ब्रेकिंग न्यूज़, किरण गोसावी: आर्यन ख़ान के साथ सेल्फ़ी लेने वाले एनसीबी गवाह गिरफ़्तार

इमेज स्रोत, Social Media
मुंबई ड्रग्स मामले में एनसीबी के ग़वाह किरण गोसावी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने यह जानकारी दी है.
पुणे पुलिस ने बताया है कि एनसीबी के स्वतंत्र गवाह गोसावी से धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ कर रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मुंबई ड्रग्स मामले में शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को हिरासत में लिए जाने के बाद गोसावी ने उनके साथ एक सेल्फ़ी ली थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.
साल 2018 के धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पुणे पुलिस ने गोसावी के ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था.
मुंबई ड्रग्स मामले में ही एक अन्य स्वतंत्र गवाह प्रभाकर साईल ने गोसावी पर 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था.

इमेज स्रोत, किरण गोसावी

