थे.”

  11. दिल्ली में ओमिक्रॉन का बढ़ता डर, क्रिसमस- नए साल की पार्टी पर रोक

    कोविड टेस्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के मौक़े पर किसी कार्यक्रम या बड़े जमावड़े की इजाज़त नहीं होगी.

    रोक का फ़ैसला दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने लिया है. इसकी वजह कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती फ़िक्र को बताया गया है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ भारत में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट से जुड़े 213 केस मिले हैं. इनमें सबसे ज़्यादा 57 मामले दिल्ली में सामने आए हैं.

    दिल्ली सरकार की ओर से आज (बुधवार) जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लिए 125 नए मामले सामने आए हैं. फिलहाल 624 एक्टिव केस हैं.

    कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली ओमिक्रॉन से निपटने के लिए तैयार है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिना मास्क प्रवेश नहीं

    अथॉरिटी के मुताबिक, “सभी डीएम और डीसीपी से ये तय करने को कहा गया है कि दिल्ली में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, जमावड़ा, सभा आयोजित न की जाए.”

    डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि सभी ज़िलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वो अपने क्षेत्र में संक्रमण रोकने के लिए ज़रूरी क़दम उठाएँ. ज़िलाधिकारियों को कहा गया है कि वो ये तय करें कि दुकानों और कार्य क्षेत्रों में बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उधर, भारत में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने को कहा गया है.

    माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमिक्रॉन से बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र स्थिति की समीक्षा गुरुवार को कर सकते हैं.

  12. ईरान से तेल आयात का क़र्ज़ चुकाने के लिए श्रीलंका ने ढूँढ़ा नायाब तरीक़ा

    श्रीलंकाई चाय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीलंका ने तेल आयात का 25.1 करोड़ डॉलर का बकाया चुकाने के लिए ईरान को चाय भेजने की योजना बनाई है. ईरान ने भी इसकी पुष्टि की है. श्रीलंका के मंत्री रमेश पथिराना ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि उनका देश अगले साल जनवरी से ईरान को चाय भेजना शुरू करेगा. उन्होंने बताया, "हमें उम्मीद है कि हम हर महीने 50 लाख डॉलर का चाय ईरान को भेजेंगे ताकि पिछले चार वर्षों से तेल आयात का बकाया ईरान को चुका सकें."

    ईरान तेल

    इमेज स्रोत, IRNA

    रॉयटर्स के मुताबिक़ श्रीलंका को अगले साल 4.5 अरब डॉलर का क़र्ज़ चुकाना है. लेकिन देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का कारण श्रीलंका मुश्किल में है. श्रीलंका में सेंट्रल बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि श्रीलंका 2022 में सभी अंतरराष्ट्रीय क़र्ज़ चुकाने में सक्षम हैं. दूसरी ओर ईरान के ट्रेड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन के प्रमुख अली रज़ा पेमन पाक ने इसना समाचार एजेंसी को बताया था श्रीलंका की ओर से ये अनुरोध नौ साल पहले किया गया था. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच हाल में हुई बातचीत के बाद ये सहमति बनी है कि श्रीलंका बकाया चुकाने के लिए ईरान को चाय भेजेगा.

  13. एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया ने ओमिक्रॉन से बचने के बताए दो उपाय

    एम्स के निदेशक

    इमेज स्रोत, ANI

    देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण के मामले 213 होने के बाद देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने इससे बचने के उपाय बताए हैं.

    डॉक्टर गुलेरिया ने कहा है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से वैक्सीन और कोविड उपयुक्त व्यवहार ही दो ऐसे तरीक़े हैं जो इससे बचा सकते हैं.

    केंद्र सरकार ने कल ही राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा था कि वो ओमिक्रॉन के ख़िलाफ़ तैयारी पूरी रखें.

    महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डॉक्टर गुलेरिया ने कहा, “ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक वेरिएंट है. हमें ख़ुद को सुरक्षित रखने के लिए दो चीज़ें करनी हैं. पहला वैक्सीन लेनी है और दूसरा कोविड से बचने वाला व्यवहार करना है.”

    इससे पहले डॉक्टर गुलेरिया ने कहा था कि ओमिक्रॉन वेरिएंट मौजूदा वैक्सीन से चूक सकता है.

    उन्होंने कहा था, “हमारी पास दूसरी पीढ़ी की वैक्सीन है. इस बात को हमें अपने दिमाग़ में रखना चाहिए. वर्तमान वैक्सीन प्रभावी हैं लेकिन नए वेरिएंट हमारी इम्युनिटी को कमज़ोर करेंगे. इसी वजह से वैक्सीन चूक सकती है. कोविड-19 की एक ऐसी वैक्सीन पर भी शोध चल रहा है जो डेल्टा वेरिएंट और बीटा वेरिएंट को मिलाकर बनी हो.”

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में कांस्य जीता

    भारतीय हॉकी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशियन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है. भारत की टीम सेमी फ़ाइनल में जापान से हार गई थी. लेकिन तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छी टक्कर हुई. भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से मात दी.

    भारत और पाकिस्तान के बीच मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक समय दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर था. लेकिन आख़िरी क्वार्टर में भारत ने दो और गोल करके जीत हासिल कर ली. ग्रुप मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था. ग्रुप मैच में जापान भी भारत से हारा था. लेकिन सेमी फ़ाइनल में भारत की टीम जापान को नहीं हरा पाई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत की ओर से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से किया. लेकिन इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया. हाफ़ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था. दूसरे हाफ़ में पाकिस्तान ने गोल करके बढ़त हासिल कर ली और स्कोर पाकिस्तान के पक्ष में हो गया 2-1. लेकिन भारत ने भी गोल करके जल्द ही स्कोर 2-2 कर दिया. आख़िरी क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए और पाकिस्तान ने एक गोल. इस तरह भारत ने 4-3 से जीत हासिल कर ली.

  15. अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव कोरोना संक्रमित

    डिंपल यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी की नेता और पूर्व सांसद डिंपल यादव कोरोना पॉज़िटिव हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया है कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने को आइसोलेट कर लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डिंपल यादव ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है. दुनिया भर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. भारत में अभी तक ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 214 है, लेकिन ये तेज़ी से संक्रमित करने वाला वेरिएंट हैं.

  16. मुख़्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, ग़ाज़ीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

    मुख़्तार अंसारी

    इमेज स्रोत, HARSH JOSHI

    उत्तर प्रदेश में मुख़्तार अंसारी के ख़िलाफ़ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग़ाज़ीपुर में उनकी दुकानें और ज़मीन कुर्क की हैं. ग़ाज़ीपुर पुलिस के मुताबिक़ ज़िलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14ए के तहत ये कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि मुख़्तार अंसारी की इस बेनामी संपत्ति में 17 दुकानें और ज़मीनें हैं और इनकी क़ीमत क़रीब 10 करोड़ 10 लाख है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कुर्की के लिए ग़ाज़ीपुर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. मुख़्तार अंसारी इस समय जेल में बंद हैं. बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख़्तार अंसारी पर यूपी के मऊ, ग़ाज़ीपुर, वाराणसी में दर्जनों केस दर्ज हैं. मुख़्तार इस समय यूपी की बांदा जेल में बंद हैं. ग़ाज़ीपुर से पहले लखनऊ और मऊ की उनकी संपत्तियाँ भी कुर्क हुई हैं.

  17. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सेहत पर बीजेपी के सवाल, शिवसेना ने कहा है ठीक हैं सीएम

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सेहत पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी किसी और नेता को सौंप देनी चाहिए.

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा सत्र में मौजूद न रहना ठीक नहीं है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाटिल ने कहा, “अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने में असमर्थ हैं तो उन्हें किसी और नामित करना चाहिए.”

    विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ है. शीत सत्र नागपुर में होता रहा है लेकिन इस बार इसे मुंबई में आयोजित किया जा रहा है और इसकी वजह मुख्यमंत्री ठाकरे की सेहत को बताया जा रहा है.

    उद्धव ठाकरे की करीब एक महीने पहले सर्जरी हुई थी. उसके बाद वो सार्वजनिक तौर पर नज़र नहीं आए हैं. इसे लेकर विपक्ष ख़ासकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सवाल उठा रहे हैं.

    महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन की सरकार है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बेटे आदित्य को देंगे ज़िम्मेदारी

    समचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाटिल ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे को सहयोगी दलों पर भरोसा नहीं है.

    पाटिल ने कहा, “उन्हें कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वो पद नहीं छोड़ेंगे. वो अपने बेटे आदित्य ठाकरे को ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं.”

    उधर, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री की तबियत ठीक है.

    जयंत पाटिल के ने कहा,“मुख्यमंत्री ठाकरे की तबियत ठीक है. वो घर से ही काम कर रहे हैं और कभी भी विधानसभा आ सकते हैं.”

    शिवसेना के नेताओं ने भी दावा किया है कि मुख्यमंत्री की सेहत ठीक है और इस मामले पर किसी तरह की अटकलें लगाना ठीक नहीं है.

  18. शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने को लेकर क्या सोचती हैं महिलाएं, देखिए

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  19. हरीश रावत का ये ट्वीट उड़ा सकता है कांग्रेस नेतृत्व की नींद

    हरीश रावत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा है कि संगठन से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है. हरीश रावत का ट्वीट उत्तराखंड चुनाव में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हरीश रावत ने लिखा है कि संगठन नकारात्मक भूमिका निभा रहा है और सहयोग का हाथ नहीं बढ़ा रहा है. उत्तराखंड में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अभी वहाँ भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. हरीश रावत के ट्वीट से कांग्रेस के अंदर की गुटबाज़ी और पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई हल नहीं मिल पाने का अंदाज़ा मिल रहा है. हालाँकि हरीश रावत उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. लेकिन पार्टी ने राज्य में अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की है. हरीश रावत वर्ष 2016 में उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री बने थे. वे मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हरीश रावत कुछ समय के लिए पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं. उस समय नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद चरम पर था. बाद में हरीश रावत को प्रभारी पद से हटा दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  20. पंजाब ड्रग मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के ख़िलाफ़ लुक आउट नोटिस

    बिक्रम सिंह मजीठिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ख़िलाफ़ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. एक दिन पहले ही उनके मजीठिया के ख़िलाफ ड्रग मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह एफ़आईआर मोहाली में दर्ज की गई है. ये लुक आउट नोटिस केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार के अनुरोध पर जारी किया है. ऐसी रिपोर्टें हैं कि पंजाब पुलिस की एसआईटी ने मजीठिया की गिरफ़्तारी के लिए कई जगह छापे मारे हैं, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है.

    लुक आउट नोटिस

    इमेज स्रोत, Ravinder Singh Robin

    मजीठिया के ख़िलाफ़ एफआईआर एनडीपीएस की धारा 25, 27ए और 29 के तहत दर्ज की गई है. पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बदले की भावना नहीं है. अकाली दल के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले के बारे में कहा कि हमें इसकी जानकारी थी. उन्होंने कहा, "उन्होंने पिछले कुछ दिनों में सिर्फ बादल और मजीठिया को पकड़ने और लाने के लिए तीन डीजीपी बदले हैं. इस तरह के प्रतिशोध की क़ीमत सरकार को चुकानी होगी"