राहुल द्रविड़ बने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच
बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया है. वे मौजूदा कोच रवि शास्त्री की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल अभी चल रहे आईसीसी टी 20 विश्व कप के बाद ख़त्म हो रहा है.
लाइव कवरेज
पवन सिंह अतुल and अभिजीत श्रीवास्तव
अगली कारसेवा पर राम और कृष्ण भक्तों पर गोली नहीं, पुष्प वर्षा होगी: योगी आदित्यनाथ
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में दीपोत्सव
कार्यक्रम में कहा है कि ‘30 साल पहले अयोध्या
में कार सेवा करने वालों पर गोलियां चली थीं और बर्बर लाठीचार्ज हो रहा था, तब जय श्री राम बोलना और राम मंदिर की बात बोलना अपराध होता था लेकिन लोकतंत्र
की ताकत कितनी मज़बूत होती है कि जो 31 वर्ष पहले राम भक्तों पर गोलियां चला रहे थे वो आज आपकी
ताकत के सामने झुके हैं.’
“अब लगता है कि अगर
आप और वर्ष कुछ इसी प्रकार से ले चले, तो अगली कार सेवा
के लिए वे और उनका पूरा ख़ानदान लाइन में खड़े हुए दिखेंगे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
“अब अगली कारसेवा जब
होगी तब गोली नहीं चलेगी तब राम भक्तों पर कृष्ण भक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी.
यही लोकतंत्र की ताक़त है क्योंकि राम ने सबको जोड़ा
है.”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रामराज्य की
संकल्पना’ पर बात करते हुए कहा बीते साढ़े सात सालों में यही हो
रहा है, सबको आवास, सबको शौचालय, सबको बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है और यह बिना
किसी भेदभाव के दिया जा रहा है.
गुरुग्राम में आठ जगहों पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज़, प्रशासन ने अनुमति वापस ली
इमेज स्रोत, Getty Images
गुरुग्राम में हर शुक्रवार को खुले में होने वाली जुमे की नमाज़ के लिए चिह्नित की गई 37 जगहों में से 8 जगहों के लिए दी गई अनुमति को ज़िला प्रशासन ने रद्द कर दिया है.
हर शुक्रवार को खुले में नमाज़ को लेकर विवाद के बाद साल 2018 में 37 जगहों को नमाज़ पढ़ने के लिए चिन्हित किया गया था लेकिन बीते लगभग एक महीने से गुरुग्राम के कई सेक्टर के स्थानीय निवासी और हिंदू संगठन नमाज़ पढ़ने का विरोध कर रहे थे.
मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस और प्रशासन ने बयान जारी करते हुए 8 जगहों को चिह्नित जगहों की सूची से बाहर कर दिया और इसका कारण 'स्थानीय निवासियों और रेज़िडेंट वेलफ़ेयर एसोसिएशन की आपत्ति' को बताया है.
बयान में कहा गया है कि अगर दूसरी जगहों पर भी ऐसी ही 'आपत्ति' दर्ज की जाएगी, तो वहाँ से भी 'अनुमति वापस ले लाएगी.'
उपचुनाव के नतीजे मोदी और बीजेपी के लिए कितने चिंताजनक?
इमेज स्रोत, TWITTER
तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों का एलान मंगलवार को हुआ.
इनमें बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की, उनके सहयोगियों को 8 सीटों पर सफलता मिली. वहीं कांग्रेस के खाते में भी 8 सीटें गईं.
इन दोनों पार्टियों के अलावा टीएमसी को पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीटों पर जीत मिली है. बाक़ी सीटों पर क्षेत्रीय पार्टियों का प्रदर्शन अच्छा रहा.
इन नतीजों के बाद कांग्रेस के खेमे में ख़ुशी की लहर है और बीजेपी खेमे में थोड़ी टेंशन.
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने जनता के इस फ़ैसले को 2022 में पाँच राज्यों होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर ट्वीट किया है.
इन नतीजों के बाद सबसे ज़्यादा चर्चा हिमाचल प्रदेश की हो रही है. जहाँ की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी की हार के बाद चर्चा है कि वहाँ के मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं.
चीन ने दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलन पर कहा, ‘खाली नारों’ से कुछ नहीं होगा
इमेज स्रोत, Reuters
चीन ने जलवायु परिवर्तन को लेकर कहा है कि इस वैश्विक समस्या से निपटने के लिए 'खाली नारों' और किसी बड़े दल से अधिक कुछ करने की ज़रूरत है. यह बात संयुक्त राष्ट्र में चीन के वरिष्ठ दूत चांग चिन ने कही है.
यह बात उन्होंने ऐसे समय पर बोली है जब ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण कार्यक्रम COP26 चल रहा है उसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शिरकत नहीं की है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थाई प्रतिनिधि ने ट्विटर पर लिखा है, "जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर कार्रवाई की ज़रूरत है न कि ख़ाली नारों, अपरिवर्तनाकारी नीतियों, लग्ज़री गाड़ियों के क़ाफ़िले और भीड़ भाड़ वाले दलों की. इसके साथ ही यह भी ज़रूरी है कि ग़ैर-ज़िम्मेदाराना तरीके से लोगों को संक्रमित होने न देना."
ब्रेकिंग न्यूज़, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को हरी झंडी दी
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन, कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है.
पिछले कई महीनों में, कोवैक्सीन को बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक और WHO के बीच इस विषय पर संपर्क था.
संयुक्त राष्ट्र के इस संगठन ने समय समय पर भारत में बनी इस वैक्सीन के बारे में निर्माताओं से विस्तृत जानकारियां मांगी ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर परखा जा सके.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
WHO की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है, "WHO ने भारत बॉयोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को 'इमरजेंसी यूज़ लिस्टिंग' में शामिल किया है. अब कोविड की रोकथाम करने वाली वैक्सीन में एक और नाम जुड़ गया है."
WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया की निदेशक ने कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज़ की अनुमति मिलने पर बधाई दी है.
डॉक्टर पूनम खेतरपाल सिंह ने ट्वीट किया, "भारत में बनी कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिलने पर भारत को बधाई."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले आज भारत सरकार के एक विभाग कोवैक्सीन की शेल्फ़ लाइफ़ छह माह से बढ़ाकर एक वर्ष कर दी थी.
सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ओर्गेनाइज़ेशन ने ये अवधि बढ़ाई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया ने कोवैक्सीन के इमरजेंसी यूज़ लिस्टिंग के लिए WHO का धन्यवाद किया है.
उन्होंने ट्वीट किया -
यह समर्थ नेतृत्व की निशानी है,
यह मोदी जी के संकल्प की कहानी है,
यह देशवासियों के विश्वास की ज़ुबानी है,
यह आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है.
हम WHO का मेड-इन-इंडिया वैक्सीन को इमरजेंसी यूज़ लिस्टिंग में शामिल करने पर धन्यवाद करते हैं.
ईरान की चेतावनी - अमेरिका गारंटी दे वरना फिर असफल होंगी न्यूक्लियर डील पर वार्ताएं
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान और ताक़तवर देशों के बीच 2015 में हुए समझौते को पुनर्जीवित करने के बारे में ईरान की सर्वोच्च नेशनल सिक्यूरिटी काउंसिल के प्रमुख ने कड़ा बयान दिया है.
अली शामख़ानी ने कहा है कि जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात की गारंटी नहीं देते कि उनका देश समझौते से क़दम नहीं खींचेगा तब तक इसका कामयाब होना मुश्किल है.
तीन साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से हाथ खींचते हुए, ईरान पर सख़्त प्रतिबंध लागू कर दिए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बुधवार को अली शामख़ानी ने एक ट्वीट के ज़रिए कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति गारंटी देने को तैयार नहीं हैं. अगर मौजूदा हालात जारी रहे, तो वार्ताओं का नतीजा साफ़ दिख रहा है.”
परमाणु वार्ताओं के लिए ईरान के वार्ताकार अली बग़ेरी-कानी ने कहा है कि वे इसी सप्ताह दुनिया के छह ताक़तों के साथ बातचीत शुरू करने की तारीख़ की घोषणा कर सकते हैं.
इस साल अप्रैल में ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में ईरान और छह बड़ी ताक़तों के बीच परमाणु ऊर्जा की 2015 की डील को बहाल करने पर बातचीत शुरू हुई थी.
इस बार की वार्ताओं में सबसे बड़ी अड़चन ईरान की ये मांग है कि अमेरिकी इस बात की गारंटी दे कि भविष्य वो इस समझौते से पीछे नहीं हटेगा.
काबुल हमले में तालिबान के सीनियर कमांडर हम्दुल्ला मुखलिस की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
मंगलवार को काबुल के अस्पताल में हुए हमले में हम्दुल्ला मुखलिस नाम के एक वरिष्ठ तालिबान कमांडर की भी मौत हुई है.
हम्दुल्ला मुखलिस कट्टरपंथी हक़्क़ानी नेटवर्क के सदस्य थे और तालिबान की स्पेशल फ़ोर्सज़ - बदरी कॉर्प्स- का हिस्सा थे.
अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद, मुखिलस सबसे सीनीयर तालिबान लीडर हैं जिनकी मौत हुई है.
तालिबान के मीडिया के मुताबिक, “जब हमें पता चला कि सरदार दाऊद ख़ान अस्पताल पर हमला हुआ है तो काबुल कॉर्प्स के कमांडर मौलवी हम्दुल्लाह मुखलिस तुरंत घटनास्थल के लिए निकल गए. हमने उन्हें रोकने की कोशिश की थी. बाद में पता चला कि उनकी मौत हो गई है.”
मंगलवार को हुए काबुल हमले में 19 लोग मारे गए थे. इस हमले की ज़िम्मेदारी तालिबान के प्रतिद्वंद्वी संगठन इस्लामिक स्टेट इन ख़ुरासान ने ली थी.
संगठन ने बाद में टेलिग्राम के ज़रिए ऐलान किया था कि उनके पांच लड़ाकों ने इस हमले को अंजाम दिया था. हमले में पहले आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद उड़ा दिया फिर बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.
बाबर आज़म बने टी 20 के टॉप बल्लेबाज़, बॉलिंग में श्रीलंका के हसरंगा शीर्ष पर
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कैप्टन बाबर आज़म टी 20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टी 20 फ़ोर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज़ बन गए हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज ताज़ा रैंकिग जारी की हैं. बाबर इससे पहले जनवरी 2018 में भी पहले पायदान पर थे. वे वनडे में भी नंबर वन पर ही हैं.
टी 20 के टॉप बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है.
गेंदबाज़ी में श्रीलंका लेग स्पिनर वानिंदू हसरंगा अपने करियर में पहली बार शीर्ष पर हैं. उन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीका और इंग्लैंड के विरुद्ध लगातार तीन विकेट चटकाए हैं. उन्होंने पहले पायदान से दक्षिण अफ़्रीका के तबरेज़ शम्सी को हटाया है.
टी 20 के टॉप के चार गेंदबाज़ स्पिनर ही हैं. दक्षिण अफ्रीका के तबरेज़ शम्सी, इंग्लैंड के आदिल राशिद, अफ़ग़ानिस्तान के राशिद ख़ान इस सूची में शामिल हैं.
टी20 के ऑल राउंडर खिलाड़ियों में अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद नबी टॉप पर हैं. उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पछाड़ा है.
हरफ़नमौला खिलाड़ियों में भी वानिंदू हसरंगा चौथे स्थान पर हैं.
अब मध्य प्रदेश में सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो हर्जाना देना होगा
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद मध्यप्रदेश तीसरा राज्य बनने जा रहा है जहां पर विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तो नुकसान पहुंचाने वाले से उसकी भरपाई की जाएगी.
इसके लिये सरकार ने ‘लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान निवारक एवं नुकसान की वसूली अधिनियम-2021’ लाने का फैसला किया है.
मध्य प्रदेश में एक ट्रिब्यूनल का गठन होगा जो इन मामलों को देखेगा. उसके फैसलों को हाईकोर्ट में ही चुनौती दी जा सकेगी.
इस कानून के तहत सरकारी संपत्ति के नुकसान की शिकायत उस दफ्तर का अधिकारी करेगा. जबकि निजी संपत्ति की शिकायत मालिक कर सकेगा.
इसके बाद क्लेम कमिश्नर जाकर नुकसान की रिपोर्ट ट्रिब्यूनल को देगा. उसी आधार पर ट्रिब्यूनल वसूली का फ़ैसला देगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ट्रिब्यूनल में डीजी, आईजी और सचिव स्तर के रिटायर अधिकारी होंगे.
इस ट्रिब्यूनल को एक सिविल कोर्ट के अधिकार होंगे. मिश्रा ने कहा कि ट्रिब्यूनल के अधिकारी वही होंगे जो लैंड रेवेन्यू कोड का हिस्सा हैं.
उन्होंने कहा, "दंगाई, पत्थरबाज़ और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालें को बख़्शा नहीं जाएगा."
फैंस Vs ट्रोल्स की पिच पर कप्तान कोहली, राहुल गांधी ने दी टिप
चीन ने आपात स्थिति के लिए सामान जमा करने को कहा, क्या है वजह?
इमेज स्रोत, EPA
चीन ने लोगों से आपात स्थिति की तैयारी में ज़रूरी सामान को स्टॉक करने का आग्रह किया है. देश के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में इसका कोई कारण नहीं बताया गया है.
लेकिन अनुमान है कि इसकी वजह कोरोना लॉकडाउन और भारी बारिश की वजह से फ़सलों को हुआ नुकसान है. मंत्रालय ने अधिकारियों से भी सही ढंग से आपूर्ति बहाल रखने और क़ीमतों को स्थिर रखने के लिए भी कहा है.
इस नोटिस के बाद से कुछ जगहों से घबराहट में ख़रीदारी की ख़बरें आईं तो सरकारी मीडिया ने हालात संभालने की कोशिश की.
एक यूजर ने चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर लिखा, "जैसे ही यह ख़बर सामने आई, मेरे आस-पास के सभी बुज़ुर्गों ने अफ़रातफ़री मचा दी. सुपरमार्केट में ख़रीदारी करने वालों की भीड़ लग गई."
इमेज स्रोत, Getty Images
सरकारी मीडिया का बचाव
चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के समाचार पत्र ‘द इकोनॉमिक डेली’ ने अपने पाठकों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं क्योंकि सरकार सिर्फ़ इतना कह रही है कि लॉकडाउन की स्थिति में लोगों के पास पर्याप्त सामान रहे.
पार्टी के मुखपत्र ‘द पीपल्स डेली’ के मुताबिक ऐसे नोटिस आम तौर पर जारी नहीं होते लेकिन सब्ज़ियों के बढ़ने दाम और कोविड के मामले में उछाल के कारण ये करना पड़ा है.
चीन में सर्दियों में आम तौर पर खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ते हैं लेकिन इसबार भारी बारिश की वजह से सब्ज़ियों के दामों में भारी उछाल आया है.
नवाब मलिक ने कहा होटल 'द ललित' में छिपे हैं कई राज़, किस ओर है इशारा?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता नवाब मलिक बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया के ज़रिए अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं.
उन्होंने मुंबई ड्रग्स केस की जांच कर रहे नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े से जुड़ी कई निजी जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस वजह से वानखेड़े और उनके परिवार को कई बार मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी है.
समीर वानखेड़े के बाद नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए थे.
उन्होंने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस के ड्रग कारोबारियों से घनिष्ठ रिश्ते हैं. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के और भी ऐसे नेता हैं जिनके ड्रग्स कारोबारियों से संबंध हैं.
फडणवीस ने नवाब मलिक के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं. उन्होंने कहा कि वो दिवाली के बाद बम फोड़ेंगे.
आज क्या कहा?
आज नवाब मलिक ने ट्वीट कर एक और पहेली सोशल मीडिया पर रखी है. नवाब मलिक ने ट्वीट किया -
तालिबान ने विदेशी करेंसी पर लगाया बैन, कहा देश हित में लिया फ़ैसला
इमेज स्रोत, Getty Images
तालिबान सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी करेंसी पर बैन लगा दिया है. पहले से ही चरमराई अर्थव्यवस्था इस क़दम के बाद और बदहाल हो सकती है.
तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने ऐलान किया है कि अब से घरेलू लेन-देन में अगर कोई व्यक्ति विदेशी करेंसी का प्रयोग करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी.
अपने बयान में प्रवक्ता ने कहा, “देश के आर्थिक हालात और अन्य हितों के लिए हर अफ़ग़ान नागरिक को सिर्फ़ अफ़ग़ानी का ही इस्तेमाल करना है. इस्लामी अमीरात सभी नागरिकों, दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों को सभी लेन-देन अफ़ग़ानी में करने का आदेश देती है. और विदेशी मुद्रा के प्रयोग पर पाबंदी लगाती है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
15 अगस्त को देश पर कब्ज़ा करने के बाद अफ़ग़ानिस्तान की करेंसी ‘अफ़गानी’ की क़ीमत बहुत गिर गई है.
देश की विदेशी मुद्रा के भंडार अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने फ़्रीज़ कर दिए हैं. बैंक करेंसी के अभाव का सामना कर रहे हैं और दुनिया फ़िलहाल नई सरकार को मान्यता देने की मूड में नहीं है.
मौजूदा वक़्त में अफ़ग़ानिस्तान के भीतर कई व्यापारिक लेन-देन अमेरिकी डॉलर के ज़रिए हो रहे हैं. और पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाक़ों में पाकिस्तान रुपया चलन में है.
अयोध्या में फिर रिकॉर्ड दियों की रोशनी के साथ मनाया जाएगा दीपोत्सव
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या में बीते चार साल की तरह इस बार भी दीपोत्सव का पर्व रिकॉर्ड दियों के प्रज्जवलन के साथ मनाया जाएगा.
2017 से हनुमान जयंती पर अयोध्या में लाखों दियों को जलाकर दीपोत्सव मनाया जाता है.
इस बार अयोध्या में 12 लाख दिये प्रज्जवलित करने का लक्ष्य रखा गया है. अकेले सरयू तट पर 9 लाख दिए जलाए जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दीपोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर ढाई बजे से होगी. शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरयू आरती के बाद ये दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अयोध्या के ज़िलाधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि इस दौरान गोंडा और अयोध्या के बीच पुल पर ग्रीन पटाखे जलाए जाएंगे और 4 नवंबर को लेज़र शो होगा.
उन्होंने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या की पहचान बनाने का प्रयास है.
पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंची
इमेज स्रोत, ANI
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत हासिल कर पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई है.
मंगलवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए नामीबिया के सामने 189 रन का टारगेट रखा और उसे 45 रनों से हराकर सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की.
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. इंग्लैंड की टीम उससे पहले सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह बना चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रिकॉर्ड पांचवी बार सेमीफ़ाइनल तक का सफ़र
2007 में शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप का यह सातवां संस्करण है. और पाकिस्तान पांचवीं बार इसके सेमीफ़ाइनल में पहुंचा है जो कि एक रिकॉर्ड है. 2009 में पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप की विजेता रह चुकी है.
इस टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल तक के सफ़र की शुरुआत पाकिस्तान ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराने और इतिहास रचने के साथ की थी.
यह पहली बार था जब किसी वर्ल्ड कप मुक़ाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया. साथ ही यह पहली बार ही था जब पाकिस्तान ने कोई टी20 मैच 10 विकेटों से जीता. इतना ही नहीं यह भारतीय टीम के लिए भी पहली बार ही था कि वो कोई टी20 मुक़ाबला 10 विकेटों से हारी.
उस जीत से टीम का मनोबल बढ़ा और अब तक सुपर 12 के ग्रुप-2 में वो एक भी मैच नहीं हारी है.
भारत से जीत के बाद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान दोनों को हराया. इन दोनों टीमों के ख़िलाफ़ उसकी कुछ कमजोरियां सामने आई लेकिन इससे उसका जीत का क्रम नहीं टूटा.
पीएम मोदी का पोप को न्योता- सिर्फ़ शिष्टाचार या राजनीतिक मायने?
COP26 में शी जिनपिंग, पुतिन के नहीं आने से नाराज़ बाइडन क्या बोले
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन पर चल रही COP26 बैठक में चीन और रूस के शीर्ष नेताओं के नहीं शामिल होने की आलोचना की है.
मंगलवार की रात अपने भाषण में बाइडन ने कहा कि जलवायु एक बहुत बड़ा मसला था और चीन और रूस इसमें दिखाई नहीं दे रहे हैं, वे इससे दूर चले गए.
बाइडन ने कहा, "वास्तविकता यह है कि चीन जो स्पष्ट तौर पर वर्ल्ड लीडर के रूप में ख़ुद की एक नई भूमिका पर ज़ोर देने की कोशिश करता है- वो दिखाई नहीं दे रहा."
उन्होंने कहा कि जिनपिंग ने नहीं आ कर "एक बड़ी ग़लती की है."
पुतिन के बारे में बाइडन ने कहा कि रूस के जंगलों में लगी आग पर राष्ट्रपति "खामोश रहे."
चीन, रूस और सऊदी अरब सहित अन्य देशों ने अब तक बातचीत में क्या भूमिका निभाई है, ये पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी ये नाराज़गी ज़ाहिर की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन और रूस हैं बड़े कार्बन उत्सर्जक देश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों ही COP26 की इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं.
हालांकि स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगोव में 120 से अधिक नेताओं की 14 नवंबर तक हो रही इस बैठक में दोनों ही देशों ने अपने अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं.
चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जक है. जबकि अमेरिका, भारत और यूरोपीय संघ के बाद पांचवें स्थान पर रूस है.
बैठक में शामिल देशों ने 2030 तक मीथेन के स्तर को कम करने के साथ साथ जंगलों की कटाई को रोकने पर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई है. और जिन देशों ने यह प्रतिबद्धता जताई है उसमें चीन और रूस भी शामिल हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त, 1
पुतिन ने क्या कहा?
बाइडन के भाषण से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी COP26 शिखर सम्मेलन में वन प्रबंधन पर बैठक में अपना वर्चुअल भाषण दिया. इसमें उन्होंने कहा कि "रूस जंगलों के संरक्षण के लिए सबसे दृढ़ और तेज़ी से उपाय करता है."
पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोन ने अक्तूबर में जब राष्ट्रपति (पुतिन) के इस सम्मेलन में नहीं आने की घोषणा कर रहे थे तब उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई थी. हालांकि तब उन्होंने ये कहा था कि जलवायु परिवर्तन रूस की प्राथमिकताओं में एक महत्वपूर्ण विषय है.
अक्तूबर में ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को अधिकारियों ने आगाह किया था कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद नहीं है. क्योंकि बीते क़रीब 20 महीने से जिनपिंग रूस से बाहर नहीं निकले हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त, 2
चीन, रूस और कार्बन उत्सर्जन के नेट ज़ीरो का लक्ष्य
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सितंबर में कहा था कि उनका देश 2060 तक कार्बन उत्सर्जन को नेट ज़ीरो करने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी 2060 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का वादा किया है.
नेट ज़ीरो का मतलब होता है कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को पूरी तरह से ख़त्म कर देना जिससे धरती के वायुमंडल को गर्म करनेवाली ग्रीनहाउस गैसों में इसकी वजह से और वृद्धि न हो.
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 02 नवंबर, मंगलवार के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.