You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

पूर्व सीएजी विनोद राय ने संजय निरुपम से किस बात के लिए माँगी माफ़ी

विनोद राय ने संजय निरूपम के नाम का 'गलत उल्लेख' करने के लिए उनसे बिना शर्त माफ़ी मांगी है.

लाइव कवरेज

मानसी दाश, कीर्ति दुबे, सिंधुवासिनी and पवन सिंह अतुल

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, किरण गोसावी: आर्यन ख़ान के साथ सेल्फ़ी लेने वाले एनसीबी गवाह गिरफ़्तार

    मुंबई ड्रग्स मामले में एनसीबी के ग़वाह किरण गोसावी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने यह जानकारी दी है.

    पुणे पुलिस ने बताया है कि एनसीबी के स्वतंत्र गवाह गोसावी से धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ कर रही है.

    मुंबई ड्रग्स मामले में शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को हिरासत में लिए जाने के बाद गोसावी ने उनके साथ एक सेल्फ़ी ली थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.

    साल 2018 के धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पुणे पुलिस ने गोसावी के ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था.

    मुंबई ड्रग्स मामले में ही एक अन्य स्वतंत्र गवाह प्रभाकर साईल ने गोसावी पर 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था.

  2. बाइडन का चीनी प्रधानमंत्री के सामने हमला, कहा- चीन की कार्रवाई शांति के लिए ख़तरा

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वो दक्षिण एशियाई देशों के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि ताइवान में चीन की कार्रवाई शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा है.

    उन्होंने ये बातें ईस्ट एशिया समिट के वर्चुअल कार्यक्रम में कहीं. इस कार्यक्रम में चीनी प्रधानमंत्री ली कचियांग भी मौजूद थे.

    जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका लोकंतत्र और समुद्री स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दक्षिण एशियाई देशों के साथ खड़ा रहेगा.

    उन्होंने ताइवान में चीन की ‘जबरन कार्रवाई’ को शांति और स्थिरता के लिए ख़तरा बताया.

    बाइडन ने कहा कि अमेरिका हिंद प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक नेटवर्क विकसित करने के लिए सहयोगी देशों से बातचीत शुरू करेगा.

    बाइडन ने ज़ोर देकर कहा कि ताइवान के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता दृढ़ है. उन्होंने कहा, ‘’हम चीन की जबरन कार्रवाइयों से बेहद चिंतित हैं.’’

    इससे पहले बाइडन ने कहा था कि चीन अगर ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका ताइवान का बचाव करेगा. हालाँकि बाद में हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने अमेरिकी मीडिया से कहा था कि इस टिप्पणी को नीति में बदलाव के तौर पर नहीं लेना चाहिए.

  3. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आका स्वागत है. यहाँ हम आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 27 अक्टूबर, बुधवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.