यूपी में सरकार बनी तो जाति आधारित जनगणना: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उनकी रथ यात्रा को मिल रहे समर्थन को लेकर बीजेपी को हार का डर लगने लगा है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे, पंकज प्रियदर्शी and वात्सल्य राय
भारतीय रुपए की हालत एशियाई बाज़ार में सबसे ख़राब- रिपोर्ट
इमेज स्रोत, Getty Images
इस साल का अंत आते-आते भारतीय रुपया एशियाई बाज़ार में सबसे ख़राब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है. साथ ही देश के शेयर बाज़ार से विदेशी निवेश भी लागातार घटता जा रहा है.
इस तिमाही में रुपए में 1.9% की गिरावट आई क्योंकि वैश्विक फंड ने देश के शेयर बाजार से 4.2 बिलियन डॉलर की पूंजी वापस निकाल ली, जो इस क्षेत्र के किसी भी बाज़ार से वापस ली गई पूंजी के मामले में सबसे ज़्यादा है.
ओमिक्रॉन के कारण लगातार बढ़ता दबाव भारतीय शेयर बाज़ार में साफ़ दिख रहा है, विदेशी शेयर होल्डर अपना निवेश वापस ले रहे हैं.
इसके अलावा व्यापार में रिकॉर्ड घाटा और रिजर्व बैंक की फेडरल रिजर्व को लेकर नीतिगत भिन्नता ने भी रुपए की क़ीमत को प्रभावित किया है.
यूपी की बेटियों ने तय किया पुरानी सरकारों को आने नहीं देंगी: मोदी
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों ने तय किया है कि वो पुरानी सरकारों को
सत्ता में आने नहीं देंगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर ‘माफिया राज’ था.
उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी.
मोदी
ने कहा, “ (तब) सड़कों पर गुंडो की हनक हुआ करती थी.इसकी
सबसे बड़ी भुक्तभोगी महिलाएं थीं. उनका सड़क पर निकलना मुश्किल हुआ करता था. आप
कुछ कह नहीं सकती थीं. बोल नहीं सकती थीं. ”
उन्होंने
योगी आदित्यनाथ की मौजूदा सरकार की तारीफ करते हुए कहा,“योगी
जी ने इन गुंडो की सही जगह पहुंचाया है. आज यूपी में सुरक्षा भी है और अधिकार भी है. यूपी
में व्यापार भी है.”
प्रधानमंत्री
मोदी आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थे. उन्होंने ‘कन्या
सुमंगला योजना’ की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने विरोधी
दलों पर जमकर हमला बोला.
मोदी
ने कोरोना महामारी का ज़िक्र करते हुए कहा कि घर का चूल्हा जलता रहे इसके लिए ‘मुफ़्त
राशन देने की व्यवस्था हमारी ही सरकार ने की.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पंजाब: ड्रग्स केस में मजीठिया पर FIR दर्ज, चुनाव से पहले गरमाई सियासत
....में
Author, अरविंद छाबड़ा
पदनाम, बीबीसी संवाददाता, चंडीगढ़ से
इमेज स्रोत, Getty Images
शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ख़िलाफ़ ड्रग मामले में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है. इसे पंजाब के मोहाली में दर्ज किया गया है.
पुलिस सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि मामला एनडीपीएस की धारा 25,27ए और 29 के तहत दर्ज किया गया है जो बेहद गंभीर मामला है.
यह भी संभव है कि मजीठिया की गिरफ़्तारी हो सकती है. उन्होंने कहा कि यह प्राथमिकी मोहाली ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने दर्ज की है.
मजीठिया अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं.
इसके बाद से राज्य में सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने इसे प्रतिशोध की राजनीति क़रार देते हुए कहा कि इसे अंजाम देने के लिए तीन डीजीपी (पुलिस प्रमुख) का तबादला किया गया था.
पिछले कई दिनों से अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल कह रहे थे कि कांग्रेस पार्टी मजीठिया के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करने की कोशिश कर रही है और उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में चेतावनी भी दी थी.
अकाली दल ने विशेष रूप से सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की हाल ही में डीजीपी के रूप में नियुक्ति के बाद यह चिंता व्यक़्त की थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “यह क़दम उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो सालों से नशे से जुड़ी रिपोर्ट दबा कर बैठे थे. यह ईमानदार अधिकारियों को कमान देने का नतीजा है. ये उस दिशा में पहला क़दम है.”
ड्रग्स और बेअदबी के मुद्दों पर अकाली दल के नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करने पर कांग्रेस के कई मंत्री तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज़ भी थे.
उन्होंने कैप्टन पर अकालियों से मिले होने का भी आरोप लगाया था,हालांकि अमरिंदर सिंह ने आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि दोनों मामलों में कानूनी कार्यवाही जारी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या है ड्रग्स का मामला
पंजाब पुलिस ने साल 2013 में हजारों करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट का पर्दाफ़ाश किया था. इस मामले को कई सालों से ‘भोला ड्रग केस’ के नाम से जाना जाता रहा है. यह मामला ड्रग माफ़िया का है जो कथित तौर पर पंजाब में सक्रिय है और इसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए हैं.
पिछले कुछ दिनों से कुछ अधिवक्ता अदालत से अपील करते रहे हैं कि यह मामला पंजाब के युवाओं के भविष्य से जुड़ा है और इस पर तत्काल कार्रवाई की ज़रूरत है.
ये मामला पंजाब के पूर्व डीजीपी (जेल) शशिकांत के साल 2003 में उच्च न्यायालय को लिखे गए एक पत्र से शुरू हुआ, इसे एक जनहित याचिका के तौर पर दायर किया गया था.
कुछ नेता इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लेते रहे हैं. हालांकि अतीत में बिक्रम सिंह मजीठिया ने इन नेताओं पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था.
मजीठिया के अलावा अकाली नेतृत्व भी उन्हें किसी भी अदालत द्वारा दोषी न ठहराने की बात करते रहे हैं.
मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत की ये तस्वीर क्यों हो रही है वायरल
इमेज स्रोत, ARJUN MEGHWAL
सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर ख़ूब वायरल हो रही है.
ये तस्वीर उत्तर प्रदेश चुनाव में ख़ूब चर्चा का विषय बन रही है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को पोस्ट कर लिखा गया- "नई सपा" में 'स' का मतलब 'संघवाद' है?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
तो समाजवादी पार्टी ने यूपी कांग्रेस के इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई और ट्वीट किया- राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस. और तो और यूपी बीजेपी भी इस दंगल में कूद पड़ी. यूपी बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- तस्वीर बहुत कुछ बोलती है. दरअसल ये तस्वीर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती के रिसेप्शन की है. जिसमें मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत भी शामिल हुए. इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. लेकिन यूपी चुनाव की सरगर्मी देखते हुए इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर रोचक बहस छेड़ दी और ख़ुद राजनीतिक दल भी इसमें शामिल हो गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सबसे पहले ये तस्वीर ट्वीट की थी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने. जो अपने जन्मदिन पर मोहन भागवत से आशीर्वाद लेने पहुँचे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
लखीमपुर कांड को लेकर विपक्ष का पैदल मार्च, अजय मिश्रा टेनी को हटाने की मांग
इमेज स्रोत, ANI
लखीमपुर कांड को लेकर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफ़े की मांग कर रही विपक्षी पार्टियों ने संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च किया.
विपक्षी पार्टियाँ अजय मिश्रा टेनी को हटाने की मांग कर रहे हैं.
विपक्ष का आरोप है कि सरकार संसद में इस मुद्दे पर बहस नहीं कराना चाहती.
विरोध मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, " जिसके बेटे ने किसानों को मारा है, जीप के नीचे कुचला है. रिपोर्ट आई है कि ये एक साज़िश है. पीएम उस मंत्री के बारे में कुछ नहीं करते हैं. न मीडिया अपना काम कर रही है और न सरकार अपना काम कर रही है. आज हिंदुस्तान के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को जीप के नीचे कुचलने का काम किया है. पीएम एक तरफ़ कहते हैं कि वो किसानों से माफ़ी मांगते हैं और एक तरफ़ ऐसे मंत्री को कैबिनेट में रखते हैं." उन्होंने बताया कि इसलिए सारा विपक्ष साथ आया है.
इमेज स्रोत, PRASHANT PANDEY/BBC
लखीमपुर में तीन अक्तूबर को चार किसानों और एक पत्रकार की जीप से रौंदकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है और एसआईटी इस मामले की जाँच कर रही है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ज़िले में हुई हिंसा के मामले में जाँच कर रही एसआईटी ने अदालत से कहा है कि यह घटना एक पूर्व नियोजित साज़िश थी.
हॉन्ग कॉन्ग चुनाव को लेकर पश्चिमी देशों को चीन का जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
हॉन्ग कॉन्ग में हुए स्थानीय चुनाव (लेगको) की प्रक्रिया के लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना पर चीन ने पलटवार करते हुए इसे देश के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप बताया है.
रविवार को हॉन्ग कॉन्ग हुए चुनाव में 90% से अधिक सीटों पर चीन समर्थक उम्मीदवारों को जीत मिली है.
इस चुनाव से पहले चीन ने हॉन्ग कॉन्ग चुनाव प्रणाली में व्यापक बदलाव लागू किया. इन बदलावों ने हॉन्ग कॉन्ग का राजनीतिक परिदृश्य ही बदल कर रख दिया है.
चीन ने ‘राष्ट्रभक्त’ प्रस्ताव पारित किया, जो चीन को प्रत्येक उम्मीदवार की जाँच करने का हक़ देता है.
चीन के अधिकारियों का तर्क है कि स्थिरता के लिए इस बदलाव की ज़रूरत है,लेकिन आलोचकों का कहना है कि इससे हॉन्ग कॉन्ग में लोकतंत्र कमज़ोर किया गया है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़ केवल 30.2% मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया.
इस बदले परिदृश्य में हुए चुनाव पर ब्रिटेन,अमेरिका,कनाडा,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रियों ने कहा कि चीन के नए नियमों ने "किसी भी सार्थक राजनीतिक विरोध को ख़त्म कर दिया है."
इमेज स्रोत, Getty Images
इन पाँच पश्चिमी देशों के समूह को फ़ाइव आई देश भी कहा जाता है.
देशों के समूह ने कहा, ‘’इससे पहले,विविध राजनीतिक विचारों वाले उम्मीदवार हॉन्ग कॉन्ग में चुनाव लड़ा करते थे लेकिन इस चुनाव ने इस प्रवृत्ति को बदल दिया है.‘’
मंगलवार को,ऑस्ट्रेलिया में चीन के दूतावास ने पश्चिमी देशों के बयान की निंदा करते की.
चीन ने फाइव आई देशों पर "सच्चाई को उलटने" और " हॉन्ग कॉन्ग की राजनीति में हस्तक्षेप करने,चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और चीन के विकास में बाधा डालने" की कोशिश का आरोप लगाया.
ऐश्वर्या से पूछताछ के मामले पर जया बच्चन बोलीं- जनता यूपी चुनाव में जवाब देगी
इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा है कि सरकार अपनी ताक़त का इस्तेमाल कर रही है.
उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और यूपी चुनाव में इसका जवाब देगी.
जया बच्चन ने कहा- ग़ुस्सा मुझे ये आया कि हमारे पास चर्चा के और भी गंभीर विषय हैं. किसानों पर बात कीजिए, बढ़ती क़ीमतों पर बात कीजिए. वो आप करने के लिए तैयार हैं नहीं.
उन्होंने राज्यसभा के निलंबित सांसदों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा भी उठाया.
इमेज स्रोत, Getty Images
ऐश्वर्या राय से पूछताछ और सपा नेताओं पर छापे के बारे में मीडिया के सवालों पर जया बच्चन ने कहा- इस देश में एक या दो के सिवाए किसी और को बड़े होने की हिम्मत नहीं रखनी चाहिए. सरकार के पास इतनी ताक़त होती है कि सरकार कुछ भी कर सकती है. जनता सब देख रही है. मैं तो चाहती हूँ कि जनता जागे. उत्तर प्रदेश में इसका जवाब उनको दे दे. सोमवार को राज्यसभा में जया बच्चन और बीजेपी सांसदों के बीच तीखी बहस हुई थी. जया बच्चन ने ये आरोप लगाया कि सदन में उन पर और ऐश्वर्या पर निजी टिप्पणी की गई है. इसी क्रम में उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा- आपके बुरे दिन आने वाले हैं. मैं आपको श्राप देती हूँ. सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से पनामा पेपर्स लीक मामले में क़रीब पाँच घंटे तक पूछताछ की थी.
राहुल गांधी ने लिंचिंग पर मोदी सरकार को घेरा, तो बीजेपी ने कहा- राजीव गांधी मॉब लिंचिंग के जनक
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि साल 2014 से पहले देश में लिंचिंग शब्द सुनाई नहीं देता था.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘’2014 से पहले ‘लिंचिंग’शब्द सुनने में भी नहीं आता था.‘’
लिचिंग अंग्रेज़ी का शब्द है जिसका अर्थ होता है उग्र भीड़ द्वारा किसी की पीट-पीट कर हत्या कर देना..
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस ट्विट को लेकर बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. उन्होंने राजीव गांधी को मॉब लिंचिंग का जनक भी कहा.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘’अहमदाबाद (1969),जलगांव (1970),मुरादाबाद (1980),नेल्ली (1983),भिवंडी (1984),दिल्ली (1984),अहमदाबाद (1985),भागलपुर (1989),हैदराबाद (1990),कानपुर (1992),मुंबई (1993)...’’
‘’यह तो बस एक छोटी सी सूची है, जिसमें नेहरू-गांधी परिवार की निगरानी में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दरअसल, साल 2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री चुने गए, साल 2015 में उत्तर प्रदेश के दादरी में अखलाक़ नाम के शख़्स की लिचिंग हुई, इसके बाद देश के कई हिस्सों से वक़्त-वक़्त पर लिचिंग की घटनाएँ सामने आती रहती हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
वरुण गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा
इमेज स्रोत, Getty Images
किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के बाद वरुण गांधी ने अब बैंकों के निजीकरण के ख़िलाफ़ खोला मार्चा
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने बैंकों के निजीकरण के ख़िलाफ़ अपनी राय रखी है. पिछले दिनों किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी ही सरकार से अलग राय रखी थी और किसानों के पक्ष में कई बयान दिए हैं.
सोमवार को बरेली में उन्होंने कहा कि अगर बैंकों का निजीकरण होगा, जो आठ से दस लाख लोगों की नौकरियाँ जाएँगी.
वरुण गांधी ने कहा कि 40-45 साल के लोगों को कौन नौकरी देगा और फिर उनके बच्चों को खाना कौन खिलाएगा.
उन्होंने कहा कि अगर BHEL, MTNL, BSNL, हवाई अड्डे और एयरलाइन कंपनियाँ बेच दी जाएँगी, तो आम आदमी के बच्चों को कौन नौकरी देगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
केंद्र सरकार ने सरकारी बैंकों के निजीकरण का लक्ष्य रखा है और जल्द ही सरकार इस बार में घोषणा भी करने वाली है. हालाँकि माना जा रहा है कि शुरुआत कुछ बैंकों के निजीकरण से हो सकती है. बैंकों के निजीकरण के ख़िलाफ़ पिछले सप्ताह बैंक कर्मचारियों ने दो दिनों की हड़ताल भी की थी. पिछले दिनों किसानों के आंदोलन स्थगित होने से पहले वरुण गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कई बार घेरा था. उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना के मामले में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कोलकाता नगर निगम चुनाव में टीएमसी भारी जीत की ओर
इमेज स्रोत, Getty Images
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नगर निगम चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को काफ़ी बढ़त मिल गई है.
ताज़ा जानकारी के अनुसार टीएमसी 134 वार्ड में आगे हैं.
जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन और कांग्रेस दो जगह आगे है. जबकि लेफ़्ट पार्टियाँ चार वार्ड्स में आगे चल रही हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोलकाता नगर निगम की 144 वार्ड्स के लिए 19 दिसंबर को मतदान हुआ था. माना जा रहा है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस अपने पिछले रिकॉर्ड को भी बेहतर करेगी. पिछली बार तृणमूल कांग्रेस ने 114 वार्ड्स में जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. टीएमसी की भारी बढ़त की ख़बर आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 200 पहुँची, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे आगे
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या 200 तक पहुँच गई है. साथ ही इनमें से 77 लोग ठीक हो गए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आँकड़ों के मुताबिक़ महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज़्यादा 54-54 मामले सामने आए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तेलंगाना में 20 और कर्नाटक में 19 मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली ओमिक्रॉन के संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार से बूस्टर डोज़ की मंज़ूरी देने की अपील भी की थी. उनका कहना था कि जानकारों के मुताबिक़ ओमिक्रॉन वेरिएंट संक्रामक तो है, लेकिन संक्रमण की स्थिति में होम आइसोलेशन काफ़ी अहम है.
कोरोना: एक हफ़्ते में पता चलेगा ओमिक्रॉन पर वैक्सीन कितनी असरदार है- स्वास्थ्य मंत्री
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा को बताया कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट पर देश में उपलब्ध वैक्सीन कितनी प्रभावी है इस पर रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी.
ये जानकारी उन्होंने सदन में ‘थोड़ी देर के लिए कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को लेकर हुई चर्चा के दौरान दी.’
देश में अब तक ओमिक्रॉन के 161 मामले सामने आए हैं जिनमें 14% केस में हल्के लक्षण थे, जबकि लगभग 80% संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं पाया गया.
भारत में ओमिक्रॉन के लिए दवा का प्रोटोकॉल वही है जो डेल्टा, अल्फ़ा और अन्य वेरिएंट के लिए था.
मंडाविया ने बताया कि देश में 88% लोगों ने वैक्सीन की पहली ख़ुराक़ ले ली है और 58% लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है.
इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने कहा, ‘’ओमिक्रॉन का पहला केस 24 नवंबर को अफ़्रीका में सामने आया था, हमने वायरस से लड़ने के लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए हैं.
''वर्तमान में देश में 38 जीनोम सीक्वेंसिंग लैब हैं. हम वायरस स्ट्रेन का कल्चर कर रहे हैं ताकि ये पता चल सके कि हमारे टीके इस वेरिएंट पर असरदार हैं या नहीं, साथ ही इसके प्रभाव का अभी अध्ययन किया जा रहा है. ये रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी.’’
रूस की चेतावनी, नेटो ने हमारी अनदेखी की तो जवाबी सैन्य कार्रवाई करेंगे
इमेज स्रोत, Getty Images
रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रेबकोव ने कहा है कि अगर नेटो रूस की सुरक्षा चिंताओं की अनदेखी करता है तो रूस सैन्य प्रतिक्रिया के लिए तैयार है.
रूस के सरकारी मीडिया एजेंसी तास को एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि सोमवार को रेबकोव ने कहा,‘’मैंने कहा है कि यदि नेटो फिर से मास्को की चिंताओं को अनदेखा करता है तो हम सैन्य और सैन्य-तकनीकी तरीकों से जवाब देंगे.‘’
‘’ मैं फिर से कहता हूं, हमें उन गतिविधियों को संतुलित करना होगा जो हमारे लिए चिंता का विषय हैं,क्योंकि वे हमारे लिए जोख़िम बढ़ाएंगे.‘’
वरिष्ठ राजनयिक ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि रूस इस परिदृश्य को रोकने की कोशिश करेगा और वह जानता है कि गंभीर हालातों से बचने के लिए बातचीत करने की ज़रूरत है.
17 दिसंबर को,रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और नेटो से क़ानूनी सुरक्षा गारंटी के प्रावधान पर दो रूसी ड्राफ़्ट दस्तावेज जारी किए.
इमेज स्रोत, Getty Images
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे पहले नेटो से रूस के साथ विश्वसनीय दीर्घकालिक सुरक्षा गारंटी पर ठोस वार्ता शुरू करने को कहा था.
उनका कहना है कि रूस को नेटो की ओर से क़ानूनी रूप से बाध्य सुरक्षा गारंटी देनी चाहिए है क्योंकि पश्चिमी देश अपनी मौखिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहे हैं.
इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि रूस अगले साल की शुरुआत में यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है.
यूक्रेन की सीमाओं पर रूस के लगभग एक लाख सैनिक तैनात किए जा चुके हैं. अमेरिका का मानना है कि जनवरी के अंत तक इसकी संख्या1,75,000तक बढ़ सकती है.
अमेरिका ने साफ़ कहा है कि अगर रूस ऐसा करता है तो इसके गंभीर परिणाम उसे भुगतने पड़ेंगे.
वहीं,रूस को डर है कि नेटो सेनाएं ठीक उसके दरवाज़े तक पहुंच जाएंगी और इसलिए वह सुरक्षा के लिए नेटो संगठन से गारंटी चाहता है.
फिलीपींस में आए भयानक तूफ़ान में कम से कम 375 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
फिलीपींस में गुरुवार को आए भयानक तूफ़ान में अब तक 375 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है.
लगभग 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाला तूफ़ान राय जब देश के दक्षिण-पूर्वी द्वीपों से टकराया तो लगभग 4 लाख लोग इससे प्रभावित हुए.
स्थानीय पुलिस के मुताबिक़ तूफ़ान में कम से कम 500 लोग घायल हुए हैं और 56 लोग अब तक लापता है.
राहत बचाव दल इस प्राकृतिक त्रासदी के दृश्यों को "पूर्ण नरसंहार" बता रहे हैं.
हालांकि अभी भी नुक़सान के पैमाने का सही-सही पता लगाना मुश्किल है, क्योंकि कई क्षेत्रों से संचार पूरी तरह कट चुका है.
व्यापक भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है.
फिलीपींस रेड क्रॉस के अध्यक्ष रिचर्ड गॉर्डन ने बीबीसी को बताया, "कई क्षेत्रों में बिजली नहीं है, संचार नहीं है, बहुत कम पानी है."
"ऐसे कुछ क्षेत्र हैं जहां ऐसा लगता है कि द्वितीय विश्व युद्ध से भी बदतर बमबारी कर दी गई है."
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ ने यहां लंबी अवधि तक राहत प्रयासों के लिए 20 मिलियन स्विस फ़्रैंक फंड की एक आपातकालीन मदद की अपील शुरू की है.
ओमिक्रॉन: क्रिसमस पर WHO की लोगों से अपील- छुट्टियों के प्लान कैंसिल कर दें
इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमिक्रॉन के तेज़ी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र लोगों से अपनी छुट्टियों की कुछ योजनाओं को रद्द करने की अपील की है ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके.
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा, "कार्यक्रम रद्द करना ज़िंदगी को ख़तरे में डालने से बेहतर है."
उन्होंने ये भी कहा, ‘’अब ‘कठिन फ़ैसले’ लेने होंगे. जिसका मतलब है कि कुछ मामलों में समारोह के आयोजनों को रद्द किया जाए या तारीख़ आगे बढ़ाई जाए.’’
‘’अब हमारे पास पुख़्ता सबूत हैं कि ओमिक्रॉन, डेल्टा के मुक़ाबले काफ़ी तेज़ी से फ़ैल रहा है.’’
इमेज स्रोत, Getty Images
डॉक्टर टेड्रोस का ये बयान ऐसे समय आया है जब फ़्रांस और जर्मनी सहित कई देशों ने कोविड के प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है और त्योहार के मौसम में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, नीदरलैंड्स ने क्रिसमस के दौरान देश में सख़्त लॉकडाउन का एलान किया है.
व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन "देश में लॉकडाउन" लगाने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन इससे पहले देश के संक्रामक रोगों के जानकार डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा था कि क्रिसमस के दौरान की गई यात्राओं के कारण ओमिक्रॉम के मामले बढ़ सकते हैं और जिन लोगों का टीकाकरण पूरी तरह हो चुका है उन पर भी संक्रमण का ख़तरा मंडरा रहा है.
अमेरिका के सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) और विदेश विभाग ने अमेरिकियों को स्पेन, फ़िनलैंड, चाड और लेबनान सहित आठ देशों की यात्रा ना करने की सलाह दी है. जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन अब अमेरिका में ‘डॉमिनेंट स्ट्रेन’ बन गया है.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
20 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.