दिल्ली के स्कूल छठी क्लास से ऊपर के बच्चों के लिए शनिवार से खुलेंगे

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में छठी कक्षा और उससे ऊपर के छात्रों के लिए स्कूलों को 18 दिसंबर से ऑफ़लाइन मोड में फ़िर से खोलने की इजाज़त दे दी है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. बोतल के तेजाब से ज़्यादा ख़तरनाक है मन का तेजाब : अंशु राजपूत

    वीडियो कैप्शन, बोतल के तेजाब से ज़्यादा ख़तरनाक है मन का तेजाब : अंशु राजपूत

    55 साल के जिस शख़्स को अंशु दादा कह कर बुलाती थी वही उनका पीछा किया करता था. तब वो महज़ 15 साल की थीं.

    इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के बाद एक रात कपिल शर्मा नाम के इस शख़्स ने अंशु के चेहरे पर तेजाब डाल दिया. लेकिन 14 फ़रवरी 2014 की उस रात ने अंशु की ज़िंदगी पूरी तरह से बदल दी.

    आज अंशु देश के कोने-कोने से ऐसिड अटैक सर्वाइवर के लिए लड़ाई लड़ती हैं और उन्हें हौसला देती हैं. सोशल मीडिया पर भी अंशु के बड़ी तादाद में फ़ॉलोअर्स हैं.

    वीडियो: प्रज्ञा सिंह, दीपक जसरोटिया और देवेश

    अब आपके पास मौका है अपना हुनर दिखाने का और दुनिया को प्रेरित करने का. जैसे अंशु राजपूत लोगों को अपने हौसले से प्रेरित कर रही हैं. अगर आप भी ऐसा कुछ अनोखा काम करते हैं या किसी ऐसे शख़्स को जानते हैं तो हम तक पहुंचाइए वो कहानी.

  2. फ़ेसबुक का दावा, लोगों की जासूसी करने वाली भाड़े की कंपनियों का पर्दाफ़ाश

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Dado Ruvic/Illustration

    फ़ेसबुक की मालिक कंपनी 'मेटा प्लेटफ़ॉर्म्स इंक' ने हैकिंग या दूसरे ख़राब व्यवहार करने वाली आधा दर्ज़न से अधिक निजी जासूसी कंपनियों का पर्दाफ़ाश किया है.

    सोशल मीडिया की इस दिग्गज कंपनी ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद क़रीब 50 हज़ार लोगों को सामूहिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जासूसी करने वाली कंपनियों के साथ फ़ेसबुक की यह लड़ाई अहम मौक़े पर सामने आई है. अमेरिका में इस समय वहां की तकनीकी कंपनियों, सांसदों और जो बाइडन सरकार ने डिजिटल जासूसी के पैरोकारों के ख़िलाफ़ एक व्यापक मुहिम चलाई है.

    ख़ासकर इसराइली स्पाइवेयर कंपनी 'एनएसओ ग्रुप' को ब्लैकलिस्ट करने वाला क़दम सरकार ने उठाया. कुछ हफ़्ते पहले पता चला कि कंपनी ने अपनी तकनीक का इस्तेमाल सिविल सोसायटी की जासूसी करने के लिए कर रही है.

    मेटा प्लेटफ़ॉर्म्स इंक ने एनएसओ पर अमेरिका की अदालत में पहले से ही मुक़दमा कर रखा है.

    मेटा की सिक्योरिटी पॉलिसी के प्रमुख नथानिएल ग्लीचर ने बताया कि गुरुवार को जो कार्रवाई की गई, वो ये संकेत देने के लिए की गई कि "भाड़े पर जासूसी करने वाला उद्योग किसी कंपनी से बहुत बड़ा है."

    कंपनी की इस रिपोर्ट में बताया गया कि उसके विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर चलाए जा रहे क़रीब 1,500 एकाउंटों को निलंबित किया जा रहा है. ये सभी फ़र्ज़ी एकाउंट फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चल रहे हैं.

    मेटा के अनुसार, इन फ़र्ज़ी एकाउंटों को सात कंपनियां चला रही हैं और इसके ज़रिए दुनिया के 100 देशों में रह रहे लोगों को निशाना बनाया है.

    हालाकि मेटा ने इस बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया कि उसने जासूसी कंपनियों की पहचान कैसे की.

  3. कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से हम कैसे बच सकते हैं? - Duniya Jahan

    वीडियो कैप्शन, कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से हम कैसे बच सकते हैं? - Duniya Jahan

    इस साल नवंबर के मध्य में दक्षिणी अफ्रीका के बोत्सवाना में वैज्ञानिक एक नए तरीके के कोविड वायरस के सैंपल देख रहे थे.

    उन्हें वायरस की स्पाइक प्रोटीन में कई ऐसे म्यूटेशन्स दिखे जो पहले नहीं देखे गए थे. इसके तीन हफ्तों में ही वायरस का ये वेरिएंट 70 से अधिक मुल्कों और अमेरिका के क़रीब 15 राज्यों में फैल चुका था.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट B.1.1.529 को नाम दिया ओमिक्रॉन और इसे "चिंता का विषय" बताया.

    संगठन ने इसे डेल्टा से अधिक संक्रामक तो बताया है पर ये भी कहा है कि उसके मुक़ाबले ये अधिक घातक है या नहीं ये जानने में अभी वक्त लगेगा.

    तो इस सप्ताह दुनिया जहान में पड़ताल इस बात की कि कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट से हम लड़ेंगे कैसे?

  4. इसराइल मध्य पूर्व के देशों से 'दोस्ती' क्यों कर रहा है?

    वीडियो कैप्शन, इसराइल मध्य पूर्व के देशों से 'दोस्ती' क्यों कर रहा है?

    पिछले साल सितंबर में राजनयिक संबंधों के बहाल होने के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री नेफ्टाली बैनेट संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर पहुंचे हैं.

    इस पहले आधिकारिक दौरे को मध्य-पूर्व से लेकर पश्चिमी ताक़तों तक, सभी बड़े ध्यान से देख रहे हैं.

    इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि दोनों देश "आर्थिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत के लिए मिल रहे हैं." लेकिन बात इतनी आम नहीं है.

    ये एक नए युग की शुरुआत है. जिसका पहला क़दम पिछले साल वॉशिंगटन में रखा गया था.

  5. श्रीलंका में चीन के राजदूत जाफ़ना के हिंदू मंदिर में पहुँचे, क्या है भारत के लिए संदेश?

    चीन के राजदूत ची झेंगहोंग

    इमेज स्रोत, @ChinaEmbSL

    दक्षिण एशिया में बीते कुछ वर्षों में चीनी प्रभाव भारतीय रणनीतिकारों के लिए चिंतन-मंथन का एक प्रमुख विषय रहा है. पाकिस्तान और चीन की क़रीबियाँ साफ़ दिखती हैं लेकिन भारत के दक्षिण के दो पड़ोसियों श्रीलंका और मालदीप में चीन की मौजूदगी तेज़ी से बढ़ रही है.

    श्रीलंका में चीन के राजदूत ची झेंगहोंग इन दिनों तमिल बहुत उत्तरी श्रीलंका के इलाक़ों का दौरा कर रहे हैं. कोलंबो में चीनी दूतावास इस यात्रा को काफ़ी तव्वजो दे रहा है. दूतावास के ट्विटर हैंडल से उनकी यात्रा की तस्वीरें और बयान लगातार साझा किए जा रहे हैं.

    एक तस्वीर में ची को एक हिंदू मंदिर के बाहर पूजा की थाली लिए देखा जा सकता है. ये चित्र जाफ़ना के ऐतिहासिक नल्लूर कंडास्वामी कोविल मंदिर के हैं. एक हिंदू श्रद्धालु की वेशभूषा में चीनी राजदूत, मंदिर के बाहर खड़े लोगों में फलों का प्रसाद बाँटते दिख रहे हैं.

    मंदिर के अलावा चीनी राजदूत उत्तरी श्रीलंका के उच्च अधिकारियों से भी मिल रहे हैं.

  6. देश के शेयर बाज़ार में शुक्रवार को फिर गिरावट, एफ़आईआई की बिकवाली बना मुख्य कारण

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को 889 अंकों की गिरावट दर्ज़ की गई. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 263 अंक टूट गया. इस तरह देश के दोनों प्रमुख शेयर बाज़ार क़रीब 1.5 फ़ीसदी गिरकर बंद हुए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शुक्रवार को सेंसेक्स 57,011 पर बंद हुआ. उधर बाज़ार बंद होते वक़्त निफ़्टी 16,985 तक चला गया.

    शुक्रवार को कमज़ोर होने वाले शेयरों में सबसे आगे इंडसइंड बैंक के शेयर रहे. उसके अलावा, कोटक बैंक, एचयूएल, टाइटन, बजाज फ़िनसर्व और एचडीएफ़सी के शेयरों में भी गिरावट देखी गई.

    दूसरी ओर, इंफ़ोसिस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और टीसीएस लाभ पाने वाली कंपनियों में से थीं.

    शेयर बाज़ार

    इमेज स्रोत, ANI

    क्यों हुई ये गिरावट?

    जानकारों के मुताबिक़, दुनिया के शेयर बाज़ारों के कमज़ोर होने और विदेशी संस्थागत निवेशक की बिकवाली के चलते भारत के शेयर बाज़ारों में ये गिरावट देखी गई.

    शुक्रवार को यूरोप के अलावा एशिया में भी शंघाई, हांगकांग और टोक्यो के शेयर बाज़ारों में गिरावट का रुख़ रहा. हालांकि सोल के शेयर बाज़ार में थोड़ी बढ़त ज़रूर देखी गई.

    उधर एलकेपी सिक्योरिटीज़ के रिसर्च प्रमुख एस रंगनाथन का मानना है कि इस महीने विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं और इसकी चपेट में ये सूचकांक आ गए.

    उन्होंने बताया कि इसका अकेला अपवाद आईटी सेक्टर के शेयर हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

    भारतीय हॉकी टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चल रहे एशियन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के एक मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया है. भारत ने अपना पहला मैच दक्षिण कोरिया के ख़िलाफ़ खेला था, जो 2-2 से ड्रॉ रहा था. लेकिन पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में भारत शुरू से ही हावी रहा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाफ़ टाइम तक भारत की टीम 1-0 से आगे थी. पहले हाफ़ में भारत को गोल करने के कई मौक़े मिले. लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई. आकाशदीप सिंह ने 42 वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया. लेकिन 44वें मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने स्कोर 2-1 कर दिया. भारत को 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर गोल करके भारत का स्कोर 3-1 कर दिया.

  8. रूस कैसे पश्चिमी सोशल मीडिया कंपनियों पर कस रहा है शिकंजा

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस में गूगल और मेटा को लाखों डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है. वजह ये है कि रूस की सरकार ने उनसे अपने प्लेटफ़ार्म से उन सामग्रियों को हटाने की मांग की है, जिनको वह अवैध मानता है. अगर गूगल और मेटा ने रूसी सरकार की इन मांगों को पूरा नहीं किया, तो जुर्माना देना पड़ सकता है.

    लेकिन, अदालत के दस्तावेज़ों को देखने से पता चलता है कि जिस सामग्री को हटाने के लिए कहा गया है, वो रूस की जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर लिखी गईं सामान्य पोस्ट थीं.

    2018 की गर्मियों में रूस के एक कवि ने साइबेरियन वाइकिंग उपनाम से अपने फ़ेसुबक अकाउंट पर एक चित्र पोस्ट किया था. इस चित्र में रूस के राष्ट्रचिन्ह में बाज के दो मुंह की जगह पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तत्कालीन प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव की तस्वीर लगी थी.

    इसके दूसरी तरफ़ एक छोटी-सी कविता लिखी थी कि जिसमें आरोप लगाया गया था कि बाज दूसरों की तुलना में दोगुना लालची है, दोगुना झूठा है और चार आँखों से निगरानी करता है. कविता के अंत में लिखा गया, "रूसी इस संक्रमण को दूर करने के लिए कब जागेंगे?"

  9. कांग्रेस का सरकार पर आरोप, चुनाव आयोग के साथ अपनी मातहत संस्था जैसा बर्ताव हो रहा है

    सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वो चुनाव आयोग के साथ मातहत संस्था जैसा बर्ताव कर रही है.

    यह आरोप कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को लगाया.

    उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि सरकार देश में संस्थानों को बर्बाद करने के एक नए स्तर तक पहुंच गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है पूरा मामला?

    असल में रणदीप सुरजेवाला मीडिया में छपी कुछ रिपोर्टों का हवाला दे रहे थे. इन रिपोर्टों के अनुसार, क़ानून मंत्रालय के एक अधिकारी ने एक नोट जारी किया था. मीडिया के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त को इस नोट पर आपत्ति थी.

    इस नोट में प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा के साथ होने वाली एक बैठक में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के मौजूद रहने की उम्मीद जताई गई थी.

    इस नोट में लिखा गया था कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, मतदाता सूची को लेकर "एक बैठक की अध्यक्षता" करेंगे और इस बैठक में "सीईसी से शामिल होने की उम्मीद" करते हैं.

    क्या कहा सुरजेवाला ने?

    इस पर सुरजेवाला ने कहा कि "आज़ाद भारत में ऐसी बात नहीं सुनी गई थी.''

    कांग्रेस नेता ने कहा, "बिल्ली अब बाहर आ गई है! अब तक जो फ़ुसफ़ुसाहट थी वो सच निकला. मुख्य चुनाव आयुक्त को प्रधानमंत्री कार्यालय ने कभी बुलाया हो, ऐसी बात आज़ाद भारत में कभी नहीं सुनी गई थी.''

    उन्होंने आगे कहा, ''चुनाव आयोग के साथ अपनी मातहत संस्था जैसा बर्ताव करना, देश के हर संस्थान को बर्बाद करने के मोदी सरकार के रिकॉर्ड की एक और कड़ी है."

  10. कोरोना में मंझोले और छोटे कारोबार बंद होने पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के दौरान मध्यम और छोटे कारोबारों के बंद होने के लिए सरकार पर कटाक्ष करते हुए उसकी आलोचना की है.

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इसका मतलब ''मित्रों का फ़ायदा', कमज़ोर अर्थव्यवस्था और रोज़गार के मौक़े का ख़त्म हो जाना है.

    इस बारे में उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, ''मध्यम, छोटे और सूक्ष्म कारोबार (MSME) पर मैंने सरकार से कुछ गंभीर पश्न किए थे, जिसके जवाब में उन्होंने माना है कि कोरोना काल में देश के 9 फ़ीसदी MSME बंद हो गईं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछे गए अपने सवाल पर गुरुवार को सरकार से मिले लिखित जवाब को भी जनता से साझा किया.

    "राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड यानी एनएसआईसीएल ने अगस्त 2020 में एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया. इसमें MSME सेक्टर पर कोरोना महामारी के असर का आकलन किया गया. इस सर्वेक्षण में देश के 32 राज्यों के क़रीब 5,774 MSME को कवर किया गया. उसमें पाया गया कि देश के 91 फ़ीसदी MSME काम कर रहे थे. वहीं 9 फ़ीसदी उद्यम बंद हो गए थे.''

    सरकार ने उन्हें यह भी बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार MSME क्षेत्र में फंसे हुए कर्ज़ यानी एनपीए के राज्यवार आंकड़े उनके पास नहीं हैं.

  11. चीन की रियल एस्टेट कंपनी के करोड़ों डॉलर लेकर गायब हुई एक कंपनी

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डेवलपर रही एक कंपनी का कहना है कि उसका अपने वेल्थ मैनेजर से संपर्क टूट गया जिसके पास कंपनी के 313 मिलियन डॉलर थे.

    वेल्थ मैनेजर के पास कंपनी को निवेश संबंधी सलाह देने की ज़िम्मेदारी थी.

    चाइना फॉर्च्यून लैंड डेवलपमेंट ने कहा कि ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में पंजीकृत चाइना क्रिएट कैपिटल ने उसकी तरफ़ से निवेश किया था.

    फॉर्च्यून लैंड ने बताया कि उसने बीज़िंग पुलिस के पास मामले की शिकायत की है.

  12. अफ़ग़ानिस्तान को मदद भेजने के लिए पाकिस्तान से बात कर रहा है भारत

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि वो पाकिस्तान के रास्ते अफ़ग़ानिस्तान को और ज़्यादा मानवीय मदद भेजने के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस मदद में गेहूँ और दवाइयाँ शामिल हैं.

    संयुक्त राष्ट्र ने चेतवानी दी थी अफ़ग़ानिस्तान में भूख के कारण 30 लाख लोगों की जान जा सकती है और देश का स्वास्थ्य ढांचा खतरे में है. इसके बाद भारत की ओर से ये घोषणा की गई है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी अफ़ग़ानिस्तान को पाकिस्तान के रास्ते मदद भेजने के लिए उनके संपर्क में है.

    अरिंदम बागची ने बताया कि इस मदद में 50 हज़ार मीट्रिक टन गेहूँ, दवाइयाँ और मेडिकल उपकरण शामिल होंगे.

    इससे पहले भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान को गेहूँ भेजे थे लेकिन अरिंदम बागची ने ये नहीं बताया कि इस बार भारत इस रास्ते का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि भारत का अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ ख़ास रिश्ता है जो भविष्य में भी बना रहेगा.

    कुछ दिनों पहले भारत ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में विश्व स्वास्थ्य संगठन को 1.6 टन दवाइयां दी थीं.

    नवंबर में पाकिस्तान ने वाघा सीमा के रास्ते अफ़ग़ानिस्तान में भारत को 50 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं भेजने की अनुमति देने का फ़ैसला किया था.

    पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने ये कदम अफ़ग़ानिस्तान में बने मानवीय संकट को देखते हुए उठाया है.

  13. मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं- अमित शाह

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    नई दिल्ली में फ़िक्की के 94वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2014 में महंगाई दर आसमान छू रही थी, ‘ईज़ ऑफ़ डुइंग’ में हम पीछे थे, बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से चरमराई हुई थी और साथ ही 12 लाख करोड़ के घोटाले और भ्रष्टाचार से देश की पूरी व्यवस्था डावांडोल हो गई थी.

    देश की जनता को सरकार पर भरोसा नहीं था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपने संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यह बहुत ज़रूरी है कि सरकार में जनता का भरोसा रहे. देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया और पूर्णबहुमत की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी ने भी देश को संभाल.

    अमित शाह ने कहा कि हमारे आलोचक भी मानेंगे कि बीते सात सालों में देश में काफी परिवर्तन आया है.

    उन्होंने कहा, "हमारी सरकार के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं सामने नहीं आया है. हो सकता है कि कुछ ग़लत फ़ैसले लिए गए हों लेकिन कोई नहीं कह सकता कि हमारी नीयत ग़लत थी."

  14. मिलिए रूस की ख़ास मॉडल्स से

  15. जापान के ओसाका में इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका

    आग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जापान के ओसाका शहर में एक इमारत में आग लगने से कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

    पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक़, पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता करने की कोशिश कर रही है.

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, आग लगने के कारण पीड़ितों को "कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट" का सामना करना पड़ा. इसका मतलब यह हुआ कि इन लोगों के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है.

    इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि दर्जनों की संख्या में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं और इमारत की खिड़कियाँ आग की लपटों से काली पड़ चुकी हैं.

    स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह इस हादसे की जानकारी मिली. उन्हें आग पर काबू पाने में क़रीब आधे घंटे का समय लग गया.

    यह इमारत ओसाका में एक व्यस्त जगह पर है.

  16. दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मरीज़, देशभर में संख्या 97 हुई

    ओमिक्रॉन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं.

    इस तरह दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 20 हो गए हैं.

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि इन 20 लोगों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. देशभर में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है.

    महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कल तक सबसे अधिक 32 मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है.

    नवंबर में पहली बार सामने आए कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वsरिएंट ने कुछ ही सप्ताह में दुनिया के 70 से अधिक देशों में अपने पैर फैला लिए हैं.

    जानकारों का कहना है कि ये वैरिएंट पहले के डेल्टा वर्जन के मुक़ाबले कहीं अधिक संक्रामक है.

  17. मिस वर्ल्ड 2021 स्थगित, मिस इंडिया वर्ल्ड मनसा हुईं कोरोना पॉज़िटिव

    मनसा वाराणसी

    इमेज स्रोत, Manasa Instagram

    मिस वर्ल्ड 2021 का फ़ाइनल कुछ प्रतियोगियों के कोरोना पॉज़िटिव के कारण स्थगित कर दिया गया है. मिस वर्ल्ड के आयोजकों ने फ़ाइनल के कुछ घंटे पहले इसकी घोषणा की. मिस वर्ल्ड 2021 का फ़ाइनल प्युर्तो रिको में होने वाला है. जो प्रतियोगी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं, उनमें भारत की मिस इंडिया वर्ल्ड मनसा वाराणसी भी हैं.

    छोड़िए Instagram पोस्ट, 1
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त, 1

    इंस्टाग्राम पर जारी अपने बयान में मिस वर्ल्ड 2021 के आयोजकों ने बयान में कहा गया है कि कुल 17 प्रतियोगियों और कर्मचारियों के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के कारण ये फ़ैसला किया गया है. अगले 90 दिनों के अंदर ये प्रतियोगिता फिर से आयोजित की जाएगी. हाल ही में भारत की हरनाज़ कौर संधु मिस यूनिवर्स बनी हैं. भारत की मानसी से भी इस प्रतियोगिता में काफ़ी उम्मीदें हैं. मिस इंडिया के आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में इसकी पुष्टि की है कि मिस इंडिया वर्ल्ड मनसा भी कोरोना पॉज़िटिव हैं.

    छोड़िए Instagram पोस्ट, 2
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त, 2

  18. पंजाब में कांग्रेस का टिकट चाहने वालों को सिद्धू का ये फ़रमान

    सिद्धू

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट किया है.

    यह ट्वीट पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में है. ट्वीट से स्पष्ट है कि यह विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए है.

    दरअसल, सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा है- कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन पत्र 20 दिसंबर तक तत्काल प्रभाव से स्वीकार किए जाएँगे. यह एक ऐतिहासिक क़दम है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

    इसके साथ ही सिद्धू ने इस ट्वीट के साथ एक फ़ॉर्म भी अटैच किया है. जो पंजाबी में है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब विधानसभा चुनाव, साल 2022 के फ़रवरी और मार्च महीनों हो सकते हैं. पंजाब विधानसभा में 117 सीटें हैं.

  19. पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा.

    भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है.

    भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय के फ़ेसबुक पन्ने पर जारी एक बयान में कहा गया है –

    महामहिम के संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नगादाग पेल गी खोरलो (Ngadag Pel gi Khorlo) से सम्मानित किए जान की ख़बर सुनकर बहुत खुशी हुई.

    महामहिम ने अपने संबोधन में बिना किसी शर्त पड़ोसी देश के साथ दोस्ती और ख़ास तौर पर महामारी के दौरान मदद के लिए किए गए उनके प्रयासों का उल्लेख किया.

    वह इस सम्मान के पूर्ण योग्य है. भूटान के लोगों की ओर से उन्हें बधाई.

  20. विराट कोहली के मुद्दे पर क्या बोले सौरभ गांगुली

    विराट कोहली और सौरभ गांगुली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले दिनों भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी के मुद्दे पर अपनी टिप्पणी से नया विवाद खड़ा कर दिया था. क्योंकि प्रेस कॉन्फ़्रेंस में विराट कोहली ने जो कहा था, वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के प्रमुख सौरभ गांगुली के बयान से बिल्कुल अलग था. टी-20 की कप्तानी छोड़ने की बात पर विराट ने कहा कि बीसीसीआई ने इसे अच्छे से लिया था और इसे एक प्रगतिशाली क़दम बताया था और बीसीसीआई ने इस फ़ैसले को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई थी. लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने बोर्ड से ये कहा था कि वे वनडे की कप्तानी जारी रखना चाहते हैं.

    सौरभ गांगुली और विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जबकि कुछ दिन पहले सौरभ गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने विराट कोहली से टी-20 टीम की कप्तानी न छोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन कोहली नहीं माने. इतना ही नहीं वनडे टीम की कप्तानी छिने से जाने से नाराज़ दिख रहे कोहली ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि टीम की घोषणा से सिर्फ़ डेढ़ घंटे पहले उन्हें इसकी सूचना दी थी. जबकि गांगुली ने कहा था, "इसका फ़ैसला बीसीसीआई और सेलेक्टर्स ने साथ लिया है. दरअसल, बीसीसीआई ने विराट कोहली से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था लेकिन जैसा कि ज़ाहिर है वे नहीं माने. तो सेलेक्टर्स ने सफ़ेद गेंद से खेली जाने वाली वनडे और टी20 क्रिकेट में दो अलग अलग कप्तानों को रखना सही नहीं समझा." विराट कोहली की टिप्पणी के बाद जब सौरभ गांगुली से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. लेकिन इतना ज़रूर कहा कि बीसीसीआई इससे निपटेगी. गांगुली ने पत्रकारों से कहा- कोई बयान नहीं, कोई प्रेस कॉन्फ़्रेंस नहीं. हम इससे निपटेंगे. ये बीसीसीआई पर छोड़ दीजिए.