दिल्ली की हवा हुई ख़राब, पटाख़े कर सकते हैं और भी बुरा हाल

दिल्ली में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता ख़राब हो गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत ख़राब' की स्थिति में है.

लाइव कवरेज

दिलनवाज़ पाशा, पवन सिंह अतुल and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. दिल्ली की हवा हुई ख़राब, पटाख़े कर सकते हैं और भी बुरा हाल

    पटाखों का धुआं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता ख़राब हो गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत ख़राब' की स्थिति में है. भारत के मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मौसम की पहली कोहरे से ढंकी सुबह भी दर्ज की गई है.

    गुरुवार को दिल्ली का औसतन एक्यूआई 382 था. पीएम 2.5 और पीएम 10 दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले मुख्य पदार्थ हैं. वहीं बुधवार को दिल्ली का औसतन एक्यूआई 314 था. इससे साफ़ है कि दिल्ली की हवा ख़राब हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और सफदरजंग एयरस्ट्रिप पर दृश्यता 600 से 800 मीटर तक थी.

    वहीं मौसम विभाग की हवा की गुणवत्ता पर नज़र रखने वाले 'सफ़र' मानिटरिंग सिस्टम के मुताबिक यदि दिल्ली में गुरुवार को पटाखे नहीं फोड़े जाते हैं तब भी हवा की स्थिति ख़राब ही रह सकती है.

    लेकिन यदि पटाखे फोड़े गए तो हवा और अधिक ख़राब हो जाएगी. 'सफ़र' के आंकलन के मुताबिक यदि पिछले साल के मुक़ाबले आधे पटाखे भी फोड़े जाते हैं तब भी दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 'तीव्र' तक पहुंच जाएगा.

    अनुमान के मुताबिक यदि पटाखे फोड़े गए तो दिल्ली का एक्यूआई 500 को पार कर सकता है. रात नौ बजे के क़रीब दिल्ली के अधिकतर रिपोर्टिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 400 को पार कर गया था. तीन सौ से चार सौ तक के एक्यूआई को बहुत ख़राब माना जाता है. वहीं 400 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है.

    वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के कई इलाक़ों में लोगों ने आंखों में जलन और गले में ख़राश की शिकायत की है. लाजपत नगर, बुराड़ी, पश्चिम विहार और शाहदरा इलाक़ों में शाम सात बजे से ही पटाखे फोड़े जाने लगे थे.

    1 जनवरी 2022 तक दिल्ली में पटाख़ों पर प्रतिबंध

    दिल्ली प्रदूषण

    इमेज स्रोत, AF

    इस समय राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी 2022 तक पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध है.

    पीटीआई के मुताबिक गुरुग्राम और फ़रीदाबाद के कई इलाक़ों में तेज़ पटाखे फोड़े गए हैं. हालांकि हरियाणा सरकार ने भी रविवार को पटाखे की बिक्री पर 14 ज़िलों में प्रतिबंध लगा दिया था, इनमें दिल्ली से सटे ज़िले भी शामिल हैं.

    दिल्ली सरकार ने लोगों को पटाखा जलाने से रोकने के लिए 27 अक्तूबर को पटाखा नहीं दीया जलाओ अभियान शुरू किया था. दिल्ली सरकार के अभियान के तहत यदि कोई पटाखा फोड़ता है तो उस पर आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है.

    आतिशबाज़ी करते बच्चे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वहीं 'सफ़र' के अनुमान के मुताबिक दिल्ली के प्रदूषण के लिए पराली का जलाया जाना भी ज़िम्मेदा है.

    फिलहाल 25 फ़ीसद तक प्रदूषण पराली जलाए जाने की वजह से है. यदि हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा में चलती है तो दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति और ख़राब हो सकती है. सफ़र के अनुमान के मुताबिक इस दिशा में हवा चलने पर शुक्रवार को पराली की वजह से 35 फीसदी प्रदूषण होगा जबकि शनिवार को यह 40 फ़ीसद तक पहुंच जाएगा.

    उत्तर-पश्चिमी हवाएं पंजाब और हरियाणा की तरफ़ से पराली के धुएं को दिल्ली की तरफ़ लेकर आती हैं. दिल्ली के वातावरण की वजह से ये धुआं यहां आसमान में इकट्ठा हो जाता है और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ख़तरनाक़ तक पहुंच जाता है.

  2. अर्दोआन की सेहत पर उठाए सवाल, 30 लोगों के ख़िलाफ़ जांच शुरू

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की में उन 30 लोगों के ख़िलाफ़ जांच शुरू की गई है जिन्होंने राष्ट्रपति रेचेप तैय्येप अर्दोआन की सेहत से जुड़े ट्वीट किए थे. पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने ट्विटर पर राष्ट्रपति के बारे में भ्रामक सामग्री ट्वीट की और उनके लिए जिस हैशटैग का इस्तेमाल किया गया उसका अर्थ होता है 'मृत'.

    राष्ट्रपति अर्दोआन की सेहत को लेकर कयासों के बीच ये हैशटैग तुर्की में ट्रेंड हो गया. वहीं राष्ट्रपति से जुड़े लोगों ने इन जानकारियों को भ्रामक बताते हुए उनकी तस्वीरें पोस्ट कीं.

    वहीं सरकार के आलोचक विपक्षी नेता अर्दोआन की सेहत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. राष्ट्रपति अर्दोआन की सेहत को लेकर भ्रामक अफ़वाहें सालों से फैलती रही हैं.

    साल 2011 में अर्दोआन की छोटी आंत की सर्जरी की गई थी. 67 साल के अर्दोआन तब से कई बार अधिकारिक तौर पर ये कह चुके हैं कि वो कैंसर से संक्रमित नहीं हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस सप्ताह जब फिर से राष्ट्रपति की सेहत को लेकर सवाल कयास लगाए गए तो सत्ताधारी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) के नेताओं ने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. एकेपी के सदस्य अहमद हम्दी कामली ने लिखा, चीफ़ इस्तांबुल पहुंच गए हैं, वो बिलकुल स्वस्थ हैं.

    इसी बीच अर्दोआन के संचार निदेशक फहरेत्तीन अल्तुन ने एक छोटा वीडियो पोस्ट किया जिसमें राष्ट्रपति अपनी अधिकारिक कार से उतरकर चलते हुए दिख रहे हैं. अल्तुन ने लिखा, 'दोस्तों के लिए भरोसा, दुश्मनों के लिए ख़ौफ़'

    तुर्की के मीडिया के मुताबिक पिछले सप्ताह शुक्रवार को राष्ट्रपति का एक वीडियो सामना आया था जिसमें वो चलते हुए सहज नहीं थे. इसी के बाद से उनकी सेहत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

    जब पिछले सप्ताह अर्दोआन की सेहत को लेकर अफ़वाहें फैलीं थीं तब उनके संचार कार्यालय ने उनका बास्केटबॉल खेलते हुए वीडियो जारी किया था. 2011 में जब अर्दोआन की आंत की सर्जरी हुई थी तब ख़बरें मीडिया में आई थीं लेकिन उसके बाद से उनकी सेहत के बारे में बयान नहीं आए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राष्ट्रपति अर्दोआन को पहले भी कार्यक्रमों के दौरान झपकी लेते हुए देखा गया है लेकिन आमतौर पर वो बहुत व्यस्त रहते हैं. वो जनता के बीच दिखते रहते हैं और कई बार एक ही दिन में कई-कई भाषण देते हैं.

    अर्दोआन ने हाल ही में अफ़्रीका का तीन दिन का दौरा किया है और जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वो रोम गए थे.

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, fahrettinaltun

    अर्दोआन को ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण सम्मेलन में हिस्सा लेना था लेकिन वो नहीं पहुंचे. उनके दफ़्तर की तरफ़ से बताया गया कि वो सुरक्षा कारणों से नहीं गए.

    राष्ट्रपति अर्दोआन दशकों से तुर्की की राजनीति पर हावी हैं. वो साल 2014 के बाद से देश के राष्ट्रपति हैं और इससे पहले 2003 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. तुर्की में साल 2023 में अगले राष्ट्रपति चुनाव होंगे.

  3. पेट्रोल-डीज़ल के दाम घटे, ये हैं नई क़ीमतें

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

    इमेज स्रोत, ICC Twitter

    टी-20 वर्ल्ड कप मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से परास्त कर दिया.

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम पंद्रह ओवरों में सिर्फ़ 73 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. ग्रुप-ए के इस सुपर 12 मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया हर तरह से हावी रही. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे.

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ़ से एडम जांपा ने पांच विकेट लिए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को सिर्फ़ 6.2 ओवरों में ही पार कर लिया.

    जांपा ने पांच विकेट लिए

    इमेज स्रोत, CricketAus

    एरोन फिंच ने 20 गेंदों में 40 रन की धमाकेदार पारी खेली. वहीं डेविड वार्नर ने 14 रन बनाए जबकि मिशेल मार्श 5 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

    बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज़ प्रभाव नहीं दिखा सका. चार मैचों में तीन जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपना रन रेट दक्षिण अफ़्रीका से बेहतर कर लिया है.

    दक्षिण अफ़्रीका ने भी अब तक के अपने चार में से तीन मुक़ाबलों में जीत हासिल की है. बांग्लादेश ने अब तक पांच मुक़ाबले खेले हैं और पांचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटेन ने कोरोना के इलाज के लिए खाई जाने वाली पहली दवा को मंज़ूरी दी

    दवा

    इमेज स्रोत, MERCK

    ब्रिटेन दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने कोरोना की रोकथाम के लिए खाई जाने वाली गोली को मंज़ूरी दे दी है. अमेरिका की दवा कंपनी मर्क और रिजबैक बायोथेरापैटिक्स के साझा प्रयास में विकसित की गई गोली को ब्रिटेन ने मंज़ूरी दे दी है.

    ब्रिटेन के मेडिसन और हेल्थकेयर उत्पादों के नियामक प्राधिकरण एमएचआरए ने मोलनूपीरावीर नाम की इस दवा को क्लिनिकल डाटा के आधा पर मंज़ूरी दी है. इस गोली को कोविड संक्रमण दिखने और कोरोना संक्रमित होने के पांच दिनों के भीतर खाया जा सकेगा.

    ये दुनिया में खाई जाने वाली पहली दवा है जिसे कोरोना के लिए इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली है. वहीं अमेरिका में अधिकारी इसी महीने ये तय करेंगे कि इस दवा को मंज़ूरी दी जाए या नहीं.

    दवा कंपनी

    इमेज स्रोत, Reuters

    दुनियाभर में अभी तक कोरोना संक्रमण से 52 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अभी तक बीमारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन ही आई थीं. इसके अलावा जीलिएड की एंटी वायरल दवा रेमडिसिवीर और जेनेरिक स्टेरायड डेक्सामीथासोन को अस्पतालों में इलाज के दौरान संक्रमित मरीज़ों को दिया जाता है.

    पिछले महीने आए क्लिनिकल डाटा से पता चला था कि मर्क की दवा मोलनूपीरावीर कोरोना से मौत के ख़तरे को आधा कर देती है.

    इस दवा को ब्रिटेन में लागेवरियो नाम से जाना जाएगा. ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और सरकार को संक्रमण रोकने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

    ब्रिटेन की सरकार ने वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई के प्रयासों के तहत ही इस दवा को मंज़ूरी दी है. इसका इस्तेमाल कब से शुरू होगा और कैसे होगा इसकी जानकारी सरकार जल्द ही देगी.

  6. यूरोप में तीन महीनों में हो सकती हैं पांच लाख मौतें: WHO

    कोविड से मौतें

    यूरोप के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यूरोप एक बार फिर कोरोना महामारी का केंद्र बन सकता है.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोप निदेशक हांस क्लूग ने चेतावनी देते हए कहा कि यूरोप में अगले तीन महीनों में कोरोना संक्रमण से पांच लाख तक मौतें हो सकती हैं.

    हांस क्लूग ने कहा कि बीते सप्ताह मध्य एशिया समेत यूरोप क्षेत्र में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के आधे से अधिक मामले सामने आए और लगभग आधी मौतें यहीं हुईं. उन्होंने कहा कि यूरोप के 53 देशों में कोविड संक्रमण की मौजूदा रफ़्तार चिंता का विषय है.

    उन्होंने टीकाकरण की रफ़्ता बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया और कहा कि कोविड को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना अहम है.

  7. तेल के दाम घटे: चिदंबरम ने कहा उपचुनाव में हार का असर, मंत्री ने दिया ये जवाब

    धर्मेंद्र प्रधान और पी चिदंबरम

    इमेज स्रोत, ANI

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती के पीछे उप चुनावों में बीजेपी की हुई हार को वजह बताया है.

    उन्होंने ट्वीट किया, “तीन विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों के नतीजे का परिणाम है कि केंद्र को पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती करनी पड़ी है.”

    चिदंबरम के ट्वीट का जवाब केंद्रीय कैबिनेट मंंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया.

    प्रधान ने ट्वीट किया, “अगर ये लोगों की मांग के प्रति संवेदनशीलता और उनके दुख साझा करने का आरोप है तो हम इस सहर्ष स्वीकार करते हैं क्योंकि मोदी सरकार ख़ुशी और ग़म में लोगों के साथ है.”

    धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं और इससे पहले कैबिनेट में पेट्रोलियम मंत्री रह चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगलवार को आए उपचुनाव के नतीज़ों में हालांकि बीजेपी ने असम में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन हिमाचल प्रदेश में पार्टी तीनों विधानसभा सीटें और मंडी लोकसभा सीट पर हार गई थी.

    कर्नाटक और हरियाणा में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था.

    पू्र्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ये भी कहा कि एक्साइज़ ड्यूटी घटाना हमारे उस आरोप की पुष्टि जिसमें हम कहते हैं कि तेल के दाम, टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से हैं. और अधिक टैक्स सरकार के लालच की वजह से है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी सोशल मीडिया के ज़रिए तेल के दामों में बढ़ोतरी पर मखर रहे हैं.

    वीडियो कैप्शन, इस वीडियो में देखें कि अब किस राज्य में पेट्रोल डीज़ल का क्या भाव है?

    तेल के दाम घटे

    सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में पांच और 10 रुपये की कटौती की है.

    इसके बाद तेल कंपनियों ने गुरुवार को ग्राहकों के लिए इसकी कीमतों में 6.07 और 11.75 रुपये की कटौती की.

    बीते एक महीने के दौरान पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 8 से 9 रुपये तक की वृद्धि की गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने एक वीडियो ट्वीट कर दामों के घटने पर अपनी टिप्पणी दी.

    उन्होंने ट्वीट भी किया और कहा - हमारे राजस्थान में एक कहावत है कि ‘धोती उतार कर पगड़ी पहना दी’

  8. मुग़ल क्या भारत में पटाखे लेकर आए थे?

  9. COP 26 सम्मेंलन: 40 देशों का वादा, बंद करेंगे कोयले का इस्तेमाल

    कोयला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन के ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि COP 26 जलवायु शिखर सम्मेलन में 40 देशों ने कोयले का इस्तेमाल बंद करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है.

    इन देशों में कोयले की बड़ी खपत वाले पोलैंड, वियतनाम और चिली भी शामिल हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया, भारत, चीन और अमेरिका सहित दुनिया के कुछ सबसे बड़े कोयला-निर्भर देशों ने इसपर हामी नहीं भरी है.

    जलवायु परिवर्तन में कोयले का सबसे बड़ा योगदान है.

    समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों ने, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोयले से बनने वाली बिजली में निवेश को ख़त्म करने का वादा किया है.

    ब्रिटेन ने कहा कि ये देश 2030 के दशक में कोयले का प्रयोग बंद कर देंगे. इन में से गरीब देशों ने 2040 के दशक में चरणबद्ध तरीके से कोयला का उपयोग समाप्त करने पर सहमति जताई है.

    कई संस्थाओं ने भी इस प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर किए हैं. बैंकों ने वादा किया है कि वे कोयला उद्योग को फ़ाइनेंस नहीं करेंगे.

    ब्रिटेन के ऊर्जा मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने कहा, “कोयले का अंत अब नज़दीक है. दुनिया सही दिशा में जा रही है, एक ऐसा भविष्य दिख रहा है जिसमें साफ़ ऊर्जा से संचालित होगा.”

  10. अमेरिका ने कहा चीन तेज़ी से कर रहा है परमाणु हथियारों का विस्तार, चीन ने क्या कहा?

    अमेरिका और चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि चीन अपने न्यूक्लियर हथियारों में उम्मीद से अधिक विस्तार कर रहा है. चीन ने अमेरिकी आकलन को पूर्वाग्रह से ग्रसित क़रार दिया है.

    पेंटागन ने अपनी एक वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि चीन के पास साल 2027 तक 700 और 2030 तक संभवत 1,000 न्यूक्लियर वॉरहैड हो सकते हैं.

    पेंटागन ने चीन की सैन्य क्षमता पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है. ये अनुमान उसी रिपोर्ट का हिस्सा हैं.

    रिपोर्ट के अनुसार चीन “ज़मीन, आसमान और समुद्र से परमाणु हथियार दागने के प्लेटफॉर्म्स में निवेश करके,उनका विस्तार कर रहा है. चीन परमाणु शक्ति के एक बड़े विस्तार के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है.”

    अमेरिकी रक्षा विभाग की ये वार्षिक रिपोर्ट देश की कांग्रेस (प्रतिनिधि सभा) को दी जाती है.

    चीन के सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन का पलटवार

    अपने परमाणु हथियारों के विस्तार पर एक अमेरिकी रिपोर्ट के ख़िलाफ गुरुवार को बीजिंग ने पलटवार किया.

    चीन ने रिपोर्ट को "पूर्वाग्रह से भरा" बताया और कहा कि अमेरिका परमाणु युद्ध के ख़तरे को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है.

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, “अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट, अपनी पिछली रिपोर्टों की तरह, तथ्यों की अनदेखी करती है और पूर्वाग्रह से भरी है,"

    उन्होंने कहा कि अमेरिका इस रिपोर्ट का प्रयोग "चीन से परमाणु ख़तरे’ की बात को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है.

    प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ख़ुद दुनिया के लिए 'परमाणु ख़तरे का सबसे स्रोत' है.

  11. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा 'हैप्पी दिवाली'

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सोशल मीडिया के ज़रिए दिवाली की मुबारकवाद दी है.

    इमरान ख़ान ने ट्वीटर पर लिखा - मैं अपने सारे हिंदू समुदाय को दिवाली की मुबारकबाद देता हूँ."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाने जम्मू के नौशेरा पहुँचे

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने भारतीय सेना के जवानों के बीच पहुँचे हैं. वे जम्मू के नौशेरा में पहुंचे और वहां मौजूद जवानों को संबोधित किया.

    पीएम मोदी ने कहा कि वे हर वर्ष सरहदों पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं. और इस बार भी वे जवानों के लिए 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद लेकर आए हैं.

    सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ आप लोग मां-भारती का एक जीता-जागता सुरक्षा कवच हैं. आपके सामर्थ्य से देश में शांति और सुरक्षा, निश्चिंतता होती है, एक विश्वास होता है.आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में प्रकाश फैलता है. हमारे पर्वों में चार चांद लग जाते हैं.”

    पीएम मोदी ने ये भी कहा कि हर भारतीय को इस ब्रिगेड के सर्जिकल स्ट्राइक में रोल अदा करने पर गर्व है.

    पीएम मोदी ने 1948 की भारत-पाकिस्तान जंग के हीरो रहे ब्रिगेडियर उस्मान को भी याद किया.

    पीएम ने कहा, "मैं नमन करता हूं नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को. नायक जदुनाथ सिंह जी को. जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया.मैं प्रणाम करता हूं लेफ़्टिनेंट आरआर राणे को, जिन्होंने भारतीय सेना की जीत का रास्ता प्रशस्त किया था.ऐसे कितने ही वीरों ने नौशेरा की धरती पर गर्व का गाथाएं लिखी हैं. अपने रक्त से लिखी हैं."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. चीनी टेनिस स्टार ने वरिष्ठ नेता पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

    पेंग शुआई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन की टेनिस स्टार पेंग शुआई ने सार्वजनिक रूप से एक रिटायर कम्युनिस्ट नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाएं है.

    चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट में, पेंग ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री, झांग गाओली ने उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए "मजबूर" किया था.

    चीन में पहली बार कम्युनिस्ट पार्टी के किसी सीनियर लीडर के ख़िलाफ़ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं.

    इन आरोपों के बाद, डब्ल्स में नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी पेंग शुआई के बारे में चीन के भीतर ‘इंटरनेट सर्च’ भी सीमित कर दी गई है.

    झांग गाओली ने टेनिस स्टार के दावों पर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा है. वीबो पर की गई पोस्ट को चीन ने पूरी से इंटरनेट से ग़ायब कर दिया है.

    साल 2013 से 2018 के बीच चीन के उप-प्रधानमंत्री रहे झांग गाओली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी थे.

    क्या लिखा सोशल मीडिया पर?

    टेनिस खिलाड़ी पेंग ने अपनी पोस्ट में लिखा, " उप-प्रधानमंत्री झांग गाओली मुझे पता है कि आप जैसा प्रतिष्ठित व्यक्ति कहेगा कि आप नहीं डरते हैं. लेकिन भले ही वह पत्थर पर कंकड़ मारने जैसा क्यों न लगे, मैं आपके बारे में सच बताऊंगी."

    पेंग ने लिखा कि पहली बार उसे तब मजबूर किया गया जब झांग गाओली ने उन्हें टेनिस खेलने के लिए बुलाया, “उस दिन मैंने अपनी सहमति नहीं दी थी. मैं लगातार रो रही थी. आप मुझे अपने घर ले आए. मुझे फिर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया."

    पेंग ने भी लिखा कि वे अपने आरोपों के पक्ष में सबूत नहीं दे पाएंगी. उन्होनें लिखा, “मेरे पास कोई सबूत नहीं है. और कोई सबूत होना नामुमकिन था क्योंकि आपको हमेशा डर था कि मैं टेप रिकॉर्डर जैसा कुछ लेकर आऊंगी ताकि सबूत जमा कर सकूं. इसलिए न तो कोई ऑडियो और न ही वीडियो रिकॉर्ड मौजूद है. मेरे पास सिर्फ़ सिर्फ़ वास्तविक अनुभव है.”

  14. केंद्र के बाद कई राज्यों ने भी घटाई वैट की दरें, 7 से 17 रुपये तक कम हुए पेट्रोल-डीज़ल के दाम

    पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें घटीं

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र सरकार के पेट्रोल, डीज़ल पर उत्पाद शुल्क घटाने के बाद कई राज्यों ने भी इन पर अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है.

    कर्नाटक सरकार ने अतिरिक्त 7 रुपये प्रति लीटर कीमतें कम की हैं. तो यूपी में इसकी कीमतें 12 रुपये तक कम हो गई हैं. वहीं सबसे अधिक कटौती पूर्वोत्तर राज्यों और गोवा में की गई है.

    यूपी सरकार ने पेट्रोल पर सात रुपये और डीज़ल पर 2 रुपये वैट कम किया है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब राज्य में पट्रोल और डीज़ल की कीमतें 12 रुपये तक कम हो गई हैं.

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज बोमई ने भी ट्वीट कर बताया कि, "भले ही इससे 2100 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा होगा लेकिन अब कर्नाटक में पेट्रोल लगभग 95.90 रुपये और डीज़ल क़रीब 81.5 रुपये प्रति लीटर मिलेगा."

    पूर्वोत्तर राज्य असम ने भी पेट्रोल और डीज़ल पर अतिरिक्त 7 रुपये छूट दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    त्रिपुरा सरकार ने भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फ़ैसला किया है.

    मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, आज के इस फ़ैसले के बाद अगरतला में पेट्रोल 98.33 रुपये और डीज़ल 85.63 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

    मणिपुर सरकार ने भी 7 रुपये की अतिरिक्त छूट दी है. मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने बताया कि अब राज्य में पेट्रोल 12 रुपये जबकि डीज़ल की कीमत 17 रुपये कम हो जाएगी.

    सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी राज्य में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में अतिरिक्त सात रुपये की छूट देने की घोषणा की. राजधानी गैंगटोक में पेट्रोल 110.60 रुपये और डीज़ल 100.80 रुपये प्रति लीटर हो गया था. अब सिक्किम में पेट्रोल 12 रुपये और डीज़ल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा.

    गोवा में भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें क्रमशः 12 रुपये और 17 रुपये कम हो गई हैं.

    बीते एक महीने के दौरान पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 8 से 9 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी.

  15. रजनीकांत की फ़िल्म 'अन्नात्थे' रिलीज़, फैन्स ने मनाया जश्न

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म अन्नात्थे आज रिलीज़ हो गई है.

    सन पिक्चर्स ने दावा किया है कि यह 1100 से अधिक विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है और विदेशों में किसी भी तमिल फ़िल्म की सबसे बड़ी रिलीज़ है.

    अपने एक ट्वीट में सन पिक्चर्स ने लिखा, "अन्नात्थे को सिर्फ़ अमेरिका में ही 677 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दीपावली के दिन अन्नात्थे की रिलीज़ की खुशी में चेन्नई के सिनेमाघर के बाहर रजनीकांत के फैन्स ने जमकर जश्न मनाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  16. अमेरिका ने पेगासस बनाने वाली इसराइली स्पाइवेयर कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया

    पेगासस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विवादित पेगासस स्पाइवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ ग्रुप को अमेरिका ने अपने ब्लैकलिस्ट कंपनियों में शामिल किया है.

    अमेरिका ने एनएसओ ग्रुप को ब्लैकलिस्ट कंपनियों की सूची में डालते हुए उसके साथ किसी भी तरह के बिजनेस डील पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    कथित तौर पर एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं, मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के फ़ोन को निशाना बना कर उनकी जासूसी करने के लिए किया गया है.

    अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि एनएसओ ग्रुप और एक अन्य इसराइली कंपनी कैंदिरू ने "अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के हितों के प्रतिकूल काम किया है."

    पेगासस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एनएसओ समूह ने पहले कहा था कि यह स्पाईवेयर अपराधियों और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बनाया गया है और कंपनी इसे केवल सरकारों को ही बेचती है.

    अमेरिका के इस फ़ैसले पर एनएसओ ग्रुप ने कहा है कि वो इस फ़ैसले से निराश है.

    एनएसओ ग्रुप ने कहा है कि इसकी तकनीक ने आतंकवाद और अपराध रोकने के साथ ही अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने में मदद की है.

    एनएसओ कंपनी ने अपने बयान में कहा, "हम इस बारे में पूरी जानकारी देना चाहते हैं कि हमारे पास दुनिया के सबसे सख़्त अनुपालन हैं और मानवाधिकारों का भी हम उतनी ही कड़ाई से पालन करते हैं, जो अमेरिकी मूल्यों पर आधारित हैं और जिसके हम तहेदिल से सहभागी हैं. और इसके परिणामस्वरूप हमारे उत्पादों का दुरुपयोग करने वाली सरकारी एजेंसियों के साथ पहले ही हमारे कई कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुके हैं."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    कैसे काम करता है पेगासस?

    पेगासस एक स्पाइवेयर है जिसे इसराइली साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप टेक्नोलॉजीज़ ने बनाया है.

    ये एक ऐसा प्रोग्राम है जिसे अगर किसी स्मार्टफ़ोन फ़ोन में डाल दिया जाए, तो कोई हैकर उस स्मार्टफ़ोन के माइक्रोफ़ोन, कैमरा, ऑडियो और टेक्सट मैसेज, ईमेल और लोकेशन तक की जानकारी हासिल कर सकता है.

    एनएसओ कंपनी हमेशा यह दावा करती रही है कि पेगासस को वो केवल मान्यता प्राप्त सरकारी एजेंसियों को ही बेचती है और इसका उद्देश्य "आतंकवाद और अपराध के ख़िलाफ़ लड़ना" है.

    कंपनी यह भी दावा कर चुकी है वो ख़ुद कभी अपने इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग नहीं करती. इसका उपयोग केवल संप्रभु सरकारें ही करती हैं.

  17. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 03 नवंबर, बुधवार के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.