सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और जॉर्ज फर्नांडीज़ को मिला पद्म विभूषण सम्मान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन पूर्व बीजेपी नेताओं सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और जॉर्ज फर्नांडीज़ को मरोणपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाज़ा है.

लाइव कवरेज

पवन सिंह अतुल, मोहम्मद शाहिद and अनंत प्रकाश

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑस्ट्रलिया की क्रिकेट टीम अगले साल मार्च में करेगी पाकिस्तान दौरा

    बाबर आज़म और टिम पेन

    इमेज स्रोत, @TheRealPCB

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि अगले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी. ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का 24 साल बाद पाकिस्तान दौरा होगा.

    पीसीबी ने ट्वीटर पर इस सिरीज़ का शेड्यूल भी जारी किया है.

    हाल ही में न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम अपना पाकिस्तान दौरा एक मैच ठीक पहले रद्द करके वापिस लौट गई थी. इसके बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान में पूर्व निर्धारित सीरिज़ में खेलने से इंकार कर दिया था.

    इन घटनाओं के मद्देनज़र ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान टूर करना काफ़ी अहम है. इस सिरीज़ के दौरान तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी 20 मैच खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस टूर के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है.

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिखा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले साल पाकिस्तान के दौरे पर खेलने से ख़ुश है. ये बहुत प्रतिक्षित श्रृंखला होगी एक ऐसे देश में जो क्रिकेट और अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए जोश से भरा रहता है."

    ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान सिरीज़ का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है -

    पहला टेस्ट 3-7 मार्च कराची

    दूसरा टेस्ट 12-16 मार्च रावलपिंडी

    तीसरा टेस्ट 21-25 लाहौर

    इस टूर के तीनों वनडे मैच 29 मार्च, 31 मार्च और दो अप्रैल को लाहौर में ही खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी 20 मैच भी लाहौर में ही पांच अप्रैल को खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सितंबर में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले वनडे मैच से ठीक पहले न्यूज़ीलैंड ने दौरा रद्द कर दिया था. न्यूज़ीलैंड ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रावलपिंडी के स्टेडियम में जाने से इनकार कर दिया. यहां पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उन्हें पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना था.

    न्यूज़ीलैंड की टीम 18 साल के बाद पाकिस्तान की धरती पर क्रिकेट खेलने आई थी.

    दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी में तीन एक दिवसीय मुक़ाबला खेला जाना था. इसके बाद लाहौर में पांच टी20 मैचों की सिरीज़ खेलने का कार्यक्रम भी था.

    न्यूज़ीलैंड क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान में कहा था कि, "पाकिस्तान में ख़तरे के स्तर में वृद्धि को देखते हुए और न्यूज़ीलैंड टीम के सुरक्षा सलाहकारों से मशविरा करने के बाद फ़ैसला लिया गया है कि न्यूज़ीलैंड यह दौरा जारी नहीं रखेगा."

    इसके बाद इंग्लैंड ने भी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था.

  2. न्यूक्लियर डील पर बात से पहले ईरान ने कहा पूरी तरह से हटें अमेरिकी प्रतिबंध

    सईद ख़तीबज़ादेह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादेह ने कहा है कि अमेरिका को ईरान पर लगाए गए सारे प्रतिबंध हटा देने चाहिए.

    सोमवार को प्रवक्ता ने ये भी कहा अमेरिका को गारंटी देनी चाहिए कि वे पिछली बार की तरह परमाणु समझौते से पीछे नहीं हटेंगे.

    अमेरिका और यूरोपीय देशों ने 2015 ईरान के साथ एक न्यूक्लियर डील की थी जिसके मुताबिक ईरान को अपना परमाणु हथियार कार्यक्रम रोकना था.

    लेकिन डोनल्ड ट्रंप ने इस डील से अमेरिका को अलग कर लिया था. अब कुछ हफ़्तों के बाद ये वार्ताएं दोबारा शुरू होने जा रही हैं.

    ईरान के कुछ और वरिष्ठ अधिकारी भी नई डील पर अमेरिका की गारंटी की मांग कर चुके हैं.

    आज ईरान के प्रवक्ता ने कहा, "अगर डील को दोबारा चालू करना है तो अमेरिका को ये दिखाना चाहिए कि उसके पास इसकी गारंटी देने की क्षमता और इच्छाशक्ति है."

  3. लखीमपुर खीरी हिंसा: यूपी सरकार की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराज़गी

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लखीमपुर हिंसा मामले पर सुनवाई की और इस मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की अब तक की कार्रवाई पर नाराज़गी ज़ाहिर की.

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना ने यूपी सरकार की स्टेटस रिपोर्ट पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि ‘इसमें कुछ नए गवाहों को छोड़कर कुछ भी नहीं है. हमने 10 दिन दिए थे. लैब रिपोर्ट्स भी नहीं आई हैं. हमने जैसी उम्मीद की थी यह वैसे नहीं जा रही है.’

    देश की सबसे बड़ी अदालत ने संकेत दिया है कि वो इस मामले की निगरानी के लिए चार्जशीट फ़ाइल होने तक रिटायर जज की नियुक्ति कर सकती है.

    सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस राकेश कुमार जैन या जस्टिस रंजीत सिंह की निगरानी के लिए नियुक्ति की जा सकती है.

    किसान

    इमेज स्रोत, ANI

    3 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में हुई इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई थी जिनमें चार किसान थे. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    दो वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मांग की थी कि इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जानी चाहिए और इसमें सीबीआई को भी शामिल किया जाना चाहिए, जिसके बाद कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है.

    जजों ने कहा है कि इस मामले में दो एफ़आईआर का दर्ज किया जाना दिखाता है कि एक ख़ास अभियुक्त को फ़ायदा देने के लिए ऐसा किया गया.

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा है कि दो एफ़आईआर की जांच अलग-अलग की जाए. इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.

  4. तेलंगाना ने पेट्रोल-डीज़ल से वैट हटाने से मना किया, क्या कारण बताया?

    चंद्रशेखर राव

    इमेज स्रोत, ANI

    पेट्रोल और डीज़ल पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाया तो कई राज्यों ने VAT कम करके लोगों तक राहत पहुंचाई. लेकिन कुछ राज्य अब भी वैट कम करने को तैयार नहीं हैं.

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा है कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के पास राज्यों से वैट हटाने को कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीज़ल पर सेस (उपकर) हटा देना चाहिए.

    चंद्रशेखर राव ने कहा कि उनकी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट नहीं बढ़ाया है इसलिए उसे कम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

    चंद्रशेखर राव ने कहा, "हमने वैट नहीं बढ़ाया है. हमने एक पैसा भी नहीं बढ़ाया है इसलिए कम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता. जब से हमारी सरकार बनी है, वैट नहीं बढ़ाया गया है. कौन बेवकूफ़ हमें कम करने के लिए बोलेगा. जिसने इसे बढ़ाया है, उसको ये कम करना होगा."

    उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें कभी भी 105 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक नहीं हुई हैं.

    तेलंगाना बीजेपी ने शनिवार को कहा था कि वे राज्य सरकार पर पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट हटाने के लिए आंदोलन करेंगे.

  5. नवाब मलिक का नया ट्वीट, समीर वानखेड़े ने भी दिया जवाब

    नवाब मलिक

    इमेज स्रोत, ALAMY

    महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई ज़ोन के प्रमुख समीर वानखेड़े को लेकर ट्वीट किया है जिसका जवाब वानखेड़े ने भी दिया है.

    मलिक ने सोमवार की सुबह ट्वीट किया, “समीर दाऊद वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग व्यवसाय में शामिल थीं? आपको इसका जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका मामला पुणे कोर्ट के सामने लंबित है. यह रहा सबूत.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता मलिक ने इस ट्वीट के साथ इस मामले से जुड़ी कोर्ट की डीटेल्स का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इन स्क्रीनशॉट्स में दिख रहा है कि इस मामले की पहली सुनवाई साल 2008 में हुई थी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, वानखेड़े ने मलिक के ट्वीट का जवाब दिया है.

    समीर वानखेड़े

    इमेज स्रोत, ANI

    समीर वानखेड़े ने कहा, “जनवरी 2008 में जब यह मामला सामने आया तब मैं सर्विस में ही नहीं था. मैंने साल 2017 में क्रांति रेडकर से शादी की थी तो मैं इस मामले से कैसे जुड़ा हो सकता हूं?”

    मलिक के वानखेड़े पर लगातार आरोप जारी हैं. रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके मलिक ने वानखेड़े पर आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े आर्यन खान के अपहरण की एक बड़ी साज़िश का हिस्सा हैं.

  6. योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश यादव का तंज़- सीएम ऐसा न हो जो लैपटॉप चलाना न जानता हो

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकर नगर में एक रैली में कहा कि राज्य का ‘मुख्यमंत्री ऐसा नहीं होना चाहिए जो लैपटॉप चलाना न जानता हो, वो लैपटॉप चलाना नहीं जानते इसलिए उन्होंने लैपटॉप बांटने का काम नहीं किया.’

    उन्होंने कहा, “कौन मान लेगा, हमारे बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप चला लेते हैं. हम तो कह देते हैं एक दिन हो जाए लैपटॉप लेकर आओ, बुलडोज़र लेकर आओ. हम तो समाजवादी लोग हैं लैपटॉप भी चला लेंगे और समय आएगा तो बुलडोज़र भी चला लेंगे.”

    अखिलेश यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका भविष्य का चुनाव है, संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है.

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में जब लोगों को सबसे ज़्यादा मदद की ज़रूरत थी तब इस सरकार ने उन्हें अनाथ छोड़ने का काम किया था, लॉकडाउन में कोई निकलता था तो उसे लाठी मारकर घर में भेज दिया जाता था, लोगों को अपमानित किया जा रहा था.

    “दवाई, अस्पताल में बिस्तर और ऑक्सीजन अगर समय पर मिल जाती तो ग़रीबों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों को अनाथ छोड़ने का काम किया.”

    “सिर्फ़ जानें नहीं गईं बल्कि लोगों को सम्मान से अंतिम संस्कार का अधिकार तक नहीं मिला. न जाने कितने लोगों को गंगा में ऐसे ही बहा दिया गया. दुनिया में अगर किसी ने भारत की बदनामी कराई है तो इन्हीं भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कराई है.”

  7. सुशांत सिंह मामले में सीबीआई को क्यों चाहिए अमेरिका की मदद

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

    इमेज स्रोत, HINDUSTAN TIMES/Getty Images

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच के लिए अमेरिका की मदद मांगी है.

    सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के सोशल मीडिया अकाउंट्स और ईमेल का डिलीट किया गया डाटा वापस पाने के लिए अमेरिकी कंपनियों गूगल और फेसबुक से मदद का आग्रह किया है ताकि अतीत में उनकी मौत से जुड़ा अगर कोई सुराग है तो उसे समझा जा सके.

    अंग्रेज़ी अख़बार 'हिंदुस्तान टाइम्स' ने इस संबंध में सूचना रखने वाले लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ये ख़बर दी है.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आज के अख़बारों की प्रमुख सुर्ख़ियां.

  8. अबू धाबी स्टेडियम के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह की मौत पर आईसीसी क्या बोला

    मोहन सिंह अपने कमरे में मृत पाए गए थे

    इमेज स्रोत, ABU DHABI CRICKET

    इमेज कैप्शन, मोहन सिंह अपने कमरे में मृत पाए गए थे

    अबू धाबी के शेख़ ज़ाएद क्रिकेट स्टेडियम के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह की मौत पर आईसीसी ने बयान जारी करके उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.

    क्रिकेट की शीर्ष समिति आईसीसी ने कहा है कि उसने अबू धाबी क्रिकेट, ग्राउंड स्टाफ़ और मोहन सिंह के परिवार के निवेदन पर न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान का टी-20 विश्व कप का मैच रद्द नहीं किया था.

    एक आईसीसी प्रवक्ता ने कहा, “हम बेहद दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं.”

    क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज़ के मुताबिक़, मोहन सिंह की मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है और इसकी पुलिस जांच की जा रही है.

    रविवार 7 नवंबर को मोहन अपने कमरे में मृत पाए गए थे और इसी दिन अफ़ग़ानिस्तान-न्यूज़ीलैंड का मैच था.

    अबू धाबी क्रिकेट अधिकारियों ने भी इस घटना पर प्रेस रिलीज़ जारी की थी.

    मोहन सिंह ने मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में भी कुछ साल काम किया था और बीते 15 सालों से अबू धाबी में पिच क्यूरेटर के तौर पर काम कर रहे थे.

  9. छत्तीसगढ़: सुकमा के सीआरपीएफ़ कैंप में कैसे हुई गोलीबारी

    सीआरपीएफ़

    इमेज स्रोत, ALOK PUTUL/BBC

    आलोक प्रकाश पुतुल

    रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए

    छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा ज़िले में सीआरपीएफ के जवानों की आपसी गोलीबारी में चार जवान मारे गये हैं. इस घटना में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

    मारे गये सभी लोग सीआरपीएफ़ की 50वीं बटालियन के जवान हैं.

    बस्तर रेंज के आईजी पुलिस सुंदरराज पी ने बीबीसी से कहा, "तड़के 3 बजे एक जवान ने अज्ञात कारणों से अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार जवान मारे गये हैं. गोलीबारी करने वाले जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है."

    उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल तीन जवानों को आरंभिक उपचार के लिए तेलंगाना के भद्राचलम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है.

    घायल जवान

    इमेज स्रोत, CG Khabar/BBC

    इमेज कैप्शन, घायल जवान

    पुलिस के अनुसार सुकमा ज़िले के मराईगुड़ा थाना के लिंगमपल्ली में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन का बेस कैंप है. इसी कैंप के रीतेश रंजन ने सोमवार को तड़के अपने साथियों पर गोलीबारी की.

    अचानक हुई इस फायरिंग से कैंप में हड़कंप मच गया.

    इसके बाद दूसरे जवानों ने रीतेश रंजन पर काबू पाया और उन्हें हिरासत में लिया गया. तब तक मौके पर तीन जवानों धनजी, राजीव मंडल और राजमणि कुमार यादव की मौत हो चुकी थी. एक जवान धर्मेंद्र कुमार की अस्पताल में मौत हुई.

    इस घटना में तीन जवान धनंजय कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत: बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11,451 नए मामले, 266 मौतें

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 11,451 नए मामले सामने आए हैं और 266 लोगों की मौत हुई है.

    देश में इस समय कोरोना संक्रमण के 1,42,826 सक्रिय मामले हैं जो 262 दिनों में सबसे कम हैं.

    इसी के साथ ही देश में रिकवरी रेट 98.24% है जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है.

  11. अमेरिका जाने वालों के लिए ख़ुशख़बरी, दोनों टीके लगे हों तो अब जा सकते हैं

    यात्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका सोमवार से उन विदेशी यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को दोबारा खोल रहा है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली हुई हैं. इसके साथ ही अमेरिका का 20 महीनों से जारी एंट्री बैन ख़त्म हो जाएगा.

    कोविड-19 महामारी के कारण पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रतिबंध को लागू किया था.

    इसके कारण 30 से अधिक देशों के ग़ैर-अमेरिकी नागरिक प्रभावित हुए थे. इनमें ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के देशों के लोग भी शामिल थे जो अपने परिवारों से दूर थे.

    एयरलाइंस उम्मीद जता रही हैं कि पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोगों को यात्रा की अनुमति मिलने के बाद अब यात्रियों की बाढ़ आ सकती है. लेकिन यात्रियों को टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया से भी गुज़रना होगा.

    पेरिस स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के प्रमुख जेरोम थोमन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, “यह बहुत अच्छा महसूस कराने वाला है.”

    उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने बुकिंग में अविश्वसनीय बढ़त को दर्ज किया है.

    उड़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अमेरिका ने साल 2020 की शुरुआत में चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद इस प्रतिबंध को अन्य देशों के लिए भी बढ़ा दिया गया था.

    इस नियम के कारण उन ग़ैर-अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग गया था जो ब्रिटेन और यूरोपीय देशों समेत चीन, भारत, दक्षिण अफ़्रीका, ईरान और ब्राज़ील में थे.

    नए नियम के तहत विदेशी यात्रियों को उड़ान लेने से पहले अपने टीकाकरण का सबूत दिखाना होगा और यात्रा के तीन दिन के अंदर कोविड-19 की निगेटिव रिज़ल्ट रिपोर्ट भी देनी होगी.

    इसके साथ ही यात्री को अपनी कॉन्टेक्ट इन्फ़ॉर्मेशन सौंपनी होगी. हालांकि, उन्हें क्वारंटीन भी नहीं रहना होगा.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ़ जवान की गोलीबारी में 4 की मौत, 3 घायल

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में एक सीआरपीएफ़ कैंप में एक जवान द्वारा की गई गोलीबारी में चार जवानों की मौत हुई है और तीन घायल हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ यह कैंप मरईगुड़ा पुलिस स्टेशन के अंदर था जहां पर एक जवान ने कैंप पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं.

    अभी इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

  13. सत्यपाल मलिक बोले- 600 किसान शहीद हुए, दिल्ली के नेताओं का एक शोक संदेश तक नहीं गया

    मलिक

    इमेज स्रोत, ANI

    मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की है.

    रविवार को जयपुर में तेजा फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्लोबल जाट समिट में मलिक ने कहा कि ‘इस देश ने अब तक इतने बड़े स्तर का आंदोलन नहीं देखा था जहां पर 600 लोग शहीद हुए हुए हों. अगर एक जानवर भी मरता है तो दिल्ली के नेताओं का शोक संदेश जाता है.’

    “कल महाराष्ट्र में आग लगी और दिल्ली से एक प्रस्ताव था. लेकिन हमारे 600 लोग मरे और किसी ने उन पर कुछ नहीं बोला. यहां तक हमारा वर्ग (कृषि समुदाय) संसद में प्रस्ताव पास करने के लिए खड़ा नहीं हुआ. यह अच्छी स्थिति नहीं है.”

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मलिक ने यह भी कहा कि जब भी वो किसानों के मुद्दे पर बोलते हैं तो कई सप्ताह तक उन्हें शंका रहती है कि दिल्ली से फ़ोन आ सकता है.

    उन्होंने कहा कि उनके ‘शुभचिंतक’ इंतज़ार कर रहे हैं कि उन्हें हटाने के बारे में कब कहा जाता है और सोशल मीडिया पर उनसे पूछा जाता है कि अगर उन्हें आपत्ति है तो वो इस्तीफ़ा क्यों नहीं दे देते.

    मेघालय के गवर्नर ने कहा, “मैं कहता हूं कि क्या आपके पिताजी ने बनाया था. मुझे बनाया दिल्ली में 2-3 बड़े लोगों ने, मैं उनकी इच्छा के ख़िलाफ़ बोल रहा हूं, मैं तो यह जानकर ही बोल रहा हूं कि उनको दिक्कत होगी. वह जिस तरह कहेंगे कि हमें दिक्कत है छोड़ दो, मैं एक भी मिनट नहीं लगाऊंगा.”

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिनभर की सभी बड़ी ख़बरों, लाइव अपडेट्स और वीडियो से रूबरू कराएंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 7 नवंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.