COP26 में बोले मोदी, भारत के लिए एक बड़ी चुनौती है जलवायु परिवर्तन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित हो रही सीओपी26 में कहा है कि भारत जैसे विकासशील देशों के लिए जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है.

लाइव कवरेज

पवन सिंह अतुल, कमलेश मठेनी and अनंत प्रकाश

  1. COP 26 सम्मेलन: क्या पर्यावरण बचा सकता है चीन का एक वादा?

    वीडियो कैप्शन, Cover Story: क्या पर्यावरण बचा सकता है चीन का एक वादा?

    स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रही क्लाइमेट कॉन्फ़्रेंस जलवायु परिवर्तन की समस्या का हल ढूंढने की कोशिश होगी.

    यूं तो कई देशों पर इसका दारोमदार है, लेकिन वैज्ञानिक इसके लिए मुट्ठीभर देशों को ज़्यादा ज़िम्मेदार मानते हैं.

    चीन उन्हीं देशों में से एक है. बीबीसी हिंदी टीवी की कवर स्टोरी में जलवायु परिवर्तन में चीन की भूमिका और उसके असर को कम करने की इसकी कोशिशों की चर्चा.

  2. जलवायु परिवर्तन: अमेरिका का एक शहर जहां पानी जहरीला हो गया है

    जलवायु परिवर्तन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के मिशिगन के अधिकारियों ने कुछ ही सप्ताह पहले एक अपातकालीन घोषणा में बंटन हार्बर के शहरियों से कहा है कि वो घरों तक नलों से पहुंचने वाले जल का इस्तेमाल खाना बनाने, सब्जियां धोने और ब्रश करने के लिए न करें.

    अमेरिकी शहर शिकागो से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित बेंटन हार्बर में कम से कम पिछले तीन सालों से हालात ऐसे रहे हैं कि सप्लाई के पानी के इस्तेमाल का मतलब रहा है बीमारी को दावत देना.

    आख़िर नल से आने वाला जल इतना ज़हरीला कैसे है, दरअसल इस पानी में सीसे की मात्रा काफ़ी ज़्यादा हो गई है.

  3. COP26 LIVE: भारत में जलवायु परिवर्तन का किस-किस पर कितना असर? दिल्ली में टेरी की विशेषज्ञ रितु माथुर से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव (कैमरा- देवाशीष कुमार)

  4. जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाएँ अब 'नई वास्तविकता' हैं: रिपोर्ट

    जंगल में आग

    इमेज स्रोत, LUIS SINCO

    विश्व मौसम विज्ञान संगठन का कहना है कि भयानक बाढ़ और तेज़ गर्म हवाओं का चलना जैसी प्राकृतिक आपदाएँ अब नई वास्तविकता बन चुकी हैं.

    जलवायु की स्थिति पर आई साल 2021 की रिपोर्ट में बताया गया है कि “दुनिया हमारी आँखों के सामने बदल रही है.”

    रिपोर्ट के मुताबिक साल 2002 से 20 साल का औसत तापमान पहली बार पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा होने की संभावना है. वहीं, 2021 में वैश्विक समुद्री स्तर नई ऊंचाई पर पहुँच गया है.

    ग्लासगो में हो रहे संयुक्त राष्ट्र के 26वें जलवायु शिखर सम्मेलन को देखते हुए विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने साल 2021 के नए आंकड़े जल्दी जारी कर दिए हैं.

    रिपोर्ट में तापमान, चरम जलवायु घटनाओं, समुद्र के स्तर में वृद्धि और समुद्र की स्थिति सहित जलवायु संकेतकों का खाका दिया गया है.

    अध्ययन कहता है कि ग्रीनहाउस गैसों के वातावरण में रिकॉर्ड स्तर पर इकट्ठा होने के कारण इस साल सहित पिछले सात सालों के सबसे ज़्यादा गर्म होने की आशंका है.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि तापमान में हो रही वृद्धि पृथ्वी को "अज्ञात क्षेत्र" में ले जा रही है. पूरे ग्रह पर इसका प्रभाव बढ़ रहा है.

    डब्ल्यूएमओ के प्रोफेसर पेटरी टालस ने कहा, "चरम जलवायु घटनाएं नई वास्तविकता बन गई हैं. इस बात के बढ़ते वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि इनमें से कुछ के लिए मानवीय कारणों के चलते हुआ जलवायु परिवर्तन ज़िम्मेदार है."

  5. जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/@narendramodi

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के बाद अब संयुक्त राष्ट्र के 26वें जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो पहुंच गए हैं.

    पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर ग्लासगो पहुंचे हैं. इस दौरान वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से द्विपक्षीय संवाद भी करें.

    पीएम मोदी के ग्लासगो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शिखर सम्मेलन में शामिल होने को लेकर पीएम मोदी ने एक ट्वीट भी किया, “COP26 शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहा हूं, जहां मैं जलवायु परिवर्तन को धीमा करने और इस संबंध में भारत के प्रयासों को स्पष्ट करने के लिए अन्य वैश्विक नेताओं के साथ काम करने की आशा करता हूं.”

    संयुक्त राष्ट्रका का 26वां जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन ग्लासगो में हो रहा है जो 12 नवंबर तक चलेगा. इस सम्मेलन में करीब 200 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेगें.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 31 अक्टूबर, रविवार के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.