पूर्व सीएजी विनोद राय ने संजय निरुपम से किस बात के लिए माँगी माफ़ी

विनोद राय ने संजय निरूपम के नाम का 'गलत उल्लेख' करने के लिए उनसे बिना शर्त माफ़ी मांगी है.

लाइव कवरेज

मानसी दाश, कीर्ति दुबे, सिंधुवासिनी and पवन सिंह अतुल

  1. बीबीसी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    यह लाइव पेज अब यहीं बंद हो रहा है.

    शुक्रवार, 29 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.

  2. पूर्व सीएजी विनोद राय ने मांगी संजय निरुपम से माफ़ी

    विनोद राय

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व सीएजी विनोद राय ने गुरुवार को कांग्रेस नेता संजय निरुपम से बिना शर्त माफ़ी मांगी है.

    2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं लेने का दबाव बनाने वाले सांसदों में से एक के रूप में विनोद राय ने संजय निरूपम के नाम का "गलत उल्लेख" करने के लिए माफ़ी मांगी है.

    2014 में पूर्व सीएजी ने अपनी किताब में निरुपम के खिलाफ़ आरोप लगाए थे और मीडिया को दिए साक्षात्कार में भी इन आरोपों को दोहराया था. इसके बाद संजय निरुपम ने विनोद राय के खिलाफ़ मानहानि का केस किया था.

    अपने हलफ़नामे में विनोद राय ने कहा, "मैंने अनजाने में और ग़लत तरीके से संजय निरुपम के नाम का उल्लेख उन सांसदों में से एक के रूप में किया था जिन्होंने मुझ पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम को पीएसी या जेपीसी की बैठकों के दौरान 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर कैग की रिपोर्ट से बाहर रखने के लिए दबाव डाला था."

    पूर्व सीएजी ने यह भी कहा है कि निरुपम के खिलाफ़ टीवी, प्रिंट मीडिया के माध्यम से चलाए गए उनके बयान, "तथ्यात्मक रूप से ग़लत हैं".

    विनोद राय ने कहा, "मैं समझता हूं कि मेरे बयानों से संजय निरुपम, उनके परिवार और उनके शुभचिंतकों को पीड़ा हुई है और इसलिए, मैं संजय निरुपम, उनके परिवार, दोस्तों मैं बिना शर्त माफ़ी मांगना चाहता हूं."

    पटियाला हाउस में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में गुरुवार को संजय निरुपम ने विनोद राय की माफ़ी स्वीकार की और इस मामले को यहीं ख़त्म कर दिया गया.

  3. चीन ने कहा- अफ़ग़ानिस्तान को फिर मदद शुरू करें विश्व बैंक, IMF

    वांग यी

    इमेज स्रोत, REUTERS/Louiza Vradi

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) से कहा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्गठन में मदद करें और उसके लिए फिर से आर्थिक मदद देना शुरू करें.

    वांग यी ने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करना ज़रूरी है और यहां विकास सबसे अहम प्राथमिकता होनी चाहिए."

    उन्होंने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके, इस उम्मीद में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से उसे दी जाने वाली आर्थिक मदद बहाल करने के बारे में सोचना चाहिए."

    यूरोप के दौरे पर गए चीनी विदेश मंत्री ने बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी मुल्कों के विदेश मंत्रियों के साथ वीडियो लिंक से हुई बैठक में ये बात कही. .

    अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी मुल्कों की ये दूसरी बैठक थी, इससे पहले सितंबर में ईरान के नेतृत्व में ऐसी पहली बैठक हुई थी.

    उन्होंने ये भी ज़िक्र किया कि अफ़ग़ानिस्तान चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है.

    वांग यी ने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी के रूप में उसके साथ आर्थिक और व्यापारिक लेन-देन बढ़ाने, बुनियादी ढांचे को समझने और अफ़ग़ानिस्तान बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट में शामिल हो सके इसके लिए समन्वित और मज़बूत कदम उठाने चाहिए "

    "मुझे लगता है कि तालिबान दूसरे देशों से बातचीत करने और उसके साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक है और इस बारे में गंभीर है."

    वीडियो कैप्शन, तालिबान पर चीन ने दिया बड़ा बयान

    वांग यी ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से अफ़ग़ानिस्तान पर लगाए एकतरफा प्रतिबंध हटाने की गुज़ारिश की और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपील की कि वो कोविड महामारी से लड़ने के लिए अधिक दवाएं उपलब्ध कराए.

    इससे पहले चीन ने कहा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान को 3 करोड़ डॉलर मूल्य की आपातकालीन मदद देगा.

    चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील करता रहा है कि वो तालिबान को अलग-थलग करने की बजाय उससे बात कर समस्या का हल तलाशें.

    इसी साल अगस्त में अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संस्थानों ने देश के केंद्रीय बैंक में सरकार के अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया था.

    हालांकि कई मानवीय राहत एजेंसियां यहां अपना काम जारी रख रही हैं और अफ़ग़ानिस्तान में आर्थिक मदद मुहैय्या करा रही हैं.

    देश के बैंकों की स्थिति ख़स्ता हो चुकी है, सरकारी अधिकारियों को तनख़्वाह नहीं दी जा सकी है और देश के भीतर खाने के सामान की क़ीमतें बढ़ रही हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार आईएमएफ़ ने मंगलवार को कहा कि इस साल देश की अर्थव्यवस्था 30 फीसदी तक सिकुड़ सकती है और इस कारण प्रवासियों का संकट खड़ा हो सकता है.

  4. रूस में बढ़ रहे कोरोना के मामले, देश में लगा आंशिक लॉकडाउन

    रूस, कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस में कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

    बीते दिन से देश में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है.

    रूस में पहली बार कोरोना संक्रमण के चालीस हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. यहां कोरोना से लगातार तीसरे दिन 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनज़र कड़ी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. देश में केवल आवश्यक चीज़ों की दुकानों को खुला रखने की इजाज़त है.

    शनिवार से रूस भर के श्रमिकों को नौ दिनों तक पेड छुट्टी दी जा रही है.

    रूस में तीन में से केवल एक ही शख़्स का पूरा टीकाकरण हुआ है.

    यूरोस्लाव आशिख़्मिन मॉस्को में हृदय रोग विशेषज्ञ हैं. उन्होंने बीबीसी को बताया कि "रूस वायरस के संक्रमण को बढ़ाने वाली दो समस्या से जूझ रहा था, जिनमें से एक थी इसे लेकर फैलती ग़लत जानकारी."

    "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रूस के लोगों को टीकाकरण में यक़ीन नहीं है. संक्रमण के फैलने का दूसरा कारण वायरस के डेल्टा वेरिएंट है, जिससे कई बच्चे संक्रमित हो गए और ये अब ये बुजुर्गों में फैल गया है."

  5. चीन में बिजली संकट के बीच अब डीज़ल की भी राशनिंग

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डीज़ल की बढ़ती कीमतों और घटती आपूर्ति के बीच चीन के कई हिस्सों में पेट्रोल स्टेशनों पर डीज़ल की राशनिंग की जा रही है.

    चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर किए गए पोस्ट के मुताबिक़, कुछ ट्रक ड्राइवरों को ईंधन भरने के लिए पूरे-पूरे दिन इंतजार करना पड़ रहा है.

    चीन इस समय बड़े पैमाने पर बिजली की कमी के जूझ रहा है, कोयले और प्राकृतिक गैस की कमी के कारण कारखानों को बंद कर दिया गया है और घरों को भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

    विश्लेषकों का कहना है कि डीज़ल की ये समस्या पहले से चले आ रहे वैश्विक सप्लाई-चेन के संकट को और गहरा करेगी.

    इकॉनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट में चीन के निदेशक मैटी बेकिंक ने कहा, "मौजूदा डीज़ल की कमी लंबी दूरी के परिवहन व्यवसायों को प्रभावित कर रही हैं, जिसमें चीन का निर्यात शामिल हो सकते हैं."

    "इस संकट का असर वैश्विक सप्लाई-चेन को भी प्रभावित कर सकता है."

    चीन

    इमेज स्रोत, EPA/ROLEX DELA PENA

    कोविड -19 महामारी के कारण बीते कुछ वक्त से वैश्विक सप्लाई-चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है. लेकिन अर्थव्यवस्थाओं के फिर से खुलने के साथ मांग में ज़बर्दस्त वृद्धि हुई है.

    हेबेई प्रांत के शिज़ियाज़ुआंग शहर के एक ट्रक डीलर ने एक चीनी बिज़नेस न्यूज़ को बताया कि चीन में, ट्रकों को केवल 100 लीटर ईंधन भरने की अनुमति दी जा रही है. जो उनकी क्षमता का लगभग 10 फीसदी है.

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ देश के अन्य हिस्सों में, ये राशनिंग और भी सख़्त है और ड्राइवरों को केवल 25 लीटर ईंधन खरीदने की अनुमति है.

  6. पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की गिरफ्तारी का वॉरेंट कोर्ट ने किया जारी

    परमबीर सिंह

    इमेज स्रोत, THE INDIA TODAY GROUP

    अवैध वसूली के मामले में ठाणे की एक अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वॉरेंट जारी किया है.

    अदालत ने उन्हें आईपीसी की धारा 384, 386, 387, 389, 392, 324, 323, 506, 166, 109, 120 (बी) और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर कोर्ट के सामने पेश करने का आदेश दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसी साल मार्च में परमबीर सिंह का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा एक पत्र सामने आया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया था.

    इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जमकर सियासी हलचल हुई और महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री अनिल देशमुख पर इस्तीफ़े के दबाव भी बना.

  7. किसान आंदोलन से अपने घर जा रही तीन महिला किसानों की सड़क हादसे में मौत

      • Author, सत सिंह
      • पदनाम, बीबीसी पंजाबी सेवा
    किसान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में तीन महिला किसानों की मौत हो गई.

    ये बुज़ुर्ग महिला किसान सड़क के डिवाइडर पर बैठी थीं जहां ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई.

    ये सभी महिला किसान पंजाब के मानसा ज़िले की रहने वाली थीं और किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए होने वाले रोटेशन के तहत घर लौट रही थीं.

    इस हादसे के एक चश्मदीद हरबीर सिंह ने बताया, "दुर्घटना के बाद ट्रक चालक हादसे की जगह से भाग गया. दो मौत मौक़े पर ही हो गई और एक की मौत अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में हो गई."

    किसान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    किसान नेता हरदेव सिंह ने बीबीसी ने कहा, "मैं सुबह साढ़े पांच बजे उठा तो देखा कि ये महिलाएं मदद के लिए गुहार लगा रहीं थीं लेकिन कोई नहीं रुका. मैं ऊपर की ओर दौड़ा और अपनी साइकिल लेकर आया. जब मैं यहां आया तो देखा कि दो महिलाएं की मौत हो चुकी थी और दो घायल थीं."

    "हम उन्हें ऑटो से अस्पताल ले गए थे, जिनमें से एक की मौत रास्ते में हो गई."

    बहादुरगढ़ के एसएचओ नर सिंह के मुताबिक़, हादसा सुबह 5:45 बजे हुआ जब महिलाएं झज्जर रोड पर डिवाइडर पर बैठी थीं.

    ये महिलाएं मानसा जाने के लिए बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहीं थीं.

    मृतकों की पहचान छिंदर कौर, अमरजीत कौर और गुरमेल कौर के रूप में हुई है.

  8. पाकिस्तान पर बोले ओवैसी: भारत से पंगा मत लो, भारत बहुत आगे है

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    'ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन' यानी 'एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख़ रशीद के क्रिकेट में जीत को इस्लाम से जोड़ने वाले बयान की तीख़ी आलोचना की है.

    रविवार को टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से हरा दिया था. ये विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की पहली जीत थी. इस जीत के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख़ रशीद ने इसे इस्लाम की जीत बताया था.

    रशीद ने यहाँ तक कह दिया था, ''दुनिया के मुसलमान समेत हिन्दुस्तान के मुसलमानों के जज़्बात पाकिस्तान के साथ हैं. इस्लाम को फ़तह मुबारक हो. पाकिस्तान ज़िंदाबाद.''

    ओवैसी का बयान

    उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फ़रनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन औवेसी ने शेख़ राशिद या पाकिस्तान का नाम लिए बिना, उनके बयान को आड़े हाथों लिया.

    ओवैसी ने कहा, “हमारे पड़ोसी मुल्क़ का एक मिनिस्टर है, पागल है बेचारा. उसने कह दिया कि पाकिस्तान जीता तो इस्लाम की कामयाबी हो गई. दीन-ए-इस्लाम को क्रिकेट मैच से क्या करना है? दीन को क्रिकेट मैच से क्या करना है? अल्लाह का शुक्र है कि हमारे लोग नहीं गए वहां पर वरना इन पागलों को हमको देखना पड़ता.”

    ओवैसी पाकिस्तान की चीन नीति और शिनजियान प्रांत में वीगर मुसलमानों की दशा पर ख़ामोशी पर भी सवाल उठाए.

    ओवैसी ने कहा, “ आप अपने मुल्क़ को चीन के पास गिरवी रख दिए हो...और आप इस्लाम की बात करते हो. वो चीन जो शिनजियान में बीस लाख मुसलमानों को कै़द में बंद किए हुए है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शमी जैसा बॉलर नहीं मिलेगा

    असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की ट्रोलिंग करने वालों की भी कड़ी आलोचना की है.

    उन्होने कहा, “टीम हारी इसकी हमें तकलीफ़ है मगर इन लोगों ने शमी पर ज़िम्मेदारी डाल दी. यही तो फ़िरकापरस्ती है, मुसलमानों से नफ़रत है. भारत का माहौल ऐसा कर दिया है कि हर चीज़ के लिए ज़िम्मेदार मुसलमान को बना दिया जाता है.”

    लेकिन पाकिस्तान पर औवेसी ने और भी कड़ी टिप्पणियां कीं, “पाकिस्तान में तुम एक मलेरिया की दवा नहीं बना सकते...भारत बहुत आगे है, भारत से पंगा मत लो.”

    और आख़िर में शमी पर कहा, “हम शमी को गाली देने वालों से कहेंगे - प्यारे शमी के जैसा बॉलर फ़िर कभी नहीं मिलेगा भारत को.”

    मोहम्मद शमी

    इमेज स्रोत, ANI

  9. LIVE: बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन ख़ान को मिली जमानत. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता दीपाली जगताप

  10. आर्यन ख़ान को मुंबई ड्रग्स केस मामले में मिली ज़मानत

    आर्यन ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को ज़मानत मिल गई है.

    मंगलवार से आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी. बीते तीन सप्ताह से आर्यन जेल में बंद थे.

    इस मामले में आर्यन ख़ान के अलावा अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी ज़मानत मिली है.

    इस मामले में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन ख़ान की पैरवी की.

    इस फ़ैसले के बाद मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘’बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीन दिन तक दलीलें सुनने के बाद आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है. विस्तृत आदेश की कॉपी कल दी जाएगी. उम्मीद है कल या शनिवार तक वे सभी जेल से बाहर होंगे.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आर्यन ख़ान को एक क्रूज़ पर हुई कथित रेव पार्टी के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.

    इससे पहले आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका दो बार ख़ारिज की जा चुकी थी.

    दूसरी बार 20 अक्टूबर को मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्यन ख़ान और दो अन्य अभियुक्तों को ज़मानतदेने से इनकार कर दिया था.

    ज़मानत की याचिका को ठुकराते हुए अदालत ने यह तो माना था कि आर्यन ख़ान के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुए लेकिन साथ ही कहा कि चूँकि आर्यन ख़ान को इस बात कि जानकारी थी कि उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट के पास प्रतिबंधित पदार्थ थे और चूंकि वो दोनों साथ थे इसलिए इसे'कॉन्शियस पज़ेशन' (अपनी जानकारी में ड्रग्स रखना) माना जाएगा.

    अरबाज़ मर्चेंट से छह ग्राम चरस की बरामदगी हुई थी.

    इस मामले में एनसीबी ने आर्यन ख़ान,अरबाज़ मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा सहित आठ लोगों को क्रूज़ से गिरफ़्तार किया था. इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    आर्यन ख़ान और अन्य अभियुक्तों पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी) के साथ 20 बी (खरीद),27 (खपत),28 (अपराध करने का प्रयास),29 (उकसाना और साज़िश) और 35 (दोषपूर्ण मानसिक स्थिति का अनुमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

  11. बॉम्बे हाई कोर्ट से मुंबई पुलिस - वानखेड़े की गिरफ़्तारी से पहले तीन दिन का नोटिस देंगे

    समीर वानखेड़े

    इमेज स्रोत, ANI

    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े आज मुंबई पुलिस से गिरफ़्तारी की आशंका को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे.

    उनके मामले की सुनवाई जस्टिस नितिन इनामदार और जस्टिस एसवी कोतवाल कर रहे हैं.

    महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया है कि अगर समीर वानखेड़े को गिरफ़्तार करने की ज़रूरत पड़ी तो वे उन्हें तीन दिन का नोटिस देंगे.

    महाराष्ट्र ने अदालत को बताया कि समीर वानखेड़े के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं और एसीपी स्चर का अधिकारी इन मामलों की जांच में जुट गया है.

    राज्य सरकार ने अपने वकील के माध्यम से कहा कि फ़िलहाल इन मामलों में कोई एफ़आईआर तक दर्ज नहीं हुई है इसलिए वानखेड़े की गिरफ़्तारी से प्रोटेक्शन की अर्ज़ी प्रीमैच्योर है.

    समीर वानखेड़े क्यों है ख़बरों में

    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ज़ोनल डाइरेक्टर समीर वानखेडे़ की टीम ने तीन अक्तूबर को आर्यन ख़ान और आठ अन्य लोगों को क्रूज़ ड्रग्स केस में गिरफ़्तार किया था. आर्यन ख़ान फ़िल्म स्टार शाहरुख़ ख़ान के पुत्र हैं.

    इस केस के शुरु होने के बाद से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े और उनके परिवार की कई निजी जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर करके, कई सवाल पूछे हैं.

    वानखेड़े का परिवार बीते तीन दिनों से समीर पर लग रहे आरोपों पर सफाई देता आ रहा है.

  12. जम्मू: सड़क दुर्घटना में नौ की मौत, पीएम मोदी ने की 2 लाख मुआवज़े की घोषणा

    सड़क दुर्घटना

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में गुरुवार को एक मिनी बस खाई में जा गिरी, इस दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘’ ये बस डोडा से ठथरी जा रही थी और सुई गौरी इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गई.’’

    आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

    पुलिस के मुताबिक़ घायलों में से सात को इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में ले जाया गया जबकि अन्य लोगों को डोडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक़्त करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

    इसके अलावा ज़ख्मी हुए लोगों को 50 हज़ार रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की गई है.

  13. क्रांति रेडकर - रोज़ हमारी आबरू धूमिल हो रही है, आज अगर बालासाहेब होते तो…

    क्रांति रेडकर

    इमेज स्रोत, ANI

    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी और अभिनेत्री क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर न्याय की अपील की है.

    समीर वानखेड़े मुंबई ड्रग्स केस की जांच कर रहे हैं. इस केस में आर्यन ख़ान समेत आठ लोगों को तीन अक्तूबर को गिरफ़्तार किया गया था. आर्यन ख़ान प्रसिद्ध फ़िल्म स्टार शाहरुख़ ख़ान के पुत्र हैं.

    इस केस के शुरु होने के बाद से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े और उनके परिवार की कई निजी जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर करके, कई सवाल पूछे हैं.

    वानखेड़े का परिवार बीते तीन दिनों से समीर पर लग रहे आरोपों पर सफाई देता आ रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आज उनकी पत्नी क्रांति रेडकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर, न्याय की मांग की है. क्रांति रेडकर ने कहा है, "मैं एक मराठी लड़की हूं और मुझे अपने ही महाराष्ट्र में धमकाया जा रहा है."

    अपने पत्र में क्रांति ने लिखा, "हमें रोज़ अपमानित किया जा रहा है. छत्रपति महाराज के राज्य में एक महिला के सम्मान के खिलवाड़ हो रहा है. अगर बालासाहेब आज ज़िंदा होते तो उन्हें ये सब पसंद नहीं आता.”

    क्रांति ने आगे लिखा है, “बालासाहेब तो आज नहीं है पर आप हैं. हम आपमें उन्हें देखते हैं. आप पर भरोसा करते हैं. मुझे यक़ीन है कि मेरे परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. एक मराठी होने के नाते में आपसे न्याय की उम्मीद करती हैं.”

    इस बीच समीर वानखेड़े की बहन यासमीन की राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत पर आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने बयान दिया है.

    रेखा शर्मा ने कहा, “यासमीन ने अधिकतर अपने भाई के बारे में लिखा है लेकिन उन्होंने इस बात का भी ज़िक्र किया है कि उन्हें ऑनलाइन स्टॉक किया जा रहा है. हम महाराष्ट्र के डीजीपी को लिख रहे हैं. अपने भाई के केस पर वे सीधे पुलिस ने संपर्क कर सकती हैं.”

  14. फ़्रांस और ब्रिटेन में बढ़ा विवाद, फ़्रांस ने क्यों कहा - ताक़त की भाषा ही समझेगा ब्रिटेन

    फ़्रांस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मछली पकड़ने के अधिकारों पर बढ़ते विवाद के बीच, फ्रांस ने एक ब्रिटिश ट्रॉलर (मछली पकड़ने वाली नौका) को ज़ब्त कर लिया है और दूसरे को मौखिक चेतावनी दी है. ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर आने के बाद, यूरोप और ब्रिटेन में समुद्र से मछली पकड़ने के इलाक़े पर मतभेद हैं.

    फ़्रांस के यूरोपीय मामलों के मंत्री क्लेमेे बेनो ने सीन्यूज़ टीवी से बात करते हुए कहा कि जब तक ब्रिटेन फ़्रांस को मछली पकड़ने के लाइसेंस नहीं देता, फ़्रांस ब्रितानी फ़िशिंग बोट्स को मछलियां नहीं पकड़ने देगा.

    बेहद सख़्त बयान में बेनो ने कहा, “हमने अब तक बातचीत का रास्ता अपनाया था लेकिन हमें आधे ही लाइसेंस मिले हैं. तो अब हमें ताक़त की भाषा का इस्तेमाल करनी है क्योंकि ब्रितानी सरकार को शायद यही तरीका समझ आता है."

    बुधवार को ब्रिटेन के ब्रेग्ज़िट मंत्री लॉर्ड फ्रॉस्ट ने कहा कि ब्रिटेन की नौकाओं को बंदरगाहों से रोकने की फ्रांसीसी धमकी "निराशाजनक" है.

    ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर आने के बाद फ़्रास और ब्रिटेन के बीच समुद्र में मछली पकड़ने को लेकर विवाद रहा है.

    फ्रांस ने कहा कि अगर 2 नवंबर तक ब्रिटेन के साथ मछली पकड़ने के लिए कोई समझौता नहीं होता है तो वो यूके की नौकाओं और ट्रकों पर भी सख्ती करेगा और चैनल (ब्रिटेन और फ़्रांस को जोड़ने वाली समुद्री सुरंग) के रास्ते होने वाली ऊर्जा आपूर्ति को भी निशाना बना सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्रॉलर को चेतावनी

    इससे पहले फ्रांस की समुद्री मामलों के मंत्री एनिक गिरार्दी ने कहा कि ले हावरे नामक स्थान के पास जांच के दौरान ब्रितानी जहाजों को चेतावनी दी गई थी.

    उन्होने कहा कि चेतावनी के बावजूद, ट्रॉलर पर सवार मछुआरों ने बात नहीं मानी इसलिए उन्हें फ़्रासीसी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के कारण हिरासत में ले लिया गया है.

    फ़्रांस ने कहा कि एक ब्रितानी ट्रॉलर को सीन की खाड़ी में बिना किसी लाइसेंस के मछलियां पकड़ने पाया गया था. इस ट्रॉलर को ले हावरे की ओर जाने के लिए कहा गया जहां उसे हिरासत में ले लिया गया. अब जुर्माना भरे जाने तक ये ट्रॉलर फ़्रांस की हिरासत में ही रहेगा.

  15. बढ़ते कोरोना संक्रमण और मौतों के बीच मॉस्को में दोबारा लॉकडाउन शुरू

    मॉस्को

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालात के कारण आज से मॉस्को में फ़ार्मेसी और सुपरमार्केट को छोड़कर सभी ग़ैर-ज़रूरी दुकानें बंद कर दी गई हैं.

    रूस में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और मंगलवार को 1100 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है.

    रूस इस समय यूरोप में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित मुल्क़ बन गया है. अस्पताल मरीज़ों से भरे हैं और डॉक्टर कह रहे हैं कि अधिकतर मरीज़ों को वैक्सीन नहीं लगी है.

    मॉस्को के वॉलज़िस्की हॉस्पिटल के डॉक्टर रोमान मिरोनोव ने बीबीसी को बताया, “हमारा अस्पताल फ़ुल है. हर दिन करीब 10 फ़ीसदी मरीज़ डिस्चार्ज हो रहे हैं. उतने ही रोज़ भर्ती हो रहे हैं. इस बार पहले की लहर से कहीं अधिक मरीज़ आ रहे हैं.”

    रूस में अधिकारी वैक्सीनेशन की कमी से चिंतित हैं. बढ़ते संक्रमण और मौतों के बाद अब लोग आगे आ रहे हैं.

  16. त्रिपुरा में हिंसा के बाद तनाव

    त्रिपुरा की एक मस्जिद का हिस्सा
  17. वीडियो: ख़तरे में है लाखों अफ़गान बच्चों की जान

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण पर अमेरिकी रक्षा अधिकारी का बड़ा बयान, मचाई खलबली

    मार्क मिली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि चीन ने जिस तरह गुपचुप हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया वो स्पुतनिक लॉन्च जैसा है.

    1957 में रूस ने स्पुतनिक सैटेलाइट लॉन्च की थी जिसके बाद से शीत युद्ध में अमेरिका और रूस के बीच हथियारों की रेस शुरू हो गई थी.

    अमेरिकी सेना में जॉइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के प्रमुख मार्क मिली ने ये बातें ब्लूमबर्ग न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहीं. उन्होंने कहा कि चीनी सेना में ‘तेज़ी से विस्तार’ हो रहा है.

    मार्क मिली ने कहा, “हमने देखा कि चीन ने एक बेहद महत्वपूर्ण हाइपरसोनिक हथियार का परीक्षण किया और बड़ी चिंता का विषय है.यह स्पुतनिक मोमेंट जैसा है जिसने हमारा पूरा ध्यान अपनी ओर खींचा है.”

    यह पहली बार है जब अमेरिकी पक्ष ने चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ बोला है.

    हालाँकि पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने जनरल मिली की टिप्पणी पर कुछ कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “यह कोई ऐसी तकनीक नहीं है जिसके बारे में हमें मालूम नहीं है.’’

    किर्बी ने कहा कि अमेरिका अपना सुरक्षा तंत्र और हाइपरसोनिक तकनीक पर काम कर रहा है.

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, 3DSCULPTOR

    रूस के स्पुतनिक से क्योंं हो रही है तुलना?

    ब्रितानी अख़बार फ़ाइनैंशियल टाइम्स ने कुछ समय पहले ख़बर छापी थी कि चीन ने अगस्त महीने में ही अंतरिक्ष से हाइपरसोनिक मिसाइल का गुपचुप परीक्षण किया था.

    इस ख़बर से अमेरिका समेत दुनिया के कई देश हैरान रह गए थे.

    हालाँकि चीन ने इससे इनकार किया था और कहा था कि यह कोई मिसाइल टेस्ट नहीं बल्कि एक स्पेसक्राफ़्ट का परीक्षण था.

    हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति से पाँच गुना ज़्यादा गति से हमला कर सकती हैं और इन्हें एयर डिफ़ेंस सिस्टम से पहचान पाना भी मुश्किल होता है.

    पिछले हफ़्ते अमेरिका ने भी हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण किया था. दुनिया में कम ही देशों के पास अभी यह तकनीक है.

    चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल टेस्ट की तुलना रूस के स्पुतनिक परीक्षण से इसलिए की जा रही है क्योंकि शीत युद्ध के दौरान साल 1957 में रूस ने स्पुतनिक सैटेलाइट लॉन्च करके अमेरिका के मन में यह डर पैदा कर दिया था कि वो तकनीकी रूप से ज़्यादा उन्नत हो रहा है.

    इसके तुरंत बाद ही अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने एलान किया था कि अमेरिका चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्री भेजेगा.

  19. ब्राज़ील: क्या कठघरे में खड़े होंगे राष्ट्रपति ज़ायर बोल्सोनारो

  20. Cover Story: क्या पर्यावरण बचा सकता है चीन का एक वादा?